Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 73

चौपाल कार्यक्रम के दौरानपंचायत सचिव निलंबित

श्योपुर, 05 मार्च 2025
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा ग्राम आवदा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान बगैर सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाये जाने पर पंचायत सचिव आवदा रमेशचंद सुमन को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है
जारी आदेश के अनुसार ग्राम आवदा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान अनपुस्थित पंचायत सचिव  सुमन को जनपद कराहल के सीईओ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, उक्त क्रम में प्राप्त जवाब संतोषजनक नही पाये जाने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

निलंबन काल में मुख्यालय जनपद पंचायत कराहल किया गया है। इसके साथ ही उक्त मामले में विभागीय जांच संस्थित कर सीईओ जनपद कराहल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

5 किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि, 2 की पेंशन स्वीकृत एक को ट्राइसिकल तो एक दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर संबल योजना में नॉमिनी बदलने के निर्देश विजयपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

श्योपुर, 4 मार्च 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जनपद सभागार विजयपुर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करें तथा गांव में जाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करें, पेयजल से सम्बंधित समस्या प्राप्त होने पर तत्काल निराकरण की कार्यवाही की जाए। पीएम जनमन योजना एवं पीएम ग्रामीण आवास योजना अंर्तगत पात्र हितग्राहियों के नाम आवास प्लस की सर्वे सूची में जोड़े जाए।
जनसुनवाई के दौरान 185 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे से कई आवेदनों का मोके पर ही निराकरण किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास से संबंधित आवेदन मौके पर ही निराकृत किये गए।

5 लोगों को मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित 5 आवेदन तत्काल निराकृत किये गए, आवेदक मोनू शर्मा, श्रीमती प्रियंका शर्मा, श्रीमती मनोरमा शर्मा निवासी अर्रोद, ब्रह्मानंद जाटव निवासी भेसाई,  बादामी जाटव निवासी लाडपुरा के नाम तत्काल ही पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत पोर्टल पर पंजीकृत किये गए, जिससे उन किसानों को अब राशि प्राप्त होने लगेगी।

एक को ट्राइसिकल तो एक दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग श्रीमती रामलली रावत मेदावाली को ट्राइसिकल एवं दिव्यांग श्रीमती शारदा रावत मेदावाली को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इसके साथ ही मेदावाली निवासी दिव्यांग श्रीमती रामरती रावत एवं श्री हल्के रावत को मौके पर ही पेंशन स्वीकृत करने की कार्यवाही की गई। दोनों दिव्यांगजनों को अगले माह से 600-600 रुपए पेंशन मिलना शुरू होगी।

संबल योजना में नॉमिनी बदलने के निर्देश

कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान श्रीमती सरिता कुशवाह निवासी बराकलां के अनुग्रह सहायता राशि की मांग हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्र पर सीईओ जनपद श्री ऑफिसर सिंह गुर्जर को निर्देश दिए कि नॉमिनी चेंज करने की कार्यवाही की जाए तथा महिला को नियमानुसार लाभ दिलाया जाए। महिला ने बताया कि उसके पति स्व. वीरेंद्र कुशवाह की म्रत्यु बीमारी के चलते हो गई थी। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत नॉमिनी के रूप में पत्नी के स्थान पर माँ का नाम दर्ज हो गया है, जिस कारण अनुग्रह सहायता राशि का लाभ नही मिल रहा है।

पैर के उपचार के लिए एम्बुलेंस से श्योपुर भेजने के निर्देश

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने ग्राम गोलीपुरा निवासी श्री श्रीनिवास आदिवासी के पैर के उपचार के लिए एम्बुलेंस से श्योपुर भिजवाने के निर्देश डॉ एसएन बिंदल को दिए, उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर रोगी को मुरैना में 26 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हो रहे शिविर में भेजा जाए। इसके साथ ही श्री राम कुमार लोहरे निवासी बेनीपुरा, श्रीमती ब्रम्हा जाटव तथा मूक बधिर दो बालिकाओं मिष्टी एवं नैना निवासी विजयपुर का भी पंजीयन करते हुए मुरैना शिविर में भेजने के निर्देश दिए गए।

