Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 108

ग्रीन ऐग प्रोजेक्ट: बैंकॉक से आये दल के भ्रमण उपरांत समीक्षा बैठक आयोजित अंर्तविभागीय कन्वरजेंस बढाने पर जोर

श्योपुर, 28 अगस्त 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में ग्रीन ऐग प्रोजेक्ट अंतर्गत कलेक्टेªट सभाकक्ष में खाद्य एण्ड कृषि संगठन एफएओ के क्षेत्रीय कार्यालय बैंकॉक से आये लीड टेक्निकल टीम के तीन दिवसीय भ्रमण उपरांत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रोजेक्ट अंतर्गत अंर्तविभागीय कन्वरजेंस बढाये जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीन लैण्डस्कैप मैनेजमेंट प्लान अनुसार विभिन्न विभागों के कन्वर्जन से कार्य किये जायें। उन्होने कहा कि ग्रीन ऐग प्रोजेक्ट के तहत किये जा रहे कार्यो के साथ ही कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र आदि की रूटीन योजनाओं का लाभ कन्वर्जन करते हुए प्रोजेक्ट एरिया में लक्षित परिवारों को दिया जायें। पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से उन्हें वानिकी एवं उद्यानिकी से जोडा जायें। उन्होंने कहा कि क्रॉप पेटर्न में बदलाव लाया जायें, इसके लिए कृषि क्षेत्र में कार्य करने की जरूरत है। प्रोजेक्ट एरिया में विभागीय योजनाओं के तहत किये गये कार्यो की जानकारी प्रदान की जायें। परियोजना का मुख्य उद्देश्य जैव विविधता प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, भूमि क्षरण, ओजोन परत कार्बनिक, प्रदुषण प्रबंधन, टिकाऊ वन प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण स्थिरता विकास को बढावा देना है। उन्होने कहा कि लद्यु वनोपज के कलेक्शन के लिए कार्य किया जा रहा है, अभी दो वनधन केन्द्र संचालित है। पीएम जनमन योजना में 25 वनधन केन्द्र स्वीकृत किये गये है, जिनका बिजनेस प्लान और डीपीआर तैयार कराई जा रही है।
लीड टेक्निकल टीम द्वारा अवगत कराया गया कि चंबल लैंड स्कैप में प्राकृतिक एवं जैविक खेती की अपार संभावनाएं है, इस क्षेत्र में जैव विविधता के लिए भी कार्य किया जा रहा है। प्रोजेक्ट एरिया में दुग्ध उत्पादन को लेकर पशुपालको को फेसीलेटेट कर ऑर्गेनाइज रूप से कार्य करते हुए इस क्षेत्र में आगे बढने की संभावना है। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्ट एरिया में की गई गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि ग्लोबल इन्वायरमेंटल फेसिलिटी अंतर्गत ग्रीन-ऐग ट्रांसफर्मिग इंडियन एग्रीकल्चर फोर ग्लोबल इन्वायरमेंटल बेनीफिट्स एण्ड द कन्सर्वेशन ऑफ क्रिटिकल बायोडायवर्सिटी एण्ड फोरेस्ट एण्ड फोरेस्ट लैंड स्कैप प्रोजेक्ट के तहत श्योपुर एवं मुरैना जिले की विजयपुर तथा सबलगढ विकासखण्ड में 98 हजार हेक्टयर भूमि को लक्षित कर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, लाइलीहुड, जैव विविधता, लैण्ड मैनेजमेंट, रिवाईन्स एरिया में सुधार सहित पर्यावरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसमें कुल 116 गांव लिये गये है, जिनमें विजयपुर के 76 तथा सबलगढ के 40 गांव शामिल है।
लीड टेक्निकल टीम द्वारा प्रोजेक्ट एरिया के ग्रामों का भ्रमण
ग्रीन ऐग प्रोजेक्ट अंतर्गत खाद्य एण्ड कृषि संगठन एफएओ के क्षेत्रीय कार्यालय बैंकॉक से आये दल द्वारा मुरैना जिले के सबलगढ तथा श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखण्ड अंतर्गत प्रोजेक्ट एरिया के ग्रामों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान टीम द्वारा कृषि एवं पशुपालन तथा पर्यावरण के क्षेत्र में प्रोजेक्ट के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यो का अवलोकन किया गया। जिसमें बांजरे का प्रदर्शन, अमरूद और नीबू की बागवानी, जल संरचनाएं तालाब एवं स्टॉपडैम आदि का अवलोकन किया। साथ ही टीम द्वारा किसानों और स्वसहायता समूहों की महिलाओं, वीआईसी के सदस्यो के साथ बैठक की गई, जिसमें खेती और पशुपालन, वनो पर निर्भरता, रिवाईन्स मैनेजमेंट, प्राकृतिक खेती और आजीविका के संबंध में चर्चा की गई। टीम के सदस्यों द्वारा खेती और पशुपालन में ऐसी विधियों को अपनाने की अपेक्षा की गई, जिससे जैव विधितता एवं पर्यावरण को नुकसान नही पहुंचे। टीम द्वारा चंबल लैंडस्कैप में मृदा एवं जल संरक्षण कार्य का भी जायजा लिया गया।

