Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 113

 इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के फर्जी बिल घोटाले में पुलिस कर चुकी है 36 फाइलों की जांच आरोपियों द्वारा 24 करोड रुपए का भुगतान अपनी फर्म के खातों में करवाया है 

 

पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार तीन निगम कर्मी भी है शामिल

 

 इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के फर्जी बिल घोटाले में पुलिस अब तक 36 फाइलों की जांच कर चुकी है जिसमें 48 करोड रुपए का घोटाला पाया गया है जिसमे से आरोपियों द्वारा 24 करोड रुपए का भुगतान अपनी फर्म के खातों में करवाया है, पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है जिसमें तीन निगम कर्मी भी शामिल है।

 इंदौर नगर निगम ड्रेनेज विभाग से शुरू हुए 28 करोड़ रुपए के फर्जी बिल मामले में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे है, पुलिस की जांच में अब 36 फाइलों की जांच की जा चुकी है है जिसमे 48 करोड़ रुपए के फर्जी बिलों का मामला सामने आ चुका है तो वही पांचों फर्मों को खातों में 24 करोड़ रुपए का भुगतान भी हुआ है, पुलिस ने इन खातों को स्विच कर लिया जिसमे 70 लाख रुपए मिले है,

डीसीपी पंकज पांडे ने पूरे मामले में बताया की इंदौर नगर निगम में फर्जी फाइलों के माध्यम से पैसा निकालने के मामले में जांच चल रही है, पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जो दस्तावेज मिले हैं उसके आधार पर आरोपियों से पूछताछ हो रही है कूट रचित कर फर्जी बिल कैसे बनाए गए रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है जो भी सबूत सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी, सभी आरोपियों का 4 तारीख तक रिमांड चल रहा है, जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन सबके अलग-अलग तरह के रोल हैं, जो जिस विभाग में पदस्थ है उसी के आधार पर उनका इस मामले में रोल पाया गया है, 36 फाइल प्रस्तुत की गई है जिसमे 48 करोड रुपए की है अब तक 24 करोड रुपए तक का भुगतान इन पांचों फर्मों में हुआ है पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसमें तीन नगर निगम के कर्मचारी हैं और चार ठेकेदार हैं, एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश के लिए टीम काम कर रही है, आरोपियों के बैंक खाते को स्विच कर लिए गए है खातों में 70 लाख रुपए मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है इन पैसों को कहां इन्वेस्ट किया गया है पूरे मामले में जानकारियां जुटा कर कोर्ट में समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

बाइट : पंकज पांडे डीसीपी जॉन 0

चले बूथ की ओर कार्यक्रम कलेक्टर-एसपी पहुंचे दर्जनभर से अधिक ग्रामो में पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र भेंटकर किया मतदान के लिए आमंत्रित 7 मई को सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

श्योपुर, 02 -5- 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड एवं पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आनंद द्वारा चले बूथ की ओर कार्यक्रम के तहत आज ग्राम मानपुर, जैनी, सिरसौद, सियापुर, ऊचाखेडा, ज्वासा, आवनी, छोटाखेडा, सोईकलां, दांतरदा, जाटखेडा, ज्वालापुर आदि दर्जनभर से अधिक ग्रामों में पहुंचकर मतदाताओ को पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र भेंटकर मतदान के लिए आमंत्रित किया गया।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम  मनोज गढवाल, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, तहसीलदार श्रीमती प्रेमलता पाल, डीपीएम एनआरएलएम सोहनकृष्ण मुदगल सहित स्वसहायता समूह की महिलाएं, बूथ लेबल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा ग्रामों में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों के बीच बैठकर लोकसभा निर्वाचन की तिथि 7 मई के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा आमंत्रण पत्र भेंटकर उन्हें मतदान के लिए आमंत्रित किया गया। बताया गया कि 7 मई को मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जायेगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाता अपना अमूल्य मत देकर अपना योगदान अवश्य दें। ग्रामों के भ्रमण के दौरान मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया तथा रैली के साथ घर-घर पहुंचकर भी पीले चावल और अमांत्रण पत्र दिये गये। इसके अलावा घरो के बाहर मतदान की तिथि और समय को दर्शाते हुए जागरूकता स्टीकर भी दीवारो पर लगाये गये।

