Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 97

जल गंगा संर्वधन अभियान कलेक्टर सहित जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया श्रमदान जनभागीदारी से आवदा तालाब गहरीकरण कार्य की शुरूआत जल सर्वधन अभियान के तहत जुटे श्रमदानी सीप नदी के पंडित घाट पर की साफ-सफाई

 

श्योपुर, 08 जून 2024
राज्य शासन के निर्देशानुसार गत 5 जून से 16 जून तक चलाये जा रहे ’’जल गंगा संवर्धन’’ अभियान के तहत जिलेभर में जल संरचनाओ के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जनभागीदारी के माध्यम से जिले के सबसे बडे तालाब आवदा तालाब की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं जमा सिल्ट हटाने के कार्य की शुरूआत कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा तालाब में श्रमदान कर की गई। इस अवसर पर मनरेगा परियोजना अधिकारी  विक्रम जाट, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम सहित पंचायत के पदाधिकारी, मैदानी अमले के कर्मचारी, नवांकुर संस्था के सदस्य तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि जिले में तालाबो, चैकडैमो, स्टॉपडैम एवं अन्य जल संरचनाओ के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आवदा तालाब में भी जन सहयोग से तालाब में आवश्यकतानुसार गहरीकरण, सिल्ट हटाने एवं कैचमेंट एरिया में जल प्रवाह के अवरोधो को दूर करने के कार्यो की शुरूआत की गई है। इसी क्रम में थाने में पीछे वाले क्षेत्र में स्थित आवदा तालाब के कैचमेंट एरिया में श्रमदान कर कार्य प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत कैचमेंट एरिया के ऐसे स्थान जहां तालाब की पाल के मरम्मत की आवश्यकता होगी, उसे भी दुरूस्त कराने का कार्य किया जायेगा।

आवदा बांध का निरीक्षण भी किया

आवदा तालाब में श्रमदान करने पहुंचे कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा इस दौरान आवदा बांध का निरीक्षण भी किया गया, साथ ही आवदा से निकली नहर के गेट का अवलोकन किया गया।

राज्य शासन के निर्देशानुसार गत 5 जून से 16 जून तक चलाये जा रहे ’’जल गंगा संवर्धन’’ अभियान के तहत जिलेभर में जल संरचनाओ के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगरपालिका श्योपुर के तत्वाधान में शहर की जीवन रेखा सीप नदी के पंडित घाट पर जुटे श्रमदानियो द्वारा घाट और नदी किनारो की साफ-सफाई का कार्य किया गया।
सुबह 7 बजे से आयोजित श्रमदान कार्यक्रम के तहत धार्मिक, सामाजिक महत्व के तथा जन उपयोगी पंडित घाट पर कूडा, करकट एवं कटिली झांडियो की सफाई की गई। इसके साथ ही सीप नदी के किनारे पर जमी गंदगी को भी हटाया गया। नगरपालिका में अभियान के नोडल अधिकारी  आदित्य चौहान ने बताया कि इसी क्रम में 09 जून को पंडित घाट से जती घाट तक कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, उपाध्यक्ष  संजय महाना, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, सामाजिक कार्यकर्ता  कैलाश पाराशर, श्रीमती अंजना मारवाडी,  जय सिंह जादौन, पार्षद  जुगल मेहरा, पार्षद प्रतिनिधि  टोनू गौतम,  ओपी सिकरवार, उपयंत्री पवन गर्ग, सत्यनाभानू जाटव एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।

 

जेल निरीक्षण- बंदियों से ली उनके खान-पान व स्वास्थ्य की जानकारी वृ़क्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित

श्योपुर, 08 -6- 2024
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर श्री राकेश कुमार गुप्त के मार्गदर्शन में जिला जेल, श्योपुर में निरीक्षण सह विधिक साक्षरता शिविर व ‘‘पंज ज’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में जेल में निरूद्ध बंदियों को विधिक सेवा प्राधिकरण 1987 के तहत निःशुल्क विधिक सहायता, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा एसएमडब्ल्यूपी (सीआरएल) नंबर 04ध्2021 में पारित आदेश दिनांक 29.11.2022 एवं 31.01.2023 के अंतर्गत जमानत संबंधी नियम, बंदियो की पेशी, प्लीबार्गेनिंग, पैरोल का अधिकार के बारे में बताते हुये उन्हें अवगत कराया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से बंदियों के जमानत आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किये जाते है एवं आवश्यकतानुसार उच्च न्यायालय में भी प्रेषित किये जाते है। समस्त बंदियों के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्त किया जाता है व निर्णय की प्रति निःशुल्क दी जाती है और निर्णय से संतुष्ट न होने पर अपील हेतु भी निःशुल्क वकील उपलब्ध कराया जाता है। इसके अतिरिक्त बंदियों से उनके स्वास्थ्य संबंधी, व अन्य समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। साथ ही बंदियों को दिन-प्रतिदिन मिलने वाले भोजन ठीक तरह से उपलब्ध हो रहा है या नहीं? के बारे में भी पूछा गया। इसी के साथ ही जिला जेल, श्योपुर में बंदियों के बेरिक, पाकशाला, वीडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष का निरीक्षण किया गया।
साथ ही ‘‘प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण विशेष अभियान के तहत जिला जेल, श्योपुर में पंच ज अभियान के अंतर्गत जामुन, नीम, आंवला, अमरूद इत्यादि के फलदार व औषधिय 15 पौधों का पौधारोपण कर वहां उपस्थित बंदियों को वृक्षारोपण से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया व उनके संरक्षण व देखरेख किये जाने हेतु संकल्प दिलवाया जाकर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री अरूण कुमार खरादी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती बबीता होरा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, व श्रीमती शिखा शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री व्ही.एस. मौर्य, जेल अधीक्षक, जिला जेल, अन्य जेल स्टॉफ व बंदीगण उपस्थित रहें।

