Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 115

नाम निर्देशन पत्रों की वापसी के बाद मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन, 7 मई को होगा मतदान

मुरैना 23 अप्रैल, 2024/

मुरैना-श्योपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले निर्वाचन में नाम निर्देशन-पत्रों वापसी के बाद अब 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम वापसी के बाद अब 15 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। जिसमें इंडियन नेशनल कॉग्रेंस के नीटू सत्यपाल सिंह सिकरवार को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के रमेश गर्ग को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के शिवमंगल सिंह तोमर को कमल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नीरज चंदसोरिया को केतली चुनाव चिन्ह आवंटित हुये है।
इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अनूप नागर को कैमरा, पीयूष बृजेश राजौरिया को बांसुरी, प्रभू जाटव को बल्ला, राजकुमारी को रोड़ रोलर, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाह को चारपाई, राजेन्द्र सिंह गुर्जर को गन्ना किसान, रामनिवास को फूलगोभी, रामसुदंर शर्मा को ऑटो रिक्शा, रामसेवक सखवार को टेलीविजन, इंजीनियर सूरज कुशवाह को बैटरी टॉर्च और हरिकंठ को सेब चुनाव चिन्ह आवंटित हुये है। मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में आगामी 7 मई को मतदान होगा।

मतदाता परिचय-पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान

श्योपुर, 23 -4- 2024
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची वितरित की है। क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का नाम, पता, क्रमांक, निर्वाचक नामावली में मतदाता क्रमांक राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता सूचना पर्ची नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में है, तो मतदान के लिये फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों आधार कार्ड, पेन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी), सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकता है।
सभी मतदाताओं को मतदान के पूर्व वोटर गाइड एवं वोटर स्लिप का वितरण किया जा रहा है। फोटोयुक्त वोटर स्लिप को जानकारी/मार्गदर्शन के लिये उपयोग किया जा सकता है, लेकिन पहचान प्रमाण पत्र के रूप में नहीं। यदि फोटोयुक्त ईपिक में किसी मतदाता के फोटोग्राफ आदि का मिलान न हो पाने से मतदाता की पहचान करना संभव नहीं है, तो उस मतदाता को उपरोक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान अधिकारी को दिखाना होगा।

सभी अभ्यर्थी आचार संहिता के नियमों का पालन करें – रिटर्निग आफिसर मुरैना में आयोजित हुई बैठक श्योपुर कलेक्टर एवं एसपी वर्चुअली रूप से बैठक में हुए शामिल 01 अभ्यर्थी ने लिया नाम वापस

श्योपुर, 22 -4- 2024
कलेक्टर एवं रिटर्निग आफिसर लोकसभा क्षेत्र मुरैना-श्योपुर श्री अंकित अस्थाना ने सभी एआरओ एवं अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक ली एवं उनके सामने सभी 15 अभ्यर्थियों के नाम एवं चुनाव चिन्ह पढ़कर सुनाये। मुरैना में आयोजित बैठक में श्योपुर कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद वर्चुअली रूप से शामिल हुए।
कलेक्टर एवं रिटर्निग आफिसर  अंकित अस्थाना ने बताया कि 19 अप्रैल को नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख थी, 20 अप्रैल को संवीक्षा के बाद 16 नामांकन शेष बचे। जिनमें से आज एक नामांकन वापस होने के वाद 15 अभ्यर्थी शेष बचे है। उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी की जायेगी। सभी अभ्यर्थी भी चुनाव आयोग के नियमावली को पढ़कर नियम समझ ले। किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार के लिये पहले संबंधित विभाग से अनुमति लें। ध्यान रखें कि आचार संहिता का किसी भी प्रकार से उल्लंघन न हो। व्यय से जुड़ी जानकारी अच्छे से समझ लें। बैठक में सामान्य प्रेक्षक डॉ. कौरा लक्ष्मी, सभी सहायक रिटर्निंग ऑॅफीसर, अभ्यर्थी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।