कलेक्टर-एसपी द्वारा मतदाता जागरूकता रैली तथा चौपाल पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया कि निर्भिक होकर, स्वतंत्रतापूर्वक, बगैर किसी प्रलोभन के मतदान अवश्य करें, क्योकि लोकतंत्र में भागीदारी हम सबकी है, जिम्मेदारी।

चुनाव में 200 के लगभग छोटी-बडी बसो सहित लगेगे 533 वाहन जीपीएस से सिस्टम से रहेगी वाहनो की निगरानी

श्योपुर, 02-5- 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड के नेतृत्व में लोकसभा निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत श्योपुर जिले की विधानसभा श्योपुर और विजयपुर में चुनाव कराने के लिए कुल 533 वाहन लगेंगे, सेक्टर अधिकारियों, मतदान दलो एवं अन्य निर्वाचन सामग्री को लेकर जाने वाले सभी वाहन जीपीएस सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी में रहेंगे।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने बताया कि निर्वाचन के दौरान परिवहन व्यवस्था के लिए 43 मिनी बस, 156 बडी बसे, 260 जीप, 22 ट्रक, 40 ट्रेक्टर, 12 टाटा मैजिक वाहनो की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह वाहन सेक्टर अधिकारियों, पुलिस बल, मतदान दलो तथा निर्वाचन सामग्री के परिवहन में उपयोग होंगे। सेक्टर अधिकारियों सहित मतदान दल एवं ईव्हीएम मशीनो को लेकर मतदान केन्द्रो तक जाने वाले वाहनो एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के परिवहन में उपयोग होने वाले सभी वाहनों को जीपीएस ट्रेकिंग पर रखा जायेगा। जिससे सभी वाहनो की ऑनलाइन ट्रेकिंग हो सकेगी। उन्होने कहा कि सेक्टर अधिकारियों के वाहनो में जीपीएस सिस्टम लगा दिये गये है। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त 33 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त 37 सभी सेक्टर अधिकारियों के वाहनो में यह सिस्टम लगा दिये गये है। उन्होने बताया कि महिला प्रबंधित बूथो के लिए 14 महिला अधिकारियों को अतिरिक्त सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 09 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 05 अतिरिक्त सेक्टर अधिकारी बनाये गये है।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के तहत 100 महिला प्रबंधित बूथ बनाये गये है, जिनमें 65 बूथ श्योपुर के तथा 35 विजयपुर के शामिल है। इन महिला प्रबंधित मतदान केन्द्रो पर मतदान की सभी प्रक्रिया महिला मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संपन्न कराई जायेगी।

गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताये

श्योपुर, 01 -5- 2024
माह मार्च से माह जून तक ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु परिवर्तन से तापमान में हो रही वृृद्धी के कारण हमारे स्वास्थ्य पर मौसम का दुष्प्रभाव परिलक्षित हो रहा है अधिक तापमान से कई प्रकार के रोगों के पनपने और बीमारियों के फैलने की आशंका जैसे लू लगना, घमौरी होना, टाइफाइड, पीलिया एवं ऑखों मे समस्या आदि बढ जाती है इस मौसम में लू लगने की आशंका ज्यादा रही है।
सीएमएचओ डॉ. जेएस राजपूत ने बताया कि लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज पदार्थो की कमी हो जाना होता है है लू से बच्चे एवं बुर्जुग ज्यादा प्रभावित होते है इससे बचाव के लिए ध्यान रहे कि पानी अधिक मात्रा में पिए ,अधिक समय तक धूप में न रहे धूप में निकले तो सर एवं कानों को कपडे से अच्छी तरह ढक ले, गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती हल्के ढीले ढाले सूती वस़़्त्र पहनें तथा धूप में चश्मा छाता, टोपी एवं जूता पहनकर निकलें बच्चे बुर्जुग एवं बीमार व्यक्ति घर से बाहर दोपहर 12 से 4 बजे तक न निकले। अधिक पसीना आने पर ओआरएस का घोल, लस्सी, मठा एवं फलों का रस पियें तथा गरिष्ठ एवं मसालेदार भोजन के साथ साथ दूषित पानी एवं दूषित भोजन के सेवन से बचें। लू लगने से उल्टी, सर दर्द, भूख कम लगना, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर दिखायें समय पर उपचार होने से टाइफाइड, पीलिया जैसी बीमारियों से बच सकते है।
आम नागरिकों से अपील है कि गर्मी के मौसम में लू से बचने के उपायों को ध्यान में रखते हुए घर से बाहर निकलें अपना ध्यान रखें स्वस्थ्य रहें आपका स्वस्थ्य रहना ही जीवन का सबसे बडा उपहार है।

