Sunday, November 22, 2026
Home Blog Page 102

श्योपुर-शिवपुरी मार्ग शिवपुरी-पोहरी-कराहल-गोरस मार्ग परअब नही लगेगा टोल टैक्स

श्योपुर, 03 जनवरी 2025
श्योपुर-शिवपुरी मार्ग पर टोल प्लाजा का अनुबंध मध्यप्रदेश सडक विकास निगम भोपाल द्वारा निरस्त कर दिया गया है। अब इस सडक मार्ग पर टोल टैक्स नही लगेगा। एमपीआरडीसी के सहायक प्रबंधक सुनील पुआरे ने बताया कि शिवपुरी-पोहरी-कराहल-गोरस मार्ग स्टेट हाईवे-51ए के किलोमीटर 19 स्थित सिरसौद टोल प्लाजा एवं इसी मार्ग के किलोमीटर 71 पर स्थित कराहल टोल प्लाजा का मैसर्स आरएमएन टोल वेज प्रायवेट लिमिटेड हैदराबाद से मुख्य अभियंता बीओटी मध्यप्रदेश सडक विकास निगम द्वारा अनुबंध समाप्त किये जाने के क्रम में एमपीआरडीसी के अधिकारियों द्वारा टोला प्लाजा का संबंधित एजेंसी से हस्तानानतरण किया गया है

एवं उक्त टोल को बंद करने की कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि उक्त टोल प्लाजा पर कर्मिशियल वाहनों से टोल लिया जाता था, अब इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों से टोल नही लिया जायेगा।
कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा बताया गया कि गोरस-शिवपुरी मार्ग के नवीनीकरण का कार्य स्वीकृत है तथा निर्माण पूर्व की प्रक्रिया चल रही है, इसके अलावा उक्त मार्ग की मरम्मत कराये जाने का प्रस्ताव विभागीय अधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा गया है।

गौ माता को राज्य माता का दर्जा हेतु सौंपे ज्ञापन 11हजार ज्ञापन के साथ झालावाड़ सचिवालय में पहुंचे

दिनांक 2/1/2025 झालावाड़

11हजार ज्ञापन के साथ झालावाड़ सचिवालय में पहुंचे गो भक्त गौ माता को राज्य माता का दर्जा हेतु सौंपे ज्ञापन झालावाड़ मे एतिहासिक गौ हित में महारैली जहां इतिहास में पहली बार गौ भक्तो द्वारा मंशापूर्ण बालाजी मंदिर समिति से झालावाड़ गौ शाला संघ कि ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन , बुधवार को गौ भक्तो कि महारैली गौ भक्त महिलाओं के साथ भी गौ भक्त माथे पर 11000 ज्ञापन सर पर रखकर सचिवालय हेतु रवाना हुए, गौ माता राज्य माता के नारे लगाते हुए चल रहे थे, करीब 3:00 बजे सचिवालय में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को ज्ञापन सचिवालय के बाहर सौंपने लगे , जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा अंदर ऑफिस में चलने को कहा क्योंकि 11000 ज्ञापन पहली तारीख को गौ माता के निमित्त धार्मिक आयोजन के रूप में पहली बार ऐसे कार्य को देखने को झालावाड़ जिले के अंदर मिला है