अपर ककैटो से संबंधित आवेदन का निराकरण

अपर ककैटो से संबंधित भू-अर्जन की राशि प्रदाय किये जाने संबंधी श्री सत्यनारायण शर्मा निवासी धोबनी के आवेदन का निराकरण करते हुए अवगत कराया कि उक्त मामले में आवार्ड पारित हो चुका है तथा शीघ्र ही मुआवजा राशि बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी।

मकनापुरा में पेयजल समस्या का निराकरण

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मकनापुरा के ग्रामीणों की पेयजल समस्या का निराकरण करते हुए निर्देश दिए कि नलजल योजना अंतर्गत कराए गए दूसरे बोर से टंकी को चालू किया जाए तथा जिला पंचायत से मेंटीनेंस राशि प्राप्त कर मरम्मत कराई जा कर एक हफ्ते में पेयजल सप्लाई शुरू की जाए, पीएचई अधिकारियों ने बताया कि पुराने सोर्स में पानी कम होने से कुछ क्षेत्र में पानी नही जा पा रहा है, इसके लिए नवीन बोर भी करा दिया गया है

स्वीक्रत43 में से 25 गौशालाएं संचालित, दुर्घटनाएं रोकने प्रयास जारी

श्योपुर, 02 मार्च 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेटअर्पित वर्मा के निर्देशन में श्योपुर जिले में मनरेगा के तहत 25 गौशालाएं वर्तमान में संचालित है तथा सडक पर बैठने वाले गौवंश एवं अन्य मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। जिससे दुर्घटनाओ में कमी भी आई है।
सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि मनरेगा अतंर्गत 43 गौशालाएं स्वीकृत हुई थी, जिनमें से 39 गौशालाओं का कार्य पूर्ण हो गया है, स्वसहायता समूहों एवं पंचायतो के माध्यम से 25 गौशालाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। इन गौशालाओं में वर्तमान में 2 हजार 276 निराश्रित गौवंश उपलब्ध है। शेष गौशालाओं के संचालन के लिए प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही गौशाला परिसर में सामुदायिक पोषण वाटिकाएं भी बनाई जा रही है, जिससे गौशाला से जुडी महिलाओं के परिवारों को ताजा सब्जी मिल सकें। उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सडको पर बैठने वाले निराश्रित गौवंश में कमी आई है, इसके लिए पंचायत स्तर पर मुनादी आदि कराते हुए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि रात्रि के समय दुर्घटनाएं रोकने के लिए गौवंश एवं अन्य मवेशियों के सिगों पर रेडियम भी लगाये गये है।
नगरपालिका में बैठक आयोजित
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुसार शहर की सडको पर निराश्रित गौवंश के बैठने के संबंध में आज नगरपालिका परिषद श्योपुर में सीएमओ द्वारा संबंधित अमले की बैठक ली गई। सीएमओ  राधेरमण यादव ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में इस संबंध में मुनादी कराई गई है कि कोई भी व्यक्ति अपने गौवंश एवं अन्य मवेशियों को निराश्रित न छोडे। उन्होेने कहा कि निराश्रित मवेशियों को शहर से बाहर ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही सडको पर मवेशिया न रहे, इसके लिए संबंधित अमले को जिम्मेदारी भी सौपी जा रही है।

संबल योजना में तीन हितग्राहियों को सौपे भुगतान स्वीकृति आदेश पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत तीन आदिवासी किसानों का मौके पर पंजीयन पोषण आहार अनुदान योजना अंतर्गत दो आवेदनो का मौके पर निराकरण आवदा में ग्राम चौपाल आयोजित, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि रहें उपस्थित बगैर सूचना के अनुपस्थिति पर सचिव को नोटिस

