Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 110

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने पर सचिव निलंबित

श्योपुर, 22 -5- 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा शिकायत की जांच के संबंध में दिये गये निर्देशो के उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा विजयपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अगरा के पंचायत सचिव  रामप्रकाश धाकड को फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही विभागीय जांच संस्थित कर सीईओ जनपद विजयपुर को जांचकर्ता अधिकारी तथा खण्ड पंचायत अधिकारी जनपद विजयपुर को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलंबन अवधि में श्री धाकड का मुख्यालय जनपद पंचायत विजयपुर नियत किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार शिकायतकर्ता श्री हरिओम पुत्र श्री विद्याराम द्वारा शिकायत की गई थी कि सचिव ग्राम पंचायत अगरा द्वारा उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत फर्जी क्लेम की राशि लेने की कोशिश की गई है, सलंग्न दस्तावेज के अनुसार जीवित व्यक्ति श्री हरिओम का मृत्यु प्रमाण पत्र 03 अप्रैल 2024 को जारी किया गया। इस मामले में शिकायत प्राप्त होने के बाद कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा शिकायत टीएल पर दर्ज कर सीईओ जिला पंचायत को भेजी गई थी। इसी क्रम में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सीईओ जिला पंचायत द्वारा निलंबन की कार्यवाही की गई है।

बसो की फिटनेस, परमिट जांच, 35 हजार से अधिक की राशि वसूली

श्योपुर, 21 -5- 2024
परिवहन आयुक्त म०प्र० ग्वालियर के मार्गदर्शन में तथा कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा गत सोमवार को टीएल बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला परिवहन अधिकारी श्री आरएस चिकवा द्वारा यात्री बसो की चैकिंग कर फिटनेस, परमिट, बीमा आदि दस्तावेजो का निरीक्षण किया गया तथा कमियां पाये जाने पर 35 हजार 500 रूपये की समन शुल्क राशि वसूल की गई।


जिला परिवहन अधिकारी  आरएस चिकवा ने बताया कि आज विजयपुर, ग्वालियर मार्ग पर चल रही यात्री बसों की चैकिंग की गई, यात्री बसों की चैकिंग में फिटनेस, परमिट, पीयुसी, बीमा आदि दस्तावेजों की जाँच की गई तथा नियम विरूद्ध पाये गये वाहनो से शासकीय समन शुल्क राशि रुपए 35500 वसूल किया गया एवं सभी यात्री वाहन संचालको को हिदायत दी गई की अपनी वाहनों का संचालन पूर्ण दस्तावेजों जैसे फिटनेस, परमिट, पीयुसी, बीमा होने पर ही किया जायें। उन्होने बताया कि चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी तथा नियम विरुद्ध संचालन एवं दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की धाराओं के तहत नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण, बुनियादी सुविधाएं बढाने के निर्देश ओपीडी में रोगियों से चर्चा कर ली जानकारी

श्योपुर, 21-5- 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सिविल सर्जन डॉ दिलीप सिकरवार को अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं बढाने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उन्होने ओपीडी में रोगियो से चर्चा भी की। भ्रमण के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ राजेश गौर भी उपस्थित थे।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड आज सुबह के समय अस्पताल पहुंचे तथा अस्पताल के प्रत्येक वार्ड एवं विभिन्न कक्षो का निरीक्षण किया गया। उन्होने सिविल सर्जन डॉ सिकरवार को निर्देश दिये कि ओपीडी में आने वाले रोगियों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु अलग से वाटरकूलर लगाया जायें। इसके साथ ही उन्होने कहा कि डोर टू एवं डोर थ्री पर बाहर की ओर लगे वाटरकूलर्स को भवन के अंदर ही लगवाया जायें, जिससे रोगियों के परिजनो तथा परिचारको को पानी लेने के लिए बिल्डिंग से बाहर न जाना पडे। उन्होने ओपीडी में रोगियों के बैठने के लिए अतिरिक्त बेंच लगाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होने ओपीडी में रोगियों से चर्चा कर चिकित्सको के समय पर ओपीडी में बैठने तथा दवाई वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली।


कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड द्वारा अस्पताल भ्रमण के दौरान ओपीडी सहित आईसीयू, जनरल वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, चाईल्ड आईसीयू, सीटी स्कैन कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, मनोचिकित्सा कक्ष, ओपीडी कक्ष, लैब, मेटरनिटी वार्ड आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होने कहा कि सभी वार्डो में शौचालय एवं टायलेट की नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जायें तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें।