अर्जुन सिंह होगे श्योपुर के तहसीलदार तहसीलदारो एवं नायब तहसीलदारो के प्रभार में परिवर्तन

श्योपुर, 07 -6-2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारो एवं नायब तहसीलदारो के प्रभार में परिर्वतन करते हुए प्रभारी तहसीलदार विजयपुर  अर्जुन सिंह भदौरिया को श्योपुर तहसीलदार के पद कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार  सीताराम वर्मा तहसीलदार बडौदा को तहसील कराहल में तहसीलदार के पद का दायित्व सौपा गया है। श्रीमती प्रेमलता पाल तहसीलदार श्योपुर को तहसीलदार वीरपुर,  सिद्धार्थ गौतम प्रभारी तहसीलदार वीरपुर को तहसीलदार विजयपुर,  रवीश भदौरिया प्रभारी तहसीलदार कराहल को नायब तहसीलदार वृत्त रघुनाथपुर,  नरेन्द्र जैन नायब तहसीलदार वृत गोरस एवं पहेला को नायब तहसीलदार वृत अगरा के साथ ही वृत गसवानी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  शैलेन्द्र देव सिंह सेंगर नायब तहसीलदार वृत अगरा को नायब तहसीलदार वृत प्रेमसर,  नरेश रायपुरिया नायब तहसीलदार वृत गसवानी को नायब तहसीलदार वृत पहेला के साथ ही वृत गोरस का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार  केके शर्मा नायब तहसीलदार वृत प्रेमसर को नायब तहसीलदार वृत मानपुर, श्रीमती मनीषा मिश्रा नायब तहसीलदार वृत पाण्डोला को तहसीलदार बडौदा,  दर्शनलाल जाटव नायब तहसीलदार मानपुर को नायब तहसीलदार वृत पाण्डोला की जिम्मेदारी दी गई है।

नपा भवन पर सूचना देने लगेगा हाई वॉल्यूम सायरन अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित

श्योपुर, 07-6- 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई।
अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने अतिवर्षा एवं बाढ से निपटने की पूर्व तैयारियों हेतु आयोजित जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 121 ग्राम बाढ आपदा के संबंध में संवेदनशील ग्रामों के रूप में चिन्हित किये गये है, जिनमें श्योपुर तहसील के 61, बडौदा के 28, कराहल में 17, विजयपुर के 05 एवं वीरपुर के 10 ग्राम शामिल है, जबकि दो गांव सूंडी और सांड अति संवेदनशील ग्रामों के रूप में चिन्हित किये गये है। उन्होने निर्देश दिये कि संबंधित विभाग अपनी-अपनी तैयारियों को चॉक-चौबंद कर ले। किसी भी आपदा की सूचना तत्काल कन्ट्रोल कंमाड सेंटर को दी जायें। बाढ की स्थिति में मैदानी अमले में शामिल पटवारी, कोटवार, पंचायत सचिव द्वारा प्रभावित क्षेत्र में मुनादी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पंचायतो द्वारा ग्रामों में स्थित तालाबो की वेस्ट वीयर की सफाई एवं मरम्मत का कार्य भी सुनिश्चित किया जायें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामों में आशाओ के पास आवश्यक दवाएं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके अलावा चिकित्सक दलो का गठन किया जायें, इसी के साथ सूंडी के समीपवर्ती गांव अडवाड एवं सांड के समीपवर्ती ग्राम टर्राखुर्द में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान का भण्डारण रखा जायें। उन्होने नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नालो की सफाई के कार्य का सत्यापन कर लें तथा ऐसे स्थान जहां जल भराव की संभावना है, वहां पानी निकासी की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जायें। जल संसाधन विभाग द्वारा प्रमुख नदियों एवं बांधो के जलस्तर की जानकारी प्रतिदिन कन्ट्रोल कंमाड सेंटर में दी जायेगी। नगरीय निकायो एवं तहसीलो में तैराको की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध रहें, इसके अलावा वॉलेटियरो की सूची तैयार की जायें। उन्होने कहा कि बाढ की स्थिति में राहत कैम्पो के लिए भवन एवं स्थानो का चिन्हांकन कर लिया जाये।
नपा भवन पर सूचना देने लगेगा हाई वॉल्यूम सायरन
अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने नगरपालिका श्योपुर के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगरपालिका भवन पर लोगो को सूचना देने एवं सर्तक करने के लिए हाई वॉल्यूम सायरन लगाया जायें। नगरपालिका में बचाव एवं राहत के लिए सभी संसाधन एवं उपकरण सुव्यवस्थित एवं सुनिश्चित किये जायें। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि 56 गोताखोर एवं तैराको की सूची तैयार कर ली गई है।
एसडीआरएफ को वाकीटाकी सेट उपलब्ध कराने के निर्देश
अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने बैठक के दौरान एसएलआर श्री मुन्ना सिंह गुर्जर को निर्देश दिये कि एसडीआरएफ टीम को 12 वॉकीटाकी सेट उपलब्ध कराये जायें। प्लाटून कमांडर  प्रमोद डण्डोतिया ने बताया कि वर्तमान में एसडीआरएफ की दो टीमे उपलब्ध है तथा टीमो के पास बचाव राहत के लिए 6 मोटर बोट, 56 लाइफबॉय, 80 लाइफ जैकेट, रस्सो सहित आसका एवं टेलीकल लाइट आदि उपकरण उपलब्ध है।
15 जून से कार्य करेगा कन्ट्रोल कमांड सेंटर
बैठक में जानकारी दी गई कि कलेक्ट्रेट स्थित जिला कन्ट्रोल कंमाड सेंटर बाढ नियंत्रण कक्ष के रूप में 15 जून से 15 अक्टूबर तक कार्यरत रहेगा। इसका नंबर 07530-222631 एवं 07530-221459 है। अपर कलेक्टर डॉ रोहतगी ने निर्देश दिये कि तहसील एवं नगरीय निकायो में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जायें।
बाढ के दौरान मवेशियो को रस्सी से बांधकर न रखे
बैठक के दौरान उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ सुभाष बाबू दौहरे द्वारा बाढ-आपदा प्रबंधन के तहत विभागीय गतिविधि के संबंध में बताया कि पशुओं की सुरक्षा के लिए वर्षाकाल के लिए रणनीति तैयार की गई है, जिसके तहत पशु टीकाकरण, रोग प्रबंधन, का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ के दौरान पशुपालकों को सलाह दी जानी चाहिए कि पशुओं को रस्सी से बाधकर न रखा जायें, बल्कि ऐसे समय में पशुओं को खुला छोड दिया जायें।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम श्योपुर श्री मनोज गढवाल, कराहल  उदयवीर सिंह सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन, वायएस तोमर, डीएसपी  पीएन गोयल सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा एसडीएम विजयपुर  बीएस श्रीवास्तव वर्चुअली माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