01 अभ्यर्थी ने लिया नाम वापस
श्योपुर,
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सोमवार, 22 अप्रैल को 01 अभ्यर्थी ने अपनी अभ्यर्थिता वापिस ले ली है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र से  मधुराज सिंह तोमर ने अपना नाम वापिस लिया है। नाम वापसी के उपरांत मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 15 अभ्यर्थी शेष हैं।

निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करें-कलेक्टर निर्भिक एवं निर्विघ्न मतदान हेतु सभी उपाय सुनिश्चित किये जायें-एसपी कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित

श्योपुर, 21 -4- 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड ने निर्वाचन कार्यो के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारिया पूर्ण की जाये। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्रों पर मतदान पूर्व की जाने वाली तैयारिया सुनिश्चित की जाये तथा मतदान दलो एवं वाहनो की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।

कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढाने के लिए ग्राम स्तर पर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जाये तथा लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया जायें। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्रो पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। संबंधित एआरओ यह सुनिश्चित कर ले कि सभी मतदान केन्द्रों पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होने कहा कि 50 के लगभग आदर्श मतदान केन्द्र बनाये जायें।
पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आनंद ने कहा कि जिले में निर्भिक, निर्विघ्न एवं स्वतंत्र रूप से मतदान के लिए सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किये जाये तथा असामाजिक, अवांछित तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध बांउडओवर की कार्यवाही की जायें।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आनंद, डीएफओ सामान्य वन मंडल  सीएस चौहान, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एडिशनल एसपी सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम श्योपुर  मनोज गढवाल, कराहल  उदयवीर सिंह सिकरवार, विजयपुर  बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन एवं  वायएस तोमर, एसडीओपी श्योपुर राजीव कुमार गुप्ता, बडौदा  प्रवीण आष्ठाना तथा निर्वाचन कार्यो के लिए नियुक्त 16 नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

फौजी की जमीन कर्मचारियों की मिली भगत से भू माफियाओं से मिलकर ये दोनों नामांतरण पंजी को फर्जी तरीके से हेराफेरी कर दिया

 

 

कमलकांत शुक्ला  ने बताया कि जिला श्योपुर में लगभग दस वर्ष पूर्व जब फौजी की जमीन पर भू माफिया/राजनीतिक लोग/शासकीय कर्मचारियों की मिली भगत से फौजी की नामांतरण पंजी जोकि रजिस्टर्ड बयनामे पर अंकित है जिसका क्रमश नामांतरण क्रमांक 36 एवं 37 दिनांक 20/05/2006 में किया गया था तत्कालीन पटवारी कुंवर पाल त्यागी एवं पटवारी विश्राम सिंह द्वारा भू माफियाओं से मिलकर ये दोनों नामांतरण पंजी को फर्जी तरीके से हेराफेरी कर दिया जिसका सत्यापन स्वयं श्योपुर जिला कलेक्टर संजय साहब द्वारा अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि जिले में राजस्व विभाग में भू माफियाओं/कर्मचारियों से मिलकर राजनीतिक दवाब बनाकर एवं मोटी रकम देकर शासकीय/अशासकीय एवं गरीब किसानों की/तालाब तलाईयो की/ गौ थानों की/ गौ चरों की/मंदिरो की/भैंस पाडों की जमीनों पर भारी फेर बदल कर प्लॉट बनाकर उपर अधिकारियो/ राजनीतिक लोगो के साथ बंदर बाठ किया गया है क्योंकि श्योपुर जिला कलेक्टर संजय कुमार  ने स्वयं माना है जोकि समाचार एजेंसीयो एवं वीडियो द्वारा डाला गया है जोकि सत्यापित/सत्यापन का प्रमाणीकरण करता है  (ACTS) ए.सी.टी.एस
भारतीय सेना indian soldier
Ex.कमलकांत शुक्ला भारतीय सेना (इंडियन आर्मी ने 
भारतीय सेना के सभी जवानों से निवेदन किया है कि अपने भूत पूर्व सैनिक संगठन अपने देश में लगभग 500 से ज्यादा बन चुके है एवं सक्रिय हैं इस संदेश को/ विडियो को इतना प्रचार प्रसार किया जाए के ये संदेश एंटीकरप्शन ब्यूरो, ई डी कार्यालय नई दिल्ली एवं देश के सभी राज्य, एनआईए नई दिल्ली एवं मुख्य मंत्री, प्रधान मंत्री एवं राष्ट्रपति तक इस संदेश को पहुंचाने का कष्ट करे जिससे श्योपुर जिले में भू माफियाओं के विरूद्ध SIT (एस. आई. टी.) बैठाकर जांच कराई जाए क्योंकि आपके साथी फौजी को इन्होंने जान से मारने की धमकी दी है और गरीब किसानों को मरवा दिया जिनकी हम लोगों ने विधान सभा प्रश्न के बाद भी फाइले बंद करा दी है इनको सक्त से सक्त सजा दिलाये जाने की मांग की है  !