समस्त जिले की गौ भक्त गौशालाओं के द्वारा विभिन्न, संत गण,गौ भक्त जन गौ रक्षा संगठन गौ भक्त महिलाओं सहित और सभी संस्थाएं जो सनातन धर्म और धार्मिक सभी मौजूद रहे,सर पर लेकर चल रहे थे, जहां सचिवालय में ओफिस में 11000 ज्ञापन दिए गए, अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता महेश भाई तेहरिया ने बताया कि जिला झालावाड़ गौशाला संघ अध्यक्ष शैलेंद्र यादव द्वारा सभी ज्ञापन पर हस्ताक्षर से लेकर गौ माता को लेकर बहुत उत्साहित है,गौ हत्या बंद हो,गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें सरकार भारत तथा राजस्थान प्रदेश सरकार राज्य माता का दर्जा दे, शैलेन्द्र यादव ने बताया कि जिस धर्म संस्कृति सभ्यता को लेकर महेश भाई तेहरिया द्वारा लगातार अनेक गौ क्रांति कथा वाचन के साथ गौ भक्तो को सभी वर्गों को जोड़ा जा रहा है, माता बहन बेटियां भी जागरुक हो रही है, लम्बे समय इस पूरे कार्य में सहयोग रहा है, गौ भक्तों मांग रखी जिस प्रकार महाराष्ट्र सरकार द्वारा गौ को राज्य माता का दर्जा दिया गया है,उसी प्रकार गौ माता को राज्य माता घोषित करें सरकार गौ मां सदैव पुज्य है हर धर्म ग्रंथों में वर्णित है जो सनातन धर्म का प्राण है हिंदू समाज कि भावनाओं को ठेस पहुंच रही है,हर दिन लाखों गौ-हत्या से धरती मां तक दुःखी हो रही है, मानवता के लिए जो कलंक है, करोड़ों हिंदू है उनका सम्मान हो जन जन कि भावनाओं को का सम्मान हो गौ हत्या बंद करो सरकार महेश भाई तेहरिया प्रदेश प्रवक्ता द्वारा बताया गया है, कि संपूर्ण मानवता से प्रकृति सभी के लिए गौ माता बहुत महत्वपूर्ण है

प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण द्वारा धरती पर गौ माता के लिए अवतार लिए गए हैं और उनके दूध का सेवन किया है, उसके अंदर 33 कोटी देवी देवता विराजमान है, गौ माता सम्पूर्ण सनातन धर्म का पहला स्तंभ है,ओर कन्या दुसरा आज दोनों कि हर राज्य में हत्या हो रही है, दुर्भाग्यपूर्ण है गौ माता प्रकृति में समस्त जीवों कि मां है,सुर्य साक्षी है, सीधी किरणों से दुध कृषि से लेकर देशी दवा और अनेक बीमारियों में गोमूत्र और गोबर, जैविक खाद विभिन्न प्रकार के पदार्थ उत्पादन और अनेक सारी औषधियां दैविक गुण होने के कारण, समस्त धर्म में गौ माता को पूजनीय बताया है लेकिन इसके बावजूद भी भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां हर चीज की शुरुआत नदी और गौ माता से होती है

लेकिन दुर्भाग्य वर्ष गौ माता को पशु की श्रेणी में जो रखा गया है उसके कारण निर्दयतापूर्वक उनके साथ व्यवहार हो रहा है और लाखों गौ माता का कत्ल विभिन्न भारत के राज्य और पड़ोसी राज्य में तस्करी के माध्यम से और पड़ोसी देशों में हो रहा है ,जो भारत से हो रही है, और एक गो हत्या हो ,भारतीय संस्कृति का एक भी गाय का रक्त गिरना दुर्भाग्य है, और कत्ल खाने खाने चलाए जा रहे हैं, भारत सरकार से बंद करने की मांग कि राजस्थान प्रदेश से गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही तमाम व्यवस्था के साथ राज्य माता का दर्जा देने की मांग की गई, इस मौके पर सभी गौ भक धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन सहित श्री कृष्ण गौशाला समिति झालावाड़, मंशापूर्ण बालाजी समिति, अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ राजस्थान,श्री राधारमण सेवा समिति , गौ सेवा समिति झालरापाटन समस्त महिला मंडल उपस्थित रहे अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार मनोहरथाना तथा अन्य जगहों से अनेक गौ भक्तो के साथ पहुंचे

साढे पांच करोड की लागत के वृद्धाश्रम भवन निर्माण का प्रस्ताव शीतलहर के बीच कलेक्टर ने जरूरतमंदो को भेंट किये कंबल आदिवासी ग्राम काली तलाई पहुंचकर प्रदाय किये कंबल

श्योपुर, 01 जनवरी 2025

बायपास रोड स्थित आरटीओ भवन के पास भूमि का आवंटन किया गया है तथा साढे पांच करोड की लागत के वृद्धाश्रम भवन निर्माण का प्रस्ताव

कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा कलैण्डर वर्ष की पूर्व संध्या पर शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जरूरतमंदो को कंबल भेंट किये गये। कराहल विकासखण्ड के ग्राम काली तलाई पहुंचकर जरूरतमंदो को कंबल का वितरण किया गया। गत रात्रि को ग्राम काली तलाई पहुंचे कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा कर विभिन्न योजनाओं में मिल रहे लाभ के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की पहल पर शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जरूरतमंदो को कंबल वितरण करने के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों द्वारा स्वैच्छा से योगदान करने का निर्णय लिया गया है तथा प्रारंभिक रूप से लगभग 10 हजार कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
वृद्धाश्रम में पहुंचे कलेक्टर, बुजुर्गो ने दिया आर्शीवाद
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा 1 जनवरी को प्रेरणा वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी बुजुर्गो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं अन्य आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा बुजुर्गो को कंबल भेंट किये गये। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक सुश्री शशिकिरण इक्का, सहायक जनसपंर्क अधिकारी सुश्री अवंतिका श्रीवास्तव तथा वृद्धाश्रम की संचालक समिति गणराज सेवा समिति के सचिव धर्मेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल ने इस दौरान जानकारी दी कि वृद्धाश्रम के नवीन भवन निर्माण के लिए बायपास रोड स्थित आरटीओ भवन के पास भूमि का आवंटन किया गया है तथा साढे पांच करोड की लागत के वृद्धाश्रम भवन निर्माण का प्रस्ताव सामाजिक न्याय विभाग को प्रेषित किया गया है।

राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण के दो वन रक्षक निलंबित ऑडियों एवं वीडियों रिकार्डिग की जांच कराई जायेगी

श्योपुर, 31 दिसंबर 2024
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि डीएफओ मुरैना सुजीत पाटिल द्वारा गेम रेंजर राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण सबलगढ के प्रस्ताव के आधार पर वनरक्षक प्रभाकर शर्मा एवं  आकाश शर्मा को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। निलंबन काल में आकाश शर्मा का मुख्यालय वन परिक्षेत्र पहाडगढ तथा प्रभाकर शर्मा का मुख्यालय वन परिक्षेत्र जौरा निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही श्याम सिंह चौहान प्रभारी अधीक्षक देवरी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है।
इसी प्रकार गेम रेंज सबलगढ अंतर्गत पदस्थ वन रक्षक  प्रभाकर शर्मा एवं धर्म सिंह गुर्जर के बीच फोन पर हुई वार्तालाप के वायरल ऑडियो के संबंध में विस्तृत जांच कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए डीएफओ मुरैना पाटिल द्वारा प्रभारी उप वनमंडलाधिकारी सबलगढ कुलदीप राजौदिया को निर्देशित किया गया है।
डीएफओ पाटिल द्वारा अधीक्षक राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण योगेन्द्र कुमार पारधे के वीडियो वायरल मामले में वीडियो की सत्यतता की पुष्टि एवं निष्पक्ष जांच कार्यवाही हेतु समिति गठित कराकर जांच कराये जाने के लिए मुख्य वन संरक्षक वन वृत ग्वालियर को पत्र भेजा गया है तथा पत्र की प्रतिलिपि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन-1 को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

 

अग्नि दुर्घटना पीडित को दी 10 हजार की सहायता
स्पोंस्रशिप योजना में लाभ देने के निर्देश
पीएम आवास योजना में आवेदन की प्रक्रिया शुरू
श्योपुर, 31 दिसंबर 2024
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जनसुनवाई में शरद ऋतु के दौरान कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं सावधानी बरतने के क्रम में वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होने कृषि उपज मंडी सचिव एसडी गुप्ता को निर्देश दिये कि वर्तमान में धान विक्रय का कार्य मंडी में चल रहा है, इस दौरान बडी संख्या में ट्रेक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहन प्रतिदिन मंडी में आ रहे है। इन वाहनों पर मंडी निधि से रेडियम स्टीकर लगाये जायें। इसी प्रकार सीएमओ भी नगरीय क्षेत्र में रेडियम स्टीकर लगाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने पुलिस अधीक्षक को भी इस संबंध में पत्र लिखे जाने के निर्देश स्टेनो को दिये कि यातायात पुलिस के माध्यम से स्टीकर लगाये जाने की कार्यवाही की जायें।
जनसुनवाई में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए।


