Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 78

श्योपुर मंडियों में तौल चोरी का खुला खेल! धर्मकांटा होते हुए भी किसानों से की जा रही तीन बार तुलाई वसूली, आंदोलन की चेतावनी

श्योपुर दिनांक 22/4/25

कृषि उपज मंडी श्योपुर, बड़ौदा, कराहल और ढोडर में किसानों के साथ तौल और तुलाई राशि वसूली को लेकर हो रही खुली लूट के खिलाफ़ किसान संगठनों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की माँग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मंडी में धर्मकांटे की उपलब्धता के बावजूद किसानों की उपज को छोटे इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौला जा रहा है, जिनमें हेराफेरी और घटतौली आम बात बन चुकी है। किसान संगठनों के अनुसार, हम्माल, तुलावटी और व्यापारी मिलकर यह सुनियोजित लूट कर रहे हैं।

लाइसेंस धारी तुलावाटीयो के सम्बन्ध में हुआ आदेश 24/3/21

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि एक ही फसल की तुलाई पर किसानों से तीन बार अलग-अलग शुल्क वसूले जाते हैं—धर्मकांटे का शुल्क, व्यापारी द्वारा कटौती और फिर तुलाई शुल्क। इस प्रकार किसानों को प्रति ट्रॉली तौल पर भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसके अलावा मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव और किसानों के बैठने, ठहरने या विश्राम करने के लिए कोई भवन न होने की शिकायत भी की गई है। गर्मी और सर्दी के मौसम में यह स्थिति अत्यंत कष्टकारी बन जाती है।

किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मंडी प्रशासन द्वारा इस लूट और अव्यवस्था को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो उन्हें बड़ा आंदोलन और कानूनी कार्यवाही का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

         

प्रस्तुत आवेदन                          26/6/20 बिना कार्य भुगतान न करने का आदेश

आरबीएसके के तहत बालक का उपचार कराने के निर्देश, स्पॉन्सरशिप योजना में 4 बच्चों को मिलेगा लाभ


जनसुनवाई कार्यक्रम में 134 आवेदन प्राप्त

श्योपुर, 21 अप्रैल 2025
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

जनसुनवाई के दौरान कुल 134 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई महत्वपूर्ण मामलों पर तुरंत कार्यवाही की गई।

आरबीएसके योजना के तहत उपचार के निर्देश

जनसुनवाई में प्रस्तुत एक आवेदन पर कार्रवाई करते हुए सीईओ श्री गुर्जर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 4 माह के बालक रितिक, निवासी हांसिलपुर, का कटे होंठ का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत निःशुल्क किया जाए। बालक के पिता श्री बृजमोहन सुमन ने अवगत कराया कि यह जन्मजात समस्या है।

स्पॉन्सरशिप योजना से 4 बच्चों को लाभ

महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए गए कि श्रीमती सुनीता नामदेव (सेसईपुरा) एवं श्रीमती नटीबाई बैरवा (चकदौलापुरा) के बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत पढ़ाई और भरण-पोषण हेतु सहायता दी जाए। दोनों महिलाओं ने पति की मृत्यु के बाद उत्पन्न आर्थिक संकट को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था। योजना के अंतर्गत दोनों के दो-दो बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।

बुजुर्गों और दिव्यांगों को राहत

जनसुनवाई के दौरान सीईओ द्वारा श्रीमती मीरा बाई बंजारा, निवासी बंधाली को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। उन्हें अगले माह से ₹600 प्रतिमाह की पेंशन प्राप्त होगी।

इसी तरह श्रीमती विंतोष मीणा, ग्राम श्रीजी की गांवड़ी, को कल्याणी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए।
वहीं, दिव्यांग बालक दीपक बाथम, निवासी भोई मोहल्ला श्योपुर, के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट तत्काल तैयार कर दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी की गई।

गोसंरक्षण के समर्थन में पूर्व विधायक संतोष जोशी की पदयात्रा, सीएम डॉ. मोहन यादव को 27 अप्रैल को करेंगे सम्मानित

नलखेड़ा/भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गोसंरक्षण को लेकर की गई ऐतिहासिक घोषणा — जिसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा 10 गोवंश के पालन पर प्रति गोवंश 40 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है — के प्रति आभार प्रकट करने हेतु क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष जोशी ने भोपाल तक की पदयात्रा आरंभ की है।