लोकसभा निर्वाचन 2024- नाम निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा 16 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र पाये गये विधिमान्य

श्योपुर, 20 -4- 2024
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 में दूसरे चरण के लिये घोषित कार्यक्रमानुसार 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया संपन्न हुई। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मुरैना-श्योपुर के लिये अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये नामांकन पत्रों की संवीक्षा 20 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से शुरु हुई। लोकसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना द्वारा प्रस्तुत किये गये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य प्रेक्षक डॉ कौरा लक्ष्मी, अभ्यर्थी, अभ्यर्थी के प्रस्थापक एवं निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में किया गया। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये जाने की अवधि के दौरान 18 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये। जिसमें से 16 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये। जबकि 2 अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य नहीं पाये जाने पर अस्वीकृत किये गये। इनमें समता समाधान पार्टी से राकेश नागर और निर्दलीय अभ्यर्थी अनन्त कुमार के नामांकन निरस्त किये गये हैं।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में बहुजन समाज पार्टी से  रमेश चंद्र गर्ग, भारतीय जनता पार्टी से  शिवमंगल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से  सत्यपाल सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से  राजेन्द्र प्रसाद कुशवाह, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) से  नीरज चंदसोरिया, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में  अनूप,  पीयूष बृजेश राजौरिया,  प्रभू जाटव,  मधुराज तोमर, राजकुमारी,  राजेन्द्र सिंह गुर्जर,  रामनिवास, रामसुंदर शर्मा,  रामसेवक सखवार, इंजी. सूरज कुशवाह और  हरिकंठ के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये जाने पर स्वीकृत किये गये।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ कौरा लक्ष्मी द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मुरैना-श्योपुर के लिये प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कार्यवाही का अवलोकन और परीक्षण किया गया। संवीक्षा कार्य के दौरान एआरओ प्रदीप तोमर उपस्थित रहे।
नाम वापसी 22 अप्रैल को
निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रमानुसार प्रत्याशियों द्वारा अभ्यर्थिता से नाम वापसी 22 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे तक की जा सकेगी। इसी दिन शेष बचे अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया जायेगा मतदान 7 मई को होगा।

