Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 104

बाढ़ आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को रखने के लिए स्थान चिन्हित करें-कलेक्टर सभी थानो में रस्सी, टार्च आदि संसाधनों की व्यवस्था की जायें-एसपी बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित

श्योपुर, 04 /7/ 2024
कलेक्टरलोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि बाढ़ आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को ठहराने के लिए अस्थाई शिविरो के रूप में स्थानों का चिन्हाकंन किया जायें तथा रेस्क्यू किये गये लोगों के भोजन, पानी आदि बुनियादी सुविधाओं के लिए व्यवस्थाओं की तैयारी अभी से करके रखी जायें। 
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि चंबल, पार्वती एवं सीप नदी में बाढ़ के कारण प्रभावित होने वाले लोगों को चिन्हित किया जायें, इसके अलावा अन्य ऐसे ग्राम एवं बस्तियों को भी सूचीबद्ध किया जायें तथा इस सूची अनुसार प्रभावित लोगों को अस्थाई शिविर में ठहराने के लिए सुविधानुसार स्थानो का चयन किया जायें। उन्होने निर्देश दिये कि सूडी, सांड, जलालपुरा आदि ग्रामों के लिए पूर्व से तैयारियां सुनिश्चित की जायें। पुल और पुलियाओं पर खतरे के निशान से पानी ऊपर होने की स्थिति में वाहन न निकालने के चेतावनी बोर्ड लगाये जायें तथा अधिक आवागमन वाले स्थानो पर होमगार्ड, चौकीदार आदि तैनात किये जायें।
पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आंनद ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी थानो में रस्सी, टॉर्च आदि के प्रबंध सुनिश्चित कर लिये जायें, बाढ़ की स्थिति में तत्काल सूचनाओं को आदान-प्रदान कर रेस्क्यू किया जायें। उन्होने कहा कि प्रभावित लोगों को ठहराने की स्थिति में चिन्हित किये गये स्थानो की सूची एसडीएम द्वारा आरआई श्री शर्मा को उपलब्ध कराई जायेगी।
एसडीएम  मनोज गढवाल ने बताया कि ग्राम संूडी एवं जलालपुरा में बाढ़ की स्थिति में क्रमशः ग्राम अडवाड तथा पानडी में अस्थाई कैम्प की व्यवस्थाएं की जायेगी। सीप नदी से प्रभावित लोगों के लिए नगरपालिका मैरिज गार्डन में व्यवस्थाएं की जायेगी। नायब तहसीलदार रघुनाथपुर ने बताया कि सांड के समीपवर्ती ग्राम टर्राखुर्द में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान का भण्डारण किया जा रहा है तथा कैम्प के लिए स्थान का चयन किया गया है।
एसडीआरएफ के लाटून कमांडर प्रमोद डण्डोतिया ने बताया कि वर्तमान में एसडीआरएफ की तीन टीमे उपलब्ध है तथा टीमो के पास बचाव राहत के लिए 6 मोटर बोट, 56 लाइफबॉय, 80 लाइफ जैकेट, रस्सो सहित आसका एवं टेलीकल लाइट आदि उपकरण उपलब्ध है।
नगरपालिका श्योपुर के हेल्थ आफिसर श्री सत्यभानू जाटव ने बताया कि सीप नदी में बाढ की स्थिति में नागरिको को सूचना देने के लिए पूर्व में दिये गये निर्देशो के क्रम में सायरन लगा दिया गया है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आंनद, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम श्योपुर  मनोज गढवाल, कराहल  उदयवीर सिंह सिकरवार, विजयपुर  बीएस श्रीवास्तव, एसडीओपी  राजीव कुमार गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर  वायएस तोमर, एसएलआर  मुन्ना सिंह गुर्जर, आरआई अखिलेश शर्मा सहित पुलिस अधिकारी एवं एसडीआरएफ के अधिकारी उपस्थित थे

