श्योपुर, 31 -5- 2024
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की होमस्टे योजना और जिला प्रशासन की पहल से जिला श्योपुर की तहसील बड़ोदा में स्थित होमस्टे का तेजी से विकास हो रहा है। म.प्र पर्यटन बोर्ड द्वारा प्राकृतिक सुरम्य स्थलों और नदियों से घिरे बड़ोदा में होमस्टे बनाए जा रहे हैं। यह होमस्टे सैलानियों के लिए सुकून पाने की जगह बन रही है और उन्हें प्राकृतिक वातावरण का अहसास करा रही है। वहीं, ग्रामीणों को इससे रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
इस नवाचार से गांव के विकास के साथ ही ग्रामीण संस्कृति को दूर-दूर तक पहुंचने में मदद मिल रही है। सैलानी यहां ठहरने के लिए आ रहे हैं। यहां आने वाले पर्यटक होमस्टे में रहकर पारंपरिक संस्कृति, लोक कलाओं के अलावा प्रकृति की गोद में रहने का आनंद ले रहे हैं। होमस्टे में सैलानियों को स्थानीय व्यंजनों का स्वाद मिल रहा है। होमस्टे पर अतिथियों को किफायती दर पर आवास और भोजन की सुविधा मिल रही है।
तहसील बडोदा के होमस्टे (बड़ोदा फोर्ट ) के संचालक पृथ्वीराज गौड बताते हैं कि होमस्टे में सैलानियों को स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ-साथ पर्यटकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहां पर जैविक खेती के माध्यम से उत्पन्न अनाज, सब्जी, दाल, दूध, घी आदि का ही प्रयोग किया जाता है।
हो रहा ग्राम का विकास मिल रहा रोजगार
इस योजना से ग्राम का विकास हो रहा है और ग्रामीणों की स्थिति में सुधार हो रहा है। सभी ग्रामीण पर्यटन विभाग की इस पहल से खुश हैं। फार्म स्टे की वजह से लोग ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर यहां की संस्कृति को समझ रहे हैं। साथ ही, बाहर से आए पर्यटकों की वजह से ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो रहा है और लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की महत्वाकांक्षी योजना होमस्टे से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार “देश विदेश पहुंच रही ग्रामीण संस्कृति जिला श्योपुर की तहसील बड़ोदा में स्थित होमस्टे बने ग्रामीणों के लिए रोजगार के साधन”
सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर लें और निर्बाध मतगणना पूर्ण करायें – उप निर्वाचन आयुक्त भादू उप निर्वाचन आयुक्त ने वीसी लेकर मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की
श्योपुर, 29 -5- 2024
उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग श्री अजय भादू ने बुधवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना की तैयारियों के संबंध में प्रदेश के सभी अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने एनआईसी इंदौर से इस वीसी से जुड़कर प्रदेश के सभी लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतगणना के लिये की गई तैयारियों एवं किये गये प्रबंधों की जानकारी दी। प्रदेश के सभी 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीसी में वर्चुअली शामिल हुए।
वीसी में उप निर्वाचन आयुक्त भादू ने कहा कि मतगणना कार्य से जुड़ी सभी तैयारियां व जरूरी व्यवस्थाएं शीघ्र दुरूस्त कर ली जायें और बिना किसी बाधा के मतगणना कार्य संपन्न कराएं। मतगणना स्थल पर सभी जरूरी संसाधन एवं व्यवस्थाएँ उपलब्ध रहें। सभी मतगणना कर्मियों को 31 मई तक प्रशिक्षण दे दें। मतगणना स्थल में सिर्फ प्राधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दें। उप निर्वाचन आयुक्त ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों तथा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर मतगणना की अब तक की तैयारियों का फीडबैक लिया और उन्हें स्मूथ काउंटिंग कराने के निर्देश दिये।