Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 114

मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों के वर्चुअल रियलिटी वीडियो देख डेलीगेट्स हुए उत्साहित- विश्व धरोहर समिति के सत्र में प्रदेश का एग्जीबिशन बना आकर्षण का केंद्र

 

– विश्व धरोहर समिति के सत्र में प्रदेश का एग्जीबिशन बना आकर्षण का केंद्र
मध्यप्रदेश का विशेष सत्र 24 जुलाई, दुनियाभर के प्रतिनिधियों ने दिखाई रूचि

भोपाल. नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र के दौरान मध्यप्रदेश पर्यटन का एग्जीबिशन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सत्र के तीसरे दिन भी काफी संख्या में विदेशी प्रतिनिधियों ने एग्जीबिशन का भ्रमण किया। यहां वर्चुअल रियलिटी डिवाइस से मध्यप्रदेश के सांची, ओंकारेश्वर, महेश्वर, भेड़ाघाट, खजुराहो, उज्जैन सहित विभिन्न गंतव्यों को देख उत्साहित हुए। जापान से आई सुश्री मायो ने कहा कि, वर्चुअल डिवाइस के माध्यम से सांची स्तूपा देखा। मुझे सच में लगा कि मध्यप्रदेश पहुंच गई हूं, यह एक अद्भूत अनुभव था। काफी अच्छा लगा। बुरकिना फासे के डॉ. हामा ने बताया कि मध्यप्रदेश में खजुराहो के बारे में काफी पढ़ा और सुना है। एग्जीबिशन के माध्यम से दूसरे गंतव्योंकी जानकारी भी मिली।

म.प्र. के विशेष सत्र के लिये उत्सुकता
मध्य प्रदेश द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) और ASI के साथ मिलकर 24 जुलाई को  विशहरी विरासत और HUL की सिफ़ारिश पर केंद्रित एक विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकरदेशी प्रतिनिधियों ने विशेष रूचि दिखाई है। कनाडा, अमेरिका, फ्रांस, यूएई, सिंगापुर, मलेशिया के अलावा पाकिस्तान, चीन, दक्षिण कोरिया, नेपाल, बांग्लादेश इत्यादि देशों से प्रतिनिधियों ने सत्र में सम्मिलित होने को लेकर रूचि दिखाई। सत्र के दौरान एक पैनल डिस्कशन होगा, जिसमें प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग व प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड  शिव शेखर शुक्ला, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव  नीरज मंडलोई, राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री गायत्री राठौर, अहमदाबाद नगरनिगम उपायुक्त  राम्या कुमार भट्ट शामिल होंगी। चर्चा की मॉडरेटर सुश्री जुन्ही हान, संस्कृति प्रमुख, भारत, यूनेस्को होंगी

ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर किसानों ने बिजली दफ्तर का घेराव किया

श्योपुर – दिनांक 23/07/24
 बड़ौदा क्षेत्र के कलोनी, महाराजपुर गांव के किसानों ने बिजली समस्या को लेकर मंगलवार को बिजली कंपनी के महाप्रबंधक के दफ्तर का घेराव करके बिजली समस्या के समाधान करने की मांग की । इस दौरान किसानों ने बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया कि कलोनी, महाराजपुर गांव के किसानों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है । रतोधन फीटर पर 5 एम.व्ही का पीटीआर लगाया जाए जिससे बिजली के लोड की समस्या समाप्त हो सके । 33 केवी की बिजली लाइन के तार जर्जर है इसलिए जर्जर बिजली लाइन को दुरुस्त किया जाए । किसानों को 10 घंटे बिजली जाए दी जाए । वर्तमान में जर्जर विद्युत लाइन व कम क्षमता के पीटीआर के कारण कलोनी, महाराजपुर गांव के किसानों कहीं दिनों से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा हैं । जिसके कारण किसानों को धान की फसल लगाने एवं सिंचाई करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है । इस मोके पर बिजली कंपनी के महाप्रबंधक आरके सक्सेना एवं उप माहाप्रबंधक कमलकांत ने किसानों को आश्वस्त करते हुए सीघ्र ही बिजली समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला, जसवंत सिंह बछेरी, राहुल सिरसोद, छात्र नेता अभिषेक मीणा कलोनी, भागचंद मीणा, सुग्रीव मीणा, शंकरलाल मीणा, काड़ू महाराजपुरा, विष्णु महाराजपुरा, रामअवतार कलोनी, सीताराम कलोनी, रघुवीर मीणा आदि किसान उपस्थित रहे

कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाईआयोजित कैलाशी को मिली पेंशन, गोपाल को मिला आवास वही विजयपुर में भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

 

श्योपुर, 23 जुलाई 2024

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के निर्देश पर जनसुनवाई के दौरान जहां श्रीमती कैलाशी बैरवा को तत्काल ही पेंशन स्वीकृत की गई, वही श्री गोपाल आदिवासी के नाम पीएम जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृत किया गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्रेमसर निवासी श्रीमती कैलाशी बैरवा को तत्काल ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत की गई, जिससे अगले माह से पेंशन की राशि 600 रूपये प्रतिमाह प्राप्त होने लगेगी। इसके साथ ही ग्राम अजनोई निवासी महिला श्रीमती सरूपी आदिवासी द्वारा आवास योजना के तहत लाभ दिये जाने की मांग पर तत्काल ही पीएम जनमन योजना के तहत उसके पति  गोपाल आदिवासी के नाम आवास स्वीकृत करने की कार्यवाही की गई। इसके अलावा कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा ग्राम कलमी ककरधा निवासी बाबूलाल आदिवासी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर भीमा आदिवासी,  बलदाउ आदिवासी, पंचू आदिवासी,  रामकिशन आदिवासी एवं  पहलवान आदिवासी के नाम पीएम जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृत किये जाने के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा श्रीमती उर्मिला बैरवा पत्नि स्व. श्री राजेश बैरवा निवासी ग्राम गांधीनगर के आवेदन पर 24 घंटे के भीतर पति स्व. श्री राजेश बैरवा का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश सीईओ जनपद श्योपुर को दिये गये
24 घंटे में सीमांकन करने के निर्देश
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा ग्राम सलमान्या तहसील बडौदा निवासी श्री रंगा आदिवासी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर तहसीलदार बडौदा श्रीमती मनीषा मिश्रा को 24 घंटे के अंदर भूमि का सीमांकन करने एवं भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिये गये। आवेदक श्री रंगा द्वारा उसकी सलमान्या स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 139/1/2 एवं 194/1 का सीमांकन कर कब्जा दिलाये जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
इसी प्रकार श्री मड्डू लाल मीणा निवासी ग्राम बनवाडा के आवेदन पर भी 24 घंटे के अंदर नायब तहसीलदार प्रेमसर को दिये गये।
ईपीओ जारी, मिलेगा संबल योजना का लाभ
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा श्रीमती उर्मिला बाई निवासी हलगावडा बुजुर्ग के मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह राशि दिये जाने संबंधी आवेदन के परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि योजना के तहत अनुग्रह राशि के लिए ईपीओ जारी हो चुका है तथा शीघ्र ही दो लाख रूपये की राशि बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी। महिला द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि उसके पति स्व. श्री नारायण मीणा की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी, संबल योजना के तहत पंजीयन होने से अनुग्रह राशि का लाभ दिया जाये। उक्त आवेदन अनुसार प्रकरण की जांच में पाया गया कि योजना के तहत राशि स्वीकृत हो गई है एवं ईपीओ जारी हो चुका है। अनुग्रह राशि का भुगतान शीघ्र ही राज्य स्तर से सीधा बैंक खाते में किया जायेगा।
तीन दिन में लगाये जायेगे विधुत पोल
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा  चेतराम प्रजापति के आवेदन पर दिये गये निर्देशो के क्रम में विधुत मंडल के डीई प्रतीक टुडेलकर ने बताया कि टुटे हुए खम्बे तीन दिन में लगा दिये जायेगे। आवेदक चेतराम ने बताया था कि आंधी के चलते काफी समय पहले तीन खम्बे टूट गये थे, जिस कारण उसके मकान के आगे विधुत तार लटके हुए है, इस संबंध में कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशो पर जनसुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि विधुत पोल लगाये जाने का वर्कआर्डर जारी हो चुका है तथा तीन दिन की अवधि में विधुत पोल लगा दिये जायेगे