कांग्रेस को बड़ा झटका बिजयपुर से 6 बार बने बिधायक रामनिवास रावत हुए बीजेपी में शामिल

 

रामनिवास रावत ने थामा भाजपा का दामन

श्योपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिजयपुर से कांग्रेस के 6 बार  बिधायक बने रामनिवास रावत ने कांग्रेस को छोड़ बी जे पी की सदस्यता ग्रहण कर ली है सी एम का उड़न खटोला श्योपुर पहुंचा जहाँ बीजेपी अध्यक्ष बी डी शर्मा और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मोजूदगी में बर्तमान के चुने गए कांग्रेस के बिधायक रामनिवास रावत बीजेपी में सेकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करली है जहा cm डॉ मोहन यादव ने बीजेपी निशान युक्त अंग वस्त्र धारण कराकर रावत का स्वागत किया

 6 बार के विधायक रामनिवास रावत ने  की बीजेपी

रामनिवास रावत के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली
मंगलवार को सीएम डॉ मोहन यादव हेलीकोप्टर द्वारा श्योपुर जिले के विजयपुर नगर पहुंचे, जहां उन्होंने श्योपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर का चुनावी प्रचार करके उनके लिए वोट मांगे। इस दौरान विजयपुर के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत और मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान विधायक रामनिवास रावत ने कांग्रेस को छोड़ने की वजह कही की गलत नीति, राम मंदिर में भगवान राम की स्थापना का विरोध और उनकी अनदेखी करना है।

रामनिवास रावत ने कांग्रेस नेताओं के द्वारा विरासत टैक्स लगाने की योजना का विरोध करते हुए कहा कि यह टैक्स को जो लोग लगाते थे जिन्हे भारत से बड़ी मुश्किल से बाहर किया है उन्होने ने कहा कि यह टैक्स इंगलैंड में लगाया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह इस पिछड़े हुए क्षेत्रका विकास करना चाहते हैं लेकिन, लेकिन कांग्रेस में नहीं कर सके इस लिऐ आप लोगों से बात करके मैंने बीजेपी की सदस्यता ली है कि में भाजपा जैसी अच्छी नीति वाली पटर्टी में। रह कर आपकी सेवा करू इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला किया और पूरा देश चाहता है कि, तीसरी बार फिर से मोदी सरकार बने, उन्होंने कहा कि पूरे देश से काग्रेस साफ हो रही है, उन्होंने खजुराओ सीट का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास वहां नहीं है इंदौर का जिक्र भी किया और कहा कि इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन पर्चा वापस खीचकर भाजपा में सामिल हो गए।

इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने रामनिवास रावत की जमकर तारीफ की कहा कि, इनके काम और व्यवहार से में पहले से आकर्षित था. में चाहता था कि ऐसा नेता गलत पार्टी में है यह हमारी पार्टी में होना चाहिए, उन्होंने विजयपुर और श्योपुर जिले का विकास करने में कोई कमी नहीं छोड़ने की बात कहते हुए कहा कि, चंबल,पार्वती और कूनो नदियों पर एक बड़ा प्रोजेक्ट लगेगा जो किसान के खेतों तक पानी पहुंचाएगा विधायक रामनिवास रावत के साथ करीब 2 हजार काग्रेसी भाजपा में शामिल हुए है। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद मौजूद रहे। इसके बाद सीएम और सभी मेहमान रामनिवास रावत को साथ लेकर हेलीकॉप्टर द्वारा प्रेमसर कस्बे के लिए रवाना हो गए वह प्रेममर में जनसभा को संबोधित करके बीजेपी प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के लिए के लिऐ बोट मांगे

