श्योपुर, 29 /8/ 2024
मध्यप्रदेश सरकार अस्पतालो में सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड़ पर है, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने वीसी के माध्यम से बैठक कर प्रदेश के सभी कलेक्टर-एसपी को अस्पतालो में सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किये जाने के साथ ही सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।
मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने वीसी के माध्यम से निर्देश दिये कि मध्यप्रदेश के सभी अस्पतालो में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, चिकित्सको को अस्पताल में काम करने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, अस्पतालो में सुरक्षा को लेकर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से इसकी समीक्षा भी की जाए।
मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने इसके अलावा राजस्व महा अभियान अंतर्गत किये गए कार्यों की समीक्षा करते हुए अब तक कि प्रगति की जानकारी ली गई। इसके अलावा उन्होंने पीएम जनमन योजना, अमृत-2 तथा जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा भी की।
वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, सीईओ जिला पंचायत अतेंद्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, सीएमएच्ओ डॉ जेएस राजपूत, सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अस्पतालो में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीसी आयोजित
सकारात्मक सोच से उद्योगों के विकास का समन्वित प्रयास: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर आरआईसी में प्राप्त हुए 8 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव
35 हजार रोजगार के नवीन अवसर होंगे सृजित
भिंड, शाजापुर, धार, नीमच, पांढुर्णा जिलो में 1586 करोड़ की 47 इकाइयों का शुभारंभ
ग्वालियर-चम्बल संभाग में 8 इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर नागरिक के दिल में जगह बनाई : केन्द्रीय मंत्री सिंधिया
ग्वालियर में अडानी समूह करेगा 3 हजार करोड़ रूपए से अधिक का निवेश
ग्वालियर में खुलेगा बड़ा निजी चिकित्सालय
कॉन्क्लेव में मेक्सिको, जाम्बिया के प्रतिनिधि हुए शामिल
इतिहास, विरासत और उद्योग का संगम बनी ग्वालियर की इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव
श्योपुर 28 /8/ 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल नीतियों और वातावरण के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी स्वागत व अभिनंदन का भाव रहेगा। प्रदेश में सकारात्मक सोच के साथ औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। ग्वालियर आरआईसी में 8 हजार करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे 35 हजार से अधिक रोजगार के नवीन अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर 1586 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश में 47 नई औद्योगिक इकाइयों का सिंगल क्लिक से भूमिपूजन और लोकार्पण किया। यह कॉन्क्लेव विरासत, इतिहास और उद्योग की थीम पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीजनल कॉन्क्लेव मात्र कहने के लिये रीजनल हैं, हकीकत में यह कॉन्क्लेव राज्य स्तरीय है। इन औद्योगिक इकाइयों के प्रांरभ होने से स्पंदन पूरे प्रदेश में होना है। मंच पर 5 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन पत्र भी प्रदान किए गए। इसके साथ ही ग्वालियर-चंबल जिले के 8 जिला स्तरीय इंडस्ट्री फेसिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। ये केन्द्र ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, गुना और अशोकनगर में आज से ही प्रांरभ हो गए हैं। कॉन्क्लेव में मेक्सिको, जाम्बिया के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में निजी क्षेत्र में बड़ा चिकित्सालय भी खोला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कॉन्क्लेव के आयोजन के पीछे यह भाव भी है कि उद्योगपति प्रदेश की विशेषताओं को आकर स्वयं देखें और मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापना का निर्णय लें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्य अतिथियों के साथ इस वर्ष की तृतीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का ग्वालियर में दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राजमाता श्रीमती विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के उद्योग विकास की संभावनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनुकूलता से उद्यमशीलता का विकास और तीव्र गति से संभव है। उद्योग और निवेश की दृष्टि से ग्वालियर प्रमुख केंद्र रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को मुआवजा राशि दिलवाने का कार्य किया गया है। यह कार्य अनेक वर्ष से लंबित था। रुग्ण औद्योगिक इकाइयों की समस्याएं भी हल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब ऐसे अन्य मामलों के लिए जरूरी निर्णय लिए जाएंगे। जे.सी. मिल ग्वालियर की समस्या भी हुकुमचंद मिल की तर्ज पर हल की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सुशासन कर्म और धर्म के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर चिकित्सा और हेल्थ सेक्टर में ग्वालियर में एक निजी क्षेत्र का बड़ा अस्पताल प्रारंभ करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में 4 नये औद्योगिक पार्क खोले जाने की घोषणा की। इसमें गुना के चेनपुरा में 333 हेक्टेयर, ग्वालियर जिले के मोहना में 210 हेक्टेयर, मुरैना के मवई में 210 हेक्टेयर और शिवपुरी के गुरावल में 30.64 हेक्टेयर में औद्योगिक पार्क विकसित किये जायेंगे। साथ ही मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र सीतापुर में पुलिस चौकी और औद्योगिक क्षेत्र बामोर में फायर स्टेशन की स्थापना की जायेगी।