अग्नि दुर्घटना पीडित को दी 10 हजार की सहायता
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जनसुनवाई के दौरान पुलिस लाईन रोड निवासी श्रीमती कमला जाटव को रेडक्रॉस के माध्यम से 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। महिला ने आवेदन प्रस्तुत किया कि गत दिनों सिलेण्डर फट जाने से उसके घर में आग लग गई तथा घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। इस मामले में तहसीलदार  अर्जुन सिंह भदौरिया को आरबीसी 6-4 के तहत अग्नि दुर्घटना में मुआवजे का प्रकरण तैयार करने के निर्देश भी दिये।
स्पोंस्रशिप योजना में लाभ देने के निर्देश
कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा बडौदा निवासी दो बच्चों आलिया और सेफू को स्पोंस्रशिप योजना में लाभ देने के निर्देश महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ  ओपी पाण्डेय को दिये गये। जनसुनवाई में बच्चों को लेकर आई दादी ने बताया कि उसके पुत्र और बच्चों के पिता स्व. शब्बीर की मृत्यु हो गई है तथा उसकी बेटी एवं बच्चों की मॉ श्रीमती नाजरा उनके पास रहती है।
पीएम आवास योजना में आवेदन की प्रक्रिया शुरू
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में आये आवेदको को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 शुरू हो गई है, जिसके तहत आवेदन ऑनलाइन करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होने बताया कि पिछले समय संचालित आवास योजना 1.0 के स्थान पर आवास योजना 2.0 हाल ही में शुरू हुई है। इसके तहत आवेदक नये सिरे से अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते है।
बकरी पालन योजना में लाभ दिये जाने के निर्देश
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा ग्राम हसनपुर हवेली निवासी श्री हंसराज माहौर को बैंक ऋण आधारित बकरी पालन प्रदाय योजना के तहत लाभ देने के निर्देश उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे को दिये गये। आवेदक हंसराज माहौर ने बताया कि गत 7 दिसंबर को उसके बकरा-बकरी की चोरी हो गई, जिसकी एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। आवेदक ने बताया कि बकरी पालन के माध्यम से वह अपनी आजीविका चला रहा था, इस पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने निर्देश दिये कि योजना के तहत बकरी पालन यूनिट प्रदाय की जाये, बैंक प्रकरण तैयार होने पर आवेदक को रेडक्रॉस के माध्यम से 10 हजार रूपये की सहायता भी उपलब्ध कराई जायेगी। उप संचालक पशुपालन डॉ दौहरे ने बताया कि योजना के तहत 77 हजार रूपये यूनिट कोस्ट अंतर्गत 10 बकरी एवं 1 बकरा प्रदाय किया जायेगा, जिसमें 60 प्रतिशत सबसिडी रहेगी तथा शेष राशि बैंक से ऋण के रूप में प्रदाय होगी।
संबल योजना के तहत लाभ देने के निर्देश
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा ग्राम डाबरसा निवासी रोहित बैरवा को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत लाभ दिये जाने के निर्देश दिये गये। आवेदक ने बताया कि उसके पिता स्व.  पप्पूलाल बैरवा की मृत्यु गत 13 अगस्त 2024 को हो गई थी। उक्त आवेदन पर कलेक्टर द्वारा कार्यवाही करते हुए योजना के तहत प्रकरण को पात्र करने एवं लाभ देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 03 श्योपुर निवासी महिला श्रीमती संतोष सुमन का नाम बीपीएल सूची में जोडने के निर्देश एसडीएम  मनोज गढवाल को प्रदान किये।
मेडिकल कैम्प एवं आयुष्मान, आधार शिविर भी लगा

कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा पूर्व जनसुनवाई में दिये गये निर्देशो के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में मेडिकल कैम्प लगाया गया तथा आयुष्मान एवं आधार कार्ड अपडेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बीपी की जांच भी की गई।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम  मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर, डीपीओ महिला बाल विकास  ओपी पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण  लालजीराम मीणा, सीएमओ  राधेरमण यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ भीलवाड़ा टीम द्वारा तेज़ाब से घायल गौवंश का किया रेस्क्यू

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ भीलवाड़ा टीम द्वारा तेज़ाब से घायल गौवंश का रेस्क्यू किया गया 