मतदाता जागरूकता रथो को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

श्योपुर, 29 -4- 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा आज लोकसभा निर्वाचन के तहत मतदान प्रतिशत बढाये जाने के उद्देश्य से आयोजित स्वीप गतिविधियों के क्रम में कलेक्ट्रेट कार्यालय से मतदाता जागरूकता रथो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

स्वीप नोडल एवं जिला पंचायत सीईओ  अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि श्योपुर जिले में लोकसभा निर्वाचन के तहत मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से 13 मतदाता जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर भ्रमण करेंगे तथा 07 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। श्योपुर जिले के 13 राजस्व वृत को यह रथ उपलब्ध कराये गये है, जो संबंधित तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारो के समन्वय से गांव-गांव भ्रमण कर मतदान का संदेश देंगे। यह रथ राजस्व वृत श्योपुर, मानपुर, प्रेमसर, बडौदा, पाण्डोला, कराहल, गोरस, पहेला, रघुनाथपुर, वीरपुर, विजयपुर, गसवानी, अगरा में सतत् रूप से भ्रमण करते हुए मतदान जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

इस अवसर पर स्वीप नोडल एवं सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी, सीएमओ  सतीश मटसेनिया, जिला पंचायत स्वीप प्रभारी  राजकुमार पाराशर,  राघवेन्द्र त्यागी आदि उपस्थित थे।

लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत श्योपुर में होम वोटिंग आज विजयपुर में 30 अप्रैल को होगी होम वोटिंग

श्योपुर में 09, विजयपुर में 15 मतदान दल गठित
श्योपुर, 28 -4- 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत आयोग के निर्देशानुसार श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में आज 29 अप्रैल को होम वोटिंग की प्रक्रिया कराई जायेगी, इसके लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त करते हुए मतदान दल गठित किये गये है। मतदान दलो में माईक्रो आब्जर्वर भी शामिल रहेगे। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 07 मतदान दल द्वारा रूटचार्ट अनुसार घर-घर जाकर वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराई जायेगी, 02 मतदान दल रिजर्व में रखे गये है।
सहायक रिटर्निग आफिसर विधानसभा क्षेत्र श्योपुर  मनोज गढवाल ने बताया कि श्योपुर में आज 29 अप्रैल को होम वोटिंग होगी, इसके पश्चात् यदि कोई मतदाता शेष रहता है तो 01 मई को होम वोटिंग कराई जायेगी, श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 85 प्लस के 55 तथा 44 दिव्यांग मतदाताओ द्वारा होम वोटिंग के लिए 12डी फार्म भरकर सहमति प्रदान की गई है, जिनके वोट मतदान दलो द्वारा घर-घर जाकर बैलेट पेपर के माध्यम से डलवाये जायेगे।
इसके साथ ही विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 अप्रैल को होम वोटिंग कराई जायेगी तथा शेष रहे मतदाताओ के लिए 02 मई को फिर से होम वोटिंग होगी, विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 85 प्लस के 95 तथा 103 दिव्यांग मतदाताओ द्वारा होम वोटिंग के लिए 12डी फार्म भरकर सहमति प्रदान की गई है। यहां रिजर्व सहित 15 मतदान दल होम वोटिंग के लिए गठित किये गये है।

श्योपुर में बारिश से तबाही, नदी के उफान में बहती लाशे, श्योपुर में दो लोगों की डूबने से मौत, सैकड़ों घरों में भरा पानी श्योपुर में इतनी ब़ड़ी तबाही के बाद भी जिला प्रशासन के संपर्क नम्बर स्विच ऑफ मोड पर रहे।

श्योपुर में बारिश से तबाही, नदी के उफान में बहती लाशे, श्योपुर में दो लोगों की डूबने से मौत, सैकड़ों घरों में भरा पानी
श्योपुर में इतनी ब़ड़ी तबाही के बाद भी जिला प्रशासन के संपर्क नम्बर स्विच ऑफ मोड पर रहे।

दिनांक 4_8_,2021 श्योपुर में बारिश से तबाही, दो लोगों की डूबने से मौत, सैकड़ों घरों में भरा पानी

