Sunday, November 22, 2026
Home Blog Page 101

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार के लिए आदिवासी हितग्राहियों को चैक वितरण

श्योपुर, 13 जनवरी 2025

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के दो हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा प्रथम किस्त अतंर्गत 50-50 हजार रूपये की राशि के चैक प्रदान किये गये। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण लालजीराम मीणा भी उपस्थित थे।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने ग्राम रतोदन निवासी  करण आदिवासी एवं ग्राम सायपुरा निवासी  पाचया लाल आदिवासी को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए चैक प्रदान किये। सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री लालजीराम मीणा ने बताया कि योजना के तहत एक-एक लाख रूपये के ऋण प्रकरण स्वीकृत किये गये है, जिसमें प्रथम किस्त के रूप में दोनो हितग्राहियों को 50-50 हजार रूपये की ऋण राशि प्रदान की गई है। द्वितीय किस्त स्वरोजगार स्थापित करने के उपरांत प्रदान की जायेगी। दोनो हितग्राहियों ने अपने-अपने गांव में किराना शॉप के लिए ऋण प्राप्त किया है। 

उल्लेखनीय है कि योजना में योजना के तहत लाभ लेने के लिए मप्र के मूल निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवा जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष है तथा कक्षा 8वी परीक्षा उर्त्तीण हो, पात्र होगें। परिवार की वार्षिक आय सीमा 12 लाख रूपये से अधिक नही होना चाहिए। इस योजना के तहत उद्योग स्थापित करने के लिए 50 लाख रूपये तक तथा सेवा क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए 25 लाख रूपये तक का ऋण प्रदाय किया जाता है। इच्छुक आवेदक www.samast.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकते है। 

कॉलोनियों में प्लाट खरीदने के संबंध में एडवाईजरी जारी भूमि की जांच पडताल के बाद ही खरीदे प्लाट कालोनाईजर लगायेगे अपनी-अपनी साइट पर बोर्ड

श्योपुर, 11 जनवरी 2025
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की ओर से श्योपुर जिले में प्लाट संपत्ति खरीदने वालो के लिए एडवाईजरी जारी की गई है कि जिस स्थान अथवा कॉलोनी में प्लाट खरीद रहे हो, तो पहले उसकी जांच पड़ताल कर लें। अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदने से बचे, इसके साथ ही उन्होने कॉलोनाईजरो को निर्देश दिये है कि अपनी-अपनी कॉलोनी साइड पर बोर्ड लगाकर उस पर जानकारी प्रदर्शित की जायें। इस जानकारी में कॉलोनाईजर का रजिस्ट्रेशन, टीएनसीपी की मंजूरी का क्रमांक, डायर्वसन तथा भूमि जिससे खरीदी गई है, उसका रजिस्ट्री क्रमांक, नाम आदि जानकारी अंकित करना होगी।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान अथवा कॉलोनी में प्लाट खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर ले कि कॉलोनाईजर का रजिस्ट्रेशन है, भूमि डायर्वटेड है, टीएनसीपी तथा अन्य प्रशासनिक स्वीकृतियां है संपूर्ण जानकारी करने तथा वैद्य तरीके से कॉलोनी काटी गई हो, उसी में प्लाट खरीदें। इसके साथ ही भवन की स्वीकृति लेकर ही भवन निर्माण करायें। उन्होने कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लाट लेने से न तो लोन की सुविधा मिल पाती है और न ही बिजली, पानी, सडक आदि बुनियादी सुविधाएं इसलिए नागरिक प्लाट खरीदते समय सर्तकता बरते तथा जांच परख करने के बाद ही प्लाट खरीदे। इसके साथ ही उन्होने तीनो एसडीएम को निर्देश दिये है कि अपने-अपने क्षेत्र में जहां भी कॉलोनियां विकसित की जा रही है, उन कॉलोनाईजर्स से जमीन के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित करते हुए सूचना पटल लगवाये जायें तथा अवैध कॉलोनी काटने वालो पर कडी कार्यवाही की जाये।

