Thursday, May 14, 2026
Home Blog Page 11

पीएमश्री विद्यालयों में 1 अप्रैल से शुरू होंगे प्रवेश, आधुनिक सुविधाओं के साथ मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

 

श्योपुर, 30 मार्च 2026

SheopurNews जिले में संचालित पीएमश्री विद्यालयों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा यह प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

DigitalEducation जिले के माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 श्योपुर, हाईस्कूल बड़ौदाराम, हाईस्कूल गोहेड़ा, श्यामपुर, सेसईपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल, हाईस्कूल बुखारी और गर्ल्स स्कूल श्योपुर को पीएमश्री विद्यालय के रूप में शामिल किया गया है। इन सभी विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 10 एवं कक्षा 12 तक सीट उपलब्धता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

SchoolAdmission आईटी लैब और डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित स्कूल

जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने बताया कि पीएमश्री विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। आईटीसी लैब में बच्चों को पावर प्वाइंट, वर्ड, एक्सेल जैसे डिजिटल टूल्स का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही विभिन्न डिजिटल उपकरणों के संचालन की जानकारी भी दी जाती है।

 PMShriSchool विद्यालयों में स्मार्ट टीवी, इंटरैक्टिव पैनल, कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी रूप से सक्षम शिक्षा मिल रही है।

शिक्षा के साथ खेल और बौद्धिक विकास पर भी जोर

MPNews पीएमश्री स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद एवं बौद्धिक गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

CrimeNationalNews

आरोपी की गेहूं की फसल नष्ट,अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: , शासकीय जमीन कराई मुक्त

 

श्योपुर, 30 मार्च 2026

CrimeNationalNews  जिले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग ने शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाते हुए आरोपी की खड़ी गेहूं की फसल तक नष्ट कर दी।

BulldozerAction  जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वार्ड क्रमांक 11 में अनुसूचित जाति परिवार पर घर में घुसकर हमला करने के आरोपी से जुड़ी हुई है। प्रशासन ने आरोपी से संबंधित अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर मौके पर ही जेसीबी मशीन चलाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया।

AdministrationAction। तहसीलदार मनीषा मिश्रा ने बताया कि ग्राम पीपल्दी निवासी गफ्फार पुत्र अशरफ खा द्वारा दौलतपुरा स्थित सर्वे नंबर 177/102 की 0.418 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर गेहूं की फसल बोई गई थी। राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर फसल को नष्ट करते हुए भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया

SheopurNews राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

EncroachmentAction। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनीषा मिश्रा, नायब तहसीलदार टीएस लकड़ा, नायब तहसीलदार दर्शनलाल बौद्ध सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

#SheopurNews #EncroachmentAction #BulldozerAction #MPNews #AdministrationAction #CrimeNationalNews

श्योपुर में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए 1 अप्रैल से ब्रिज कोर्स शुरू, ड्रॉपआउट कम करने की पहल

 

श्योपुर, 30 मार्च 2026

 EducationNews   जिले में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और ड्रॉपआउट दर कम करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल से ब्रिज कोर्स की शुरुआत की जा रही है। यह पहल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित होगी।

StudentSupport जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने बताया कि ब्रिज कोर्स दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक तथा दूसरा चरण 16 जून से 20 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पूर्व कक्षाओं के अधिगम स्तर तक लाना और विषयों को बेहतर ढंग से समझने योग्य बनाना है।

छह विषयों की होगी पढ़ाई, नियमित मूल्यांकन भी

SchoolEducation। ब्रिज कोर्स के तहत विद्यार्थियों को हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत विषयों की वर्कबुक उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विद्यालयों में बेसलाइन, मिडलाइन और एंडलाइन टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति का आकलन किया जाएगा।  SheopurNews

बेसलाइन टेस्ट: 1 से 5 अप्रैल 2026

मिडलाइन टेस्ट: 28 से 30 जून 2026

एंडलाइन टेस्ट: 21 से 25 जुलाई 2026

इन टेस्ट के परिणाम विमर्श पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जा सके।  SheopurNews

शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, सभी स्कूलों में होगा संचालन  CrimeNationalNews

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर रिसोर्स पर्सन तथा जिला स्तर पर शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। ब्रिज कोर्स जिले के सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रतिदिन विभिन्न विषयों का अध्यापन कराया जाएगा।

