डीईओ के नेतृत्व में संयुक्त दल का औचक निरीक्षण, 12वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण

0
3
Spread the love

परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद, गोपनीयता और पारदर्शिता पर जोर

श्योपुर 10 फरवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग, सहायक संचालक यश जैन एवं परीक्षा प्रभारी के संयुक्त दल ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं, गोपनीयता, प्रश्नपत्र वितरण, बैठक व्यवस्था और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन की गहन समीक्षा की गई।

संयुक्त दल द्वारा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेसईपुरा, मॉडल स्कूल कराहल, माध्यमिक विद्यालय बरगवा एवं उत्कृष्ट विद्यालय कराहल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और नियमों के अनुरूप संचालित पाई गई।

निरीक्षण के दौरान केंद्राध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#BoardExam2026 #SheopurNews #EducationDepartment #DEOInspection #MPBoard #CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here