जोशी ने सोमवार सुबह मां बगलामुखी के मंदिर में आशीर्वाद लेकर एवं सूर्यमुखी बालवीर हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ इस पदयात्रा का शुभारंभ किया। पहले दिन पदयात्रा नलखेड़ा से छापीहेड़ा तक पहुंची, जहां रास्ते भर गोभक्तों ने जोशी का स्वागत किया और कई लोग उनके साथ यात्रा में भी शामिल हुए।

पूर्व विधायक जोशी ने इस अवसर पर कहा, “मुख्यमंत्री की यह घोषणा सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के लिए वरदान साबित होगी। यदि गोवंश बचेगा तो मानव जीवन और धरती दोनों का संरक्षण संभव होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि वे 27 अप्रैल को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सार्वजनिक रूप से अभिनंदन करेंगे।

जोशी वर्षों से गोसंरक्षण के कार्यों में सक्रिय रहे हैं और यह पदयात्रा उनके इसी समर्पण का एक प्रतीक बन गई है।

स्वास्थ्य संस्थाओं में 21 से 26 अप्रैल तक फायर सेफ्टी सप्ताह का आयोजन “एकजुट हो अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें” थीम पर होंगे विविध कार्यक्रम

श्योपुर, 21 अप्रैल।
श्योपुर जिले में 21 से 26 अप्रैल तक शासकीय व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में फायर सेफ्टी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों को फायर सेफ्टी मानकों के अनुरूप विकसित करना और वहां कार्यरत चिकित्सकों, नर्सिंग, पैरामेडिकल व सपोर्ट स्टाफ को आगजनी की घटनाओं के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह सिकरवार ने बताया कि इस वर्ष फायर सेफ्टी सप्ताह की थीम है: “एकजुट हो अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें”। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में इस थीम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है:
🔸 21 अप्रैल: दोपहर 3 बजे भारत सरकार द्वारा वेबिनार के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थाओं के समस्त स्टाफ को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
🔸 22 अप्रैल: दोपहर 12 बजे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को फायर सेफ्टी शपथ दिलाई जाएगी।
🔸 23 अप्रैल: फायर मॉक ड्रिल एवं अग्निशामक यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
🔸 24-25 अप्रैल: नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों के लिए क्विज, पोस्टर और बैनर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
🔸 26 अप्रैल: सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इन सभी गतिविधियों का आयोजन वेबिनार के माध्यम से जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल, तथा निजी अस्पतालों में किया जाएगा।

फायर सेफ्टी के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता ही जीवन रक्षा का सबसे मजबूत उपाय है।

सीएम राइज विद्यालय श्योपुर में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 25 अप्रैल तक जमा होंगे सहमति पत्र हिंदी व अंग्रेजी माध्यम की कुल 165 सीटों पर होगी लॉटरी से प्रवेश प्रक्रिया


हिंदी व अंग्रेजी माध्यम की कुल 165 सीटों पर होगी लॉटरी से प्रवेश प्रक्रिया

सीएम राइज विद्यालय श्योपुर के 9 विद्यार्थी एनएमएमएस परीक्षा में चयनित
कक्षा 9 से 12 तक मिलेंगे 12-12 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति

श्योपुर, 21 अप्रैल।
सीएम राइज विद्यालय श्योपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की विभिन्न कक्षाओं में रिक्त 165 सीटों पर प्रवेश हेतु सहमति आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 25 अप्रैल तक पालक व अभिभावक विद्यालय में सहमति पत्र जमा कर सकते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य  अशोक खंडेलवाल ने बताया कि यदि सहमति आवेदन रिक्त सीटों से अधिक प्राप्त होते हैं तो 28 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे से पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया द्वारा चयन किया जाएगा। सहमति पत्र जमा करने का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रवेश में प्राथमिकता का स्पष्ट नियम
प्रवेश नियमों के तहत सीएम राइज विद्यालय से 1 किमी, 2 किमी और 3 किमी की परिधि में स्थित शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पहले 1 किमी क्षेत्र के विद्यार्थी, फिर 2 किमी और उसके बाद 3 किमी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश में वरीयता दी जाएगी।
इसी प्रकार, अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 1, 2 और 6 में प्रवेश के लिए भी यही दूरी आधारित प्राथमिकता लागू होगी, लेकिन उन क्षेत्रों में जहां कोई अन्य अंग्रेजी माध्यम स्कूल नहीं है, वहां के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सीटों का वर्गीकरण इस प्रकार है:

कक्षा 1 (अंग्रेजी माध्यम): 30 सीट

कक्षा 2 (अंग्रेजी माध्यम): 6 सीट

कक्षा 3 (अंग्रेजी माध्यम): 6 सीट

कक्षा 4 (हिंदी माध्यम): 14 सीट

कक्षा 6 (अंग्रेजी माध्यम): 73 सीट

कक्षा 6 (हिंदी माध्यम): 22 सीट

कक्षा 7 (हिंदी माध्यम): 9 सीट

कक्षा 8 (हिंदी माध्यम): 5 सीट

अभिभावकों से अपील
प्राचार्य खंडेलवाल ने सभी इच्छुक पालकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर सहमति पत्र जमा करें और विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित रहें।

सीएम राइज विद्यालय श्योपुर के 9 विद्यार्थी एनएमएमएस परीक्षा में चयनित
कक्षा 9 से 12 तक मिलेंगे 12-12 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति

सीएम राइज विद्यालय श्योपुर के लिए गौरव का क्षण! विद्यालय के 9 होनहार विद्यार्थियों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा में चयन प्राप्त कर श्योपुर जिले का नाम रोशन किया है। इन विद्यार्थियों को अब कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।

विद्यालय के प्राचार्य अशोक खंडेलवाल ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में आयोजित एनएमएमएस परीक्षा में विद्यालय की कक्षा 8वीं के 9 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। ये विद्यार्थी आगामी चार वर्षों तक इस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करेंगे।

चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं:

महेश लोधा , गुंजन प्रजापति , ऋषिका मीणा ,अनुष्का उमरैया , अनिरुद्ध सिंह, मयंक शर्मा , हिमांशु टेगोर , अमन खरे , हिमांशी यादव

प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं
प्राचार्य खंडेलवाल ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों को भी इस सफलता का श्रेय दिया।

आवास योजना में तुरंत स्वीकृति और किस्त जारी की जाये – डीएम न्यून प्रगति वाले उपयंत्री फील्ड से हटेंगे, 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर होगी सख्ती

श्योपुर, 21 अप्रैल
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं पीएम जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृति एवं किस्त जारी करने की प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से त्वरित रूप से की जाए।

उन्होंने कहा कि सीएफटीवार आवास निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की जा रही है और जिन उपयंत्रियों की प्रगति न्यूनतम है, उन्हें फील्ड से हटाकर कार्यालय से अटैच किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि उपयंत्रियों को सक्रिय कर एक माह में आवास निर्माण कार्यों में संतोषजनक प्रगति सुनिश्चित की जाए। जनपद पंचायतों के ब्लॉक कॉर्डिनेटर से प्रतिदिन प्रगति की जानकारी ली जाए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर सख्ती
बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का समाधान समयसीमा में किया जाए। अगली बैठक तक यदि शिकायतों का संतोषजनक निराकरण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की वेतन-वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा और परिवहन पर भी दिए सख्त निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी  एमएल गर्ग को अशासकीय स्कूलों का निरीक्षण कर एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू कराने के निर्देश दिए गए। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजने को कहा गया।
वहीं, स्कूल बसों की सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि बसों का निरीक्षण कर मानक अनुरूप सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं।

जल संरक्षण और पराली प्रबंधन पर ज़ोर
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कुओं व बावड़ियों की सफाई कराए जाने के निर्देश देते हुए वर्मा ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण हेतु ठोस प्रयास किए जाएं।
पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए उन्होंने कहा कि हारवेस्टर के उपयोग के समय स्ट्रॉ रीपर या पराली प्रबंधन सिस्टम का उपयोग अनिवार्य किया जाए। इस हेतु 25 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। तहसीलदारों व एसडीएम को निर्देशित किया गया कि घटनाओं का सत्यापन कर आवश्यक जुर्माना लगाया जाए।

राशन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी जल्द पूर्ण हो
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पंजीकृत सभी राशन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित किया जाए। अब तक 4,49,625 में से 3,30,599 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है, जो कि 74% है। कलेक्टर ने बताया कि उपभोक्ता किसी भी उचित मूल्य दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं

सुकन्या समृद्धि योजना कन्या अभिभावको के लिए वरदान कलेक्टर ने की योजनान्तर्गत खाते खुलवाने की अपील