पत्नी के हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

श्योपुर, 20 -5-2024
माननीय न्यायालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्योपुर द्वारा प्रकरण के विचारण उपरांत आरोपी रामबीर गुर्जर पुत्र शम्भू गुर्जर निवासी ग्राम रूपनगर थाना देहात श्योपुर को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, इसके साथ ही 01 हजार रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि फरियादी कमल सिंह गुर्जर पुलिस थाना मानपुर में इस आशय की रिपोर्ट कराई कि उसके दामाद रामबीर गुर्जर जो पुलिस थाना देहात श्योपुर मे हत्या के दर्ज प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था दिनांक 09 फरवरी 2023 को पेरोल पर अपने घर रूपनगर आया था और दिनांक 11 फरवरी 2023 को आरोपी उसके घर फूलदा में उसकी लडकी लक्ष्मी उर्फ लछ्छो को लेने आया और रात्रि में उसके घर पर रूका, जब वह दिनांक 12 फरवरी 2023 को प्रातः 09.45 बजे घर के बाहर रोड पर बैठा था तभी उसकी पुत्री कृष्णा की लडकी रोते हुए उसके पास आयी और उसने बताया कि नानाजी, मौसा रामबीर, मौसी लक्ष्मी से घर चलने की कह रहा था मौसी ने घर जाने से मना कर दिया इसी बात पर मौसा ने मौसी को कुल्हाडी से मार दिया जब वह दौड़कर पहुचा तो देखा कि उसकी लडकी लक्ष्मी उर्फ लछ्छो टपरे में खून से लथपथ पड़ी थी उसके सिर हाथों में चोट थी खून निकल रहा था तब उसने देखा उसकी लडकी लक्ष्मी मर चुकी थी। उसने व उसके पडोसी ने आरोपी रामबीर को मोटरसाईकिल से भागते हुए देखा। उक्त रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना मानपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना उपरांत माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया और विचारण हेतु माननीय न्यायालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्योपुर के समक्ष प्राप्त हुआ और उनके द्वारा विचारण के बाद आरोपी रामबीर गुर्जर पुत्र शम्भू गुर्जर निवासी ग्राम रूपनगर थाना देहात श्योपुर को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 01 हजार रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया। उक्त प्रकरण को जघन्य एवं सनसनीखेज की श्रेणी में चिन्हित किया गया था। राज्य की ओर से पैरवी श्री राजेन्द्र जाधव विशेष लोक अभियोजक द्वारा की गयी एवं सहयोग सहा0 जिला लोक अभियोजन अधिकारी  हरिओम शर्मा द्वारा किया गया।

प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा व प्राथमिक विद्यालय किलगावडी में पदस्थ प्राथमिक तीन शिक्षक निलंबित

श्योपुर, 20 -5- 2024
जिला शिक्षा अधिकारी  आरएस तोमर द्वारा तीन शिक्षको श्रीमती राधा पोरवाल प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा,  श्यामलाल रावत एवं श्रीमती नीलम मेहरा प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय किलगावडी के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है।
जारी आदेश के अनुसार श्रीमती राधा पोरवाल प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा गत दिनांक 31 मार्च से आज तक बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित है, इस संबंध में जिला पंचायत द्वारा भी श्रीमती पोरवाल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया, लेकिन उनके द्वारा आज तक कोई जवाब प्रस्तुत नही किया गया। संकुल प्राचार्य द्वारा भी अपने प्रतिवेदन में अवगत कराया गया कि श्रीमती पोरवाल इसके पूर्व भी कई बार विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रही है। इस पर उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है तथा निलंबन अवधि में मुख्यालय बीईओ कार्यालय श्योपुर रखा गया है।
इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय किलगावडी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्री श्यामलाल रावत एवं प्राथमिक शिक्षक श्रीमती नीलम मेहरा के विरूद्ध भी निलंबन की कार्यवाही की गई है। श्रीमती नीलम मेहरा के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी कि शिक्षिका द्वारा 12 बजे स्कूल खोला जाता है और 03 बजे बंद कर दिया जाता है, इस संबंध में बीआरसी श्योपुर द्वारा जांच की गई तथा शिकायत सही पाये जाने पर निंलबन की कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार श्री श्यामलाल रावत प्राथमिक शिक्षक को शैक्षणिक कार्य में रूचि नही लेने के चलते निलंबित किया गया है। निलंबन काल में दोनो शिक्षको का मुख्यालय बीईओ कार्यालय श्योपुर रखा गया है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित यात्री बसो की फिटनेस जांच ले, कोई भी बस बगैर फिटनेस के न चलें

श्योपुर, 20 -5-2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री आरएस चिकवा को निर्देश दिये कि जिले में संचालित सभी यात्री बसो एवं स्कूल बसो की फिटनेस जांच लें, कोई भी बस बगैर फिटनेस के नही चलनी चाहिए। उन्होने कहा कि अभियान चलाकर बसो की फिटनेस एवं अन्य सुरक्षा उपायो की जांच पडताल की जायें। ।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने एसडीएम विजयपुर को निर्देश दिये कि आर्रोदा एवं बैनीपुरा में पीएचई को टंकी निर्माण के लिए भूमि का आवंटन किया जायें। इसके साथ ही जिन विभागो को भूमि की आवश्यकता है, वे भूमि आवंटन के लिए निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री एमपी पिपरैया को निर्देश दिये कि नवीन शैक्षणिक सत्र को दृष्टिगत रखते हुए सभी छात्रावासो, आश्रमो की साफ-सफाई तथा अन्य मेंटिनेंस के कार्य पूर्ण करा लें।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा बैठक के दौरान नगरपालिका अधिकारियों से नालो की सफाई कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, उपयंत्री श्री पवन गर्ग ने बताया कि आज वार्ड 15, वार्ड 04 में स्थित नालो की सफाई का कार्य किया जा रहा है। अस्पताल में फायर सुरक्षा के संबंध में सिविल सर्जन डॉ दिलीप सिकरवार ने जानकारी दी कि अस्पताल में फायर उपकरणों को सुव्यवस्थित कर दिया गया है तथा संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर मॉकड्रिल भी की गई है।

बैठक में अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम कराहल  उदयवीर सिंह सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। एसडीएम विजयपुर  बीएस श्रीवास्तव वर्चुअली माध्यम से बैठक में शामिल हुए

आरआई, पटवारियों को ऑन फील्ड सीमाकंन का प्रशिक्षण देंगे-कलेक्टर कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित

श्योपुर, 19-5- 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि आरआई द्वारा पटवारियों को ऑन फील्ड सीमांकन का प्रशिक्षण प्रदान किया जायें। आरआई अपने-अपने क्षेत्र के पटवारियों को ईटीएस मशीन तथा रोवर मशीन के माध्यम से सीमांकन किये जाने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, यह प्रशिक्षण ऑन फील्ड होगा, जिसमें सीमांकन के लंबित प्रकरणों में मौके पर पहुंचकर प्रशिक्षण के साथ-साथ सीमांकन कर प्रकरण का निराकरण भी होगा। 
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि मशीनो के माध्यम से सीमांकन प्रक्रिया का पटवारियों को एकचुअल सीमाकंन कर प्रशिक्षण प्रदान किया जायें। वर्तमान में 3 से 6 माह की अवधि के तीन तथा 3 माह तक की अवधि के 131 सीमांकन के प्रकरण लंबित है। उन्होने कहा कि पटवारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर इन लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से किया जायें।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि घटना-दुर्घटना की स्थिति में सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचना सुनिश्चित करें तथा संवेदनशीलता के साथ तात्कालीक स्थिति के अनुरूप निर्णय लें। उन्होने कहा कि लोक सेवाओ के आवेदन का निराकरण समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिये कि तहसील स्तर से होने वाले कार्य समय सीमा में किये जायें। अविवादित नामांतरण, बंटवारे आदि के प्रकरण शीघ्रता से निराकृत किये जायें। अविवादित नामांतरण के 13 तहसीलो में कुल लंबित 97 प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जायें। इसी प्रकार बंटवारे के 41 लंबित प्रकरणों में निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
कलेक्टर  जांगिड ने निर्देश दिये कि सभी राजस्व अधिकारी डायर्वसन शुल्क की वसूली सुनिश्चित करें, जिन लोगों के द्वारा नोटिस के बावजूद भी डायर्वसन शुल्क जमा नही कराया जाता है तो उनके विरूद्ध आरआरसी जारी कर वसूली की कार्यवाही की जायें।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारो तथा नायब तहसीलदारो को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित कर ले कि कुए, बावडी एवं ट्यबवैल खुले हुए तो नही है, ऐसे सभी असुरक्षित कुए, बावडियों एवं ट्यबवैल को सुरक्षित रूप से बंद करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। इस संबंध में उनके द्वारा गत 17 अप्रैल 2024 को आदेश जारी किया गया था। इस संबंध में राजस्व अधिकारियों ने बताया कि असुरक्षित संरचनाओ के सर्वे का कार्य पूर्ण कर संबंधितो को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की गई है तथा उक्त आदेश के अनुसार जुर्माना आदि की कार्यवाही की जायेंगी।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम श्योपुर  मनोज गढवाल, कराहल  उदयवीर सिंह सिकरवार, विजयपुर  बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

बुजुर्गो के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आज श्योपुर, कराहल, बडौदा, विजयपुर, ढोढर व अगरा में लगेंगे शिविर