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने सभी जिलों में मंगलवार, 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में उप निर्वाचन आयुक्त को विस्तार से जानकारी दी। श्री राजन ने बताया कि सभी रिटर्निंग अधिकारियों तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित कर मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम चरण का काउंटिंग रेण्डमाईजेशन भी पूरा हो गया है। सभी जिलों में मतगणना कर्मियों की फाईनल ट्रेनिंग 31 मई तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। सभी मतगणना स्थलों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सुचारू व निर्बाध मतगणना के लिये पर्याप्त टेबल्स गणनाकर्मी, माईक्रो ऑर्ब्जवर्स और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। ऐसी व्यवस्थायें की जा रही है कि मतगणना के परिणाम शीघ्र आयें। उन्होंने बताया कि 4 जून को पोस्टल बैलेट की गिनती रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतगणना स्थल पर ही एक अलग कक्ष में की जायेगी।
वीसी में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल, पुलिस महानिरीक्षक तथा राज्य पुलिस नोडल अधिकारी अंशुमन सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे व तरूण राठी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम मनोज गढवाल, आरआई अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
डीएच सहित सीएचसी की फायर ऑडिट कराने के निर्देश आंगनबाडी केन्द्रों के समय में बदवाल, अब 8 से 10 बजे तक खुलेगे केन्द्र कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित
श्योपुर, 27-5- 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि डिस्ट्रीक्ट हॉस्पीटल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की फायर ऑडिट कराई जायें तथा फायर मैनेजमेंट से संबंधित सभी उपकरण दुरूस्त रखे जायें, आग बुझाने के लिए उपकरणो के उपयोग के संबंध में अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायें। इसके साथ ही उन्होने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रीष्मकाल के दौरान तापमान को दृष्टिगत रखते हुए आंगनबाडी केन्द्रों के समय में बदलाव कर सुबह 08 बजे से 10 बजे तक केन्द्र का संचालन किया जायें।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि नक्शा तरमीम की प्रगति की प्रत्येक दिन समीक्षा की जायें तथा पटवारियों से दैनिक रिपोर्ट प्राप्त की जायें। उन्होने कहा कि विभिन्न विभागो के अधिकारियों को हॉस्टल, आश्रम आदि की व्यवस्थाएं देखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, सभी नोडल अधिकारी निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि पूर्व से संचालित पीएम जनमन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य की सीईओ जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत द्वारा नियमित रूप से समीक्षा की जायें।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने नगरपालिका सीएमओ को निर्देश दिये कि बारिश से पूर्व नालो की सफाई सुनिश्चित की जायें, इस संबंध में पूर्व में भी निर्देश जारी किये गये थे। बैठक में सीएमओ श्री सतीश मटसेनिया ने बताया गया कि नालो की सफाई के लिए सफाई दरोगाओ के नेतृत्व में 4 टीमे गठित की गई है तथा सतत् रूप से नालो की सफाई का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने एसडीएम श्री मनोज गढवाल को सफाई कार्य का अवलोकन करने के निर्देश दिये।
बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने विधुत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कुमार सक्सैना को निर्देश दिये कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था को सुचारू बनाये रखा जायें। उन्होने कहा कि फॉल्ट आने पर तत्काल सुधार की कार्यवाही की जाकर बिजली की आपूर्ति को सतत् रूप से बनाये रखे। उन्होने निर्देश दिये कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैन पावर तथा मैकेनिक वाहनो को बढाया जा सकता है।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम मनोज गढवाल, कराहल उदयवीर सिंह सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। एसडीएम विजयपुर बीएस श्रीवास्तव वर्चुअली माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