रेत के अवैध भण्डारण एवं मिट्टी के अवैध उत्खन्न पर जुर्माना 27 लाख

श्योपुर, 10 जनवरी 2025
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा रेत के अवैध भण्डारण एवं मिट्टी के अवैध उत्खन्न पर दो लोगों के विरूद्ध अर्थदण्ड का आदेश पारित किया गया है।

पारित आदेश के अनुसार ग्राम बर्धाबुजुर्ग तहसील श्योपुर अंतर्गत भूमि सर्वे क्रमांक 271/1 रकबा 0.345 हेक्टयर भूमि पर 1812 घन मीटर मिट्टी का अवैध उत्खन्न किये जाने से 90 हजार 600 रूपये रॉयल्टी की 15 गुना रॉयल्टी राशि 13 लाख 59 हजार तथा इतनी ही राशि के समतुल्य अधिरोपित अर्थशास्त्री राशि 13 लाख 59 हजार रूपये तथा एक हजार रूपये प्रशमन राशि कुल 27 लाख 19 हजार रूपये अनावेदक अनवर पुत्र नूरूद्दीन निवासी बर्धाबुजुर्ग से जमा कराये जाने का प्रस्ताव खनिज अधिकारी द्वारा कलेक्टर न्यायालय को भेजा गया था। उक्त प्रस्ताव अनुसार अनवर पुत्र नूरूद्दीन के विरूद्ध शास्त्री की कुल राशि 27 लाख 19 हजार रूपये जमा कराने का आदेश पारित किया गया है।
इसी प्रकार खनिज अधिकारी द्वारा अनावेदक रामवीर पुत्र रामबिलास रावत निवासी ग्राम इमरतापुरा तहसील वीरपुर द्वारा काउपुरा रोड ग्राम इमरतापुरा में शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1081 पर खनिज रेत मात्रा 36 घन मीटर का अवैध भण्डारण पाये जाने से अनावेदक के विरूद्ध अधिरोपित शास्ति की कुल राशि 2 लाख 25 हजार जमा कराये जाने का आदेश पारित किया गया है।

कलेक्टर-एसपी द्वारा हेलीपैड स्थल का किया अवलोकन

श्योपुर, 09 जनवरी 2025
महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश मंगू भाई पटेल के 16 जनवरी को प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा कराहल स्थित स्टेडियम में हेलीपेड स्थल का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा इंतजामो के संबंध में निर्देश दिये गये। उन्होंने हेलीपैड स्थल के चारों ओर पर्याप्त बेरिकेटिंग करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर एसडीएम बीएस श्रीवास्तव, एसडीओपी प्रवीण आष्ठाना, महिला बाल विकास अधिकारी ओपी पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण लालजीराम मीणा, सीईओ जनपद राकेश शर्मा, तहसीलदार नवीन भारद्वाज, नायब तहसीलदार सुश्री रोशनी शेख, डीपीएम एनआरएलएम सोहनकृष्ण मुदगल, पीडब्ल्यूडी ईई विष्णु भगवान अग्रवाल सहित पीएचई, पीएमजीएसवाय, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी जनप्रतिनिधि की नहीं कोई पूछ पूर्व पदाधिकारियों ने संभाली कमान

श्योपुर, 08 जनवरी 2025
पीएम जनमन प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत श्योपुर जिले को प्राप्त दो मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ आज

कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निशुल्क चिकित्सीय परामर्श, निशुल्क जांच एवं सेवा, टीकाकरण, आयुष्मान पंजीकरण, सिकलसेल, टीबी जांच, मातृत्व स्वास्थ्य सेवाएं, गैर संचारी रोगों की जांच, शुगर, बीपी की जांच एवं उपचार, मुख एवं स्तन सरवाईकल, कैंसर जांच, एनीमिया जांच एवं उपचार आदि की सुविधाएं प्रदान की जायेगी। मोबाइल यूनिट में मेडिकल ऑफिसर, फिजियोथेरेपिस्ट, लैब टेक्निशियन, नर्सिग स्टॉफ मौजूद रहेगे, जो जिला स्तर से प्राप्त कार्यक्रम अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। मोबाइल यूनिट में 65 प्रकार की दवाईयां तथा 15 प्रकार की जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
सीएमएचओ डॉ सिकरवार ने बताया कि कल दिनांक 9 जनवरी को मोबाइल यूनिट गोवरदाखुर्द, रानीपुरा, फिलोेजपुरा में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायेगी।

 इस अवसर सीएमएचओ डॉ दिलीप सिंह सिकरवार, डीपीएम प्रभारी  योगेश यादव, मीडिया प्रभारी  आरबी शाक्य, डिवीजन कोर्डीनेटर मोबाइल यूनिट  संजय कुमार तिवारी, जिला कोर्डीनेटर धनराज बैरवा सहित स्टॉफ उपस्थित था।

कलेक्टर ने किया 46 पंचायत सचिवों पर 25 हजार 500 रूपयें का जुर्माना लोक सेवाओं के आवेदन समय सीमा में निराकृत नही करने पर हुई कार्यवाही

श्योपुर, 08 जनवरी 2025
कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा लोक सेवाओं के आवेदन समय सीमा में निराकृत नही करने पर 46 ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध 25 हजार 500 रूपयें जुर्माने की कार्यवाही की गई है। लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर समय सीमा से बाहर हुए आवेदनों का निराकरण नही करने पर लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत पंचायत सचिवों पर शास्ती अधिरोपित की गई है। जुर्माने की राशि 07 दिवस में जमा न कराये जाने की स्थिति में वेतन से वसूली करने के निर्देश दिये गये है। श्योपुर जनपद पंचायत के 17, विजयपुर जनपद पंचायत के 14 तथा कराहल जनपद पंचायत के 15 पंचायत सचिवों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है।
प्रबंधक लोक सेवा योगेश पुरोहित ने बताया कि मप्र लोकसेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अतंर्गत पदाभिहित अधिकारी ग्राम पंचायत सचिवों पर दिनांक 27 दिसंबर 2024 की ऑनलाइन पोर्टल रिपोर्ट अनुसार समय सीमा से बाहर हुए आवेदनों का निराकरण नही करने पर लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 7 (1) ख के अनुसार पंचायत सचिवों पर शास्ती अधिरोपित की गई है।
जारी आदेश के अनुसार कराहल विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बर्धाखुर्द एवं श्योपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हलगावडा बुजुर्ग के सचिव पर 1500-1500 रूपये, विजयपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं कराहल विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रीछी के सचिव पर 750-750 रूपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। इसके अलावा श्योपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अलापुरा, बगदिया, चक बमूलिया, ददूनी, ढोटी, गलमान्या, हिरनीखेडा, इन्द्रपुरा, ज्वालापुर, कुडायथा, लूण्ड, लुहाड, नयागांव, राडेप, राधापुरा एवं तलावदा, कराहल विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बंधाली, बरगवा, बुढेरा, बुखारी, ढेगदा, गोरस, हीरापुर, कलमी ककरधा, कराहल, कैलोर, पहेला, रानीपुरा, बावडीचापा तथा विजयपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अर्रोदा, बडागांव, बिचपुरी, गोहर, गोपालपुरा, इकलौद, जमूदी, किन्नपुरा, मेदावली, पांचो, रनावद, रिझेठा, श्यामपुर के पंचायत सचिवो पर 500-500 रूपये का जुर्माना किया गया है।

शहरी क्षेत्र में आवास के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू उपचार के लिए दो आवेदको को दी 10-10 हजार की सहायता मुख्यमंत्री बाल हद्य उपचार योजना में ऑपरेशन कराने के निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