केन्द्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में उद्योग की अलख जगाने का कार्य किया है। इस अंचल के प्रत्येक नागरिक के दिल में उन्होंने स्थान बना लिया है। ग्वालियर अंचल में अधोसंरचना और निवेश की शुरुआत वर्षों पहले की गई। वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की क्षमताओं के अनुकूल प्रदेश को राष्ट्रीय पटल पर लाने का कार्य किया है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की पहल करने वाले वे पहले मुख्यमंत्री हैं। सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में 6 माह की अवधि में एक लाख 84 हजार करोड़ रूपए का निवेश आना सामान्य बात नहीं है। निश्चित ही ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की तस्वीर नए-नए उद्योगों के आने से बदल जाएगी। श्री सिंधिया ने विभिन्न सेक्टर में उद्योगों के विकास की संभावना पर भी प्रकाश डाला।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्ष में भारत की साख में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। विकास में समग्रता को अपनाया गया है। भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था है, अब तीसरी अर्थव्यवस्था बने इस संकल्प से कार्य हो रहा है। विधाससभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर की पावन धरा पर इस कॉन्क्लेव का आयोजन महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में संतुलित और समग्र विकास के लिए प्राण-पण से जुटे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी क्षेत्रों में कार्य आवश्यक होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गांव, गरीब, नारी, किसान सभी की चिंता कर रहे हैं। इसके साथ ही वे उद्योग और व्यवसाय के विकास के लिए भी चिंतित हैं। मध्यप्रदेश सरकार रोजगार और अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने की चुनौती को स्वीकार कर निरंतर कर रही है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में औद्योगीकरण के लक्ष्य से कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही है। प्रत्येक जिले में युवाओं को उद्यमी बनाया जा रहा है। वर्तमान में पारदर्शी प्रक्रिया लागू की गई है। मध्यप्रदेश उद्योगों को सर्वाधिक अनुदान देने वाला प्रदेश है। प्रदेश में लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।
उद्योगपतियों ने क्या कहा
अडानी समूह के करण अडानी ने कहा कि ग्वालियर में यह कॉन्क्लेव आर्थिक प्रगति को बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अनेक क्षेत्रों में नए उद्योग आ रहे हैं। अडानी ग्रुप प्रदेश में गुना और शिवपुरी में दो नई औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ करेगा। शिवपुरी में 2500 करोड़ रूपए की लागत से रक्षा क्षेत्र में, गुना में 500 करोड़ रूपए की लागत से सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट और बदरवास में जैकेट निर्माण इकाई शुरू की जाएगी। बदरवास इकाई से महिलाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। यह निर्मित जैकेटविश्व के कोने-कोने तक जाएगी।
रिलायंस समूह के उपाध्यक्ष विवेक तनेजा ने कहा कि मध्यप्रदेश में समूह द्वारा बायो गैस और एनर्जी जनरेशन क्षेत्र में निवेश का विचार है। ट्रोपोलाइट के एमडी श्री पुनीत डॉवर ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल से बेंगलुरू से लेकर ग्वालियर तक हुई इन्वेस्टर्स समिट और इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को रोजगार वृद्धि में सहायक बताया। उद्योगपतियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। डॉवर ने गत 50 वर्ष के उद्योग क्षेत्र के अपने अनुभवों की भी चर्चा की। श्री डॉवर ने 100 करोड़ के निवेश मंतव्य की जानकारी दी जिससे करीब 500 महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बतायाकि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में 121 बैठकें की हैं। भोपाल में आगामी 7-8 फरवरी 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में निवेश आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछले दिनों में विभिन्न 51 औद्योगिक इकाइयों का वर्चुअल शुभारंभ किया हैं। इससे लगभग 8300 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर, ग्वालियर, चंबल के उद्योगपतियों से चर्चा की है। प्रमुख सचिव श्री सिंह ने उद्योग हितैषी नीतियों संशोधित श्रम नीतियों और ग्वालियर, चंबल संभागों में उद्योगों की प्रगति की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला ने पर्यटन क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर प्रेजेंटेशन दिया। बताया गया कि प्रदेश में यूनेस्को की 14 हेरिटेज साइट हैं, जिसमें 3 स्थायी सूची में है। आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्र में, जल संरचनाओं में नर्मदा जी और अन्य स्थान, वन्य जीव अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिए आकर्षण के केन्द्र हैं। राज्य सरकार इन स्थानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लगभग 20 प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों से जुड़े स्थानों का विकास भी किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 2023 में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिसका अर्थव्यवस्था पर भी अच्छा प्रभाव देखने को मिला है। प्रमुख सचिव शुक्ला ने पर्यटन उद्योग के लिए दी जा रही रियायतों और प्रावधानों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ से अधिक के अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स पर 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। कूनो, चंदेरी, हनुवंतिया, मांडव, गांधीसागर को महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्र बनाया जा रहा है। ओंकारेश्वर और उज्जैन में पर्यटन सुविधाओं में निरंतर वृद्धि की जा रही हैं।
