Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 98

हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

श्योपुर, 06 -8- 2024
माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल द्वारा वर्ष 2025 के लिए हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। एमपी बोर्ड द्वारा 10वी एवं 12वी बोर्ड के लिए घोषित किये गये परीक्षा कार्यक्रम अनुसार 10वी की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च तक आयोजित होगी तथा 12वी की परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से शुरू होकर 25 मार्च को समाप्त होगी, दोनो परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए घोषित परीक्षा कार्यक्रम परीक्षा वर्ष 2025 अनुसार 10वी बोर्ड के लिए 27 फरवरी 2025 को हिन्दी विषय का पेपर होगा। इसके उपरांत 28 फरवरी को उर्दू, 01 मार्च को नेशनल स्कील क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के समस्त विषय एवं आटिफिशियली इंटेलीजेन्सी, 03 मार्च को अंग्रेजी, 05 मार्च को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिधीं तथा मूकबधिर एवं दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज तथा कम्प्युटर विषय के पेपर होगें। 6 मार्च को संस्कृत, 10 मार्च को गणित, 13 मार्च को सामाजिक विज्ञान तथा 19 मार्च को विज्ञान विषय का पेपर होगा।
12वी बोर्ड के लिए जारी परीक्षा कार्यक्रम अनुसार 25 फरवरी को हिन्दी, 28 फरवरी को अंग्रेजी, 1 मार्च को उर्दू, मराठी, 4 मार्च को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनीमल हस्बेंडरी, मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व एवं भारतीय कला का इतिहास, 5 मार्च को बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन, तबला-पखावज, 6 मार्च को ड्राईग एण्ड डिजाइन, 7 मार्च को भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइन एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 8 मार्च को बायोलॉजी, 10 मार्च को मनोविज्ञान, 11 मार्च को इफोमेटिक प्रेक्टिसेस, 12 मार्च को संस्कृत, 17 मार्च को रसायनशास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलीमेंट ऑफ सांइस एण्ड मैथेमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्रांईग एण्ड पेंटिग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान, 19 मार्च नेशनल स्किल क्वलीफिकेशन फ्रेमवर्क के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा, 20 मार्च को समाजशास्त्र, 22 मार्च कृषि, होम सांइस (कला समूह), बुक कीपिंग एण्ड एकांउटेन्सी, 24 मार्च को राजनीति शास्त्र, 25 मार्च को मैथमेटिक्स विषय के पेपर होगे।

अतिवर्षा से सेंकड़ों बीघा जलमग्न धान की फसल नष्ट होने की कगार पर, फ़सल से पानी के निकास का प्रबंध तत्काल करें प्रशासन

दिनांक 6/08/24


श्योपुर – बड़ौदा बत्तीस क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा, राधापुर, बड़ोदिया जिन्सी, ठीकरिया आदि गांवों के किसानों की सैकड़ो बीघा धान की फसल अति वर्षा के कारण जलमग्न होकर नष्ट होने की कगार पर है। किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने बताया की अति वर्षा के कारण इन गांवों की सैकड़ो बीघा धान की फसल में पानी भरा हुआ है, खेतों में पानी भरे होने के कारण धान की फसल नष्ट होने की कगार पर है ‌। किसान धान की फसल को लगाने में अपनी लागत लगा चुका है ऐसे में धान की फसल नष्ट होने से किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा इसलिए प्रशासन को किसानों के खेतों से पानी निकालने का प्रबंध तत्काल करना चाहिए अन्यथा किसान आंदोलन करेंगे

एसडीआरएफ टीम ने सूंडी गांव में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन तो पार्वती नदी का जलस्तर घटा श्योपुर-बारा मार्ग स्थित कुंहाजापुर के पुल से आवागमन शुरू हो गया है

श्योपुर, 05 -8- 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में एसडीआरएफ की टीम द्वारा पार्वती नदी के बीच बसे सूंडी गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 65 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पार्वती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर अधिक पहुंचने की स्थिति में एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को रेस्क्यू करते हुए ग्राम अडवाड में बनाये गये बाढ़ राहत कैम्प में लाया गया। वर्तमान में पार्वती नदी का जलस्तर डेंजर लेबिल 198 मीटर की अपेक्षा लगभग 200 मीटर से अधिक पहुंचने पर एहतियातन ग्रामीणों को गांव से रेस्क्यू करने की कार्यवाही की गई है। नायब तहसीलदार प्रेमसर  केके शर्मा ने जानकारी दी कि महिलाओं, बच्चों एवं पुरूषो सहित 65 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
प्लाटून कमांडर  प्रमोद डण्डोतिया ने बताया कि आज सुबह कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के निर्देश पर ग्राम सुंडी में आज सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया तथा 65 लोगों को सुरक्षित निकालने की कार्यवाही की गई है। टीम अभी भी मौके पर है, उन्होने बताया कि पार्वती नदी का जलस्तर रेस्क्यू शुरू करने के समय से अब घटकर कम हो रहा है। शाम 5 बजे की रिपोर्ट के अनुसार पार्वती नदी का जलस्तर 199.20 मीटर बताया गया है। उधर चंबल नदी खतरे के निशान से 8 मीटर नीचे बह रही है।