श्योपुर, 01 मार्च 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम आवदा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा विभिन्न योजनाओं में लाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होने ग्रामीणों को जानकारी दी कि मुरैना में 26 मार्च से 2 अप्रैल तक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, गंभीर रोगों से पीडित लोगों के पंजीयन कराने के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं पर स्क्रीनिंग कैम्प लगाये जा रहे है। ग्राम आवदा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भी शिविर लगाया गया है। उन्होने कहा कि मुरैना में आयोजित होने वाले शिविर का लाभ उठाये तथा स्क्रीनिंग कैम्पो में जाकर अपना पंजीयन कराये।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास के 73 तथा राजस्व विभाग के 30 आवेदन सहित शिविर में कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए। बगैर सूचना के शिविर से अनुपस्थित रहने पर पंचायत सचिव आवदा श्री रमेश सुमन को सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
संबल योजना में तीन हितग्राहियों को सौपे भुगतान स्वीकृति आदेश
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा शिविर के दौरान आवेदनो का मौके पर ही निराकरण करने के निर्देशो के क्रम में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत तीन हितग्राहियों को भुगतान स्वीकृति आदेश प्रदान किये गये। आवेदक श्री हरि आदिवासी निवासी निमोदामठ द्वारा अपने पिता स्व. श्री जंगम आदिवासी की सडक दुर्घटना में मृत्यु पर अनुग्रह सहायता राशि हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा त्वरित निराकरण करते हुए आवेदक को 4 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का भुगतान स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। इसके साथ ही  घनश्याम आदिवासी निवासी आवदा को उसकी पत्नि स्व. श्रीमती शांति आदिवासी एवं आवेदक  हरि आदिवासी को पत्नि स्व. श्रीमती रामसिया बाई निवासी आवदा के लिए अनुग्रह राशि दो-दो लाख रूपये की स्वीकृति आदेश प्रदान किये गये। श्रम निरीक्षक श्रीमती लक्की शिवहरे ने बताया कि अनुग्रह सहायता राशि ऑनलाइन बैंक खाते में प्राप्त होगी।
पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत तीन आदिवासी किसानों का मौके पर पंजीयन
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा शिविर के दौरान आदिवासी कृषक  रामकिशन,  धम्मू आदिवासी एवं  रामकिशन आदिवासी निवासीगण आवदा को पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। नायब तहसीलदार श्री सुरेश रायपुरिया ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर तत्काल ही पोर्टल के माध्यम से योजना के तहत पंजीयन कर दिया गया है, जिससे राशि प्राप्त होने लगेगी।
पोषण आहार अनुदान योजना अंतर्गत दो आवेदनो का मौके पर निराकरण
पोषण आहार अनुदान योजना अंतर्गत दो आवेदक श्रीमती सीमा पत्नि श्री मोनू आदिवासी एवं श्रीमती सोना पत्नि  दीनू आदिवासी निवासी आवदा के आवेदनो का निराकरण करते हुए स्वीकृति पत्र सौपे गये। सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण  मीणा ने बताया कि श्रीमती सीमा को जाति प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड नही होने से सिंतबर माह से राशि प्राप्त नही हो रही थी, शिविर में पोर्टल पर प्रमाण पत्र अपलोड करने की प्रक्रिया की गई है। इसी प्रकार श्रीमती सोना आदिवासी का योजना के तहत नवीन पंजीयन किया गया है, जिससे 1500 रूपये की राशि प्रतिमाह प्राप्त होगी।
आवास योजना में नॉमिनी का नाम दर्ज करने के निर्देश
दो हितग्राहियों को आवास स्वीकृति आदेश सौपे
