Thursday, April 9, 2026
Home Blog Page 90

म.प्र. पर्यटन क्विज-2025 होगी राष्ट्रीय स्तर पर- राज्य मंत्री लोधी – पर्यटन क्विज-2024 में सतना, धार व हरदा रहे विजेता – रीवा, छिंदवाड़ा व सिंगरौली जिले की टीम रही उपविजेता

– पर्यटन क्विज-2024 में सतना, धार व हरदा रहे विजेता
– रीवा, छिंदवाड़ा व सिंगरौली जिले की टीम रही उपविजेता
– प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
– विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर होंगी विभिन्न गतिविधियां

दिनांक 25/9/24

भोपालपर्यटन पर आधारित क्विज करने वाला मध्यप्रदेश देश में एकमात्र राज्य है। क्विज के माध्यम से अब तक 20 लाख से अधिक विद्यार्थी मध्यप्रदेश पर्यटन से जुड़ चुके है। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने पर्य़टन क्विज में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि, क्विज के माध्मय से विद्यार्थी प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, वन्यजीव, इतिहास, पुरातत्व और महापुरुषों से परिचित होते है। अगले वर्ष इस स्पर्धा को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करेंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सतना जिले की विजय कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धार की टैलेंट पब्लिक स्कूल दूसरे व हरदा की द फाउंडेशन ऑफ एजूकेशन स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रीवा की सेंट्रल एकेडमी स्कूल, छिंदवाड़ा की पीएम श्री गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल एवं सिंगरौली की महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंड्री स्कूल उपविजेता रही। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड  शिव शेखर शुक्ला ने क्विज में विजेता एवं सम्मिलित हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित हो रही क्विज-2024 का शुभारंभ टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने किया। स्पर्धा में 52 जिलों से 156 स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर लिखित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी विजेताओं को एएमडी सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने पुरस्कार स्वरूप नि:शुल्क टूर पैकेज के कूपन और मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए। शुभारंभ अवसर पर सुश्री मुखर्जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर रहने के लिये शुभकामनाएं दी। समारोह में संयुक्त कलेक्टर डॉ. जीवन सिंह रजक, मुख्य महाप्रबंधक, म.प्र पर्य़टन विकास निगम  अमन मिश्रा, संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संचालनाल  एचएन नेमा, संयुक्त संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड  वरुण वडेरिया विशेष रूप से मौजूद थे।
21 हजार विद्यार्थी हुए शामिल
स्कूली विद्यार्थियों को प्रदेश के पर्यटन से परिचित कराने एवं पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में इस वर्ष भी प्रदेश के संपूर्ण जिलों से विद्यार्थी हिस्सा लेने भोपाल पहुंचे। प्रतियोगिता में 21 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रत्यक्ष सहभागिता की गई।
विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर होंगी विभिन्न गतिविधियां
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विश्व पर्यटन दिवस 2024 के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो इस साल ‘पर्यटन और शांति’ की थीम पर आधारित है। कार्यक्रमों में सुबह 6 बजे से भोपाल के विंड एंड वेव्स पर योगा और ज़ुम्बा सत्र होगा। सुबह 8 बजे बोट क्लब से साइक्लोथॉन शुरू होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक गोल घर में चित्रकला, रंगोली, पुष्प सजाबट व मेहंदी प्रतियोगिता होगी। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक डीबी मॉल में फ्लैश मॉब व पर्यटन क्विज होगी। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में ही दोपहर 3:40 से 3:50 तक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण होगा। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्य़क्रम व म्यूजिक बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी

ट्राइबल स्कूलो में 143 अतिथि शिक्षक नियुक्त

श्योपुर, 25 सितंबर 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में ट्राइबल स्कूलो में शैक्षणिक व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए 143 अतिथि शिक्षक नियुक्त किये गये है। सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण  लालजी राम मीणा ने बताया कि विद्यालय में अध्यापन की स्थिति को ओर अधिक बेहतर बनाने तथा आवश्यकतानुसार 12 संकुलो में कुल 143 अतिथि शिक्षक अध्यापन कार्य के लिए रखे गये है। उन्होने बताया कि संकुल केन्द्र शासकीय कन्या हाई स्कूल कराहल अंतर्गत 07, शाउमावि सेसईपुरा अंतर्गत 11, शाउमावि आवदा अंतर्गत 18, शासकीय हाई स्कूल गोरस अंतर्गत 09, सीएम राईज विद्यालय पहेला अंतर्गत 01, शासकीय हाई स्कूल जाखदा अंतर्गत 26, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराहल अंतर्गत 05, शासकीय हाई स्कूल पटोंदा अंतर्गत 17, शासकीय हाई स्कूल बुखारी अंतर्गत 21, शासकीय उमावि गिरधरपुर अंतर्गत 13, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर ढेगदा अंतर्गत 07 तथा शासकीय उमावि बरगवा अंतर्गत 08 अतिथि शिक्षक अध्यापन कार्य के लिए इस शिक्षण सत्र में लगाये गये है।