प्रमुख सचिव खनिज संजय शुक्ला ने कोयला, लाइम स्टोन, कॉपर एवं अन्य खनिजों के क्षेत्र में प्रदेश की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष से 119 मिलियन टन से बढ़कर 159 मिलियन टन वार्षिक कोयला उत्पादन हो रहा है। मध्यप्रदेश डायमंड, कॉपर, मैंगनीज में प्रथम स्थान पर है। ग्वालियर अंचल में भी खनिज क्षेत्र में संभावनाएं हैं। प्रदेश में देश के कुल सीमेंट उत्पादन का छठवां हिस्सा मध्यप्रदेश में उत्पादित होता है। कोयले में मध्यप्रदेश देश में चौथे स्थान पर है। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश की नीतियां एवं संसाधन उद्योग हितैषी हैं। मध्यप्रदेश, देश के मध्य में होने से श्रेष्ठ लॉजिस्टिक और परिवहन सुविधाएं भी हैं। निरंतर निर्माण होने से सीमेंट की खपत बढ़ रही है। देश के प्रमुख सीमेंट उत्पादक मध्यप्रदेश में इकाइयां लगा चुके हैं। नए निवेश भी हो रहे हैं। घरों में बहुरंगी स्टोन प्रयोग में लाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश से ऐसे स्टोन अन्य राज्यों में जा रहे हैं।
प्रमुख सचिव सूचना प्रौद्योगिकी संजय दुबे ने प्रेजेंटेशन में बताया कि मध्यप्रदेश की प्रगति गत दशक में 11 प्रतिशत रही, जबकि आईटी क्षेत्र में प्रगति 43 प्रतिशत रही। मध्यप्रदेश में काम के साथ विकास के अवसर भी मिलते हैं। प्रदेश में डाटा सेंटर के लिए अनुकूल वातावरण है। प्रदेश के 15 में से 7 आईटी पार्क शासन के माध्यम से चल रहे हैं। आईटी सेक्टर मात्र एक सेक्टर नहीं बल्कि अन्य सेक्टर्स के विकास में सहयोगी है। शासन से प्रोत्साहन स्वरूप इन्टेन्सिव और अन्य लाभ आईटी क्षेत्र में निवेश पर दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में डेवलपर्स को भी इन्टेन्सिव दिया जा रहा है। स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कारण दिल्ली और नोएडा के स्थान पर निवेश मध्यप्रदेश में आ रहा है। ग्वालियर से 7 हाइ-वे निकलते हैं। इस क्षेत्र में ग्वालियर को प्रमुख केन्द्र बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 47 नवीन उद्योग इकाइयों का शुभारंभ, भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनसे 4752 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। कुल 1586 करोड़ रूपए निवेश किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र के छह स्थानों पर इन इकाइयों के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से चर्चा की और नई औद्योगिक इकाइयों के लिए बधाई दी। मालनपुर भिंड में प्रारंभ नए उद्योगों के लिए केन्द्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मक्सी (शाजापुर) में प्रारंभ इकाइयों के लिए भी बधाई दी। इसी तरह नीमच, धार, पांर्ढुना जिलों स्थानों पर भी औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।
औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 120 औद्योगिक इकाइयों को 268 एकड़ भूमि आवंटित कर आशय-पत्र जारी किये गये। इसमें 1680 करोड़ से अधिक का पूँजी निवेश होगा एवं 6600 लोगों को रोजगार मिलेगा। एमएसएमई विभाग अंतर्गत 19 इकाईयों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किये गये, जिसमें 265 करोड़ से अधिक का पूँजी निवेश एवं लगभग एक हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतीक स्वरूप 5 इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने जय विलास प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण भी किया।
शुभारंभ सत्र में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, सूक्ष्म, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, लोक निर्माण मंत्री राकेश शुक्ला, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी, सांसद श्रीमती संध्या राय, सांसद भारत सिंह कुशवाह, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, उपस्थित थे।
कॉन्क्लेव के मुख्य आकर्षण
• 15 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिसमें कनाडा, नीदरलैंड, टोगो, जाम्बिया और मैक्सिको के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए।
• 15 से अधिक राज्यों के निवेशकों ने सहभागिता की। इसमें अधिकांश पर्यटन, आईटी, फुटवेयर, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उद्योगपति थे, जिन्होंने निवेश के लिये रूचि दिखाई।
• 400 से अधिक बायर-सेलर मीट हुईं।
• 5 से अधिक औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा किये।
• 20 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों और उद्योग संगठनों के साथ वन-टू-वन चर्चा हुई।
• 6 सेक्टोरल सत्र और तीन राउण्ड टेबल बैठकें हुई।
• ग्वालियर एवं चंबल संभाग के सभी 8 जिलों में इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ किया।
• अडाणी समूह द्वारा 3500 करोड़ की लागत से गुना में 2 मिलियन टन सीमेंट प्रोजेक्ट एवं शिवपुरी में प्रोपेलेंट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया। जिससे 3500 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।
• रिलायंस समूह ने रिन्युएबल एनर्जी गैस एवं बायो गैस प्रोजेक्ट के लिये निवेश प्रस्ताव दिया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 2000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
