श्योपुर, 25 /8/ 2024
मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा वर्षा ऋतु में आम नागरिकों को सुलभ एवं सुगम यातायात हेतु सड़क मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर निगम के प्रबंध संचालक श्री अविनाश लवानिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। निगम के समस्त मैदानी अधिकारी अपने-अपने आवंटित मार्गाे पर मरम्मत का कार्य करा रहे है। संभाग स्तर से मुख्यालय स्तर तक के अधिकारी मार्गाे की सतत निगरानी कर रहे है एवं वर्षाऋतु में गड्ढों को भरने का कार्य निर्बाध रूप से जारी है। म.प्र. सड़क विकास निगम द्वारा 22 वरिष्ठ अधिकारियों का दल गठित कर निगम के 13 संभागों में नियुक्त किया गया हैं। नियुक्त अधिकारियों में 05 अधिकारी मुख्य अभियंता स्तर के एवं 05 अधिकारी महाप्रबंधक स्तर के एवं शेष अधिकारी संभागीय स्तर के है।
एमपीआरडीसी के जिला अधिकारी सुनील पुआरे ने बताया कि श्योपुर जिले में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा स्टेट हाईवे 51ए गोरस-कराहल-पोहरी-शिवपुरी रोड तथा श्योपुर-बडौदा-कुंहाजापुर रोड पर सडको की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस संबंध में रिपोर्ट 27 अगस्त तक प्रबंध संचालक को प्रस्तुत की जायेगी। सामान्यतः सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य वर्षाऋतु उपरांत माह अक्टूबर से प्रारंभ किया जाता है। यह पहला मौका है कि एमपीआरडीसी द्वारा वर्षाऋतु में भी सड़कों की मरम्मत पेच रिपेयर का कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य एक अभियान के रूप में किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र की जनता एवं आम नागरिकों को सुगम एवं सुलभ यातायात उपलब्ध हो रहा है। साथ ही वर्षा ऋतु उपरांत आवश्यक मार्गाे पर नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा।
एमपीआरडीसी द्वारा किया जा रहा है सडक मरम्मत का कार्य लोगों को सुलभ आवागमन के लिए दुरूस्त कराई जा रही है सडके
आपदा के समय एनडीआरएफ ने सदैव अपनी उपयोगिता को साबित किया है-डॉ रोहतगी ग्वालियर में कैम्प कर रही गाजियाबाद की यूनिट ने की सीप नदी में मॉकड्रिल
श्योपुर, 24 अगस्त 2024
अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने सीप नदी के पंडित घाट पर एनडीआरएफ की मॉकड्रिल के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय एनडीआरएफ ने सदैव अपनी उपयोगिता को साबित किया है। कठिन परिस्थितियों में एनडीआरएफ के जवानो ने हजारो लोगों की जिदंगी को बचाया है। जमीन और पानी के अंदर और ऊपर, बाढ़ अथवा भंूकप की स्थिति में एनडीआरएफ के जाबांज जवानो ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों को बचाने का कार्य किया है। पूरा देश इस बात को जानता है और एनडीआरएफ देश का गौरव है। एनडीआरएफ ने विदेशो में भी आपदा के समय बचाव अभियान चलाये है।
इस अवसर पर ग्वालियर में कैम्प कर रही एनडीआरएफ की गाजियाबाद यूनिट के कंमाडेंट कुबेर शर्मा, एसडीएम मनोज गढवाल, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर वायएस तोमर, एसएलआर मुन्ना सिंह गुर्जर, सीएमओ सतीश मटसेनिया, होमगार्ड कमांडेंट श्रीमती सुमन बिसौरिया, पुलिस आरआई अखिलेश शर्मा, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर संजय सिंह, सब इंस्पेक्टर रमाकांत यादव, होमगार्ड प्लाटून कंमाडर राहुल शर्मा एवं प्रमोद डण्डोतिया सहित अन्य अधिकारी तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ श्योपुर के जवान मौजूद थे।
इस अवसर पर कमांडेंट कुबेर शर्मा ने कहा कि श्योपुर जिले में पूर्व में आई बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए पानी से संबंधित आपदा के संबंध में मॉकड्रिल कर प्रशिक्षिण प्रदान किया गया है। उन्होने कहा कि हमारी टीम भूंकप, पानी और अन्य परिस्थितियो में 24 घंटे कार्य करने में सक्षम है।
पंडित घाट पर आयोजित मॉकड्रिल के दौरान बाढ़ की स्थिति में अथवा गहरे पानी, दलदल वाले स्थान पर बचाव एवं राहत कार्य चलाने के लिए श्योपुर की एसडीआरएफ यूनिट को लाइव प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ठहरे हुए गहरे पानी में किस प्रकार की रणनीति अपनानी चाहिए, इसके बारे में बताया गया, साथ ही जब बाढ़ का पानी तेजी से बढ रहा हो और वहां पर लोग फंसे हो तो तेज बहाव के पानी में से लोगों को किस प्रकार निकाला जाये आदि के बारे में डेमो कर प्रशिक्षिण दिया गया। इसके साथ ही गहरे पानी में उतरने वाली टीम के ऑक्सीजन सिलेण्डर के उपयोग तथा सेटेलाईट के माध्यम से कम्प्युनीकेश आदि के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया।
इंस्पेक्टर संजय सिंह एवं सब इंस्पेक्टर रमाकांत यादव ने बताया कि कभी भी पानी के भंवर में बोट नही डालना चाहिए, बल्कि भंवर से बोट को 15-20 फिट दूरी पर रखकर एंकर डालकर रखा जा सकता है तथा भंवर में फंसे व्यक्ति को निकालने के लिए रस्से फेककर रेस्क्यू किया जा सकता है। इसके अलावा रेस्क्यू टीम हमेशा लाइफ जैकेट पहनकर ही रेस्क्यू करें तथा लाइफ जैकेट को अच्छी तरह से बांध ले, पानी के फ्लो से लाइफ जैकेट खुल सकती है, इसलिए उसके सभी हुक अच्छे से लगा लिये जाये। उन्होने कहा कि लाइफ जैकेट की कैपेसिटी 72 घंटे की होती है अर्थात लाइफ जैकेट पहना व्यक्ति 72 घंटे तक डूब नही सकता।