काली देह पे खेलन आयो री मेरो वारो सो कन्हैया- भागवत संकीर्तन ही हमारे जीवन का मूल मंत्र-पंडित देवेन्द्र भार्गव

दिनांक 7-6-2024 श्योपुर  कराहल

]

श्री मत भागवत कथा के पांचवें दिवस पर श्रीकृष्ण की वाल लीलाओं की कथा सुनाई गई।

कराहल:- कराहल वनांचल के मेहरबानी गाँव के समीप स्थित जंगल के बीच सिद्ध स्थान डिगबार सरकार पर चल रही श्री मद भागवत कथा के आज पाचवे दिन भागवताचार्य पंडित देवेन्द्र भार्गव के मुखारविंद से श्री कृष्ण की वाल लीलाओं और कालिया देह एवम् गोवर्धन महाराज की कथाओं से भक्तों को श्रवण कराया।
सुखदेव मुनि कहते है कि जब भगवान् गईय्या चराने गये तब सखा बोले की काली देह के पास गेंद का खेल खेलने लगे। रेशम की गेंद चन्दन को डंडा लेकर खेल खेलने लगे।ब्रम्ह लोक से सभी देवता इस खुबसूरत दृश्य को देख रहे थे।भगवान् को पहले से मालूम था मुझे काली देह मे कूद कर कालिया नाग का नाथन करना है। जैसे ही गेंद काली देह मे गई जैसे ही भगवान् श्री कृष्ण काली देह मे कूद गए।
जैसे ही भजन संकीर्तन हुआ तो काली देह पे खेलन आयो रे मेरो वारो सो कन्हैया
इसके साथ ही भक्त झूम उठे और नाचने लगे तालियों की गढगढाहट से भागवत पांडाल गूंज उठा

सटीक विश्लेषण अयोध्या लोकसभा *8 लाख हिन्दू वोट डालने ही नही गया ,भाजपा के मंडल,जिला,पन्ना प्रमुख सोते रहे युवा चेहरा सचिदानंद पांडेय टूट गया कोई मनाने भी नही गया

सटीक विश्लेषण अयोध्या लोकसभा * युवा चेहरा सचिदानंद पांडेय टूट गया कोई मनाने भी नही गया 8 लाख हिन्दू वोट डालने ही नही गया,भाजपा के मंडल,जिला,पन्ना प्रमुख सोते रहे

लोकसभा चुनाव में भाजपा का भगवा दुर्ग ढह गया और अयोध्या सपा की हो गई। इंडिया गठबंधन के सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को 56,934 वोटों से हराकर यहां की फैजाबाद संसदीय सीट पर कब्जा कर लिया। बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय और भाकपा के अरविंद सेन यादव अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय सीट में शामिल पांच विधानसभा क्षेत्र अयोध्या, बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर और बाराबंकी जिले के दरियाबाद में 20 मई को वोट डाले गए थे। 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। कुल 11,39,866 वोट पड़े थे। मंगलवार को सख्त सुरक्षा घेरे में सुबह आठ बजे से राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। पहले पोस्टल मत गिने गए। इसके बाद चक्रवार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल पर ईवीएम खुलती गई।

फैजाबाद, जिसे अब अयोध्या के नाम से जाना जाता है, उत्तर प्रदेश की एक अहम लोकसभा सीट (Lok Sabha Seat) है। इस सीट पर किसी भी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है। शुरुआती दौर में कांग्रेस ने लगातार चार बार जीत दर्ज की, लेकिन उसके बाद कोई भी पार्टी लगातार दो बार से ज्यादा जीत नहीं सकी है।