• ट्रोपोलाईट फूड ग्रुप द्वारा फूड प्रोसेसिंग के लिये 100 करोड़ के निवेश से अपना व्यवसाय मध्यप्रदेश में और बढ़ाने का प्रस्ताव दिया, जिससे महिलाओं के लिये 500 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
• मुख्यमंत्री ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 4 नये औद्योगिक पार्क की घोषणा की।
• मुरैना जिले के सीतापुर में पुलिस चौकी एवं मुरैना के बामोर में फायर स्टेशन की घोषणा
ग्रीन ऐग प्रोजेक्ट: बैंकॉक से आये दल के भ्रमण उपरांत समीक्षा बैठक आयोजित अंर्तविभागीय कन्वरजेंस बढाने पर जोर
श्योपुर, 28 अगस्त 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में ग्रीन ऐग प्रोजेक्ट अंतर्गत कलेक्टेªट सभाकक्ष में खाद्य एण्ड कृषि संगठन एफएओ के क्षेत्रीय कार्यालय बैंकॉक से आये लीड टेक्निकल टीम के तीन दिवसीय भ्रमण उपरांत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रोजेक्ट अंतर्गत अंर्तविभागीय कन्वरजेंस बढाये जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीन लैण्डस्कैप मैनेजमेंट प्लान अनुसार विभिन्न विभागों के कन्वर्जन से कार्य किये जायें। उन्होने कहा कि ग्रीन ऐग प्रोजेक्ट के तहत किये जा रहे कार्यो के साथ ही कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र आदि की रूटीन योजनाओं का लाभ कन्वर्जन करते हुए प्रोजेक्ट एरिया में लक्षित परिवारों को दिया जायें। पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से उन्हें वानिकी एवं उद्यानिकी से जोडा जायें। उन्होंने कहा कि क्रॉप पेटर्न में बदलाव लाया जायें, इसके लिए कृषि क्षेत्र में कार्य करने की जरूरत है। प्रोजेक्ट एरिया में विभागीय योजनाओं के तहत किये गये कार्यो की जानकारी प्रदान की जायें। परियोजना का मुख्य उद्देश्य जैव विविधता प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, भूमि क्षरण, ओजोन परत कार्बनिक, प्रदुषण प्रबंधन, टिकाऊ वन प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण स्थिरता विकास को बढावा देना है। उन्होने कहा कि लद्यु वनोपज के कलेक्शन के लिए कार्य किया जा रहा है, अभी दो वनधन केन्द्र संचालित है। पीएम जनमन योजना में 25 वनधन केन्द्र स्वीकृत किये गये है, जिनका बिजनेस प्लान और डीपीआर तैयार कराई जा रही है।
लीड टेक्निकल टीम द्वारा अवगत कराया गया कि चंबल लैंड स्कैप में प्राकृतिक एवं जैविक खेती की अपार संभावनाएं है, इस क्षेत्र में जैव विविधता के लिए भी कार्य किया जा रहा है। प्रोजेक्ट एरिया में दुग्ध उत्पादन को लेकर पशुपालको को फेसीलेटेट कर ऑर्गेनाइज रूप से कार्य करते हुए इस क्षेत्र में आगे बढने की संभावना है। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्ट एरिया में की गई गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि ग्लोबल इन्वायरमेंटल फेसिलिटी अंतर्गत ग्रीन-ऐग ट्रांसफर्मिग इंडियन एग्रीकल्चर फोर ग्लोबल इन्वायरमेंटल बेनीफिट्स एण्ड द कन्सर्वेशन ऑफ क्रिटिकल बायोडायवर्सिटी एण्ड फोरेस्ट एण्ड फोरेस्ट लैंड स्कैप प्रोजेक्ट के तहत श्योपुर एवं मुरैना जिले की विजयपुर तथा सबलगढ विकासखण्ड में 98 हजार हेक्टयर भूमि को लक्षित कर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, लाइलीहुड, जैव विविधता, लैण्ड मैनेजमेंट, रिवाईन्स एरिया में सुधार सहित पर्यावरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसमें कुल 116 गांव लिये गये है, जिनमें विजयपुर के 76 तथा सबलगढ के 40 गांव शामिल है।
लीड टेक्निकल टीम द्वारा प्रोजेक्ट एरिया के ग्रामों का भ्रमण
ग्रीन ऐग प्रोजेक्ट अंतर्गत खाद्य एण्ड कृषि संगठन एफएओ के क्षेत्रीय कार्यालय बैंकॉक से आये दल द्वारा मुरैना जिले के सबलगढ तथा श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखण्ड अंतर्गत प्रोजेक्ट एरिया के ग्रामों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान टीम द्वारा कृषि एवं पशुपालन तथा पर्यावरण के क्षेत्र में प्रोजेक्ट के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यो का अवलोकन किया गया। जिसमें बांजरे का प्रदर्शन, अमरूद और नीबू की बागवानी, जल संरचनाएं तालाब एवं स्टॉपडैम आदि का अवलोकन किया। साथ ही टीम द्वारा किसानों और स्वसहायता समूहों की महिलाओं, वीआईसी के सदस्यो के साथ बैठक की गई, जिसमें खेती और पशुपालन, वनो पर निर्भरता, रिवाईन्स मैनेजमेंट, प्राकृतिक खेती और आजीविका के संबंध में चर्चा की गई। टीम के सदस्यों द्वारा खेती और पशुपालन में ऐसी विधियों को अपनाने की अपेक्षा की गई, जिससे जैव विधितता एवं पर्यावरण को नुकसान नही पहुंचे। टीम द्वारा चंबल लैंडस्कैप में मृदा एवं जल संरक्षण कार्य का भी जायजा लिया गया।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि पी गुजरे, लीड टेक्निकल टीम बैंकॉक से आये दल में शामिल प्रमुख तकनीकी अधिकारी सुश्री शैला वार्टजकॉनोकोफ, सुश्री मीता पंजाबी मेहता, यूबाक जीसी, समीर कार्की, नेशनल टीम से मनोज मिश्रा, कुदन सिंह, श्रीमती देवश्री नायक, सुनील पाडले, सुश्री अथिरा रमेश, अजय सिंह, सुश्री रेवा मोघे सहित पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, फॉरेस्ट, कृषि विज्ञान केन्द्र आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
निवेश प्रोत्साहन केन्द्र बनेगा, एडीएम होंगे नोडल पीएम जनमन योजना के तहत 15 सितंबर तक 2 हजार आवास पूर्ण करने का लक्ष्य कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित
श्योपुर, 27 अगस्त 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक को संबोधित करते हुए निर्देश दिये कि मध्यप्रदेश शासन के उद्योगों को बढावा देने की नीति के तहत कलेक्ट्रेट भवन में निवेश प्रोत्साहन केन्द्र स्थापित किया जायें, इस केन्द्र के नोडल अधिकारी एडीएम डॉ अनुज कुमार रोहतगी होंगे। निवेश प्रोत्साहन केन्द्र कल 28 अगस्त से संचालित होगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जायें। इसके साथ ही उन्होने पीएम जनमन योजना के तहत 15 सितंबर तक 2 हजार आवास निर्माण का कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत सभी सहरिया परिवारों को पक्का आवास दिये जाने की नीति के तहत श्योपुर जिले में लगभग 25 हजार हितग्राही आवास के लिए चिन्हित किये गये है और चिन्हांकन हेतु अभी सर्वे जारी है। इन सभी हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किये जाने है, अभी तक पोर्टल के माध्यम से 15 हजार आवास स्वीकृत कर दिये गये है, जिसके तहत आवास निर्माण का कार्य संचालित है। उन्होने कहा कि 15 सितंबर तक 2 हजार के लगभग आवास का कार्य पूर्ण कर लिया जायें।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति प्रमाण पत्र, खाद्यान पात्रता पर्ची, जीवन ज्योति बीमा योजना आदि में शत प्रतिशत कव्हरेज किया जाना है। जिन लोगों के आधार अपडेशन होने है, उनके आधार अपडेशन की कार्यवाही की जायें तथा डोर टू डोर सर्वे कर आयुष्मान कार्ड बनाये जाये। इस कार्य के लिए 44 नोडल अधिकारी भी बनाये गये है तथा आधार अपडेशन एवं नवीन आधार बनाने के लिए 16 अतिरिक्त आधार मशीनें भी शीघ्र ही शुरू की जा रही है। आशा, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सीएचओ, रोजगार सहायक एवं पंचायत सचिव द्वारा आधार अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सतत् रूप से किया जायें। इसी प्रकार सभी के जाति प्रमाण पत्र भी बनाये जाने है, इसके लिए पटवारी द्वारा स्कूलो एवं आंगनबाडी केन्द्रों से समन्वय कर कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।
उन्होने पीएमजीएसवाय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया बाहुल्य ग्रामों को मुख्य सडको से जोडने की डीपीआर तैयार कर संबंधित कार्यालयों को भेजी जायें। बिजली विभाग द्वारा भी योजना के तहत अपनी प्रक्रिया एवं कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने जनपद सीईओ को निर्देश दिये कि आवश्यकतानुसार वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम समितियों के माध्यम से सामुदायिक दावे तैयार कराकर अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रस्तुत किये जायें। इसी प्रकार वन अधिकार अधिनियम के तहत ऐसे पट्टाधारी सहरिया कृषक जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने से शेष है, उन्हें लाभ प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुुर्जर, डिप्टी कलेक्टर वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
स्पोन्सरशिप योजना में मिलेगा लाभ, आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित
श्योपुर, 27 अगस्त 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने जनसुनवाई के दौरान तीन बच्चों को महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत स्पोन्सरशिप योजना में लाभ दिये जाने के निर्देश दिये गये। ग्राम इचनाखेडली निवासी श्रीमती माया बाई ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है तथा उसके तीन लडकियां है, जिनके भरण पोषण के लिए कठिनाई आ रही है। इस पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने तीनो बच्चों को स्पोन्सरशिप योजना में जोडकर लाभ दिये जाने के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी श्री ओपी पाण्डेय को दिये। श्री पाण्डेय ने बताया कि उक्त तीनो बच्चों को योजना से जोडा जाकर लाभ दिया जायेगा, जिससे प्रत्येक बच्चें को हर माह 4-4 हजार रूपये की सहायता राशि प्राप्त होगी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर श्री वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहें। जनसुनवाई के दौरान 148 आवेदन प्राप्त हुए।
आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा जनसुनवाई के दौरान किडनी की बीमारी से पीडित श्री सुरजीत सिंह निवासी जीवन नगर वीरपुर का तत्काल आयुष्मान बनाये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पिता की आईडी में नाम जोडकर जीआरएस के माध्यम से तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में लाभ दिया जायें
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने जनसुनवाई के दौरान दो मामलो में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत लाभ दिये जाने के निर्देश परियोजना अधिकारी श्रीमती सारिका पाटीदार को दिये गये। ग्राम काशीपुर निवासी श्री मोतीलाल माहौर ने जनसुनवाई के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया कि उसके पुत्र स्व. श्री राजेन्द्र की मृत्यु तीन माह पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम ढोढर निवासी श्री छोटेलाल ने बताया कि उसकी पत्नि स्व. श्रीमती देव बाई की मृत्यु बीमारी के चलते जुलाई माह में हुई थी। इन दोनो मामलो में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि संबल योजना का पोर्टल शुरू होते ही अनुग्रह राशि का प्रकरण स्वीकृत कर पोर्टल पर अपलोड किया जायें।
बीपीएल सूची में नाम शामिल करने के निर्देश
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम कराहल निवासी श्री कमलेश कुशवाह का नाम बीपीएल सूची में दर्ज किये जाने के निर्देश तहसीलदार कराहल को दिये गये। इसके साथ ही पीएम आवास योजना के तहत आवास की मांग करने वाले आवेदको को अवगत कराया कि नवीन सर्वे प्रक्रिया शुरू होने के उपरांत आवास योजना का लाभ दिये जाने की कार्यवाही की जायेगी। वर्तमान में पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया हितग्राहियों को आवास स्वीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है।
श्योपुर जिले से प्रथम बार श्री बाबा महाकाल ध्वज बाइक यात्रा पहुंचेगी उज्जैन