सब इंस्पेक्टर रमाकांत यादव ने कहा कि गाजियाबाद यूनिट को तुर्किये देश में भंूकप के समय बचाव अभियान में शामिल रही है। इसी प्रकार उत्तराखण्ड में टनल हादसे के दौरान भी हमारी टीम ने जाबाजी के साथ कार्य किया। उन्होने कहा कि हम हमेशा से आपदा को चुनौती देते आये है, कोई भी परिस्थिति एनडीआरएफ का रास्ता नही रोक सकती।
मॉकड्रिल के समापन अवसर पर एसडीईआरएफ की टीम के द्वारा बचाव एवं राहत कार्यो के संबंध में प्रश्न भी पूछे गये, जिसके जवाब एनडीआरएफ की टीम द्वारा दिये गये कि किस परिस्थिति में किस प्रकार की रणनीति अपनाई जायें।
निवेश के लिए सबसे बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र है ग्वालियर-चंबल अंचल – मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारी के सिलसिले में ग्वालियर – चंबल संभाग के उद्योगपतियों से किया संवाद
ग्वालियर की रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव से बड़ा औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा
सरकार रोजगारपरक इण्डस्ट्रीज को विशेष प्रोत्साहन देगी
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया वर्चुअल एवं विधानसभा अध्यक्ष तोमर बैठक में हुए शामिल
श्योपुर, 23 /8/ 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र पूरे प्रदेश में निवेश के लिये सबसे अच्छी व बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र है। ग्वालियर शहर देश की राजधानी नईदिल्ली के नजदीक होने के साथ-साथ उत्कृष्ट हवाई, रेलवे व सड़क सेवाओं से पूरे देश से जुड़ा है। इसलिए हमें भरोसा है कि ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित होने जा रही “रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव” से इस क्षेत्र के लिए बड़ा औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर व चंबल संभाग के जिलों के उद्योगपतियों व औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि निवेश केवल बड़ी इकाईयों में ही नहीं, अपितु रोजगारपरक इण्डस्ट्रीज में हो, जिससे ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार मिले।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित होने जा रही “रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव” के सिलसिले में गुरुवार को ग्वालियर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर व शिवपुरी जिले के उद्योगपतियों से वर्चुअल संवाद किया। ग्वालियर के उद्योगपति बैठक में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअल रूप से इस बैठक में शामिल हुए। यहाँ कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला एवं सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्यमियों के प्रोत्साहन एवं बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर में 28 अगस्त को रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से पहले से कार्यरत औद्योगिक इकाईयों को विस्तार देने में मदद तो की ही जायेगी। साथ ही क्षेत्र को बड़े पैमाने पर नया औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा। उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि बाहर के निवेशक आकर हमारे प्रदेश में औद्योगिक निवेश करें, स्थानीय उद्यमियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिये अनुकूल वातावरण मिले और पूर्व से संचालित इकाईयों का विस्तार हो।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल के बीहड़ क्षेत्र की जमीन पर डिफेन्स सेक्टर में निवेश के लिये विशेष प्रयास किए जायेंगे। इसके लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से जल्द ही चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा अडानी समूह व अन्य बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने डिफेंस सेक्टर में निवेश करने के लिये रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैंगलोर में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिये किए गए रोड़ शो का जिक्र करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान एरोनॉटिक लिमिटेड को प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में निवेश करने के लिये आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में आईटी, पर्यटन, एथेनॉल उत्पादन, लैदर फुटवियर, खाद्य प्रसंस्करण व दुग्ध आधारित इकाईयों के निवेश को भी पूरा प्रोत्साहन देगी।
हर जिले में कलेक्टर डेस्क लगाकर करायेंगे उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवाद के दौरान उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि ओद्योगिक इकाईयों से संबंधित उनकी हर समस्या का समाधान तत्परता से कराने के लिये सरकार कटिबद्ध है। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे उद्यमियों की समस्याओं का समाधान विशेष हैल्पडेस्क लगाकर करें। सभी जिला कलेक्टर से निराकरण की हर माह रिपोर्ट ली जायेगी।