श्योपुर, 07 जनवरी 2025
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जनसुनवाई में आवास की मांग लेकर आये आवेदको को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 शुरू हो गई है, जिसके तहत आवेदन ऑनलाइन करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होने बताया कि पिछले समय संचालित आवास योजना 1.0 के स्थान पर आवास योजना 2.0 हाल ही में शुरू हुई है। इसके तहत आवेदक नये सिरे से अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। आवास योजना में लाभ लेने के लिए किसी भी ऑनलाइन सेंटर से आवेदन किया जा सकता है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण शुरू करने के निर्देश दिये गये है, जिसके तहत सर्वेयर जो कि संबंधित पंचायतो के सचिव अथवा रोजगार सहायक होंगे, उनका ई-केवायसी कर पंजीयन की प्रक्रिया की जा रही है। राज्य शासन से निर्देश मिलने के बाद अतिरिक्त पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान करने के लिए सर्वे शुरू किया जायेगा, अगले 3 माह में सर्वे की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी।
जनसुनवाई में कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए।
उपचार के लिए दो आवेदको को दी 10-10 हजार की सहायता
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जनसुनवाई के दौरान रघुनाथपुर निवासी महिला श्रीमती शारदा जादौन पत्नि  देवेन्द्र जादौन को आंखो के उपचार के लिए रेडक्रॉस के माध्यम से 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चैक प्रदान किया गया। इसी प्रकार ग्राम ढेगदा निवासी लेखराज राव को पत्नि श्रीमती विमला राव के उपचार हेतु 10 हजार रूपये की सहायता प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री बाल हद्य उपचार योजना में ऑपरेशन कराने के निर्देश
कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम अर्रोदरी निवासी  राम सिंह रावत के आवेदन पर उनके साढे चार वर्षीय पुत्र पिं्रस का ऑपरेशन आरबीएसके कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हद्य उपचार योजना में कराये जाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये गये। आवेदक ने बताया कि उनके पुत्र प्रिंस के दिल में छेद है, जिसका ऑपरेशन होना है। इस संबंध में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से संबंधित आवेदक को अस्पताल भेजकर कार्यक्रम कोर्डीनेटर श्रीमती स्नेहलता गुर्जर के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण कराये जाने एवं निशुल्क ऑपरेशन कराये जाने के निर्देश दिये गये।
स्पोंस्रशिप योजना में लाभ देने के निर्देश
कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा ग्राम टर्रामाफी निवासी बालक हनुमान पुत्र स्व. श्री मनोज बैरवा को स्पोंस्रशिप योजना अंतर्गत लाभ दिये जाने के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी  ओपी पाण्डेय को दिये गये। जनसुनवाई में बालक के साथ आये दादा श्री छोटूलाल बैरवा ने बताया कि उनके पुत्र स्व. मनोज की मृत्यु हो गई है तथा बालक की मॉ अपने परिजनो के पास पीहर चली गई है। उक्त आवेदन के क्रम में बालक को स्पोंस्रशिप योजना अंतर्गत लाभ दिये जाने के निर्देश दिये गये।
महिला को मिला पात्रता पर्ची का लाभ
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जनसुनवाई के दौरान पात्रता पर्ची की मांग लेकर आई महिला श्रीमती संतोष गुर्जर निवासी तलावदा का नाम पोर्टल पर जोडने की कार्यवाही की गई। फूड आफिसर सुनील शर्मा ने बताया कि पात्रता पर्ची के लिए कैटेगरी पात्रतानुसार ऑनलाइन पोर्टल पर मैपिंग कर दी गई है। शीघ्र ही पात्रता पर्ची जारी हो जायेगी।
प्रकरण का परीक्षण कर आरबीसी 6-4 में लाभ देने के निर्देश
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा वर्षाकाल में पानी में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में प्रकरण का परीक्षण कर आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रूपये की सहायता राशि का लाभ दिये जाने निर्देश तहसीलदार श्योपुर श्री अर्जुन सिंह भदौरिया को दिये गये। मंडी के पीछे श्योपुर निवासी महिला श्रीमती ग्यारसी आदिवासी ने आवेदन प्रस्तुत किया कि उसके पति स्व. श्री प्रहलाद आदिवासी की वर्षाकाल में पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।
संबल योजना में लाभ प्रदान करने के निर्देश
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम खोजीपुरा निवासी महिला श्रीमती प्रेमलता राठौर के आवेदन पर मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत प्रकरण का परीक्षण कर पात्रतानुसार लाभ दिये जाने के निर्देश जिला पंचायत की संबल प्रभारी श्रीमती सारिका पाटीदार को दिये गये। महिला द्वारा पति स्व. रमेशचंद राठौर की मृत्यु हो जाने से योजना के तहत लाभ दिये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
जनसुनवाई के दौरान जरूरतमंदो को कंबल प्रदाय
कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा जनसुनवाई के दौरान जरूरतमंद आवेदको को कंबल प्रदाय किये गये। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों को कंबल का वितरण किया गया।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम मनोज गढवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