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने श्रीमती देवी आदिवासी के आवेदन पर नॉमिनी का नाम योजना में दर्ज करने के निर्देश दिये, महिला ने बताया कि पति स्व. रामभरोस आदिवासी के नाम से आवास स्वीकृत हुआ था तथा प्रथम किस्त मिल गई थी, पति की मृत्यु के उपरांत द्वितीय किस्त नही मिल रही है, इस पर हितग्राही के रूप में श्रीमती देवी आदिवासी का नाम दर्ज कर राशि दिये जाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत अमर सिंह आदिवासी के आवेदन का निराकरण करते हुए अवगत कराया कि प्रथम किस्त 21 फरवरी को जारी कर दी गई है।
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राम सिंह सुमन एवं रामकिशन सुमन निवासी ब्रम्हपुरा को आवास स्वीकृति आदेश भी प्रदान किये गये।
आवास निर्माण में मिट्टी की उपलब्धता के लिए वन विभाग को प्रस्ताव भेजने के निर्देश
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने ग्राम स्यावडी के लोगों की समस्या का निराकरण करते हुए एसडीएम कराहल तथा सीईओ जनपद कराहल को निर्देश दिये कि आवास निर्माण के लिए मिट्टी की उपलब्धता हेतु उनके माध्यम से डीएफओ सामान्य वन मंडल को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पीएम जनमन योजना के तहत 121 आवास स्वीकृत हुए है, जिसमें निर्माण के लिए मिट्टी आवश्यकता है, फॉरेस्ट एरिया होने से मिट्टी उठाने में परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शिविर में मौजूद फॉरेस्ट अधिकारियों से चर्चा के बाद उक्त प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये, जिससे स्वीकृति मिलने के उपरांत मिट्टी उठाने में कोई रोकटोक न हो।
इसके अलावा दिव्यांग  धरमू आदिवासी का मेडिकल बोर्ड से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने तथा पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत मसावनी के सरपंच श्री रामस्वरूप आदिवासी द्वारा अवगत कराये जाने पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वैटनरी डॉक्टर नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें तथा मवेशियों का उपचार एवं टीकाकरण किया जायें।
विधुत बिल संबंधी आवेदन का मौके पर निराकरण
शिविर के दौरान रमेशचंद शर्मा निवासी रीछी के विधुत देयक संबंधी आवेदन का बिजली विभाग के माध्यम से मौके पर ही निराकरण कराया गया। आवेदक ने बताया कि कृषि पम्प के देयक की राशि 1 लाख रूपये जमा की गई थी, लेकिन अगले बिल में कम नही हुई। उक्त आवेदन पर तत्काल ही बिजली बिल की पूर्व में जमा राशि कम कराने की कार्यवाही की गई।
स्वास्थ्य शिविर में 85 रोगियों का परीक्षण, मुरैना शिविर के लिए 11 चिन्हित
ग्राम चौपाल के दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 85 रोगियों का परीक्षण कर उपचार किया गया तथा निशुल्क दवाई वितरण की गई। बीएमओ डॉ सुरेश सोनी ने बताया कि 11 रोगी मुरैना कैम्प के लिए चिन्हित किये गये है। शिविर के दौरान डॉ निवेश दौनेरिया, सीएचओ विनोद कुमार चंदेल, राजेन्द्र, भोजराज नागर, राजेन्द्र कंषाना, एएनएम सुश्री निवेदिता, विनोद कुमार,  राजेन्द्र सिंह, रामगोपाल रावत की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा  सीताराम आदिवासी, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नीरज जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष कराहल हरनाथ देवरिया, गोरस  राधेश्याम गुर्जर, जनपद सदस्य  यश प्रताप सिंह चौहान, सरपंच रमेश आदिवासी, एसडीएम  बीएस श्रीवास्तव, एसडीओपी  प्रवीण आष्ठाना, परीवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार  विजय शाक्य, सीईओ जनपद राकेश शर्मा, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण  लालजीराम मीणा, श्रम निरीक्षक श्रीमती लक्की शिवहरे, बीईओ एसपी भार्गव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कलस्टर आवदा अंतर्गत शामिल 15 पंचायतो के पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

