श्योपुर विकास, विश्वास और परिवर्तन की नई गाथा लिख रहा है – प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला
श्योपुर, 19 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सरकार के दो साल उपलब्धियों से भरे रहे हैं। सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के अनुरूप अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकारवार्ता में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एएसपी श्री प्रवीण भूरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
श्योपुर में विकास की नई रफ्तार
प्रभारी मंत्री शुक्ला ने कहा कि श्योपुर जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज श्योपुर विकास, विश्वास और परिवर्तन की नई गाथा लिख रहा है।
स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
-
100 सीटर मेडिकल कॉलेज का संचालन प्रारंभ
-
विजयपुर में ₹24 करोड़ की लागत से 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल
-
ढोढर में ₹10 करोड़ की लागत से 30 बिस्तरीय अस्पताल
-
श्योपुर में ₹14.8 करोड़ का नर्सिंग कॉलेज
-
₹14.95 करोड़ की लागत से 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय
चीता प्रोजेक्ट से अंतरराष्ट्रीय पहचान
कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट सफलता की ओर अग्रसर है। वर्तमान में कूनो में 27 चीते हैं। इस परियोजना से श्योपुर को अंतरराष्ट्रीय पहचान के साथ-साथ पर्यटन एवं रोजगार के नए अवसर मिले हैं।
सड़क, रेल और कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक कार्य
-
एनएच-552 मार्ग के लिए ₹1,979 करोड़ से अधिक की स्वीकृति
-
गोरस–शिवपुरी 84 किमी सड़क ₹322 करोड़ से निर्माणाधीन
-
पार्वती नदी पर ₹64 करोड़ की लागत से नया पुल
-
कई पुलों का निर्माण पूर्ण, कुछ प्रगति पर
शिक्षा और औद्योगिक विकास
-
₹100 करोड़ की लागत से 3 सांदीपनि विद्यालय
-
आदिवासी विद्यार्थियों हेतु ₹11 करोड़ के छात्रावास
-
₹31 करोड़ के निवेश से 125 एमएसएमई इकाइयों की स्थापना
-
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को ₹2.73 करोड़ ऋण
किसान एवं जनजातीय कल्याण
-
1 लाख से अधिक किसानों को ₹100 करोड़ से अधिक की राहत
-
समर्थन मूल्य पर 1.18 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी
-
सहरिया जनजाति के लिए मल्टीपरपज सेंटर, सांस्कृतिक भवन
-
1.08 लाख से अधिक महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ
श्योपुर बना ‘राह वीर योजना’ में प्रदेश का पहला जिला
सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता प्रदान करने वाली ‘राह वीर योजना’ में श्योपुर प्रदेश का पहला जिला बना।
मुख्यमंत्री का श्योपुर पर विशेष फोकस
प्रभारी मंत्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का श्योपुर के विकास पर विशेष ध्यान है। आने वाला समय श्योपुर का है और जिले में बड़े प्रोजेक्ट समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएंगे।