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ राजस्थान द्वारा जिला भीलवाड़ा जिले में लगातार बढ़ता गौ माता पर हत्याचार किया जा रहा है जहां निराश्रित को वंश का मामला सामने आया, तो अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा नारायण किर सहित गांव लाखोला पंचायत में तहसील साहाडा में एक तेजाब से घायल गौवंश की गौ भक्तो से सूचना मिली जिसे  जहां तत्काल प्रभाव से टीम सहित पहुंचे पोटला से सुरज जाट , हरिओम खारोल पता चलने पर गोवंश का रेस्क्यू किया और गंगापुर गौशाला में ले जाकर वहां सभी जरुरी दवायें ट्रीटमेंट किया गया और दैनिक उपचार किया जायेगा गौ शाला समिति के सभी गौ भक्तों का क्षेत्र द्वारा धन्यवाद भी दिया गया

अखिल भारतीय गौ रक्षामहासंघ के राष्ट्रीय कार्यालय लखनऊ से नए मिशन पर हर भारतीय का एक ही सपना – गौ हत्या मुक्त भारत हो अपना

अखिल भारतीय गौ रक्षामहासंघ के राष्ट्रीय कार्यालय लखनऊ से नए मिशन पर हर भारतीय का एक ही सपना – गौ हत्या मुक्त भारत हो अपना

 

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ द्वारा नया मिशन तैयार कि गया है , प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान महाराष्ट्र प्रभारी जितेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि संगठन द्वारा पदाधिकारियों ने भारत के सभी धर्म के धर्म गुरुओं से हमारी अपील गौ माता और नंदी का सम्मान करो जो मन से हो – गौ माता का सम्मान करो के तहत संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक बैठक हुई इस बैठक में प्रयागराज अर्ध कुंभ मेला में अखिल भारतीय को रक्षा महासंघ का शिविर भी लगाया जा रहा है, जिससे महाकुंभ मेला में संगठन का प्रचार प्रसार गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए एक पंपलेट भी बांटा जाएगा मेला क्षेत्र में जिससे लोगों के अंदर जागरूकता पैदा हो गौ माता को सम्मान कर सके इस बैठक में रजनीश कपूर कोषाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय महामंत्री अनूप कुमार तिवारी अमरिंदर शर्मा सरदार कमलजीत सिंह राहुल पांडे दिलीप गुप्ता पवन गोयल आदि लोग उपस्थित होकर संगठन को नई दिशा प्रदान करने हेतु कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए जो निम्नवत है

जो प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष अपने प्रदेश में कार्य कर रहे हैं जैसे की दक्षिण भारत के प्रभारी प्रभारी डॉ शिवा गणेशन नॉर्थ ईस्ट प्रभारी उपेंद्र महापात्र राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह पंवार छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गणेश सिंह परिहार उड़ीसा प्रदेश महाराष्ट्र तेलगाना जम्मू कश्मीर हरियाणा अध्यक्ष अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करते हुए आगे संगठन का विस्तार करेंगे, जो प्रदेश प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष अपने प्रदेशों में कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें हटा करके नई कार्यकारिणी का गठन होगा उन्हें 31 दिसंबर 2024 से पदमुक्त समझा जाएगा 15 जनवरी 2025 से नई के कार्य कराणीय की लिस्ट जारी की जाएगी संगठन में उन्हीं लोगों को रखा जाएगा जो अपने प्रदेशों में गौ माता के प्रति निष्ठामन होकर निस्वार्थ कार्य करेंगे तथा संगठन के मिशन को आगे बढ़ाएंगे

15 जनवरी 2025 के उपरांत संगठन का समस्त कार्य ऑनलाइन के माध्यम से होगा एवं सभी पदाधिकारी स्वयं का मनोरंजन पत्र परिचय पत्र एवं सदस्यता पत्र खुद महासंघ की वेबसाइट पर लोगों होकर खुद देख सकेंगे एवं से ही आवेदन कर सकेंगे अन्य संगठन के सकरी गौ रक्षक गौ सेवक जो गौ माता की सेवा कार्य करते हैं उने निस्वार्थ सेवा करने हेतु महासंघ से जोड़ा जायेगा उन्हें संगठन में सा सम्मान के साथ पद दिया जाएगा 13 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रयागराज अर्ध कुंभ मेला में एक आवाज गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने मैं अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ का समर्थन करें सभी भारतीयों का हृदय से स्वागत करूंगा