वन मंत्री के मुख्य आतिथ्य में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आज

श्योपुर, 25/9/ 2024

वन मंत्री  रावत का दौरा कार्यक्रम
श्योपुर, 25 सितंबर 2024
मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत 26 सितंबर को श्योपुर जिले के कराहल क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन मंत्री  रावत 26 सितंबर को प्रातः 9 बजे निज निवास विजयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे कराहल आएंगे तथा वन समितियां द्वारा वृन्दावन गार्डन में आयोजित निशुल्क जांच स्वास्थ्य शिविर का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करेगे
इसके उपरांत प्रातः 03 बजे प्रांतीय महिला स्वसहायता महासंघ इकाई जिला श्योपुर द्वारा ब्राह्मण धर्मशाला कराहल सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत के मुख्य आतिथ्य में आज 26 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सामान्य वन मंडल एवं वन समितियों के तत्वाधान में आयोजित विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कराहल स्थित वृंदावन गार्डन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।
डीएफओ  सीएस चौहान ने बताया कि शिविर में सभी प्रकार के रोगो की निशुल्क जांच की जायेगी तथा रोगियों को दवाईयां प्रदाय की जायेगी। इस शिविर में ग्वालियर मेडिकल कॉलेज सहित श्योपुर जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान ऑख, नाक, कान, गले की जांच की जायेगी। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, टीबी रोग, लेप्रोसी, चमडी रोग, मधुमेह, रक्तचाप सहित खून की सभी प्रकार की जांचे निशुल्क होगी। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञो द्वारा भी जांच एवं परीक्षण कर उपचार किया जायेगा।
उन्होने बताया कि शिविर के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों के लिए वृद्धजन मूल्यांकन पुस्तिका बनाई जायेगी, इसके लिए ऐसे व्यक्तियों से अपेक्षा है कि वे अपना पासपोर्ट साइज फोटो लेकर शिविर में आये। इसी प्रकार शिविर में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगे, इसके लिए ऐसे व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड, परिवार आईडी तथा पासपोर्ट साईज फोटो लेकर शिविर में आयें।
विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवाएं रहेगी उपलब्ध
वन समितियो के माध्यम से कराहल में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवाएं उपलब्ध रहेगी। जानकारी के अनुसार शिविर के दौरान शासकीय चिकित्सालय ग्वालियर के अधीक्षक एवं सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ जीएस गुप्ता, चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ दीपक शर्मा, डेजिगनेट पीएसएन विभाग डॉ अक्षत पाठक, बाल एवं शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ अवधेश शर्मा एवं चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ विकास यादव तथा जिला चिकित्सालय श्योपुर से चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ विष्णु गर्ग, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ राजेश शाक्य, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ ललित शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा शाक्य, शिशु रोग विशेषज्ञ पीजीएमओ डॉ संजय मंगल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जीके गोयल तथा मनोरोग विशेषज्ञ डॉ गायत्री मित्तल द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जायेगा।

