Sunday, March 29, 2026
Home Blog Page 10

कराहल में जेंडर रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ

शिक्षा ही प्रगति और उन्नति का सबसे सशक्त माध्यम – कलेक्टर अर्पित वर्मा

श्योपुर  04 फरवरी 2026 

आदिवासी अंचल कराहल में बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए शासकीय माध्यमिक कन्या शाला कराहल में जेंडर रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि शिक्षा ही प्रगति और उन्नति का सबसे मजबूत मार्ग है, जिसके माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी विकासखंड कराहल में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्यालयों में बालिका शिक्षा के लिए विशेष प्रयास और नवाचार किए जाएं, ताकि छात्राओं को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।


74 स्कूलों में चल रहा “परियोजना शक्ति” कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि Room to Read India Trust द्वारा श्योपुर जिले के कराहल विकासखंड में जीवन कौशल शिक्षा पर आधारित “परियोजना शक्ति” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत कराहल ब्लॉक की 74 माध्यमिक शालाओं में सहरिया जनजाति की आदिवासी बालिकाओं के साथ कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में—

  • आत्मविश्वास

  • निर्णय लेने की क्षमता

  • नेतृत्व कौशल

  • लैंगिक समानता की समझ

को मजबूत करना है।


कराहल में 11 जेंडर रिसोर्स सेंटर स्थापित

Room to Read India Trust द्वारा कराहल विकासखंड में कुल 11 जेंडर रिसोर्स सेंटर स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सहयोगात्मक और मार्गदर्शक स्थल के रूप में कार्य करेंगे।

इन केंद्रों के माध्यम से बालिकाओं को—

  • शिक्षा

  • स्वास्थ्य

  • अधिकारों की जानकारी

  • करियर मार्गदर्शन

  • सामाजिक मुद्दों पर परामर्श

प्रदान किया जाएगा।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में तहसीलदार रोशनी शेख, डीपीसी भूपेंद्र शर्मा, Room to Read India Trust के प्रतिनिधि बबलू यादव, विवेक परिहार, कंचन जोशी, बीईओ प्रदीप श्रीवास्तव, बीआरसी लक्ष्मीकांत भारद्वाज, बीएसी हरिमोहन जाटव, बालिका शिक्षा कार्यक्रम प्रभारी रामप्रताप जादौन, एमआरसी सुनीलदत्त मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


🔴 Crime National News

बालिका शिक्षा | महिला सशक्तिकरण | श्योपुर न्यूज़

एपस्टीन फाइल्स: लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड, अमीरों की काली दुनिया और अमेरिका की अधूरी सच्चाई

(विश्लेषणात्मक रिपोर्ट | Crime National News)

सोर्स गूगल लिंक सबसे नीचे वीडियो पर क्लिक पर देखे जमेल वर्ड और फेस बुक लिंक में पूरा आईलैंड भी देखें 

✍️ भूमिका

जेफ्री एपस्टीन का नाम आज सिर्फ एक अपराधी नहीं, बल्कि वैश्विक सत्ता, अमीरों, राजनीति और गुप्त तंत्र से जुड़े उस नेटवर्क का प्रतीक बन चुका है, जिसके कई राज आज भी काली स्याही के पीछे छिपे हुए हैं।
एपस्टीन फाइल्स के सामने आने के बावजूद, अमेरिका की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


🌴 लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड: अय्याशी का गुप्त ठिकाना

अमेरिका के वर्जिन आइलैंड्स में स्थित Little St. James Island को जेफ्री एपस्टीन ने एक निजी स्वर्ग की तरह विकसित किया था।

  • निजी हेलीपैड

  • लग्ज़री विला

  • स्विमिंग पूल, क्लब, जिम

  • समुद्र के बीच पूर्णतः सुरक्षित और मीडिया से दूर

सैटेलाइट इमेज और वीडियो फुटेज यह दिखाते हैं कि यह द्वीप केवल एक रिसॉर्ट नहीं, बल्कि एक सिस्टमेटिक नेटवर्क का केंद्र था।


✈️ “Lolita Express”: नाम ही अपने आप में खुलासा

एपस्टीन का निजी विमान “Lolita Express” था।

  • “Lolita” नाम मशहूर विवादित उपन्यास से लिया गया

  • उपन्यास में 12 साल की बच्ची के यौन शोषण की कहानी

  • यही नाम विमान और नेटवर्क के लिए इस्तेमाल होना, इरादों पर सवाल खड़े करता है

इसी विमान से:

  • राष्ट्रपति

  • अरबपति

  • उद्योगपति

  • हाई-प्रोफाइल पब्लिक फिगर

दूसरे द्वीप पर उतरते और फिर हेलिकॉप्टर से Little St. James पहुंचते थे।


👧 नाबालिग लड़कियां और शोषण के आरोप

जांच और पीड़िताओं के बयानों के अनुसार:

  • 11 से 18 वर्ष तक की लड़कियां

  • मसाज, नौकरी, पैसे का लालच

  • कई मामलों में परिवारों को भुगतान

  • द्वीप पर यौन शोषण और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना

इन आरोपों की पुष्टि कई पीड़िताएं कोर्ट में कर चुकी हैं।


📂 300 GB की एपस्टीन फाइल: क्यों छिपाया जा रहा सच?

अमेरिकी अदालत के आदेश के बावजूद:

  • लगभग 300 GB डेटा

  • नाम, फोटो, वीडियो

  • अधिकतर पन्ने ब्लैक इंक से रेडैक्ट

  • सिर्फ चुनिंदा नाम सामने

प्रमुख सवाल

  • अगर उद्देश्य पीड़ितों की सुरक्षा है, तो पूरे पेज क्यों काले?

  • आरोपी और पब्लिक फिगर के नाम क्यों छिपाए गए?


👔 बड़े नाम, बड़ी चुप्पी

अब तक सामने आए या विवादों में आए नाम:

  • बिल क्लिंटन (तस्वीरें सार्वजनिक)

  • डोनाल्ड ट्रंप (तस्वीरें आईं, हटाईं गईं, फिर आंशिक रूप से जारी)

  • बिल गेट्स (सीमित उल्लेख)

  • यहाँ तक कि भारतीय नाम भी 4 से 5 सामने आये है 

लेकिन:

  • किसी प्रभावशाली व्यक्ति पर अब तक ठोस सजा नहीं

  • सिर्फ एपस्टीन को 2008 में 11 महीने की सजा

  • 2019 में रहस्यमयी मौत


⚖️ एपस्टीन की मौत: आत्महत्या या साजिश?

2019 में FBI की हिरासत में:

  • हाई सिक्योरिटी जेल

  • हर 30 मिनट में निगरानी का नियम

  • CCTV तीन बार बंद

  • गार्ड्स सोते पाए गए

  • लॉगबुक में गलत एंट्री

आज भी:

  • आत्महत्या पर संदेह

  • कई एजेंसियों की भूमिका पर सवाल


🕵️‍♂️ खुफिया एजेंसियों से कथित कनेक्शन

कुछ रिपोर्ट्स और दावों में:

  • मोसाद (इज़राइल)

  • CIA (अमेरिका)

  • ब्लैकमेल नेटवर्क

  • प्रभावशाली लोगों के निजी वीडियो

हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं, लेकिन जांच की मांग लगातार बढ़ रही है।


असली सवाल जो अब भी बाकी हैं

  1. नाबालिगों के शोषण में शामिल अमीरों को सजा क्यों नहीं?

  2. एपस्टीन फाइल पूरी तरह सार्वजनिक क्यों नहीं?

  3. क्या सत्ता और पैसा कानून से ऊपर है?

  4. क्या अमेरिका की “लोकतांत्रिक पारदर्शिता” सिर्फ दूसरों के लिए है?


🔚 निष्कर्ष

जेफ्री एपस्टीन सिर्फ एक व्यक्ति नहीं था, बल्कि वह एक सिस्टम का मोहरा था।
उसकी मौत के साथ सच्चाई दफन करने की कोशिश हुई, लेकिन सवाल अब भी जिंदा हैं।

जब तक:

  • सभी नाम सार्वजनिक नहीं होते

  • पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता

  • दोषियों को सजा नहीं होती

तब तक एपस्टीन फाइल अमेरिका की सबसे काली फाइल बनी रहेगी।

 

sors from google

jmail epstein 

epstein files pdf 2026

facebook

Video

जनसुनवाई में प्रशासन सख्त, निराश्रित बच्चों को मिलेगा संरक्षक

द्वारिका बाई को 2 लाख की अनुग्रह सहायता, बैंक मैनेजर को बुलाकर खुले खाते

श्योपुर, 03 फरवरी 2026
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जनहित से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। निराश्रित बच्चों के मामलों में गार्जियन नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, वहीं योजनाओं में लापरवाही पर बैंक प्रबंधन को फटकार लगाई गई।

जनसुनवाई में कुल 150 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निराश्रित बच्चों को मिलेगा संरक्षक, स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ तय