राजस्थान में ग्रह मंत्रालय मंत्री से गौ तश्करी में दखल कि मांग , अजमेर संभाग में गौतस्करी पर लगायें अंकुश राजस्थान सरकार

अवैध मेले हाट बाजार में निगरानी दस्ता तैयार हो

किसानों द्वारा बेदखल गौवंश पर सख्त कार्रवाई कि मांग

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ महारास्ट्र प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ राजस्थान द्वारा प्रदेश सरकार से अजमेर संभाग में लगातार बढ़ता जा रहा, गौतश्करी का दायरा जहां नंदी कि प्रचंड मात्रा में हो रही गौतश्करी वही राजस्थान सरकार द्वारा गौ-हत्या पर ठोस निर्णय नहीं लिया है,तथा मनमानी व्याख्या करते हुए कहा गौ-हत्या पर मुकदमा दर्ज है वह वापस होगा जिस पर नाराजगी जताई है,इस कानून का विरोध किया जायेगा, दुसरी तरफ से किसानों द्वारा बेदखल गौवंश पर सख्त कार्रवाई कि मांग कि जो कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, वाहनों के परिचालन पर कानून लागू हो,ग्रह मंत्रालय मंत्री राज्य मंत्री नियम लागू हो जहां वाहन मालिक कि गौतश्करी कि अनुसंधान हो, अवैध मेले हाट बाजार में निगरानी दस्ता तैयार हो, प्रदेश में राजसाद गौवंश वाहनों को किया जाये,प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार द्वारा कि गई पुलिस प्रशासन डीजीपी साहब संख्त कार्यवाही हेतु पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा बहुमूल्य गोवंश को संरक्षित हेतु शासन प्रशासन सरकार अभ्यारण निर्माण नंदी शाला निर्माण कार्य प्रारंभ करें , किसान भाइयों को इसका फायदा बताया जाये, जैविक खेती देशी गौमाता देशी खाद तथा गौमुत्र खरीदी कर क़दम उठाए सरकार

आज अजमेर जिले के गौ रक्षक संगठन अध्यक्ष प्रदीप व्यास ने बताया कि बाघसुरी व आसपास के क्षेत्रों से हो रही गोवंशो की तस्करी गांव वालों का कहना है, कि खेतों को नुक़सान पहुंचाने पर कुछ ग्रामीण द्वारा गोवंशो को गांव से तस्करी करवाईं जा रही है ‌। ग्रामीणो से पूछने पर कहते हैं ,गौ रक्षक संगठनों से कि तुम होते कौन है ,इस बारे में जानकारी लेने वाला अतः भारतीय जनता पार्टी सरकार भजनलाल गौतश्करी पर अंकुश लगाने कि मांग कि गईं ,गौ वंश संरक्षण करें सरकार अन्यथा बड़ा आन्दोलन किया जाएगा

श्योपुरः चंबल अभयारण्य रेंज के अधीक्षक का हुआ वीडियो वायरल घाटों से आए सात लाख जब मेरे बचेगा डेढ़ लाख

श्योपुर दिनांक 30/12/24

चंबल के घाटों से 7 लाख की वसूली आएगी, तभी मुझे डेढ़ लाख बचेगा

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य रेंज के अधीक्षक योगेंद्र सिंह पारदे के रेत माफिया और विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों से रिश्वत के लेन-देन के दो वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो में अधीक्षक अपने अधीनस्थ वनकर्मी से कह रहे हैं कि जिले में रेत के सारे घाटों से 7 लाख रुपए आना चाहिए, तब मेरे पास डेढ़ लाख बचेगा। इसमें से सीसीएफ, डीएफओ और रेंजर सबको जाएगा, तब काम चलेगा।

वहीं दूसरे वीडियो में कह रहे हैं कि मैनेजमेंट है, 10 लोगों को बंटेगा, तभी मैं सक्सेस हो पाऊंगा। पैसे अकेले रखकर मैं सक्सेस नहीं हो पाऊंगा। न मैं बचूंगा न तुमको बचा पाऊंगा। हालांकि क्राइम नेशनल न्यूज इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन जो बात वीडियो में बोली जा रही है वह तो यही बयां करती है साफ बोल रहे हैं कि घाट से रेत निकलेगा तो गड्ढे भरने पड़ेंगे अभी में कर रहा हूं आगे तुम संभालो