इस अवसर पर उप संचालक कृषि  पी गुजरे, लीड टेक्निकल टीम बैंकॉक से आये दल में शामिल प्रमुख तकनीकी अधिकारी सुश्री शैला वार्टजकॉनोकोफ, सुश्री मीता पंजाबी मेहता,  यूबाक जीसी,  समीर कार्की, नेशनल टीम से  मनोज मिश्रा,  कुदन सिंह, श्रीमती देवश्री नायक,  सुनील पाडले, सुश्री अथिरा रमेश,  अजय सिंह, सुश्री रेवा मोघे सहित पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, फॉरेस्ट, कृषि विज्ञान केन्द्र आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

निवेश प्रोत्साहन केन्द्र बनेगा, एडीएम होंगे नोडल पीएम जनमन योजना के तहत 15 सितंबर तक 2 हजार आवास पूर्ण करने का लक्ष्य कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित

श्योपुर, 27 अगस्त 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक को संबोधित करते हुए निर्देश दिये कि मध्यप्रदेश शासन के उद्योगों को बढावा देने की नीति के तहत कलेक्ट्रेट भवन में निवेश प्रोत्साहन केन्द्र स्थापित किया जायें, इस केन्द्र के नोडल अधिकारी एडीएम डॉ अनुज कुमार रोहतगी होंगे। निवेश प्रोत्साहन केन्द्र कल 28 अगस्त से संचालित होगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जायें। इसके साथ ही उन्होने पीएम जनमन योजना के तहत 15 सितंबर तक 2 हजार आवास निर्माण का कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत सभी सहरिया परिवारों को पक्का आवास दिये जाने की नीति के तहत श्योपुर जिले में लगभग 25 हजार हितग्राही आवास के लिए चिन्हित किये गये है और चिन्हांकन हेतु अभी सर्वे जारी है। इन सभी हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किये जाने है, अभी तक पोर्टल के माध्यम से 15 हजार आवास स्वीकृत कर दिये गये है, जिसके तहत आवास निर्माण का कार्य संचालित है। उन्होने कहा कि 15 सितंबर तक 2 हजार के लगभग आवास का कार्य पूर्ण कर लिया जायें।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति प्रमाण पत्र, खाद्यान पात्रता पर्ची, जीवन ज्योति बीमा योजना आदि में शत प्रतिशत कव्हरेज किया जाना है। जिन लोगों के आधार अपडेशन होने है, उनके आधार अपडेशन की कार्यवाही की जायें तथा डोर टू डोर सर्वे कर आयुष्मान कार्ड बनाये जाये। इस कार्य के लिए 44 नोडल अधिकारी भी बनाये गये है तथा आधार अपडेशन एवं नवीन आधार बनाने के लिए 16 अतिरिक्त आधार मशीनें भी शीघ्र ही शुरू की जा रही है। आशा, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सीएचओ, रोजगार सहायक एवं पंचायत सचिव द्वारा आधार अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सतत् रूप से किया जायें। इसी प्रकार सभी के जाति प्रमाण पत्र भी बनाये जाने है, इसके लिए पटवारी द्वारा स्कूलो एवं आंगनबाडी केन्द्रों से समन्वय कर कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।
उन्होने पीएमजीएसवाय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया बाहुल्य ग्रामों को मुख्य सडको से जोडने की डीपीआर तैयार कर संबंधित कार्यालयों को भेजी जायें। बिजली विभाग द्वारा भी योजना के तहत अपनी प्रक्रिया एवं कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने जनपद सीईओ को निर्देश दिये कि आवश्यकतानुसार वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम समितियों के माध्यम से सामुदायिक दावे तैयार कराकर अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रस्तुत किये जायें। इसी प्रकार वन अधिकार अधिनियम के तहत ऐसे पट्टाधारी सहरिया कृषक जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने से शेष है, उन्हें लाभ प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुुर्जर, डिप्टी कलेक्टर  वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