नेशनल लोक अदालत अंतर्गत विद्युत प्रकरणों के निराकरण में मिलेगी छूट

श्योपुर, 01 मार्च 2025
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार 8 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में निराकरण के लिए निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, कृषि, 5 किलो वाट भार तक के गैर घरेलू, 10 अश्वशक्ति भारत के औद्योगिक उपभोक्ताओं को छूट दी जाएगी।
मध्यप्रदेश शासन ऊर्जा विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार प्रिलिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात प्रत्येक छमाही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात प्रत्येक छमाही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। आवेदक को निर्धारित छूट के उपरांत शेष देय आंकलित सिविल दायित्व एवं ब्याज की राशि का एकमुश्त भुगतान करना होगा। उपभोक्ता का विचाराधीन प्रकरण वाले परिसर एवं अन्य परिसरों पर उसके नाम पर किसी अन्य संयोजन के विरूद्ध विद्युत देयक की बकाया राशि का पूर्ण भुगतान भी करना होगा। आवेदक के नाम पर कोई विधिक संयोजन न होने की स्थिति में छूट का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक द्वारा विधिक संयोजन प्राप्त करना एवं पूर्व में विंच्छेदित संयोजनों के विरूद्ध बकाया राशि यदि कोई हो का पूर्ण भुगतान किया जाना अनिवार्य होगा। नेशनल लोक अदालत में छूट आवेदक द्वारा विद्युत चोरी अथवा अनाधिकृत उपयोग पहली बार किये जाने की स्थिति में ही दी जायेगी। विद्युत चोरी या अनाधिकृत उपयोग के प्रकरणों में पूर्व की लोक अदालत अथवा अदालतों में छूट प्राप्त किए उपभोक्ता या उपयोगकर्ता छूट के पात्र नहीं होंगे। सामान्य विद्युत देयकों के विरूद्ध बकाया राशि पर कोई छूट नही दी जायेगी। यह छूट 08 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदातल में दी जा रही है, छूट आंकलित सिविल दायित्व राशि 10 लाख तक के प्रकरणों के लिए सीमित रहेगी। यह छूट में 8 में समझौता करने के लिए ही लागू रहेगी। अपराध शमन फीस अधिनियम के प्रावधान अनुसार वसूल की जायेगी।

कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संचालित

श्योपुर, 28 फरवरी 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा आज बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संचालित पाई गई।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने श्योपुर स्थित अशासकीय अल्फा इंग्लिश स्कूल तथा अशासकीय सरस्वती विद्या मंदिर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर 10वी एवं 12वी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित पाई गई।

अशासकीय अल्फा इंग्लिश स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र पर 441 विद्यार्थी परीक्षार्थी के रूप में दर्ज थे, जिनमें से 440 उपस्थित रहें तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इस अवसर पर परीक्षा केन्द्र के लिए नियुक्त केन्द्राध्यक्ष हसीर खान ने बताया कि 12वी बोर्ड की परीक्षा अंतर्गत अंग्रेजी विषय तथा 10वी बोर्ड की परीक्षा अंतर्गत उर्दू विषय की परीक्षा संचालित है। 10वी बोर्ड की उर्दू विषय की परीक्षा के लिए दर्ज 14 परीक्षार्थियों में से 13 उपस्थित रहें है तथा एक परीक्षार्थी अनपुस्थित है।
इसी प्रकार सरस्वती विद्या मंदिर स्थित परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राध्यक्ष श्री जेपी जाटव ने बताया कि 12वी बोर्ड की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सभी 138 परीक्षार्थी उपस्थित रहें। 10वी बोर्ड के लिए आयोजित उर्दू विषय की परीक्षा में भी सभी 34 परीक्षार्थी उपस्थित रहे है। परीक्षा केन्द्रो के निरीक्षण के दौरान एसडीएम  मनोज गढवाल, सीईओ जनपद  एसएस भटनागर भी उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि 12वी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 32 तथा 10वी बोर्ड परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, सभी परीक्षा केन्द्रों पर कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है।
12वी बोर्ड की परीक्षा में 3 हजार 995 परीक्षार्थी हुए शामिल
12वी बोर्ड के अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए 31 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हुई परीक्षा में कुल 4 हजार 59 परीक्षार्थियों में से 3 हजार 995 परीक्षार्थी शामिल हुए। 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। इसी प्रकार 10वी बोर्ड के लिए आयोजित उर्दू विषय की परीक्षा में कुल 114 परीक्षार्थियों में से 112 परीक्षार्थी शामिल हुए। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें, उर्दू विषय की परीक्षा 12वी बोर्ड की परीक्षा के साथ ही 5 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हुई।

