श्योपुर, 31 दिसंबर 2024
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि डीएफओ मुरैना सुजीत पाटिल द्वारा गेम रेंजर राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण सबलगढ के प्रस्ताव के आधार पर वनरक्षक प्रभाकर शर्मा एवं आकाश शर्मा को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। निलंबन काल में आकाश शर्मा का मुख्यालय वन परिक्षेत्र पहाडगढ तथा प्रभाकर शर्मा का मुख्यालय वन परिक्षेत्र जौरा निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही श्याम सिंह चौहान प्रभारी अधीक्षक देवरी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है।
इसी प्रकार गेम रेंज सबलगढ अंतर्गत पदस्थ वन रक्षक प्रभाकर शर्मा एवं धर्म सिंह गुर्जर के बीच फोन पर हुई वार्तालाप के वायरल ऑडियो के संबंध में विस्तृत जांच कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए डीएफओ मुरैना पाटिल द्वारा प्रभारी उप वनमंडलाधिकारी सबलगढ कुलदीप राजौदिया को निर्देशित किया गया है।
डीएफओ पाटिल द्वारा अधीक्षक राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण योगेन्द्र कुमार पारधे के वीडियो वायरल मामले में वीडियो की सत्यतता की पुष्टि एवं निष्पक्ष जांच कार्यवाही हेतु समिति गठित कराकर जांच कराये जाने के लिए मुख्य वन संरक्षक वन वृत ग्वालियर को पत्र भेजा गया है तथा पत्र की प्रतिलिपि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन-1 को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।