स्पोन्सरशिप योजना में मिलेगा लाभ, आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित

श्योपुर, 27 अगस्त 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने जनसुनवाई के दौरान तीन बच्चों को महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत स्पोन्सरशिप योजना में लाभ दिये जाने के निर्देश दिये गये। ग्राम इचनाखेडली निवासी श्रीमती माया बाई ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है तथा उसके तीन लडकियां है, जिनके भरण पोषण के लिए कठिनाई आ रही है। इस पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने तीनो बच्चों को स्पोन्सरशिप योजना में जोडकर लाभ दिये जाने के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी श्री ओपी पाण्डेय को दिये। श्री पाण्डेय ने बताया कि उक्त तीनो बच्चों को योजना से जोडा जाकर लाभ दिया जायेगा, जिससे प्रत्येक बच्चें को हर माह 4-4 हजार रूपये की सहायता राशि प्राप्त होगी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर श्री वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहें। जनसुनवाई के दौरान 148 आवेदन प्राप्त हुए।
आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा जनसुनवाई के दौरान किडनी की बीमारी से पीडित श्री सुरजीत सिंह निवासी जीवन नगर वीरपुर का तत्काल आयुष्मान बनाये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पिता की आईडी में नाम जोडकर जीआरएस के माध्यम से तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में लाभ दिया जायें
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने जनसुनवाई के दौरान दो मामलो में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत लाभ दिये जाने के निर्देश परियोजना अधिकारी श्रीमती सारिका पाटीदार को दिये गये। ग्राम काशीपुर निवासी श्री मोतीलाल माहौर ने जनसुनवाई के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया कि उसके पुत्र स्व. श्री राजेन्द्र की मृत्यु तीन माह पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम ढोढर निवासी श्री छोटेलाल ने बताया कि उसकी पत्नि स्व. श्रीमती देव बाई की मृत्यु बीमारी के चलते जुलाई माह में हुई थी। इन दोनो मामलो में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि संबल योजना का पोर्टल शुरू होते ही अनुग्रह राशि का प्रकरण स्वीकृत कर पोर्टल पर अपलोड किया जायें।
बीपीएल सूची में नाम शामिल करने के निर्देश
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम कराहल निवासी श्री कमलेश कुशवाह का नाम बीपीएल सूची में दर्ज किये जाने के निर्देश तहसीलदार कराहल को दिये गये। इसके साथ ही पीएम आवास योजना के तहत आवास की मांग करने वाले आवेदको को अवगत कराया कि नवीन सर्वे प्रक्रिया शुरू होने के उपरांत आवास योजना का लाभ दिये जाने की कार्यवाही की जायेगी। वर्तमान में पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया हितग्राहियों को आवास स्वीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है।

