श्योपुर, 11 सितंबर 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड से जवाहर नवोदय विद्यालय मालकानगिरी उडीसा से वापस आये छात्रों ने अपने अभिभावको के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर भेंट की। यह छात्र माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत नवोदय विद्यालय श्योपुर से उड़ीसा के मालकानगिरी नवोदय विद्यालय में पढ़ने के लिए गए थे। अब ये छात्र अकादमिक सत्र श्योपुर में ही पूर्ण करेगे।
मालकानगिरी पढने गये श्योपुर के बच्चों को वहां समस्या होने पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के अधिकारियों से चर्चा के दौरान प्रस्ताव रखा था कि इस सत्र के लिए बच्चों को श्योपुर विद्यालय में पढ़ने दिया जाए जिस पर केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा सहमति प्रदान की गई थी, इसी क्रम में बच्चें आज जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर में वापस आ गये है। श्योपुर आने पर छात्रो द्वारा प्रिंसिपल एवं अभिभावको के साथ कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड से भेंट की गई। इस अवसर पर प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर केके कटियार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक गर्ग भी मौजूद रहें।
उडीसा से वापस आये छात्रो ने कलेक्टर से की भेंट
वन विभाग के खिलाड़ियों की खेल सुविधा विस्तार के लिये आवश्यक कदम उठाये जायेंगे – वन मंत्री रावत
जीवन में स्वस्थ रहने के लिये खेल बहुत आवश्यक है
27वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता-2024 के समापन समारोह में शामिल हुए
श्योपुर, 09 सितंबर 2024
वन मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि वन विभाग के खिलाड़ियों की खेल सुविधा में विस्तार के लिये आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। जीवन में स्वस्थ रहने के लिये खेल बहुत आवश्यक है। वन विभाग के अमले को स्मार्ट रहना बहुत जरूरी है, जिससे कि वह वनों की सुरक्षा अच्छे से कर सकें। खेल भावना से प्रेरित होकर कार्य करने से कार्य-क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे हम वनों के संरक्षण और पर्यावरण को बनाये रखने के लिये अपनी भूमिका का निर्वाह अच्छे से कर पायें। वन मंत्री श्री रावत आज तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में आयोजित 27वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता-2024 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
वन मंत्री रावत ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो प्रतिभागी प्रतियोगिता में सफल नहीं हो पाये हैं, उन्हें भी मैं उनके प्रयास के लिये धन्यवाद देता हूँ और आगे वे भी अपनी लगन को बनाये रखें। उन्हें भविष्य में जरूर सफलता प्राप्त होगी। वन मंत्री रावत ने कहा कि वन विभाग के फील्ड के अमलों को सप्ताह में एक बार खेल प्रतियोगिएँ आयोजित की जानी चाहिये। मंत्री श्री रावत ने समापन कार्यक्रम में राज्य स्तरीय वन खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवं मैडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों से कहा कि आगे भी भविष्य में वन विभाग की प्रतियोगिता में नियमित रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि मैं राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित होकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि रायपुर, छत्तीसगढ़ में 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करें।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण देकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया और मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में अखिल भारतीय वन सेवा, राज्य स्तरीय वन सेवा और वन विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये मध्यप्रदेश टीम का चयन करने के लिये 7 सितम्बर से 9 सितम्बर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन खेलों में वन विभाग प्रदेश के विभिन्न वृत्त, वन मण्डल एवं मुख्यालय के खिलाड़ियों द्वारा हिस्सा लिया गया। वन बल प्रमुख ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतियोगियों द्वारा किये गये प्रदर्शन एवं पिछली अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के मापदण्डों के आधार पर इस वर्ष की राज्य स्तरीय टीम का चयन एक सप्ताह में किया जायेगा। वन बल प्रमुख ने बताया कि 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये चयनित खिलाड़ियों का भोपाल में प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा, जिससे प्रतियोगी अपने प्रदर्शन के स्तर में सुधार ला सकें।
वन बल प्रमुख श्रीवास्तव ने बताया कि 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 16 से 20 अक्टूबर, 2024 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा इस प्रतियोगिता का तीसरी बार आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 264 इवेन्ट्स रखे गये हैं।
उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश दल द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं में 34 स्वर्ण, 32 रजत एवं 24 काँस्य पदक, कुल 90 पदक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था। वन विभाग में खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत वर्ष 1992 से हुई है। भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ करने की घोषणा की गई थी।
श्रद्धालुओ के आकाशीय बिजली गिरने से घायल होने की खबर हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे वन मंत्री रावत
श्योपुर, 07 सितंबर 2024
विजयपुर क्षेत्र के छिमछिमा हनुमान जी मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओ के आकाशीय बिजली गिरने से घायल होने की खबर पर वन मंत्री रामनिवास रावत ने सामुदायिक अस्पताल विजयपुर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उचित उपचार के निर्देश दिये गये।
तहसीलदार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि छिमछिमा मेले के दौरान मंदिर पर दर्शन के लिए आ रहे 5 श्रद्धालु आकाशीय बिजली गिरने से आंशिक रूप घायल हो गये थे। इस सूचना पर तत्काल ही एसडीएम एवं तहसीलदार के वाहनो से पांचो श्रद्धालुओ को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर भेजा गया। उक्त पांचो श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती है तथा उपचार चल रहा है तथा स्वास्थ्य में सुधार है।
कलेक्टर ने दिये समुचित उपचार के निर्देश
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत को निर्देश दिये है कि छिमछिमा मेले में मंदिर पर दर्शन के लिए आने के दौरान आकाशीय बिजली से घायल हुए श्रद्धालुओं के लिए उपचार की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होने निर्देश दिये कि सामुदायिक अस्पताल विजयपुर में भर्ती श्रद्धालुओं को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जायें।
कलेक्टर की पहल रंग लाई, जल्द सभी छात्र उड़ीसा से वापस श्योपुर लौटेंगे ,श्योपुर नवोदय में ही करेंगे सत्र पूर्ण
माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत नवोदय विद्यालय श्योपुर से उड़ीसा के मलकानगिरी नवोदय विद्यालय में पड़ने के लिए गए छात्र वापस श्योपुर लौटेंगे तथा ये अकादमिक सत्र श्योपुर में ही पूर्ण करेगे, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने केन्द्रीय विधालय संगठन नई दिल्ली के अधिकारियों से चर्चा के दौरान प्रस्ताव रखा था कि इस सत्र के लिए बच्चों को श्योपुर विद्यालय में पढ़ने दिया जाए जिस पर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सहमति प्रदान कर दी है अब यह बच्चें श्योपुर में ही पढेंगे बच्चों को मलकानगिरी नवोदय विद्यालय से श्योपुर लाये जाने की प्रकिर्या की जा रही है
आप को बतादें की उडीसा में रैगिंग के शिकार छात्रो के परिजनो की मांग पर जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने नवोदय विद्यालय नई दिल्ली को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा जिसे स्वीकार कर लिया गया है, जिसमें उल्लेख किया गया कि श्योपुर के 16 छात्रो का माइग्रेशन कैंसल कर श्योपुर में ही कन्टीन्यू किया जायेगा। इस मामले में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने बताया कि उड़ीसा के मलखानगिरी में नवोदय विद्यालय में श्योपुर के छात्रो के साथ रैगिंग की घटना को लेकर नवोदय विद्यालय समिति नई दिल्ली के आयुक्त विनायक गर्ग एवं मलखानगिरी के डीएम आशीष पाटी से चर्चा की गई थी,
जिसके बाद सभी छात्रो को वापस बुलाने की व्यवस्था कर दी गई है, इसके साथ ही सभी छात्रो को वापस लाकर माइग्रेशन को आगे बढ़ाया जायेगा। इस सम्बंध में एक प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा भेजा गया था जिसमें पूरे मामले की वास्तुस्थिति से अवगत कराया गया था एवं परिजनो की मांग पर आधारित प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है
पैदल यात्रा कर दर्शन के लिए पहुंचे मंत्री रामनिवास रावत
श्योपुर, 07 सितंबर 2024
वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत अपने विजयपुर स्थित निवास से पैदल यात्रा कर क्षेत्र के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए पहुंचे तथा पीत वस्त्र में हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। ऐतिहासिक छिमछिमा हनुमान मंदिर पर आयोजित वार्षिक मेले के दौरान मंत्री श्री रावत ने अपने निवास से लगभग 10 किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त करते हुए पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि आज विजयपुर के ऐतिहासिक छिमछिमा हनुमान जी मेले में भाग्यशाली रहा कि पैदल यात्रा कर प्रभु के दर्शन का सौभाग्य मिला। हनुमान जी के चरणों में समर्पित होकर, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। उन्होने कहा कि हनुमान जी की महिमा से हर संकट दूर हो, और उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन में मंगलमय प्रकाश का संचार हो। इस अवसर पर मेला एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य सहित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