सिंचाई परियोजना के लिए 13 हजार करोड़ की राशि से कृषि उत्पादन में कई गुना वृद्धि होंगी। हमारी सरकार ने प्रदेश की जनता पर कोई भी कर नही बढ़ाया गया है।

मोहन सरकार का मन को प्रफुल्लित करने वाला बजट
यह बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की अवधारणा को लाने वाला है।

भोपाल
3 /7/ 2024

जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने बताया की
भाजपा सरकार प्रदेश की जनता की सरकार है। आम जनता की भलाई के लिए सभी निर्णय लिए जा रहे है। 3 लाख 65 हजार करोड़ की राशि आज का आम बजट उसी का प्रतिबिंब है।

बजट में सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए 13 हजार 596 करोड़ की राशि का प्रावधान किसानों की आय बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होंगा। केन बेतवा लिंक परियोजना से 10 जिले में 8 लाख हेक्टेयर सिंचाई सुविधा के साथ 41 लाख लोगो को पीने का पानी उपलब्ध होंगा ।
जिससे बुंदेलखंड के किसानों को सिंचाई के साथ पेयजल की समस्या का समाधान होंगा।
पार्वती काली सिंध चंबल अंतर्राजीय नदी लिंक परियोजना के सैद्धांतिक निर्माण की सहमति हो चुकी है। इसके निर्माण के बाद 10 जिले के 4 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होंगी।
हमारी सरकार का उद्देश वर्ष 25 – 26 में 65 लाख हेक्टेयर और वर्ष 2029 तक 1 करोड़ हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे है।
इस बजट में सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के साथ महिलाओं ,युवाओं और किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए गए है।
लाडली बहना योजना के लिए भी राशि उपलब्ध कराई गई है।
प्रदेश के आदिवासी ब्लॉक में अधोसंरचना विकास के लिए भी राशि का आवंटन सबका साथ और सबका विकास को अवधारणा को सार्थक कर रहा है।
इसी के साथ हमारी सरकार के द्वारा 85 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से अनुदान दिया गया है और लगभग 5 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया गया है।
मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय लगातार बढ़ रही है किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है सरकार की सबसे बड़ी विशेषता है कि हमने किसी भी योजना को बंद नहीं होने दिया है ।
इस वर्ष हमने बजट में 16% की वृद्धि की है ।
इस वर्ष कृषि के लिए 66 हजार करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है,जो किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है ।
जनता पर कोई भी अतिरिक्त कर नही लगाया गया है।
यह सरकार जनता को खुशहाली लाने और रोजगार उन्मुखी व्यवस्था बनाए जाने पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के लिए 50 करोड़ का प्रावधान प्रदेश की जनता के लिया किया गया है।

इस बजट में स्वास्थ क्षेत्र के लिए 21 हजार करोड़ की राशि और शिक्षा के क्षेत्र में 22 हजार करोड़ की उपलब्धमें तीन नए मेडिकल कॉलेज का खोले जायेंगे। यह हमारी सरकार की उपलब्धियां हैं की हेल्थ सेक्टर में भी हमारी सरकार के द्वारा विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

राज्य सरकार प्रदेश की जनता के विकास उन्नति तरक्की और खुशहाली के लिए लगातार कार्य कर रही है बिजली की हमारी व्यवस्थाओं से चाहो और उजियारा है इस वर्ष 19 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। कराई है। इसी के साथ युवाओं के लिए 14 मेडिकल कॉलेज वर्तमान में संचालित हो रहे हैं और प्रदेश 
उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 520 करोड रुपए की राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
पशुपालक के लिए हमने 590 करोड रुपए और गोशालाओ के लिए 250 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है । दुग्ध उत्पादकों के लिए 150 करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है।
30 करोड़ मृदा संरक्षण के लिए रखा गया है
हमें केंद्र सरकार के द्वारा 3800 करोड रुपए की राशि अतिरिक्त रूप से प्राप्त हुई है ।
इस प्रकार हमारी सरकार, किसान, युवा महिलाओं और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर क्रियाशील है और हमारा यह विकास निरंतर जारी रहे