भीकापुर निवासी निराश्रित दो बच्चों के मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग को तत्काल गार्जियन नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत राशि स्वीकृत होने के बावजूद संरक्षक नियुक्त न होने से लाभ नहीं मिल पा रहा था।
बताया गया कि बच्चों के पिता ईश्वर आदिवासी एवं माता हसीना आदिवासी का निधन हो चुका है और दोनों बच्चे वर्तमान में अपनी दादी के साथ रह रहे हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमानुसार गार्जियन नियुक्त कर योजना का लाभ तत्काल दिलाया जाए।

द्वारिका बाई को 2 लाख की आर्थिक राहत

वार्ड क्रमांक 15, रेगर मोहल्ला श्योपुर निवासी द्वारिका बाई को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत पति की सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने बताया कि ईपीओ जारी हो चुका है और शीघ्र ही राशि बैंक खाते में प्राप्त होगी।
द्वारिका बाई ने पति नाथूलाल रेगर की मृत्यु के बाद सहायता राशि हेतु आवेदन किया था।

इसी तरह पोहरी निवासी मीनाक्षी को संबल योजना अंतर्गत 4 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत होने की जानकारी दी गई। नॉमिनी परिवर्तन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही राशि खाते में जमा कराई जाएगी। मीनाक्षी के पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई थी।

बैंक मैनेजर को तलब कर खुलवाए खाते

स्पॉन्सरशिप योजना में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने यूको बैंक शाखा श्योपुर के मैनेजर को जनसुनवाई में तलब कर लाभार्थी बच्चों के संयुक्त खाते तत्काल खोलने के निर्देश दिए।
ग्राम भसुंदर निवासी कैलाशी बाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खाता न खुलने के कारण बच्चों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मौके पर ही खाते खोलने की कार्रवाई कराई गई।

तकनीकी खामी दूर कर परिवार पेंशन शुरू करने के निर्देश

परिवार पेंशन से जुड़े एक मामले में कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी, पेंशन विभाग एवं एसबीआई बैंक मैनेजर को बुलाकर समन्वय से निराकरण के निर्देश दिए।
महिला संतोष बाई के पति रमेश बाथम पीडब्ल्यूडी में वाटरमैन थे। नाम में तकनीकी त्रुटि के कारण परिवार पेंशन शुरू नहीं हो पा रही थी। सभी संबंधित अधिकारियों और आधार ऑपरेटर को निर्देश दिए गए कि त्रुटि सुधार कर तत्काल पेंशन चालू कराई जाए।

10 फरवरी से हायर सेकेंडरी, 13 से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाएं शुरू

11,379 परीक्षार्थी 35 परीक्षा केंद्रों पर देंगे परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

श्योपुर, 02 फरवरी 2026
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल के अंतर्गत वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं जिले में 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ होंगी, जबकि हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षाएं 13 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में बोर्ड परीक्षाओं के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल 11 हजार 379 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

12वीं में 4678 और 10वीं में 6701 छात्र शामिल

जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग ने बताया कि 10 फरवरी से प्रारंभ हो रही हायर सेकेंडरी परीक्षा में 4 हजार 678 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं 13 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल परीक्षा में 6 हजार 701 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 33 नियमित विद्यार्थियों एवं 2 स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

सुबह 9 से 12 बजे तक परीक्षा, 8:30 तक पहुंचना अनिवार्य

सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम आधा घंटा पहले, यानी सुबह 8:30 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं।

हर केंद्र पर केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष के साथ कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर निगरानी पैनल गठित किए गए हैं। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे।

जिले के 35 परीक्षा केंद्र निर्धारित

जिले में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें श्योपुर, विजयपुर, कराहल और वीरपुर विकासखंडों के विभिन्न हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल शामिल हैं। स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल श्योपुर और शासकीय हायर सेकेंडरी (सांदीपनि) मॉडल स्कूल विजयपुर को केंद्र बनाया गया है।

प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।


#MPBoardExam2026 #SheopurNews #BoardExamUpdate #Class10Exam #Class12Exam #CrimeNationalNews #EducationNews #MPNews #BoardPariksha

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 7 फरवरी से पंजीयन शुरू

एमपी किसान एप से घर बैठे फ्री पंजीयन, श्योपुर जिले में 33 केंद्र निर्धारित

श्योपुर, 02 फरवरी 2026
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 7 फरवरी से प्रारंभ होगी, जो 7 मार्च 2026 तक चलेगी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में श्योपुर जिले में कुल 33 पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

किसानों को पंजीयन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। जिले की सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं में बनाए गए पंजीयन केंद्रों के साथ-साथ एमपी किसान एप के माध्यम से किसान अपने मोबाइल फोन से घर बैठे निशुल्क पंजीयन कर सकते हैं।