जिले में बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि सब कुछ तबाह कर दिया। जिसने भी इस मंजर को देखा, उसकी रूह कांप उठी। श्योपुर में इतनी ब़ड़ी तबाही के बाद भी जिला प्रशासन स्विच ऑफ मोड पर रहा। 2 दिन से कलेक्टर एसपी के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। शहर में 2 दिन से बिजली व इंटरनेट व्यवस्था बंद है। शहर में सुबह आवदा डैम फूटने की जैसे ही अफवाह उ़ड़ी तो चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों को छो़ड़कर अपनी जान बचाने केलिए सुरक्षित स्थानों पर भागते नजर आए।प्रशासन ने आनन-फानन में शहर में गाड़ियां दौ़ड़ाकर लोगों को आवदा डैम नहीं टूटने की सूचना दी। इस तबाही में 2 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। कई लोगों के बहने की जानकारी है। सीप नदी ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि पूरे शहर को जलमग्न कर दिया है
शहर के यह इलाके डूबे, सैकड़ों लोग रेस्क्यू कर निकाले

सोमवार सुबह लोग नींद से सो कर उठ भी नहीं है कि चारों तरफ मौत से गिर गए। शहर के किला क्षेत्र और अजा बस्ती में इतनी रफ्तार से पानी घुसा कि लोग अपने घरों से भी बाहर नहीं निकल पाए। सैक़ड़ों लोग घरों में फंसे रह गए। अग्रवाल भवन के पास भैंस पा़ड़ा में सैक़ड़ों लोगों को एक दूसरे की छत पर रस्सियों के सहारे बाहर निकाला। इस इलाके में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी का तीन मंजिला मकान पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाला। अजा बस्ती मैं सैक़ड़ों घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों के खाने-पीने के सामान खराब हो गए। कई घरों का सामान पानी में बह गया।

इसी तरह कमाल खे़ड़ी इलाके में नाले का और शिव नदी का पानी घुसने से 1000 से अधिक घर डूब गए। घरों में पानी घुसता देख लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन घरों में रखा सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया। सीप नदी का पानी पूल दरवाा, गनेश बाार में घुस गया, जिससे किराने, इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, कप़ड़े की दुकानों में पानी भर गया, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। गणेश बाार मे रोड पर 20 फीट पानी था, जिस वजह से दुकान व मकान व एक से डेढ़ मंजिल तक डूब गए। गणेश मंदिर पूरा डूब गया।

डूबने से दो की मौत, एक शव 12 घंटे में निकाला

शहर में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक व्यापारी व एक युवक शामिल है। हालांकि जिले में पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हुई। भानू पंसारी पुत्र रुपनारायण पंसारी निवासी खंडहार की पुल दरवाजा स्थित दुकान में डूबने से मौत हुई। पंसारी थोक व्यापारी थे। यह सप्ताह में एक बार दुकान पर आकर माल सप्लाई करते थे। मंगलवार को यह दुकान पहुंचे इस दौरान बारिश शुरू हो गई। ऐसे में वे दुकान में ही रूक गए, लेकिन देखते ही देखते पानी बढ़ गया और पंसारी दुकान में ही फंस गए थे। पंसारी का शव प्रशासन 12 घंटे बाद निकाल पाया। इधर कुम्हार मौहल्ला निवासी 35 वर्षीय विशाल पुत्र रामभरोसे की डूबने से मौत हो गई।

दो सैक़ड़ा से ज्यादा गांवों में चार दिन से बिजली गुल है। दो सैक़ड़ा से ज्यादा गांव प्रभावित हुए, जिसमें चार दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।मगसवानी फीडर केगांव गसवानी, बड़ौदाकला, चिलवानी सहित एक दर्जन गांव, वहीं सहसराम फीडर पर सहसराम गांव, खुर्रका, फरारा, नेहरखेड़ा, सेउला, बुढेरा सहित एक दर्जन गांव चौथे दिन भी अंधेरे में रहे। विजयपुर फीडर में नगर को छोड़कर गावों में अभी भी सब बंद है। अगरा फीडर की विद्युत सफ्लाई पूरी तरह बंद है। अन्य कई गांव भी प्रभावित हैं।

सोईकलां सीप नदी में बहकर आया युवक का शव। लोहड़ी सोई माता जी मंदिर के सामने बगीचों में पड़ा मिला अज्ञात शव। इसके अलावा नदी में एक शव को 2 दिन बाद j उठाया गया जिसका पता ग्रामीणों द्धारा बदबू आने की अफवाह हुई तब प्रशासन ने जाकर उठाया