 ‘लोकपथ ‘ App Launch, अब गड्ढों की फोटो खींचकरआम जनता द्वारा भेजने पर होगी कार्रवाई CM मोहन यादव ने किया ‘लोकपथ ‘ App Launch,

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन एवं लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह की विशेष पहल पर सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली को सशक्त करने ‘लोकपथ’ मोबाइल एप तैयार किया गया है। ‘लोकपथ’ मोबाइल एप के माध्यम से आम जनता को सड़कों की समस्याओं की रिपोर्टिंग करने की सुविधा मिलेगी और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी। इस एप के जरिये सड़कों पर व्याप्त गड्ढों की समय पर पहचान और त्वरित सुधार संभव होगा।

योजना के दो चरण पहले चरण आज से
यह योजना दो चरणों में लागू की जाएगी। प्रथम चरण 2 जुलाई 2024 से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और मुख्य जिला मार्ग शामिल रहेंगे। द्वितीय चरण में अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्ग भी शामिल किए जाएंगे।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
‘लोकपथ’ एप में रजिस्टर्ड सड़कों के पॉटहोल्स/पेच का फोटो अपलोड करने पर शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी को पहुंच जाएगी। अधिकारी द्वारा 7 दिनों की समय-सीमा में उसी पॉटहोल/पेच का सुधार कार्य कर एप के माध्यम से समाधान दर्ज किया जाएगा, जिसकी सूचना शिकायतकर्ता को मोबाइल पर प्राप्त होगी। इसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के अधीन प्रदेश के सभी मरम्मत योग्य राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्ग शामिल रहेंगे।

ऐसे करें एप को डाउनलोड
वर्तमान में ‘लोकपथ’ एप को नीचे दिए गए क्यूआर कोड और लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट www.mppwd.gov.in पर जाकर डाउनलोड करके इंस्टॉल किया जा सकता है। जल्द ही यह एप Android फोन के लिए प्ले स्टोर और iOS फोन के लिए App Store पर उपलब्ध होगी।

रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

श्योपुर, 02 जुलाई 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के लिए रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किये गये है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत श्योपुर, कराहल एवं विजयपुर क्षेत्र के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदारों को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अपर कलेक्टर को संपूर्ण जिले के अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगरपालिका परिषद श्योपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्योपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार श्योपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगरपरिषद विजयपुर के लिए तहसीलदार विजयपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार विजयपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नगरपरिषद बडौदा के लिए तहसीलदार बडौदा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार बडौदा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। नगरपालिका परिषद श्योपुर के लिए अपर कलेक्टर तथा नगरपरिषद विजयपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी विजयपुर एवं नगरपरिषद बडौदा के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्योपुर अपीलीय अधिकारी रहेगे।

जिला अस्पताल बना महखाना महिला वॉर्ड प्रसूताओ के लिए बने स्पेशल रूम में चल रही शराब पार्टी

 