श्योपुर जिले से प्रथम बार श्री बाबा महाकाल ध्वज बाइक यात्रा पहुंचेगी उज्जैन

श्योपुर दिनांक 27/8/2024

जिले से पहली बार ध्वज बाइक यात्रा बाबा महाकाल यात्रा 29/08/2024 गुरूवार को श्योपुर से होगी रवाना।
सर्व सम्माननीय धर्म प्रेमी बंधुओ बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि श्योपुर जिले की समृद्धि प्रगति खुशहाली एवं अकाल मृत्यु टालने हेतु श्री 108 श्री परमदास जी त्यागी (बालक दास जी महाराज मोती कुई) के सानिध्य में श्री बाबा महाकाल उज्जैन प्रथम ध्वज बाइक की यात्रा आयोजित किया जा रहा है जिसमें आप सभी क्षेत्रवासी गण सम्मिलित होकर श्री बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करे।
महाकाल चलो श्री बाबा महाकाल ध्वज बाइक यात्रा 29/08/2024 गुरूवार को श्योपुर से जा रही है श्री मगनानन्द सेवा समिति मोती कुई जिला श्योपुर श्री 108 श्री परमदास त्यागी (बालक दास जी महाराज मोती कुई) वालो के सानिध्य में जा रही।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न व्यक्तियों से संपर्क करें।
महावीर पांचाल मो. 9575862767
तुलसी दीक्षित मो.9754404496
भूपेंद्र जांगिड़ बॉबी मो.9300472223
ओमप्रकाश कुशवाह मो.9826227413
सुरेंद्र मीणा सुरेंद्र मीणा (बासोंद) मो.6350298470
अनिल शर्मा मो.8871543540
सुरेंद्र मीणा मो.9993620593
श्री महाकाल ध्वज बाइक यात्रा प्रारंभ दिनांक 29/08/2024 गुरुवार समय प्रातः 9:00 बजे स्थान टोडी गणेश जी मंदिर से प्रारंभ होकर साय 6:30 बजे भोजन रात्रि विश्राम खानपुर रहेगा।
दिनांक 30/08/2024 शुक्रवार प्रात 9:00 बजे खानपुर से यात्रा प्रारंभ होकर पिपलिया के बालाजी पर भोजन रात्रि विश्राम रहेगा।
दिनांक 31/08/2024 शनिवार समय प्रातः 9:00 बजे पिपलिया के बालाजी से यात्रा प्रारंभ होकर श्री पंच रामानन्दीय निर्मोही अनी अखाड़ा मंगलनाथ रोड संदीपनी आश्रम के पास उज्जैन में भोजन रात्रि विश्राम रहेगा।
दिनांक 01/09/2024 रविवार स्थान श्री निर्मोही अखाड़ा से पैदल यात्रा प्रारंभ होकर सभी भक्त मंडल द्वारा श्री बाबा महाकाल उज्जैन को झंडा चढ़ाया जावेगा।
महाकाल यात्रा व्यवस्था समिति के जिला अध्यक्ष राममूर्ति मीणा उपाध्यक्ष रामलखन नापाखेड़ी उपाध्यक्ष महावीर पांचाल उपाध्यक्ष योगेंद्र जाट उपाध्यक्ष सुरेंद्र मीणा उपाध्यक्ष मुद्गल उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा उपाध्यक्ष सतीश राठौर मीडिया प्रभारी भूपेंद्र जांगिड़ बॉबी

जय श्री महाकाल              ॐ नमः शिवाय                   जय श्री महाकाल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु कार्यवाही जारी स्वास्थ्य लाभ होने के बाद जिला अस्पताल से 38 मरीज डिस्चार्ज

श्योपुर, 26 अगस्त 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत् रूप से कार्य कर रही है। सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत ने बताया कि ओछापुरा के पाहडी का सहराना में आज डॉं. पी.के. शर्मा संभागीय संयुक्त संचालक ग्वालियर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया गया आज कोई भी उल्टी- दस्त का नया मरीज नही मिला है। उन्होने बताया कि जिला चिकित्सालय श्योपुर से अभी तक 38 मरीजो को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा 05 मरीज जनरल वार्ड में एवं 03 मरीजा आई.सी.यू. में उपचारित है उक्त सभी मरीजो के स्वास्थ्य में सुधार है।
इसी प्रकार आमली के सहराना में स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें कुल 16 मरीज पाये गये जिसमें उल्ट-दस्त के 02 मरीज, बुखार के 04 मरीज, सर्दी जुखाम 09 एवं अन्य बिमारी का 01 मरीज पाया गया उक्त मरीजो को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आवश्यक औषधियां एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर उपचारित किया गया ।
ग्राम पचनाया का बीसा का सहराना में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया तथा उक्त सर्वे में कुल 28 मरीज पाये गये जिसमें उल्टी-दस्त के 11 मरीज, बुखार के 05 मरीज एवं अन्य बीमारी के 12 मरीज पाये गये टीम के द्वारा उक्त सभी मरीजो का प्राथमिक उपचार किया गया है तथा जल स्त्रोतो के सैम्पल लिये गये है तथा पेयजल स्त्रोतो के क्लोरीनिकेशन की कार्यवाही की गई है।

श्री कृष्ण जन्म के साथ सभी विपरित परिस्थितियां अनुकूल होती चली गई-श्री शास्त्री पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में जन्माष्टमी अवसर पर व्याख्यान का आयोजन

श्योपुर, 26 अगस्त 2024

प्रधानमंत्री उत्कृष्ट शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

सीएम राईज विद्यालय में धूमधाम से मना भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर में जन्माष्टमी पर्व का भव्य आयोजन


उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री उत्कृष्ट शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ के व्याख्यानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत पश्चात प्रथम विषय विशेषज्ञ के रूप में पंडित श्री मुकेश मोहन शास्त्री का व्याख्यान हुआ। पंडित श्री शास्त्री के द्वारा अपने वक्तव्य में बताया की सारी विपरीत परिस्थितियां कृष्ण के जन्म के साथ अनुकूल रूप से होती चली गई। कान्हा के जन्म एवं बाल घटनाओं को सुंदर और रोचक तरह से प्रस्तुत किया, साथ ही कान्हा के मधुर भजनों ने सभी को आत्म विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओपी शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंग जैसे जानापाव, सांदीपनि आश्रम एवं अन्य प्रेरक प्रसंगों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए उन्हें भगवान श्री कृष्ण जीवन का मनन कर अनुशीलन करने की सीख दी। विषय के वक्ता के रूप में उपस्थित वाणिज्य विषय के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेंद्र सिंह जाट ने भगवान श्री कृष्ण को विश्व का सबसे पहला मैनेजमेंट गुरु बताते हुए बताया कि युद्ध के मैदान में उनके द्वारा दिए गए उपदेश कॉरपोरेट कल्चर में कलयुग के साथ साथ आने वाले युगों युगों तक सामयिक एवं प्रासंगिक रहेंगे।
वक्ता के रूप में उपस्थित समाजशास्त्र विभाग की विभागध्यक्ष डॉ. सीमा चौकसे ने संबोधित करते हुए बताया कि जो कुछ भी ब्रह्मांड में है वह सब श्रीमद भगवतगीता में है और जो श्रीमद् भागवतगीता में नहीं है वह ब्रह्मांड में भी नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विपिन बिहारी शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि भगवान श्री कृष्ण की प्रिय गाय आज भी हमारे जीवन का आधार है। हमें हमारे जीवन में उन्नति के लिए गौ सेवा को मुख्य ध्येय बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक परिस्थितियों में महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा कृष्ण जीवन पर नृत्य नाटिकाएं एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं मंगल आरती के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस.एन. शर्मा, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. रमेश भारद्वाज, डॉ.अरविंद दोहरे के साथ महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सीएम राईज विद्यालय में धूमधाम से मना भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में सीएम राईज विद्यालय श्योपुर में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी जी तथा सुदामा जी का स्वरूप धारण कर आकर्षक झांकियो की प्रस्तुती दी गई तथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य  अशोक खण्डेलवाल सहित अन्य शिक्षको द्वारा भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं पर आधारित व्याख्यान दिये गये तथा विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन परिचय से अवगत कराया।

 

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर में जन्माष्टमी पर्व का भव्य आयोजन
भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें विषम परिस्थितियों में भी कर्म करते रहने का संदेश देता है- जिला शिक्षा अधिकारी  तोमर


श्योपुर, 26 अगस्त 2024
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में स्कूल तथा कॉलेजो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के भव्य आयोजन संपन्न हुए। जिला शिक्षा अधिकारी  रविन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल श्योपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री मधु शर्मा तथा जिला संगठक डॉ ओपी शर्मा उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी  तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्री कृष्ण का पूरा जीवन शिक्षाओं और प्रेरणाओं से भरा है। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें विषम परिस्थितियों में भी कर्म करते रहने का संदेश देता है। उन्होने कहा कि हमें हर परिस्थिति में कर्म करते रहना चाहिए, उनके अनुसार फल अवश्य मिलेगा। भगवान श्री कृष्ण ने संसार को प्रेम और भाईचारे के साथ मानवता का संदेश दिया है। इस प्रकार के आयोजनो से हमें अपनी सनातन संस्कृति को समझने और जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्य वक्ता डॉ ओपी शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ, उनके जन्म के साथ माता तथा पिता कि बेड़िया स्वतः हट गई. प्रहरी गहरी नींद में सो गए. उन्होने जन्म के समय शंख, चक्र गदा तथा पदम् धारण किए प्रत्यक्ष दर्शन दिए, काली अँधेरी रात्रि में जन्म फिर वहां से वसुदेव जी के साथ यमुना पार करके गोकुल जाना यहां माँ यशोदा को माँ का सुख प्रदान करने तथा बाद में पूतना के द्वारा विष मिला दूध पिलाने से लेकर अनेक असुरो को कंस ने भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिये भेजा, और उन्होने किस प्रकार खेल खेल में सभी असुरो को मार दिया, उन्होने अपने जीवन में संकट का सामना धैर्य से करते हुए आसुरी शक्तियों का विनाश किया तथा मामा कंस के अन्याय तथा अत्याचार का अंत किया। उन्होंने भगवान होते हुए भी उज्जैन में संदीपनी आश्रम में 64 दिनों में 64 कलाओ, 16 विद्याओ, 18 पुराण तथा 4 वेद एवं सभी उपनिषद का अध्ययन किया। उन्होंने मित्रता में सुदामा से मित्रता कर अमीरी ग़रीबी के भेदभाव को मिटाने का संदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण के जीवन के हर पक्ष से हम जीवन कि समस्याओं का हल निकाल सकते है, गीता के ज्ञान द्वारा दिया गया कर्म का संदेश विद्यार्थियों को निराशा के गर्त से बाहर निकालकर उन्हें कर्तव्य पालन कि प्रेरणा देता हे.महाभारत काल में श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बनकर धर्म का संदेश देते है वही शक्तिमान होते हुए भी बिना हथियार के सारथी बनना, युद्ध के मैदान में गीता का उपदेश, तथा अंत में पांडवो के रूप में धर्म कि जीत आज भी मानव समाज को नैतिक मूल्यों कि शिक्षा देते है. गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमे संसार कि सारी समस्याओं का हल निहित है।
सुश्री मधु शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से ध्यान तथा योगा एवं अनुशासन सीखने पर बल दिया. प्रभारी प्राचार्य  जेपी जाटव तथा  संतोष मिश्रा ने भी प्रेरक उद्बोधन दिये। संचालन श्रीमती प्रीति भटनागर ने किया। कार्यक्रम के बाद एन एस एस के सहयोग से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