डिलेवरी प्वांइट पर जननी एक्सप्रेस की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें-डीएम जिला चिकित्सालय में नेत्र सहायक की व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

श्योपुर, 28 फरवरी 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कहा है कि सेंसईपुरा, आवदा, गोरस एवं कालीतलाई डिलेवरी प्वांइट पर जननी एक्सप्रेस की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें, जिससे प्रसव के दौरान इमरजेन्सी पर प्रसूताओं को तत्काल जिला चिकित्सालय अथवा नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शिफ्ट किया जा सकें। इसके साथ ही उन्होने कहा कि जिला चिकित्सालय श्योपुर में रिक्त नेत्र सहायक के पद पर अन्यत्र चिकित्सालय से व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने निर्देश दिये कि गत 6 माह में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं पर हुई डिलेवरी की जानकारी अगली बैठक में प्रदान की जायें, इसके साथ ही डिलेवरी के केस जहां से अधिक रैफरल हो रहे है, उसकी समीक्षा की जाये। रैफरल केसो में यह सुनिश्चित किया जाये कि जिस संस्था से रैफर किया गया है, वहां महिला को प्रारंभिक उपचार दिया गया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शून्य से 18 वर्ष तक की आयुवर्ग के बच्चों एवं किशोरो को उपचार उपलब्ध कराया जाये तथा इसके लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होने कहा कि कटे फटे होठ के ऑपरेशन, क्लबफुट, हद्यरोग, कॉकलियर इम्प्लांट आदि मामलों में ऑपरेशन कराये जाये। इसके साथ ही उन्होने सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल को निर्देश दिये कि आंखो की जांच एवं उपचार के साथ ही आवश्यकतानुसार रोगियों को निशुल्क रूप से चश्मे उपलब्ध कराये जाये। गर्भवती महिलाओं का एएनसी रजिस्ट्रेशन अनमोल पोर्टल पर सही तरीके से दर्ज किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि अनमोल पोर्टल पर सही जानकारी फीड न करने से जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसुती सहायता योजना में लाभ मिलने में विलम्ब होता है। गलत फीडिंग करने वाले एएनएम को चिन्हित कर कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाओं की एनीमिक जांच नियमित रूप से की जाये तथा आयरन टेबलेट के साथ ही आयरन शुक्रोज लगाया जाये। नियमित रूप से फॉलोअप किया जाये तथा सुमन हेल्पडेस्क के माध्यम से हाइरिस्क गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप किया जाये। हाइरिस्क गर्भवती महिलाओं को वर्थ वेटिंग कक्ष में रखकर उचित देखभाल की जाये।
इस अवसर पर दस्तक अभियान, एनसीडी, आरबीएसके, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मुलन, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, मेडिकल मोबाइल यूनिट आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

दिमागी टीबी से बचाता है बीसीजी का टीका धुम्रपान के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील 100 दिवसीय निक्षय अभियान अंतर्गत मीडिया एडवोकेसी आयोजित