अस्पताल में चल रही शराब पार्टी वीडियो हुआ वायरल

जिला अस्पताल श्योपुर के मेटरनिटी वार्ड का मामला

प्रसूताओ के लिए बने स्पेशल रूम में चल रही शराब पार्टी

श्योपुर जिला अस्पताल प्रबंधन सवालों के घेरे में

कुछ दिन पहले भी इसी प्रकार का मामला आया था सामने

जिला अस्पताल बना महखाना महिला वॉर्ड में चल रही शराब पार्टी

श्योपुर दिनांक 2/7/2024

जिला अस्पताल से मेंटरनिटी वार्ड में शराब पीने का मामला सामने आया है जहां जिला अस्पताल के मेंटरनीट वार्ड में फर्स्ट फ्लोर पर डिलिवरी के बाद जच्चा बच्चा और परिजनों के लिए स्पेशल वार्ड न 3 में कुछ लोगो के रहने का मामला सामने आया है और वार्ड के अंदर शराब के जाम झलकाए जा रहे हैं ये स्पेशल वार्ड जो की मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं लेकिन जिला अस्पताल में इस सुविधा को मरीजों को नही शराबियों के दिया जा रहा है इस पूरे मामले की जानकारी श्योपुर जिला अस्पताल सिविल सर्जन दिलीप सिंह सिकरवार को भी दी गई थी की यहा पर कुछ लोगो को जबरदस्ती मेटरनिटी वार्ड प्रभारी द्वारा ठहराया हुआ है लेकिन पूरे मामले को अनसुना किया गया है और अब शराब पीने और गलत तरीके से महिला वॉर्ड में ठहरने की बात सामने आई है जो अस्पताल प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़े करती है आखिर वायरल वीडियो का सच क्या है कलेक्टर श्योपुर द्वारा  संज्ञान में लेकर इस पर निष्पक्ष जांच होना चाहिए 

करोली देवी के दर्शन करने जा रहें श्योपुर के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत

दिनांक 1/7/2024

राजस्थान के करोली देवी के दर्शन करने जा रहें श्योपुर के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में 2 बच्चों और 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई है, 4 लोग घायल हैं। सभी को करोली चिकित्सालय लेजायागया है जानकारी के अनुसार हादसा करोली के पास करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ। जहां बोलेरो और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई बोलेरो के परखच्चे उड़ गये। 9 लोग कल के गल में स्म गये जिसमें 2 भूतकछ और 4 टर्रा के लोगों की जान गई है हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे करीब का है जानकारी के अनुसार जगमोहन के इकलोता पुत्र भानु ही था 

करौली हादसे में मृतकों की सूची

1. अतुल पुत्र सुरेश उम्र 22 साल निवासी भूतकछ
2. विमला पत्नी सुरेश उम्र 50 साल निवासी भूतकछ
3. पिस्ता पत्नी जगमोहन उम्र 50 साल निवासी टर्रा खुर्द
4. हीराबाई पुत्री जगमोहन उम्र 20 साल निवासी टर्राखुर्द
5. सोनम पुत्री जगमोहन उम्र 22 साल निवासी टर्राखुर्द
6. भानु पुत्र जगनमोहन उम्र 14 साल निवासी टर्रा खुर्द

पीजी कॉलेज आज से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस दीक्षारम्भ समारोह आयोजित

श्योपुर, 01 जुलाई 2024
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में महाविद्यालय श्योपुर में प्राचार्य डॉ विपिन बिहारी शर्मा की अध्यक्षता में दीक्षारम्भ कार्यक्रम समन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती तथा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के पूजन के साथ किया गया।
प्राचार्य महाविद्यालय डॉ विपिन बिहारी ने कहा कि विद्यार्थियो को महाविद्यालय में सत्र प्रारंभ से ही भौतिक संसाधनों में नवाचार के साथ महाविद्यालय में शिक्षा के बेहतर परिणाम के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहें है, पीएम एक्सीलेंस के साथ आरम्भ हो रहें नवीन पाठ्यक्रम का लाभ विद्यार्थियो को मिल सकेगा। उन्होने कहा कि विद्यार्थियो को संसाधनों के कुशल उपयोग के साथ अपने कैरियर के लिए लक्ष्य का निर्धारण कर उस दिशा में आगे बढ़ना है।
जन भागीदारी सदस्य दिनेश दुबोलिया ने विद्यार्थियो को अपनी पाठ्यक्रम की श्रेष्ठ पुस्तक पढ़ने तथा गुरुओ के सम्मान को ध्यान में रखने पर बल दिया। डॉ सीमा चौकसे ने नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से बताया तथा इसमें विषयों के चयन तथा इलेक्टिव विषयों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ ओपी शर्मा ने कहा कि दीक्षारम्भ कार्यक्रम का उदेश्य नए विद्यार्थियो को नए परिवेश में सहज महसूस करने तथा कॉलेज में उपलब्ध पाठ्यक्रम, नए कोर्स, कैरियर में संबंध में विद्यार्थियो को पाठयेत्तर गतिविधि, साहित्यिक तथा संस्कृतिक गतिविधि की जानकारी प्रदान की। डॉ लोकेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियो को परीक्षा प्रणाली तथा उसमे क्रेडिट कार्ड के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की।
वरिष्ठ प्रोफेसर  रमेश भारद्वाज ने छात्रों के साथ इंट्रेक्टिव कार्यक्रम को सम्पन्न कराया तथा कॉलेज के गौरवशाली इतिहास कि जानकारी दी। कार्यक्रम में गर्ल्स कॉलेज के स्टॉफ तथा प्राचार्य प्रोफेसर  अरविन्द दोहरे उपस्थित रहें।