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 26 को, वन मंत्री भी आयेंगे

श्योपुर, 24 सितंबर 2024
मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत के मुख्य आतिथ्य में 26 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सामान्य वन मंडल एवं वन समितियों के तत्वाधान में आयोजित विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कराहल स्थित वृंदावन गार्डन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।
डीएफओ  सीएस चौहान ने बताया कि शिविर में सभी प्रकार के रोगो की निशुल्क जांच की जायेगी तथा रोगियों को दवाईयां प्रदाय की जायेगी। इस शिविर में ग्वालियर मेडिकल कॉलेज सहित श्योपुर जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान ऑख, नाक, कान, गले की जांच की जायेगी। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, टीबी रोग, लेप्रोसी, चमडी रोग, मधुमेह, रक्तचाप सहित खून की सभी प्रकार की जांचे निशुल्क होगी। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञो द्वारा भी जांच एवं परीक्षण कर उपचार किया जायेगा।
उन्होने बताया कि शिविर के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों के लिए वृद्धजन मूल्यांकन पुस्तिका बनाई जायेगी, इसके लिए ऐसे व्यक्तियों से अपेक्षा है कि वे अपना पासपोर्ट साइज फोटो लेकर शिविर में आये। इसी प्रकार शिविर में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगे, इसके लिए ऐसे व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड, परिवार आईडी तथा पासपोर्ट साईज फोटो लेकर शिविर में आयें।
विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवाएं रहेगी उपलब्ध
वन समितियो के माध्यम से कराहल में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवाएं उपलब्ध रहेगी। जानकारी के अनुसार शिविर के दौरान शासकीय चिकित्सालय ग्वालियर के अधीक्षक एवं सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ जीएस गुप्ता, चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ दीपक शर्मा, डेजिगनेट पीएसएन विभाग डॉ अक्षत पाठक, बाल एवं शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ अवधेश शर्मा एवं चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ विकास यादव तथा जिला चिकित्सालय श्योपुर से चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ विष्णु गर्ग, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ राजेश शाक्य, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ ललित शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा शाक्य, शिशु रोग विशेषज्ञ पीजीएमओ डॉ संजय मंगल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जीके गोयल तथा मनोरोग विशेषज्ञ डॉ गायत्री मित्तल द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जायेगा।

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान से विकसित होगे ग्राम श्योपुर जिले में सहरिया बाहुल्य 254 ग्राम शामिल

श्योपुर, 24 /9/2024
भारत सरकार द्वारा जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को पूर्ण रूप से विकसित करने तथा चरणबद्ध विकास के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्रामीण अभियान को लागू किया गया है। केन्द्रीय मंत्री मंडल द्वारा हाल ही में उक्त अभियान को मंजूरी दी गई है। इस अभियान के तहत 63 हजार से अधिक जनजातीय बाहुल्य गांवों, आंकाक्षी जिलो के आदिवासी ग्रामों को शामिल किया गया है। आदिवासी समुदायों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए इस मिशन के तहत 79.156 करोड रूपये की राशि का बजट प्रावधान किया गया है। यह मिशन 30 राज्यो और केन्द्र शासित प्रदेशो के सभी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के 549 जिलो तथा 2 हजार 740 विकासखण्ड को कवर करेंगा। इस अभियान से 5 करोड से अधिक जनजातीय लोगों को लाभ मिलेगा।
सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण  एलआर मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान अंतर्गत श्योपुर जिले में सहरिया जनजाति बाहुल्य 254 ग्राम चिन्हित किये गये है।
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्रामीण अभियान अंतर्गत 25 प्रकार की गतिविधियां शामिल की गई है, जो जनजातीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि के साथ ही उनकी मूलभूत आवश्यकताओं और सुविधाओं की पूर्ति के लिए सहायक होगे। इसके अंतर्गत 17 मंत्रालयो द्वारा समन्वय से कार्य किया जायेगा और प्रत्येक मंत्रालय विभाग द्वारा आगामी 5 वर्षो में अनुसूचित जनजातियों के लिए विकास कार्य योजना के तहत उन्हें आवंटित बजट के माध्यम से समयबद्ध तरीके से योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा।
उक्त अभियान के तहत प्रमुख रूप से 4 लक्ष्यो का निर्धारण किया गया है, जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में सक्षम बुनियादी ढांचे का विकास, आर्थिक सशक्तिकरण को बढावा देना, अच्छी शिक्षा तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ जीवन के साथ ही सम्मानजनक जीवन की धारणा को सुनिश्चित करना है।

संबल योजना में लाभ देने के निर्देश, स्पॉन्सरशिप योजना में मिलेगा लाभ सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित

श्योपुर, 24 सितंबर 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई के दौरान संबल योजना के दो मामलो में हितग्राहियों को लाभ दिये जाने के निर्देश दिये गये, इसके साथ ही 6 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना में लाभ देने हेतु पंजीकृत करने की कार्यवाही करने के निर्देश महिला बाल विकास के अधिकारियों को दिये गये।