श्योपुर, 27 फरवरी 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान पर मीडिया एडवोकेसी कार्यक्रम में जानकारी देते हुए जिला क्षय अधिकारी डॉ यतेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि बच्चों को बीसीजी का टीका दिमागी टीबी को रोकने के लिए लगाया जाता है। उन्होने कहा कि टीबी कई प्रकार की होती है, लेकिन वर्तमान समय में इसका शत प्रतिशत उपचार संभव है। राष्ट्रीय क्षय उन्नमूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी की बीमारी का न केवल निशुल्क उपचार किया जाता है, बल्कि निशुल्क दवाईयों के साथ ही प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित उक्त मीडिया एडवोकेसी के दौरान डॉ रावत ने 100 दिवसीय निक्षय अभियान अंतर्गत जानकारी दी कि 17 मार्च तक यह अभियान जिले में चलेगा, अभी तक 2 लाख 40 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जाकर 548 क्षय रोगियों को चिन्हित किया गया है। टीबी मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गांव-गांव जाकर स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। मेडिकल यूनिट में एक्स-रे की व्यवस्था भी की गई है। उन्होने कहा कि वर्तमान में जिले में 589 क्षय रोगियों का उपचार चल रहा है, जिसमें से 548 रोगी निक्षय अभियान के तहत चिन्हित किये गये है। श्योपुर जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होने कहा कि सामाजिक सहभागिता बढाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है तथा सामाजिक सहयोग से 163 टीबी रोगियों को फूड बास्केट प्रदान की गई है, जिससे उन्हें उपचार के साथ-साथ पोष्टिक आहार भी आसानी से मिल सके।
उन्होने मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि ध्रुमपान के प्रति लोगों को जागरूक किया जायें, धुम्रपान के चलते अनेक लोग टीबी की गिरफ्त में आ जाते है, इसलिए लोगों को इससे बचने के लिए जागरूक किया जायें। उन्होने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान की प्रवृति से छोटे बच्चों पर इसका विपरित प्रभाव पडता है और वे भी धुम्रपान करना सीख जाते है, ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जायें। इसके साथ ही टीबी की जांच कराने तथा नियमित रूप से टीबी की दवा खाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जायें।

विशाल रोजगार मेला 27 फरवरी को श्योपुर कॉलेज में

विशाल रोजगार मेला 27 फरवरी को श्योपुर कॉलेज में
श्योपुर, 26 फरवरी 2025
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश भोपाल एवं डीएमसी फिनिशिंग स्कूल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में एनआरएलएम जिला पंचायत श्योपुर, जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के सहयोग से वृहद स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन 27 फरवरी को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक किया जा रहा है।
महाविद्यालय में आयोजित मेले में कई प्रख्यात कंपनियां विभिन्न प्रकार के अनेकों रोजगारों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। डीएमसीएफ एस पुणे, श्रीवाल मानवुकी अनएकेडमी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा एवं एमआरएफ, गेल इंस्टीट्रयुट ऑफ स्किल गुना, एलआईसी श्योपुर, ईगल सिक्योरिटी सर्विस शिवपुरी, चैकमेट सर्विस प्रायवेट लिमिटेड गुजरात आदि कंपनियों द्वारा दसवीं उत्तीर्ण से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु के जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों का पंजीयन एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जावेगा। रोजगार मेले के लिए श्योपुर के इच्छुक युवक युवतियां पंजीयन करवा कर प्लेसमेंट ड्राइव में भागीदारी कर सकते हैं पंजीयन दी गई लिंक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा सकता है। पंजीयन की लिंक https://forms.gle/HKC4fxSVxGE8n5Dk8 है।

10वी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 35 केन्द्रों पर 7 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल कलेक्टर ने शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के संबंध में दिये निर्देश