पार्वती नदी का जलस्तर घटा श्योपुर-बारा मार्ग स्थित कुंहाजापुर के पुल से आवागमन शुरू हो गया है

10 अगस्त को आयेगे सीएम, तैयारियों के निर्देश लाडली बहना योजना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे राशि स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में होगे शामिल

श्योपुर, 05-8- 2024
माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 10 अगस्त को श्योपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय विजयपुर पर आयोजित स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में शामिल होगे तथा रक्षाबंधन से पूर्व लाडली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर की लाडली बहनाओं के बैंक खातों में राशि का अंतरण करेंगे। कार्यक्रम विजयपुर स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को सौपे गये दायित्व अनुसार तैयारियां करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए जिन निर्माण, विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण कराया जाना है, उसकी सूची तत्काल सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर को उपलब्ध कराई जायें।

कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने राजस्व, जल संसाधन, स्वास्थ्य, एमपीईबी, आदिम जाति कल्याण, एमपीआरडीसी आदि विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन कार्यो की स्वीकृति प्राप्त हो गई है, उनके भूमिपूजन, शिलान्यास कराये जाये तथा जो कार्य पूर्ण हो गये है, उनका लोकार्पण कराया जायें। इसके लिए संबंधित विभाग सभी तैयारियां पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
जर्जर भवनो का सर्वे कर खाली करायें, स्कूल, आंगनबाडी को लेकर सख्त निर्देश
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में अतिवर्षा का दौर चल रहा है, किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए नगरपालिका शहर में जर्जर भवनो को चिन्हित कर उन्हें तत्काल खाली कराये। क्षतिग्रस्त भवनो को सुरक्षित रूप से डिसमेंटल कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि ऐसे भवनो को खाली कराने से उनमें निवासरत लोग यदि आर्थिक रूप से कमजोर है तो उनके निवास के संबंध में प्रारंभिक तौर पर प्रशासन द्वारा उनकी मदद की जायेगी।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने आंगनबाडी एवं स्कूल भवनो को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि कोई भी ऐसे भवन में केन्द्र या स्कूल संचालित नही होना चाहिए जो क्षतिग्रस्त है। उन्होने कहा कि ऐसे भवनो से बच्चों को तत्काल अन्य नजदीकी शासकीय भवनो में शिफ्ट किया जायें, इसमें आंगनबाडी केन्द्र, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन आदि शासकीय बिल्डिंग हो सकती है। संबंधित शाला प्रभारी संशय होने की स्थिति में अपने क्षेत्र के उपयंत्री से भवन का भौतिक सत्यापन कराये, इस संबंध में उन्हें भी निर्देश जारी किये गये है। शाला प्रभारी अपने विवेक से भी ऐसे भवन जो गिरने की स्थिति में हो तत्काल बच्चों को वहां से शिफ्ट करने की कार्यवाही करेंगे।
जल भराव वाले स्थानों पर नजर रखने के निर्देश
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में नदी किनारे स्थित ग्राम एवं बस्तियों तथा अतिवर्षा के कारण जल भराव वाले स्थानो पर नजर बनाये रखे तथा आपदा की स्थिति में तत्काल कन्ट्रोलरूम को अवगत कराते हुए लोगों को शिफ्ट कराने के लिए पूर्व से तैयार कार्य योजना के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जल भराव वाले स्थानो पर कोटवार को नियुक्त किया जाये तथा लोगों को सर्तकता बरतने के लिए सचेत किया जाये, छोटे बच्चों को नदी, नालो एवं जल भराव वाले स्थानो पर न जाने देने के लिए लोगों को जानकारी दी जाये। इसके साथ ही ऐसे पुल और रपटे जो पानी में डूब जाते है, वहां सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्रीय पुलिस से समन्वय कर पुलिस गार्ड तैनात किये जायें एवं कम खतरे वाले स्थानो पर कोटवारो को नियुक्त किया जायें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री उद्यम योजना एवं स्वरोजगार योजना का लाभ लें; भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में करें आवेदन युवाओं को1 से 50 लाख तक ऋण टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में एक लाख तक मिलेगा ऋण