लोगों का कहना है कि तीन लोग बहकर आ रहे थे। श्योपुर की तरफ से तीन लोग आवाज लगा रहे थे।

आवदा डैम टूटने की अफवाहों की चलते गांव खाली हो गए। सोईकलां, मेवाड़ा, बहरावंदा, गुरुणावदा, कोटरा, नदापुर, मानपुर, शंकरपुर आदि गांवों के लोग ट्रैक्टर व बाइक से परिवारों को सुरक्षित जगह पर ले जाने लगे। सोईकलां गांव के युवाओं ने लोगों को समझाया, तब लोग वापस लौटे।

सीप नदी केआगे रोड बह जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोईकलां के युवाओं ने लोगों के लिए रास्ता ठीक किया। एक गर्भवती महिला और बीमार महिला की भी पुल पर निकलने में भी सहायता की।

मकान गिरे ओर दुकानों में रखा सामान भी जल मगन हो गया है, लोग घर से बेघर हो गए हैं।

आवदा डैम फूटने की अफवाह केबाद सामान लेकर सुरक्षित जगह जाती महिलाएं।

आवदा डैम टूटने की अफवाह से मची भगदड़

शहर में बुधवार सुबह 10 बजे किसी ने आवदा डैम टूटने की अफवाह फैला दी। यह अफवाह पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। जिसने भी यह खबर सुनी वह अपने बधाों व महिलाओं को लेकर रोते हुए घर से भागते नजर आए। नजारा यह था कि महिलाएं अपने छोटे-छोटे बधाों को गोद में उठाकर दौड; लगाते हुए भाग रही थी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर श्योपुर जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को भाजपा नेता यश प्रताप सिंह चौहान व कार्यकर्ता साथी द्वारा बरसते हुए पानी में भोजन उपलब्ध करवाया गया।

बुधवार सुबह 7 बजे आवदा डैम फूटने की अफवाह के बाद शहर में मचा अफरातफरी का माहौल, निचली बस्ती के लोग सड़कों पर उतर आए और लोग रोते हुए जाते हुए।

पारम नदी के बहाव से हासिलपुर की बस्ती नदी में बह गई। नदी के समीपस्थ रह रहे ग्रामीणों के मकान पूरी तरह गिर गए। सुबह 4 बजे से तेज बहाव आने से ग्रामवासियों में हड़कंप मच गया। मकानों मे रखा गृहस्थी का सामान व जेवर सहित बहुत सारी गाय भैंस नदी में बह गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। कई रहवासी घर से बेघर हो गए। ग्रामीणों की मदद से अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं।

मिलिट्री फोर्स विजयपुर से सुनबाई रोड से रामपुर होकर सबलगढ़ से श्योपुर के लिए रवाना हुआ, क्योंकि विजयपुर टैट्रा रोड के बीच गढ़ी ब सायपुरा पर बनरहे पुलों की सड़क उख़ड़ गई है। सेना के जवान मानपुर और सोई इलाके में रेस्क्यू करेंगे। सेना के 80 जवान आ रहे हैं।

विजयपुर विधायक सीताराम आदिवासी बुधवार को सेसईपुरा में ग्रामीणों से मिलने पहुंचे।

श्योपुर से शिवपुरी हाइवे पर कूनो नदी के पुल की सड़क बही।

विजयपुर राहत शिविर में नगर परिषद सीएमओ एनएल करोलिया भोजन पैकेट वितरण करते हुए। क्वारी नदी की पानी केचपेट केचलते प्रशासन ने इन 150 परिवारों को घर खाली कराकर किले के अंदर माध्यमिक विद्यालय में ठहरा दिया है, जिनको भोजन वितरण करते हुए।

भारी बारिश से विजयपुर क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई है

भारी बारिश से नगर केबीचों-बीच बहने बाली क्वारी नदी में विकराल बाढ़ आने से मंगलवार रात दो बजे केकरीब पुल पर दस से बारह फीट पानी हो गया। इस वजह से बस स्टैंड पर पार्कपास रखी गुमटियां बह गईं। अग्रवाल धर्मशाला की करीब चालीस दुकानों में पानी भर गया। धर्मशाला में भी दोनों खंडों में पानी भर गया। कोठारी गार्डन व उसके आगे बनी बीस दुकानों में भी पानी भर गया। किले की निचली बस्ती के घरों में पानी भरने से लोग बेघर हो गए। भोजन व ठहरने की व्यवस्था नगर प्रशासन ने की है। नदी किनारे बने महाकाल मंदिर में भी भारी नुकसान हुआ है।