ग्वालियर की इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव नया इतिहास रचेगी – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया
केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसमें रीजनल स्तर पर इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही हैं। इससे देशभर के उद्योगपतियों में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद जताया। साथ ही कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर इण्डस्ट्री समिट के आयोजन से हर संभाग की अलग-अलग क्षमताओं के आधार पर औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। श्री सिंधिया ने विश्वास जताया कि ग्वालियर की इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में नया इतिहास रचेगी।
रोजगारपरक इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा देना सराहनीय पहल – विधानसभा अध्यक्ष तोमर
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि औद्योगिकीकरण के लिये जिन आधारभूत चीजों की जरूरत होती है वह सभी ग्वालियर-चंबल संभाग में प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं। साथ ही यहाँ की कनेक्टिविटी भी उत्कृष्ट है। खुशी की बात है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से खासतौर पर रोजगारपरक इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि ग्वालियर की समिट से ग्वालियर दृ चंबल क्षेत्र को बड़ा औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा। उन्होंने डिफेंस सेक्टर मे निवेश के लिये विशेष प्रयास करने व साडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।
साडा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश के लिये जमीन मुहैया कराई जायेगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर के साडा क्षेत्र (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) में औद्योगिक निवेश के लिये सरकार जमीन उपलब्ध करायेगी। औद्योगिक गतिविधियों के लिये सरकार जमीन उपलब्ध कराने में रियायत भी देगी। इसके लिये शासन स्तर से तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि साडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो सकेगा।
उद्योगपति बोले मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति से पूरे देश में हमारा सम्मान बढ़ा है
संवाद के दौरान उद्योगपतियों ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये उपलब्ध कराए जा रहे बेहतर वातावरण व उत्कृष्ट अधोसंरचनागत सुविधाएँ एवं प्रोत्साहन की खुलकर सराहना की। ग्वालियर के बड़े उद्योगपति एवं सीआईआई के प्रतिनिधिगण श्री आशीष वैश्य व श्री पुनीत डावर का कहना था कि मध्यप्रदेश की उद्योग फ्रेंडली नीति की बदौलत अन्य राज्यों के उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के लिये लालायित हैं। अन्य राज्यों की इण्डस्ट्रीज समिट में मध्यप्रदेश की उद्योग नीति की सराहना हो रही है। उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया। संवाद के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के उद्योगपतियों ने अपनी बात रखी और सुझाव दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को भरोसा दिलाया कि वे अपने औद्योगिक इकाईयों के विस्तार व व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये आगे आएं। सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उद्योगपतियों ने सौंपा कृतज्ञता पत्र
ग्वालियर-चंबल संभाग में औद्योगिक विकास के लिये प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अनुकूल वातावरण पर बैठक में उद्योगपतियों एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्वालियर क्षेत्र के उद्योगपतियों की ओर से चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल व लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी श्री सोबरन सिंह तोमर ने कृतज्ञता पत्र सौंपा।
इनकी रही मौजूदगी
ग्वालियर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित हुई बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी व कौशल शर्मा, नगर निगम सभापति मनोज सिंह तोमर, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना व उप महानिरीक्षक अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव व औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी संचालक प्रतुल चंद सिन्हा सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा ग्वालियर के एक दर्जन से अधिक उद्योगपति एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व लघु उद्योग भारती के सोबरन सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
ग्वालियर-चंबल संभाग के अन्य जिलों के उद्योगपति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस संवाद में शामिल हुए।
वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम मनोज गढवाल, उद्योग एवं व्यापार केन्द्र से नवल किशोर एवं जिले के उद्यमी उपस्थित थे।
भ्रष्ट पटवारी गजानन्द समाधिया को एसडीएम ने किया सस्पेंड भ्रष्टाचार की हदपार करने नामांतरण प्रकरण मे हेरीफेरी करने पर पटवारी गजानंद समाधिया सस्पेंड