वन मंत्री मेले में पहुंचे और जल सेवा की
वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने विजयपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक छिमछिमा हनुमान मंदिर मेला के दौरान नगर परिषद विजयपुर की ओर से श्रद्धालुओ के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु लगाई गई प्याऊ पर खडे होकर जल सेवा की गई तथा श्रद्धालुओं को जलसेवा करते हुए पानी पिलाया गया।
दायरा पंजी में कांटछांट करने पर नकल नवीस निलंबित
श्योपुर, 06 /9/ 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा दायरा पंजी में कांटछांट एवं अतिरिक्त रूप से प्रकरण दर्ज करने के चलते नकल नवीस कलेक्ट्रेट रामजीलाल शर्मा सहायक ग्रेड-3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही की गई है।
जारी आदेश के अनुसार न्यायालय तहसीलदार तहसील श्योपुर की दायरा पंजी वर्ष 1994-95 जिला अभिलेखागार से रामजीलाल शर्मा सहायक ग्रेड-3 नकल नवीस कलेक्ट्रेट श्योपुर को दिनांक 22 मई 2024 को नकल शाखा में भेजी गई थी। शर्मा द्वारा दायरा पंजी दिनांक 2 सितंबर 2024 तक जिला अभिलेखागार में वापिस नहीं भेजी गई। दायरा पंजी अनाधिकृत रूप से अपने पास रखने तथा दायरा पंजी में काट-छाट एवं अतिरिक्त रूप से प्रकरण दर्ज करने, शासकीय दस्तावेज में छेड़-छाड़ करने के प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत होने के चलते निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन काल में मुख्यालय तहसील कार्यालय वीरपुर निर्धारित किया गया है।
14 को मनाया जायेगा डोल ग्यारस, 16 को ईद मिलाद उन नबी त्यौहारो के मद्देनजर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेगे, शांति समिति की बैठक आयोजित
श्योपुर, 06/9/2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, तेजा दशमी, अंनत चतुदर्शी पर गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन तथा ईद मिलाद उन नबी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से शांति समिति के सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि भगवान गणेश जी की स्थापना के लिए लगाये जाने वाले पाण्डालो में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित मानको के अनुरूप किया जायेगा तथा गाईडलाइन के अनुसार रात्रि 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग किया जायेगा। इसके साथ ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पंडित घाट पर गणेश कुण्ड में प्रतिवर्ष की भांति किया जायेगा।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न मंदिरो स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जायेगी तथा अंनत चतुदर्शी तक गणेश पाण्डालो में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगे। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि नगरपालिका के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाये। इसी प्रकार 12 सितंबर को रात्रि के समय तेजा जी की बिंदोरी वाले स्थान तथा 13 सिंतबर को तेजा जी मेले के दौरान हजारेश्वर मेला मैदान, गिर्राज घाट तथा सलापुरा पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं सुनिश्चित की जायें।
डोल ग्यारस का पर्व 14 सिंतबर को रहेगा तथा लगभग 45 विमान निकलेगे, इस दौरान जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किये जायें। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि इसके पूर्व सभी विमान समितियों के प्रतिनिधियों की पृथक से बैठक आयोजित की जायें, बंजारा डैम जल विहार स्थल पर 6 व्यक्ति की अनमुति रहेगी, जिन्हें पास जारी किये जाये। बंजारा डैम पर सुरक्षा की दृष्टि से एसडीआरएफ टीम तैनात रहेंगी।
15 सितंबर को दाउदी बोहरा समाज तथा 16 सिंतबर को मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर जुलूस का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 17 सितंबर को अंनत चतुदर्शी के दौरान गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं संबंधित अधिकारी सुनिश्चित कर लें। उन्होने कहा कि डोल ग्यारस पर्व पर विभिन्न मंदिरो से निकलने वाले विमानो एवं ईद मिलाद उन नबी के जुलूस के मार्गो में साफ-सफाई की उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। किला गेट, छार बाग, ब्राम्हण पाडा, टोडी गणेश बाजार, मैन चौराहा एवं बंजारा डैम पर साफ-सफाई एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था की जायें। उन्होने कहा कि त्यौहारो के मद्देनजर खुली हुई नालियों पर जाल लगवाये जायें तथा चल समारोह के दौरान पशुओं