कलेक्टर ने स्वयं ब्लड डोनेट कर युवाओं को दिया रक्तदान का संदेश रेडक्रॉस द्वारा आयोजित शिविर में 52 युनिट रक्त का कलेक्शन थैलीसीमिया पीड़ित रोगियों की मदद के लिए नई पहल शुरू
श्योपुर, 26 -5- 2024
कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी श्योपुर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा स्वयं ब्लड डोनेट कर युवाओं को रक्तदान का संदेश दिया गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा ब्लड बैंक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पशु चिकित्सालय रोड स्थित विजय विलास रिसोर्ट में आयोजित शिविर में रक्तदान किया तथा रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ती पत्र भी प्रदान किये गये।

थैलीसीमिया रोगियों की जीवन रक्षा में सहयोग की नई पहल तथा जिला चिकित्सालय में रक्त की आपात आवश्यकता की पूर्ति के लिए रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा श्योपुर की अग्रणी समाजसेवी संस्थाओ, जेसीआई श्योपुर एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रक्क्तदान जागरूकता अभियान की प्रमुख सहयोगी संस्थाओ, पुष्पा श्री फाउंडेशन, स्व मुकेश गुप्ता स्मृति सेवा न्यास, भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ श्योपुर, लाइफ केयर सोसायटी एवं राष्ट्र भक्त युवा संगठन के सहयोग से आयोजित इस रक्क्तदान शिविर में 52 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ आरबी गोयल, जेसीआई अध्यक्ष श्री दीपक मंगल, सिविल सर्जन डॉ दिलीप सिकरवार, रेडक्रॉस के प्रदेश प्रबंध समिति सदस्य अमित सूद, पूर्व सिविल सर्जन डॉ एसके तिवारी, डॉ खेमचंद जैन, स्काउट एवं गाइड के सरंक्षक चौथमल सर्राफ आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि रक्तदान सबसे बडा दान है, यह किसी के जीवन बचाने के लिए काम आता है। उन्होने कहा कि कृत्रिम रूप से ब्लड नही बनाया जा सकता है, इसलिए इसकी आवश्यकता और महत्व को देखते हुए सभी को रक्तदान करना चाहिए। उन्होने कहा कि श्योपुर जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में 5 हजार युनिट रक्त की एक साल में आपूर्ति की जा रही है, यह सब रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है। कार्यक्रम का संचालन स्व. श्री मुकेश गुप्ता स्मृति सेवा न्यास के संस्थापक सचिव महावीर गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा रक्तदान जागरूकता अभियान के समन्वयक एवं स्व. श्री मुकेश गुप्ता स्मृति सेवा न्यास के संस्थापक महावीर गुप्ता को 50वी बार रक्तदान करने के लिए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य रक्तदाताओं को भी प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।
कलेक्टर ने दिये बिजली आपूर्ति सतत् बनाये रखने के निर्देश समय पर काम न करने वाले एजेंसी पर कार्यवाही करें कलेक्टर द्वारा विधुत व्यवस्था की समीक्षा
श्योपुर, 26 -5-2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में बिजली की आपूर्ति को सतत् रूप से बनाये रखे तथा बिजली सप्लाई में स्थिरता बनी रहें। कही भी फाल्ट होने की स्थिति में तत्काल दुरूस्ती की कार्यवाही की जायें, यदि तकनीकी एवं मैदानी अमला कम है तो वरिष्ठ स्तर पर उनके माध्यम से पत्र भेजकर कमी दूर की जायें। उन्होने कहा कि मेंटीनेंस के लिए उपयुक्त समय निर्धारित किया जायें। दोपहर 12 बजे के बाद मेंटीनेंस के लिए बिजली की आपूर्ति बंद न की जायें। उन्होने कहा कि मेंटीनेंस कार्य प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बडौदा में एलटी केबिल के नवीनीकरण, एडीशनल डीटीआर तथा ट्रांसफार्मर का कार्य समय पर नही करने वाले एजेंसी व्हीटीएल के विरूद्ध उनके माध्यम से कार्यवाही के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखा जायें। बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री कमलकांत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि वर्तमान में उपलब्ध मैदानी एवं तकनीकी अमले की ड्यूटी इस प्रकार प्रबंधित की जाये, जिससे फाल्ट होने पर तत्काल सुधारा जा सकें। उन्होने कहा कि खम्बो पर तार, कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर को सुधारने के लिए हाईड्रोलिक मशीन के लिए मांग पत्र उनके माध्यम से भेजा जायें, जिससे लाइनमैन को खम्बो पर और ट्रांसफार्मर पर चढने की जरूरत नही पडेगी। उन्होने निर्देश दिये कि सलापुरा पर फीडर निर्माण के लिए भूमि का आवंटन किया जा रहा है, जिसका कब्जा लेकर तत्काल अग्रिम कार्यवाही शुरू की जाये। उन्होने निर्देश दिये कि अपने-अपने सर्किल में विधुत विभाग के सभी अधिकारी, इंजीनियर दूरभाष पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल निराकरण करें।
डीई एमपीईबी कमलकांत ने बताया कि बडौदा में एजेंसी द्वारा केबल बदलने सहित डीटीआर एवं अन्य कार्य समय पर नही किये गये है। जिससे तकनीकी परेशानी आ रही है, उन्होने बताया कि बडौदा में नई एलटी केबल तथा 23 ट्रांसफार्मर लगाये जाना है। इसी प्रकार दूसरे चरण में श्योपुर में 28 ट्रांसफार्मर लगाये जायेगे, शहर में बिजली सप्लाई के दो मुख्य केन्द्र धानमिल एवं पाली रोड फीडर है। सलापुरा में नवीन फीडर बनने के बाद पाली रोड फीडर पर लोड कम होगा।
बिजली समस्या हो तो इन नंबरो पर करें कॉल
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के निर्देश पर एमपीईबी श्योपुर द्वारा स्थानीय अधिकारियों के दूरभाष नंबर जारी किये गये है, इन नंबरो पर विधुत संबंधी समस्याओं की जानकारी दी जा सकती है।
श्योपुर शहर के लिए विशाल मालवीय जेई मो.न. 6232914916, अक्षय सिंह एई मो.न. 6232914915, श्योपुर ग्रामीण सोईकला, ढोढर, ढोटी, भोगिका क्षेत्र के लिए अखिलेश सिंह एई मो. 6232914924 एवं सलापुरा, खातौली तिराहा, जैदा, पाण्डोला क्षेत्र के लिए लोकेश दयानी एई मो. 6232914918 को विधुत संबंधी समस्या से अवगत कराया जा सकता है।
बडौदा शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण के लिए अनिल सिंह जेई मो. 9630985051, कराहल क्षेत्र के लिए मनेन्द्र सिंह जेई मो. 9669765744 तथा विजयपुर के लिए शंशाक शेखर पाण्डे एई मो. 6232914930 को सूचना दी जा सकती है।
दूल्हा दुल्हन का अनोखा प्रदर्शन पुलिस चौकी के बाहर दूल्हा-दुल्हन ने दिया धरना, बारातियों के साथ मारपीट और दूल्हे की बेज्जती से नाराज थे घराती और बाराती
दिनांक25-5-2024
दिनांक 25-5-2024
शिवपुरी में बारातियों के साथ हुई मारपीट के बाद दुल्हा-दुल्हन फेरे लेने से पहले कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस ने सुनवाई की, इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ धरने पर बैठे घराती और बराती धरने से हटने को राजी हुए। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक़ दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के उदगवा गांव से ब्रजेश जाटव की बारात शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील के सुजावनी गांव आई हुई थी। रात में डीजे की धुन बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान बारात गांव के पाल समाज के मोहल्ले से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान पाल समाज के लोगों और बारातियों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई साथ ही बारात में साथ चल रहे वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई।
ग्वालियर के मुरार जिला चिकित्सालय में फतराव डॉक्टर के सिर में लगी चोट
दिनांक25-5-2024