33 पंजीयन केंद्रों पर होगी व्यवस्था

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा निर्धारित पंजीयन केंद्रों में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित आवदा, विपणन सेवा सहकारी संस्था कराहल, वृहत्ताकार सहकारी संस्था बड़ौदा, सेवा सहकारी संस्था बोरदादेव, नयागांव तेखण्ड, राडेप, लुहाड, फिलोजपुरा, तलावड़ा, नयागांव ढोढपुर, उतनवाड़, ओछापुरा, रघुनाथपुर, विपणन सेवा सहकारी समिति वीरपुर, वृहत्ताकार सहकारी संस्था विजयपुर, विपणन सहकारी समिति विजयपुर, सेवा सहकारी समिति सहसराम, वृहत्ताकार सहकारी संस्था श्योपुर, जलालपुरा, नागदा, सोई कलां, नागरगांवड़ा, आसीदा, बिजरपुर, ननावद, गोहेड़ा, दांतरदा कलां, मानपुर, सोठवा, जावदेश्वर, तलावदा, गुरुनावदा एवं पाण्डोला शामिल हैं।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का लाभ बिना किसी परेशानी के प्राप्त किया जा सके।

उज्जवला योजना 3.0 के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन का मौका, पात्र परिवार करें तुरंत आवेदन

गैस कनेक्शन विहीन कमजोर वर्गों को राहत, जनजातीय परिवारों को प्राथमिकता

श्योपुर, 01 फरवरी 2026
गैस कनेक्शन से वंचित कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं।

योजना का लाभ ‘‘प्रथम आओ, प्रथम पाओ’’ के आधार पर दिया जाएगा। विशेष रूप से जनजातीय वर्ग के परिवारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। ऐसे परिवार जो आयकरदाता नहीं हैं और किसी भी प्रकार की शासकीय सेवा में नहीं हैं, वे इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।

इन दस्तावेजों के साथ करें आवेदन

योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन की प्रक्रिया संबंधित क्षेत्र की गैस एजेंसी के माध्यम से की जा रही है।

फूड विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया लगातार संचालित है। पात्र परिवार अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं।

उज्जवला योजना 3.0 गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

श्रमिकों की हर शिकायत पर तुरंत एक्शन, श्रम कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय

मजदूरी, सेवा समाप्ति, ओवरटाइम से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक मिल रहा त्वरित समाधान

श्योपुर, 01 फरवरी 2026
प्रदेश के श्रमिकों और कर्मचारियों की श्रम संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए श्रम विभाग द्वारा राज्य स्तरीय श्रम कंट्रोल रूम का सतत संचालन किया जा रहा है। श्रमिक अपनी शिकायतें टोल-फ्री नंबर 1800 233 8888 पर दर्ज कराकर सीधे समाधान की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

श्रम कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों में प्रमुख रूप से न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत मजदूरी भुगतान, सेवा समाप्ति एवं निलंबन, सेवा शर्तों से जुड़े विवाद, कार्य समय, साप्ताहिक अवकाश और ओवरटाइम से संबंधित मामले शामिल हैं। इसके अलावा महिला श्रमिकों, असंगठित क्षेत्र एवं संविदा श्रमिकों की समस्याओं पर भी त्वरित सुनवाई की जा रही है।

कल्याण मंडलों और योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का भी समाधान

श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित श्रम कल्याण मंडल, भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी जानकारी और शिकायतों का भी कंट्रोल रूम के माध्यम से निराकरण किया जा रहा है।

उप श्रमायुक्त आशीष पालीवाल ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा प्रत्येक शिकायत का परीक्षण कर संबंधित श्रम कानूनों के तहत समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। शासन की मंशा है कि श्रमिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक त्वरित, पारदर्शी और सुलभ मंच उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने श्रमिकों से अपील की है कि वे अपनी श्रम संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय श्रम कंट्रोल रूम का अधिक से अधिक उपयोग करें और शिकायत दर्ज करते समय पूरी व सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

श्योपुर की तस्वीर ही नहीं, तकदीर भी बदली – नरेन्द्र सिंह तोमर

मेडिकल कॉलेज श्योपुर के लिए बड़ी सौगात, 37 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