एसडीएम मनोज गढ़वाल ने की कार्यवाही गंभीरता से आगे जांच हो नौकरी जा सकती है सस्पेंड करने पर नगारिकों ने एसडीएम की सराहना की
श्योपुर, 20 /8/2024
श्योपुर जिला मुख्यालय पर लम्बे समय से जमे पटवारी गजानन्द अपने आपको भ्रष्टाचार में हिटलिस्ट हो चुके थे वह हर व्यक्ति को जैसे पक्ष-विपक्ष राजनेताओं को भी अपनी हटधर्मी के आगे कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। यहां तक भी देखने को मिला है कि प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को भी लेकर आवास में दस-दस हजार रूपये की मांग की जाती थी नहीं देने पर उसको परेशान किया जाता था।
क्राइम नेशनल न्यूज के संपादक देशराज जाट ने समाचार के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये मांग की है कि गजानन्द शर्मा पटवारी के काले कारनामें एक नहीं बल्की सैकड़ों मामले है जिन्हे अधिकारियों ने नजर अंदाज किया है या किसी नेता के दवाब में अधिकारियों की हिम्मत नहीं हुई श्योपुर बाढ़ राहत में पीड़ित व्यक्ति की राशि अपने मिलने वाले के खाते में डलना, और नामांतरण मामले में 5 से 10 हजार हजार रूपये की मांग भवन निर्माण एन ओ सी में 5 हजार बिना जांच नहीं करना और जांच हेतु प्राइवेट व्यक्ति रख कर जांच करवाना और रूपये का लेनदेन भी उसी व्यक्ति के द्वारा करवाया जाता रहा है इस तरह के अनेक काले कारनामों की जांच की जावे तो उनकी नौकरी भी जा सकती है। श्योपुर के नागरिकों ने पटवारी को सस्पेंड करने पर खुशी जाहिर कर एसडीएम की सराहना की है
पीएम जनमन में 5 गांव मॉडल विलेज के रूप में विकसित होंगे कलेक्टर की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित
श्योपुर, 23/8/ 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पीएम जनमन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएफओ सामान्य सीएस चौहान, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, पीएम जनमन योजना के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त एमपी पिपरैया, जिला योजना अधिकारी डॉ सुनील चौहान सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी तथा जनपद पंचायतो के सीईओ उपस्थित थे।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि पीएम जनमन योजना के तहत 5 गांव मॉडल विलेज के रूप में विकसित किये जायेगे। इन ग्रामों में वन विभाग द्वारा वनधन केन्द्र भी संचालित किये जाने है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जायें। मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने के लिए विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम टर्राखुर्द एवं श्यारदा, कराहल विकासखण्ड के ग्राम पनवाडा एवं कटिला तथा श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम दलारना खुर्द का चयन किया गया है।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत 24 ग्रामों में मल्टीपरपज सेंटर के निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है, लगभग 60 लाख रूपये की लागत से एक मल्टीपरपज सेंटर बनाया जायेगा, इसके लिए आरईएस कार्य एजेन्सी बनाई गई है। संबंधित निर्माण एजेन्सी मल्टीपरपज सेंटर निर्माण के लिए प्रारंभिक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिये कि पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया समुदाय के शत प्रतिशत हितग्राहियों को आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि में लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने जनपद सीईओ को निर्देश दिये कि आवश्यकतानुसार वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम समितियों के माध्यम से सामुदायिक दावे तैयार कराकर अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रस्तुत किये जायें।
तेंदुपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण वनाचंल के विकास के लिए कोई कसर नही छोडेंगे-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
प्रति मानक बोरा दर 450 से बढाकर 4 हजार रूपये की गई
कराहल में शबरी माता मंदिर का निर्माण कराया जायेगा
21 करोड 28 लाख रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण
16 करोड 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास
श्योपुर, 22 /8/ 2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल के मॉडल स्कूल परिसर कराहल में आयोजित तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वनाचंल क्षेत्र कराहल-विजयपुर के विकास के लिए कोई कसर नही रखी जायेगी। उन्होने कहा कि शीघ्र ही तहसील मुख्यालय कराहल पर विजयपुर में गत 10 अगस्त को की गई घोषणा अनुसार नगर परिषद की स्थापना के साथ ही नवीन भवन का निर्माण कराया जायेगा। उन्होने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहको को पूर्व में निर्धारित 450 रूपये प्रति मानक बोरा दर को निरंतर रूप से बढाते हुए वर्तमान में 4 हजार रूपये किया गया है। संग्राहको को दी जाने वाली राशि शुद्ध लाभ का 50 प्रतिशत से बढाकर 75 प्रतिशत की गई है। पिछले 10 सालों में तेंदूपत्ता संग्राहको को