ग्वालियर के मुरार जिला चिकित्सालय में उस समय हंगामा हो गया जब यहां इलाज करने पहुंचे एक युवक ने डॉक्टर पर ही प्राण घातक हमला कर दिया इतना ही नहीं युवक के साथ आए लोगों ने अस्पताल परिसर में पत्थर बाजी भी की जिसमें ड्यूटी डॉक्टर सहित तीन लोग घायल हो गए एकाएक हुए घटनाक्रम के बाद डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ भी एकत्रित हो गया और काम बंद करते हुए मुरार थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया घटनाक्रम के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दि है। घटनाक्रम के मुताबिक टीवी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिलीप राजोरिया 108 नंबर ओपीडी में बैठकर मरीजों को देख रहे थे तभी यहां अपनी पत्नी के साथ पहुंचे एक युवक ने घबराहट होने की शिकायत की जिस पर टीवी विशेषज्ञ द्वारा उन्हें 105 नंबर में मेडिसिन डिपार्टमेंट में जाने की सलाह दी गई तो यह युवक डॉक्टर से ही उलझ गया और बाद में देखने की धमकी देते हुए वहां से चला गया, कुछ देर बाद यह युवक अपने तीन से चार अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और टीवी विशेषज्ञ डॉक्टर दिलीप राजोरिया के साथ मारपीट करते हुए उनके सिर में जोरदार प्रहार किया गया जिस डॉक्टर दिलीप राजोरिया का सिर फट गया घटनाक्रम के बाद यहां मौजूद लोगों ने तुरंत दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया और अस्पताल कर्मचारी और डॉक्टर ने काम बंद करते हुए हड़ताल की चेतावनी दे दी अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही आईएमओ डॉक्टर आलोक पुरोहित, सीएमएचओ डॉक्टर आरके राजोरिया भी तुरंत मौके पर पहुंचे और मुरार थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई हमले में घायल हुए डॉक्टर दिलीप राजोरिया का उपचार करते हुए उनकी एमएलसी कराई गई सीएमएचओ डॉक्टर आरके राजोरिया का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के बाद उन्होंने कलेक्टर और एसपी से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी भी बनी है लेकिन यहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और आए दिन यहां डॉक्टर के साथ इस तरह की घटनाएं होना गंभीर बात है।
डॉ दिलीप राजोरिया, हमले में घायल हुए टीवी विशेषज्ञ
डॉ आलोक पुरोहित आरएमओ जिला अस्पताल ग्वालियर
घटना की जानकारी मिलने पर मुरार थाना पहुंचे एडिशनल एसपी अखिलेश रेनवाल का कहना है कि डॉक्टरों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है
01 जून से खुलेगे स्कूल, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
श्योपुर, 24 मई 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि 01 जून से सभी स्कूल खुल जायेगे तथा 15 जून से विद्यार्थियों का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होते ही शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जायेगी। इसलिए स्कूल खुलने के साथ ही 01 जून से विद्यालयो की साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जायें
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि स्कूल खुलने के साथ ही प्रवेश मैपिंग, पुस्तक वितरण सहित सभी गतिविधियां शुरू हो जाना चाहिए। पुस्तको का समय पर उठाव सुनिश्चित हो तथा 30 जून तक सभी बच्चों को सभी विषयो की पाठ्य पुस्तक वितरण हो जाना चाहिए, समय पर पुस्तको का उठाव नही करने वाले शिक्षको के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही मैपिंग का कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण किया जायें।
इस अवसर पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा सीएम राईज विद्यालयो, पीएमश्री स्कूलो की समीक्षा भी की गई। जानकारी दी गई कि जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर एवं सेंसईपुरा, शासकीय हाई स्कूल गोहेडा तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 श्योपुर का चयन पीएमश्री के लिए हुआ है। इनमें कम्प्युटर लैब स्थापित की गई है।
29 परीक्षा केन्द्रो पर होगी पुनः परीक्षा
कक्षा 5 और 8 के 6 हजार 251 परीक्षार्थी होगे शामिल
