Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 103

समय पर नही दी सेवाएं, 47 सचिवों पर 30 हजार 500 का जुर्माना लोक सेवाओं में लापरवाही पर कलेक्टर की कार्यवाही

श्योपुर, 10 जुलाई 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत समय सीमा में विभिन्न सेवाओं को प्रदाय नही करने पर 47 पंचायत सचिवों पर 30 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगाया है। लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत आवेदक हितग्राहियों को लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से समय सीमा में विभिन्न सेवाओं को प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। लोक सेवा केन्द्रो के माध्यम से प्राप्त आवेदनों में समय सीमा में आवेदकों को सेवाओं का लाभ देने में लापरवाही बरतने तथा समय सीमा में सेवा प्रदान नही करने पर अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही की गई है।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा जारी आदेश के अनुसार समय सीमा से बाहर हुए आवेदनो की संख्या के मान से ग्राम पंचायत आरोद, बडागांव, बगडुआ, बर्धा बुजुर्ग, बर्धाखुर्द, बासोद, भेला भीमलत, बिजरपुर, वीरपुर, बुढेरा, दोर्द, गोहर, गोपालपुरा, हिरनीखेडा, जैदा, जमुर्दी, जवासा, झिरन्या, ज्वालापुर, कराहल, खितवद, रीछी, सेंसईपुरा, सुठारा, तलावदा के पंचायत सचिवो पर 500-500 रूपये का जुर्माना किया गया है। जबकि ग्राम पंचायत करियादेह के पंचायत सचिव पर 1500 रूपये, निमानिया पंचायत सचिरपाल, किन्नपुरा, कुण्डहवेली, ललितपुरा, लहचौडा, मेवाडा, नगदी, ननावद, नंदापुर, पनवाडा, रनाव पर 1250 रूपये, बरगवा, ढेगदा, लहरौनी, मेदावली, नागरगावडा, रघुनाथपुर, सुबकरा के पंचायत सचिवों पर 750-750 रूपये, गोरस, गुरनावदा के पंचायत सचिवों पर 1-1 हजार रूपये तथा ग्राम पंचायत पनवाडा के पंचायत सचिव पर 3 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है।

रामनिस रावत को कैबिनेट मंत्री बनने की खुशी में श्योपुर के कार्य कर्ताओं ने मनाया जश्न

श्योपुर दिनांक 7/9/2024

]

रामनिस रावत को कैबिनेट मंत्री बनने की खुशी में श्योपुर के नेताओं ने मनाया जश्न 6 बार कांग्रेस से विधायक बनने के बाद 30 अप्रैल 2024 को सीएम डा. मोहन यादव बीड़ी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ वाबीजेपी का दामन पकड़ा और बताया कि क्षेत्र के विकाश के लिऐ बीजेपी का साथ पकड़ा है मंत्री की शपथ के दूसरे दिन आज श्योपुर के क्षेत्रीय नेताओं ने खुशी में मिठाई बांटी और फटाखे फोड़ कर जश्न मनाया हैं

भगवान जगन्नाथ स्वामी की 135 वें वर्ष में निकाली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा भक्तो को दर्शन देते हुए रथ पर सवार होकर निकले जगत के नाथ पहुंचे मौसी के घर

दिनांक 07.07.2024
भक्तो को दर्शन देते हुए रथ पर सवार होकर निकले जगत के नाथ पहुंचे मौसी के घर

135 वें वर्ष में निकाली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा

 जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने बड़े भाई बलभद्र, बहिन देवी सुभद्रा के साथ भक्तो को दर्शन देने रथ पर सवार होकर निकले संस्कारधानी जबलपुर से 135 वें वर्ष में रथयात्रा निकाली गई जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट लॉर्डगंज के तत्वाधान में साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक स्थित मंदिर से प्रारंभ हुई रथयात्रा चरहाई, बड़े महावीर मंदिर, बड़ा फुहारा, सराफा , कोतवाली, मिलोनिगंज, हनुमानताल होते हुए बड़ी खेरमाई मंदिर पहुंची जहां सिंहवाहिनी मंदिर में अपनी मौसी के घर भगवान विश्राम करने रुकेंगे। भगवान 12 दिनो तक अपनी मौसी के घर में रहेंगे और गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान की वापसी रथयात्रा निकाली जाएगी और भगवान अपने मंदिर में विराजित होंगे। रथयात्रा में भगवान के रथ के साथ ही अंतराष्ट्रीय श्याम बैंड, धमाल पार्टी के साथ भगवान को मीठे भात का भोग लगाया गया और रथयात्रा के दौरान इसका वितरण भक्तो को किया गया जगह-जगह भंडारे का भव्य आयोजन किया गया