श्योपुर, 26 फरवरी 2025
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल अंतर्गत हायर सैकेण्डरी के बाद अब हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षाएं भी आज 27 फरवरी से शुरू हो रही है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले में 10वी की परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, जिन पर 7 हजार 401 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी। विद्यार्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे प्रातः 8.30 बजे से पूर्व तक अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जायें। सभी परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष के अलावा कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा है कि परीक्षार्थियों के लिए पेयजल आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
नियमित विद्यार्थियों के लिए शासकीय गर्ल्स हायर सैकेण्डरी स्कूल श्योपुर, शासकीय मॉडल हायर सैेकेण्डरी स्कूल श्योपुर, सरस्वती विद्या मंदिर श्योपुर, अशासकीय अल्फा इंग्लिश हाई स्कूल श्योपुर, शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या शिक्षा परिसर ढेगदा, शासकीय मिडिल स्कूल सोईकलां, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल ढोढर, अशासकीय जगदम्बा हायर सैकेण्डरी स्कूल ढोढर, शासकीय मिडिल स्कूल प्रेमसर, शासकीय हाईस्कूल ननावद, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल मानपुर, शासकीय हाई स्कूल जैनी, शासकीय मिडिल स्कूल दांतरदा कला, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल बडौदा, अशासकीय राजीव गांधी हायर सैकेण्डरी स्कूल बडौदा, अशासकीय सरस्वती ज्ञान मंदिर हायर सैकेण्डरी स्कूल बडौदा, शासकीय उत्कृष्ट हायर सैकेण्डरी स्कूल कराहल, शासकीय मॉडल हायर सैकेण्डरी स्कूल कराहल, शासकीय मिडिल स्कूल बरगवा, शासकीय मिडिल स्कूल सेंसईपुरा, शासकीय मिडिल स्कूल पहेला, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल आवदा, शासकीय मिडिल स्कूल आवदा, शासकीय उत्कृष्ट हायर सैकेण्डरी स्कूल विजयपुर, शासकीय गर्ल्स हायर सैकेण्डरी स्कूल विजयपुर, शासकीय मिडिल स्कूल श्यामपुर, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल वीरपुर, अशासकीय श्री लीलाधर आदर्श विद्या मंदिर वीरपुर, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल गसवानी, अशासकीय सिद्धी विनायक डीएलएड कॉलेज गसवानी, शासकीय मिडिल स्कूल अगरा, शासकीय अम्बिका हायर सैकेण्डरी स्कूल इकलौद, शासकीय मिडिल स्कूल इकलौद शामिल है। स्वध्यायी विद्यार्थियों के लिए शासकीय उत्कृष्ट हायर सैकेण्डरी स्कूल श्योपुर एवं शासकीय हायर सैकेण्डरी मॉडल स्कूल विजयपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
परीक्षा से डरे नही-डीएम
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कल से शुरू हो रही कक्षा दसवीं की परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए छात्र-छात्राओं से बिना तनाव के परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। उन्होने कहा है कि परीक्षा को लेकर तनाव में न आये तथा अपने रूटीन अनुसार पढाई करते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। उन्होने कहा कि बच्चे अक्सर परीक्षा के तनाव में आकर अपनी क्षमता अनुसार अपना प्रदर्शन नही कर पाते है तथा उत्तर याद होने के बाद भी घबराहट में सही तरीके से नही लिख पाते है, इसलिए कूल मांइड होकर परीक्षा में शामिल हों, परीक्षा से डरें नहीं, अपनी तैयारी पूर्ण रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठें। ऐसा करने से सर्वाेत्तम परिणाम प्राप्त होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं भी दी।
10वी बोर्ड परीक्षा की समय सारणी
नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए घोषित परीक्षा कार्यक्रम परीक्षा वर्ष 2025 अनुसार 10वी बोर्ड के लिए 27 फरवरी 2025 को हिन्दी विषय का पेपर होगा। इसके उपरांत 28 फरवरी को उर्दू, 01 मार्च को नेशनल स्कील क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के समस्त विषय एवं आटिफिशियली इंटेलीजेन्सी, 03 मार्च को अंग्रेजी, 05 मार्च को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिधीं तथा मूकबधिर एवं दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज तथा कम्प्युटर विषय के पेपर होगें। 6 मार्च को संस्कृत, 10 मार्च को गणित, 13 मार्च को सामाजिक विज्ञान तथा 21 मार्च को विज्ञान विषय का पेपर होगा।