विजयपुर में क्वारी नदी का रौद्र रूप

मुरैना बरात आई थी। बाढ़ आने से 60 लोग मैरिज गार्डन में फंस गए। वे मैरिज गार्डन की छत पर बैठे हैं, प्रशासन उन्हें निकलवाने की व्यवस्था में जुटा है। मंडी क्षेत्र भी बा़ढ़ की चपेट में है। बस स्टैंड की दुकानों में पानी भरने से लाखों का नुकसान हो गया है। अग्रवाल धर्मशाला में भी तीन चार फीट पानी भर गया।किले धाटकी निचली बस्ती में भी पानी घरों में पहुंच गया।

इकलौद में नदी की बाढ़ की चपेट में गोली पुरा गांव में पानी आ गया है। दूसरे अगरा क्षेत्र में सायपुरा, पीपलबाड़ी व अरोद गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि विजयपुर केअनुविभागीय अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने विजयपुर क्वारीनदी किनारे बसे हुए गांवों को सावधान रहने की सूचना मुनादी कराके सचेत कर दिया गया था।

आज बिजयपुर मै नगरपरिषद के सीएमओ ने प्रशासक ब अनुविभागीय अधिकारी के आदेशानुसार कुआरी नदी मै आई बाढ से प्रभावित लोगों को भोजन के पैकिट बितरण किते तथा किले की तलहटी में बसे लोगौ को किले के अंदर स्कूल में सभी की रुकने की ब्यबस्था कराई, एक बात और सामने आई है कि मंण्डी मैं ही शासकीय कन्याहाईस्कूल ब कन्या मिडिल स्कूल ब बालक माध्यमिक विद्यालय ब ब्लांक शिक्षाअधिकारी ब बीआरसी भवन में भी इस बाढ; के पानी से पुराना रिकार्ड ब इस सत्रका पाट्यक्रम चालू शिक्षा सत्र की पुस्तकै भीगई है

पुलिस प्रशासनकल रबिबार से ही पूरी निष्ठा से नगर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही

प्रशासन ने मौसम को भांपते हुए बरशात मैं नदियों में बाढ; की आसंका की बजह से राहत दल भी बुलबालिया था,आज रात्री के शादी समारोह में शामिल लोगौ को नाब से कोठारी गार्डन से बाहर निकाला गया,इसी बीच शादी मैं सरीक होने बालौ की एक चारपहिया वाहन ब गार्डन संचालक की भी फोरब्हीलर बाहन ब पांच छै मोटरसाईकिल भी फंसी तथा गार्डन में रखी कुर्सी-टेबल ब स्टेज प्रोग्राम की स्टेज ब लक़ड़ी के तखत फौम के गद्दे आदिसामान बहगया, इसी गार्डन मैं आज मंण्डी के एक अग्रबाल समाज का तेरहबी का भोजन ब्यबस्था रखी गई थी बह सारा सामान भी बाढ; मैं बहगया, इस बाढ; मैं सबसे अधिक नुकसान कोठारी गार्डन मैं हुआ है साथ ही नहीं सब्जी मंडी मैं बनी दुकानें क्षतिग्रस्त होने से उनकी सब्जीयां भी बहगई ब कोठारी गार्डन के मैनरोढ मैं बनी दुकानों मैं पानी भरने से दुकानदारौ का लाखौरुपये कीक्षति पहुंची है।

पुराना डाटा खत्म होने के कारण कुछ पोस्ट पुरानी डालना पड़ रहा है

विश्व मलेरिया दिवस पखवाड़े के दौरान गांव में की जा रही विभिन्न गतिविधियां

 