इस बार बीजेपी (BJP) के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका था लेकिन वह इस मौके से चूंक गई। भाजपा के लल्लू सिंह को यहां से हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने यहां से जीत दर्ज की।

भाजपा-सपा के बीच सिमटा मुकाबला
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में फैजाबाद संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी व सांसद लल्लू सिंह (Lallu Singh) व सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) के बीच रहा। दोनों ही बेहद अनुभवी नेता हैं। भाजपा उम्मीदवार अयोध्या विधानसभा सीट से पांच बार विधायक व दो बार सांसद रहे हैं। सपा प्रत्याशी नौवीं बार विधायक हैं। वह सात बार सोहावल व दो बार मिल्कीपुर से विधायक रहे हैं।

बसपा ने सच्चिदानंद पांडेय (Sachidanand Pandey) व सीपीआइ ने पूर्व आइपीएस अरविंदसेन यादव को उम्मीदवार घोषित किया था। बसपा व सीपीआइ के प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़े। सपा प्रत्याशी राजनीति के कुशल खिलाड़ी जरूर हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव वह पहली बार लड़े।

राममंदिर (Ram Mandir) के नाते वीआइपी श्रेणी की बनी फैजाबाद सीट 
राममंदिर के नाते फैजाबाद संसदीय सीट (Faizabad Seat) वीआइपी श्रेणी की है। चार जून को इस सीट से जनता ने सपा को समर्थन दिया।

विधानसभा सीटों का गणित
फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत 5 विधानसभा सीटें आती हैं – दरियाबाद, रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, और अयोध्या। 2022 के विधानसभा चुनाव में इनमें से 4 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, जबकि मिल्कीपुर सीट पर सपा के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद विजयी हुए।

फैजाबाद लोकसभा सीट (Faizabad Lok Sabha Seat) से इस बार कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कुल 19 लाख 27 हजार 759 मतदाता हैं, जिनमें नौ लाख 20 हजार 840 महिला व 10,06,919 पुरुष वोटर्स हैं। इस बार के चुनाव में कुल 59.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

2019 से अधिक पड़े वोट
इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में 2019 से अधिक वोट पड़े। 2019 के चुनाव में फैजाबाद (Faizabad) में 58.67 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2024 के लोकसभा चुनाव में इस बार 59.13 प्रतिशत वोट पड़े।

2024 के लोकसभा चुनाव  में फैजाबाद सीट पर मतदान- 59.13 प्रतिशत

विधानसभावार मतदान प्रतिशत
दरियाबाद 63.56 प्रतिशत
रुदौली 58.13 प्रतिशत
मिल्कीपुर 57.31 प्रतिशत
बीकापुर 59.58 प्रतिशत
अयोध्या 56.52 प्रतिशत

फैजाबाद लोकसभा सीट मतदाता

कुल मतदाता 19, 27,759
महिला मतदाता 9, 20, 840
पुरुष मतदाता 10, 06, 919
विधानसभावार मतदाता
अयोध्या 389286
बीकापुर 391819
मिल्कीपुर 363737
रुदौली 363298
दरियाबाद 419319
फैजाबाद लोकसभा सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में
प्रत्याशी दल
लल्लू सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
अवधेश प्रसाद समाजवादी पार्टी (सपा)
सच्चिदानंद पांडेय बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
अरविंदसेन यादव भाकपा
अनिल कुमार रावत राष्ट्रीय जनशक्ति समाज पार्टी
अंबरीशदेव गुप्त भारत महापरिवार पार्टी
कंचन यादव मौलिक अधिकार पार्टी
बृजेंद्रदत्त त्रिपाठी आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी
अरुण कुमार निर्दलीय
जगत सिंह निर्दलीय
फरीद सलमानी निर्दलीय
लालमणि निर्दलीय
सुनील कुमार भट्ट निर्दलीय
जातीय समीकरण
फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति (SC) मतदाताओं की संख्या 4,42,274 है, जो कुल मतदाताओं का 24.3% है। अनुसूचित जनजाति (ST) वोटर्स की संख्या 1,820 है, जो 0.1% हैं। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 16.37% है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा पिछड़ी जातियों के मतदाता हैं, जिनमें यादव वोटर्स की संख्या करीब 13% है। सवर्ण वोटर्स की संख्या 29% है।

फैजाबाद लोकसभा सीट का इतिहास 
फैजाबाद लोकसभा सीट पर पहली बार चुनाव 1957 में हुआ था, जिसमें कांग्रेस के राजा राम मिश्र ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद से इस सीट पर कई उतार-चढ़ाव आए हैं। कांग्रेस ने यहां सबसे ज्यादा 7 बार जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी को 4 बार सफलता मिली है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय लोकदल को एक-एक बार जीत मिली है।

भाजपा और विक्षपी गंठबंधन के उम्मीदवार के बीच टक्कर
रामनगरी में भाजपा और विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली। भाजपा के लल्लू सिंह (Lallu Singh) और इंडी गठबंधन के अवधेश प्रसाद  आमने-सामने बने रहे। दिग्गज नेता रहे दिवंगत मित्रसेन यादव के पुत्र अरविंदसेन यादव और बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय  मुख्य मुकाबले से बाहर नजर आए।

पिछले चुनाव में भाजपा को 65 हजार मतों से जीत मिली थी। अगर इस चुनाव में लल्लू सिंह  जीतते तो वह इस क्षेत्र से लगातार तीसरी बार सांसद होने वाले पहले नेता होते। इस सीट पर जीत के साथ ही अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) पहली बार सांसद बने और यह सपा के दूसरे सांसद हैं।