इस दौरान जन भागीदारी सदस्य दिनेश दुबोलिया,  हेमराज राठौर,  कौशल शर्मा, अरविन्द कंषाना, विकास बंसल, प्रोफेसर डॉ ओपी शर्मा, डॉ सीमा चौकसे, डॉ लोकेन्द्र सिंह, अरविन्द दोहरे आदि उपस्थित थे।

आम जन तक पहुँचाएं नए स्वरूप में लागू किए गए कानून की जानकारियाँ – मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीडियो कांफ्रेंस द्वारा सभी जिलों को दिए गए निर्देश

श्योपुर, 30 /6/2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की पहल से देश में गुलामी की निशानियों को समाप्त करने के लिए विभिन्न कार्य हो रहे हैं। इस क्रम में एक जुलाई से देश में अनेक कानून नये स्वरूप में लागू होंगे। दंड के स्थान पर न्याय का महत्व बढ़ें एवं भारतीय नागरिकों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हो सके, इस चिंतन से तीन विधेयक निरस्त कर नए दंडनीय विधेयक लाए गए हैं। आम जन तक इनकी जानकारी पहुँचाने के सभी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज वी़डियों कान्फ्रेंसिंग से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंग्रेजों के समय से चले आ रहे ऐसे विधेयक एवं अधिनिय़म में भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता (1898), 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 शामिल हैं। भारतीय दंड संहिता 1860 को भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023 द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा। दंड प्रक्रिया संहिता 1898 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक 2023 द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा। इसी तरह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 को भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आमजन को विभिन्न सेमीनार और वेबीनार के माध्यम से भी इन कानूनों की जानकारी प्रदान की जाए। अभियान संचालित कर नये कानूनों की जानकारियों को प्रचारित किया जाए।
वीडियो कांफ्रेंस में पुलिस महानिदेशक  सुधीर कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रदेश के सभी 982 थानों में नए कानूनों की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम भी एक जुलाई को हो रहे हैं। पुलिस कर्मियों को इनका विस्तृत विवरण प्रदान किया गया है। पूर्व में नए कानूनों से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं।
वीडियो काफ्रेंसिंग के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आंनद, डीएफओ  सीएस चौहान, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन, जिला परिवहन अधिकारी  आरएस चिकवा, डीपीओ महिला बाल विकास  ओपी पाण्डेय, डीपीएम एनआरएलएम  सोहनकृष्ण मुदगल उपस्थित थे।

पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश ।  * 05 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 11 बाईक बरामद

श्योपुर  दिनांक 30/6/24

05 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 11 बाईक बरामद ।

श्योपुर एवं सीमावर्ती राज्य राजस्थान में सक्रिय गिरोह से मिलकर करते है बाईक चोरी।