फूड सेफ्टी विभाग ने लिये मावा एवं बेसन लड्डू के नमूने

श्योपुर, 06 जनवरी 2025
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में सीएमएचओ डॉ दिलीप सिंह सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विजयपुर में बंसल स्वीट्स का निरीक्षण किया गया तथा मावे एवं बेसन लड्डू के सैंपल लिए गए जिन्हें जांच के लिए राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी धमेन्द्र जैन ने बताया कि आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विजयपुर स्थित बंसल स्वीट्स का निरीक्षण किया गया तथा समोसे, बेढई साफ तेल में तलने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान मावे एवं बेसन लड्डू के सैंपल लिये गये। इन सेम्पलो को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

देश के 80 प्रतिशत से अधिक घड़ियालों का घर है चंबल नदी “घड़ियाल राज्य है मध्यप्रदेश”

श्योपुर, 04 जनवरी 2025
वन्य जीवन से समृद्ध मध्यप्रदेश बाघ प्रदेश, चीता प्रदेश, तेंदुआ प्रदेश के साथ अब घड़ियाल प्रदेश भी है। यहाँ गिद्धों का आदर्श रहवास है। देश में घड़ियालों की संख्या 3044 है और उसमें से मध्यप्रदेश में 2456 है। इस प्रकार देश में 80 प्रतिशत से अधिक घड़ियालों का घर है मध्यप्रदेश। यहाँ पर डॉल्फिन का भी रहवास है। मध्यप्रदेश में अथक प्रयासों से घड़ियालों के संरक्षण का कार्य किया गया। उनके प्राकृतिक रहवास को सुरक्षित बनाया गया और अवैध शिकार पर रोक लगायी गयी। साथ ही अवैज्ञानिक मछली पकड़ने के तौर-तरीकों को बंद किया गया।
435 किलोमीटर क्षेत्र को किया चंबल घड़ियाल अभयारण्य घोषित
चंबल नदी के 435 किलोमीटर क्षेत्र को चंबल घड़ियाल अभयारण्य घोषित किया गया है। चंबल नदी मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बहती है। नदी में घड़ियालों की वृद्धि की वजह देवरी ईको सेंटर है। इस सेंटर में घड़ियाल के अण्डे लाये जाते हैं और उनसे बच्चे निकलने के बाद उनका पालन किया जाता है। बच्चों की आयु 3 साल होने पर उन्हें नदी में छोड़ दिया जाता है। प्रतिवर्ष 200 घड़ियाल को “ग्रो-एण्ड-रिलीज” कार्यक्रम के तहत नदी में छोड़ा जाता है। स्वच्छ नदियों में रहना और नदियों को स्वच्छ रखना घड़ियालों की विशेषता है। इसी वजह से कई राज्यों से इसकी माँग की जाती है। चंबल नदी के घड़ियाल प्रदेश एवं देश की नदियों की शान बढ़ा रहे हैं। जलीय जीव घड़ियाल नदियों का ईको सिस्टम मजबूत करते हैं।
देश में वर्ष 1950 और 1960 के दशक के बीच घड़ियालों की आबादी में 80 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। भारत सरकार ने 1970 के दशक में इसे संरक्षण प्रदान किया। संरक्षण समूहों ने प्रजनन और पुनरू प्रवेश कार्यक्रम शुरू किये। हालांकि, वर्ष 1997 और वर्ष 2006 के बीच घड़ियालों की आबादी में गिरावट आयी।