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसडीएम श्री मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन, वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहें। जनसुनवाई के दौरान 236 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 आवेदन 24 घंटे की अवधि में निराकरण के लिए चिन्हित करते हुए तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को व्हाट्सएप पर भेजे गये।

विजयपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित


अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी की अध्यक्षता में विजयपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। जनपद पंचायत कार्यालय विजयपुर के सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनो के निराकरण की समय सीमा तय करते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर एसडीएम  बीएस श्रीवास्तव, तहसीलदार  सिद्धार्थ गौतम, नायब तहसीलदार नरेन्द्र जैन सहित विभिन्न विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 168/2024 फोटो क्र.11 से 14 तक

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झांसी-शिवपुरी और श्योपुर पर नई रेलवे की लाइन की मांग, तीन राज्य जुड सकते है

नरेश धाकड़ श्योपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झांसी से शिवपुरी,श्योपुर होते हुए सवाई माधोपुर तक नई रेल लाइन निर्माण सहित शिवपुरी से होते हुए कटरा तक नई ट्रेन चलाने की मांग रखी है। सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ग्वालियर चंबल संभाग के लिए अन्य रेल सौगातें मांगी हैं। सिंधिया की इस पहल से श्योपुर, शिवपुरी जिले की जनता को रेल सुविधाओं का लाभ मिल सकता है।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को रेल विभाग से संबंधित प्रोजेक्ट, लाइन विस्तार व ट्रेनों की संख्या बढ़ाने जैसे विषयों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री सिंधिया रेल मंत्री से मिलने रेल मंत्रालय के कार्यालय पहुंचे। सिंधिया ने झांसी-शिवपुरी, श्योपुर से लेकर सवाई माधोपुर पर नई रेल लाइन का निर्माण की मांग रखी है। ग्वालियर शिवपुरी- गुना अशोकनगर से कटरा तक नई ट्रेन संचालन की मांग रखी है। इसके साथ ही ग्वालियर-गुना इंटरसिटी रात में भी चलाने की मांग की है।

उज्जैन-जसडीह (गौडा-झारखंड) पानाम्वेशन (झारखंड) ट्रेन को बाया गुना-शिवपुरी-ग्वालियर से चलने,कोटा- अयोध्या अथवा उज्जैन अयोध्या की नई ट्रेन (गुना- अशोकनगर – शिवपुरी होते हुए) संचालित करने की मांग रखी है। इसके अलावा ग्वालियर बेंगलुरु नई – ट्रेन बाया शिवपुरी गुना अशोकनगर बीना का परिचालन करने की मांग रखी। है।

झांसी-सवाई माधोपुर रेलवे ट्रैक से शिवपुरी को फायदा होगा

झांसी-सवाई माधोपुर रेलवे ट्रैक को रेल विभाग मंजूरी देता है तो शिवपुरी जिले की जनता को इसका सीधा फायदा होगा। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। यह व्यापारिक नजरिए से भी लाभकारी सिद्ध रहेगा। शिवपुरी जिला मुख्यालय से देश के हर कोने के लिए ट्रेन सुविधा उपलब्ध होने लगेगी।

ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी 7 दिन चलाने की मांग

ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी (गाड़ी संख्या 12197/98) की फ्रीक्वेंसी 5 दिन प्रति सप्ताह बढ़ाकर 7 दिन प्रति सप्ताह की जाए। भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी (गाड़ी संख्या 12198/97) का म्याना स्टेशन व गुना में ठहराव किया जाए। इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15325/26) का गुना स्टेशन पर आगमन समय रात 1:25 बजे से बदलकर रात 9 बजे किया जाए

जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन अधिनियम पर प्रशिक्षण आयोजित 21 दिन के भीतर घर से ही किया जा सकेंगा ऑनलाइन आवेदन


श्योपुर, 22 -7-2024
जन्म-मृत्यु पंजीयन के संबंध में जन्म मृत्यु पंजीकरण संशोधन अधिनियम 2023 एवं सीआरएस रिवेमपेड पोर्टल – dc.crsorgi.gov.in विषय पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण जिला पंचायत परिसर स्थित निषादराज भवन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश, भोपाल से सूरज बजे, सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 के द्वारा जन्म मृत्यु संशोधन अधिनियम 2023 एवं सीआरएस रिवेमपेड पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया। इनके साथ संशोधित अधिनियम 2023 एवं रिवेमपेड पोर्टल पर विस्तृत चर्चा की गई एवं उपस्थित रजिस्ट्रारों के प्रश्नों का समाधान किया गया।
जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन अधिनियम 2023 लागू होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है जो कि बच्चे के स्कूल में प्रवेश, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्रायविंग लाईसेंस इत्यादि के लिये आवश्यक होगा। यह जन्म स्थान एवं जन्म तारीख का वैधानिक दस्तावेज होगा। प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि घर पर हुई जन्म-मृत्यु की घटनाओं के मामलों में परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा घटना के 21 दिन के भीतर अब सीधे ही सीआरएस रिवेमपेड पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन ओ.टी.पी. के माध्यम से किया जा सकेगा जो संबंधित रजिस्ट्रार की आईडी पर चला जायेगा। जांच उपरान्त रजिस्ट्रार द्वारा निशुल्क प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा, जो कि हितग्राही के ई-मेल पर एवं एसएमएस पर लिंक के माध्यम से प्रेषित किया जायेगा। इससे आम जनता को सुविधा होगी। ऐसी घटनाऐं जो 30 दिवस से अधिक एवं 01 वर्ष की है उनमें ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत की अनुमति एवं नगरीय क्षेत्रों में जिला योजना अधिकारी की अनुमति के उपरान्त पंजीयन की कार्यवाही की जायें। इसी प्रकार 01 वर्ष से अधिक की घटनाओं में तहसीलदार, की अनुमति के उपरान्त् ही पंजीयन जारी किया जाएगा। उपरोक्त अनुमतियां प्राप्त करने हेतु आवेदक को संबंधित रजिस्ट्रार से अप्राप्ता प्रमाण पत्र एवं स्वयं का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
अधिनियम के अनुसार ग्राम के कोटवार, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, वार्ड प्रभारी एवं निजी चिकित्सालयो के प्रबंधकों की जवाबदारी है कि वे अपने क्षेत्र में घटित घटनाओं की जानकारी स्थाननीय रजिस्ट्रार- ग्रामीण क्षेत्रों में सचिव एवं नगरीय क्षेत्र में सी.एम.ओ. को उपलब्धा करायें।
जिला योजना अधिकारी द्वारा सभी रजिस्ट्रारों को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु की घटनाओं का रजिस्ट्रेशन अनिवार्यत सुनिश्चित करें एवं शासकीय अस्पताल जन्म की घटनाओं का पंजीयन कर डिस्चार्ज कार्ड के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र दिया जाना सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में जिला योजना अधिकारी डॉ सुनील चौहान, सी.ई.ओ. जनपद  एसएस भटनागर, खण्ड स्तर अन्वेंषक राकेश कुमार निगम, जनपद पंचायत श्योपुर के समस्त सब रजिस्ट्रार एवं सचिव तथा शासकीय चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