श्योपुर दिनाँक 30 /6/ 2024

पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आनंद के कुशल निर्देशन, अति० पुलिस अधीक्षक  सतेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्योपुर राजीव कुमार गुप्ता की मॉनिटरिंग में कोतवाली पुलिस टीम को बडी सफलता हाथ लगी है जहाँ पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्यीय बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के 05 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 बाईक बरामद की है।  घटनाक्रम- पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीआई कोतवाली निरीक्षक  योगेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में एक टीम गठित कर  बाईक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने एवं चोरी की गई बाईक को बरामद किए जाने के निर्देश दिए गए थे। प्राप्त निर्देशों के  पालन में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज एकत्रिक कर उनका बारीकी से अवलोकन किया गया साथ ही  तकनीकि साधनों हेतु सायबर सेल की मदद ली गई पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाए गए। मिले गए  साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड की व उनसे सख्ती से पूछताछ की पूछताछ पर आरोपियों द्वारा श्योपुर से  चोरी की गई बाईक रखे होने के स्थान के बारे में बताया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से चोरी की गई  11 बाईक बरामद की गई।  पुलिस की सक्रियता- आरोपियों से पूछताछ पर आरोपियों के राजस्थान में सक्रिय बाईक चोर गिरोह से मिलीभगत होने के संबंध मॅजानकारी प्राप्त हुई है जिसके संबंध में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है ठोस साक्ष्य मिलने पर इस प्रकार की गिरोह के खिलाफ और अधिक प्रभावी कार्यवाही की जावेगी। साथ ही कोतवाली पुलिस की 03 अलग-अलग टीम गठित की गई है जो शहर में बिना नंबर प्लेट एवं सादा नंबरप्लेट इस्तेमाल कर रहे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करेगी।

–  1-कोतवाली टीम- बाईक चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी में एवं बाईक वरामद कराने में आर. 234 रामलखन रावत, आर. 456 देवेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. 29 दिलीप शर्मा, आर. 493 राधेश्याम शर्मा, आर. 481 राजकुमार रावत, आर 01 राजू रावत, आर 500 कमलकिशोर गुर्जर, आर. 616 रविन्द्र त्यागी की सराहनीय भूमिका रही।  2-वीरपुर टीम – उनि महेन्द्र धाकड, आर. राजकुमार मीणा  पुलिस थाना कोतवाली सराहनीय भूमिका

 

गिरफ्तार आरोपी-  1. अरमान उर्फ मूसा पुत्र जाहिद निवासी इस्लामपुरा मंडी के पीछे श्योपुर।  2. अरमान उर्फ व्हीआईपी पुत्र नासिर निवासी इस्लामपुरा मंडी के पीछे श्योपुर।  3. रेहान पुत्र इंसाफ पठान निवासी वीरपुर जिला श्योपुर ।  4. अरवाज पुत्र हफीज खान नि वीरपुर श्योपुर।  5 अभिषेक उर्फ अभी मीणा नि ग्राम वगवाडा थाना देहात श्योपुर। 

  क्रमांक  /  मौटसाइकिल  /  वाहन क्र. /  वाहन स्वामी 

01  HERO HF DELUXE  RJ28SU3416   पूरन पुत्र मोतीलाल बंजारा नि. ग्राम तसाया बांरा राजस्थान

  02  TVS VICTOR  MP31MD9153  विष्णु पुत्र नरेश वैष्णव नि. कमालखेडली 

03  SPLENDOR PLUS  RJ14KS8543 महावीर पुत्र रामकल्याण शर्मा नि. सांगनेर जयपुर 

04  SPELENDOR PLUS  RJ14KR0386  सवीना पत्नि अब्दल सलाम नि. सांगनेर जयपुर

05  SPELENDOR PLUS  RJ14KG8169 योगेश पुत्र ओमप्रकाश सैनी नि. मानसरोवर जयपुर  

06  HERO HF DELUXE  MP31MG3812   दुर्गाशंकर पुत्र नारायण रैंगर नि. रैंगर मौहल्ला श्योपुर 

07  BAJAJ PULSAR125  MP31MJ1086  दुर्गेश जाटव पुत्र मुरारी निवासी हरिजन बस्ती वीरपुर श्योपुर 

08  HERO SPELENDOR PLUS  RJ42SD8483  वीरबहादुर पुत्र बाबूलाल गुर्जर निवासी अजमेर राजस्थान 

09  HERO SPELENDOR PLUS  MP31MG4879  नाथू पुत्र रमेश माहौर निवासी वार्ड 11 श्योपुर

नोट -02 अन्य मौटरसाइकिल के इंजन नंबर व चैसिस नंबर घिसे होने के कारण उक्त  मौटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर व वाहन स्वामी का पता किया जा रहा है।

एक बार फिर बंदूकों की आवाज़ से गूंजा सेसईपुरा गांव ,आज रात के अंधेरे में 7 से 8 हथियारबंद बदमाशो ने की अंधाधुंध फायरिंग,बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे बदमाश

खबर श्योपुर से हैं जहां कभी डकैत शरण लिया करते थे आज फिर वही बंदूकों की फायरिंग की आवाजें क्षेत्र में गूंजने लगी है ,
एक बार फिर हथियारबंद बदमाशों ने कराहल के सेसईपुरा गांव में अंधाधुध फायरिंग की है और कुछ घरों को चिन्हित कर घरों पर भी गोलियां चलाई है, इस घटना से अब ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है । हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और रात को ही मौके पर पहुंची लेकिन जब तक वहां से यह अज्ञात हथियारबंद बदमाश फरार हो चुके थे अब पुलिस ग्रामीणों से बातचीत और पूछताछ कर रही है और एक टीम जंगल की ओर अज्ञात बदमाशों की सर्चिंग में रवाना हो गई है ।
मामले में एक बड़ा मोड़ आया है की फायरिंग करने वाले अज्ञात बदमाशों की पहचान पुलिस ने कर ली है ग्रामीणों ने नाम सहित बदमाशों की पहचान करवाई है । फायरिंग और दहशत फैलाने वाले कोई और नहीं बल्कि मुरैना के ही हथियारबन्द बदमाश निकले जिनमें मुख्य आरोपी की पहचान योगेंद्र ऊर्फ राजवीर गुर्जर के रुप में हुई है जो मुरैना जिले के सरायछोला का निवासी है,इस आरोपी के कई क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं पूर्व में भी मुरैना थाने में कई मामले दर्ज हैं ,राजबीर गुर्जर का सेसईपुरा निवासी जगदीश गुर्जर से कुछ मामले को लेकर पुराना विवाद और रंजिश चली आ रही है , यह आरोपी कुछ दिनों पहले भी सेसईपुरा में इन्हें धमकी देकर गया था जिसकी रिपोर्ट भी सेसईपुरा थाने में दर्ज है ,लेकिन हद तो तब हो गई जब कल देर रात युवक अपने साथ 7 से 8 हथियार बंद बदमाशों को लेकर सेसईपुरा आ धमका और कुछ घरों को चिह्नित कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी लोगों ने बताया कि बदमाशों के ऊपर इतना जुनून सवार था की उन्होंने 1 या 2 नही बल्कि 20 से 25 राउंड फायर किए ये राउंड घर की दीवारों ,दरवाजे खिड़कियां और गाड़ी में जाकर लगे ,घर में मौजूद लोगों ने जैसे तैसे छिपकर अपनी जान बचाई ,पड़ोसियों की मदद से पुलिस को फोन लगाया तब जाकर पुलिस पहुंची मगर तब तक बदमाश घर के पीछे जंगल के रास्ते भाग गए थे, हालांकि पुलिस ने 2 घंटे की जांच पड़ताल के बाद ही अज्ञात बदमाशों की पहचान कर ली और उनके खिलाफ धारा 307,294 और 34 के तहत एफआईआर भी कर ली है । सुबह घटनास्थल पर एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना ने मोका मुआयना किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए मुरैना रवाना कर दी है,
वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी भी घटनास्थल पर आ गए और उन्होंने क्षेत्र में घटित हुई इस घटना का सख्त विरोध किया और जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी से बात की है साथ ही उन्होंने सेसईपुरा थाना प्रभारी बदलने की भी बात उठाई है,