बाइट .01 कपिल दुबे ब्राह्मण समाज अध्यक्ष
बाइट .02 गीता पांडे श्रद्धालु भक्त

गौशालाओ के लिए चरनोई भूमि चिन्हित करने के निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित

श्योपुर, 08 -7- 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में निर्देश दिये कि गौशालाओ से लगी शासकीय भूमि को चरनोई घोषित करने के लिए चिन्हित किया जायें। उन्होने कहा कि जिन-जिन ग्रामों में गौशालाएं संचालित है, उन गौशालाओ के आसपास शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर उसे चरनोई घोषित करने की कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने मत्स्य विभाग एवं एनआरएलएम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मत्स्य पालन से जुडी समूह की महिलाओं का बीमा कराया जायें, इसकी प्रीमियम राशि मत्स्य विभाग द्वारा भरी जायेगी तथा मत्स्यपालन करने वालो के केसीसी कार्ड भी बनाये जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायें। सहायक संचालक श्री बीपी झसिया ने जानकारी दी कि जिले में 89 तालाब एनआरएलएम के स्वसहायता समूहो को मछलीपालन के लिए पट्टे पर दिये गये है, जिनसे 975 महिलाएं जुडी हुई है।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं टीएल पत्रो की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन में निराकरण का प्रतिशत बढाया जायें, तकनीकी कारणो से लंबित सीएम हेल्पलाइन को बंद कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। इसी प्रकार टीएल मार्क किये गये आवेदनो का निराकरण शीघ्रता से किया जायें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन एवं  वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

रामनिवास रावत बने मंत्री दो बार दिलानी पड़ी सपथ अब 31 मिनिस्टर हुए मोहन कैबिनेट में

मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का सोमवार सुबह हुआ विस्तार 

इसमें कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए विजयपुर विधायक रामनिवास रावत को राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई

कांग्रेस से BJP में आए रामनिवास रावत बने मंत्री  जिसमें रामनिवास रावत को 2 बार  मंत्री पद की शपथ दिलानी पड़ी

रामनिवास रावत विजयपुर से 6 वी बार विधायक बने हैं 30 अप्रैल 2024 को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल राज भवन मे मंगू भाई ने दिलवाई मंत्री पद की शपथ चंबल क्षेत्र में ओबीसी के बड़े कद्दावर नेता रहें रामनिवास रावत डॉ. मोहन मंत्री मंडल में नए मेहमान का आगमन हैं राजधानी भोपाल के राजभवन की सीधी तस्वीरें जहां रामनिवास रावत मंत्री पद की शपथ ले रहें हैं

मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का सोमवार सुबह सुबह विस्तार हुआ. इसमें कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए विजयपुर विधायक रामनिवास रावत को राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेनी थी.
 मध्य प्रदेश में सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में एक संक्षिप्त समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. खास बात यह है कि रामनिवास रावत को 2 बार मंत्री पद की शपथ लेनी पड़ी

दरअसल, पहले उनके मुंह से शपथ लेते समय राज्य मंत्री निकल गया था  इसके चलते दूसरी बार शपथ में ‘मध्यप्रदेश राज्य के मंत्री’ बुलवाकर शपथ दिलवाई गई  अब मोहन कैबिनेट में कुल 31 मंत्री हो गए हैं, 3 मंत्री पद अभी भी खाली हैं 

 

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग डोमेस्टिक टूरिज्म’ और ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग फेयर्स एंड फेस्टिवल्स’ अवॉर्ड*

 

  _9वें आईटीसीटीए बी2बी अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो, कॉन्क्लेव एंड ट्रेवल अवॉर्ड्स के दौरान सम्मानित किया गया