बडौदा कॉलेज में ब्रन्दावन से आये संत श्री रसिकदास जी महाराज ने दिया व्याख्यान
जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ आयोजन

उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय बडौदा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया।
भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ शुरू हुए जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संत श्री रसिकदास जी महाराज वृंद्वावन धाम द्वारा भारतीय ज्ञान एवं विशिष्ट परम्पराओं के अंतर्गत संत परम्परा एवं भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया गया। इसी क्रम में दूसरे वक्ता के रूप में उपस्थित श्री रमेश पायलेट द्वारा भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित  मनोज एवं  नारायण सुमन द्वारा भी भगवान श्री कृष्ण के जीवन परिचय के संबंध में अपने उद्बोधन दिये गये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आरआर मुबेल द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत में शॉल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।

रेपिड रिस्पोन्स टीम ने तत्समय ही 8 रोगियों को एम्बुलेस से कराया था शिफ्ट गांव में पहुंची टीम ने सुबह 8 बजे से शुरू कर दिया था उपचार

आज भी दो डॉक्टरो की टीम गांव में रही मौजूद ,कोई नया मरीज नही मिला
हैंजा के लक्षण नही पाये गये
श्योपुर, 25 अगस्त 2024
विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम ओछापुरा के पास पहाडी सहराना में शुक्रवार की तडके उल्टी दस्त की बीमारी की सूचना पर शुक्रवार को ही सुबह 8 बजे तक रेपिड रेस्पोंन्स टीम गांव पहुंच गई थी तथा बीमारी की रोकथाम एवं उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके साथ ही टीम द्वारा 8 लोगों को सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच प्रारंभिक उपचार देकर बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए जिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस के माध्यम से शिफ्ट कराने के लिए रैफर कर दिया था। इसके बाद टीम शुक्रवार को दिनभर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार में जुटी रही तथा आवश्यकतानुसार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से 51 अन्य लोगों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में शिफ्ट कराने की कार्यवाही की गई।
सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत ने बताया कि गांव में उल्टी दस्त फेलने की सूचना ओछापुरा के सीएचओ द्वारा दी गई थी, सूचना के 2 से 3 घंटे के भीतर रेस्पोंन्स टीम डॉ जितेन्द्र रावत के नेतृत्व में गांव पहुंच गई थी तथा उपचार शुरू कर दिया गया था। साथ ही जरूरत के अनुसार 8 लोगों को सुबह 8 बजे ही गांव से एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया था।
उन्होने बताया कि कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा गत शनिवार को गांव का भ्रमण कर लोगों से चर्चा की गई तथा उल्टी दस्त की बीमारी फेलने के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को इसके कारणों का पता लगाने के निर्देश के साथ ही गांव में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीमों से चर्चा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया एवं उपचार व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
सीएमएचओ डॉ राजपूत ने बताया कि कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशानुसार आज 25 अगस्त को भी ओछापुरा पहाडी सहराने में डॉ जितेन्द्र रावत एवं डॉ असद अंसारी, सीएचओ दिव्या बघेल, एएनएम, आशा कार्यकर्ता की टीम द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, उन्होने कहा कि कोई नया मरीज नही मिला है और स्थिति सामान्य है तथा कोई गंभीर समस्या नही है। कल 26 अगस्त को भी स्वास्थ्य टीम ग्राम में निगरानी रखेगी।
सीएमएचओ डॉ राजपूत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती उल्टी दस्त के रोगियों को समुचित उपचार की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है तथा रोग नियंत्रण कर लिया गया है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में नजर रख रही है। उल्टी दस्त की बीमारी के फैलने के कारणो का पता लगाने के लिए रोगियों के स्टूल सैम्पल लिये गये है, इसके अलावा पानी के स्त्रोत के सैम्पल भी लिये गये है, जिसे जांच के लिए पीएचई विभाग की लैब को भेजा गया है।
हैंजा के लक्षण नही पाये गये
सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत ने बताया कि ओछापुरा के पहाडी सहराना में सभी रोगियों को पेट दर्द व उल्टी दस्त की शिकायत पाई गई है, जो कि एमीबिक डिसेन्ट्री बीमारी की श्रेणी में आता है, जबकि हैजा की बीमारी में दर्द रहित पानी जैसे दस्त लगते है, इस प्रकार के लक्षण रोगियो में नही पाये गये है। उन्होने कहा कि यह उल्टी दस्त की बीमारी है, जो कि सामान्य रूप से एमीबिक डिसेन्ट्री है, यह हैजा की बीमारी नही है।