आदिवसी वर्ग के युवाओं को मिलेंगे 1 से 50 लाख तक ऋण

टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में एक लाख तक मिलेगा ऋण

श्योपुर, 04 -8- 2024
मध्यप्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम म.प्र. भोपाल द्वारा पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्गों के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री उद्यम योजना एवं स्वरोजगार योजना का क्रियान्वयन विभागीय समस्त पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा बताया गया कि जिले के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्गों के हितग्राही एमपी ऑनलाईन के माध्यम से समस्त पोर्टल पर आधार कार्ड, समग्र आई.डी., जाति, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण, 12वीं कक्षा की अंक सूची आदि दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। बैंकों से विभिन्न उद्देश्यों हेतु ऋण राशि प्राप्त कर योजना से लाभांवित हो सकते है। साथ ही योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, भोपाल से प्राप्त कर सकते है।

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में करें आवेदन युवाओं को1 से 50 लाख तक ऋण

मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त विकास निगम भोपाल द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवा हितग्राहियों से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। योजना में आदिवासी वर्ग के युवाओं को 1 से 50 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध होगा। इस संबंध में आवेदन समस्त पोर्टल पर ऑनलाइन किये जा सकते है तथा अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित आदिवासी वित्त विकास निगम के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
आदिवासी वित्त विकास निगम के शाखा प्रबंधक एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री एमपी पिपरैया ने बताया कि उक्त योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए जिले को 11 प्रकरणों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के तहत लाभ लेने के लिए मप्र के मूल निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवा जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष है तथा कक्षा 8वी परीक्षा उर्त्तीण हो, पात्र होगें। परिवार की वार्षिक आय सीमा 12 लाख रूपये से अधिक नही होना चाहिए। इस योजना के तहत उद्योग स्थापित करने के लिए 50 लाख रूपये तक तथा सेवा क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए 25 लाख रूपये तक का ऋण मिलेगा। इच्छुक आवेदक www.samast.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकते है।
टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में एक लाख तक मिलेगा ऋण

मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त विकास निगम भोपाल द्वारा टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। योजना में आदिवासी वर्ग के सदस्यों को 10 हजार से 01 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध होगा। इस संबंध में आवेदन समस्त पोर्टल पर ऑनलाइन किये जा सकते है तथा अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित आदिवासी वित्त विकास निगम के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
आदिवासी वित्त विकास निगम के शाखा प्रबंधक एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री एमपी पिपरैया ने बताया कि उक्त योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए जिले को 105 प्रकरणों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के तहत लाभ लेने के लिए मप्र के मूल निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे सदस्य जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष है। योजना के तहत स्वरोजगार के लिए 10 हजार से लेकर 01 लाख रूपये तक के ऋण प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक www.samast.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकते है।

मूंडला का शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर, ग्रामीणों ने नवीन भवन निर्माण एवं शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की ।

श्योपुर 3-8-2024

ग्राम मूंडला का शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने एवं स्कूल प्रांगण में पानी भरने के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है । ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के प्रांगण में हमेशा पानी भरा रहता है एवं स्कूल भवन पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है जिसके कारण कभी भी कोई हादसा घटित हो सकता है एवं छत से पानी टपकता रहता है इसीलिए बच्चे ठीक प्रकार से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। ग्राम वासियों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मांग करते हुए कहां की ग्राम मूंडला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन का निर्माण किया जाए एवं शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि बच्चों का भविष्य बिगड़ने से बच सके अन्यथा की स्थिति में ग्रामवासी आंदोलन करेंगे

सुरेंद्र मित्र मंडल की ओर से पांच अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

 

श्योपुर 3-8-2024

श्रावण मास में शिव की नगरी श्योपुर में शिव के प्रति भक्तों की आस्था के चलते पांच अगस्त सोमवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।मिडिया प्रभारी नरेश धाकड़ ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कावड़ लेने वाले भक्तों के पंजीयन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है यह भव्य कांवड यात्रा गत वर्ष की तरह नागदा के भूतेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ होगी। जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहेंगे। सुरेन्द्र सिंह जाट मित्र मंडल की अगुवाई में आयोजित इस भव्य कांवड यात्रा की तैयारियां संपन्न हो गई हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाट ने बताया कि यह कांवड यात्रा पांच अगस्त सोमवार को दोपहर 12 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी। कांवड़ यात्रा में उज्जैन के प्रसिद्ध ढोल-ताशे बजाने वाली मंडली भी रहेगी। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त कांवड़ लेकर चलेंगे।श्री धाकड ने बताया की सुरेंद्र सिंह जाट ने निवेदन किया समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में पधारकर यात्रा को भव्य बनायें। प्रातः 11 बजे से कावड़ियों एवं भक्तजनों के लिए वाहन व्यवस्थ्या पी. जी. कॉलेज पर निः शुल्क रखी गई है।गाजे-बाजे के साथ यह कांवड़ यात्रा शहर के पंडित घाट स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। जहां भगवान भुवनेश्वर महादेव पर कांवड़ चढ़ाई जाएगी और उनका अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल कावड़ियों के लिए भंडारा भी आयोजित किया जाएगा

टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी के संबंध में एडवाइजरी जारी

श्योपुर, 03 -8- 2024
टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी के संबंध में एडवाइजरी वर्तमान डिजिटल परिवेश में सायबर जालसाजों द्वारा नागरिकों को टेलीग्राम एप पर विभिन्न प्रकार से ठगा जा रहा है, जिसमें टेलीग्राम एप्लीकेशन पर विभिन्न प्रकार के मेसेज भेजकर धोखाधड़ी करना देखने में आ रहा है।
टेलीग्राम एप पर सायबर ठग सक्रिय हैं, जो कई तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे है ऑनलाइन जॉब,पार्ट टाइम जॉब, टास्क पूरा करने जैसे वीडियो, चैनल को लाइक या सब्स्क्राइब कराने पर कमीशन का लालच देकर फ्राड किया जा रहा है। क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा कई गुना लाभ बताकर पीड़ित को उनके बताये अनुसार क्रिप्टो करेंसी में निवेस करने के नाम पर ठगी करना।
टेलीग्राम पर असली ट्रेडिंग चैनल से मिलते-जुलते नाम के फर्जी चैनल बनाकर उसमें सम्मिलित करके फर्जी खरीद-फरोख्त, निवेश तथा लाभ दिखाकर पैसे फ्रॉड अकाउंट में डालकर ब्लॉक कर देना। टेलीग्राम पर प्रोडक्ट की शॉपिंग व सॉफ्टवेयर की मदद से रेटिंग बढ़ाने के नाम पर पैसे जमा कराना एवं लाभ दिखाकर पैसे ब्लॉक करके ग्रुप डिलीट कर देना। टेलीग्राम पर संचालित चौनलों पर फ्री मूवी, गेम, सॉफ्टवेयर डाउनलोड की सुविधा देकर पीड़ित के फोन में वायरस, डंसूंतम इंस्टाल कर के फोन का डाटा चुराना। टेलीग्राम पर किसी भी अनजान प्रोफाइल, ग्रुप या चौनल से ना जुड़ें ना ही किसी दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
क्रिप्टो करंसी निवेश पर अत्याधिक लाभ, शॉपिंग या जॉब ऑफर्स के लालच में फीस, रजिस्ट्रेशन, एडवांस ट्रेडिंग मनी आदि के नाम पर किसी खाते में पैसे जमा न करें। टेलीग्राम पर किसी लिंक के माध्यम से ओपन हुए एप/वेबपेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज न करें। अपने सभी सोशल मीडिया व ईमेल अकाउंट आदि पर टू-फेक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा चालू करें, ताकि आपके अकाउंट आसानी से हेक ना किये जा सकें। किसी भी अंजान वेबसाइट के माध्यम से मूवी, सॉफ्टवेयर इत्यादी डाउनलोड न करें। इससे आपके मोबाइल में वायरस या मालवेयर इंस्टॉल करके मोबाइल का डाटा चोरी किया जा सकता है। यदि आपके साथ कोई सायबर अपराध घटित होता है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या www.cybercrime.gov.in या टोलफ्री नम्बर 1930 पर करें।

15 अगस्त से सॉफ्टवेयर संपदा-2 प्रारंभ करने की तैयारी उप पंजीयन कार्यालयों में उपस्थित होना जरूरी नहीं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पंजीयन विभाग की समीक्षा

श्योपुर 03 अगस्त 2024/

सभी जिलों में कृषि भूमि के खसरे के अंतरण के दस्तावेज पंजीकृत होने पर संपदा एप्लीकेशन से राजस्व विभाग के रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम के उपयोग से साइबर तहसीलों में स्वतः नामांतरण होना शुरू हो गया है। जल्दी ही इस संपदा सॉफ्टवेयर-2 का उपयोग शुरू हो जाएगा। इसे 15 अगस्त से शुरू करने की तैयारियाँ जारी हैं। सॉफ्टवेयर संपदा-2 का पायलट परीक्षण 4 जिलों – गुना, रतलाम, हरदा और डिंडोरी मुख्यालयों में उप पंजीयन कार्यालयों में सफलतापूर्वक किया गया। इस सॉफ्टवेयर में कई ऐसी विशेषताएं हैं, जो देश में पहली बार क्रियान्वित होंगी।

उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने आज मंत्रालय में पंजीयन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नागरिकों द्वारा इस सॉफ्टवेयर के आधिकारिक उपयोग करने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। संपदा सॉफ्टवेयर से उप पंजीयन कार्यालय में उपस्थित होने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। पंजीबद्ध दस्तावेज डीमैट दस्तावेज में परिवर्तन हो जाएंगे और फेसलेस पंजीयन होगा। इलेक्ट्रॉनिक रूप से पंजीबद्ध दस्तावेज व्हाट्सएप एवं ईमेल के माध्यम से तत्काल हितग्राही को मिल जायेंगे।

सभी जिलों में भौतिक रूप से पंजीकृत दस्तावेज को भी डिजिटाइज करने की प्रक्रिया चल रही है । इसके अंतर्गत 7 जिलों हरदा, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सिंगरौली और बुरहानपुर में 100% दस्तावेज 2004-05 से डिजिटल किया जा चुके हैं । वर्ष 2005-06 तक के लगभग 1.1 करोड़ दस्तावेज में से 28 लाख दस्तावेज को डिजिटल किया जा चुका है। बताया गया कि 67 जिला मुख्यालयों और राजस्व के लिए महत्वपूर्ण उप पंजीयन कार्यालयों का आधुनिकीकरण किया गया है

राजस्व महा अभियान 2.0 पहले 15 दिन में 9 लाख 61 हजार प्रकरणों का निराकरण राज्य, संभाग, जिला और तहसील स्तर पर रोजाना समीक्षा

श्योपुर 03 अगस्त 2024

प्रदेश में चल रहे राजस्व महा अभियान 2.0 के पहले 15 दिन में 9 लाख 61 हजार 245 प्रकरणों का निराकरण हुआ है। इनमें 85 हजार 147 नामांतरण 10 हजार 752 बंटवारा 4 हजार 970 अभिलेख दुरूस्ती और 8 लाख 60 हजार 376 नक्सा तरमीम के प्रकरण शामिल है। प्रकरणों का निराकरण राज्य, संभाग, जिला और तहसील स्तर पर रोजाना समीक्षा की जा रही है।

राजस्व महा अभियान 2.0 में 18 जुलाई से एक अगस्त तक सिंगरौली और रायसेन जिलों में कुल लंबित नामांतरण प्रकरणों में से 99 प्रतिशत से अधिक का और बैतूल, बड़वानी, दतिया, नर्मदापुरम, मण्डला, हरदा, सीहोर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, देवास, नीमच, बालाघाट, मुरैना, डिण्डौरी एवं इंदौर जिले में कुल लंबित नामांतरण प्रकरणों में से 90 प्रतिशत से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है। बंटवारा प्रकरणों में अलीराजपुर, दतिया, रायसेन और हरदा जिले ने कुल लंबित प्रकरणों में से 100 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया है। सिंगरौली में 99 प्रतिशत से अधिक भिण्ड, नर्मदापुरम, मण्डला, बड़वानी, भोपाल, कटनी, आगर-मालवा, मुरैना, सिवनी, जबलपुर, खरगौन, बुरहानपुर, शाजापुर, नीमच, डिण्डौरी, झाबुआ और बैतूल जिलों में कुल लंबित प्रकरणों में से 90 प्रतिशत से अधिक का निराकरण किया गया है।

अभिलेख दुरूस्ती के मामलों में हरदा, शाजापुर और श्योपुर में कुल लंबित प्रकरणों में से 100 प्रतिशत का निराकरण किया गया है। नर्मदापुरम, सीहोर, मण्डला विदिशा, आगर-मालवा, नरसिंहपुर, छिन्दवाड़ा, मंदसौर, मैहर, जिलों में बंटवारे के कुल लंबित प्रकरणों में से 90 प्रतिशत प्रकरणों से अधिक का निराकरण किया गया है।

राजस्व न्यायालयों में समय सीमा पार लंबित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दूरूस्ती के लंबित 100 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण इसके साथ ही नक्शें पर तरमीम उठाना, खसरे की समग्र/आधार से लिंकिंग समग्र का आधार से ई-केवाईसी नवीन एवं ऑफलाइन/ नम्बर से उतरे राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि के सर्वेक्षण के कार्य को पूरा करना, फार्म रजिस्ट्री का क्रियान्वयन, पीएम किसान सेचुरेशन, आदेशों का राजस्व अभिलेख में अमल और डिजीटल क्रॉप सर्वेक्षण शामिल है