श्योपुर दिनांक 27/8/2024
जिले से पहली बार ध्वज बाइक यात्रा बाबा महाकाल यात्रा 29/08/2024 गुरूवार को श्योपुर से होगी रवाना।
सर्व सम्माननीय धर्म प्रेमी बंधुओ बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि श्योपुर जिले की समृद्धि प्रगति खुशहाली एवं अकाल मृत्यु टालने हेतु श्री 108 श्री परमदास जी त्यागी (बालक दास जी महाराज मोती कुई) के सानिध्य में श्री बाबा महाकाल उज्जैन प्रथम ध्वज बाइक की यात्रा आयोजित किया जा रहा है जिसमें आप सभी क्षेत्रवासी गण सम्मिलित होकर श्री बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करे।
महाकाल चलो श्री बाबा महाकाल ध्वज बाइक यात्रा 29/08/2024 गुरूवार को श्योपुर से जा रही है श्री मगनानन्द सेवा समिति मोती कुई जिला श्योपुर श्री 108 श्री परमदास त्यागी (बालक दास जी महाराज मोती कुई) वालो के सानिध्य में जा रही।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न व्यक्तियों से संपर्क करें।
महावीर पांचाल मो. 9575862767
तुलसी दीक्षित मो.9754404496
भूपेंद्र जांगिड़ बॉबी मो.9300472223
ओमप्रकाश कुशवाह मो.9826227413
सुरेंद्र मीणा सुरेंद्र मीणा (बासोंद) मो.6350298470
अनिल शर्मा मो.8871543540
सुरेंद्र मीणा मो.9993620593
श्री महाकाल ध्वज बाइक यात्रा प्रारंभ दिनांक 29/08/2024 गुरुवार समय प्रातः 9:00 बजे स्थान टोडी गणेश जी मंदिर से प्रारंभ होकर साय 6:30 बजे भोजन रात्रि विश्राम खानपुर रहेगा।
दिनांक 30/08/2024 शुक्रवार प्रात 9:00 बजे खानपुर से यात्रा प्रारंभ होकर पिपलिया के बालाजी पर भोजन रात्रि विश्राम रहेगा।
दिनांक 31/08/2024 शनिवार समय प्रातः 9:00 बजे पिपलिया के बालाजी से यात्रा प्रारंभ होकर श्री पंच रामानन्दीय निर्मोही अनी अखाड़ा मंगलनाथ रोड संदीपनी आश्रम के पास उज्जैन में भोजन रात्रि विश्राम रहेगा।
दिनांक 01/09/2024 रविवार स्थान श्री निर्मोही अखाड़ा से पैदल यात्रा प्रारंभ होकर सभी भक्त मंडल द्वारा श्री बाबा महाकाल उज्जैन को झंडा चढ़ाया जावेगा।
महाकाल यात्रा व्यवस्था समिति के जिला अध्यक्ष राममूर्ति मीणा उपाध्यक्ष रामलखन नापाखेड़ी उपाध्यक्ष महावीर पांचाल उपाध्यक्ष योगेंद्र जाट उपाध्यक्ष सुरेंद्र मीणा उपाध्यक्ष मुद्गल उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा उपाध्यक्ष सतीश राठौर मीडिया प्रभारी भूपेंद्र जांगिड़ बॉबी
जय श्री महाकाल ॐ नमः शिवाय जय श्री महाकाल
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु कार्यवाही जारी स्वास्थ्य लाभ होने के बाद जिला अस्पताल से 38 मरीज डिस्चार्ज
श्योपुर, 26 अगस्त 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत् रूप से कार्य कर रही है। सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत ने बताया कि ओछापुरा के पाहडी का सहराना में आज डॉं. पी.के. शर्मा संभागीय संयुक्त संचालक ग्वालियर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया गया आज कोई भी उल्टी- दस्त का नया मरीज नही मिला है। उन्होने बताया कि जिला चिकित्सालय श्योपुर से अभी तक 38 मरीजो को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा 05 मरीज जनरल वार्ड में एवं 03 मरीजा आई.सी.यू. में उपचारित है उक्त सभी मरीजो के स्वास्थ्य में सुधार है।
इसी प्रकार आमली के सहराना में स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें कुल 16 मरीज पाये गये जिसमें उल्ट-दस्त के 02 मरीज, बुखार के 04 मरीज, सर्दी जुखाम 09 एवं अन्य बिमारी का 01 मरीज पाया गया उक्त मरीजो को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आवश्यक औषधियां एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर उपचारित किया गया ।
ग्राम पचनाया का बीसा का सहराना में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया तथा उक्त सर्वे में कुल 28 मरीज पाये गये जिसमें उल्टी-दस्त के 11 मरीज, बुखार के 05 मरीज एवं अन्य बीमारी के 12 मरीज पाये गये टीम के द्वारा उक्त सभी मरीजो का प्राथमिक उपचार किया गया है तथा जल स्त्रोतो के सैम्पल लिये गये है तथा पेयजल स्त्रोतो के क्लोरीनिकेशन की कार्यवाही की गई है।
श्री कृष्ण जन्म के साथ सभी विपरित परिस्थितियां अनुकूल होती चली गई-श्री शास्त्री पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में जन्माष्टमी अवसर पर व्याख्यान का आयोजन
श्योपुर, 26 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री उत्कृष्ट शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सीएम राईज विद्यालय में धूमधाम से मना भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर में जन्माष्टमी पर्व का भव्य आयोजन


उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री उत्कृष्ट शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ के व्याख्यानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत पश्चात प्रथम विषय विशेषज्ञ के रूप में पंडित श्री मुकेश मोहन शास्त्री का व्याख्यान हुआ। पंडित श्री शास्त्री के द्वारा अपने वक्तव्य में बताया की सारी विपरीत परिस्थितियां कृष्ण के जन्म के साथ अनुकूल रूप से होती चली गई। कान्हा के जन्म एवं बाल घटनाओं को सुंदर और रोचक तरह से प्रस्तुत किया, साथ ही कान्हा के मधुर भजनों ने सभी को आत्म विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओपी शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंग जैसे जानापाव, सांदीपनि आश्रम एवं अन्य प्रेरक प्रसंगों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए उन्हें भगवान श्री कृष्ण जीवन का मनन कर अनुशीलन करने की सीख दी। विषय के वक्ता के रूप में उपस्थित वाणिज्य विषय के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेंद्र सिंह जाट ने भगवान श्री कृष्ण को विश्व का सबसे पहला मैनेजमेंट गुरु बताते हुए बताया कि युद्ध के मैदान में उनके द्वारा दिए गए उपदेश कॉरपोरेट कल्चर में कलयुग के साथ साथ आने वाले युगों युगों तक सामयिक एवं प्रासंगिक रहेंगे।