पांच बार अयोध्या के विधायक रहे हैं भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह
वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने दो लाख 81 हजार से अधिक मतों से जीत प्राप्त की थी। 2019 के चुनाव में भाजपा के लल्लू सिंह (Lallu Singh) के मत तो बढ़े, लेकिन जीत का अंतर घट गया। भाजपा उम्मीदवार व सांसद लल्लू सिंह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) में पांचवीं बार बीजेपी का चेहरा हैं। वह पांच बार अयोध्या (Ayodhya) से विधायक भी रहे हैं। वर्ष 1954 में जन्मे लल्लू सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवक हैं

भाजपा के मत प्रतिशत में गिरावट
पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा के मत प्रतिशत में इस बार 5.32 फीसदी की गिरावट आई। सपा के मत प्रतिशत में 6.10 फीसदी की वृद्धि हुई। अवधेश को 48.73 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5,47,173 और लल्लू को 43.68 फीसदी वोट शेयर के साथ 4,90,405 मत मिले। बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद को 4.06 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 45,571 वोट मिले। वे अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। यही स्थिति भाकपा के अरविंद सेन के साथ रही। उन्हें 1.35 फीसदी वोट शेयर के साथ 15,202 मत मिले। जमानत बचाने के लिए मतदान का 1/6 वोट पाना अनिवार्य होता है। इस लिहाज से अन्य नौ उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई।

सच्चिदानंद पांडे ने अपना राजनीतिक सफर साल 2012 में बतौर भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया था. इस दौरान वह विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे. भाजपा की तिरंगा यात्रा और भारत स्वाभिमान यात्रा में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही. वहीं मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान विदिशा विधानसभा सीट पर भी इन्होंने भाजपा के लिए काम किया.
यहां तक कि पांडे ने श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय अंबेडकर नगर समेत अवध क्षेत्र के कई जिलों में भी राम संस्कृत भजन संध्या के माध्यम से राम नाम संकीर्तन करवाया. यही नहीं केंद्र सरकार द्वारा जब कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा हुई, तब भी सच्चिदानंद पांडे ने भाजपा के इस कदम का स्वागत करते हुए अंबेडकर नगर जनपद में लगभग 15000 हार्डिंग लगवाए थे.

जानें कौन हैं अयोध्या में भाजपा को हराने वाले अवधेश प्रसाद, सपा का दलित चेहरा, मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे

अयोध्या में इसी साल जनवरी महीने में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद भी इस सीट पर भाजपा का हार जाना चर्चा का विषय रहा है। भाजपा ने राम मंदिर को सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया लेकिन इसके बावजूद इस सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद जीत गए।

सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या में भाजपा की हार की हो रही है सांसद लल्लू सिंह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद से 54567 मतों के अंतर से पराजित हो गयेअवधेश प्रसाद को सपा के दलित चेहरे के रूप में देखा जाता है

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को सबसे ज्यादा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है। इसमें भी सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या में भाजपा की हार की हो रही है। अयोध्‍या स्थित फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और सांसद लल्लू सिंह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद से 54567 मतों के अंतर से पराजित हो गये। निर्वाचन आयोग के अनुसार फैजाबाद (अयोध्या) संसदीय सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद को 5,54,289 मत मिले, जबकि लल्‍लू सिंह को 4,99,722 मिले।

अयोध्या में इसी साल जनवरी महीने में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद भी इस सीट पर भाजपा का हार जाना चर्चा का विषय रहा है। भाजपा ने राम मंदिर को सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया लेकिन इसके बावजूद इस सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद जीत गए। ऐसे में लोगों में ये जानने की उत्सुकता है कि आखिर अवधेश प्रसाद हैं कौन।
सपा का दलित चेहरा
प्रतिष्ठा की लड़ाई में भाजपा से सीट छीनने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अनुभवी विधायक अवधेश प्रसाद गैर-आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले दलित समुदाय के एकमात्र उम्मीदवार हैं। प्रसाद ने फैजाबाद में दलित वोटों के दम पर भाजपा के दो बार के मौजूदा सांसद लल्लू सिंह को 54,567 वोटों से हराया। अवधेश प्रसाद को सपा के दलित चेहरे के रूप में देखा जाता है। 77 वर्षीय अवधेश प्रसाद पासी समुदाय से हैं। वह सपा के संस्थापक सदस्यों में से हैं और 1974 से लगातार पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ रहे हैं। वह नौ बार विधायक रहे हैं और अब पहली बार सांसद बने हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक प्रसाद ने 21 साल की उम्र में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। वह पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व वाले भारतीय क्रांति दल में शामिल हुए। उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव अयोध्या के सोहावल से 1974 में लड़ा। आपातकाल के दौरान प्रसाद ने आपातकाल विरोधी संघर्ष समिति के फैजाबाद जिले के सह-संयोजक के रूप में कार्य किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जेल में रहते हुए, उनकी माँ का निधन हो गया और वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पाने में असफल रहे।
1992 में जब मुलायम सिंह ने समाजवादी पार्टी बनाई तब अवधेश प्रसाद ने भी उनका साथ दिया। प्रसाद को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और इसके केंद्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया। बाद में उन्हें सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। संसदीय चुनाव उन्होंने पहली बार जीता है। इससे पहले 1996 में अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से एक बार वह हार चुके हैं।
प्रसाद को विधानसभा चुनावों में अब तक नौ चुनावों में केवल दो बार हार मिली। 2017 में भी वह मिल्कीपुर से एसपी उम्मीदवार के रूप में हार गए थे। अब एसपी के दलित चेहरे अवधेश प्रसाद को और अधिक प्रसिद्धि मिल सकती है

आम चुनाव 2024 के पूरे परिणाम मंगलवार, 04 _6_2024

Crime national news पर चुनाव परिणाम देखिए

दिनांक 04 _6_2024

नई दिल्ली
चुनाव परिणाम 2024 अब सामने आना शुरू हो गए हैं उनकी जानकारी इस प्रकार है-
महाराष्ट्र के बारामती से शरद पवार की पुत्री और एनसीपी प्रत्याशी प्रिया सुले ने जीत दर्ज कराई है
उत्तर मुंबई से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनाव जीत गए हैं
दिल्ली उत्तर पूर्व क्षेत्र से भाजपा के मनोज तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को हरा दिया है
पश्चिमबंगाल के बहरामपुर क्षेत्र में तृणमूल प्रत्याशी यूसुफ पठान ने कांग्रेस प्रत्याशी अधीरंजन चौधरी को हरा दिया है।
अभी तक मिली जानकारीके अनुसार
नागपुर में केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी चुनाव जीत गए हैं
चुनाव परिणाम से शेयर बाजार बेहद निराश है और लगभग औंधे मुंह गिर पड़ा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नद्धा के घर महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है जिसमें भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद हैं।
इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू पर डोरे डालना शुरू कर दिए हैं
देशभर के पत्रकारों ने इंडिया महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं से EVM के बारे में सवाल पूछना शुरू कर दिए हैं उन पर व्यक्त की जाने वाली अविश्वसनियता को लेकर अब कोई भी विपक्षी नेता खुलकर बोलने से बच रहे हैं
छिंदवाड़ा से भाजपा के विवेक साहू बंटी चुनाव जीत गए हैं उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नकुल नाथ को लाखों वोटो से हरा दिया है
गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह यादव को लाखों मतों से हरा दिया है
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनाव जीत गए हैं
मध्य प्रदेश की मंडल सीट से बीजेपी के प्रत्याशी फगन सिंह कुलस्ते चुनाव जीत गए हैं
बेहद आश्चर्यजनक समाचार यह है कि अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह चुनाव हार गए हैं उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में अयोध्या का श्री राम मंदिर और वहां का विकास चुनावी मुद्दा बना रहा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के विजय बघेल चुनाव जीत गए हैं
मध्य प्रदेश के विदिशा लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव जीत लिया है उन्होंने प्रताप भानु शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी को लाखों मतों से हराया है मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने चुनाव जीत लिया है
मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्त्याशी शंकर लालवानी चुनाव जीत गए हैं यहां पर नोटा ने रेकॉर्ड मत प्राप्त किए हैं यहां के कांग्रेस प्रत्याशी में पहले ही पर्चा वापस ले लिया था
छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा क्षेत्र में चरणदास महंत की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योत्सना महंत चुनाव जीत गई है उन्होंने भाजपा की सरोज पांडे को हराया है
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से और केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव जीत गए हैं
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर कांग्रेस के के कल शर्मा ने जीत दर्ज कराई है उन्होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा की दिग्गज नेता स्मृति ईरानीको हराया है
खंडवा में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल ने जीत दर्ज कराई है
शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह चुनाव जीत गई हैं
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से हरा दिया है
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ शासन में मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हार गए हैं
केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी किरण रिजिजू ने अरुणाचल पश्चिम से जीत दर्ज कराई है
बेगूसराय में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह चुनाव जीत गए हैं
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं
सतना में भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह चुनाव जीत गए हैं यहां निकटतम प्रतिद्वंदी बीएसपी के नारायण त्रिपाठी रहे
राजस्थान के बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मत्री
और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल चुनाव जीत गए हैं
सीधी में भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा चुनाव जीत गए हैं
मध्य प्रदेश के रतलाम लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की अनीता नगर चौहान ने जीत दर्ज कराई है
मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उईके जीत गए हैं
रायपुर में भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीत गए हैं
मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान चुनाव हार गए हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी वाराणसी सीट से डेढ़ लाख से अधिक वोटो से जीत गए हैं
ग्वालियर से भाजपा के भारत कुशवाह चुनाव जीत गए हैं
धारमें सावित्री ठाकुर भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत गई हैं
दमोह में भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी चुनाव जीत गए हैं
जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे चुनाव जीत गए हैं
छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के विजय बघेल चुनाव जीत गए हैं
टीकमगढ़ में भाजपा के वीरेंद्र खटीक चुनाव जीत गए हैं
बस्तर में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा चुनाव हार गए हैं
जांजगीर चांपा में कांग्रेस के शिवकुमार डेहरिया चुनाव हार गए है
मुरैना में भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह चुनाव जीत गए हैं
उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया चुनाव जीत गए हैं
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए हैं यहां भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर तीसरी बार जीत रहे है
मेरठ में भाजपा प्रत्याशी और रामायण के राम अरुण गोविल चुनाव जीत गए हैं
मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता चुनाव जीत गए हैं
मध्य प्रदेश के सागर में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े चुनाव जीत गई हैं
लखीमपुर खीरी से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी चुनाव हार गए हैं उनके पुत्र पर किसान आंदोलन कारियों को कुचलकर हत्या कर देने का आरोप लगा था
जम्मू कश्मीर के जम्मू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के कौशल किशोर चुनाव जीत गए हैं
बालाघाट से भाजपा प्रत्याशी भारती सिंह चुनाव जीत गई हैं
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कांग्रेस प्रत्याशी और वहां के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव हार गए
जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला चुनाव हार गए
रीवा से भाजपा के राजीव मिश्रा चुनाव जीत गए हैं
इंदौर में नोटा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहां के मतदाताओं ने 195000 वोट नोटा को दिए हैं
गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी और फिल्म अभिनेता रवि किशन चुनाव जीत गए हैं
भोपाल संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने जीत दर्ज की है यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव चुनाव हारे है।
हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी चुनाव जीत गए हैं उन्होंने भाजपा की माधवी लता को हराया है
पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव जीत गए हैं उन्होंने टीएमसी के मैंडेट पर चुनाव लड़ा था
हरियाणा के करनाल से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनाव जीत गए
कांग्रेस के स्पोक पर्सन मनीष तिवारी चंडीगढ़ से चुनाव जीत गए
मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव चुनाव जीत गई है
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में महबूबा मुफ्ती चुनाव हार गई हैं
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी हार गईं
तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर सीट से जीत गए हैं

सिर्फ पौधारोपण ही नहीं, पौधा पोषण भी उतना ही आवश्यक

श्योपुर, 05 -6- 2024
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री राकेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण विशेष अभियान का प्रारंभ जिला न्यायालय श्योपुर के प्रांगण को हरा-भरा बनाने में किया गया।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण सभी के द्वारा पौधे रोपित कर उनकी रक्षा का सकल्प लिया गया। इस अवसर पर श्रीमती शिखा शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी, द्वारा व्यक्त किया गया कि पौधों की देखरेख व पोषण भी एक बालक की ही तरह करना चाहिए, जिस प्रकार हम एक संतान का पालन पोषण करके उसे बड़ा करते है तब जाकर वह माता-पिता की सेवा करता है, उसी प्रकार जब एक पौधे को सींच कर वृक्ष बनाते है तो वह न केवल पर्यावरण के लिये बल्कि आने वाली कई पीड़ियों को फल एवं छाया देता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर की ओर से सभी पाठकों से अपील की गई कि वे इसे पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मानसून आने पर कम से कम 05 पौधे रोपित कर उनकी देखरेख अवश्य करें।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्री अरूण कुमार खरादी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती बबीता होरा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती शिखा शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री अभिषेक मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर, लीगल एड डिफेंस काउसिल, श्योपुर के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

लोकसभा निर्वाचन- 2024 अंतर्गत श्योपुर जिले में मतगणना संपन्न श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अभ्यर्थी को बढत

श्योपुर, 04 जून 2024
लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गत 07 मई 2024 को हुए मतदान के उपरांत आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रो की मतगणना पूरी सुरक्षा एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। ईव्हीएम में डाले गये मतो की गणना के उपरांत श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अभ्यर्थी  शिवमंगल सिंह तोमर को 44 हजार 172 बढत हासिल हुई है, उन्हे कुल 1 लाख 74 हजार 693 वोट मिलें। कांग्रेस के अभ्यर्थी  नीटू सत्यपाल सिंह सिकरवार को 1 लाख 30 हजार 467 वोट प्राप्त हुए, जबकि बसपा के अभ्यर्थी  रमेश गर्ग को जिले की दोनो विधानसभाओ में 39 हजार 798 मत प्राप्त हुए।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त गणना प्रेक्षक  प्रकाश अहिरराव तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड की उपस्थिति में आज मंगलवार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में श्योपुर जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रो के मतो की गणना प्रातः 08 बजे से शुरू हुई, इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी तथा एआरओ श्योपुर  मनोज गढवाल, एआरओ विजयपुर श्री बीएस श्रीवास्तव उपस्थित थे। श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए कुल 21-21 रांउड गणना हुई, गणना के लिए 16-16 टेबिल लगाई गई थी।
श्योपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में अभ्यर्थियो को मिले मत
श्योपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में भाजपा अभ्यर्थी श्री शिवमंगल सिंह तोमर को सर्वाधित 84 हजार 676 वोट मिलें, इनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री नीटू सत्यपाल सिंह सिकरवार को 76 हजार 116 वोट हासिल हुए। इस प्रकार श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के अभ्यर्थी  तोमर को 8 हजार 560 वोटो की बढत हासिल हुई।
श्योपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के अभ्यर्थी  रमेश गर्ग को 14 हजार 733 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अभ्यर्थी  नीरज चंदसोरिया को 1284, निर्दलीय अभ्यर्थी अनूप नागर को 244,  पीयूष बृजेश राजौरिया को 102, प्रभु जाटव को 105, श्रीमती राजकुमारी को 190, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाह को 215,  राजेन्द्र सिंह गुर्जर को 222,  रामनिवास को 302,  रामसुन्दर शर्मा को 317,  रामसेवक सखवार को 267, इंजी. सूरज कुशवाह को 307,  हरिकंठ को 338 वोट प्राप्त हुए। नोटा पर 1018 वोट डाले गये।
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में अभ्यर्थियो को मिले मत
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में भाजपा अभ्यर्थी  शिवमंगल सिंह तोमर को सर्वाधित 89 हजार 963 वोट मिलें, इनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अभ्यर्थी  नीटू सत्यपाल सिंह सिकरवार को 54 हजार 351 वोट हासिल हुए। इस प्रकार विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के अभ्यर्थी  तोमर को 35 हजार 612 वोटो की बढत हासिल हुई।
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के अभ्यर्थी  रमेश गर्ग को 25 हजार 65 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अभ्यर्थी  नीरज चंदसोरिया को 1666, निर्दलीय अभ्यर्थी  अनूप नागर को 316,  पीयूष बृजेश राजौरिया को 162,  प्रभु जाटव को 165, श्रीमती राजकुमारी को 309,  राजेन्द्र प्रसाद कुशवाह को 468,  राजेन्द्र सिंह गुर्जर को 378,  रामनिवास को 671,  रामसुन्दर शर्मा को 487,  रामसेवक सखवार को 442, इंजी. सूरज कुशवाह को 563,  हरिकंठ को 428 वोट प्राप्त हुए। नोटा पर 1122 वोट डाले गये।
श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में ईव्हीएम में डाले गये कुल 01 लाख 80 हजार 436 मतो की गिनती की गई। इसी प्रकार विजयपुर विधानसभा में ईव्हीएम में डाले गये कुल 01 लाख 76 हजार 556 मतो की गिनती की गई।
इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दोनो विधानसभा क्षेत्र श्योपुर एवं विजयपुर में निर्वाचन अभिकर्ताओ की उपस्थिति में रेंडमली चिन्हित 5-5 मतदान केन्द्रो की वीवीपीएटी मशीन की पर्चिया की गिनती कर ईव्हीएम में मिले मतो की संख्या से मिलान किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के शिवमंगल सिंह तोमर 52530 मतों से विजयी हुए