श्योपुर, 19 अप्रैल 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जनहितकारी सुकन्या समृद्धि खाता योजना में सभी आम जनमानस, प्रबुद्ध नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं, जन-प्रतिनिधियों, बेटियों के अभिभावकों, इलेक्ट्रॉनिक एवं पिं्रट मीडिया सहित अधिकारियों से सहभागिता एवं सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि, बेटी है जहां खुशियां है वहां, सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाएं घर-घर में खुशहाली लाएं की अवधारणा के साथ भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं की उच्च शिक्षा तथा विवाह हेतु व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की गई है। उन्होने कहा कि कन्या अभिभावको के लिए यह योजना वरदान है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि इस योजना के अन्तर्गत जन्म से लेकर 10 वर्ष की आयु तक की बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है, जमाकर्ता बेटी के नाम से एक ही खाता खोल सकता है। माता-पिता या संरक्षक दो बेटियों के अलग-अलग एक खाता खोल सकते हैं, यदि जुड़वा बेटियां है तो जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर तीसरा खाता भी खोला जा सकता है, यह खाता एक वित्तीय वर्ष में 250 रूपये से शुरू किया जा सकता है। बच्ची की उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने पर सुकन्या समृद्वि खाता में जमा राशि का 50 प्रतिशत राशि निकाली जा सकता है। बेटी की उम्र 21 वर्ष पूर्ण होने पर खाता परिपक्व होगा, बालिका का विवाह 18 वर्ष के बाद या 21 वर्ष के पहले होता है तो खाता बंद कर दिया जाएगा और ब्याज सहित समस्त रकम दे दी जाएगी। इस पर 8.2 प्रतिशत की दर से ब्याज राशि प्रदान की जाती है, यदि कोई व्यक्ति मात्र एक हजार रूपये मासिक जमा करता है तो 15 साल में 1 लाख 80 हजार रूपये की राशि जमा होगी, जिस पर 21 वर्ष के उपरांत परिपक्वता के समय 5 लाख 64 हजार 613 रूपये की राशि प्राप्त होती है।
इसी प्रकार इस महत्वाकांक्षी योजना से आयकर में छूट का लाभ भी मिलता हैै और देश के किसी भी हिस्से में स्थानातांरित किया जा सकता है। खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का फोटो पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ और माता-पिता की फोटो आवश्यक है। खाते मे न्यूनतम 250 रूपये अधिकतम 01 लाख 50 हजार रूपये वार्षिक जमा किया जा सकता है। इस खाते की अवधि कुल 21 वर्ष है। कलेक्टर ने कहा है कि, अधिक जानकारी के लिए श्योपुर के डाक घर के कार्यालय पर्यवेक्षक, निरीक्षक डाक घर श्योपुर एवं विकास अधिकारी पोस्ट मास्टर श्योपुर तथा जिले के डाकघर के पोस्टर मास्टर से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सभी से इस महत्वाकांक्षी योजना में सहयोग एवं सहभागिता करने की अपील की है जिससे हर बेटी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भर हो सकें।

📰 श्योपुर में बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य संपन्न


श्योपुर, 19 अप्रैल 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

यह मूल्यांकन कार्य 13 मार्च से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल तक चला। इस दौरान सरकारी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्योपुर को मूल्यांकन केंद्र के रूप में चयनित किया गया था।

01 लाख 20 हजार 240 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.एल. गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 1,20,240 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं, जिसमें

हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की 79,560 कॉपियां

हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की 40,680 कॉपियां शामिल थीं।

पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी की निगरानी में कार्य

बोर्ड द्वारा नियुक्त प्रेक्षक परमजीत सिंह (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी) की देखरेख में यह कार्य संपन्न हुआ। बोर्ड द्वारा निर्धारित समय-सीमा 25 अप्रैल से पहले ही मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया, जो प्रशासन की कुशल व्यवस्था और टीमवर्क का प्रतीक है।

359 परीक्षकों ने निभाई ज़िम्मेदारी

मूल्यांकन केंद्र अधिकारी अशोक खंडेलवाल ने बताया कि

  • हाई स्कूल उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 215 परीक्षकों

  • हायर सेकेंडरी उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 144 परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी।
    मूल्यांकन कार्य लगातार 37 दिनों तक चला।

शांति, समयबद्धता और समर्पण

इस मूल्यांकन कार्य को समय पर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन, शिक्षा विभाग और सभी परीक्षकों की एकजुटता का प्रमाण है।

घर-घर गाय, घर-घर गीता” – गौमाता की सेवा के लिए भोपाल तक पैदल यात्रा पर निकले एक संकल्पित सेवक, पूर्व सुसनेर बिधायक जोशी

ग्वालियर/भोपाल

गौमाता के लिए एक पदयात्री, मुख्यमंत्री के संकल्प को जन-संकल्प में बदलने का मिशन”
सुसनेर से भोपाल तक पैदल यात्रा पर निकलेंगे पूर्व विधायक संतोष जोशी