MPNews विद्यालय स्तर पर प्राचार्य एवं शिक्षक विद्यार्थियों के नियमित अभ्यास, मूल्यांकन और सुधार के लिए जिम्मेदार होंगे। वहीं, कार्यक्रम की निगरानी के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

रामनवमी पर राममय हुआ श्योपुर: भव्य चल समारोह, घर-घर आरती, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

 

श्योपुर, 28 मार्च 2026

 RamNavami चैत्र शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर जिलेभर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही और हर ओर “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे।

 ShriRam  दोपहर 12 बजे किला स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। “प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी” के गगनभेदी जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।

शाम को निकली भव्य शोभायात्रा, शहर बना राममय

 ShobhaYatra शाम 4 बजे सोनघाट स्थित श्रीरामजानकी मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली इस यात्रा ने पूरे शहर को राममय कर दिया। सजे-धजे रथों पर भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। विशेष रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम की प्रतिमा राजस्थान से मंगाई गई थी, जबकि दूसरे रथ में सुसज्जित श्रीराम दरबार ने लोगों का मन मोह लिया।

  Sheopur ढोल-ताशों की गूंज पर झूमे श्रद्धालु

 ReligiousNews  नासिक से आई टीम के ढोल-ताशों की गूंज ने शोभायात्रा को और भी भव्य बना दिया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा किला रोड, मुख्य बाजार, गांधी चौक और जयस्तंभ से होते हुए श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर पहुंची, जहां रात 9 बजे महाआरती के बाद यात्रा का समापन हुआ।

घर-घर आरती, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

 JaiShriRam  शहरभर में जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरा शहर भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया।

ड्रोन और सीसीटीवी से कड़ी निगरानी

 MPNews  शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। बाहरी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। पूरे मार्ग पर जवान तैनात रहे, वहीं कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। ड्रोन और वीडियो कैमरों से भी लगातार निगरानी की गई।

इस आयोजन में मंदिर पुजारी रामभरोस महाराज, समिति अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

#RamNavami #Sheopur #ShriRam #ShobhaYatra #ReligiousNews #MPNews #CrimeNationalNews #JaiShriRam

जेल पहुंचते ही बदला तेवर: ‘जूनियर मजिस्ट्रेट’ बताकर पहचान छुपाई, घर का खाना मांगा; 48 घंटे हिरासत के बाद नौकरी पर संकट

 

दिनांक 29/3/26
CrimeNationalNews  श्योपुर/शिवपुरी। बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तार तहसीलदार अमिता सिंह तोमर का जेल पहुंचते ही अलग ही रवैया देखने को मिला। शिवपुरी की महिला जेल में दाखिल होते वक्त उन्होंने अपनी असली पहचान छुपाते हुए खुद को सिर्फ “जूनियर मजिस्ट्रेट” बताया। लेकिन कुछ ही देर में उनके तेवर सामने आ गए। HindiNews
ShivpuriJail  जेल सूत्रों के मुताबिक, अमिता सिंह ने जेल का खाना खाने से साफ इनकार कर दिया और घर से भोजन मंगाने की जिद पर अड़ गईं। इस पर जेल प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए स्पष्ट कर दिया कि जेल मैन्युअल के तहत बाहरी खाना अंदर नहीं लाया जा सकता और हर बंदी को समान नियमों का पालन करना होगा।


AmitasinghTomar  गौरतलब है कि गिरफ्तारी के बाद पहले ही उनका एक वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें वे मीडिया कर्मियों पर भड़कती नजर आईं और कथित तौर पर कहती सुनी गईं—“तुम्हारी पत्रकारिता निकाल दूंगी।” इस व्यवहार ने उनके खिलाफ जनाक्रोश को और बढ़ा दिया है।  FloodScam 
उधर, मामला अब सिर्फ घोटाले तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनकी नौकरी पर भी तलवार लटक गई है। सेवा नियमों के अनुसार 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहने वाले शासकीय अधिकारी को स्वतः निलंबित माना जाता है। ऐसे में अमिता सिंह तोमर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है।
Corruption  बाढ़ राहत जैसे संवेदनशील मुद्दे में कथित गड़बड़ी और फिर जेल में इस तरह का रवैया—यह पूरा प्रकरण प्रशासनिक ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
BreakingNews