रामनिवास रावत को मिली वन विभाग की जिम्मेदारी

श्योपुर, 21 -7-2024

भोपाल:- मध्य प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री बने रामनिवास रावत को विभाग बांट दिया गया है। उन्हें मध्य प्रदेश का वन मंत्री बनाया गया है। उनसे पहले नागर सिंह चौहान के पास यह प्रभार था। नागर सिंह चौहान अब आदिवासी कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई आप को बता दें की ३० अप्रेल को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे और 8 जुलाई को मंत्री पद की शपथ ली  आज 21 दिन बाद 21 जुलाई को  कैबीनेट मंत्री  रामनिवास रावत को मध्यप्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौपी गई है। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन में कैबीनेट मंत्री रावत को वन एवं पर्यावरण मंत्री का दायित्व सौपा गया है।

पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में इंदौर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

श्योपुर, 21 -7-2024
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज श्योपुर के सभागृह में शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम का समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय इंदौर में आयोजित कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण भी संपन्न हुआ।
प्रभारी प्राचार्य पीएम एक्सीलेंस कॉलेज डॉ ओपी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद  कैलाश पाराशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। इसके अलावा सहायक संचालक शिक्षा सुश्री मधु शर्मा एवं रिटायर्ड शिक्षक मोतीलाल रेगर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना साथ की गई।
गुरु वंदना के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शैक्षिक वर्ग का विद्यार्थियों द्वारा पुष्प अर्पण के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षाविद  कैलाश पाराशर द्वारा गुरु शिष्य परंपरा एवं भारतीय परंपरा में गुरु शिष्य के संबंधों की महत्वता पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने वीर शिवाजी एवं स्वामी विवेकानंद का प्रेरक उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि गुरु का महत्व हर युग में शिष्यों के लिए उल्लेखनीय रहा है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित स्कूल शिक्षा विभाग की सहायक संचालक सुश्री मधु शर्मा ने शिक्षा में नैतिकता, नैतिक शिक्षा और वर्तमान शिक्षा प्रणाली में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में द्वितीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रिटायर्ड शिक्षक  मोतीलाल रेगर ने गुरु पूर्णिमा के महत्व, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर वक्तव्य दिया। प्राचार्य आदर्श कन्या महाविद्यालय प्रो अरविन्द दोहरे ने गुरु कि महत्ता पर प्रकाश डाला एवं गुरु गोविन्द दोउ खडे से विद्यार्थियों क़ो सीख लेते हुए जीवन मे सफलता के लिए गुरुओं के बताए रास्ते पर चलने तथा सफलता के लिए कर्तव्य पालन पर बल दिया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रमेश भारद्वाज द्वारा विद्यार्थियों को बताया कि संघर्ष से हर्ष मिलता है जिससे हम जीवन के उत्कृष्टता की ओर आगे बढ़ते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा चौकसे द्वारा किया गया एवं आभार डॉ. लोकेंद्र सिंह जाट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस. एन. शर्मा एवं आदर्श कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद दोहरे, प्रो.प्रकाश अहिरवार डॉ.वीरेंद्र धाकड़ प्रो. आसिफ कुरेशी, डॉ. विनीत डाबर, डॉ. वीरेंद्र रजक, प्रो निशा वर्मा, प्रोफेसर अभिलाषा मरावी, डॉ शैलेश मौर्य, प्रो खैमराज आर्य, प्रो वेदांकी, प्रो कविता, प्रो श्यामलाल वामनिया,  दत्तपाल सिंह भवर,  योगेश बाथम एवं डा राधा बडोले तथा  महेश कुशवाह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित गुरुजनों का तिलक लगाकर ओर पुष्पों द्वारा पूजन किया गया।
जिले के सभी कॉलेजो में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये, इस दौरान मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का शासकीय महाविद्यालय, विजयपुर, ढोढर, कराहल, बड़ोदा   महाविद्यालय में गुरू पूर्णिमा उत्सव आयोजित कर एक पेड मॉ के नाम अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया। इसके साथ ही श्योपुर जिले की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।