अब तक 2 हजार करोड रूपये की राशि बोनस के रूप में प्रदाय की गई है। इस अवसर पर उन्होने कहा कि लद्यु वनोपज समितियों के प्रबंधको को 500 मानक बोरा संग्रहण पर 14 हजार, 500 से 2 हजार तक तेंदूपत्ता बोरा संग्रहण करने पर 15 हजार रूपये तथा 2 हजार से अधिक बोरा संग्रहण पर 16 हजार रूपये मासिक वेतन प्रदाय किया जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कराहल विकासखण्ड मुख्यालय पर शबरी माता मंदिर का निर्माण कराया जायेगा तथा सिलपुरी के पास मगरेठा तथा बांसरैया में स्टॉप डैम के निर्माण कार्य कराये जायेगे। उन्होने कहा कि निमानिया एवं लहरौनी में 33 केव्ही के सब स्टेशन बनाये जायेगे तथा ककरधा और बुढेरा में माध्यमिक स्कूलो का हाईस्कूल में उन्नयन किया जायेगा। इसी प्रकार गोरस, जाखदा, सिलपुरी, बुखारी हाईस्कूलो का हायर सैकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा। इसी प्रकार भवन विहीन तथा जीर्णशीर्ण विद्यालयों के नवीन भवन भी बनाये जायेंगे।


माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कराहल एवं विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र में करोडो रूपयो की सौगात दी गई है तथा सडको का उन्नयन किया जा रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया समुदाय के लिए 24 हजार से अधिक आवास बनाये जा रहे है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि विजयपुर में कृषि उपज मंडी के नवीन परिसर की मांग वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत द्वारा रखी गई है, जिसे पूरा किया जायेगा।
श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में मुझे सेवा का अवसर मिला है, मैं इस क्षेत्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूॅगा तथा इस क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूॅगा।
वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत द्वारा अपने उद्बोधन के दौरान कराहल क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांगो को रखा गया, जिनमें 33 केव्ही विधुत सब स्टेशन, माध्यमिक एवं हाईस्कूलों का उन्नयन, मगरेठा एवं बांसरैया में बांध तथा स्टॉपडैम निर्माण, कराहल में बायपास रोड का निर्माण आदि शामिल है। इन सब मांगो को पूर्ण करने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई।
क्षेत्रीय सांसद शिव मंगल सिंह तोमर ने भी अपने उद्बोधन में कराहल क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने के संबंध में कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य स्तर पर सभी प्रयास किये जायेगे। प्रारंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वर्ष 2023 के तेदूपत्ता संग्रहण के लाभांश वितरण की शुरूआत की गई तथा ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृतो के श्योपुर वन मंडल सहित कुल 6 वन मंडलो की 89 लद्यु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहको को बोनस राशि का वितरण किया गया। इसी तारतम्य में प्रदेश स्तर पर 36 लाख तेदूपत्ता संग्राहको को 115 करोड रूपये की बोनस राशि वितरित की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में जिला लद्यु वनोजन सहकारी यूनियन मर्यादित श्योपुर अंतर्गत श्योपुर, नयागांव, हीरापुर, डोब, पिपरानी, रतोदन, पहेला, ओछापुरा, कराहल, पतरवाडा, खिरखिरी, सेंसईपुरा, गोरस, वीरपुर, विजयपुर एवं गसवानी कुल 16 लद्यु वनोपज सहकारी समितियां संचालित है, जिनमें 12 हजार 849 तेदूपत्ता संग्राहक जुडे हुए है, जिनके माध्यम से तेदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। गत वर्ष तेदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 22 हजार 490 मानक बोरा था, वर्ष 2023 में तेदूपत्ता संग्रहण की 1 हजार की गड्डी की दर 3 हजार रूपये निर्धारित थी, वर्ष 2024 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा तेदूपत्ता संग्रहण की दर 3 हजार रूपये से बढाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा निर्धारित की है। श्योपुर जिले की लद्यु वनोपज समिति ओछा अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहको को सर्वाधिक 57.23 लाख रूपये की राशि प्राप्त हुई।
21 करोड 28 लाख रूपये के 13 विकास कार्यो का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम के दौरान 21 करोड 28 लाख रूपये की लागत से निर्मित 13 विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया, जिसमें 22 लाख की लागत से निर्मित कार्यालय वन परिक्षेत्राधिकारी बुढेरा, 48-48 लाख की लागत से बुढेरा एवं कराहल में निर्मित लाईन क्वार्टर, 4 करोड 5 लाख की लागत से निर्मित गुरनावदा नलजल योजना कार्य, 1 करोड 23 लाख की लागत से निर्मित मठेपुरा नलजल योजना कार्य, 1 करोड की लागत से निर्मित माखनाखेडली नलजल योजना कार्य, 99 लाख की लागत से निर्मित मेहरवानी नलजल योजना कार्य, 40 लाख की लागत से निर्मित बांकुरी नलजल योजना कार्य, 40 लाख की लागत से निर्मित पदमपुरा नलजल योजना कार्य, 69 लाख की लागत से निर्मित इचनाखेडली नलजल योजना कार्य तथा 3.78 करोड-3.78 करोड की लागत से ग्राम बरगवा, गिरधरपुर एवं खिरखिरी में निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो में 10 अतिरिक्त कक्षो के निर्माण कार्य शामिल है।