घड़ियाल को गेवियलिस गैंगेटिकस, जिसे गेवियल या मछली खाने वाला मगरमच्छ भी कहा जाता है। वयस्क मादा घड़ियाल 2.6 से 4.5 मीटर (8 फीट 6 इंच से 14 फीट 6 इंच) लम्बी होती है और नर घड़ियाल 3 से 6 मीटर (9 फीट 10 इंच से 19 फीट 8 इंच) लम्बे होते हैं। वयस्क नर के थूथन के अंत में एक अलग सिरा होता है, जो घड़ा नामक मिट्टी के बर्तन जैसा दिखता है, इसलिये इसका नाम घड़ियाल पड़ा। घड़ियाल अपने लम्बी, संकरी थूथन और 110 आपस में जुड़े तीखे दाँतों की वजह से मछली पकड़ने में सहायक होते हैं।
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य की स्थापना के लिये 30 सितम्बर, 1978 में भारत सरकार की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। घड़ियालों का कुनबा बढ़ाने के लिये मुरैना में चंबल घड़ियाल सेंक्चुरी के देवरी घड़ियाल सेंटर में हेचिंग सेंटर शुरू किये जायेंगे। इन नदियों के किनारे बसे 75 गाँव के लोगों को जागरूक किया गया है। गाँव के 1200 लोग घड़ियाल मित्र के रूप में वन विभाग के साथ काम कर रहे हैं।
पंजाब में वर्ष 1960-70 के बाद से वहाँ की नदियों से घड़ियाल गायब हो गये थे। चंबल नदी के देवरी घड़ियाल सेंटर से वर्ष 2017 में घड़ियाल पंजाब भेजे गये थे। वर्ष 2018 में 25 घड़ियाल सतलुज नदी के लिये भेजे गये और वर्ष 2020 में व्यास नदी के लिये 25 घड़ियाल भेजे गये थे।
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य


चंबल नदी के पारिस्थतिकी तंत्र को सुरक्षित रखने की दिशा में राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य बनाया गया था। तीन राज्यों में स्थित इस सेंचुरी का मुख्य आकर्षण घड़ियाल और दुर्लभ पक्षी ‘स्कीमर’ है। यह गंगेटिक में पायी जाने वाली डॉल्फिन, घड़ियाल, मगरमच्छ और साफ पानी के कछुओं के लिये प्रसिद्ध है। वर्ष 1979 में इसे राष्ट्रीय अभयारण्य घोषित किया गया था। यह तीन राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान में फैला हुआ है। अब तक प्रवासी एवं यहाँ रहने वाले पक्षियों की 290 से अधिक प्रजातियों की पहचान की जा चुकी है। इस अभयारण्य का मुख्य आकर्षण घड़ियाल और दुर्लभ पक्षी “इण्डियन स्मीकर” है। यह दुर्लभ पक्षी गर्मियों के मौसम में यहाँ अपना घरोंदा बनाते हैं। देश में अपनी कुल आबादी के करीब 80 फीसदी स्मीकर चंबल सेंचुरी में प्रवास करते हैं।

वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजन की कार्य योजना बनायें-कलेक्टर अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की

