Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 72

श्योपुर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग पर बड़ा मौका – 10 लाख रुपये तक का अनुदान, आवेदन शुरू!

श्योपुर, 26 मई 2025

 खाद्य प्रसंस्करण उद्योग शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह सुनहरा अवसर है!
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (PMFME) योजना के अंतर्गत उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने 10 लाख रुपये तक के अधिकतम अनुदान की घोषणा की है।

योजना की खास बातें:

35% अनुदान, अधिकतम 10 लाख रुपये तक

उद्योगों के लिए बैंक ऋण की सुविधा

श्योपुर जिले को वर्ष 2025-26 में

व्यक्तिगत श्रेणी: 95 यूनिट

समूह श्रेणी: 1 यूनिट का लक्ष्य

कौन-कौन से उद्योग आ सकते हैं योजना में?

ऑयल मिल, आटा चक्की, डेयरी, मसाला निर्माण, बेकरी, नमकीन, पापड़ मेकिंग आदि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग।

पात्रता:

न्यूनतम योग्यता: 8वीं पास

आयु: 18 वर्ष से अधिक

आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट, कुटेशन आदि

आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन: उवचिपण्हवअण्पद पोर्टल पर

अधिक जानकारी व सहायता के लिए संपर्क करें:

उद्यानिकी विभाग कार्यालय, श्योपुर

मोबाइल नंबर:

      • 9111731171, 981267594 (श्योपुर)

      • 9098913619 (कराहल)

      • 9584703863 (विजयपुर)

      • जिला रिसोर्स पर्सन: 7722960887

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए यह योजना आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर है।
अब अपने सपनों का उद्योग लगाइए, सरकारी सहायता पाइए!

 

श्योपुर में काली स्कॉर्पियो का खूनी तांडव! आदिवासी बालिका गंभीर घायल, रसूखदार भाजपा ठेकेदार को बचाने जुटा प्रशासन

 

श्योपुर दिनांक  26 मई 2025
रविवार रात 11:30 बजे श्योपुर की शांत सड़कों पर तबाही का मंजर देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो (MP07 CH 9623) ने मेले से लौट रहे लोगों को रौंद दिया। नशे में धुत चालक ने ट्रैक्टर और कई मोटरसाइकिलों को कुचलते हुए एक आदिवासी बालिका सहित कई लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया।

विडियो में देखे पूरा खुनी तांडव 

वीडियो फुटेज वायरल:
घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें यह स्कॉर्पियो बेकाबू होकर ट्रैक्टर, बाइकों और राह चलते लोगों पर चढ़ती दिख रही है। कुछ लोगों के शरीर से खून की धारें बहती दिखीं — किसी का हाथ कट गया तो कोई तड़पता रहा। एक महिला की हालत अत्यंत गंभीर हालत में रेफर 

आरोपी की पहचान और राजनीतिक जुड़ाव:
शोसल मिडिया व प्रिंट मिडिया तथा गाड़ी रजिस्ट्रेशन का आधार और आम जन की माने तो कार चालक की पहचान भूपेंद्र त्यागी पुत्र घनश्याम त्यागी, निवासी महगांव, भिंड के रूप में हुई है। वह श्योपुर में ठेकेदारी करता है और स्थानीय भाजपा नेताओं का नजदीकी बताया जाता है। यही नहीं, वह घटना से पूर्व श्योपुर के सरकारी रेस्टहाउस में बिना किसी आधिकारिक एंट्री के ठहरा हुआ भी बताया जा रहा है  — जो अपने आप में बड़ा सवाल है। और  यह बात पुरे नगर में कोतुहल का बिषय बनी हुईं है 

किन्तु पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी है और जहाँ भी  जानकारी चाही गई है वहा दबी आवाज में बोला जाता है किन्तु नाम खुल कर कोई नहीं बता रहा है

हादसे के बाद भाजपा नेताओं की सक्रियता:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद भाजपा कार्यकर्ता  मौके पर पहुंचे और आरोपी को थाने से छुड़वाने की कोशिशें शुरू हुईं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले “अज्ञात चालक” के नाम पर एफआईआर दर्ज की, जबकि वीडियो में चेहरा साफ दिख रहा था और जनता ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

प्रशासन की भूमिका पर सवाल:
मामले की रिपोर्ट ढ़ेंगदा निवासी विष्णु आदिवासी ने दर्ज करवाई, जिसने बताया कि वह अपनी बहन और गांव के लड़के के साथ मेले से लौट रहा था जब स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। फिर भी पुलिस ने अपराध क्रमांक 121/25 धारा 181, 125ए बी एनएस  जैसी धाराएं लगाकर केस को कमजोर कर दिया।