16 करोड 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इस अवसर पर विजयपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले की 63 ग्राम पंचायतो के 80 ग्रामों में 16 करोड लागत के 188 निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया गया, इसके साथ ही 30 लाख रूपये की लागत से श्योपुर शहर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित संत श्री रैदास (रेगर) घाट के सौन्दीर्यकरण कार्य तथा 9 लाख रूपये की लागत से श्योपुर में माननीय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थापना एवं पेडिस्टल निर्माण कार्य का शिलान्यास भी संपन्न हुआ।
मंच से लाभान्वित हितग्राही
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से मंच पर तेंदूपत्ता बोनस योजना के तहत हितग्राही मुरारी को 16204 रूपये, श्रीमती गायत्री को 9051 रूपये, दल सिंह को 9015 रूपये, संजू को 8300 रूपये, श्रीमती रामवती बाई को 6730 रूपये, मोहर सिंह को 15629 रूपये, गोलू जाटव को 8515 रूपये, रामदीन आदिवासी को 6535 रूपये, मुन्नो आदिवासी को 5785 रूपये, नवल सिंह को 11887 रूपये, श्रीमती रमलिया बाई को 10155 रूपये की बोनस राशि का वितरण किया गया। इसके साथ ही एकलव्य शिक्षा विकास योजना अंतर्गत श्री सूरज जाटव निवासी सहसराम को 12700 रूपये, कु. पूनम गुर्जर निवासी पहेला को 14440 रूपये एवं कु. सीमा कुशवाह निवासी कानरखेडा को 11600 रूपये की छात्रवृत्ति से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गण मान्य नागरिक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में श्योपुर-मुरैना लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, किसान कल्याण मंत्री ऐदल सिंह कंषाना की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही कार्यक्रम में संभागीय संगठन मंत्री विजय दुबे, विधायकगण श्रीमती सरला रावत, देवेन्द्र जैन, रमेश खटीक, सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तुरसनपाल बरैया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, सीताराम आदिवासी, दुर्गालाल विजय, बृजराज सिंह चौहान, नरेन्द्र बिरथरे, राकेश मावई, बलवीर डण्डोतिया, सुरेश राठखेडा, प्रहलाद भारती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, अशोक गर्ग, गोपाल आचार्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन पालीवाल, महामंत्री अरविन्द सिंह जादौन, शंशाक भूषण, गिरधारी बैरवा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, मंडल अध्यक्ष मेहरवान सिंह यादव, नरेश कुशवाह, परीक्षित धाकड, जनपद अध्यक्ष कराहल श्रीमती बत्तो बाई आदिवासी, नगर परिषद विजयपुर अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, नगर परिषद बडौदा अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सुमन, मीडिया प्रभारी नरेश धाकड आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की कमान संभाले अधिकारी रहें उपस्थित
इसके साथ ही कमिश्नर ग्वालियर-चंबल मनोज खत्री, आईजी सुशांत सक्सैना, सीसीएफ सुलिया, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, डीएफओ सीएस चौहान, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कराहल आयेंगे तेंदुपत्ता संग्राहको को करेंगे बोनस राशि का वितरण
21 करोड 28 लाख रूपये के 13 विकास कार्यो का होगा लोकार्पण
16 करोड 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास भी होगा
श्योपुर, 21 /8/ 2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल आयेंगे तथा दोपहर 2 बजे से मॉडल स्कूल परिसर कराहल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण करेंगे।
प्राथमिक लद्यु वनोपज सहकारी समिति सदस्यों को वर्ष 2023 की तेदूपत्ता की बोनस राशि वितरण के लिए मॉडल स्कूल कराहल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्ष 2023 के तेदूपत्ता संग्रहण के लाभांश वितरण की शुरूआत करेंगे। ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृतो के श्योपुर वन मंडल सहित कुल 6 वन मंडलो की 89 लद्यु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहको को बोनस राशि का वितरण किया जायेगा। इसी तारतम्य में प्रदेश स्तर पर 36 लाख तेदूपत्ता संग्राहको को 115 करोड रूपये की बोनस राशि वितरित की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में जिला लद्यु वनोजन सहकारी यूनियन मर्यादित श्योपुर अंतर्गत श्योपुर, नयागांव, हीरापुर, डोब, पिपरानी, रतोदन, पहेला, ओछापुरा, कराहल, पतरवाडा, खिरखिरी, सेंसईपुरा, गोरस, वीरपुर, विजयपुर एवं गसवानी कुल 16 लद्यु वनोपज सहकारी समितियां संचालित है, जिनमें 12 हजार 849 तेदूपत्ता संग्राहक जुडे हुए है, जिनके माध्यम से तेदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। गत वर्ष तेदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 22 हजार 490 मानक बोरा था, वर्ष 2023 में तेदूपत्ता संग्रहण की 1 हजार की गड्डी की दर 3 हजार रूपये निर्धारित थी, वर्ष 2024 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा तेदूपत्ता संग्रहण की दर 3 हजार रूपये से बढाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा निर्धारित की है।