आपराधिक रिकार्ड वाले 10 आरोपी थानो में हाजरी देने के लिए पाबंद

श्योपुर, 19 -4- 2024
जिला मजिस्ट्रेट  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1)(क) एवं धारा 3(1)(ग) के प्रावधानो के अंतर्गत वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियो को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लोक व्यवस्था एवं जन साधारण के हित में आपराधिक रिकार्ड वाले 10 आरोपियों को संबंधित थानो में हाजरी देने के लिए पाबंद किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। जिसके तहत आपराधिक रिकार्ड वाले इन 10 आरोपियों को आदेश दिनांक से प्रथम एक माह तक सप्ताह में दो बार तथा उसके पश्चात्वर्ती तीन माह की अवधि में सप्ताह में एक बार संबंधित थानो में अपनी हाजरी देनी होगी।
जारी आदेश के अनुसार श्यामसुन्दर उर्फ श्याम कौशिक पुत्र देवी प्रसाद कौशिक निवासी रेस्टहाउस के पास विजयपुर को थाना प्रभारी पुलिस थाना विजयपुर के समक्ष अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिए पाबंद किया गया है। श्यामसुन्दर उर्फ श्याम कौशिक पर विभिन्न धाराओ के तहत 05 अपराध पंजीबद्ध है।
वकील रावत पुत्र भगवान लाल रावत निवासी किशोर का पुरा दाउदपुर थाना विजयपुर को थाना प्रभारी पुलिस थाना विजयपुर के समक्ष अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिए पाबंद किया गया है। उक्त आरोपी पर विभिन्न धाराओ के तहत 05 अपराध पंजीबद्ध है।
लच्छी उर्फ लक्ष्मीनारायण पुत्र हरीकिशन कुशवाह निवासी कराहल थाना कराहल को थाना प्रभारी पुलिस थाना कराहल के समक्ष अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिए पाबंद किया गया है। उक्त आरोपी पर विभिन्न धाराओ के तहत 06 अपराध पंजीबद्ध है।
मुरारी पुत्र चतरू मीणा निवासी शंकरपुर थाना मानपुर को थाना प्रभारी मानपुर के समक्ष अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिए पाबंद किया गया है। उक्त आरोपी पर विभिन्न धाराओ के तहत 07 अपराध पंजीबद्ध है।
सुल्तान पुत्र भंवरलाल बंजारा निवासी शंकरपुर का टपरा थाना मानपुर को थाना प्रभारी मानपुर के समक्ष अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिए पाबंद किया गया है। उक्त आरोपी पर विभिन्न धाराओ के तहत 04 अपराध पंजीबद्ध है।
गुलाब पुत्र चतरू बंजारा निवासी ग्राम रामबाडी थाना मानपुर को थाना प्रभारी मानपुर के समक्ष अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिए पाबंद किया गया है। उक्त आरोपी पर विभिन्न धाराओ के तहत 06 अपराध पंजीबद्ध है।
दुल्लीचंद पुत्र रामस्वरूप नायक निवासी ग्राम रन्नौद थाना देहात श्योपुर को थाना प्रभारी देहात श्योपुर के समक्ष अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिए पाबंद किया गया है। उक्त आरोपी पर विभिन्न धाराओ के तहत 03 अपराध पंजीबद्ध है।
विजय पुत्र प्रताप सिंह भदौरिया निवासी रघुनाथपुर थाना रघुनाथपुर को थाना प्रभारी रघुनाथपुर के समक्ष अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिए पाबंद किया गया है। उक्त आरोपी पर विभिन्न धाराओ के तहत 04 अपराध पंजीबद्ध है।
अनिल उर्फ अन्ना पुत्र मंजेश शर्मा निवासी चार खंबा सहराना कराहल थाना कराहल को थाना प्रभारी कराहल के समक्ष अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिए पाबंद किया गया है। उक्त आरोपी पर विभिन्न धाराओ के तहत 07 अपराध पंजीबद्ध है।
सत्यनारायण उर्फ सत्तू पुत्र ओकार मीणा निवासी गांधीनगर थाना देहात श्योपुर को थाना प्रभारी देहात श्योपुर के समक्ष अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिए पाबंद किया गया है। उक्त आरोपी पर विभिन्न धाराओ के तहत 03 अपराध पंजीबद्ध है। 

रामनवमी के उपलक्ष में निकाली श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा

भगवन श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश वासियों में उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है