कांग्रेस से दोलतराम गुप्ता भी हाल जानने पहुंचे चिकित्सालय

कांग्रेस के जन प्रतिनिधि दोलतराम गुप्ता को जब घटना की जानकारी मिली तो अर्ध रात्री में तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली और एफ आई आर कराने पर जोर दिया और  बालिका को उपचार हेतु  आर्थिक सहायता दिलाई  

विधायक की सक्रियता का  समर्थन 

विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा ने जिला कलेक्टर को फोन कर पीड़ित बच्ची के इलाज की जानकारी ली और SDM व पटवारी को जिला अस्पताल भेजा। लेकिन लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा आम नागरिक द्वारा किया गया होता तो अब तक गिरफ्तारी और कठोर धाराएं लग चुकी होतीं।

अब सवाल जनता का: क्या बड़ी गाड़ी, बड़ा रसूख और राजनीतिक पहचान कानून से ऊपर हैं ?

क्या आदिवासी बच्ची की जान की कोई कीमत नहीं ?

क्या वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही के बावजूद आरोपी को बचाने की कोशिश न्याय की हत्या नहीं ?

क्या कमजोर धाराओं में केस दर्ज कर प्रशासन एक बार फिर “पावरफुल बचाओ, पीड़ित भूल जाओ” की नीति अपना रहा है ?

शहर की मांग साफ है:

आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज हो, और पीड़ित परिवार को न्याय मिले — वरना जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।”

 

यह कोई हादसा नहीं, एक सोची-समझी लापरवाही है, जिसमें सत्ता, शराब और स्कॉर्पियो ने मिलकर इंसानियत को रौंद डाला

समग्र आईडी का आधार से ई-केवायसी अनिवार्य, अभियान 31 मई तक जारी शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी है ई-केवायसी

श्योपुर, 25 मई 2025
प्रदेशभर में नागरिकों की समग्र आईडी को आधार से लिंक कर ई-केवायसी सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई 2025 तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी नागरिकों को समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी कराना अनिवार्य किया गया है।

जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जिले की तीनों जनपद पंचायतों के सीईओ और सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत ई-केवायसी कार्य सुनिश्चित कराएं।

ई-केवायसी का कार्य नागरिक एमपी ऑनलाइन, सीएससी, लोकसेवा केंद्रों, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव आदि के माध्यम से करा सकते हैं। यह सेवा पूर्णतः नि:शुल्क है और इसमें किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं जैसे कि पेंशन, आवास, छात्रवृत्तियां, लाड़ली बहना योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ ई-केवायसी पूर्ण किए गए नागरिकों को ही मिल सकेगा। इसके अलावा लोक सेवा केंद्रों से विभिन्न सेवाएं प्राप्त करने के लिए भी ई-केवायसी आवश्यक है।

ई-गवर्नेंस मैनेजर धर्मेन्द्र मीणा ने बताया कि ई-केवायसी के बिना नागरिक शासन की कई सेवाओं और योजनाओं से वंचित हो सकते हैं, अतः सभी नागरिक निर्धारित समय-सीमा के भीतर समग्र पोर्टल पर अपना सत्यापन अवश्य करा लें।

ई-केवायसी की अंतिम तिथि 30 मई: श्योपुर में 83% उपभोक्ताओं ने पूरी की प्रक्रिया किसी भी राशन दुकान पर जाकर करा सकते हैं ई-केवायसी

श्योपुर, 25 मई 2025
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत पंजीकृत सभी राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवायसी कराना 30 मई तक अनिवार्य कर दिया गया है। उपभोक्ता किसी भी नजदीकी राशन दुकान पर जाकर पीओएस मशीन के माध्यम से अंगूठा लगाकर ई-केवायसी करा सकते हैं।

जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में श्योपुर जिले में यह कार्य तेजी से जारी है, और अब तक 83% उपभोक्ताओं की ई-केवायसी पूरी की जा चुकी है

फूड ऑफिसर सुनील शर्मा ने जानकारी दी कि जिले में लगभग 4 लाख 43 हजार उपभोक्ता हैं, जिनमें से अधिकांश की ई-केवायसी पूरी हो चुकी है। बाकी बचे उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे 30 मई से पहले ई-केवायसी करा लें, अन्यथा उनके नाम खाद्यान्न वितरण सूची से हटा दिए जाएंगे।

ई-केवायसी प्रक्रिया के लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड और समग्र आईडी साथ लानी होगी। यह कार्य थंब इम्प्रेशन के माध्यम से पीओएस मशीन से किया जा रहा है। सुविधा की दृष्टि से राज्य के किसी भी जिले में स्थित राशन दुकान से ई-केवायसी कराई जा सकती है, जिससे बाहर रहने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

फूड विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द ई-केवायसी कराकर योजना का लाभ सुनिश्चित करें।

“मैं दहाड़ा तो पेशाब छूट जाएगी”: CM मोहन यादव के लहार दौरे से पहले BJP विधायक का बयान वायरल, सियासी हलचल तेज


