Thursday, April 9, 2026
Home Blog Page 86

बिजयपुर उप चुनाव या सीत कालीन राजधानी जातिगत बोट लुभाने पहुँच रहे दिग्गज नेता जपा प्रत्याशी रामनिवास रावत की सभा संबोधित करने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधवार को दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से विजयपुर पहुंचे

श्योपुर दिनांक 6/11/2024

श्योपुर जिले की तहसील विजयपुर उप चुनाव या कहें सीत कालीन राजधानी जहाँ मंत्री और बिधायक सहित दर्जन भर नेता और मंत्री विजयपुर में डेरा डाले हुए है और जातिगत बोट लुभाने पहुँच रहे दिग्गज नेता , भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत की सभा संबोधित करने  केंद्रीय क्रषि मंत्री शिवराज सिंह बुधवार को दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से विजयपुर पहुंचे  रामनिवास रावत ने उनका स्वागत किया, इसके बाद शिवराज सिंह एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित की गई सामाजिक बैठक में शामिल हुए है। इस बैठक में वह क्षेत्र के धाकड़ समाज के लोगो से गोपनीय चर्चा करेंगे, धाकड़ समाज के मतदाता रामनिवास रावत के पक्ष में वोट करें वह यह प्रयास भी करेंगे।इसके बाद मंडी प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, सांसद शिवमंगल सिंह, मंत्री एदल सिंह कंसाना सहित कई विधायक और पूर्व विधायक मौज

कांग्रेस नेता को शासकीय शिक्षक ने फोन पर दी धमकी, ,कांग्रेस नेता ने कराहल थाने पहुंचकर की शिकायत,पुलिस ने लिया मामला दर्ज

कराहल थाने में शिकायत की गई जिसमे फरियादी मोहन राठौर ने लिखित आवेदन देकर थाना प्रभारी को अवगत करवाया की उनके मोबाइल नंबर 9893792270 पर शासकीय शिक्षक हरिओम राठौर के द्वारा मोबाइल नंबर 9399753466 से बुधवार की सुबह एक कॉल किया गया , जिसमे हरिओम ने उन्हें धमकी दी और कहा की तू ज्यादा बड़ा नेता बन रहा है तेरी विधायकी हम निकालेंगे ,इसके बाद वह फरियादी को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा बोला की तेरे घर आकर नंगा नाच करूंगा ,इसी के साथ फरियादी के रिश्ते में लगने वाले सालेसाहब सेवक राठौर के लिए भी गालियां और धमकी दी गई है,फरियादी ने बताया की उक्त व्यक्ति शासकीय शिक्षक के पद पर कार्यरत है और मुझे धमकी दे रहा है ,फरियादी कांग्रेस नेता होने के साथ साथ वर्तमान में उपचुनाव के चलते कराहल कांग्रेस कार्यालय का प्रभारी भी है 
कराहल थाना पुलिस ने फरियादी मोहन राठौर की शिकायत पर स्थानीय निवासी शासकीय शिक्षक हरिओम राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अपराध धारा 296 ,351(4),223 के तरह मामला दर्ज कर लिया है,और मामले की जांच प्रधान आरक्षक हेमंत सिंह रावत को सौंपी है
फरियादी द्वारा गाली गलौज का ऑडियो भी सबूत के तौर पर पुलिस थाने में उपलब्ध करवाया गया है।

अमित शर्मा की रिपोर्ट

48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक बंद रहेगी शराब दुकाने और सजग, सतर्क रहकर कराये मतदान की प्रक्रिया पूर्ण -कलेक्टर

48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक बंद रहेगी शराब की दुकाने 

सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक ने किया प्रशिक्षण का अवलोकन
सजग, सतर्क रहकर कराये मतदान की प्रक्रिया -कलेक्टर
कॉलेज में मतदान दलो का प्रशिक्षण आयोजित
श्योपुर, 05 नवंबर 2024
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी किशोर कुमार कन्याल द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदान तिथि के 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र विजयपुर तथा उक्त निर्वाचन क्षेत्र से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में 3 किलोमीटर तक सभी मदिरा दुकानें, होटल, बार पूर्णतः बंद रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के तहत श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होगा, इसके 48 घंटे पूर्व की अवधि दिनांक 11 नवंबर को सांयकाल 6 बजे से 13 नंवबर को मतदान की समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किये गये हैं।
उक्त आदेश के क्रम में विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में उपरोक्त अवधि के लिए तीन किलोमीटर की परिधि में स्थित मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित किये जाने तथा शुष्क दिवस घोषित किये जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी करौली, बांरा, शिवपुरी एवं मुरैना को पत्र लिखे गये है।

सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक ने किया प्रशिक्षण का अवलोकन
सजग, सतर्क रहकर कराये मतदान की प्रक्रिया 
कॉलेज में मतदान दलो का प्रशिक्षण आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक संजीव गडकर एवं पुलिस प्रेक्षक विवेकानंद शर्मा द्वारा आज शासकीय पीजी कॉलेज श्योपुर में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल ने शासकीय महाविद्यालय श्योपुर में आयोजित मतदान दलो के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, मतदान दल, मतदान केन्द्र पर पूरी तरह सजग रहते हुए सतर्कता के साथ पारदर्शितापूर्ण तरीके से निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराये। इसके लिए आवश्यक है कि मतदान प्रक्रिया से जुडे सभी बिन्दुओ पर गहनता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, कही कोई शंका हो तो मास्टर ट्रेनर के माध्यम से उसका समाधान सुनिश्चित कर लें। निर्वाचन कार्य अतिमहत्वपूर्ण है, इसलिए मतदान दलो में शामिल सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होने कहा कि मतदान दल बूथ पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरो की लोकेशन को एक बार चैक कर लें तथा मतदाता की गोपनीयता के दृष्टिगत कैमरे के नीचे वोटर बूथ न बनायें। इसके साथ ही उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र के अंदर किसी भी प्रकार की वीडियो और फोटोग्राफी न की जायें।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमें लोकतंत्र की मजबूती के लिए होने वाले निर्वाचन की प्रक्रिया में अपनी भूमिका के लिए चुना गया है। इसलिए गंभीरता के साथ अपने दायित्वो का प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा अपना कर्तव्य निभाये। उन्होने कहा कि मतदान दल के कर्मचारी निर्धारित वाहनो से ही रवाना होगे तथा उन्ही वाहनो से वापसी होगी। उन्होने कहा कि ईव्हीएम मशीनो की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जायें।
न्होने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान दल में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों को अलग-अलग दायित्व सौपे गये है, लेकिन मतदान केन्द्र पर सभी टीम भावना के साथ निष्पक्ष, स्वंतत्रपूर्वक तथा पारदर्शिता के साथ निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराये। उन्होने कहा कि निर्वाचन अभिकर्ताओ की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया की जाये तथा ईव्हीएम मशीन को क्लीयर कर सभी के समक्ष शील्ड की जायें। निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुरूप सभी प्रपत्र भरे जायें तथा उनकी सीलिंग की जायें। निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुरूप 100 मीटर की परिधि तय कर सभी आवश्यक सूचनाएं मतदान केन्द्र पर प्रदर्शित की जायें तथा निर्विघ्न रूप से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराये।
प्रशिक्षण प्रभारी श्री राजकुमार पाराशर ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन के तहत विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलो का प्रशिक्षण शासकीय महाविद्यालय श्योपुर में आज 5 एवं कल 6 नवंबर को दो पालियों में आयोजित किया गया है। जिसमें कुल 1440 अधिकारी, कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। आज दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में 728 अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। कल 6 नवंबर को दो पालियो में 712 अधिकारी, कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल, सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल प्रशिक्षण अतेन्द्र सिंह गुर्जर, सीईओ जनपद श्योपुर एसएस भटनागर, प्रशिक्षण प्रभारी जिला पंचायत राजकुमार पाराशर, राघवेन्द्र त्यागी, गिर्राज मीणा, मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित थे।

मतदान 13 नवंबर को, सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक डलेगे वोट विधानसभा उप चुनाव में मतदान दिवस को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश घोषित श्योपुर, 03 नवंबर 2024 राज्य शासन ने जिला श्योपुर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 -विजयपुर एवं जिला सीहोर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 156 – बुधनी में विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान के दिन 13 नवम्बर (बुधवार) को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है।

श्योपुर, 03 नवंबर 2024
श्योपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र विजयपुर में उप निर्वाचन के तहत 13 नवंबर को मतदान होगा, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जायेगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 327 मतदान केन्द्र है, जिनमें से मतदान केन्द्र क्रमांक 15 बागचा विस्थापित होने से अब वर्तमान में मतदाता विहिन है। इन मतदान केन्द्रों पर 13 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होने बताया कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 714 मतदाता है, जिनमें से 1 लाख 33 हजार 581 पुरूष एवं 1 लाख 21 हजार 131 महिला वोटर है, थर्ड जेण्डर वोटर की संख्या 02 है, इसके अलावा 103 सर्विस वोटर भी विधानसभा क्षेत्र में है।
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के 4 हजार 466 वोटर है, 20 से 29 वर्ष आयुवर्ग के 68 हजार 164 वोटर, 30 से 39 वर्ष आयुवर्ग में 86 हजार 607, 40 से 49 वर्ष आयुवर्ग में 46 हजार 764, 50 से 59 वर्ष के आयुवर्ग में 27 हजार 603, 60 से 69 वर्ष के आयुवर्ग में 13 हजार 830, 70 से 79 वर्ष आयुवर्ग में 5 हजार 939 तथा 80 से 89 आयुवर्ग में 1 हजार 205 मतदाता है। 90 से 99 साल की आयु के 121 तथा 100 प्लस के 15 मतदाता है।
विजयपुर क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की संख्या 327 है, जिनमें से ग्रामीण क्षेत्र में 312 तथा शहरी क्षेत्र में 15 मतदान केन्द्र है।

विधानसभा उप चुनाव में मतदान दिवस को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश घोषित

राज्य शासन ने जिला श्योपुर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 -विजयपुर एवं जिला सीहोर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 156 – बुधनी में विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान के दिन 13 नवम्बर (बुधवार) को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है।

विजयपुर उपचुनाव में फिर उथल पुथल कॉंग्रेस में सेंकड़ों लोगों को लेकर आए कुँवर ऋषि राज सिंह

विजयपुर उपचुनाव में फिर उथल पुथल कॉंग्रेस में सेंकड़ों लोगों को लेकर आए कुँवर ऋषि राज सिंह।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं कांति लाल भूरिया की मौजूदगी में थामा काँग्रेस का दामन। साथ ही अपने करीब पांच सो कार्य कर्ताओं को भी सदस्यता दिलाई जिस से  कांग्रेस का पलड़ा फिर बजन दार होता दिखाई दे रहा है आपको बता दें कि ऋषि राज सिंह पालपुर राज शाही परिवार से आते हैं साथ ही ऋषि राज सिंह के दादा राजा जग मोहन सिंह विजयपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक रह चुके

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस प्रत्याशी को नक्सली टाइप का बताया ,कांग्रेस ने जताई आपत्ति कराहल थाने में एफआईआर के लिए दिया आवेदन

 

विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार प्रसार के लिए मंगलवार को कराहल आए मुरेना श्योपुर के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर एक बयान देकर चर्चाओं में आ गए हैं,चर्चा उनके प्रचार की नही बल्कि मीडिया में दिए एक विवादित बयान की हो रही है,