भोपाल, 05 /7/ 2024

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक आयोजनों एवं गतिविधियों को प्रचारित करने हेतु किये जा रहे नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। नई दिल्ली में आयोजित हुए इंटरनेशनल टूरिज्म कॉन्क्लेव एंड ट्रेवल अवॉर्ड (ITCTA) में टूरिज्म बोर्ड को ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग डोमेस्टिक टूरिज्म’ और ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग फेयर्स एंड फेस्टिवल्स’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। टूरिज्म बोर्ड को यह सम्मान राज्य के पर्यटन स्थलों को प्रचारित करने, वार्षिक उत्सवों, मेलों एवं त्योहारों के दौरान पर्यटकों को अनुभवात्मक पर्यटन प्रदान करने और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक  शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि हमारे नवाचारों का उद्देश्य केवल पर्यटकों को आकर्षित करना ही नहीं बल्कि उन्हें भ्रमण के दौरान एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करना है। ITCTA द्वारा दिये गए यह सम्मान यह सम्मान हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिये प्रेरित करते हैं।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक, सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने दोनों पुरस्कार प्राप्त किये। उन्होंने कहा, इस सम्मान के लिये पर्यटन विभाग के सभी कर्मचारी-अधिकारी एवं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हितग्राही भी बधाई के पात्र है।

मुख्यमंत्री जी द्वारा लाडली बहना योजना एवं किसान कल्याण योजना की राशि का अंतरण श्योपुर जिले की 01 लाख 11 हजार 60 बहनाओं को मिली राशि

जिले के 87 हजार 168 किसान हुए लाभान्वित
श्योपुर, 05 /7/ 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज टीकमगढ जिले के ग्राम छिपरी में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 1574 करोड़ से अधिक की राशि एवं प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त के रूप में 1630 करोड रूपये से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को 330.96 करोड रूपये की राशि उनके बैंक खातो में ट्रांसफर की गई। इसी प्रकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में गैस सिलेण्डर रिफिल योजना अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही 450 रूपये के मान से 24 लाख से अधिक हितग्राहियों को 41 करोड से अधिक की राशि का अंतरण भी किया गया।
टीकमगढ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया, जिससे जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर हितग्राही एवं ग्रामीणजन इस कार्यक्रम से जुडे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले की 01 लाख 11 हजार 60 लाडली बहनाओं को उनके बैंक खाते में 1250-1250 रूपये की राशि प्राप्त हुई। श्योपुर की लाडली बहनाओं को कुल 13 करोड 62 लाख 61 हजार 200 रूपये की राशि अंतरित की गई।
योजना के तहत श्योपुर जिले में कुल 01 लाख 11 हजार 60 महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। जनपद पंचायत कराहल अंतर्गत 11 हजार 895, जनपद पंचायत श्योपुर अंतर्गत 44 हजार 859, जनपद पंचायत विजयपुर अंतर्गत 36 हजार 21, नगरपालिका श्योपुर अंतर्गत 11 हजार 925, नगर परिषद बडौदा अंतर्गत 03 हजार 469 तथा नगर परिषद विजयपुर अंतर्गत 02 हजार 891 लाडली बहनाओं को लाभ प्राप्त हो रहा है।
जिले के 87 हजार 168 किसान हुए लाभान्वित
इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले के 87 हजार 168 किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्त के रूप में 2-2 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई। बडौदा तहसील अंतर्गत 14 हजार 870, वीरपुर तहसील अंतर्गत 11 हजार 553, कराहल तहसील अंतर्गत 10 हजार 649, श्योपुर तहसील अंतर्गत 29 हजार 549 एवं विजयपुर तहसील अंतर्गत 20 हजार 547 किसानों को राशि प्राप्त हुई।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 39 हजार 994 हितग्राही लाभान्वित
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत प्रदेश के 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को 330.96 करोड रूपये की राशि उनके बैंक खातो में ट्रांसफर की गई। इस कार्यक्रम माध्यम से श्योपुर जिले के 39 हजार 994 हितग्राहियों को 2 करोड 39 लाख 96 हजार 450 रूपये की राशि प्राप्त हुई। श्योपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना में 645, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 13 हजार 196, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 6 हजार 714, कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 347, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता अंतर्गत 829, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में 4, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना में 11 हजार 767, मानसिक दिव्यांग एवं बहु दिव्यांग आर्थिक सहायता अंतर्गत 421, सामाजिक सुरक्षा निशक्त पेंशन अंतर्गत 3 हजार 743, परित्याक्ता पेंशन अंतर्गत 136 एवं वृद्धावस्था पेंशन अतंर्गत 2 हजार 192 हितग्राहियों को लाभ प्राप्त हुआ।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड, डिप्टी कलेक्टर वायएस तोमर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक  बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य  महावीर सिंह सिसौदिया, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य  महावीर मित्तल, महिला बाल विकास अधिकारी  ओपी पाण्डेय, उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री शशि किरण इक्का, एसएलआर  मुन्ना सिंह गुर्जर सहित किसान एवं लाडली बहनाएं उपस्थित थी।

