Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 79

ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कलेक्टर ने तीन दिवस में मांगा जवाब

कलेक्टर ने तीन दिवस में मांगा जवाब

श्योपुर, 18 अप्रैल 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने अभिलेखागार में जमा प्रकरणों को सूचीबद्ध करने हेतु लगाए गए कर्मचारियों की ड्यूटी से अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है। ड्यूटी पर बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं:

 नवल किशोर, सहायक प्रबंधक, उद्योग एवं व्यापार केन्द्र

 रघुवीर गुप्ता, शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय

 इदरिश कुरैशी, शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय बर्धा का सहराना

 श्रीनिवास शाक्य, शिक्षक, शासकीय माध्यमिक विद्यालय पानडी

 उदय कुमार गुप्ता, शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय भीखापुर

 संजय शाक्य, शिक्षक, शासकीय श्री हजारेश्वर विद्यालय

 महेन्द्र कम्बोज, सहायक ग्रेड-3, कौशल विकास विभाग

 मंयक शर्मा, सहायक ग्रेड-3, सामाजिक न्याय विभाग

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहना शासन के कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

रणथंभौर में दर्दनाक हादसा: टाइगर के हमले में 7 वर्षीय बालक की मौत, दादी बेसुध चाचा की शादी के लिए गणेशजी को न्योता देने आया मासूम, टाइगर ने छीन ली सांसें

रणथंभौर में दर्दनाक हादसा – झाड़ियों से निकले बाघ ने 7 वर्षीय कार्तिक को बनाया शिकार
सवाई माधोपुर | 17 अप्रैल 2025

राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बुधवार को एक मासूम की जान लेने वाली दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया।
7 वर्षीय कार्तिक सुमन, जो अपने चाचा की शादी के लिए भगवान गणेश को निमंत्रण देने आया था, टाइगर के हमले में अपनी जान गंवा बैठा। बिस्व्स्थ सूत्रों की माने तो 

🙏 गणेशजी को निमंत्रण देने आया था मासूम

बूंदी जिले के गोहटा थाना क्षेत्र के देई खेड़ा निवासी कार्तिक अपने दादा-दादी, पिता और चाचा के साथ बुधवार को त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन करने आया था।
परिवार में शादी की तैयारियों का उत्साह था – छोटे चाचा नरेश की शादी 17 मई को है। मंदिर में दर्शन के बाद जब परिवार वापसी कर रहा था, तभी रणथंभौर रोड के सिंहद्वार के पास यह हादसा हो गया।

📸 “फोटो खिंचवाए, पता नहीं था ये आख़िरी यादें होंगी”

कार्तिक के चाचा दीपक माली ने बताया कि मंदिर दर्शन के बाद वापसी में कार्तिक ने उनके हाथ की अंगुली पकड़ रखी थी। रास्ते में वह परिवार के साथ और अकेले कई फोटो खिंचवा रहा था। उसी समय दोपहर करीब 3 बजे, झाड़ियों में छिपे टाइगर ने अचानक हमला किया और कार्तिक को गर्दन से दबोचकर जंगल की ओर ले गया

🐅 20 मिनट तक शव पर बैठा रहा बाघ

घटना के बाद परिवार, श्रद्धालु और वन विभाग के लोग सकते में आ गए। टाइगर लगभग 20 मिनट तक बच्चे के शव के पास बैठा रहा। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने शोर और डंडों की मदद से टाइगर को खदेड़ा।

वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक अनूप के.आर. ने बताया कि त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

💔 “बिलखती रही दादी, चीत्कार में डूबा मंदिर परिसर”

हादसे के समय दादी बेसुध होकर रोने लगीं, श्रद्धालुओं ने उन्हें संभाला। लोगों में अफरा-तफरी मच गई, मंदिर मार्ग को बंद कर दर्शनार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह घटना रणथंभौर में भीड़ के बीच बाघ के हमले की पहली घटना बताई जा रही है।

 बाघिन टी-84 की संतान हो सकता है हमला करने वाला टाइगर

वन विभाग को आशंका है कि हमला करने वाला बाघ बाघिन टी-84 की बेटी ‘अन्वी’ हो सकती है, जो हाल ही में इस क्षेत्र में सक्रिय देखी गई है।

मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर बंधाया ढांढस

घटना की सूचना मिलते ही राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चकेरी में जनसुनवाई छोड़कर सीधे अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया

परिवार को वन विभाग की योजना के तहत मुआवज़ा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


कार्तिक की अंतिम यादें – कैमरे में कैद और दिलों में अमिट

7 वर्षीय कार्तिक, जो चौथी कक्षा का छात्र था, अपने परिवार का सबसे चुलबुला सदस्य था।
उसके पिता द्वारिका लाल मजदूरी करके घर चलाते हैं, और मां जयबाई की दो संतानों में वह सबसे छोटा था

कार्तिक की मासूम मुस्कान अब केवल तस्वीरों में रह गई है — एक ऐसा न्योता जो अब हमेशा अधूरा रहेगा।

श्रद्धालु  और आई बिटनिश  की माने तो पूरा मामला 

रणथंभौर गणेश जी को चाचा की शादी का न्योता देने के लिए आए बूंदी जिले के गोहटा थाना क्षेत्र के देई खेड़ा निवासी कार्तिक (7) पुत्र द्वारिका लाल माली की टाइगर के हमले में मौत हो गई। दादा-दादी और चाचा के साथ वह गणेशजी को शादी का न्योता देने आया था। उसके छोटे चाचा नरेश की 17 मई को शादी है। परिवार में शादी की खुशियां काफूर हो गई है। दर्शन करने आए परिवार के पांच सदस्यों में से कार्तिक सबसे ज्यादा उत्साहित व खुश था। क्योंकि वह बच्चा था। मंदिर में दर्शन के बाद लौटते वक्त कार्तिक ने परिवार वालों के साथ व अकेले कई फोटो खिंचवाए। चाचा दीपक की अंगुली पकड़ इठलाते हुए चल रहा था, तभी दोपहर करीब 3 बजे सिंह द्वार के पास झाड़ियों में छिपे टाइगर ने अचानक उस पर झपट्टा मारा और गर्दन दबोचकर घसीटकर ले गया। परिवार वाले यह देखकर सहम गए। रुलाई थामे ना धमी। टाइगर 20 मिनट तक शव के पास ही बैठा रहा। आंखों के सामने बच्चे को दम तोड़ता देखकर बेबस घर वाले कुछ भी नहीं कर सके। डॉक्टरों ने बालक के गले में बाघ के दांतों के गहरे घाव व खून बहने से मौत होना माना है। वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक अनूप केआर ने बाघ के हमले में बच्चे की मौत के बाद त्रिनेत्र मंदिरजी मंदिर मार्ग पर पांच दिन तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया है

गणेशधाम में बच्चे को मारने की घटना से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने शोर मचाकर व डंडे फटकार कर बाघ को भगाया। आधा घंटे में टाइगर को खदेड़ दिया। तब तक लोगों की सांसें अटकी रही। मंदिर मार्ग को तुरंत बंद करना पड़ा और जो भीतर फंसे दर्शनार्थियों को बाहर निकाला। बाकी किसी को एंट्री नहीं दी गई। इससे एक हजार से ज्यादा लोग मुख्य प्रवेश द्वार पर ही गणेश जी को न्योत कर लौटे। बैसाख चौथ व बुधवार होने से मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या ज्यादा रही। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी ने परिजनों को

बंधाया ढाडसः चकेरी में जन सुनवाई छोड़कर सीधे अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को बाढ़स बंधाया तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिया। वन विभाग के पैकेज के अनुसार मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।

टाइगर झाड़ियों में से आया और परिवार वालों के बीच

से झपट्टा मारकर कार्तिक को ले गयाः भीड़ में से 7 वर्षीय बच्चे को गर्दन से दबोच कर मारने की घटना रणथंभौर अभयारण्य के इतिहास में पहली हुई है। दर्दनाक घटना से बच्चे के परिजन चीत्कार उठे। दादी सड़क पर ही बिलखने लगी। उन्हें महिलाओं ने संभाला। श्रद्धालुओं व वन महकमे में हा-हाकार मच गया, भीड़ जमा हो गई।

आशंका है। क्योंकि दो दिन से इसी बाघ का यहां मूवमेंट था। बाधिन टी-84 की बेटी अन्वी भी हो सकती है। मंदिर का किला क्षेत्र रिद्धि-सिद्धि के शावकों सहित इस बाघ की टेरिटरी बनता जा रहा है। हाल ही में कनकटी ने अपनी मौसी बाधिन टी-124 रिद्धि पर हमला किया था। रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रधान सेवक हिमांशु गौतम ने मृतक के परिवारजनों को

कई फोटो खींचे, पता ही नहीं था, ये सारे यादों में रह जाएंगे

कार्तिक के चाचा दीपक ने बताया कि उसके छोटे भाई नरेश की 17 मई को शादी है। भगवान त्रिनेत्र गणेश को निमंत्रण देने के लिए पिता रामप्रसाद, मां प्रेमबाई, भतीजे कार्तिक व दो पड़ोसियों के साथ पांच लोग बाइक से रणथंभौर आए थे। पैदल दुर्ग पहुंचे। भगवान गणेश को शादी का निमंत्रण दिया। वापस आते समय कार्तिक ने अंगुली पकड़ रखी थी। परिवार वाले व दूसरे लोग भी साथ थे। उसके खीचे हुए फोटो यादों में ही रह जाएंगे, यह किसे पता था। रणथंभौर रोड पर सिंह द्वार के पास अमराई में चढ़ाई के पास अचानक झाड़ियों से बघ ने झपट्टा मारा और कार्तिक गर्दन दबोच ली। उसे जंगल की तरफ से भागा। हम कुछ नहीं कर पाए। कार्तिक चौथी कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता द्वारिका लाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मां जय बाई को दो संतानों में वह छोटा था

श्योपुर में बड़ा प्रशासनिक फैसला – 127 बीघा भूमि शासकीय घोषित, 15 लोगों के पट्टे निरस्त

श्योपुर | 17 अप्रैल 2025

जिला प्रशासन ने श्योपुर के ग्राम पटारी में अवैध रूप से किए गए भूमिव्यवस्थापन के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए 127 बीघा भूमि को शासकीय दर्ज करने का आदेश पारित किया है। यह फैसला अपर कलेक्टर अतेन्द्र सिंह गुर्जर की न्यायालय द्वारा सुनाया गया।

🧾 जांच में उजागर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार कराहल द्वारा वर्ष 2002 में पास किए गए एक व्यवस्थापन आदेश की जांच में भारी अनियमितताएं पाई गईं।

डिप्टी कलेक्टर एवं अभिलेख जांच शाखा प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर सामने आया कि ग्राम पटारी की शासकीय भूमि को कूटरचित दस्तावेजों के ज़रिए 15 व्यक्तियों के नाम पट्टों में दर्ज कर दिया गया था।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि –
 कुछ आवेदनों में सर्वे नंबर और भूमि रकबा अलग-अलग दर्शाया गया है।
 आवेदनों में भूमि पर कब्जे की तिथि और उम्र में विसंगति मिली।
 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और पीठासीन अधिकारी के सिग्नेचर में मेल नहीं है।
 कई आवेदकों द्वारा भूमिहीनता या ग्राम निवासी होने का प्रमाण भी नहीं दिया गया।

📜 फर्जीवाड़ा प्रमाणित – आदेश निरस्त
इन तमाम अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए 21 नवम्बर 2002 को पारित मूल आदेश को निरस्त कर दिया गया। न्यायालय ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित सर्वे नंबर की भूमि शासकीय नाम पर दर्ज की जाए, और तहसीलदार कराहल को आदेश का तत्काल अमल करने को कहा गया है।

जिन व्यक्तियों के पट्टे निरस्त हुए
गिर्राज, विजय, परसराम, अशोक, रवि, भूपेन्द्र, प्रताप, रामदुलारी, विशाल, नीतू, सुरेन्द्र, रेखा, लायक सिंह, भागीरथ और रामनाथ — सभी ग्राम पटारी, मोरावन व सेसईपुरा से संबंधित हैं।


🛑 यह फैसला जिला प्रशासन की ओर से फर्जी व्यवस्थापन पर की गई बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला देखिये सरकारी नजर से 
न्यायालय अपर कलेक्टर द्वारा कूटरचित तरीके से स्वीकार किये गये व्यवस्थापन के मामलों में 15 लोगों की 124 बीघा भूमि को शासकीय दर्ज किये जाने का आदेश पारित किया गया है।
न्यायालय अपर कलेक्टर अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा पारित आदेश के अनुसार निगरानी के प्रकरण में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी अभिलेख जांच शाखा श्योपुर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार जिला अभिलेखागार में उपलब्ध प्रकरण क्रमांक 0004/2002-03/अ-19 ग्राम पटारी का परिशीलन किया गया, उक्त कूटरचित प्रकरण तहसीलदार कराहल का होकर प्रकरण से ग्राम पटारी की शासकीय भूमि पर अवैधानिक तरीके से अभिलेख में छेडछाड कर अनावेदकगणो के नाम व्यवस्थापन पट्टे स्वीकृत किये गये। उक्त प्रकरण में न्यायालय तहसीलदार कराहल द्वारा पारित आदेश दिनांक 21 नवंबर 2002 कूटरचित सिद्ध होने से आदेश को निरस्त कर 15 लोगों के नाम अंकित सर्वे नंबर की भूमि को शासकीय दर्ज किये जाने का आदेश पारित किया गया है तथा तहसीलदार कराहल को आदेश का अमल करने के निर्देश दिये गये है।
प्रकरण के अवलोकन से यह स्पष्ट होता है कि व्यवस्थापन का प्रकरण कूटरचित तरीके से तैयार कर निजी व्यक्तियों को लाभ दिया गया है, उक्त प्रकरण क्रमांक में प्रथम आदेश पत्रिका 21 नवंबर 2002 पर कुछ सर्वे क्रमांक व रकबा हिन्दी में तो कुछ अंग्रेजी गिनती में अंकित है। इसके साथ ही व्यवस्थापन हेतु प्रस्तुत आवेदनो में सर्वे क्रमांक और रकबे में भिन्नता पाई गई है, इसके साथ ही कुछ आवेदको का भूमि पर कब्जा होने की तिथि और आयु में भी विसगति है, इसके साथ ही आवेदन पत्र एवं आदेश पत्रिका पर अनावेदको के हस्ताक्षर एवं पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर में भी भिन्नता है, जिन व्यक्तियो के नाम व्यवस्थापन स्वीकार किये गये है, वे व्यक्ति ग्राम के निवासी होने, भूमिहीन होने संबंधी दस्तावेज प्रकरण में संलग्न नही है।
जिन लोगों के व्यवस्थापन निरस्त किये गये है, उनमें गिर्राज पुत्र जगदीश जाति ब्रम्हाण निवासी मोरावन, विजय पुत्र रमेश जाति ब्रम्हाण निवासी सेसईपुरा, परसराम पुत्र गोविन्द जाति ब्रम्हाण, अशोक पुत्र रामभरोसी जाति ब्रम्हाण, रवि पुत्र हरकिशोर जाति ब्रम्हाण, भूपेन्द्र पुत्र मान सिंह गुर्जर, प्रताप पुत्र मान सिंह गुर्जर, रामदुलारी पत्नि मान सिंह गुर्जर, विशाल पुत्र रविन्द्र, नीतू पत्नि प्रताप, सुरेन्द्र पुत्र मान सिंह गुर्जर, रेखा पत्नि भूपेन्द्र, लायक सिंह पुत्र प्रीतम गुर्जर, भागीरथ गुर्जर पुत्र प्रीतम गुर्जर एवं रामनाथ पुत्र प्रीतम गुर्जर निवासी पटारी के नाम शामिल है।

बड़ौदा में एक्स-रे मशीन का संचालन शुरू, कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

📍 श्योपुर | 17 अप्रैल 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. डीएस सिकरवार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा में अब एक्स-रे मशीन का संचालन शुरू कर दिया गया है, और वहां टेक्नीशियन की भी नियुक्ति कर दी गई है।

कलेक्टर ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बचे हुए 2000 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्रता से बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन पात्र नागरिकों के अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड तत्काल बनाए जाएं।

उन्होंने जिला जेल में शिविर लगाकर भी कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

टीकाकरण पर विशेष जोर

कलेक्टर वर्मा ने ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों (BMO) को अपने-अपने क्षेत्रों में मंगलवार और शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण सत्रों पर निगरानी रखने और सभी पात्र नागरिकों को समय पर टीके लगाने के निर्देश दिए।

गर्मी में बीमारियों को लेकर अलर्ट

गर्मियों के मद्देनज़र कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उल्टी, दस्त जैसे मौसमी रोगों के प्रति सभी स्वास्थ्य केंद्र सतर्क रहें। किसी भी क्षेत्र में अधिक मामले सामने आने पर गांव में जाकर कैंप लगाएं और इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें

श्योपुर में भाजपा ने किया गांधी परिवार का पुतला दहन, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर विरोध तेज

 

श्योपुर
दिनांक: 17 अप्रैल 2025

नेशनल हेराल्ड अख़बार मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की हालिया कार्रवाई के बाद, श्योपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

 गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलंबर से रैली निकाली, और जोरदार नारेबाजी करते हुए जय स्तंभ चौक पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया। और
“राहुल गांधी मुर्दाबाद!” सोनिया गांधी मुर्दाबाद , “गांधी परिवार मुर्दाबाद!” के नारे भी लगाये

नेशनल हेराल्ड मामले में यह आरोप है कि करीब 5000 स्वतंत्रता सेनानियों के शेयरों से जुड़ी लगभग 500 करोड़ रुपये की संपत्ति को यूपीए सरकार के दौरान गांधी परिवार ने केवल 99 करोड़ रुपये में कब्जाने का प्रयास किया।  भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक आर्थिक घोटाला नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के साथ धोखा है।

भाजपा का आरोप है कि गांधी परिवार ने करीब 5000 स्वतंत्रता सेनानियों के शेयरों से जुड़ी 500 करोड़ की संपत्ति को मात्र 99 करोड़ में हथियाने का प्रयास किया।
इस मामले को भाजपा ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का अपमान बताया है।

 पार्टी ने गांधी परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए इसे देश की जनता के साथ विश्वासघात बताया।

लाड़ली बहनों के चेहरों पर मुस्कान! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर की 1.09 लाख बहनों को भेजी 13.44 करोड़ की सौगात

श्योपुर, 16 अप्रैल 2025।
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनें एक बार फिर खुशी से झूम उठीं, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिले के टिकरवारा से आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त का तोहफा सिंगल क्लिक से उनके खातों तक पहुँचा दिया।

श्योपुर जिले की 1 लाख 9 हजार 519 बहनों को सीधे 1250-1250 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में मिली, जिसकी कुल राशि 13 करोड़ 44 लाख 74 हजार 150 रुपये रही। ये सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि बहनों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की एक मजबूत कड़ी बन चुकी योजना है।

🔹 किस क्षेत्र की कितनी बहनें बनीं लाभार्थी?

  • नगरपालिका श्योपुर – 11,820

  • नगर परिषद बड़ौदा – 3,425

  • नगर परिषद विजयपुर – 2,843

  • जनपद पंचायत श्योपुर – 44,188

  • जनपद पंचायत कराहल – 11,744

  • जनपद पंचायत विजयपुर – 35,499

🟢 पेंशन हितग्राहियों के लिए भी आई खुशखबरी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 56.67 लाख पेंशन हितग्राहियों को 324 करोड़ रुपये और 25 लाख बहनों के सिलेंडर रिफलिंग के लिए 57 करोड़ रुपये की राशि का भी अंतरण किया।

श्योपुर जिले में 39 हजार 994 हितग्राहियों को 2 करोड़ 39 लाख 96 हजार 450 रुपये मिले, जिनमें वृद्धजन, विधवाएं, दिव्यांगजन, परित्यक्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री बोले:

“हमारी बहनें सिर्फ परिवार की रीढ़ नहीं, समाज की ताकत हैं। लाड़ली बहना योजना से बहनों को आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प है

विपक्षी नेताओं पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रपति के नाम कांग्रेस का ज्ञापन

श्योपुर, 16 अप्रैल 2025

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर आज श्योपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधीश को सौंपा गया। ज्ञापन में विपक्षी नेताओं, विशेष रूप से श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण और लोकतंत्र विरोधी बताया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की आत्मा को आहत करते हुए ईडी, सीबीआई, और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि वे इस गंभीर मामले में स्वतः संज्ञान लें और केंद्र सरकार से जवाब तलब करें कि बिना किसी नई शिकायत के वर्षों पुराने प्रकरण को क्यों पुनः खोला गया।

कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए, ताकि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बनी रहे

यह ज्ञापन मध्य प्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों और संभागों में कांग्रेस इकाइयों द्वारा सौंपा जा रहा है, ताकि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक जनता की असहमति की आवाज़ पहुंचे

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की आत्मा को आहत कर रही है और ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वे स्वतः संज्ञान लें और केंद्र सरकार से जवाब तलब करें कि बिना किसी नई शिकायत के वर्षों पुराने मामलों को फिर से क्यों खोला जा रहा है।

कांग्रेस ने निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है, जिससे लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बनी रहे।

ऐसे ज्ञापन मध्यप्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों और संभागों में सौंपे जा रहे हैं, ताकि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक जनता की असहमति की आवाज़ पहुंचे।

देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले, जुड़िए Crime National News के साथ

50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दें – कलेक्टर अर्पित वर्मा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश


श्योपुर, 15 अप्रैल 2025।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मंगलवार को आयोजित सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में जिलेभर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नागरिकों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल निपटान नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्राथमिकता होनी चाहिए

बैठक में कलेक्टर ने विशेष रूप से 50 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “ऐसे प्रकरणों में शीघ्र समाधान किया जाए, जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हो और श्योपुर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हो।”

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि यदि शिकायतकर्ता समाधान से असंतुष्ट रहता है, तो वह शिकायत पुनः खुल सकती है, जिससे जिले की सीएम हेल्पलाइन परफॉर्मेंस रैंकिंग पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

बैठक के दौरान विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर वर्मा ने कमज़ोर प्रदर्शन करने वाले विभागों को चेतावनी दी कि यदि अगली बैठक तक सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी समझें और समयबद्ध तथा प्रभावी कार्यवाही करें।

बैठक में जिले के सभी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

कलमी, गोरस सहित कई आदिवासी ग्रामों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित

श्योपुर, 15 अप्रैल 2025

आदिवासी अंचल कराहल के अंतर्गत आने वाले ग्रामों – कलमी, गोरस, चितारा, झरेर, डाबली, पातालगढ़, बुढेरा, कोटागढ़, खूटका और खाड़ी – में ग्रामीणों के लिए पेयजल की पर्याप्त और सुसंगठित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) शुभम अग्रवाल द्वारा दी गई।

कलमी:

ग्राम कलमी में 50 किलोलीटर क्षमता की उच्च स्तरीय जल टंकी के माध्यम से आदिवासी बस्ती के सभी परिवारों को पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति की जा रही है। गुर्जर और मारवाड़ी बस्तियों में छह सिंगल फेस मोटरपंप आधारित नलकूप कार्यरत हैं। मवेशियों के लिए तीन पशुहोद (पशुओं के लिए जल स्रोत) स्थापित किए गए हैं।

गोरस:

ग्राम गोरस में नलजल योजना पूर्ण रूप से चालू है और इसका नियमित संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है। यहां भी मवेशियों के लिए तीन पशुहोद स्थापित हैं।

चितारा:

ग्राम चितारा में नलजल योजना सुचारू रूप से संचालित है और गांववासियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिल रहा है। साथ ही एक पशुहोद भी कार्यरत है।

झरेर और डाबली:

इन ग्रामों में नलजल योजना प्रगति पर है। झरेर की मारवाड़ी बस्ती के 40 परिवारों को दो सिंगल फेस मोटरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। डाबली में 65 परिवारों के लिए तीन मोटर आधारित नलकूपों से पानी उपलब्ध है। दोनों गांवों में पशुहोद स्थापित किए जा चुके हैं।

पातालगढ़, बुढेरा, कोटागढ़:

इन ग्रामों में सिंगल फेस मोटरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। पातालगढ़ में एक पशुहोद भी कार्यरत है।

खूटका और खाड़ी:

खूटका की 25 घरों की बस्ती में हैंडपंप से जलापूर्ति हो रही है तथा मवेशियों के लिए समीपवर्ती नदी का उपयोग किया जा रहा है। ग्राम खाड़ी के 20 परिवारों को भी हैंडपंप से पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

सारांश:
इन सभी ग्रामों में शासन द्वारा ग्रामीणों और मवेशियों की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया गया है। पीएचई विभाग द्वारा की गई यह पहल ग्रामीण जनजीवन की गुणवत्ता में निश्चित ही सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

अक्षय तृतीया पर सभी निकायों में होंगे सामूहिक विवाह सम्मेलन पंजीयन के लिए नगरीय निकाय अथवा जनपद पंचायत में करें संपर्क


श्योपुर, 15 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत श्योपुर जिले में वर्ष 2025-26 के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू होने जा रही है। उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सुश्री शशिकिरण इक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 30 अप्रैल 2025 को जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में एक साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही योजना के अंतर्गत निम्न तिथियों को भी विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे:

  • 12 मई 2025 (वैशाख पूर्णिमा / पीपल पूर्णिमा)
    जनपद पंचायत श्योपुर, कराहल, विजयपुर एवं नगरपालिका श्योपुर, नगरपरिषद बड़ौदा और विजयपुर में आयोजन।

  • 5 जून 2025 (गंगा दशहरा)
    उपरोक्त सभी निकायों में पुनः आयोजन।

  • 21 नवंबर 2025
    जनपद पंचायत श्योपुर, नगरपालिका श्योपुर एवं नगरपरिषद बड़ौदा।

  • 22 नवंबर 2025
    जनपद पंचायत कराहल।

  • 23 नवंबर 2025
    जनपद पंचायत विजयपुर एवं नगरपरिषद विजयपुर।

पंजीयन की प्रक्रिया:
जो भी पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपनी सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर संबंधित नगरीय निकाय या जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर विवाह हेतु पंजीयन करवा सकते हैं।

यह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सम्मानपूर्वक विवाह आयोजन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संचालित की जाती है, जिसमें पात्र वर-वधु को शासन की ओर से आर्थिक सहायता, सामग्री एवं उपहार आदि प्रदान किए जाते हैं।