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में मिलेगा लाभ
सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम मेवाडा का टपरा निवासी श्रीमती छोटी बाई बैरवा को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की राशि ट्रांजेक्शन फेल होने के कारण नही मिलने पर पुनः राशि खाते में भेजने के निर्देश दिये गये। श्रीमती छोटी बाई ने बताया कि उसके पति स्व. श्री बृजेश बैरवा की मृत्यु मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से हो गई थी, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत आवेदन के उपरांत राशि अभी तक खाते में नही आई है। इस पर तत्काल परीक्षण कराया गया तो ज्ञात हुआ कि हितग्राही महिला का बैंक खाताा कियोस्क में होने के कारण 4 लाख रूपये की राशि का ट्रांजेक्शन नही हो पाया और भुगतान फेल हो गया। इस पर महिला को जानकारी दी गई कि अपना बैंक खाता किसी बैंक शाखा में खुलवाकर उसकी पासबुक की फोटोकॉपी उपलब्ध कराई जाये, जिससे पुनः ट्रांजेक्शन किया जा सकें।
इसी प्रकार श्रीमती ममता गुप्ता निवासी सुमरेरा को अवगत कराया गया कि संबल योजना के तहत ईपीओ जारी हो चुका है तथा राज्य स्तर से बैंक खाते में दो लाख रूपये की राशि शीघ्र ही प्राप्त होगी। उक्त महिला द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि उसके पति स्व. श्री विष्णु गुप्ता बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। परीक्षण उपरांत महिला को जानकारी दी गई कि योजना के तहत आकस्मिक मृत्यु के लिए दो लाख रूपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है।
स्पॉन्सरशिप योजना में मिलेगा लाभ
सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम मानपुर निवासी श्रीमती फोंरती बाई पत्नि स्व. श्री धन्ना लाल तथा श्रीमती रमेशी बाई आदिवासी निवासी ग्राम बलावनी के आवेदन पर बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत लाभ दिये जाने के निर्देश महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिये गये। श्रीमती फोंरती बाई ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है तथा उसके तीन बच्चे है, जिनके पालन पोषण में कठिनाई आ रही है। इस प्रकार जनसुनवाई में अपनी दादी श्रीमती रमेशी बाई के साथ आये तीन बच्चों को भी योजना अंतर्गत लाभ दिये जाने के निर्देश दिये गये।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसडीएम  मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहें।

विजयपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी की अध्यक्षता में विजयपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। जनपद पंचायत कार्यालय विजयपुर के सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनो के निराकरण की समय सीमा तय करते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर एसडीएम उदयवीर सिंह सिकरवार, सीईओ जनपद  आफिसर सिंह गुर्जर, तहसीलदार वीरपुर श्रीमती प्रेमलता पाल, नायब तहसीलदार  नरेन्द्र जैन सहित विभिन्न विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

पोषण माह अभियान अंतर्गत डीपीओ ने किया आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण अनुपस्थित मिली कार्यकर्ता को नोटिस जारी

श्योपुर, 23 सितंबर 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में जिले की आंगनबाडी केन्द्रों पर पोषण माह अभियान के तहत सुपोषण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास  ओपी पाण्डेय ने पोषण माह अंतर्गत आयोजित गतिविधियों के सर्वेक्षण के क्रम में आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम ककरधा, भेला-भीमलत तथा गांधी भेला ग्राम स्थित आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें पोषण माह अभियान के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, साथ ही आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा बनाये जा रहे आधार कार्ड के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर ग्राम गांधी भेला की आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती ऊषा राठौर के अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी  पाण्डेय ने आंगनबाडी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सघन वजन अभियान, टीकाकरण तथा किशोरी एवं धात्री महिलाओं को दी जाने वाली आयरन टेबलेट के साथ ही टेक होम राशन वितरण का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उन्होने वजन रजिस्टर का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए अवगत कराया कि शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा बनाये जा रहे है, ऐसे जिनके आधार कार्ड अभी तक नही बने है, वे सभी दंपत्ति अपने-अपने बच्चों के आधार कार्ड बनवाये।इस अवसर पर उन्होने पीएम जनमन योजना अंतर्गत ग्राम ककरधा में निर्माणाधीन आंगनबाडी भवन का अवलोकन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी  ओपी पाण्डेय ने बताया कि ग्राम भ्रमण के दौरान 4 बच्चों का पंजीयन स्पॉन्सरशिप योजना में किये जाने के निर्देश पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा सुमन को दिये गये। इनमें एक बालिका ग्राम भीमलत तथा तीन बच्चें ग्राम गांधी भेला में निवासरत है। शासन की योजना के अनुसार स्पॉन्सरशिप योजना में पात्र बच्चों को 4 हजार रूपये मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकार की बड़ी योजना सभी जनजातीय विकासखंडों में रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी स्थापित की जायेगी विद्यार्थियों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग

श्योपुर, 22 /9/ 2024
जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिये राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जनजातीय विद्यार्थियों को बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित कराने के लिये फ्री कोचिंग दी जायेगी। इसके लिये सरकार प्रदेश के सभी जनजातीय विकासखंडों में रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है। इस प्रशिक्षण अकादमी के जरिये जनजातीय विद्यार्थियों को जेईई, नीट, क्लेट और यूपीएससी जैसी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की बड़ी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग देकर इन्हें परीक्षाओं में सफल होने के गुर सिखाए जायेंगे। वर्तमान में जनजातीय विद्यार्थियों को आकांक्षा योजना के अंतर्गत जेईई, नीट, क्लेट की तैयारी के लिये भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर में कोचिंग दी जा रही है। अखिल भारतीय सेवाओं की परीक्षा की तैयारी कराने के लिये निजी कोचिंग संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों को कोचिंग दी जा रही है। अब सभी ट्राईबल ब्लॉकों में जनजातीय विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग का लाभ देने के लिये योजना की संशोधित डीपीआर तैयार कर ली गई है। शासन से स्वीकृति मिलते ही रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी प्रारंभ कर दी जायेंगी।
मैपसेट के जरिये भी दिये जा रहे है कौशल प्रशिक्षण
जनजातीय कार्य विभाग के अधीन प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्था मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद् (मैपसेट) के माध्यम से वर्तमान में पीव्हीटीजी समूह एवं एसटी, एस.सी. विद्यार्थियों के लिये कई प्रकार के कौशल प्रशिक्षण भी संचालित किये जा रहे हैं। मैपसेट द्वारा पीव्हीटीजी समूह के 122 विद्यार्थियों के लिये आईसेक्ट के जरिये (मण्डला, डिण्डौरी, शहडोल, शिवपुरी एवं तामिया जिला छिंदवाड़ा में) एसटी वर्ग के 87 विद्यार्थियों के लिये (इंडस्ट्री बेस्ड, सेन्टर बेस्ड एवं सिपेट भोपाल में) तथा एससी वर्ग के 27 विद्यार्थियों के लिये (सिपेट भोपाल एवं ग्वालियर में), कुल 236 प्रशिक्षणार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मैपसेट द्वारा गत वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 16 हजार 409 प्रशिक्षणार्थियों को कौशल प्रशिक्षित किया गया। इनमें से 8 हजार 287 प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न कंपनियों/फर्मों में प्लेसमेंट मिल गया है। जारी वित्त वर्ष सहित आगामी वर्षों में में कुल 29 हजार 40 जनजातीय युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिये मेपसेट तेजी से कार्य कर रहा है। इसको विभिन्न प्रशिक्षण संस्थाओं का एम्पैनलमेंट किया जा रहा है। इच्छुक संस्थाओं के साथ रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) के प्रकाशन की कार्यवाही भी की जा रही है।
जनजातीय वर्ग के हित में जारी हैं सरकार के महती प्रयास
पोषण आहार अनुदान योजना के अंतर्गत प्रदेश की तीन विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह (पीव्हीटीजी) बैगा, भारिया और सहरिया परिवार की महिला मुखिया को श्हर महीने 1500 रूपयेश् दिये जा रहे हैं। पोषणाहार के लिये अगस्त 2024 तक की राशि दी जा चुकी है।
जनजातीय समुदाय की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए सभी जनजातीय विकासखंडों में श्कला भवनश् स्थापित किये जायेंगे। इसके लिये अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास एवं विद्युतीकरण योजना नियम 2018 में संशोधन लाने के प्रस्ताव पर विभाग की कार्यवाही चल रही है।
शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों, सेवाओं एवं सुविधाओं के सहज, सुगम और सुलभ क्रियान्वयन के लिए सभी जनजातीय विकासखंडों एवं जिलों में सिंगल विंडो की तर्ज पर जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए श्समर्पित डेस्कश् स्थापित की जायेंगी। समर्पित डेस्क की स्थापना के लिये 30 अगस्त 2024 को ही सभी विभागीय सहायक आयुक्तों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं
सभी जनजातीय समुदायों के समग्र विकास एवं उनकी शिकायतों के समय पर समुचित समाधान के लिये बोर्ड स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में शिकायत दर्ज करने एवं समाधान के लिये राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग गठित है। यह आयोग अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों को भारतीय संविधान तथा विधि के अधीन दिये गये अधिकारों की रक्षा करता है। इस आयोग के कार्यक्षेत्र को अब और विस्तारित किया जायेगा। इसके लिये संभाग स्तर पर बोर्ड गठित करने के लिये विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
प्रत्येक जनजातीय विकासखंड़ में श्एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही 3 हजार 800 शिक्षकों की भर्ती भी की जायेगी। वर्तमान में 89 जनजातीय विकासखंडों में से 50 विकासखंडों में एकलव्य विद्यालय संचालित हैं। आठ विकासखंडों में एकलव्य विद्यालय मंजूर तो हैं, परंतु स्थान के अभाव में संचालित नहीं है। शेष 31 जनजातीय विकासखंडों में एकलव्य विद्यालय खोलने का प्रस्ताव भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय को भेजा गया है। भारत सरकार द्वारा कुल 1999 शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर पदस्थापना कर दी गयी है। इनमें से 1694 पदों पर अभ्यर्थियों द्वारा अपनी उपस्थिति दे दी गई है।
जनजातीय समुदाय के श्पूजा स्थलों का विकास, विस्तार एवं नवीनीकरणश् के लिये अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास एवं विद्युतीकरण योजना नियम 2018 में संशोधन लाने के प्रस्ताव पर विभाग की कार्यवाही तेजी से चल रही है।