बडौदा महाविद्यालय में गुरू पूर्णिमा उत्सव आयोजित कर

एक पेड मॉ के नाम अंतर्गत पौधरोपण भी किया
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बडौदा में गुरू पूर्णिमा उत्सव का आयोजन कर गुरूजनो का सम्मान किया गया। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा विद्यावन महोत्सव अंतर्गत एक पेड मॉ नाम पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ भी हुआ। सेवा निवृत्त शिक्षक  भवानी शंकर मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित गुरू पूर्णिमा उत्सव एवं सम्मान समरोह में पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष बडौदा डॉ गोपाल आचार्य, नगरपरिषद अध्यक्ष बडौदा के प्रतिनिधि श्री राजू सुमन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर आरआर मुवेल द्वारा गुरू शिष्य परम्परा पर प्रकाश डाला गया तथा मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों एवं गुरूजनो को तिलक लगाकर पुष्पाहारो के साथ सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा भारत की एतिहासिक परम्पराओ, गुरू शिष्य संबंध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गौरवशाली इतिहास की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यावन महोत्सव अंतर्गत एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर देवेश सिरोठिया ने तथा आभार प्रोफेसर कल्याण सिंह कुशवाह द्वारा व्यक्त किया गया

कन्या शिक्षा परिसर ढेगदा में मना गुरू पूर्णिमा उत्सव
आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर ढेगदा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरू पूर्णिमा उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियो द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवल एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओ द्वारा अतिथियों एवं समस्त गुरूजनो को पुष्पगुच्छ एवं कलम भेंटकर गुरूओ के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में गुरू की महिमा, गुरू शिष्य परम्परा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन  संजय बालोठिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में स्टॉफ  कौशल शर्मा, प्रभाष कुमार झा, पंकज मथुरिया, रवि कलावत, श्रीमती अर्पणा कौरव, श्रीमती रूबी बंसल, श्रीमती शबाना कुरैशी तथा अधीक्षिका श्रीमती संतोष गौतम उपस्थित थी।

प्राचार्य  राजकुमार कंसल की अध्यक्षता में आयोजित गुरू पूर्णिमा उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक कान्हा शांतिवनम हैदराबाद हार्टफुलनेस संस्था से  रामप्रसाद पारेता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता  विद्यासागर गौतम उपस्थित थे।

शासकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित

श्योपुर, 20 जुलाई 2024
शासकीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए इच्छुक नए आवेदकों को ळथ्डै पोर्टल पर नवीन पंजीयन करना आवश्यक है। नवीन पंजीयन के लिए आवेदक को लिंक https://www.gfms.mp.gov.in के माध्यम से पजीकरण करना होगा। पंजीयन में आधार ई-केवाईसी करना आवश्यक है। आवेदक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता की जानकारी दर्ज कर परीक्षण कर अपडेट करें। म.प्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 या उसके उपरांत उत्तीर्ण की जानकारी दर्ज कर अपडेट करें। पंजीकरण में दर्ज समस्त योग्यताओं की मूल अंकसूची लेकर संकुल प्राचार्य से आवेदन को ऑनलाइन सत्यापन करायें।
संकुल प्राचार्य द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन के बाद स्कोर कार्ड जनरेट होगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने जानकारी दी कि पूर्व से पंजीकृत आवेदकों को पुनः पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं है। पूर्व से पंजीकृत आवेदक नवीन शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता दर्ज करने के लिए प्रोफाईल अनलॉक करें, इसके बाद नवीन शैक्षणिक एय व्यवसायिक योग्यता की जानकारी अपडेट/संशोधन करे। आवेदकों को योग्यताओं के अपडेशन/सशोधन करने के बाद संकुल प्राचार्य से ऑनलाईन सत्यापन कराना होगा।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संकुल प्राचार्यों को आवेदको द्वारा आवेदन में दर्ज समस्त योग्यताओं का मूल दस्तावेजों से मिलान कर जानकारी सत्य पाये जाने पर पोर्टल से ऑनलाइन सत्यापन का कार्य करने एवं आवेदन सत्यापन के उपरांत आवेदक को प्रिंट निकालकर देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आवेदन में दर्ज किये गये दस्तावेजों की छायाप्रतियों को अभिलेख में संधारित करने के लिए कहा गया है।