श्योपुर, 03 जनवरी 2025
कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अस्पताल के सभागार में आयोजित स्वास्थ्य अधिकारियों तथा अन्य स्टॉफ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजन की कार्य योजना तैयार की जायें, जिससे ब्लड बैंक को पर्याप्त मात्रा में रक्त की आपूर्ति हो सकें। उन्होेने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में परोपकार की भावना पेशे की विश्वसनीयता को बढाता है। श्योपुर का अस्पताल सुविधाओं से युक्त है तथा इसका इन्फ्रास्टेक्चर भी बेहतर है, हम अपनी सेवा भावना के माध्यम से परेशानी में आने वाले लोगों की उचित देखभाल करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को ओर अधिक बेहतर बना सकते है। इमरजेन्सी में अस्पताल पहुंचने वाले के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा त्वरित कार्य करने की प्रक्रिया अपनाकर हम अपने कार्य को ओर अधिक प्रशंसनीय बना सकते है। छोटी-छोटी चीजो से हम लोगों के बीच में आदर भी प्राप्त कर सकते है और समाज एवं समुदाय के बीच अपनी विश्वसनीयता भी कायम कर सकते है।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को इसी सत्र से शुरू कराने के लिए प्रयास किये जा रहे है, इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। उन्होने अपेक्षा की कि मेडिकल कॉलेज की सेवाओ के साथ ही सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर रहें। इसके लिए आवश्यक संसाधन जुटाने हेतु सतत् रूप से प्रक्रिया जारी रखी जायें। इस अवसर पर उन्होने निक्षय अभियान के तहत 100 दिवस में टीबी मुक्त श्योपुर अंतर्गत की जा रही गतिविधियों की समीक्षा भी की गई।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा विजन-2047 अंतर्गत चिकित्सको से सुझाव आमंत्रित किये गये, जिस पर अवगत कराया गया कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य सुविधाएं ओर अधिक सुदृढ की जायें। जिला अस्पताल में टीबी आईसोलेशन वार्ड को पृथक से बनाये जाने का सुझाव भी दिया गया। इसके साथ ही लेप्रोस्कोपी के माध्यम से सर्जरी हेतु प्रशिक्षण और आवश्यक उपकरणों की आवश्यकता जताई गई।
सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल ने बताया कि वर्तमान में 272 बेड संचालित है, नई बिल्डिंग बनने के बाद 150 बेड की सुविधा ओर उपलब्ध होगी। उन्होने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए 200 बेड का अतिरिक्त भवन बनाये जाने की कार्य योजना भी है, मेडिकल कॉलेज शुरू होने पर कुल 600 बेड संचालित किये जा सकेंगे। उन्होने जानकारी दी कि वर्तमान में ब्लड बैंक में 600 यूनिट ब्लड स्टोर किये जाने की क्षमता है।

निक्षय पोषण किट का वितरण
कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा 5 क्षय रोगियों को निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने गत मंगलवार को 5 क्षय रोगियों को अपनी ओर से निक्षय पोषण किट उपलब्ध कराने का संकल्प लेते हुए सहयोग राशि प्रदान की गई थी, उसी क्रम में आज इन 5 क्षय रोगियों को निक्षय पोषण किट कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा प्रदान की गई। स्वयंसेवी रूप में निक्षय मित्र बनने की योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपनी स्वैच्छा से क्षय रोगियों के लिए पोष्टिक खाद्यान किट हेतु सहयोग राशि प्रदान कर सकता है, एक माह की किट के लिए 700 रूपये की राशि प्रदाय करनी होती है। रोगी को खाद्यान किट 6 महीने तक उपलब्ध कराई जाती है। कलेक्टर श्री कन्याल की पहल पर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा 78 रोगियों को निक्षय किट उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है।

बैठक में डीपीओ महिला बाल विकास ओपी पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल, डॉ विष्णु गर्ग, डॉ ललित शर्मा, क्षय अधिकारी डॉ यतेन्द्र रावत, डॉ दिनेश गोयल, डॉ गजेन्द्र धाकड आदि चिकित्सक उपस्थित थे।