लखपति दीदियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित बैंक लिंकेज की राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया

 

श्योपुर 25 अगस्त 2024

आज दिनांक 25 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लखपति दीदियों का अभिनंदन कार्यक्रम जलगांव महाराष्ट्रा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पंचायत सभागार श्योपुर में देखा एवं सुना गया। जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में 65 समूहों को बैंक लिंकेज की राशि 2 करोड़ 32 लाख का प्रतीकात्मक चेक भी वितरण किया गया।
डीपीएम एनआरएलएम  सोहन कृष्ण मुदगल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब परिवार की महिलाएं स्वसहायता समूह से जुड़कर आजीविका मिशन से आर्थिक लाभ प्राप्त करके विभिन्न गतिविधियों से आमदनी प्राप्त कर लखपति बन रही हैं।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  अतेंद्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एमपीआरडीसी द्वारा किया जा रहा है सडक मरम्मत का कार्य लोगों को सुलभ आवागमन के लिए दुरूस्त कराई जा रही है सडके

श्योपुर, 25 /8/ 2024
मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा वर्षा ऋतु में आम नागरिकों को सुलभ एवं सुगम यातायात हेतु सड़क मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर निगम के प्रबंध संचालक श्री अविनाश लवानिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। निगम के समस्त मैदानी अधिकारी अपने-अपने आवंटित मार्गाे पर मरम्मत का कार्य करा रहे है। संभाग स्तर से मुख्यालय स्तर तक के अधिकारी मार्गाे की सतत निगरानी कर रहे है एवं वर्षाऋतु में गड्ढों को भरने का कार्य निर्बाध रूप से जारी है। म.प्र. सड़क विकास निगम द्वारा 22 वरिष्ठ अधिकारियों का दल गठित कर निगम के 13 संभागों में नियुक्त किया गया हैं। नियुक्त अधिकारियों में 05 अधिकारी मुख्य अभियंता स्तर के एवं 05 अधिकारी महाप्रबंधक स्तर के एवं शेष अधिकारी संभागीय स्तर के है
एमपीआरडीसी के जिला अधिकारी  सुनील पुआरे ने बताया कि श्योपुर जिले में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा स्टेट हाईवे 51ए गोरस-कराहल-पोहरी-शिवपुरी रोड तथा श्योपुर-बडौदा-कुंहाजापुर रोड पर सडको की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस संबंध में रिपोर्ट 27 अगस्त तक प्रबंध संचालक को प्रस्तुत की जायेगी। सामान्यतः सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य वर्षाऋतु उपरांत माह अक्टूबर से प्रारंभ किया जाता है। यह पहला मौका है कि एमपीआरडीसी द्वारा वर्षाऋतु में भी सड़कों की मरम्मत पेच रिपेयर का कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य एक अभियान के रूप में किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र की जनता एवं आम नागरिकों को सुगम एवं सुलभ यातायात उपलब्ध हो रहा है। साथ ही वर्षा ऋतु उपरांत आवश्यक मार्गाे पर नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

आपदा के समय एनडीआरएफ ने सदैव अपनी उपयोगिता को साबित किया है-डॉ रोहतगी ग्वालियर में कैम्प कर रही गाजियाबाद की यूनिट ने की सीप नदी में मॉकड्रिल