वहीं 17 अप्रैल को राम नवमी पर श्री राम जन्म महोत्सव समिति द्वारा किला स्थित श्री राम जानकी मन्दिर में दिन भर भव्य आयोजन होते रहे भजन कीर्तन राम धुन चलती रही हजारों भक्त जन दर्शन लाभ लेते रहे उसके बाद महाआरती के दर्शन कर प्रसाद वितरण किया उसके बाद पूरे शहर में चल समारोह श्री राम जी की झांकी निकाली जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्त नाचते गाते हुए जय श्री राम के उदघोष के साथ चल रहे थे चल समारोह में अयोध्या में बिराजमान रामलला के दर्शन भी हुए इसके साथ ही गंगा पार करते केवट सम्बाद सहित अशोक्बतिका में माता सीता हनुमान सम्बाद के दर्शन भी कराए  उनके स्वागत हेतू नगर के मन्दिर समिति और  सन्गठन राजनितिक पार्टियों  के दलों से लेकर नगरपालिका अध्यक्ष सहित अपने स्टाल लगाकर फूल वर्षा करते रहे और कोई शरबत तो कोई कुल्फी  मावा मिठाई खिला रहे थे पूरा शहर श्री राम मय हो रहा है 

उम्मीदवारों को आपराधिक प्रकरण का विज्ञापन जारी करना होगा

श्योपुर, 17 -4- 2024
लोकसभा निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दल आपराधिक इतिहास के विवरण सर्व साधारण की जानकारी के अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित करेंगे। प्रथम प्रकाशन अभ्यर्थिता वापसी दिनांक से 4 दिवस के अन्दर द्वितीय प्रकाशन नाम वापसी के बाद के पांचवे दिन से आठवें दिन के मध्य और तृतीय प्रकाशन नाम वापसी के नौवें दिन से प्रचार समाप्ति के पूर्व मतदान दिवस के दो दिवस पूर्व तक किया जाना है।
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार राष्ट्रीय समाचार पत्र जिनकी कम से कम एक संस्करण की संख्या डीएवीपी अथवा ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन के मानक अनुसार न्यूनतम 75 हजार से अधिक हो एवं जिनका एक से अधिक राज्य में सर्कुलेशन हो। इसी प्रकार ऐसे स्थानीय समाचार पत्रों जिनमें संख्या डीएवीपी अथवा ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन के मानक अनुसार न्यूनतम 25 हजार हो, में प्रकाशन की कार्यवाही की जाना है। रिटर्निंग ऑफीसर की हैण्डबुक के एनेक्जर – 47 के आपराधिक प्रकरण वाले अभ्यर्थी एवं राजनैतिक अंतर्गत प्रारूप सी-1 से सी-8 तथा प्रारूप सीए का उल्लेख है।
माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्णयों के परिप्रेक्ष्य में निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों से अपेक्षा की गई है कि आपराधिक इतिहास के विवरण सर्वसाधारण की जानकारी के अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाए।

चुनाव प्रचार में अभ्यर्थी 95 लाख रुपए तक व्यय कर सकेंगे

श्योपुर, 16 -4- 2024
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थी के लिए चुनाव प्रचार व्यय की सीमा 95 लाख रूपये निर्धारित की गई है। इसके लिये अभ्यर्थी को बैंक में एक पृथक खाता खोलना आवश्यक है।
अनुपम राजन ने कहा है कि रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त निर्वाचन व्यय रजिस्टर में सभी दैनिक व्यय लेखा का रख रखाव करना होगा। सभी पोस्टर, बैनर, पम्प्लेट, हैण्डबिल, चाहे वे नाम निर्देशन के पहले मुद्रित, प्रकाशित किए गए हो, परंतु नाम निर्देशन के बाद उपयोग, प्रदर्शित किए जा रहे हों, यह सभी अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय में जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि रैली आयोजन के लिए किराये, भाड़े पर लिए गए व्यावसायिक वाहनों के लिए सभी खर्च प्रचार व्यय लेखे में शामिल किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा भाग ली गई किसी रैली, प्रदर्शित फोटो, मंच साझा करने आदि पर किये गये सभी व्यय भी अभ्यर्थी के चुनाव प्रचार व्यय लेखे में जोड़े जायेंगे।