सेंट पाइस स्कूल में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं स्कूल प्रिंसिपल जॉन डिसूजा की उपस्थिति में गुड सेमेरिटन अभियान, हिट एंड रन प्रतिकर

दिनांक 05/07/24

सेंट पाइस स्कूल में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं स्कूल प्रिंसिपल   जॉन डिसूजा की गरिमामई उपस्थिति में गुड सेमेरिटन अभियान, हिट एंड रन प्रतिकर योजना,नवीन आपराधिक कानूनों, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लगभग 300 बच्चों को जानकारी देकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदेश के समस्त जिलों को गुड सेमेरिटन अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 3 अक्टूबर 2021 से सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ओवर में हॉस्पिटल अथवा ट्रॉमा सेंटर पहुंचा कर जान बचाने वाले व्यक्ति को ₹5000 का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत करने हेतु योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मोटरयान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ओवर में अर्थात दुर्घटना होने की 1 घंटे के भीतर घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए हॉस्पिटल ले जाने हेतु आम जनता को प्रोत्साहन एवं प्रेरणा देना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युदर में कमी लाई जा सके।
हिट एंड रन प्रतिकर योजना के अंतर्गत अज्ञात वाहन से घटित होने वाली सड़क दुर्घटना में 30 दिन के अंदर यदि अज्ञात वाहन का पता नहीं चलता है तो दुर्घटना में मृत् व्यक्ति के परिजनों को ₹200000 तथा गंभीर घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की जाती है। इसके अंतर्गत यदि 30 दिवस में अज्ञात वाहन का पता नहीं चलता तो संबंधित थाने द्वारा घायल एवं मृत् व्यक्ति के परिजनों को योजना के संबंध में लिखित में सूचना दी जाती है जिसके बाद परिजनों द्वारा संबंधित जिला एसडीएम कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होता है तत्पश्चात परीक्षण उपरांत आर्थिक सहायता की राशि मंजूर कर उनके खाते में भेज दी जाती है

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों को नवीन आपराधिक कानून के संबंध में महत्वपूर्ण नियमों एवं धाराओं की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को यातायात के नियमों का सदैव पालन करने के साथ 18 वर्ष उपरांत वेध लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने के बारे में बताया गया। बच्चों को नशे के दुष्प्रभावो के बारे में सचेत करते हुए कभी भी नशा न करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों को लगन, मेहनत एवं एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने तथा मोबाइल आदि से दूर रहने के बारे में बताया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

थाना प्रभारी यातायात  संजय सिंह राजपूत द्वारा उक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से यातायात के विभिन्न नियमों,दुर्घटना संबंधी आंकड़ों के साथ सड़क दुर्घटना के कारण और बचाव तथा रोड साइन, रोड मार्किंग, ट्रैफिक सिग्नल आदि के बारे में जानकारी दी गई

श्योपुर जिले में भारी बारिश बड़ौदा बना टापू,  पड़ोसी राज्य से संपर्क टूटा बड़ौदा का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

Crime National News

श्योपुर जिले में भारी बारिश बड़ौदा बना टापू,  पड़ोसी राज्य से संपर्क टूटा बड़ौदा का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा लोग अपनी जान बचाने के लिए मकान पर चढ़े मुख्य बाजार की दुकानों में तीन-तीन फीट पानी 12 घंटों की बारिश ने नदी, नालों को भर दिया
मोती डोंगरी,बंजारा डेम के ऊपर से पहली बारिश में ही ओवर फ्लो हुआ
श्योपुर –