इस कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, श्योपुर-मुरैना लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, किसान कल्याण मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण दिलीप अहिरवार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
21 करोड 28 लाख रूपये के 13 विकास कार्यो का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम के दौरान 21 करोड 28 लाख रूपये की लागत से निर्मित 13 विकास कार्यो का लोकार्पा भी करेंगे। जिसमें 22 लाख की लागत से निर्मित कार्यालय वन परिक्षेत्राधिकारी बुढेरा, 48-48 लाख की लागत से बुढेरा एवं कराहल में निर्मित लाईन क्वार्टर, 4 करोड 5 लाख की लागत से निर्मित गुरनावदा नलजल योजना कार्य, 1 करोड 23 लाख की लागत से निर्मित मठेपुरा नलजल योजना कार्य, 1 करोड की लागत से निर्मित माखनाखेडली नलजल योजना कार्य, 99 लाख की लागत से निर्मित मेहरवानी नलजल योजना कार्य, 40 लाख की लागत से निर्मित बांकुरी नलजल योजना कार्य, 40 लाख की लागत से निर्मित पदमपुरा नलजल योजना कार्य, 69 लाख की लागत से निर्मित इचनाखेडली नलजल योजना कार्य तथा 3.78 करोड-3.78 करोड की लागत से ग्राम बरगवा, गिरधरपुर एवं खिरखिरी में निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो में 10 अतिरिक्त कक्षो के निर्माण कार्य शामिल है।
16 करोड 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास भी होगा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इस अवसर पर विजयपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले की 63 ग्राम पंचायतो के 80 ग्रामों में 16 करोड लागत के 188 निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया जायेगा। इसके साथ ही 30 लाख रूपये की लागत से श्योपुर शहर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित संत श्री रैदास (रेगर) घाट के सौन्दीर्यकरण कार्य तथा 9 लाख रूपये की लागत से श्योपुर में माननीय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थापना एवं पेडिस्टल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जायेगा।

मा. मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम
श्योपुर, 21 /8/2024
माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से कराहल पहुंचेगे तथा मॉडल स्कूल परिसर कराहल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सायं 4 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर सायं 4.35 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगे तथा ग्वालियर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमो में भाग लेंगे। इसके उपरांत सायं 7.15 बजे प्लेन से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
वन मंत्री का दौरा कार्यक्रम रावत द्वारा पौधरोपण


मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत 21 अगस्त को आवदा एवं कराहल में विभिन्न कार्यक्रमो में भाग लेने के उपरांत रात्रि 9.30 बजे सेंसईपुरा पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रावत 22 अगस्त को मॉडल स्कूल परिसर कराहल में दोपहर 2 बजे से माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
21 अगस्त 2024 मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत द्वारा आज एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत जनपद शिक्षा केन्द्र परिसर कराहल में पौधरोपण किया गया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवकीनन्दन पालीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहरवान सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव एवं युवराज सिंह यादव, उपेन्द्र दीक्षित, शुभमन मुगदल, मुकेश मुदगल सहित बीईओ एसपी भार्गव, बीआरसी अजय रावत सहित प्राचार्य, बीएसी, सीएसी आदि शिक्षकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री रावत को जनपद शिक्षा केन्द्र कराहल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर का दौरा कार्यक्रम
श्योपुर, 21 /8/ 2024
माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर 22 अगस्त को श्योपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय विधानसभा अध्यक्ष तोमर 22 अगस्त को दोपहर 1 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ ग्वालियर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा मॉडल स्कूल परिसर कराहल में दोपहर 2 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत विधानसभा अध्यक्ष तोमर हेलीकॉप्टर से कराहल से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला का दौरा कार्यक्रम
