श्योपुर, 8 नवंबर 2025:
बे मौसम बारिश और बेमियादी जलभराव ने जिले के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल आज पटेल चौक पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि बारिश और बेमौसम के कारण किसानों की फसल 100% नष्ट हो चुकी है। “ऐसी स्थिति में कई किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। प्रशासन को तुरंत फसल का मुआवजा, बिजली बिल माफी, केसीसी ऋण माफी और अन्य उचित सहायता प्रदान करनी चाहिए,” उन्होंने जोर देकर कहा।
💬 विधायक ने कहा:
बीजेपी के नेता और श्योपुर कलेक्टर ने भी किसानों की फसल नुकसान की पुष्टि की है। कई खेत अभी भी पानी में डूबे हैं और धान काटने में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंडी में धान बेचने आए एक किसान को ₹500 प्रति कुंतल का भाव दिया गया, जिसे मंडी व्यवसाईयों द्वारा लगाया गया। इसे किसानों और सामाजिक संगठनों ने शर्मनाक कृत्य करार दिया है।
किसानों की इस त्रासदी को देखते हुए विधायक जंडेल ने प्रशासन से त्वरित राहत उपाय की मांग की है और कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा मुआवजा दिया जाए।
Crime National News किसानों की आवाज़ को लोगों तक पहुँचाने में हमेशा अग्रणी रहेगा।