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने पुनः परीक्षा के संबंध में व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि पुनः परीक्षा में भाग ले रहे विद्यार्थियों के लिए स्कूलो में 25 मई से 02 जून तक प्रातः 08 बजे से 11 बजे तक विशेष कक्षाएं लगाकर परीक्षा की तैयारी कराई जायें। बैठक में जानकारी दी गई कि कक्षा 5वी और 8वी की पुनः परीक्षा में 6 हजार 251 परीक्षार्थी शामिल होगे। कक्षा 5वी के 2 हजार 298 तथा कक्षा 8वी के 3 हजार 953 परीक्षार्थी 03 जून से आयोजित होने वाली इस पुनः परीक्षा में शामिल होगे, यह परीक्षा 8 जून तक चलेगी। परीक्षा का समय प्रातः 09 बजे से 11.30 बजे तक रहेगा, जिले में परीक्षा के लिए जन शिक्षा स्तर पर 29 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।
साक्षरता मिशन में मिला प्रदेश में पहला स्थान
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री लोकेश कुमार जांगिड के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में बेहतर कार्य के लिए श्योपुर जिले को प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा बैठक के दौरान जिले के तीनो बीआरसी एवं साक्षरता मिशन के जिला सहसमन्वयक सहित तीनो ब्लॉक के कोडिनेटर को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह तोमर, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण एमपी पिपरैया, डाईट प्राचार्य राघवेन्द्र सिकरवार, सहायक संचालक शिक्षा यश जैन, बीईओ श्योपुर सुश्री मधु शर्मा, कराहल एसपी भार्गव, बीआरसी कराहल अजय रावत, विजयपुर केपी अर्गल आदि उपस्थित थे।
प्रभारी प्राचार्य निलंबित
श्योपुर, 24 2024
संकुल केन्द्र शा० उ०मा०वि० सहसराम में अतिथि शिक्षकों की संदिग्ध नियुक्ति तथा मानदेय भुगतान के प्रकरणों की जांच उपरांत प्रभारी प्राचार्य को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है
खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड श्योपुर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार प्रभारी संकुल प्राचार्य, शा० उ०मा०वि० सहसराम द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेंजो के परीक्षण उपरांत पाया गया कि उक्त अतिथि शिक्षकों को शाला प्रबंधन समिति द्वारा न तो रखा गया है एंव न ही उक्त अतिथि शिक्षकों द्वारा विद्यालय में अध्यापन कार्य कराया गया है। संस्था स्तर पर अतिथि शिक्षक के उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर भी नही है। इसके बावजूद संकुल स्तर से प्रभारी संकुल प्राचार्य श्री जगदीश वर्मा, (मूल पद शिक्षक) शा० उ०मा०वि० सहसराम द्वारा अधिकार क्षेत्र से बाहर जाते हुए नियम विरूद्ध तरीके से उक्त अतिथि शिक्षकों का वेतन तैयार कर आहरण संवितरण अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड विजयपुर को प्रेषित कर सम्बंधितों को नियम विरूद्ध भुगतान कराया जाना पाया गया। अतः ऐसी स्थिति में जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्री जगदीश वर्मा, प्रभारी प्राचार्य (मूल पद शिक्षक) शा०उ०मा०वि० सहसराम को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड विजयपुर नियत किया गया है
अस्पतालो में रोगियों के लिए क्लीनिकल एवं बुनियादी सुविधाएं बढाई जायें-कलेक्टर प्लेटलेटस कम्पोनेंट यूनिट का प्रस्ताव भेजने के निर्देश जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित
प्लेटलेटस कम्पोनेंट यूनिट का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित
श्योपुर, 23 -5- 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में रोगियों के लिए क्लीनिकल मेडिकल फेसेलिटी बढाने के साथ ही बुनियादी सुविधाएं भी बढाई जायें। अस्पतालो में स्ट्रेचर से लेकर पर्याप्त संख्या में आवश्यकतानुसार पंखे, कूलर, एसी, आरओ विंद वाटरकूलर, बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। इस दौरान उन्होने जिला चिकित्सालय श्योपुर में संचालित ब्लड बैंक में प्लेटलेटस कम्पोनेंट यूनिट शुरू करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि अस्पतालो में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति सुनिश्चित की जायें एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए उनके माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजे जायें। मेडिकल कॉलेज को दृष्टिगत रखते हुए एमआरआई मशीन का प्रस्ताव भी वरिष्ठ स्तर पर भेजने के निर्देश दिये गये। उन्होने अगरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवनिर्मित भवन में अस्पताल संचालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि गिरधरपुर, ओछापुरा, गसवानी, उमरीकला एवं मगरधा में प्रसूति की सुविधा शुरू की जायें। आवदा एवं सेंसईपुरा में डिलेवरी प्वांइट पर जननी एक्सप्रेस वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जायें।