पूरा मामला ये है की सांसद  तोमर ने कांग्रेस प्रत्याशी के नक्सलवाद टाइप के लोगों से संबंध होना बता दिया है और उन्हें सनातन विरोधी गतिविधि में शामिल होने की भी बात कह डाली,जिसको लेकर अब सियासत गरमा गई है अब इस विवादित बयान पर सांसद को कांग्रेस ने घेर लिया है,
बुधवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री और राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कराहल में कांग्रेसियों के साथ नारेबाजी करते हुए कराहल थाना प्रभारी को एक आवेदन देकर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।।जयवर्धन सिंह बोले की बीजेपी के सांसद ऐसे ओछे बयान देकर कांग्रेस प्रत्याशी की छवि बिगाड़ने के साथ साथ पूरे आदिवासी समाज का अपमान कर रहे हैं।जब मुकेश मल्होत्रा बीजेपी में थे तब वह नक्सली नही थे आज कांग्रेस में हैं तो नक्सली हो गए ,सांसद को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए,,अब देखना होगा कांग्रेस की इस शिकायत पर प्रशासन क्या एक्शन लेता है।

नाम वापसी के बाद विजयपुर में अब 11 प्रत्याशी एक अभ्यर्थी ने लिया नाम वापस चुनाव चिन्ह आवंटित

श्योपुर, 30 /10/ 2024
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित उप निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आज नाम वापसी के बाद 11 प्रत्याशी शेष रहे है। विजयपुर से श्री बैजनाथ कुशवाह द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिया गया है।

चुनाव  चिन्ह आवंटित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित उप निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आज नाम वापसी के बाद 11 प्रत्याशी शेष रहे है, जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में  मुकेश मल्होत्रा कांग्रेस को हाथ,  रामनिवास रावत भारतीय जनता पार्टी को कमल,  नेतराम देवरिया सहरिया भारत आदिवासी पार्टी को ऑटो-रिक्शा, श्रीमती भारती पचौरी आजाद समाज पार्टी (काशीराम) को केतली, श्रीमती मंजू आदिवासी राष्ट्रीय जन आवाज पार्टी को रूम कूलर,  अशोक आदिवासी निर्दलीय को फलो से युक्त टोकरी,  छोटेलाल सेमरिया निर्दलीय को कांच का गिलास,  रमेश आदिवासी निर्दलीय को बाल्टी,  रमेश सोलंकी निर्दलीय को कैमरा,  रामप्रसाद गोरछिया निर्दलीय को एयरकंडीशनर,  राम सिंह भईया निर्दलीय को अलमारी चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए है।

मिट्टी के दीये खरीदे और लोगों को भी प्रेरित करें-कलेक्टर समय सीमा की बैठक आयोजित

श्योपुर, 29 अक्टूबर 2024
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों से अपील की कि हमारी सांस्कृतिक एवं पुरातन परम्पराओं के अनुरूप वोकल फॉर लोकल को बढावा देने के लिए दीपावली पर मिट्टी के दीये खरीदे तथा अन्य लोगों को भी मिट्टी दीये उपयोग करने के लिए प्रेरित करे।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीयों से अपने घरो और आंगन को रोशन करें, साथ ही वोकल फॉर लोकल के तहत माटी शिल्पकला के शिल्पियों के व्यवसाय को बढावा देने में अपनी सहभागिता निभायें। उन्होने अपील की कि अन्य लोगों को भी इसके लिए प्र्रेरित किया जायें, जिससे परम्परागत व्यवसाय सुदृढ हो सकें। उन्होने कहा कि उनके द्वारा गत रविवार को बाजार में जाकर मिट्टी के दीपक खरीदे गये है, अधिकारी भी दीये खरीदे और अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डाले, जिससे लोगों भी प्रेरित हों।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने निर्देश दिये कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 01 नवंबर के अवसर पर 31 अक्टूबर से 02 नवंबर तक सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाये तथा स्वच्छता, सजावट, रंगोली आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जाये। नगरपालिका द्वारा शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वच्छता रैली का आयोजन किया जाये।
निर्वाचन कार्यो की समीक्षा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  किशोर कुमार कन्याल द्वारा बैठक के दौरान निर्वाचन संबंधी कार्यो की समीक्षा की गई, उन्होने निर्देश दिये सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतो का निराकरण आयोग के निर्देशानुसार 100 मिनिट में किया जाये तथा प्रतिदिन जानकारी भेजी जाये, इसी प्रकार एमसीएमसी आदि की जानकारी भी निर्धारित प्रपत्र में प्रतिदिन भेजी जाये। उन्होने कहा कि नाम वापसी के पश्चात् ईव्हीएम मशीनों की कमिशनिंग के लिए मतपत्र मुद्रण का कार्य सर्तकता के साथ कराया जाये। उन्होने कहा कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोग के निर्देशानुसार 85 प्लस तथा दिव्यांग मतदाताओं के भरे गये 12डी फार्म के आधार पर होम वोटिंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये।