वक्ता के रूप में उपस्थित समाजशास्त्र विभाग की विभागध्यक्ष डॉ. सीमा चौकसे ने संबोधित करते हुए बताया कि जो कुछ भी ब्रह्मांड में है वह सब श्रीमद भगवतगीता में है और जो श्रीमद् भागवतगीता में नहीं है वह ब्रह्मांड में भी नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विपिन बिहारी शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि भगवान श्री कृष्ण की प्रिय गाय आज भी हमारे जीवन का आधार है। हमें हमारे जीवन में उन्नति के लिए गौ सेवा को मुख्य ध्येय बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक परिस्थितियों में महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा कृष्ण जीवन पर नृत्य नाटिकाएं एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं मंगल आरती के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस.एन. शर्मा, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. रमेश भारद्वाज, डॉ.अरविंद दोहरे के साथ महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सीएम राईज विद्यालय में धूमधाम से मना भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव


कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में सीएम राईज विद्यालय श्योपुर में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी जी तथा सुदामा जी का स्वरूप धारण कर आकर्षक झांकियो की प्रस्तुती दी गई तथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य अशोक खण्डेलवाल सहित अन्य शिक्षको द्वारा भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं पर आधारित व्याख्यान दिये गये तथा विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन परिचय से अवगत कराया।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर में जन्माष्टमी पर्व का भव्य आयोजन
भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें विषम परिस्थितियों में भी कर्म करते रहने का संदेश देता है- जिला शिक्षा अधिकारी तोमर

श्योपुर, 26 अगस्त 2024
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में स्कूल तथा कॉलेजो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के भव्य आयोजन संपन्न हुए। जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल श्योपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री मधु शर्मा तथा जिला संगठक डॉ ओपी शर्मा उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्री कृष्ण का पूरा जीवन शिक्षाओं और प्रेरणाओं से भरा है। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें विषम परिस्थितियों में भी कर्म करते रहने का संदेश देता है। उन्होने कहा कि हमें हर परिस्थिति में कर्म करते रहना चाहिए, उनके अनुसार फल अवश्य मिलेगा। भगवान श्री कृष्ण ने संसार को प्रेम और भाईचारे के साथ मानवता का संदेश दिया है। इस प्रकार के आयोजनो से हमें अपनी सनातन संस्कृति को समझने और जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्य वक्ता डॉ ओपी शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ, उनके जन्म के साथ माता तथा पिता कि बेड़िया स्वतः हट गई. प्रहरी गहरी नींद में सो गए. उन्होने जन्म के समय शंख, चक्र गदा तथा पदम् धारण किए प्रत्यक्ष दर्शन दिए, काली अँधेरी रात्रि में जन्म फिर वहां से वसुदेव जी के साथ यमुना पार करके गोकुल जाना यहां माँ यशोदा को माँ का सुख प्रदान करने तथा बाद में पूतना के द्वारा विष मिला दूध पिलाने से लेकर अनेक असुरो को कंस ने भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिये भेजा, और उन्होने किस प्रकार खेल खेल में सभी असुरो को मार दिया, उन्होने अपने जीवन में संकट का सामना धैर्य से करते हुए आसुरी शक्तियों का विनाश किया तथा मामा कंस के अन्याय तथा अत्याचार का अंत किया। उन्होंने भगवान होते हुए भी उज्जैन में संदीपनी आश्रम में 64 दिनों में 64 कलाओ, 16 विद्याओ, 18 पुराण तथा 4 वेद एवं सभी उपनिषद का अध्ययन किया। उन्होंने मित्रता में सुदामा से मित्रता कर अमीरी ग़रीबी के भेदभाव को मिटाने का संदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण के जीवन के हर पक्ष से हम जीवन कि समस्याओं का हल निकाल सकते है, गीता के ज्ञान द्वारा दिया गया कर्म का संदेश विद्यार्थियों को निराशा के गर्त से बाहर निकालकर उन्हें कर्तव्य पालन कि प्रेरणा देता हे.महाभारत काल में श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बनकर धर्म का संदेश देते है वही शक्तिमान होते हुए भी बिना हथियार के सारथी बनना, युद्ध के मैदान में गीता का उपदेश, तथा अंत में पांडवो के रूप में धर्म कि जीत आज भी मानव समाज को नैतिक मूल्यों कि शिक्षा देते है. गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमे संसार कि सारी समस्याओं का हल निहित है।
सुश्री मधु शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से ध्यान तथा योगा एवं अनुशासन सीखने पर बल दिया. प्रभारी प्राचार्य जेपी जाटव तथा संतोष मिश्रा ने भी प्रेरक उद्बोधन दिये। संचालन श्रीमती प्रीति भटनागर ने किया। कार्यक्रम के बाद एन एस एस के सहयोग से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
बडौदा कॉलेज में ब्रन्दावन से आये संत श्री रसिकदास जी महाराज ने दिया व्याख्यान
जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ आयोजन

उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय बडौदा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया।
भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ शुरू हुए जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संत श्री रसिकदास जी महाराज वृंद्वावन धाम द्वारा भारतीय ज्ञान एवं विशिष्ट परम्पराओं के अंतर्गत संत परम्परा एवं भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया गया। इसी क्रम में दूसरे वक्ता के रूप में उपस्थित श्री रमेश पायलेट द्वारा भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मनोज एवं नारायण सुमन द्वारा भी भगवान श्री कृष्ण के जीवन परिचय के संबंध में अपने उद्बोधन दिये गये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आरआर मुबेल द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत में शॉल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।
रेपिड रिस्पोन्स टीम ने तत्समय ही 8 रोगियों को एम्बुलेस से कराया था शिफ्ट गांव में पहुंची टीम ने सुबह 8 बजे से शुरू कर दिया था उपचार
आज भी दो डॉक्टरो की टीम गांव में रही मौजूद ,कोई नया मरीज नही मिला
हैंजा के लक्षण नही पाये गये
श्योपुर, 25 अगस्त 2024
विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम ओछापुरा के पास पहाडी सहराना में शुक्रवार की तडके उल्टी दस्त की बीमारी की सूचना पर शुक्रवार को ही सुबह 8 बजे तक रेपिड रेस्पोंन्स टीम गांव पहुंच गई थी तथा बीमारी की रोकथाम एवं उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके साथ ही टीम द्वारा 8 लोगों को सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच प्रारंभिक उपचार देकर बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए जिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस के माध्यम से शिफ्ट कराने के लिए रैफर कर दिया था। इसके बाद टीम शुक्रवार को दिनभर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार में जुटी रही तथा आवश्यकतानुसार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से 51 अन्य लोगों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में शिफ्ट कराने की कार्यवाही की गई।
सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत ने बताया कि गांव में उल्टी दस्त फेलने की सूचना ओछापुरा के सीएचओ द्वारा दी गई थी, सूचना के 2 से 3 घंटे के भीतर रेस्पोंन्स टीम डॉ जितेन्द्र रावत के नेतृत्व में गांव पहुंच गई थी तथा उपचार शुरू कर दिया गया था। साथ ही जरूरत के अनुसार 8 लोगों को सुबह 8 बजे ही गांव से एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया था।
उन्होने बताया कि कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा गत शनिवार को गांव का भ्रमण कर लोगों से चर्चा की गई तथा उल्टी दस्त की बीमारी फेलने के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को इसके कारणों का पता लगाने के निर्देश के साथ ही गांव में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीमों से चर्चा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया एवं उपचार व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
सीएमएचओ डॉ राजपूत ने बताया कि कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशानुसार आज 25 अगस्त को भी ओछापुरा पहाडी सहराने में डॉ जितेन्द्र रावत एवं डॉ असद अंसारी, सीएचओ दिव्या बघेल, एएनएम, आशा कार्यकर्ता की टीम द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, उन्होने कहा कि कोई नया मरीज नही मिला है और स्थिति सामान्य है तथा कोई गंभीर समस्या नही है। कल 26 अगस्त को भी स्वास्थ्य टीम ग्राम में निगरानी रखेगी।
सीएमएचओ डॉ राजपूत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती उल्टी दस्त के रोगियों को समुचित उपचार की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है तथा रोग नियंत्रण कर लिया गया है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में नजर रख रही है। उल्टी दस्त की बीमारी के फैलने के कारणो का पता लगाने के लिए रोगियों के स्टूल सैम्पल लिये गये है, इसके अलावा पानी के स्त्रोत के सैम्पल भी लिये गये है, जिसे जांच के लिए पीएचई विभाग की लैब को भेजा गया है।
हैंजा के लक्षण नही पाये गये
सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत ने बताया कि ओछापुरा के पहाडी सहराना में सभी रोगियों को पेट दर्द व उल्टी दस्त की शिकायत पाई गई है, जो कि एमीबिक डिसेन्ट्री बीमारी की श्रेणी में आता है, जबकि हैजा की बीमारी में दर्द रहित पानी जैसे दस्त लगते है, इस प्रकार के लक्षण रोगियो में नही पाये गये है। उन्होने कहा कि यह उल्टी दस्त की बीमारी है, जो कि सामान्य रूप से एमीबिक डिसेन्ट्री है, यह हैजा की बीमारी नही है।
लखपति दीदियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित बैंक लिंकेज की राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया
श्योपुर 25 अगस्त 2024
आज दिनांक 25 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लखपति दीदियों का अभिनंदन कार्यक्रम जलगांव महाराष्ट्रा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पंचायत सभागार श्योपुर में देखा एवं सुना गया। जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में 65 समूहों को बैंक लिंकेज की राशि 2 करोड़ 32 लाख का प्रतीकात्मक चेक भी वितरण किया गया।
डीपीएम एनआरएलएम सोहन कृष्ण मुदगल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब परिवार की महिलाएं स्वसहायता समूह से जुड़कर आजीविका मिशन से आर्थिक लाभ प्राप्त करके विभिन्न गतिविधियों से आमदनी प्राप्त कर लखपति बन रही हैं।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अतेंद्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।