झांसी श्योपुर
झांसी रेंज में उस समय हड़कंप मच गया, जब आईजी आकाश कुलहरी ने जनपद के मऊरानीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर लापरवाहियों पर आईजी ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी को निर्देश दिए कि तीनों जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए। एसएसपी ने मौके पर ही आईजी के निर्देशों का पालन करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की।
विडियो देखें
सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर अनुशासन, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर खामियां पाई गईं। आईजी आकाश कुलहरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस व्यवस्था में लापरवाही, अनियमितता और जनता के प्रति उदासीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित और निष्पक्ष निर्णय लेना देश और समाज के हित में है।
इस कार्रवाई के बाद पूरे जनपद में पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश मिल गया है कि निरीक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का माध्यम है।
आईजी के इस निर्णय की आमजन और सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि ऐसे ईमानदार और कड़े फैसले लेने वाले आईपीएस अधिकारी ही व्यवस्था में सुधार ला सकते हैं।
सोर्स गूगल
https://timesamachar.in/ig-akash-kulhari-inspection-mauranipur-jhansi
#igrangejhansi
#Timesamachar
#UPNews
#IPSAction
#JhansiPolice
