Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 77

श्योपुर में अब तक 62 हजार टन गेहूं खरीदी, किसानों को 87 करोड़ से अधिक का भुगतान


श्योपुर, 27 अप्रैल 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के नेतृत्व में श्योपुर जिले के 33 उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित रूप से जारी है। अब तक जिले में 62,669 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को इसके एवज में 87 करोड़ 35 लाख 94 हजार 306 रुपए का भुगतान किया गया है।

कलेक्टर  वर्मा ने जानकारी दी कि जिले में इस उपार्जन वर्ष में लगभग 1 लाख 30 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं के उठाव एवं भंडारण के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और अब तक लगभग 90 प्रतिशत गेहूं का उठाव सुनिश्चित कर लिया गया है। खरीदी प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने हेतु जिला स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति कर रोजाना केंद्रों का निरीक्षण कराया जा रहा है।

तौल में पारदर्शिता, किसानों को राहत
सहायक आयुक्त सहकारिता ध्रुव कुमार झारिया ने बताया कि जिले की 33 सोसायटियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। किसानों से वास्तविक तौल सुनिश्चित की जा रही है तथा मॉइस्चर (नमी) के नाम पर किसी अतिरिक्त कटौती पर सख्त रोक लगाई गई है। समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हालत में किसानों के गेहूं में से 500 या 700 ग्राम प्रति क्विंटल की कटौती न की जाए।

ऑनलाइन पंजीयन एवं स्लॉट बुकिंग से मिली सुविधा
फूड ऑफिसर सुनील शर्मा ने बताया कि इस वर्ष लगभग 20 हजार किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। किसानों की सुविधा के लिए स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है, जिससे किसान अपनी सुविधा अनुसार नजदीकी केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकते हैं। अब तक 8,255 किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराई है, जिनमें से 4,887 किसानों का गेहूं खरीदा जा चुका है।
गेहूं के उठाव और भंडारण के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन तैनात किए गए हैं और लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य व्यवस्थित एवं त्वरित गति से किया जा रहा है।

जिला प्रशासन किसानों की सेवा में तत्पर
जिला प्रशासन की सक्रियता और पारदर्शी कार्यप्रणाली से किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है और उपार्जन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के तेजी से आगे बढ़ रही है। आगामी दिनों में भी इसी रफ्तार से उपार्जन कार्य जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

लाटरी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया 28 अप्रैल को सीएम राईज विद्यालय श्योपुर में 8:30 बजे से लाटरी का आयोजन

श्योपुर दिनांक : 26 अप्रैल 2025 
सीएम राईज विद्यालय श्योपुर में लाटरी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 को प्रातः 8:30 बजे से संपन्न कराई जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य अशोक खण्डेलवाल ने जानकारी दी कि विद्यालय की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आवेदन प्राप्त किए गए थे।

उन्होंने बताया कि जिन कक्षाओं में रिक्त स्थानों की अपेक्षा अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया लाटरी के माध्यम से की जाएगी। लाटरी के आयोजन में अभिभावक भी उपस्थित रह सकते हैं। सभी अभिभावकों के सामने पारदर्शिता के साथ लाटरी निकालकर रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रक्रिया 28 अप्रैल को विद्यालय में प्रातः 8:30 बजे से आयोजित की जाएगी।

पीपल पूर्णिमा पर 12 मई को सामूहिक विवाह सम्मेलन

27 अप्रैल तक कराएं पंजीयन, 5 जून और 21-23 नवंबर को भी होंगे आयोजन


श्योपुर दिनांक : 26 अप्रैल 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत श्योपुर जिले में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। योजना का लाभ उठाने के इच्छुक हितग्राही परिवारों को सलाह दी गई है कि वे विवाह आयोजन की तिथि से 15 दिन पूर्व संबंधित नगरीय निकाय या जनपद पंचायत में पंजीयन अवश्य कराएं।

उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सुश्री शशिकिरण इक्का ने जानकारी दी कि वैशाख पूर्णिमा (पीपल पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर दिनांक 12 मई 2025 को श्योपुर जिले के विभिन्न नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होंगे। 27 अप्रैल 2025 तक पंजीयन कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

आगामी विवाह सम्मेलन:

5 जून 2025 : गंगा दशहरा के अवसर पर विवाह सम्मेलन। (पंजीयन अंतिम तिथि : 20 मई 2025)

21 नवम्बर 2025 : जनपद पंचायत श्योपुर, नगरपालिका श्योपुर एवं नगर परिषद बड़ौदा।

22 नवम्बर 2025 : जनपद पंचायत कराहल।

23 नवम्बर 2025 : जनपद पंचायत विजयपुर एवं नगर परिषद विजयपुर।

हितग्राही परिवार अपनी सुविधानुसार तिथि का चयन कर सकते हैं। प्रत्येक सम्मेलन के लिए आयोजन तिथि से 15 दिन पूर्व पंजीयन आवश्यक रहेगा।

तलावड़ा गेहूं उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट बुकिंग में गड़बड़ी, किसानों ने की शिकायत

श्योपुर, 26 अप्रैल 2025
श्योपुर जिले के ग्राम तलावड़ा स्थित सहकारी समिति उपार्जन केन्द्र पर गेहूं की स्लॉट बुकिंग में हो रही तकनीकी समस्याओं को लेकर किसानों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, किसानों छोटे सिंह, तुलसीराम और यदुराज सिंह ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग या तो हो नहीं रही, या फिर आंशिक रूप से ही हो पा रही है।

छोटे सिंह (पुत्र रघुबीर सिंह) ने बताया कि उन्होंने 240 क्विंटल गेहूं के लिए स्लॉट बुकिंग की थी, लेकिन केवल 130 क्विंटल के लिए ही स्लॉट स्वीकृत हुआ। इसी प्रकार तुलसीराम (पुत्र सियाराम) के 230 क्विंटल गेहूं में से सिर्फ 77 क्विंटल की ही बुकिंग हुई, जबकि यदुराज (पुत्र देवलाल सिंह) के 130 क्विंटल में से केवल 38 क्विंटल की बुकिंग ही संभव हो पाई है।

किसानों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे इस समस्या का शीघ्र निराकरण करते हुए उनके शेष गेहूं की स्लॉट बुकिंग सुनिश्चित कराएं ताकि समय पर उपज की बिक्री हो सके।

यह मुद्दा पहले भी 11 अप्रैल को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। किसानों ने अपील की है कि स्लॉट बुकिंग की तकनीकी समस्याएं जल्द से जल्द दूर की जाएं, ताकि उन्हें नुकसान न उठाना पड़े।

ग्राम जैदा की 5 बीघा भूमि शासकीय घोषित न्यायालय ने ब्रह्मानंद मीणा के नाम की प्रविष्टि को पाया अवैध

श्योपुर, 25 अप्रैल 2025
जिले के ग्राम जैदा की लगभग 5 बीघा भूमि को लेकर चले लंबे विवाद में बड़ा फैसला आया है। अपर कलेक्टर अतेन्द्र सिंह गुर्जर की अदालत ने अनावेदक ब्रह्मानंद मीणा के नाम दर्ज भूमि प्रविष्टि को अवैध करार देते हुए उसका नाम विलोपित कर भूमि को शासकीय दर्ज करने का आदेश पारित किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, ग्राम जैदा की सर्वे क्रमांक 31/14, रकबा 1.045 हेक्टेयर भूमि पर ब्रह्मानंद मीणा का नाम दर्ज था, जिसे अवैध मानते हुए निरस्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि अनावेदक ना तो भूमिहीन की श्रेणी में आते हैं और ना ही उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज विश्वसनीय पाए गए।

तहसीलदार श्योपुर के वर्ष 1993-94 के दायरा पंजी में दर्ज व्यवस्थापन प्रविष्टियों की गहन जांच में सामने आया कि ब्रह्मानंद मीणा द्वारा प्रस्तुत प्रकरण क्रमांक 26/93-94/ए-19 में ग्राम जैदा का कोई उल्लेख नहीं है। इसके अलावा प्रस्तुत खसरा प्रतियों में पर्ची चिपकाकर जानकारी जोड़ने का संदेह भी सामने आया।

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि आदेश दिनांक 6 जनवरी 1994 के दस्तावेज उस प्रकरण क्रमांक से जुड़े हैं जो वास्तव में 2 मार्च 1994 को दर्ज हुआ था, जिससे यह प्रविष्टि पूरी तरह संदेहास्पद और अनियमित मानी गई।

इन तथ्यों के आधार पर न्यायालय ने यह निर्णय लिया कि भूमि पर किया गया नामांतरण अवैध है और भूमि को शासकीय खाते में दर्ज किया जाए। इस फैसले से शासकीय भूमि की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सतर्कता भी सामने आई है।

अधिकारिक ब्यौरा क्या कहता है देखिये 
श्योपुर, 25 अप्रैल 2025
न्यायालय अपर कलेक्टर द्वारा अनावेदक ब्रम्हानंद मीणा निवासी जैदा के नाम ग्राम जैदा की भूमि सर्वे क्रमांक 31/14 रकबा 1.045 हेक्टयर लगभग 5 बीघा भूमि पर अनावेदक के नाम की अवैध प्रविष्टि पाये जाने एवं अनावेदक के भूमिहीन श्रेणी में नही होने से नाम विलोपित कर भूमि शासकीय दर्ज किये जाने का आदेश पारित किया गया है।
न्यायालय अपर कलेक्टर श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा पारित आदेश के अनुसार ग्राम जैदा की प्रश्नाधीन भूमि सर्वे क्रमांक 31/14 पर तहसीलदार श्योपुर के प्रकरण क्रमांक 27/93-94/ए-19 से अनावेदक का व्यवस्थापन स्वीकार हुआ। ततसंबंध में आवेदक द्वारा न्यायालय तहसीलदार श्योपुर की शीर्ष ए-19 वर्ष 1993-94 की प्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत की गई, जिसमें क्रमांक 26 पर बाबू पुत्र भैरू माली एवं क्रमांक 27 पर ब्रम्हानंद पुत्र मोहन मीणा के नाम सर्वे क्रमांक 31 में से 5-5 बीघा पर व्यवस्थापन की प्रविष्टि दर्ज है, किन्तु इस दायरा पंजी के क्रमांक 26 एवं 27 पर ग्राम जैदा का प्रकरण दर्ज न होकर अन्य ग्राम का प्रकरण दर्ज है। इसके अतिरिक्त अनावेदक द्वारा लिखित बहस के साथ प्रस्तुत ग्राम जैदा की भूमि सर्वे क्रमांक 31/14 के खसरा पंचशाला संवत 2046-2050 की प्रमाणित प्रति को अवलोकन एवं परीक्षण से पाया गया है कि उक्त खसरा में पर्ची चिपका कर ग्राम जैदा की भूमि सर्वे क्रमांक 31 मिन रकबा 1.045 हेक्टयर पर तहसीलदार प्रकरण क्रमांक 26/93-94/ए-19 आदेश दिनांक 6.1.1994 में से ब्रम्हानंद पुत्र मोहन मीणा निवासी ग्राम को भूमि स्वामी पर व्यवस्थापन स्वीकृत अंकित है, जबकि दायरा पंजी अनुसार प्रकरण क्रमांक 26 दिनांक 2 मार्च 1994 को दर्ज किया है, ऐसी स्थिति में प्रकरण दर्ज होने के दिनांक 2 मार्च 1994 से पूर्व आदेश दिनांक 6 जनवरी 1994 में से अनावेदक के नाम व्यवस्थापन स्वीकार किये जाने का आदेश पूर्णतः संदेहास्पर्ध है, प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेजो के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि खसरा संवत 2046-50 में पर्ची लगाकर प्रकरण क्रमांक 26/ए-19/93-94 आदेश दिनांक 6 जनवरी 1994 में से अनावेदक के नाम व्यवस्थापन स्वीकार अंकित किया गया, जबकि अनावेदक द्वारा प्रस्तुत दायरा पंजी की प्रति में क्रमांक 26 पर न तो ग्राम जैदा का प्रकरण दर्ज है, न क्रमांक 27 पर। अतः अनावेदक ब्रम्हानंद पुत्र मोहन मीणा के नाम ग्राम जैदा की भूमि सर्वे क्रमांक 31/14 रकबा 1.045 हेक्टयर पर अनावेदक के नाम की प्रविष्टि अवैध पाये जाने तथा अनावेदक भूमिहीन श्रेणी में नही होने से नाम विलोपित कर भूमि शासकीय दर्ज किये जाने का आदेश पारित किया गया है।

श्योपुर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जारी, अब तक 55 हजार मैट्रिक टन की खरीदी

श्योपुर, 25 अप्रैल 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में श्योपुर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के 33 उपार्जन केन्द्रों पर अब तक 55 हजार मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल के अतिरिक्त 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस के साथ किसानों को कुल 2600 रूपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है।  

लेकिन यह भी आभाव है 

कलेक्टर  वर्मा ने जानकारी दी कि सभी केन्द्रों पर खरीद प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। विभिन्न एजेंसियों जैसे कॉपरेटिव, फूड, एफसीआई, मार्कफेड एवं वेयरहाउस के सहयोग से खरीदी कार्य की निगरानी हेतु जिला स्तर से अधिकारियों की तैनाती की गई है। अब तक जिले में लगभग 74 करोड़ रूपये की राशि किसानों को भुगतान की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि पंजीकृत किसानों के अनुमान के अनुसार इस वर्ष जिले में कुल 1 लाख 30 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदी होने की संभावना है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 50 हजार क्विंटल गेहूं की तौल हो रही है, और भंडारण के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

फूड ऑफिसर सुनील शर्मा के अनुसार, जिले में अब तक करीब 20 हजार किसानों ने गेहूं उपार्जन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। किसानों को सुविधा के लिए स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे वे अपनी सुविधानुसार नजदीकी केन्द्रों पर गेहूं विक्रय कर सकते हैं। अब तक 8,255 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग की गई है, जिनमें से 4,887 किसानों से गेहूं की खरीदी हो चुकी है।

कलेक्टर श्री वर्मा स्वयं भी समय-समय पर खरीद केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को नियमित दिशा-निर्देश दे रहे हैं। साथ ही एसडीएम और तहसीलदारों को भी निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया है।

जिले में गेहूं खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता और गति के साथ जारी है, जिससे किसानों को उनकी उपज का समय पर और उचित मूल्य मिल रहा है। 

जहाँ प्रशासन खुले दावे कर रहा है वही आवेदनों पर भी ध्यान देने की जरुरत है दावों की पोल खोलता ये आवेदन 

📢 ध्यान दें प्रशासन!
श्योपुर जिले के ग्राम तलावड़ा के गेहूं उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट बुकिंग की समस्या से किसान परेशान हैं।

240 क्विंटल में से सिर्फ 130 क्विंटल का स्लॉट मिला – छोटे सिंह
230 में से सिर्फ 77 क्विंटल – तुलसीराम
130 में से केवल 38 क्विंटल – यदुराज सिंह

📅 पहले भी 11 अप्रैल को दिया था आवेदन, अब तक समाधान नहीं।
🙏 किसानों ने प्रशासन से की शीघ्र कार्रवाई की मांग की है 

वन स्टॉप सेंटर पर नशा मुक्ति एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित



न्यायाधीशों ने किया निरीक्षण, महिलाओं को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
श्योपुर, 24 अप्रैल 2025 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर के तत्वावधान में वन स्टॉप सेंटर, श्योपुर में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पवन कुमार शर्मा के निर्देशानुसार विशेष नशा मुक्ति अभियान के तहत संपन्न हुआ। शिविर में NALSA और SALSA की योजनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र में नशा उन्मूलन हेतु जनसामान्य को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में समझाईश दी गई तथा मानव तस्करी और महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अहम निर्णय—बुद्धदेव कर्मासकर बनाम पश्चिम बंगाल राज्य (क्रिमिनल अपील क्रमांक 135/2010)—की जानकारी दी गई।

शिविर में महिला अधिकारों, POSCO एक्ट 2012, POSCO नियम 2020, यौन उत्पीड़न, महिलाओं के लिए मुआवजा योजना, एवं अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई। इसके अतिरिक्त उपस्थित महिलाओं द्वारा पूछे गए सवालों के न्यायिक अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर भी दिए।

शिविर के उपरांत वन स्टॉप सेंटर श्योपुर का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और ज़रूरी सुझाव भी दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री संध्या मरावी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी मजुमदार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री परवेज आलम, जिला विधिक सहायता अधिकारी योगेश बंसल, वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी प्रशासक श्रीमती हेमलता शर्मा, सोशल केस वर्कर श्रीमती शालिनी शुक्ला, लीगल केस वर्कर श्रीमती रानू तिवारी भूषण व सुश्री मेघा चौहान, तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

यह शिविर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं नशा उन्मूलन की दिशा में एक प्रभावशाली पहल साबित हुआ, जिससे महिलाओं में अपने अधिकारों को लेकर नई जागरूकता का संचार हुआ।

श्योपुर में मेडिकल कॉलेज इसी सत्र से शुरू करने के निर्देश, सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं की भी गहन समीक्षा प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई विभागीय बैठक


प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई विभागीय बैठक
श्योपुर, 24 अप्रैल 2025 

श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने जिले के बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि “मेडिकल कॉलेज को इसी सत्र से शुरू कराने के प्रयास सुनिश्चित किये जायें।” उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन को निर्देशित किया कि एनएमसी (राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग) की विजिट के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण की जाएं।

डीन ने जानकारी दी कि कॉलेज भवन का कार्य पूर्ण हो चुका है, फर्नीचर और उपकरणों की खरीदी की जा चुकी है। अब तक 10 सीनियर रेजिडेंट, 40 जूनियर डॉक्टर और 8 सीनियर डॉक्टरों की असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति हो चुकी है। साथ ही, 65 वर्ष से अधिक आयु के अनुभवी चिकित्सकों को संविदा पर नियुक्त करने की भी अनुमति मिल गई है। प्रभारी मंत्री ने आश्वस्त किया कि शासन स्तर से आवश्यक सहयोग तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा।

सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष जोर

बैठक में प्रभारी मंत्री ने एनएच-552 और अन्य निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि “सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।”
पाली-गोरस सड़क का कार्य 60% पूर्ण हो चुका है, जबकि गोरस-श्यामपुर सड़क का निर्माण कार्य प्रथम चरण में है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। श्यामपुर-सबलगढ़ मार्ग में वाइल्डलाइफ कॉरिडोर आने के कारण पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। प्रभारी मंत्री ने डीएफओ को स्वीकृति प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

एमपीआरडीसी अधिकारियों ने जानकारी दी कि गोरस से शिवपुरी तक 85 किमी सड़क के निर्माण हेतु वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है, जो अगले दो वर्षों में पूर्ण होगा। पीएमजीएसवाय के अंतर्गत 22 नई सड़कों की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है।

स्पॉन्सरशिप योजना में संस्थाएं जोड़ी जाएंगी

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए श्री शुक्ला ने स्पॉन्सरशिप योजना में दानदाताओं एवं सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने के निर्देश दिए, जिससे ज़रूरतमंद बच्चों को बेहतर सहायता मिल सके।

ऊर्जा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा

एमपीईबी की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने कहा कि “निर्माणाधीन सब-स्टेशन के कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाएं।” साथ ही, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 3 हॉर्स पावर के सोलर पंप पर 95% सब्सिडी दी जा रही है और लोगों को घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिए कि “अस्पताल परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से हो तथा जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।”

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में कलेक्टर  अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, डीएफओ केएस रंधा, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नौनार सरकार में भक्ति रस, प्रभारी मंत्री ने सुनाए राम भजन | विधानसभा अध्यक्ष तोमर भी पहुँचे दर्शन को


श्योपुर, 24 अप्रैल 2025 

कराहल-पनवाडा रोड स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर नौनार सरकार में चल रहे श्रीमद् भागवद सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ के अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री  राकेश शुक्ला ने मंदिर पहुँचकर न केवल हनुमान जी के दर्शन किए, बल्कि व्यासपीठ से महाराज श्री का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

भक्ति में भावविभोर मंत्री शुक्ला ने इस अवसर पर “राम आयेंगे- राम आयेंगे” जैसे भावपूर्ण राम भजनों की मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में डुबो दिया। कार्यक्रम के दौरान जिले के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक व राजनीतिक चेहरे भी मौजूद रहे। इनमें कलेक्टर अर्पित वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम  मनोज गढवाल, तहसीलदार सुश्री रोशनी शेख, भाजपा जिला अध्यक्ष शंशाक भूषण और मंडल अध्यक्ष हरनाथ देवरिया प्रमुख रूप से शामिल थे

इसी क्रम में आज मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी नौनार सरकार मंदिर पहुँचकर दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भी श्रीमद् भागवद कथा में सहभागिता कर भक्ति रस का अनुभव किया। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि जैसे अशोक गर्ग, अरविन्द जादौन, सतीश समाधिया, बाबू सिंह यादव, अंकुर शर्मा, जयदीप तोमर,  हरेन्द्र राजावत, ऋषि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि जिले की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का भी सशक्त परिचायक रहा।

बड़ी खबर: अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन 48 घंटे में तुरंत बाहर जाना होगा

 नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। हमले में 27 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल होने के बाद पूरे देश में ग़म और गुस्से का माहौल है। इस हमले की ज़िम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों पर बताई जा रही है। sors google 

🇮🇳 भारत ने लिए पाकिस्तान पर ये 5 बड़े फैसले:

🔴 1. सिंधु जल संधि स्थगित
भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। अब पाकिस्तान को बहने वाला पानी रोका जा सकता है। ये फैसला तब तक लागू रहेगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद नहीं करता।

🔴 2. अटारी बॉर्डर बंद
1 मई 2025 से अटारी बॉर्डर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। फिलहाल वैध तरीके से आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के लिए कुछ दिन की मोहलत दी गई है।

🔴 3. पाक नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
सभी पाकिस्तानी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। भारत में रह रहे पाक नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

🔴 4. राजनयिक संबंधों में कटौती
नई दिल्ली में स्थित पाक उच्चायोग के सभी सैन्य, वायु और नौसेना सलाहकारों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित कर भारत छोड़ने को कहा गया है। भारत ने भी अपने उच्चायोग से सभी रक्षा सलाहकारों को वापस बुला लिया है।

🔴 5. SAARC वीजा छूट योजना रद्द
अब पाकिस्तान को कोई भी विशेष वीजा रियायत नहीं दी जाएगी। SPES वीजा के तहत जो पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं, उन्हें तुरंत बाहर जाना होगा।


ajit doval    https://x.com/i/status/1915087293058306088

 हमले की जांच और संदिग्धों की पहचान

पहलगाम के बैसरन घाटी में हुआ यह हमला, लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद के इशारे पर किया गया।
जांच एजेंसियों ने आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा के स्केच जारी किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि 5 आतंकी इस हमले में शामिल थे, जिनमें से 2 स्थानीय और 3 पाकिस्तानी थे।


शहीद की बहन का फूट-फूटकर दर्द
पहलगाम हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के करनाल स्थित घर में मातम पसरा है। सीएम सैनी से मुलाकात में शहीद की बहन ने कहा:
“जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे उसका सिर चाहिए… हमें इंसाफ़ चाहिए!”


सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया
CCS बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुए फैसलों के बाद पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सेना का सर्च ऑपरेशन पहलगाम में जारी है।


🧾 विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बयान:

“अब कोई रहम नहीं होगा। पाकिस्तान को अपने कर्मों का जवाब देना होगा। भारत तहव्वुर राणा जैसे गुनहगारों को भी ढूंढ निकालेगा।”


📌 विशेष रिपोर्टिंग: क्राइम नेशनल न्यूज़