Sheopur 

विधि महाविद्यालय में वृहद विधिक साक्षरता शिविर, न्याय तक आसान पहुंच पर जोर

 

प्रधान जिला न्यायाधीश कपिल मेहता ने बताई वैकल्पिक विवाद समाधान की अहमियत

श्योपुर  दिनांक: 28 मार्च 2026

सड़क हादसे में अब तुरंत इलाज: ₹1.5 लाख तक कैशलेस सुविधा लागू

‘राह-वीर’ बनें, जान बचाएं और पाएं ₹25 हजार इनाम

श्योपुर  दिनांक: 28 मार्च 2026

श्योपुर।  RoadSafety श्योपुर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार की पीएम राहत (कैशलेस उपचार) योजना अब पूरे देश में लागू हो चुकी है, जिसके तहत हादसे में घायल व्यक्ति को ₹1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज सरकारी और चिन्हित निजी अस्पतालों में मिलेगा।

गोल्डन ऑवर में इलाज से बचेगी आधी जानें

PMReliefScheme  विशेषज्ञों के अनुसार दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे यानी गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने पर करीब 50% मौतों को रोका जा सकता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति 112 डायल कर एम्बुलेंस और नजदीकी अस्पताल की जानकारी ले सकता है।

7 दिन तक मिलेगा मुफ्त इलाज

  CashlessTreatment  योजना के तहत प्रत्येक पात्र घायल को दुर्घटना के बाद 7 दिनों तक अधिकतम ₹1.5 लाख तक कैशलेस उपचार मिलेगा।

  • सामान्य मामलों में 24 घंटे तक
  • गंभीर मामलों में 48 घंटे तक स्टेबलाइजेशन इलाज

यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल सिस्टम और पुलिस सत्यापन के तहत संचालित होगी।

राह-वीर योजना: मददगार को मिलेगा इनाम

GoodSamaritan  सरकार ने मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए राह-वीर योजना भी लागू की है।

  • गोल्डन ऑवर में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर ₹25,000 नगद इनाम
  • राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 10 राह-वीरों को ₹1 लाख का पुरस्कार

श्योपुर में मिल चुका है लाभ

  SheopurNews कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अब तक 2 राह-वीरों को सम्मानित भी किया जा चुका है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि हादसे के समय आगे आकर घायलों की जान बचाएं।

सरकार की यह पहल न केवल मुफ्त इलाज सुनिश्चित करती है, बल्कि आम लोगों को भी “जीवन रक्षक” बनने का मौका देती है।

CrimeNationalNews

श्योपुर जिले में 57 गांवों से होकर निकलेगा चंबल अटल एक्सप्रेस-वे, फिर शुरू हुई प्रक्रिया

 

श्योपुर दिनांक 28/3/26

श्योपुर। पिछले लगभग 9 वर्षों से फाइलों में अटके चंबल अटल एक्सप्रेस-वे को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। हाल ही में शासन ने इसे पुराने एलाइनमेंट के अनुसार ही बनाने का निर्णय लिया है, जिसके बाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद अब श्योपुर जिले में इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर जल्द ही धरातल पर काम शुरू होने की संभावना है।

ChambalExpressway  यह एक्सप्रेस-वे चंबल संभाग के तीन जिलों—श्योपुर, मुरैना और भिण्ड—से होकर गुजरेगा। श्योपुर जिले में इसकी कुल लंबाई 95.59 किलोमीटर प्रस्तावित है, जो 57 गांवों की सीमा से होकर निकलेगी। केंद्र सरकार द्वारा 3 मार्च 2022 को जारी गजट नोटिफिकेशन के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3(क) के तहत भू-अर्जन की कार्रवाई की जाएगी।

श्योपुर के 36 और वीरपुर के 21 गांव होंगे प्रभावित

इस एक्सप्रेस-वे में श्योपुर तहसील के 36 और वीरपुर तहसील के 21 गांव शामिल होंगे। श्योपुर तहसील के प्रमुख गांवों में खिरखिरी, विलौनी, बगदरी, जगदिया, धीरोली, सेवापुर, सिरसौद, जवासा, जैनी, सामरसा, ऊंचाखेड़ा, बिचपुरी, दांतरदाकला, मोहम्मदपुर, बनवाड़ा, जालेरा, फतेहपुर, डाबरसा, जलालपुरा, पानडी, चकज्वाड़ा, विठ्ठलपुर सहित अन्य गांव शामिल हैं।