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम  मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर, डीपीओ महिला बाल विकास  ओपी पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण  लालजीराम मीणा, सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शासकीय सेवको को दीपावली पूर्व वेतन भुगतान

श्योपुर, 28 अक्टूबर 2024
राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुरूप कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिला कोषालय श्योपुर द्वारा जिले में पदस्थ सभी शासकीय सेवको को दीपावली पूर्व वेतन, मानदेय, पारिश्रमिक का भुगतान कर दिया गया है।
जिला कोषालय अधिकारी अजय पाण्डोरिया ने बताया कि दीपावली पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कन्याल के माध्यम से सभी विभागों के डीडीओ को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये गये थे कि समय पर वेतन, मानदेय एवं पारिश्रमिक के देयक ऑनलाइन जनरेट कर कोषालय में प्रस्तुत कर दिये जायें, इसी क्रम में आज 28 अक्टूबर को जिले के शत प्रतिशत डीडीओ के माध्यम से शासकीय सेवको को वेतन, मानदेय एवं पारिश्रमिक का भुगतान कर दिया गया है।

भूमि की खरीदी बिक्री को आसान एवं पारदर्शी बनाने के लिए संपदा 2.0 के माध्यम से जिले का पहला दस्तावेज हुआ पंजीकृत

श्योपुर, 28 अक्टूबर 2024
भूमि की खरीदी बिक्री को आसान एवं पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गत 10 अक्टूबर को शुरू किये गये संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिले में पहला दस्तावेज पंजीकृत किया गया।
कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा संपदा 2.0 के माध्यम से पंजीकृत पावर ऑफ अर्टोनी का दस्तावेज  प्रिंस गुप्ता को सौपा गया। इस अवसर पर उप पंजीयक  रामकुवार डाबरिया तथा उप पंजीयक कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

उप पंजीयक  रामकुवार डाबरिया ने बताया कि संपदा 2.0 के माध्यम से अगर कोई पक्षकार रजिस्ट्री कार्यालय तक नहीं आ सकता है वह अपने घर बैठे आईडी बनाकर रजिस्ट्री करा सकते हैं। संपदा-2.0 उन्नत तकनीक पर आधारित सॉफ्टवेयर है। इसमें राजस्व वित्त विभाग और नगरीय प्रशासन के साथ जीएसटी और युनिक आईडी आधार से भी इंटीग्रेटेड किया गया है। जमीन की कलेक्टर गाइडलाइन दर ऐप में लोकेशन के माध्यम से मालूम हो सकेगी। सॉफ्टवेयर से संपत्ति की जीआईसी मैपिंग होगी, बायोमैट्रिक पहचान और दस्तावेजों की फॉर्मेटिंग भी होगी। दस्तावेजों के पंजीयन के लिए व्यक्तिगत मौजूदगी की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे ही दस्तावेज सत्यापन और पंजीकरण हो सकेगा। दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी व्हाट्सएप और ईमेल से आवेदक को प्राप्त होगी।