👉 मध्यप्रदेश के सालारिया गो अभ्यारण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई ऐतिहासिक घोषणा — “जो भी व्यक्ति अपने घर में 10 गोवंशों का पालन करेगा, उसे सरकार ₹40 प्रति गोवंश प्रतिदिन की प्रोत्साहन राशि देगी” — ने प्रदेशभर में गौसेवकों और किसानों के बीच नई ऊर्जा भर दी है।

इसी योजना का अभिनंदन करने और इस संकल्प को जनआंदोलन में बदलने का बीड़ा उठाया है सुसनेर क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष जोशी ने।
वह 21 अप्रैल को मां बगलामुखी मंदिर से आशीर्वाद लेकर भोपाल तक पदयात्रा करेंगे और 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री का सम्मान करेंगे।

🚶‍♂️ गौमाता की सेवा, जन-जन की भागीदारी

पूर्व विधायक संतोष जोशी ने कहा

“मैं पिछले आठ वर्षों से यही कह रहा हूं — घर-घर गाय पलेगी तभी गाय बचेगी। गाय गोशाला से नहीं, किसानों के घर में बचेगी। इस योजना के लागू होते ही बेसहारा गोवंश को एक सुरक्षित आश्रय मिलेगा और किसानों को गोबर, दूध व प्राकृतिक खेती का लाभ मिलेगा।”

🌿 योजना एक – लाभ अनेक

  • घर-घर गाय = घर-घर दूध

  • घर-घर गोबर = प्राकृतिक खेती

  • घर-घर सेवा = पर्यावरण संतुलन

  • घर-घर गीता, तुलसी, पीपल = संस्कृति और संस्कार
    यह एक ऐसी सोच है जो स्वास्थ्य, खेती, प्रकृति और संस्कृति को एक साथ जोड़ती है।

🛤️ यात्रा का मार्ग – चरणबद्ध पड़ाव

🗓️ 21 अप्रैल: मां बगलामुखी मंदिर से छापीहेड़ा
🗓️ 22 अप्रैल: छापीहेड़ा से खुजनेर
🗓️ 23 अप्रैल: खुजनेर से बोडा
🗓️ 24 अप्रैल: बोडा से 20-25 किमी आगे, कुरावर रोड
🗓️ 25 अप्रैल: कुरावर से श्यामपुरा
🗓️ 26 अप्रैल: श्यामपुरा से 20-25 किमी आगे भोपाल दिशा में
🗓️ 27 अप्रैल: दोपहर बाद भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन

🙌 हर कदम गौमाता के लिए

यह यात्रा सिर्फ पदयात्रा नहीं, बल्कि एक गौरक्षा यज्ञ है, जिसमें प्रत्येक सहभागी एक आहुति देता है। जोशी ने आग्रह किया कि –

“जो भी भाई-बहन इस संकल्प यात्रा में साथ चलना चाहें, वे अपने समय और सामर्थ्य अनुसार जुड़ सकते हैं – चाहे एक घंटा, एक दिन या पूरी यात्रा।”

🙏 गौसेवा करने वाले वीरों को साष्टांग प्रणाम

🐄 आपके आस-पास कोई गौसेवक है?

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो सड़कों पर घूमती गौमाता को अपने घर लाकर सेवा कर रहा है, तो मुझे उसकी जानकारी दें — मैं उसे साष्टांग प्रणाम करना चाहता हूं।”

🚩 वंदे गौ मातरम् | जय गोमाता | जय मध्यप्रदेश

 

 

श्योपुर में कांग्रेस समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित

भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

श्योपुर, 18 अप्रैल 2025
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा श्योपुर जिले में गठित जिला कांग्रेस समन्वय समिति की प्रथम बैठक आज कूनो पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी समय में भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार में वृद्धि, किसानों की समस्याएं, कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ मिलकर संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस, श्योपुर जिले में वार्ड और पंचायत स्तर पर युवाओं और कांग्रेस विचारधारा से प्रेरित लोगों को जोड़कर नई टीम तैयार करेगी

इस बैठक में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए, जिनमें:

अतुल चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष

नीटू सत्यपाल सिकरवार, लोकसभा प्रत्याशी

बाबू जड़ेल, विधायक श्योपुर

मुकेश मल्होत्रा, विधायक विजयपुर

डा. कमल शर्मा, सेवादल अध्यक्ष

लक्ष्मी शिवहरे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष

बैठक में पार्टी संगठन को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा हुई।