श्योपुर 04 -6- 2024
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मुरैना श्योपुर संसदीय क्षेत्र की मतगणना 04 जून, मंगलवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर एवं मुरैना में विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में की गई। भारतीय जनता पार्टी के  शिवमंगल सिंह तोमर 52 हजार 530 मतों से विजयी घोषित हुये। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी  अंकित अस्थाना ने  शिवमंगल सिंह तोमर को निर्वाचन प्रमाण पत्र मौके पर प्रदान किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के  शिवमंगल सिंह तोमर को कुल 5 लाख 15 हजार 477 मत प्राप्त हुये। जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी  नीटू सत्यपाल सिंह को सिकरवार को 4 लाख 62 हजार 947 मत प्राप्त हुये। भारतीय जनता पार्टी के  शिवमंगल सिंह तोमर निकटतम प्रत्याशी से 52 हजार 530 मतों से विजयी घोषित किये गये है। बहुजन समाज पार्टी के  रमेश गर्ग को 1 लाख 79 हजार 669 मत प्राप्त हुए।
इसी तरह  नीरज चंदसौरिया को 7 हजार 544,  अनूप नागर को 1 हजार 317,  पीयूष बृजेश राजौरिया को 575,  प्रभू जाटव को 555, राजकुमारी को 1 हजार 441,  राजेन्द्र प्रसाद कुशवाह को 2 हजार 402,  राजेन्द्र सिंह गुर्जर को 1 हजार 210,  रामनिवास को 1 हजार 973,  रामसुंदर शर्मा को 1 हजार 767, रामसेवक सखवार को 1 हजार 632, इंजीनियर  सूरज कुशवाह को 2 हजार 285 और  हरिकंठ को 1 हजार 623 मत प्राप्त हुये।
मतगणना दिवस को प्रातः काल मतगणना से पूर्व सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के स्ट्रांगरूम पूरी पारदर्शिता के साथ खोले गए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकगण एवं प्रत्याशी और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोले गए। इस अवसर पर मुरैना में कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर  अंकित अस्थाना, पुलिस अधीक्षक मुरैना  शैलेन्द्र सिंह चौहान, सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सीबी प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुरैना में 6 विधानसभा क्षेत्रों की तथा श्योपुर में 2 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना सम्पन हुई।
श्योपुर में मतगणना के दौरान गणना प्रेक्षक  प्रकाश अहिरराव तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी तथा एआरओ श्योपुर  मनोज गढवाल, एआरओ विजयपुर  बीएस श्रीवास्तव उपस्थित थे।

इस प्रकार मिले विधानसभा वार वोट

मुरैना-श्योपुर लोकसभा में ईवीएम में 11,83,586 वोट डाले गए व पोस्टल वैलेट से 4438 मत प्राप्त हुए। इनमें भाजपा, कांग्रेस व बसपा को विधानसभा वार निम्नानुसार मत प्राप्त हुए-

क्र / विधानसभा  / भाजपा / कांग्रेस / बसपा 

1 –  श्योपुर  /   84676 /  76116 / 14733

2 – विजयपुर /  89963 / 54361 / 25065

3 – सबलगढ / 46248  / 59258 / 27379

4 –   जौरा   / 49557 / 60669 / 33554

5 – सुमावली / 65726 / 49831 / 21192

6 –  मुरैना / 54821 / 55962  / 34829

7 – दिमनी / 65072  / 49048 / 10634

8 – अम्बाह / 57073 / 56573 / 12106

पोस्टल बैलेट –  2341  /  1139 /    177

———————————————-

कुल योग-   515477 / 462947 / 179669