बुनियादी साक्षरता परीक्षा आज

श्योपुर, 21 /9/ 2024
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में दिये गये निर्देशानुसार सभी के लिए शिक्षा के तहत आज 22 सितंबर 2024 को जिले में बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से प्राप्त लक्ष्य अनुसार श्योपुर, विजयपुर एवं कराहल विकासखण्ड में 10-10 हजार असाक्षरो के लिए साक्षरता परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा, कोई भी असाक्षर जिले में संचालित किसी भी शासकीय प्राथमिक अथवा माध्यमिक विद्यालय में अपना पंजीयन कराकर परीक्षा दे सकते है। सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयो को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी समय में पहुंचकर बुनियादी साक्षरता परीक्षा दी जा सकती है। परीक्षा केन्द्रो के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
जिला जेल में भी होगी परीक्षा
जिला साक्षरता मिशन श्योपुर द्वारा आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा जिला जेल श्योपुर में भी आयोजित की जायेगी। जेलर श्री व्हीएस मौर्य ने बताया कि कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में जिला जेल श्योपुर में नव भारत साक्षरता अभियान के तहत निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने का कार्य जेल शिक्षक श्री मुकेश पालिया द्वारा किया जा रहा है तथा 56 बंदियों को निरक्षर से साक्षर किया गया है। 22 सितंबर को आयोजित परीक्षा मंे जिला जेल के 30 बंदी जेल में बनाये गये परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देंगे।

जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा के निर्देशानुसा जाट महासभा के सुनील चौधरी बने युवा जिला अध्यक्ष

 

दिनांक 21/9/2024

खण्डार राजस्थान दिनांक 

 सुनील चौधरी गोठडा वालों का जाट समाज के प्रति सेवा समर्पण भाव, और निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा के निर्देशानुसार जाट महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष नोपाराम दांतेल ने सुनील चौधरी गोठडा वालों को जाट महासभा के जिला युवा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है 

और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया। 

सभी  साथियों व बंधुओं ने बधाई देकर सुनील चौधरी का हौंसला बढ़ाया और हमेशा समाज के प्रति सजग प्रेम और ईमानदारी से भविष्य में कार्य करते रहें इसी कामनाएं की 

आज जाट समाज से राष्ट्रीय जाट महासभा का सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर समाज का बहुत-बहुत धन्यवाद आपने जो जिम्मेदारी दी उसपे खरा उतरूँगा और जिम्मेदारीपूर्ण काम करूँगा  

युवा ज़िला अध्यक्ष राष्ट्रीय जाट महासभा

( भारत )

    सुनील चौधरी