फेमिली हेल्थ इंडिया की एंबेड परियोजना द्वारा मलेरिया उन्मूलन हेतु निरंतर गतिविधियां की जा रही है।
इसी क्रम में 26/4/2024 को ग्राम कानर खेड़ा में फैमिली हैल्थ इंडिया की टीम द्वारा विभिन्न गतिविधियां की गई जिनमे विलेज मैप, मलेरिया के विरुद्ध एक जुट होकर लड़ाई की सपथ, मच्छरदानी प्रदर्शनी जैसी कई गतिविधियां कराई गई
इस दौरान फैमिली हैल्थ इंडिया के ब्लॉक कोर्डिनेटर सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि घरों में रखी पानी की टींकियो, कूलर आदी को साप्ताहिक रूप से साफ करें और गमले, टायर, नारियल के खोल, टूटे हुए बर्तन, प्लास्टिक के डिब्बे आदी में पानी जमा ना होने दें
मलेरिया फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में पैदा होते है
मच्छरों से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
साथ ही बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है
इसलिए बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ केन्द्र या आशा कार्यकर्ता से तुरंत खून की जांच कराएं
परिणाम सकारात्मक होने पर पूर्ण उपचार लें
इस दौरान मलेरिया निरीक्षक नर्सिंग गौड़, फेमिली हेल्थ इंडिया के ब्लॉक कोर्डिनेटर सुरेन्द्र शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सहायका, ग्राम का स्कूल स्टाफ एवम ग्राम वासी उपस्थित रहे

गाँव का पानी गाँव में रोकने से होगी खुशहाली-अनिल भाई श्रमदान से पानी रोकेंगे दुबडी के ग्रामीण

कराहल- दिनांक 26-4-2024

कराहल ब्लाक में दिन प्रति दिन भूजल स्तर कम होती जा रही है. बारिश का पानी बह कर निकल जाता है क्योंकि पानी को रोकने के लिए पर्याप्त जल संरक्षण संरचनाओ की कमी है. इसका दुस्परिणाम तालाब, और नाले समय से पहले ही सुख जा रहे है. मवेशियों को गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिला पाता है और दुर्बल होकर मर जाते है. गाँव का पानी गाँव में और खेत का पानी खेत में रोकने से गाँव में खुशहाली आएगी. उक्त उदगार महात्मा गाँधी सेवा आश्रम के अनिल भाई ने दुबडी में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में कहीं.ज्ञात हो कि दुबडी की बैठक में ग्रामीणों के साथ गाँव में जल संरक्षण के उपायों को लेकर भी बात की गयी.

ग्रामीणों ने बताया कि जल स्तर कम होने के कारण बोर सूख रहे हैं, तालाब और नाले भी सूख गए हैं. कुका पटेलिया ने बताया कि गाँव में 8 कुंए थे जो पूरी तरह से सूख गए है. 15 साल पहले इन कुँओं में 20-25 फुट पर पानी पुरे साल रहता था. जब से बोर गाँव में हुए तभी से ये सूख गए. जल भराव के लिए कभी कोई काम नहीं हुआ. सांकरा पटेलिया ने बताया कि 1981 में गाँव में सभी लोग एक साथ मिलकर एक कुआं बनाया था, उसी से सभी लोग पानी लेते थे. गाँव में बहाने वाले नाले पर बनाए गए स्टाप डेम के पास सिल्टिंग होने के कारण पानी बह कर चला जाता है और पानी पहले की तरह नहीं रुक पाता है. बैठक में सर्व सम्मति से पेड़ और पानी का संरक्षण करने के लिए भी बात की गयी और श्रमदान से कार्य किया जायेगा 

यह तय हुआ की मई के दुसरे सप्ताह से सभी घरों से महिला पुरुष में मिलकर जल संरक्षण के नाले के स्टाप डेम के पास की सिल्टिंग को साफ़ करेंगे और आवश्यकतानुसार बोरी बंधान भी किया जाएगा.पानी की समस्या के समाधान पर चर्चा में सिचाई की समस्या को दूर करने के लिए गाँव में नाले पर श्रम दान करके बोरी बंधान करने से पानी रोकने पर महत्त्व दिया गया. जिससे गाँव के लोगो को पानी मिलने लगेगा | इस बैठक में महात्मा गाँधी सेवा आश्रम से के समन्वयक अनिल गुप्ता, कृषि विशेषज्ञ पुनीत कुमार मिश्रा, कमलेश बामनिया और गाँव के लोग उपस्थित थे

अमित शर्मा