की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जायें। बंजारा डैम पर साफ-सफाई की व्यवस्थाएं की जायें तथा सडक पर गड्डो को भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने कहा कि डोल ग्यारस एवं तेजा जी की बिंदोरी, ईद मिलाद उन नबी के जुलूस तथा गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किये जायेगे। उन्होने कहा कि डोल ग्यारस पर निकलने वाले प्रत्येक विमान के साथ दो पुलिसकर्मी रहेंगे। विमानो से संबंधित मंदिरो के स्वयं सेवकों की सूची प्रदान की जायेगी, जिन्हें पास दिये जायेगे। जल झूलनी एकादश के दिन बंजारा डैम पर होमगार्ड की टीम भी तैनात रहेगी। उन्होने टीआई को निर्देश दिये कि डोल ग्यारस पर निकलने वाले अखाडो के संचालको की अलग से थाना स्तर पर बैठक बुलाई जाये। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी उपयोगी सुझाव दिये गये।
कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर वायएस तोमर एवं बीएस श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कैलाश नारायण गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, शहरकाजी अतीक उल्ला कुरैशी, दिनेश दुबोलिया, शौकत उल्ला खान, पुजारियान समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा, धर्मस्व उत्सव समिति अध्यक्ष सोहनदास त्यागी, रामतलाई हनुमान मंदिर के प्रतिनिधि बृजेश दीक्षित, श्यामबाबू शुक्ला, बोहरा समाज के प्रतिनिधि हकीमुद्दीन दाउदी, कैलाश पाराशर, अखिलेश भदौरिया, मोहम्मद चीनी कुरैशी, हाफिज आदिल कुरैशी, जमील अहमद, जय सिंह जादौन, कृष्णकांत उपाध्याय, बुन्दु खां, मोहम्मद फैजुल्ला अंसारी, राजेन्द्र शर्मा, सुरेशचंद जैन एडवोकेट, पार्षद सुमेर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि महावीर सुमन, प्रफुल्ल मित्तल, टीआई योगेश जादौन सहित बिजली, पीडब्ल्यूडी, होमगार्ड, जल संसाधन आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
पीएम एक्सीलेंस कॉलेज एवं श्री हजारेश्वर स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
श्योपुर, 05 सितंबर 2024
पीएम एक्सीलेंस कॉलेज श्योपुर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के शिक्षा में योगदान विषय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा विपिन बिहारी शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर डा एस एन शर्मा, जिला संगठक डा ओ पी शर्मा, प्रेमचंद एक्का, डा सीमा चौकसे, सुश्री ज्योति शुक्ला, डा तबस्सुम, डा रेखा सोलंकी, प्रो गुमान सिंह आदि प्रोफेसर उपस्थित रहें। इस अवसर पर रासेयों द्वारा वरिष्ठ प्रोफेसर डा एसएन शर्मा को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डा विपिन बिहारी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सर्वपल्ली डा राधा कृष्णन जी के द्वारा भारतीय सामाजिक मूल्यों पर बल दिया गया है, विद्यार्थियों को उन्हें अनुकरणीय मानते हुए शिक्षा लेनी चाहिए। जिला संगठक डा ओ पी शर्मा ने बताया कि वेश्विकरण के दौर में आज डिजिटल एजुकेशन के साथ नई चुनौतियां है, वही नई शिक्षा नीति 2020के आने के उपरांत शिक्षा के क्षेत्र मूलभूत परिवर्तन हो रहें है। डा एस एन शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने तथा उन्हें जीवन उपयोगी शिक्षा के माध्यम से रिसर्च, अनुकूलता तथा सृजन शीलता कि और प्रेरित करने कि आवश्यकता है. कार्यक्रम का संचालन डा लोकेन्द्र जाट ने किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों जतिन शिवहरे, फ़ातिमा दाऊदी, उमा शंकर द्वारा डा राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व तथा उनके योगदान के बारे में अपने विचार व्यक्त किये गये।
शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय श्री हजारेश्वर विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह तोमर का सम्मान किया गया।
वन मंत्री रामनिवास रावत द्वारा बरगवा में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया
श्योपुर, 05 सितंबर 2024
मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम बरगवा में विधायक निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन के लिए शिलान्यास किया गया।
वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने विधायक निधि से 15 लाख रूपये की राशि से ग्राम में बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास करते हुए कहा कि इस ़क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नही आने दी जायेगी। उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा अनेको कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया हितग्राहियों को आवास दिये जा रहे है, वही गौसेवा को ध्यान में रखते हुए 10 गाय पालने पर अनुदान दिये जाने की योजना भी लागू की है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी ने कहा कि सहरिया कल्याण के लिए सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्य किये जा रहे है, पीएम जनमन योजना के तहत 25 हजार से अधिक आवास जिले में स्वीकृत किये है, सभी सहरिया परिवारो को पक्का आवास दिये जाने की योजना के तहत आवास प्रदान किये जा रहे है।
इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा वन मंत्री रावत एवं पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी का साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी, कार्यक्रम के दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन पालीवाल, मंडल अध्यक्ष मेहरवान सिंह यादव, राजू पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायतो के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसके अलावा एसडीएम संजय जैन, सीईओ जनपद अभिषेक त्रिवेदी आदि अधिकारी भी उपस्थित रहें।
पत्रकार वार्ता आयोजित जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट ने किया संबोधन
सदस्यता के चार ओप्सन मिस्ड कॉल 8800002024 और नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता गृहण की जा सकती है तथा लोग क्यू आर कोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं।
श्योपुर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा संग़ठन पर्व सदस्यता महाअभियान विगत दिनों से श्योपुर में मनाया जा रहा है।
आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाट ने प्रेस वार्ता कर बताया कि संगठन पहापर्व का प्रथम चरण 1 सितंबर से हो चुका है और 24 सितंबर 2024 तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवम्बर से 10 नवम्बर 2024 होगी।
महाअभियान की एवं जिले की संघठनात्मक विस्तृत जानकारी माननीय जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट के द्वारा दी गई।कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा 2 सितंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद जी नड्डा के हाथों माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके इस संगठन पर्व का शुभारंभ किया गया ।
एवं आगामी 25 सितंबर 2024 तक इस अभियान को चलाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण करवाना है मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है सन 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी ।कोरोना काल के कारण इस अभियान को रोका गया था यह अभियान फिर से शुरू किया गया, और आगामी डेढ़ माह तक चला था। जन संघ विपक्ष में बनकर उभरा उस समय राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टीया की विचारधारा विदेशी विचारधारा पर थी केवल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा इस माटी की उपज है ।सदस्य का यह सिर्फ पार्टी का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सदस्यता देश को मजबूत बनाने के लिए और उन गांवों को मजबूत किला बनाने के लिए इस अभियान को चलाया जा रहा है
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का काम है कि भारतीय जनता पार्टी में हमारा मेंबर बनाकर साथी बना सके उससे हम देश को कहा से कहां तक ले जाए इसमें 18 से 25 साल के नौजवान को हमने इस विचारधारा से जोड़ना नेशन फर्स्ट के लिए जीने के लिए जोड़ना है इस प्रकार से यह पहलाआयाम मिसकॉल 8800002024 के माध्यम से लोगों को मिस कॉल देना है या पार्टी में अपनी सदस्यता ग्रहण करना है दूसरा आयाम QR कोड तीसरा आयाम नमो ऐप के माध्यम से और चौथा आयाम भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट से इस प्रकार की सदस्यता को ग्रहण करके भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है धन्यवाद इसी के निमित्त पत्रकार-वार्ता आयोजित की गई।
भाजपा का सदस्यता अभियान कर्मकांड नहीं है। हमारे लिए सदस्यता यानी, अपने परिवार का विस्तार हैं। हमारे परिवार में अगर किसी का जन्म होता है तो जितनी खुशी होती है। हमारे परिवार में शादी कर करके कोई बहु आती है तो परिवार के विस्तार का जो आनंद होता है, वो आनंद बीजेपी में जो कोई नया सदस्य बनता है, परिवार के विस्तार का आनंद होता है। यह सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं. कितने नंबर हम पार कर जाएंगे, ये नहीं है। ये सदस्यता अभियान एक पूर्ण रूप से वैचारिक आंदोलन भी है और भावनात्मक आंदोलन भी है। सदस्यता ये सिर्फ पार्टी का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं, मेरी सदस्या मेरे देश को मजबूत बनाने के लिए भी है और इसलिए मैं उन गांवों को किला बना के छोडूंगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का काम है कि उसे भारतीय जनता पार्टी में हमारा मंबर बनाकर के साथी बना करके उसे, हम कहां से कहां देश को ले गए हैं, ये आत्मविश्वास से भरने की जरूरत है। 18 से 25 साल का नौजवान है। उसे हमने इस विचार से जोड़ना है, नेशन फर्स्ट जीने के लिए जोड़ना है
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट, जिला महामंत्री शशांक भूषण, मिडिया प्रभारी नरेश धाकड़ आदि उपस्थित रहे