कम्प्युटर अभिलेख में हुई त्रुटि को सुधारा गया शासकीय भूमि में नाम इंद्राज करने कोई आदेश जारी नही जाटखेडा स्थित भूमि के संबंध में एसडीएम ने वस्तुस्थिति के संबंध में दी जानकारी

श्योपुर, 29 दिसंबर 2024
एसडीएम श्योपुर मनोज गढवाल ने कहा है कि जाटखेडा की भूमि सर्वे क्रमांक 288/2 शासकीय सर्वे नंबर है, जिसमें किसी भी प्रकार से आवेदक का नाम इंद्राज करने संबंधी आदेश पारित नही किया गया है। तत्समय कम्प्युटर अभिलेख में त्रुटिपूर्वक 188/1/2/4 रकवा 0.481 हे. आवेदक मनीराम पुत्र छोट्या जाति जाटव के नाम दर्ज हो गया था जो कि 288/1/2/4 रकवा 0.481 हे. होना चाहिये था, जिसे वर्तमान प्रकरण के माध्यम से सुधारा गया है।
उक्त प्रकरण में वस्तुस्थिति के संबंध में एसडीएम श्री गढवाल द्वारा जानकारी दी गई कि न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्योपुर के इद्राज दुरूस्ती के प्रकरण में मौजा पटवारी मौजा जाटखेडा से जांच प्रतिवेदन प्राप्त किया था जिसमें उल्लेख किया कि खसरा पंचशाला संवत् 2031-2035 से 2051 से 2054 में ग्राम जाटखेडा की भूमि सर्वे क्र. 281/1 रकवा 0.261 हे. एवं सर्वे क्र. 288/1ख रकवा 1.651 हे. कुल रकवा 1.912 हे. छोट्या बशराह नं. 184/1 भूमिस्वामी दर्ज है।
सर्वे क्र. 288/1ख का कुल रकवा 1.651 हे. था जिसका छोट्या की मृत्यु के बाद उसके वारिसानों के नाम चढाये जाकर बंटवारा किया गया है। आवेदक मनीराम पुत्र छोट्या जाति जाटव को बंटवारे में सर्वे क्र. 288/1/2/4 रकवा 0.481 हे. प्राप्त हुआ। वर्तमान कम्प्यूटर अभिलेख में सर्वे क्र. 288/1/2/1 रकवा 0.219 हे., सर्वेे क्र. 288/1/2/2 रकवा 0.460 हे., सर्वे क्र. 288/1/2/3 रकवा 0.491 हे. आवेदक मनीराम के परिवार के नाम दर्ज है, परन्तु मनीराम पुत्र छोटया का सर्वे क्र 288/2/4 रकवा 0.481 हे. वर्तमान अभिलेख में दर्ज नहीं था। वर्तमान कम्प्यूटर अभिलेख में सर्वे क्र. 288/1/2 (288/1ख) के समस्त बंटा नम्बर का कुल रकवा 1.170 हे. हो रहा है तथा 288/1/2 (288/1ख) के खसरा पंचशाला के कुल रकवा 1.651 हे. से 0.481 हे. कम है जो कि आवेदक मनीराम पुत्र छोट्या जाति जाटव को बंटवारे में प्राप्त भूमि सर्वे क्र. 288/1/2/4 रकवा 0.481 हे. के इन्द्राज नहीं होने से कम है।
तत्समय कम्प्यूटर अभिलेख में त्रुटिपूर्वक 188/1/2/4 रकवा 0.481 हे. आवेदक मनीराम पुत्र छोट्या जाति जाटव के नाम दर्ज हो गया था जो कि 288/1/2/4 रकवा 0.481 हे. होना चाहिये था। इस प्रकार स्पष्ट है कि आवेदक मनीराम पुत्र छोटया का इन्द्राज 288/1/2/4 में होना चाहिये था जिसे वर्तमान प्रकरण के माध्यम से सुधारा गया है। सर्वे क्र. 288/2 शासकीय सर्वे नम्बर है जिसमें किसी भी प्रकार से आवेदक का नाम इन्द्राज नहीं किया गया है। अतः शासकीय भूमि में किसी प्रकार का इन्द्राज का आदेश इस न्यायालय द्वारा नहीं किया गया है।