श्योपुर  30 जनवरी 2026

मेडिकल कॉलेज लिंक रोड के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि शासन की योजनाओं और तेज विकास के चलते श्योपुर की तस्वीर ही नहीं, तकदीर भी बदली है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिले के लिए ऐतिहासिक सौगात है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोमर ने 37 करोड़ 40 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दिलाई गई और निर्माण की नींव रखी गई, जिससे जिले के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी और इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि नरेन्द्र सिंह तोमर श्योपुर जिले के विकास के शिल्पी हैं। मेडिकल कॉलेज से हर वर्ष 100 नए डॉक्टर निकलेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और सड़क निर्माण से जिले के विकास को गति मिली है। ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत सरकार घर-घर योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।


37 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान 19.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 3.86 किलोमीटर लंबे बर्धाबुजुर्ग रेलवे स्टेशन से मेडिकल कॉलेज तक बने सड़क मार्ग का लोकार्पण किया गया।
इसके साथ ही 17.63 करोड़ रुपये की लागत से सीप नदी पर बने पुल तथा पीएम जनमन योजना अंतर्गत 60-60 लाख रुपये की लागत से ग्राम बागल्दा, कलारना, रानीपुरा, निमोदामठ, छापर और जाखोदा में बने मल्टीपरपज सेंटर भवनों का भी लोकार्पण किया गया।

कराहल में पीएम जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ

ग्रामीण अंचल में बदला जीवन स्तर, बुनियादी सुविधाएं पहुंचा रही सरकार – नरेन्द्र सिंह तोमर

श्योपुर  30 जनवरी 2026

कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्रामीण अंचल में भी अब लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। सरकार रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

तोमर ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी है। शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से आदिवासी अंचल कराहल के मेधावी छात्र आज डेली कॉलेज इंदौर सहित बड़े शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं। मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी डिग्रियों के लिए शासन फीस की प्रतिपूर्ति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध होंगी। आदिवासी अंचल कराहल में जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल से संचालित जन औषधि केन्द्रों पर 800 से अधिक प्रकार की दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं।

तोमर ने कहा कि वे अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही कराहल से जुड़े रहे हैं। सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत 19 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवास सहायता दी गई थी, वहीं अब पीएम जनमन योजना के तहत दो लाख रुपये की सहायता दी जा रही है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, महावीर सिंह सिसौदिया, सुरेन्द्र जाट, अशोक गर्ग, रेडक्रॉस चेयरमैन अमित सूद, उपाध्यक्ष जुगल बंसल, सचिव दिनेश दुबोलिया, वीके सक्सैना, मंडल अध्यक्ष हरनाथ देवरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रभारी कलेक्टर सौम्या आनंद, एसडीएम बीएस श्रीवास्तव, तहसीलदार रोशनी शेख, सीएमएचओ दिलीप सिकरवार, बीएमओ सौरभ सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 5 कूलर और 5 व्हीलचेयर भेंट की गईं।


फीता काटकर जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में रेडक्रॉस द्वारा स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।

महाराष्ट्र की राजनीति को बड़ा झटका, डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन


बारामती में लैंडिंग से पहले क्रैश, पांच लोगों की मौत; फडणवीस सरकार पर सियासी असर तय

मुंबई/बारामती, 29 जनवरी 2026
महाराष्ट्र की राजनीति में बुधवार को उस वक्त भूचाल आ गया, जब रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत की सूचना है।

                                      वीडियो देखे 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव दल पहुंचा, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। शवों की पहचान निजी सामानों के आधार पर की गई। लैंडिंग से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने की भी बात कही जा रही है, जिसमें विमान के असंतुलित होने के दृश्य दिखाई देने का दावा किया गया है।

जुलाई 2023 की बग़ावत से सत्ता तक का सफर

अजित पवार ने जुलाई 2023 में अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में बग़ावत कर सियासी हलकों को चौंका दिया था। दो जुलाई 2023 को वे पार्टी के आठ अन्य विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हुए और उपमुख्यमंत्री बने। इससे पहले वे महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे।

बीजेपी खेमे में जाने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए अजित पवार ने तब कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है और महाराष्ट्र के विकास के लिए सरकार के साथ जाना जरूरी है। उनके इस कदम को शरद पवार के लिए बड़ा राजनीतिक और भावनात्मक झटका माना गया था।

फडणवीस और सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए बड़ा झटका

अजित पवार का अचानक यूं जाना देवेंद्र फडणवीस और सत्तारूढ़ महायुति सरकार के लिए गंभीर सियासी झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार के भीतर समीकरण बदल सकते हैं और विपक्ष इस मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठा सकता है।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित पवार की अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव कोटवाड़ी से निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई समर्थक भावुक नजर आए और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की बात कही जा रही है। प्रशासन और विमानन एजेंसियों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है