श्योपुर, 19 -5-2024
राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत आज 20 मई 2024 को जिला अस्पताल श्योपुर सहित कराहल, विजयपुर, बडौदा, ढोढर एवं अगरा के अस्पतालो में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाये जायेंगे।
सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों के सघन स्वास्थ्य परीक्षण, जांच उपचार एवं उचित परामर्श के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे है, जिसमें असंचारी रोगों जैसे बीपी, डायबिटीज आदि मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उपचार किया जावेगा तथा हडडी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, मानसिक रोग, नाक कान गला इत्यादि समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार दिया जावेगा। इसके अलावा कैम्प में आए हुए समस्त पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आईडी कार्ड बनाकर वितरण किए जावेगें। वृृद्धजनों की कमर दर्द, गर्दन दर्द आदि के मामलो में फिजियोथैरेपी के माध्यम से उपचार किया जायेंगा। शिविर में जागरूकता के लिए वृृद्धजनों को घर पर कैसे करें अपने स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में राष्ट्रीय पहल फोल्डर दिया जावेगा।

99 वर्षीय बुजुर्ग चक्कर आने से लड़खड़ा कर गिरे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पिलाया पानी

 

ग्वालियर, 19-5-2024

जयविलास पैलेस स्थित रानी महल में आयोजित हो रही थी श्रद्धांजलि सभा
राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि देने पहुंचे थे गणपत राम निखरा
चक्कर आने से निन्यानवे वर्षीय बुजुर्ग लड़खड़ा कर गिरे
बुजुर्ग गणपत राम निखरा हैं चेंबर ऑफ कॉमर्स के मेंबर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुजुर्ग को बैठाकर पिलाया पानी

सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी भी पहुंची बुजुर्ग व्यापारी के पास बुजुर्ग व्यापारी को घेरे खड़ी भीड़ को हटाया बुजुर्ग व्यापारी ने प्रियदर्शनी राजे के सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट किया जारी Heat Wave : हीटवेव का अलर्ट,अगले 5 दिन सूरज आग उगलेगा किन लोगों को जानलेवा हो सकती है धूप

Heat Wave :> देश में भीषण गर्मी के कारण सभी का हाल बुरा हो रहा है. देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है. शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ में 47.4 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पार हो गया है. भारत के कई ऐसे राज्य हैं जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है. इसमें राजस्थान के 19, हरियाणा के 18, दिल्ली के आठ और पंजाब के दो स्थान मौजूद हैं. वही एमपी भी कोई पीछे नहीं हैं वर्तमान समय में श्योपुर का तापमान पिछले कई दिनों से 45 डिग्री पर दस्तक दे रहा है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) >

ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 18 मई से अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण लू का आगमन होगा. इसके साथ उन्होंने बताया कि शनिवार पूर्वी और मध्य भारत में फिर से लू चलने की संभावना है

सेहत पर पड़ता है असर ( Heat Wave ) >
भीषण हीटवेव के कारण कई लोगों के सेहत पर बुरा असर पड़ रहा ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत है. क्योंकि हीटवेव की वजह से हर साल लोगों की मौत होती है बता दें, कुछ लोगों के लिए हीटवेव जानलेवा हो सकता है आइए जानते हैं इन लोगों को किस तरह से बचाव करना चाहिए

( Heat Wave )  गर्भवती महिलाएं रखें अपना ख्याल >
डॉक्टर शाहिद अख्तर आगे कहते हैं कि, गर्भवती महिलाओं के लिए भी हीटवेव खतरनाक हो सकता है | इस वजह से वह धूप में जाने से बचें वह कहते हैं कि कई यह इतना खतरनाक हो जाता है कि इसकी वजह से मिसकैरेज भी हो जाता है | इसके अलावा अगर आपको बार बार-बार उल्टी या दस्त हो रहे हैं और बॉडी डिहाइड्रेट महसूस हो रही है तो ORS घोल का सेवन करें | लेकिन इसके साथ अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें

( Heat Wave )  बुजुर्ग और बच्चों को है खतरा >
आयशा हॉस्पिटल के ICU चीफ डॉक्टर शाहिद अख्तर बताते हैं कि गर्मी में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है| ऐसे में अगर आपको तबीयत खराब लगे तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें| बुजुर्ग और बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा होता है| बुजुर्गों को हीट स्ट्रोक की वजह से ब्रेन स्ट्रोक तक आ सकता है| ऐसे में उन्हें दोपहर में बाहर जाने से बचना चाहिए और खूब पानी पिएं

 ( Heat Wave )से एसे करें बचाव >
हीटवेव से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें. अगर आपको प्यास न लगी हो तब भी जितनी बार संभव हो पानी जरूर पिएं| दोपहर के समय बाहर निकलते समय हल्के रंग के, ढीले और हवादार सूती कपड़े पहनें, साथ में चश्मे, छाता/टोपी, जूते या चप्पल का इस्तेमाल करें |