बैठक में बताया गया कि बडौदा, कराहल एवं विजयपुर के अस्पतालो के लिए अल्ट्रासाउड मशीनो की डिमांड भेजी गई है, इन स्थानो पर मशीने उपलब्ध होने के बाद माह की प्रत्येक 9 व 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच एवं परीक्षण के लिए लगाये जाने वाले कैम्प में जिला स्तर से जाने वाले विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा जांच की जा सकेंगी। इसके साथ ही नियमित जाचं के लिए रेडियोलॉजिस्ट एवं टेक्निशियन की व्यवस्था के प्रयास भी किये जा रहे है। वर्तमान में विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल के रूप में अपग्रेड किया गया है, जिसके लिए नया भवन निर्माण भी प्रस्तावित है।
दिनभर चली बैठक में स्वास्थ्य विभाग अतंर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।
ओपीडी में समय पर बैठे डॉक्टर
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्थानों पर ओपीडी में समय पर चिकित्सको के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि जिला अस्पताल में सभी चिकित्सक ओपीडी समय प्रातः 09 बजे से बैठेगे। वार्डो का रांउड ओपीडी समय से पहले लिया जायेगा। इसी प्रकार शाम को 5 से 6 बजे तक चिकित्सक ओपीडी में उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय में उनके द्वारा किये गये भ्रमण के दौरान जो सुधारात्मक उपाय बताये गये थे, उनकी पालना 04 दिवस में किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि श्योपुर जिला चिकित्सालय में एसी, कूलर, पंखे, वाटरकूलर, बेंच आदि लगाये जाये। इसके अलावा वर्तमान को गर्मीयों के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए कल से ही 20 कूलर रोगियों के लिए लगाये जायें। कराहल अस्पताल में भी 04 कूलर लगाये जाने के निर्देश दिये गये। एनआरसी एवं एसएनसीयू में एसी लगाये जाने के निर्देश भी दिये।
उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर सूचना पटल बनाये
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि जिले के सभी 104 उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर सूचना पटल बनाये जायें, जिन पर सीएचओ, एएनएम, बीएमओ, सीएमओ के नाम, नंबर अंकित किये जायें, इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र के खुलने का समय भी अंकित किया जायें। यह सुनिश्चित किया जाये कि सीएचओ, अपने-अपने मुख्यालय पर रहें तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि अपने सब सेंटर के अलावा अन्य सब सेंटर में टीकाकरण करने के लिए एनएचएम की गाइडलाइन अनुसार संबंधित एएनएम को प्रत्येक टीकाकरण सत्र के लिए 525 रूपये की राशि अतिरिक्त प्रदान की जायें। सीएचओ भी टीकाकरण सत्र में उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। उन्होने निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं की जांच तथा आयुष्मान कार्ड का डाटा लेकर सीएचओ के कार्यो की समीक्षा की जायें तथा उक्त दोनो योजनाओं में काम नही करने वाले सीएचओ के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही प्रस्तावित की जायें।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत, सिविल सर्जन डॉ दिलीप सिकरवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएन सक्सैना, डॉ एसएन बिंदल, डॉ यतेन्द्र रावत, डॉ राजेन्द्र वर्मा, डीपीएम सौमित्र बुधोलिया सहित कराहल, विजयपुर, बडौदा के बीएमओ, बीपीएम तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुडे अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।