बमौरी में शांतिधाम के पास नदी पर बोरी बंधान

0
33
Spread the love

श्योपुर, 17 दिसंबर 2025

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल संचय अभियान के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में जल संरक्षण एवं संवर्द्धन को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में कराहल विकासखंड के ग्राम बमौरी में शांतिधाम के पास नदी पर जल संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमदान करते हुए बोरी बंधान किया गया।

विकासखंड समन्वयक नीतू सिंह के नेतृत्व में विकासखंड कराहल की नवांकुर संस्था जय हिंद समाज कल्याण समिति द्वारा इस अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक नेहा सिंह ने जानकारी दी कि प्रदेश में जल संरक्षण और जल संवर्द्धन को लेकर 15 नवंबर से 30 दिसंबर 2025 तक जल संचय अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में जन अभियान परिषद द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं, मेंटर्स एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि सामूहिक रूप से सहभागिता कर रहे हैं।

विकासखंड समन्वयक नीतू गौतम ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में मौजूद जल स्रोतों का जीर्णोद्धार, साफ-सफाई एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचय किया जा सके।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष दिलीप सिंह, ग्राम पंचायत मोबिलाइजर कुल सिंह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हसनपुर के अध्यक्ष गोविंद पटेलिया, राहरोन समिति के अध्यक्ष महावीर यादव सहित सूरज पटेलिया, श्रीनिवास पटेलिया, केशव भगत, रूप सिंह, मनीष सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here