Thursday, October 1, 2026
Home Blog Page 52

श्योपुर में नकली पुलिस वाले बनकर ट्रैक्टर चालकों से की अवैध वसूली की कोशिश

सफेद बोलेरो में वर्दी दिखाकर आम लोगों से अवैध वसूली की कोशिश , शहर भर में सोसल मिडिया से लेकर आम चर्चा  पुलिस पर उठे सवाल 

शहर में फिल्मी अंदाज में नकली पुलिस वाले बोलेरो गाड़ी में सवार होकर ट्रैक्टर चालकों से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

सफेद बोलेरो में युवकों ने पुलिस वर्दी और डंडा रखा हुआ था। उन्होंने प्रेमसर के पास   ट्रैक्टर चालक को रोककर पैसे मांगे ।

श्योपुर, 04 अक्टूबर 2025

सफेद बोलेरो में वर्दी और डंडा दिखाकर आम लोगों से अवैध वसूली की कोशिश; अकरम और परिवार ने आरोपी को धर दबोचा 

बंजारा डैम के आगे खतोली रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कुछ शख्सों ने सफेद बोलेरो में पुलिस वर्दी और डंडा दिखाकर आम लोगों से वसूली करने की कोशिश की। घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रैक्टर चला रहे अकरम ने बोलेरो को पहचान लिया और पीछा किया।

मुख्य जानकारी:

  • आरोपियों ने पुलिस वर्दी दिखाकर डराने की कोशिश की।

  • पकड़ा गया आरोपी रूप सिंह जाटव, निवासी हीरापुर, खुद को पुलिस बताकर भागने का दावा कर रहा था।

  • बोलेरो राम तलाई हनुमान जी मंदिर के सामने विनोद होटल के पास खड़ी मिली।

  • रूप सिंह और साथी श्योपुर में ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध वसूली कर रहे थे।

  • अकरम ने पूरी घटना की वीडियो और फोटो सुरक्षित कर ली।

  • लोकल पुलिस को ₹1000 वापस करने की बात कही, बाकी आरोपियों का पता नहीं चला।

पूरा घटनाक्रम:
अकरम के पिता ने फोन पर अपने बेटे को निर्देश दिया कि रुपये लेने वालों की जानकारी करें। अकरम ने बोलेरो को पहचानकर रोकने की कोशिश की, और बंजारा डेम पर रोक ली  लेकिन बोलेरो में बैठे आरोपियों ने पुलिस वर्दी और डंडा दिखाकर उसे डराने की कोशिश की। रूप सिंह नामक आरोपी ने खुद को पुलिस  बताया और कहा कि उनके पास वर्दी है, साथ ही दावा किया कि रोकने में गलती की है । जो फरियादी अकरम ने भी शालीनता से माना, लेकिन मामला बिगड़ा जब सामने प्लेट देखि 

अकरम ने नंबर प्लेट पर कीचड़ देखकर शक किया और उनका पीछा किया। बोलेरो को राम तलाई हनुमान जी मंदिर के सामने विनोद होटल के पास खड़ा पाया। इस दौरान अकरम और उनके परिवार ने रूप सिंह जाटव, निवासी हीरापुर, को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार रूप सिंह और उसके साथी श्योपुर में ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध वसूली कर रहे थे। पकड़े गए आरोपी ने लोकल पुलिस को ₹1000 वापस करने की बात कही, लेकिन बाकी साथी फरार हो गए।

 स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी है।

पृष्ठभूमि और निष्कर्ष:


शहर में चर्चा है कि कुछ लोग पुलिस की मदद से अवैध वसूली करते रहे हैं। पुलिस की चुप्पी और कुछ लोगों के संरक्षण की वजह से यह काम लंबे समय से चल रहा था। हालांकि, इस बार आरोपी पकड़े गए हैं और मामला एक बार फिर साबित करता है कि फिल्मी अंदाज में भी कानून को अपने हाथ में लेना संभव नहीं है।

गायनेकोमैस्टिया की सफल प्लास्टिक सर्जरी, जिला अस्पताल में निःशुल्क सुविधा

बडे शहरों में होती है महंगी सर्जरी, अब श्योपुर में मुफ्त

श्योपुर, 04 अक्टूबर 2025

श्योपुर मेडिकल कॉलेज में गायनेकोमैस्टिया (Gynecomastia) की प्लास्टिक सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में डॉक्टर बृजेंद्र स्वरूप ने बिना एनेस्थीसिया के यह आधुनिक सर्जरी निःशुल्क प्रदान की।

मुख्य जानकारी:

  • यह सर्जरी आमतौर पर बड़े शहरों में विशेषज्ञों द्वारा की जाती है और महंगी होती है।

  • जिला अस्पताल में यह सुविधा अब आम लोगों के लिए उपलब्ध है।

  • ऑपरेशन में नर्सिंग ऑफिसर राजकुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • टीम की सेवा भावना, तकनीकी दक्षता और सहयोग ने सीमित संसाधनों में सफलता दिलाई।

  • यह उपलब्धि चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणादायक और शहर के लिए गर्व का विषय है।

सोयाबीन उत्पादक किसानों को मिलेगा भांवातर योजना का लाभ पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया के लिए अधिकारी तैनात


जिले में 7 पंजीयन केंद्र, 17 अक्टूबर तक पंजीयन संभव

श्योपुर, 04 अक्टूबर 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार जिले के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए कृषि उपज मंडियों में पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

सोयाबीन के समर्थन मूल्य 5328 रुपये प्रति क्विंटल पर भांवातर राशि का भुगतान बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। पंजीयन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जिले में 7 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें श्योपुर, दांतरदा कलां, बडौदा, कराहल, वीरपुर, विजयपुर और सहसराम शामिल हैं। इसके अलावा किसान पैक्स, सीएससी और एमपी किसान ऐप के माध्यम से भी पंजीयन कर सकते हैं।

अर्पित वर्मा ने बताया कि तिलहनी फसल सोयाबीन के लिए भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सोयाबीन की खरीदी 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक होगी। मंडियों में व्यापारियों द्वारा बोली की निगरानी वीडियो कैमरों से की जाएगी और न्यूनतम बोली का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

जिले में अनुमानित 3319 हेक्टयर में सोयाबीन का रकबा है और 33 हजार क्विंटल उत्पादन की संभावना है। सबसे अधिक रकबा विजयपुर तहसील में है। खरीदी प्रक्रिया के लिए श्योपुर मंडी के लिए एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, विजयपुर के लिए एसडीएम अभिषेक मिश्रा और बडौदा मंडी के लिए तहसीलदार मनीषा मिश्रा जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

दोस्ती के नाम पर बुलाया, सुनसान में पहुंचाकर की मारपीट — FIR में तोड़-मरोड़ से नाराज़ पीड़ित ने फिर लगाई गुहार

श्योपुर 03/10/25
थाना कोतवाली क्षेत्र में 26-27 सितंबर 2025 की दरमियानी रात दोस्ती की आड़ में बुलाकर की गई मारपीट का मामला सामने आया है।

          देखे पूरी खबर विडियो में देखो 

फिरोज खान ने आरोप लगाया कि उसका दोस्त मुनाफ खान उर्फ सोनू 26 सितंबर की रात करीब 10 बजे घर से घूमने के बहाने ले गया और नदी किनारे बाग तिल मिसरी के सुनसान इलाके में पहले से बैठे 8-10 लड़कों संग मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की।

पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में मुनाफ खान उर्फ सोनू, जुबैद पुत्र उबैद, जोवद उर्फ गंजा पुत्र रसीद, चिन्टू पुत्र इरशाद, इमरान उर्फ सोनू पुत्र इरफान, आरिस पुत्र सादिक, इकलीम पुत्र इरफान, दिलशाद पुत्र मुस्तकीम और एक अन्य शामिल थे। सभी आरोपी वार्ड नंबर 20 कंडेल बाजार श्योपुर के निवासी बताए गए हैं।

पीड़ित पक्ष ने इस घटना की सूचना तुरंत थाना कोतवाली श्योपुर को दी, लेकिन FIR में “दोस्तों के साथ घूमते हुए झगड़ा” लिखे जाने पर परिजन नाराज़ हो गए।

इस पर फिरोज खान ने 29 सितंबर को पुनः आवेदन देकर पुलिस से न्याय की मांग की और आरोपियों पर संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

👉 अब सवाल यह है कि क्या श्योपुर पुलिस FIR की गलती सुधारकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करेगी या पीड़ित की गुहार यूं ही दबा दी जाएगी?

कलारना में जेंडर समानता पर कार्यक्रम आयोजित


श्योपुर, 02 अक्टूबर 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ग्राम कलारना में आंगनवाड़ी केंद्र पर जेंडर समानता एवं पीसी-पीएनडीटी एक्ट पर चर्चा के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रिशु सुमन सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग, सुषमा सोनी परियोजना अधिकारी, लल्लन प्रसाद जेंडर स्पेशलिस्ट, सरपंच राम राज आदिवासी, सचिव लक्ष्मी नारायण राठौर एवं आर.एस. कंसाना सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सहायक संचालक रिशु सुमन ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि स्वस्थ बेटी और स्वस्थ मां ही अपने परिवार को सशक्त बना सकते हैं। बच्चों के प्रति बढ़ रहे अपराध को कम करने के लिए माता-पिता को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए, उनसे दोस्ताना व्यवहार रखते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई। यही सतर्कता गलत नियत वाले व्यक्ति से बच्चों को सुरक्षित रखने में मदद करती है। माता-पिता और समाज को चाहिए कि लड़का-लड़की के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें और लिंग चयन का प्रतिषेध करें।

इस अवसर पर नवजात बालिकाओं को हेल्थ बेबी केयर किट भेंट की गई तथा केक काटकर बालिकाओं का जन्मदिवस मनाया गया।

भावांतर योजना के क्रियान्वयन हेतु एडीएम नोडल अधिकारी नियुक्त

श्योपुर, 01 अक्टूबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने अधिसूचित तिलहनी फसल सोयाबीन के लिए भावांतर योजना खरीफ वर्ष 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय को श्योपुर जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जारी आदेश के तहत योजना के अंतर्गत कृषकों को भुगतान एवं संचालन की निगरानी की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर उपाध्याय को दी गई है, वहीं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में उप संचालक कृषि मुनेश शाक्य को नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में कृषि उपज मंडी श्योपुर के लिए एसडीएम गगन सिंह मीणा, विजयपुर मंडी के लिए एसडीएम अभिषेक मिश्रा तथा बड़ौदा मंडी के लिए तहसीलदार मनीषा मिश्रा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

साथ ही तीनों मंडियों में संबंधित नोडल अधिकारियों की अध्यक्षता में मंडी सचिव सहित दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। ये समितियां एफएक्यू ग्रेड सोयाबीन के परीक्षण की स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी तथा सोयाबीन के भावों की प्रतिदिन निगरानी करेंगी। खरीदी प्रक्रिया वीडियो कैमरों की निगरानी में होगी।

👉 प्रत्येक मंडी में 5 से 10 व्यापारी एफएक्यू पर उचित रूप से बोली लगाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न्यूनतम दरों पर बोली न लगाई जाए। यदि किसी मंडी में एफएक्यू ग्रेड रेट 4500 रुपये और दूसरी में 4200 रुपये है, तो भावांतर का कारण जांचा जाएगा।

🔹 यह व्यवस्था कृषकों को न्यायपूर्ण मूल्य दिलाने और भावांतर योजना के पारदर्शी संचालन हेतु की गई है।

कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

श्योपुर, 01 अक्टूबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं विजयदशमी त्यौहार को शांति एवं सद्भावपूर्वक संपन्न कराने के लिए कानून एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रूपेश उपाध्याय संपूर्ण कानून व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा तथा कराहल एसडीएम बीएस श्रीवास्तव अपने-अपने अनुभागों के प्रभारी रहेंगे और आवश्यकतानुसार अधीनस्थ अधिकारियों की ड्यूटी लगा सकेंगे।

श्योपुर शहर में 2 अक्टूबर को निकलने वाले नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के लिए डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, वहीं विसर्जन स्थल बंजारा डैम पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य को सौंपी गई है। नायब तहसीलदार टीएस लकड़ा को चल समारोह एवं दशहरा उत्सव में मेला मैदान पर रावण दहन के दौरान शांति व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। पंडित घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार कुलदीप बोहरे को दी गई है।

संपूर्ण तहसील श्योपुर का प्रभार तहसीलदार मनीषा मिश्रा को सौंपा गया है। विजयपुर तहसील में तहसीलदार अमिता सिंह तोमर, कराहल में तहसीलदार रोशनी शेख, अगरा वृत्त में नायब तहसीलदार रजनी बघेल, वीरपुर में तहसीलदार नरेश रायपुरिया, मानपुर एवं प्रेमसर वृत्त में नायब तहसीलदार शैलेन्द्र देव सिंह सेंगर, बड़ौदा क्षेत्र में नायब तहसीलदार सुरेश राठौर, गोरस एवं पहेला वृत्त में नायब तहसीलदार नरेन्द्र जैन तथा गसवानी वृत्त में नायब तहसीलदार दर्शनलाल जाटव को कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

👉 यह व्यवस्था जिले में नवदुर्गा विसर्जन एवं विजयदशमी के अवसर पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

श्योपुर जिले को स्मैक से मुक्त कराने प्रधानमंत्री से प्रभावी कदम उठाने की अपील

श्योपुर, 30 सितंबर 2025
स्मैक मुक्त जन जागरण अभियान के सहयोग से जिलेवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर श्योपुर जिले को स्मैक जैसे घातक नशे से मुक्त कराने हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। 

               पूरी खबर विडियो देखें 

जिले के नागरिकों ने कहा है कि श्योपुर वर्तमान में स्मैक की चपेट में आकर गंभीर सामाजिक संकट का सामना कर रहा है। विशेषकर युवा वर्ग शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन से दूर होकर विनाश की ओर बढ़ रहा है। लगभग चार वर्ष पूर्व से जिले की जनता प्रशासन से नशामुक्ति के लिए लगातार आग्रह कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वर्ष 2021 में तो हजारों की संख्या में लोगों ने श्री टोडी गणेश मंदिर पर ज्ञापन भी दिया था।

इस बार जिले के लोग प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर इसे “सौगात” के रूप में उम्मीद जताते हुए अपील कर रहे हैं।

नशे की समस्या के मुख्य कारण

1️⃣ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्मैक का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है।
2️⃣ बेरोजगार युवा सबसे अधिक इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।
3️⃣ परिवारों में आर्थिक व सामाजिक विघटन बढ़ रहा है।
4️⃣ स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर दबाव उत्पन्न हो रहा है।

अभियान में हुए सहभागिता

जन जागरण अभियान के तहत स्टेडियम से लेकर कलेक्ट ऑफिस तक उपस्थित लोग मिलकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे—
विवेक भारद्वाज, अमित सिंह चौहान, देवेंद्र शर्मा, समीर बिहारी सिंह सोलंकी, कप्तान जाट, राम लखन नाभा खेड़ी, नरेश चौरसिया, डॉक्टर गायत्री मित्तल, विष्णु मेरोठा, शैलेंद्र जैन, नंदकिशोर हसीन कुरैशी, दीपक गॉड।

मांगी गई प्रमुख कार्रवाइयाँ

  • श्योपुर जिले में शीघ्र विशेष नशामुक्ति अभियान चलाया जाए।

  • अवैध नशा कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई हेतु विशेष टास्क फोर्स गठित की जाए।

  • स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर तक जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

  • बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर नशे से बाहर निकाला जाए।

जिलेवासियों ने प्रधानमंत्री से उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में इस दिशा में जल्द ठोस एवं प्रभावी कदम उठाकर श्योपुर को नशे की इस भयंकर समस्या से मुक्त कराया जाएगा।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए निर्देश – कियोस्क संचालक पर होगी कार्यवाही, संबल योजना प्रकरण लिया जाएगा अपील में

श्योपुर, 30 सितंबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न मामलों पर तत्परता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ढोढर निवासी गुड्डी बाई सुमन ने शिकायत की कि उसका बैंक खाता यूको बैंक में है और ढोढर स्थित कियोस्क संचालकों के माध्यम से लेन-देन होता है। आरोप लगाया गया कि कियोस्क संचालकों ने उसके खाते से 16 हजार 700 रुपये निकाल लिए हैं, जबकि उसने राशि नहीं निकाली। बैंक स्टेटमेंट भी प्रस्तुत किया गया। इस पर कलेक्टर ने एलडीएम यदु सॉय और तहसीलदार मनीषा मिश्रा को जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में 127 आवेदन प्राप्त हुए।

संबल योजना का प्रकरण अपील में
बडौदा वार्ड-15 निवासी अंजना माहौर ने बताया कि उनके पति स्व. लक्ष्मण माहौर की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन नगरपरिषद बडौदा ने संबल योजना में उनके आवेदन को अपात्र कर दिया। इस पर कलेक्टर ने प्रकरण को अपील में लेकर निराकरण करने तथा संबंधित बाबू को तलब करने के निर्देश दिए।

बारिश से मकान ढहा, मुआवजा प्रकरण बनेगा
ग्राम गोहेड़ा निवासी रामअवतार वैष्णव ने आवेदन दिया कि उनका मकान बारिश में ढह गया है, लेकिन मुआवजे का प्रकरण नहीं बनाया जा रहा। कलेक्टर ने तहसीलदार मनीषा मिश्रा और संबंधित पटवारी को जांच कर पात्र पाए जाने पर मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए।

ई-केवायसी कराई, अब मिलेगा खाद्यान
ग्राम बगवाज निवासी मोहसीन की 5 वर्षीय बालिका का नाम ई-केवायसी से छूटने के कारण खाद्यान का लाभ नहीं मिल रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही ई-केवायसी कराई गई। अब बालिका को अगले माह से खाद्यान का लाभ मिलेगा।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, तहसीलदार मनीषा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने 489 करोड़ रुपये किए अंतरित, श्योपुर के 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिला लाभ

श्योपुर, 29 सितंबर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा जिले के खिरकिया से शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 20 हजार 652 अशासकीय विद्यालयों को 489 करोड़ रुपये फीस प्रतिपूर्ति की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में निःशुल्क प्रवेशित 8 लाख 45 हजार विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति की गई है।

इसी क्रम में श्योपुर जिले के 3 हजार 38 विद्यार्थियों की फीस राशि भी निजी विद्यालयों को अंतरित की गई। जिले के 106 अशासकीय विद्यालयों को कुल 1 करोड़ 77 लाख 54 हजार 62 रुपये मिले।

जिलेवार विद्यालयों का विवरण इस प्रकार है—

  • श्योपुर विकासखंड के 84 विद्यालयों को लाभ

  • कराहल के 16 विद्यालयों को प्रतिपूर्ति राशि

  • विजयपुर के 6 विद्यालयों को लाभ पहुंचा

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी कराया गया।
जिला परियोजना समन्वयक भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत निशुल्क प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अब फीस की चिंता नहीं रहेगी।