वहीं वीरपुर तहसील के अंतर्गत मुखवास, भूरेंडी, खरोदाकला, मिलावली, बरौली, चैनपुर, जेतपुरा, नदीगांव, लोलोली, दिमरला, नितनवास, हीरापुर, मुठारा, वालपुरा, धोरीबावड़ी, दुबावली और पार्वतीपुरा जैसे गांव इस परियोजना के दायरे में आएंगे।

3 साल से रुकी प्रक्रिया अब फिर हुई शुरू

Development  इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2018 में चंबल नदी के किनारे एक्सप्रेस-वे निर्माण की परिकल्पना के साथ हुई थी। इसके बाद कई बार इसका नाम बदला गया—चंबल एक्सप्रेस-वे, चंबल प्रोग्रेस-वे, चंबल अटल एक्सप्रेस-वे और अटल प्रगति पथ। वर्ष 2022 में केंद्र सरकार ने इसका गजट नोटिफिकेशन जारी किया था।

  Infrastructure हालांकि वर्ष 2023 में किसानों के विरोध के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस परियोजना को होल्ड कर दिया था और नए एलाइनमेंट की बात कही गई थी। अब 2026 में शासन द्वारा पुराने एलाइनमेंट पर ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है

किसानों की जमीन कम, सरकारी जमीन ज्यादा होगी उपयोग

  AtalProgressWay नई योजना के अनुसार इस बार एक्सप्रेस-वे के निर्माण में किसानों की निजी भूमि का कम से कम उपयोग किया जाएगा, जबकि सरकारी जमीन को प्राथमिकता दी जाएगी। श्योपुर-कोटा मार्ग पर अहवाड़ गांव से लेकर मुरैना जिले की सीमा तक यह मार्ग विकसित किया जाएगा।

फैक्ट फाइल

कुल लंबाई (तीनों जिले): 311.85 किमी

श्योपुर जिले में लंबाई: 95.59 किमी

कुल प्रभावित गांव: 57

श्योपुर तहसील: 36 गांव

वीरपुर तहसील: 21 गांव

कलेक्टर का बयान

श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा के अनुसार, “चंबल अटल प्रोग्रेस-वे को लेकर शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। उन्हीं के अनुरूप जिले में जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।”

 

अमिता सिंह 48 घंटे से अधिक हिरासत में, जमानत पर 1 अप्रैल को सुनवाई संभव

श्योपुर दिनांक 28/3/26

CrimeNationalNews बाढ़ राहत घोटाले की आरोपी तत्कालीन बड़ौदा तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की गिरफ्तारी को शनिवार शाम 48 घंटे पूरे हो गए हैं। मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अनुसार, किसी भी शासकीय अधिकारी के 48 घंटे से अधिक हिरासत में रहने पर उसे स्वतः निलंबित माना जाता है। ऐसे में अमिता सिंह तोमर के निलंबन की स्थिति बन गई है।

Shivpuri  अमिता सिंह तोमर को 26 मार्च को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। 27 मार्च को रामनवमी के अवकाश के चलते जमानत आवेदन प्रस्तुत नहीं हो सका। शनिवार को आवेदन देने का प्रयास किया गया, लेकिन केस डायरी उपलब्ध न होने के कारण तत्काल सुनवाई संभव नहीं हो पाई। इसके बाद रविवार और सोमवार (महावीर जयंती) के अवकाश के कारण प्रक्रिया और टल गई। अब जमानत आवेदन पर सुनवाई 1 अप्रैल को होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कलेक्टर कार्यालय द्वारा शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम निलंबन आदेश राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाएगा।  Gwalior

जेल पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत, घर का खाना मांगा

TehsildarCase गिरफ्तारी के बाद अमिता सिंह ने शिवपुरी सर्किल जेल की महिला सेल में शुक्रवार-शनिवार की रात बिताई। जेलर रमेश आर्य के अनुसार, जेल में प्रवेश करते ही उन्हें चक्कर आने की शिकायत हुई। उन्होंने जेल का खाना खाने से इनकार करते हुए घर से भोजन मंगाने की मांग की। इस पर जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाहरी खाना अनुमति के बिना अंदर नहीं लाया जा सकता और उन्हें जेल नियमों का पालन करना होगा। वर्तमान में अमिता सिंह अन्य 27 महिला बंदियों के साथ सेल में रह रही हैं।

AmitasinghTomar 2.57 करोड़ गबन मामला: कार्रवाई पर उठे सवाल

  FloodReliefScam  बाढ़ राहत घोटाले में लगभग 2.57 करोड़ रुपए के गबन के मामले में अब तक 110 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। इनमें पटवारी, उनके परिजन और तहसीलदार शामिल हैं। हालांकि, प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार तीन पटवारियों को बर्खास्त किया गया है, जबकि कई अन्य आरोपी अभी भी सेवा में बने हुए हैं। समान आरोपों के बावजूद अलग-अलग कार्रवाई से पारदर्शिता और निष्पक्षता पर प्रश्न उठ रहे हैं।

एक्सपर्ट व्यू: जांच पूरी होने से पहले निष्कर्ष जल्दबाजी BreakingNews

CorruptionCase  पूर्व शासकीय अधिवक्ता व्हीके शर्मा के अनुसार, किसी भी प्रकरण में सभी आरोपियों की भूमिका समान नहीं होती। जमानत के दौरान न्यायालय केस डायरी में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रत्येक आरोपी की भूमिका का प्रारंभिक आकलन करता है। इसमें यह देखा जाता है कि कौन आरोपी प्रत्यक्ष रूप से शामिल है और कौन परोक्ष रूप से। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और आरोप पत्र प्रस्तुत होने के बाद ही सामने आता है। इसलिए वर्तमान स्थिति में किसी भी आरोपी की भूमिका को लेकर अंतिम निर्णय देना जल्दबाजी होगी।

 

बाढ़ राहत घोटाले में बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार

 

केबीसी में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 

श्योपुर/ग्वालियर, 26 मार्च 2026

CrimeNationalNews  श्योपुर जिले के चर्चित बाढ़ राहत घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को ग्वालियर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया। कभी “कौन बनेगा करोड़पति” में 50 लाख रुपए जीतकर सुर्खियों में आईं तोमर अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरी हुई हैं।

फर्जी नामों पर मुआवजा, असली पीड़ितों से धोखा

FloodReliefScam  जांच में खुलासा हुआ है कि बड़ौदा तहसीलदार रहते हुए अमिता सिंह तोमर ने राहत राशि वितरण में बड़ा खेल किया। आरोप है कि काल्पनिक और अपात्र लोगों के नाम पर मुआवजा जारी किया गया, जबकि वास्तविक बाढ़ पीड़ित अपने हक से वंचित रह गए। इस संगठित फर्जीवाड़े से सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा।

कोर्ट से नहीं मिली राहत, गिरफ्तारी तय

Gwalior मामले में पहले ही बड़ौदा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जा चुका था। जांच में आरोप पुष्ट होने के बाद आरोपी ने हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की कोशिश की, लेकिन दोनों जगह से राहत नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एसडीओपी के नेतृत्व में ग्वालियर से गिरफ्तारी

MPPolice  एसडीओपी बड़ौदा अवनीत शर्मा के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने ग्वालियर पहुंचकर यह कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इस पूरे ऑपरेशन की पुष्टि एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने की है।

मीडिया पर भड़की आरोपी, वीडियो वायरल

ViralVideo  थाने पहुंचते ही आरोपी का रवैया तीखा नजर आया। मीडिया कर्मियों को देखकर वह झल्ला उठीं और कथित तौर पर पत्रकारों से कह दिया—“तुम्हारी पत्रकारिता निकाल दूंगी।” इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

‘पहले चोरी, ऊपर से सीना जोरी’—जनता में नाराजगी

CorruptionExposed  घोटाले के आरोपों और फिर मीडिया से इस तरह के व्यवहार को लेकर आम लोगों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि गरीबों की राहत राशि में गड़बड़ी करना और फिर इस तरह का व्यवहार “पहले चोरी, ऊपर से सीना जोरी” जैसा है।

KBCWinner  केबीसी विजेता से आरोपी तक का सफर

AmitasinghTomar  अमिता सिंह तोमर कभी “कौन बनेगा करोड़पति” में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 50 लाख रुपए जीतने के बाद चर्चा में आई थीं। लेकिन अब उन्हीं पर बाढ़ राहत राशि में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं।

जांच में और नाम आने के संकेत

HindiNews  एसपी सुधीर अग्रवाल के अनुसार पूछताछ के दौरान इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

BreakingNews