किसानों के लिए चंबल नहर में तत्काल पानी छोड़ा जाए अन्यथा किसान करेंगें उग्र आंदोलन – राधेश्याम मीणा मूंडला

 

दिनांक – 18/07/24

चंबल नहर में पानी छोड़े जाने के लिए किसानों ने ज्ञापन दिया 

 श्योपुर की चंबल नहर में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसानों ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट, श्योपुर पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ एवं डिप्टी कलेक्टर वाई एस तोमर को ज्ञापन दिया । इस मौके पर कलेक्टर ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मीटिंग करके चंबल नहर में पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया एवं जिले में व्याप्त बिजली समस्या के निदान के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए । किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया कि श्योपुर जिला कृषि प्रधान जिला है, कृषि जिले में मुख्य आय का स्रोत है, व्यापारिक गतिविधियां भी कृषि आधारित है । इस वर्ष श्योपुर जिले में रिकॉर्ड रकबे में धान की फ़सल 60 से 70 हजार हेक्टेयर में होने का अनुमान है । जिसके कारण बिजली सप्लाई पर अत्यधिक लोड है, जिले के अधिकतर फीडर ओवरलोडेड है जिसके कारण बिजली की आपूर्ति सुचार रूप से नहीं होने से किसानों को धान की फसल करने में कठिनाई उत्पन्न होगी । राजस्थान के कोटा में चंबल नदी पर स्थित कोटा बैराज जो कि अपनी क्षमता का 100% उपरी इलाकों में अच्छी बरसात कारण भर चुका है तथा पानी की निरंतर आवक के कारण ओवरफ्लो पानी को चंबल नदी में छोड़ा जा रहा है । श्योपुर जिले में किसानों को धान की फसल लगाने एवं सिंचाई हेतु पानी की आवश्यकता है तथा चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की टेस्टिंग के लिए भी चंबल नहर में पानी छोड़े जाने की आवश्यकता है । किसानों के हित को दृष्टिगत रखते हुए चंबल दाहिनी नहर में तीन हजार से साढे तीन हजार क्यूसेक पानी छुड़वाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । ताकि किसान सुचारू रूप से धान की फसल को लगाने एवं सिंचाई करने का कार्य कर सके व‌ जिले में उत्पन्न बिजली समस्या का समाधान हो सके ।‌ अन्यथा की स्थिति में क्षेत्र का किसान वर्ग क्रमिक रूप से हड़ताल, धरना – प्रदर्शन व चक्का जाम करने को बाध्य होगा। जिसका समस्त उत्तरदायित्व शासन एवं प्रशासन का होगा

इस अवसर पर नाथूलाल सोईं, रामेश्वर आसीदा, हरिमोहन गोहेड़ा, रामराज पच्चीपुरा, बालमुकुंद धनखेड़ा, हनुमान मूंडला, राकेश बगवाड़ा, गोरी शंकर हिरनीखेड़ा, लोकेन्द्र, कमलेश आसीदा, देवकी ढोटी, धनराज जारेला, महेश ढोटी, निरंजन ढोटी आदि किसान उपस्थित हुए 

नलजल योजनाओं के संधारण हेतु पंचायतो को उपलब्ध कराई जायेगी राशि कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित

मूंझरी समूह जल प्रदाय योजना में आवदा बांध से होगी वाटर सप्लाई
श्योपुर, 18 -7-2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हैंडओवर की गई नलजल योजनाएं एवं अन्य नलजल योजनाओं के संधारण हेतु पंचायतो को जिला पंचायत के माध्यम से मेंटीनेंस राशि उपलब्ध कराई जायेगी। ऐसी योजनाएं जिनमें मेंटीनेंस की आवश्यकता है, संबंधित पंचायतो के सचिव स्टीमेंट जनपद पंचायत के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। इसके साथ ही उन्होने पीएचई अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रगतिरत योजनाओं का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जायें तथा रोड रीस्टोरेशन का कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जायें।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि पंचायतो के नलजल योजनाओं का हैंडओवर करने से पहले टेस्टिंग कर यह सुनिश्चित कर ले कि लक्षित परिवारो तक नल से जल पहुंच रहा है, पाइपलाइन में यदि लीकेज आदि हो तो उसका संधारण तत्काल कराया जाये। जलकर की राशि जमा करने, नलो में टोटिया लगाने एवं पानी की जरूरत नही होने पर उन्हें बंद करने के संबंध में ग्रामीणों को आईएसए गतिविधियो के माध्यम से जागरूक किया जाये तथा जिन नलो में टोटिया क्षतिग्रस्त हो गई है, उनको संबंधित निर्माण एजेंसियो के माध्यम से बदला जाये।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि श्योपुर जिले के सभी गांवो को कवर करने के लिए मूंझरी एवं चंबल समूह जल प्रदाय योजना संचालित है, इस योजना के तहत सतही जलस्त्रोतो से वाटर की सप्लाई की जायेगी। उन्होने विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्यान आकृष्ट कराये जाने पर पीएचई अधिकारियों को निर्देश दिये कि आवश्यकता के अनुसार बसाहटो, मजरो टोलो में हैंडपम्प लगाये जाये तथा सिंगल फेस मोटर डाली जाये।
बैठक में कार्यपालन यंत्री  शुभम अग्रवाल द्वारा जानकारी दी गई कि जल जीवन मिशन के तहत 325 योजनाएं स्वीकृत है, जिनमें से 128 पूर्ण कर 81 योजनाएं पंचायतो को हैंडओवर कर दी गई है, शेष 197 योजनाओं का कार्य प्रगतिरत है। अगले त्रेमास सितंबर तक 128 योजनाओं को पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके अगले त्रेमास में 20 तथा आगामी त्रेमास में 49 योजनाओं को पूर्ण किया जायेगा।
मूंझरी समूह जल प्रदाय योजना में आवदा बांध से होगी वाटर सप्लाई
जल निगम में जनरल मैनेजर श्री अंनत कुमार ने बैठक में बताया कि 171.24 करोड लागत की मूंझरी समूह जल प्रदाय योजना में 122 ग्रामों में वाटर की सप्लाई होगी। इस योजना के तहत अब आवदा बांध से पानी लिया जायेगा, जिसके क्रम में आवदा में 22.46 एमएलडी क्षमता का इंटेकवैल बनाया जायेगा। योजना के तहत ग्राम बुखारी में लगभग 17 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र लगेगा। उन्होने बताया कि आवदा बांध से गर्मियों में वाटर सप्लाई की निरंतरता के लिए चंबल कैनाल से पानी लिया जायेगा। इसके लिए 16 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जायेगी, यह पानी मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के बीच सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता हेतु किये गये करार के अतिरिक्त होगा। इस योजना का संचालन एवं संधारण आगामी 10 वर्ष तक संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होने बताया कि चंबल समूह जल प्रदाय योजना के तहत बरेठा में इंटेकवैल बनाया जायेगा और वीरपुर के पास ग्राम श्यारदा में जलशोधन संयंत्र लगेगा। इस योजना के तहत 387 गांवो को पानी की सप्लाई होगी। उन्होने बताया कि दोनो योजनाओ में प्रारंभिक स्तर पर कार्य शुरू हो गये है।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में श्योपुर विधायक  बाबू जण्डेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं विजयपुर विधायक के प्रतिनिधि  जगदीश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि  जयदीप तोमर, कार्यपालन यंत्री पीएचई  शुभम अग्रवाल, जल निगम ग्वालियर के जनरल मैनेजर  अंनत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।