श्योपुर, 24 अगस्त 2024
अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने सीप नदी के पंडित घाट पर एनडीआरएफ की मॉकड्रिल के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय एनडीआरएफ ने सदैव अपनी उपयोगिता को साबित किया है। कठिन परिस्थितियों में एनडीआरएफ के जवानो ने हजारो लोगों की जिदंगी को बचाया है। जमीन और पानी के अंदर और ऊपर, बाढ़ अथवा भंूकप की स्थिति में एनडीआरएफ के जाबांज जवानो ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों को बचाने का कार्य किया है। पूरा देश इस बात को जानता है और एनडीआरएफ देश का गौरव है। एनडीआरएफ ने विदेशो में भी आपदा के समय बचाव अभियान चलाये है।
इस अवसर पर ग्वालियर में कैम्प कर रही एनडीआरएफ की गाजियाबाद यूनिट के कंमाडेंट  कुबेर शर्मा, एसडीएम  मनोज गढवाल, एसडीओपी  राजीव कुमार गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर  वायएस तोमर, एसएलआर  मुन्ना सिंह गुर्जर, सीएमओ  सतीश मटसेनिया, होमगार्ड कमांडेंट श्रीमती सुमन बिसौरिया, पुलिस आरआई  अखिलेश शर्मा, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर  संजय सिंह, सब इंस्पेक्टर  रमाकांत यादव, होमगार्ड प्लाटून कंमाडर  राहुल शर्मा एवं प्रमोद डण्डोतिया सहित अन्य अधिकारी तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ श्योपुर के जवान मौजूद थे।
इस अवसर पर कमांडेंट  कुबेर शर्मा ने कहा कि श्योपुर जिले में पूर्व में आई बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए पानी से संबंधित आपदा के संबंध में मॉकड्रिल कर प्रशिक्षिण प्रदान किया गया है। उन्होने कहा कि हमारी टीम भूंकप, पानी और अन्य परिस्थितियो में 24 घंटे कार्य करने में सक्षम है।
पंडित घाट पर आयोजित मॉकड्रिल के दौरान बाढ़ की स्थिति में अथवा गहरे पानी, दलदल वाले स्थान पर बचाव एवं राहत कार्य चलाने के लिए श्योपुर की एसडीआरएफ यूनिट को लाइव प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ठहरे हुए गहरे पानी में किस प्रकार की रणनीति अपनानी चाहिए, इसके बारे में बताया गया, साथ ही जब बाढ़ का पानी तेजी से बढ रहा हो और वहां पर लोग फंसे हो तो तेज बहाव के पानी में से लोगों को किस प्रकार निकाला जाये आदि के बारे में डेमो कर प्रशिक्षिण दिया गया। इसके साथ ही गहरे पानी में उतरने वाली टीम के ऑक्सीजन सिलेण्डर के उपयोग तथा सेटेलाईट के माध्यम से कम्प्युनीकेश आदि के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया।
इंस्पेक्टर  संजय सिंह एवं सब इंस्पेक्टर  रमाकांत यादव ने बताया कि कभी भी पानी के भंवर में बोट नही डालना चाहिए, बल्कि भंवर से बोट को 15-20 फिट दूरी पर रखकर एंकर डालकर रखा जा सकता है तथा भंवर में फंसे व्यक्ति को निकालने के लिए रस्से फेककर रेस्क्यू किया जा सकता है। इसके अलावा रेस्क्यू टीम हमेशा लाइफ जैकेट पहनकर ही रेस्क्यू करें तथा लाइफ जैकेट को अच्छी तरह से बांध ले, पानी के फ्लो से लाइफ जैकेट खुल सकती है, इसलिए उसके सभी हुक अच्छे से लगा लिये जाये। उन्होने कहा कि लाइफ जैकेट की कैपेसिटी 72 घंटे की होती है अर्थात लाइफ जैकेट पहना व्यक्ति 72 घंटे तक डूब नही सकता।
सब इंस्पेक्टर  रमाकांत यादव ने कहा कि गाजियाबाद यूनिट को तुर्किये देश में भंूकप के समय बचाव अभियान में शामिल रही है। इसी प्रकार उत्तराखण्ड में टनल हादसे के दौरान भी हमारी टीम ने जाबाजी के साथ कार्य किया। उन्होने कहा कि हम हमेशा से आपदा को चुनौती देते आये है, कोई भी परिस्थिति एनडीआरएफ का रास्ता नही रोक सकती।
मॉकड्रिल के समापन अवसर पर एसडीईआरएफ की टीम के द्वारा बचाव एवं राहत कार्यो के संबंध में प्रश्न भी पूछे गये, जिसके जवाब एनडीआरएफ की टीम द्वारा दिये गये कि किस परिस्थिति में किस प्रकार की रणनीति अपनाई जायें।