ज़िला मुख्यालय पर गुरुवार की शाम रात्रि के दस बजे से पानी बरसना शुरू हुआ जो पूरी रात भर बरसते हुए प्रातः काल दस बजे तक लगातार बरसात होती रही। मात्र एक-दो घंटे रिमझिम -रिमझिम बरसा उसके बाद तीन बजे शुक्रवार से ज़ोरदार बर्षा होने लगी। यह पानी मात्र श्योपुर में ही नहीं ज़िले के आसपास चौतरफा वर्षा होने से नदी-नाले पूरी तरह उफान पर आ गए। जिसको देखकर क्षेत्रीय किसानों के चेहरों पर ख़ुशी की लहर आ गई। वही श्योपुर जिले की तहसील बड़ोदा में बाढ़ के हालत उत्पन्न हो गये स्वास्थ्य केंद्र में 5  फीट करीब पानी भरा तो पुलिस थाना और एसडीओपी कार्यालय में भी पानी भर गया चरों और अफरा तफरी का माहोल बन गया दुसरे दिन जाकर लोगों को राहत मिली  इससे पूर्व आम नागरिक गर्मी से बेहद परेशान थे। शुक्रवार से आम नागरिकों को राहत मिली फिलहाल मौसम ठंडा हो गया है। 
135.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
 श्योपुर जिले में 06 जुलाई को 135.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जुलाई 2024 को श्योपुर में 193, बडौदा में 334, कराहल में 98, विजयपुर में 15, वीरपुर में 36 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष दिनांक 01 जून 2024 से अभी तक जिले में कुल 281.84 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक 211.58 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

खाद की आपूर्ति बनाये रखे, एनपीके के लिए प्रेरित करें कलेक्टर की अध्यक्षता में उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा बैठक आयोजित

श्योपुर, 04 /7/2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि खाद की आपूर्ति सतत् रूप से बनाये रखी जायें। मांग के अनुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि किसानों को डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद के लिए प्रेरित किया जायें तथा पंचायत स्तर पर आरएईओ के माध्यम से किसानों को जानकारी प्रदान की जायें।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि मार्कफेड द्वारा श्योपुर, बडौदा, वीरपुर एवं विजयपुर में कैश काउंटर बनाये गये है, उन्होने निर्देश दिये कि श्योपुर में कैश कांउटर की संख्या बढाई जायें। प्रायवेट उर्वरक विक्रेताओं को 30 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत एनपीके उपलब्ध कराने के लिए उनके माध्यम से पत्र लिखा जायें। वर्तमान में 70 प्रतिशत उर्वरक सरकारी एवं सहकारी संस्थाओं को तथा 30 प्रतिशत निजी क्षेत्र को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि वर्तमान में 19 हजार मैट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता है तथा पूरे सीजन 21 हजार मैट्रिक टन की आवश्यकता को देखते हुए 10 प्रतिशत बढे हुए रकबे के साथ यूरिया का आंकलन कर डिमांड भेजी जायें।
इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में 19 हजार 335 मैट्रिक टन यूरिया का भण्डारण था, जिसमें से 8 हजार 13 का वितरण किया गया है तथा शेष 11 हजार 322 मैट्रिक टन शेष है। डीएपी का भण्डारण 5 हजार 389 मैट्रिक टन में से 4 हजार 379 का वितरण किया गया है तथा 781 मैट्रिक टन डीएपी शेष है। इसी प्रकार 1711 मैट्रिक टन एनपीके का वितरण किया गया है और अभी 1678 मैट्रिक टन शेष है। एसएसपी का 1862 मैट्रिक टन वितरण किया गया है एवं 1666 मैट्रिक टन शेष है।
मार्कफेड के अधिकारियो ने जानकारी दी कि 10 से 12 जुलाई के बीच शिवपुरी में उर्वरक की रेक लगने वाली है। जिसमें श्योपुर जिले को लगभग 500 मैट्रिक टन एनपीके उर्वरक प्राप्त होगा।

बैठक में अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम  मनोज गढवाल, कराहल  उदयवीर सिंह सिकरवार, विजयपुर  बीएस श्रीवास्तव, प्रभारी उप संचालक कृषि  जीके पचौरी, एआरसीएस धु्रव कुमार झारिया, कॉपरेटिव नोडल दिनेश गुप्ता,  अरूण शाक्य सहित मार्कफेड के अधिकारी एवं प्रायवेट उर्वरक विक्रेता उपस्थित थे।