श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं नवीन एवं नवरकणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला 21 अगस्त को भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे कूनो श्योपुर पहुचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे कूनों से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे कराहल आयेंगे तथा मॉडल स्कूल परिसर कराहल में दोपहर 2 बजे से माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत मंत्री शुक्ला शाम 4 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
कृषि मंत्री श्री कंषाना का दौरा कार्यक्रम

श्योपुर, 21 /8/ 2024
मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना 21 अगस्त को अपरान्ह 3.30 बजे कूनो रेस्टहाउस सेंसईपुरा पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृषि मंत्री कंषाना 22 अगस्त को मॉडल स्कूल परिसर कराहल में दोपहर 2 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सांसद तोमर का दौरा कार्यक्रम
श्योपुर, 21 /8/ 2024
मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर 21 अगस्त की रात्रि को सेंसईपुरा पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद तोमर 22 अगस्त को मॉडल स्कूल परिसर कराहल में दोपहर 2 बजे से माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वन मंत्री रामनिवास रावत ने सीएम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
श्योपुर, 20 /8/2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकास खंड कराहल में तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण करेंगे। मॉडल स्कूल कराहल परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत दुवारा कार्क्रम स्थल पहुँचकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया


वन मंत्री रावत द्वारा इस दौरान बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था प्रवेश द्वार आदि के संबंध में की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा हेलिपैड स्थल पर की गई व्यवस्थाओ का अवलोकन किया
इस अवसर एसडीएम कराहल संजय जैन, एसडीओपी प्रवीण आष्ठाना आदि अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 को कराहल आयेंगे तेंदुपत्ता संग्राहको को करेंगे बोनस राशि का वितरण
श्योपुर, 20 /8/ 2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल आयेंगे तथा तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण करेंगे। प्राथमिक लद्यु वनोपज सहकारी समिति सदस्यों को वर्ष 2023 की तेदूपत्ता की बोनस राशि वितरण के लिए मॉडल स्कूल कराहल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्ष 2023 के तेदूपत्ता संग्रहण के लाभांश वितरण की शुरूआत करेंगे। ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृतो के श्योपुर वन मंडल सहित कुल 6 वन मंडलो की 89 लद्यु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहको को बोनस राशि का वितरण किया जायेगा। इसी तारतम्य में प्रदेश स्तर पर 36 लाख तेदूपत्ता संग्राहको को 115 करोड रूपये की बोनस राशि वितरित की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में 16 लद्यु वनोपज सहकारी समितियां संचालित है, जिनमें 12 हजार 849 तेदूपत्ता संग्राहक जुडे हुए है, जिनके माध्यम से तेदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। गत वर्ष तेदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 22 हजार 490 मानक बोरा था, वर्ष 2023 में तेदूपत्ता संग्रहण की 1 हजार की गड्डी की दर 3 हजार रूपये निर्धारित थी, वर्ष 2024 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा तेदूपत्ता संग्रहण की दर 3 हजार रूपये से बढाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोर निर्धारित की है।
सलापुरा में चोरों ने चटकाए ताले 17,18 अगस्त की दरमियानी रात 6 घरों को बनाया निशाना पुलिस का मकान भी हुआ चोरी का शिकार
दिनांक 18/8/2024
सलापुरा में चोरों ने चटकाए ताले 17,18 अगस्त की दरमियानी रात 6 घरों को बनाया निशाना पुलिस का मकान भी हुआ चोरी का शिकार मामला श्योपुर जिले के सलापुरा का है जहां पूरा पुलिस दलबल के साथ घूमता है वहीं पुलिस की नाक के नीचे एक ही रात में 6 घरों के ताले टूटना चिंता का विषय है अब सवाल यह है कि चोरों ने सिर्फ नगदी और जेवरात ही चुराए है बाकी लैपटॉप, टीवी आदि सामानों को छुआ भी नहीं
ब्रजराज रावत पुलिस वाले का भी 4 तोड़ा सोना और 60 हजार नगदी ले उड़े करीब 5 लाख की चोरी का अनुमान है वही भवानी शंकर कलमूंडा वालों के वहां 12 तोड़ा सोना और 1.5किलो चांदी करीबन 10 लाख का माल पार कर गए वहीं रीना शर्मा उतनवाड के यहां से मोबाइल पायल कान की झुमकी ले उड़े पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है आगे क्या कार्यवाही करती फरियादियों द्वारा 100 नंबर पर कॉल कर दिया है पुलिस मौके पर पहुंच गई और एफआईआर कर जांच का आश्वासन दिया है आस पड़ोस के लगे सीसी टीवी कैमरे आदि चैक करने में पुलिस जुटी हुई है
आपको बता दे कि महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है अब जहां नवीन पदस्थापित पुलिस अधीक्षक जैन के आते ही एक टास्क के रूप में यह मामला हुआ है तो क्या इस मामले की गहन जांच कर पुलिस आरोपियों को पकड़ कर माल बरामद करने में सफलता मिलेगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा