श्योपुर, 21 दिसंबर 2025
मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के तहत बकायादार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। योजना के लागू होने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने बकाया बिजली बिल जमा कर रहे हैं और एकमुश्त भुगतान पर सरचार्ज में अधिकतम छूट का लाभ उठा रहे हैं।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे योजना के प्रथम चरण में ही भुगतान कर अधिकतम छूट का लाभ लें। उन्होंने कहा कि यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है जो सरचार्ज के कारण मूल राशि जमा नहीं कर पा रहे थे।
सरचार्ज में 60% से 100% तक छूट
समाधान योजना का उद्देश्य 3 माह से अधिक अवधि से बकाया उपभोक्ताओं को विलंबित भुगतान सरचार्ज में राहत देना है। यह योजना “जल्दी आएं, एकमुश्त भुगतान करें और ज्यादा लाभ पाएं” के सिद्धांत पर आधारित है।
-
प्रथम चरण:
3 नवंबर से 31 दिसंबर 2025
🔹 सरचार्ज में 60% से 100% तक माफी -
द्वितीय चरण:
1 जनवरी से 28 फरवरी 2026
🔹 सरचार्ज में 50% से 90% तक माफी
प्रथम चरण में एकमुश्त भुगतान करने पर सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
पंजीयन अनिवार्य
योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को
🌐 portal.mpcz.in पर पंजीयन कराना होगा।
जल्द ही उपाय ऐप पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध होगी।
पंजीयन राशि
-
घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता: कुल बकाया का 10%
-
गैर-घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ता: कुल बकाया का 25%
उपभोक्ता विस्तृत जानकारी विद्युत वितरण कंपनियों की वेबसाइट या नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।