भिंड/लहार, 24 मई 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लहार विधानसभा दौरे से एक दिन पहले भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा का विवादित बयान सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। बुधवार को सरजू वाटिका में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विधायक शर्मा का आक्रामक भाषण अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

“अगर मैं दहाड़ा, तो पेशाब छूट जाएगी…”
वायरल वीडियो में विधायक शर्मा मंच से विपक्ष पर तीखा हमला बोलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग कहते हैं विधायक छुपता फिर रहा है, मैं उन चोरों को बता दूं, अगर मैं दहाड़ा तो तुम्हारी पेशाब छूट जाएगी। मैं लहार में हूं, अगर ताकत है, अगर बाप की औलाद हो, तो सामने आकर दहाड़ो… तब मानूंगा कि तुम शेर हो।”

इस बयान को लेकर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जोश का माहौल देखने को मिला, वहीं विपक्ष ने इसे मर्यादा और भाषा की गरिमा के खिलाफ बताया है।

डॉ. गोविंद सिंह पर भी साधा निशाना
अपने भाषण में विधायक अंबरीश शर्मा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “जल्दी ही मैदान में उतरने वाला हूं, चिंता मत करो, पूरी तलवार तैयार कर ली है। अब लहार में महासंग्राम होकर रहेगा।”

सीएम दौरे से पहले बढ़ा सियासी तापमान
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को लहार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं, जहां वह एक आभार सभा को संबोधित करेंगे। सीएम दौरे से पहले आए इस बयान ने राजनीतिक तापमान और भी बढ़ा दिया है।

विपक्ष का हमला, समर्थकों में उत्साह
जहां भाजपा समर्थक इस भाषण को “आक्रामक नेतृत्व” की पहचान बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसे आपत्तिजनक, गैर-संसदीय और लोकतांत्रिक मर्यादा के विरुद्ध बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह बयान खूब वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है।

अब देखना होगा कि यह बयान सीएम मोहन यादव के दौरे और प्रदेश की राजनीति को किस दिशा में मोड़ता है।

सड़क दुर्घटना में घायल आदिवासी परिवार को मिली 10 हजार की मदद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम पहुंचे अस्पताल, उपचार की कराई समुचित व्यवस्था

श्योपुर, 24 मई 2025
श्योपुर-पाली मार्ग पर रायपुरा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए आदिवासी परिवार को त्वरित सहायता प्रदान की गई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम श्योपुर  बीएस श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  राहुल आदिवासी अपनी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी आदिवासी और दो बच्चों के साथ ऑटो में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक अन्य वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया, जिससे  राहुल घायल हो गए जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर  वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए एसडीएम श्रीवास्तव को तत्काल अस्पताल भेजा। एसडीएम ने न केवल मौके पर पहुंचकर आर्थिक सहायता प्रदान की, बल्कि घायल परिवार के उपचार की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई।

एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि श्री राहुल आदिवासी का सिटी स्कैन कराया गया, जिसमें किसी प्रकार की गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं और उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

प्रशासन की इस तत्परता से पीड़ित परिवार ने राहत महसूस की है और जिले में प्रशासन की सक्रियता एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में सामने आई है।

पराली जलाने के मामले में लापरवाही बरतने पर पटवारी विनायक वैष्णव निलंबित




श्योपुर, 23 मई 2025

जिले में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में श्योपुर अनुभाग के एसडीएम श्री बी.एस. श्रीवास्तव ने लापरवाही बरतने के आरोप में मौजा पटवारी श्री विनायक वैष्णव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लाड़पुरा में 12 अप्रैल को लगभग 700 बीघा भूमि पर गेहूं की फसल के अवशेष (पराली) जलाए गए। तेज हवाओं के चलते आग फैलकर ग्राम तलावड़ा की ओर बढ़ गई। ग्राम कोटवार ने रात लगभग 11 बजे मौजा पटवारी को घटना की सूचना दी, किंतु श्री वैष्णव ने न तो मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, और न ही दोषियों के विरुद्ध कोई रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इतना ही नहीं, पटवारी द्वारा तहसील कार्यालय बड़ोदा को मात्र 2 बीघा भूमि पर पराली जलने की रिपोर्ट भेजी गई, जो जांच दल की विस्तृत रिपोर्ट से मेल नहीं खाती। इस गंभीर लापरवाही को लेकर 5 मई को पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 14 मई को प्रस्तुत उनके जवाब को असंतोषजनक मानते हुए एसडीएम ने उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया।

निलंबन की अवधि में श्री वैष्णव का मुख्यालय तहसील एवं जिला श्योपुर निर्धारित किया गया है, तथा उन्हें नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही को पराली जलाने की रोकथाम और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

छूटी पढ़ाई को फिर से जोड़ने की पहल — प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास


श्योपुर, 23 मई 2025

श्योपुर जिले की उन महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक नई उम्मीद की किरण सामने आई है, जिन्होंने किसी कारणवश अपनी शिक्षा बीच में छोड़ दी थी। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने उनकी अधूरी शिक्षा को पुनः शुरू कराने के उद्देश्य से ‘सेकंड चांस प्रोग्राम’ की शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से उन्हें 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी करने का अवसर निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है।

कराहल एवं श्योपुर ब्लॉक में संचालित इस कार्यक्रम में 16 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं एवं बालिकाएं भाग ले सकती हैं। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का उद्देश्य उन्हें फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के तहत नामांकित महिलाओं को नियमित अध्ययन की सुविधा, परीक्षा की तैयारी, आवश्यक पाठ्य सामग्री एवं परीक्षा फार्म—all कुछ निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रोग्राम 2025-26 सत्र के लिए प्रारंभ हो चुका है और पंजीयन प्रक्रिया जारी है।

पंजीयन या अधिक जानकारी के लिए इच्छुक महिलाएं एवं बालिकाएं निम्न समन्वयकों से संपर्क कर सकती हैं:

 जितेंद्र अहिरवार – मो. 7566631396

 राघवेन्द्र करेरिया – मो. 9589678073

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की यह पहल न सिर्फ शिक्षा को पुनः प्रारंभ करने का अवसर दे रही है, बल्कि समाज में महिलाओं की सशक्त भागीदारी की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।

510 बीघा शासकीय भूमि पर अवैध नामांकन रद्द, अपर कलेक्टर ने पारित किया आदेश

श्योपुर, 22 मई 2025:
तहसील कराहल के ग्राम कर्राई में स्थित 510 बीघा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से दर्ज 18 व्यक्तियों के नामों को विलोपित करने का बड़ा आदेश अपर कलेक्टर  अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा पारित किया गया है। यह कार्रवाई भूमि संरक्षण और शासकीय संपत्ति की रक्षा के उद्देश्य से की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगरानी प्रकरण में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी, अभिलेख जांच शाखा श्योपुर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में खुलासा हुआ कि ग्राम कर्राई के सर्वे क्रमांक 112/1, 185/5, 186 एवं 224 में संवत् 2029 से 2068 के बीच के खसरा अभिलेखों में कूट रचित तरीके से शासकीय भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम पर दर्ज किया गया। यह दर्जीकरण बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के, भूमिस्वामी के रूप में दर्शाया गया था।

जबकि वर्तमान अभिलेखों में ये सभी भूमि शासकीय चारागाह व जंगल के रूप में दर्ज हैं:

  • सर्वे नंबर 112/1 – 53.7960 हेक्टेयर (शासकीय चारागाह)

  • सर्वे नंबर 185/5 – 27.5980 हेक्टेयर (शासकीय चारागाह)

  • सर्वे नंबर 186 – 29.2600 हेक्टेयर (शासकीय चारागाह)

  • सर्वे नंबर 224 – 12.885 हेक्टेयर (शासकीय जंगल, गैर मुमकिन नोईयत)

इस कार्रवाई के तहत संबंधित अवैध प्रविष्टियों को तत्काल प्रभाव से विलोपित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश शासकीय भूमि को खुर्दबुर्द होने से रोकने और रिकॉर्ड की शुद्धता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गांजे की तस्करी पर आवदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 90 ग्राम मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

श्योपुर, 22 मई 2025

जिला श्योपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रवीण भूरिया के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आज दिनांक 22 मई को एसडीओपी बड़ौदा प्रवीण अष्टाना के निर्देशन में आवदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम मसावनी-बड़ौदा रोड स्थित बछेरी तिराहा बस स्टॉप पर दबिश दी गई, जहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी जीतेंद्र उर्फ जीतू जाट (पुत्र रोशन सिंह जाट, उम्र 40 वर्ष, निवासी बम्होरीहाला, थाना आवदा) के कब्जे से एक काले बैग में पीले टेप से पैक किए गए पैकेट में रखा मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 2 किलो 90 ग्राम बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹25,000 बताई जा रही है।

आरोपी के खिलाफ थाना आवदा में अपराध क्रमांक 48/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

कार्रवाई में रहे ये अधिकारी सक्रिय:

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना बड़ौदा प्रभारी निरीक्षक सत्यम गुर्जर, थाना आवदा प्रभारी उनि राहुल रघुवंशी, चौकी पांडोला प्रभारी सउनि श्यामवीर यादव, सउनि टीकाराम रावत, प्रआर धर्मेंद्र सिंह तोमर, रविंद्र सिंह तोमर, अखिलेंद्र सिंह, महिला आरक्षक प्रियंका जादौन, आरक्षक विनोद कुशवाह, रामगोविंद कुशवाह, रामकुमार, नर सिंह एवं मनोज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें