Tuesday, March 31, 2026
Home Blog Page 45

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का लाभ उठाकर बनें सफल उद्यमी

ग्वालियर-चंबल संभाग में 956 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

श्योपुर, 20 जुलाई 2025
खेती के साथ अब किसान और ग्रामीण युवा खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) और वेल्यू एडीशन के ज़रिये बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) ग्रामीण उद्यमियों को एक शानदार अवसर प्रदान कर रही है।

योजना के तहत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए लागत का 35 प्रतिशत और अधिकतम 10 लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही बैंकों के माध्यम से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है।

ग्वालियर-चंबल संभाग में 956 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्वालियर-चंबल संभाग में कुल 956 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया हैइनमें:

  • ग्वालियर संभाग: कुल 589 इकाइयाँ

    • ग्वालियर: 101 इकाइयाँ

    • शिवपुरी: 153 इकाइयाँ

    • गुना: 162 इकाइयाँ

    • अशोकनगर: 69 इकाइयाँ

    • दतिया: 104 इकाइयाँ

  • चंबल संभाग: कुल 367 इकाइयाँ

    • मुरैना: 115 इकाइयाँ

    • भिण्ड: 183 इकाइयाँ

    • श्योपुर: 69 इकाइयाँ


एफपीओ, SHG और सहकारी समितियों को मिलेगा विशेष लाभ

संभागीय संयुक्त संचालक उद्यानिकी के अनुसार योजना का लाभ व्यक्तिगत उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), स्व-सहायता समूहों (SHGs) और उत्पादक सहकारी समितियों को मिलेगा।

स्व-सहायता समूहों को विशेष रूप से सीड कैपिटल के रूप में प्रति सदस्य 40 हजार रुपये के मान से अधिकतम 4 लाख रुपये तक का अनुदान भी दिया जाएगा।

कैसे उठाएं योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक हितग्राही अपने जिले के उद्यानिकी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। वहां से उन्हें मार्गदर्शन, आवेदन प्रक्रिया और अनुदान प्राप्ति की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी।

सरकार का उद्देश्य: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना

PMFME योजना का उद्देश्य असंगठित खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत करना और “वोकल फॉर लोकल” के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है। यह योजना ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

श्योपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगी 42 नई सड़कें पीएम जनमन योजना के तहत 49 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

श्योपुर, 20 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत सहरिया बहुल ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए श्योपुर जिले में 42 नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ये सड़कें 49 करोड़ 68 लाख 54 हजार रुपये की लागत से बनाई जाएंगी, जिनकी कुल लंबाई 74.38 किलोमीटर होगी।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के नेतृत्व में इस योजना के माध्यम से आदिवासी बहुल ग्रामों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

PMGYSY के महाप्रबंधक सतेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए पीएम जनमन योजना अंतर्गत 42 सड़कों के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, जिन्हें शीघ्र ही स्वीकृति मिलने की संभावना है।

प्रस्तावित प्रमुख सड़कें और उनकी लागत

इन प्रस्तावित सड़कों में प्रमुख निर्माण कार्यों में शामिल हैं:

  • सिलपुरी नौनार भील बस्ती से कटरा कुआ रोड (2.4 किमी) – ₹163.82 लाख

  • बरगवा आमेठ रोड से भिलाला बस्ती (3.6 किमी) – ₹263.05 लाख

  • श्योपुर-शिवपुरी रोड से चक कराहल (4.3 किमी) – ₹243.12 लाख

  • कराहल-बरगवा रोड से बनार कॉलोनी (4 किमी) – ₹275.35 लाख

  • श्योपुर-शिवपुरी रोड से रामपुरा रोड (6.2 किमी) – ₹355.21 लाख

  • लहरौनी से बदरेठा आदिवासी बस्ती (3.5 किमी) – ₹212.73 लाख

  • रीछी से मोगिया का टपरा (0.8 किमी) – ₹50.09 लाख

  • पिपरानी-गोठरा रोड से पटेलिया बस्ती (0.9 किमी) – ₹55.25 लाख

  • कराहल करियादेह से सोनीपुरा (1.8 किमी) – ₹124.15 लाख

  • कराहल करियादेह रोड से बंदरहार (1.1 किमी) – ₹83.96 लाख

(नोट: अन्य सभी प्रस्तावित सड़कों की सूची प्रशासनिक दस्तावेजों में उपलब्ध है।)

ग्रामीणों को मिलेगा सुगम आवागमन

इन सड़कों के निर्माण से सहरिया बाहुल्य ग्रामों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार तक पहुंच आसान होगी। इससे गांवों का सामाजिक और आर्थिक विकास भी तेज़ी से हो सकेगा।

जिला प्रशासन द्वारा इस योजना को समयबद्ध रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर हो सके।

तीन पंचायतों में उप निर्वाचन 22 जुलाई को श्योपुर जिले में 8 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट

श्योपुर, 20 जुलाई 2025।
जिले में पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा के निर्देशन में 22 जुलाई, मंगलवार को तीन पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके लिए कुल 8 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

श्योपुर विकासखण्ड की पंचायत दलारना कलां, तथा कराहल विकासखण्ड की पंचायत मोरावन एवं जाखदा में वोटिंग होगी। दलारना कलां में 3, मोरावन में 3, तथा जाखदा में 2 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं स्थानीय निर्वाचन प्रभारी श्री संजय जैन ने जानकारी दी कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। इसके तहत सेक्टर अधिकारी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

रिटर्निंग ऑफिसर कराहल विकासखण्ड सुश्री रोशनी शेख ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

गौरतलब है कि जिले में सरपंच के कुल पांच रिक्त पदों में से पिपरानी एवं सिलपुरी पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हो जाने से अब केवल तीन पंचायतों में मतदान की आवश्यकता रह गई है।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में भागीदारी निभाएं।

प्रशासन अलर्ट मोड पर: श्योपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित


नदी-नालों में उफान, पुल-रपटों पर आवाजाही से बचने की अपील

श्योपुर, 18 जुलाई 2025
श्योपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी में डूबे रपटों एवं पुलियाओं को पार न करें और अधिक पानी वाले क्षेत्रों से दूर रहें। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) को सतर्क रहते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

एसडीआरएफ की टीमें भी अलर्ट पर हैं। श्योपुर की मोर डूंगरी पुलिया पर पानी आ जाने के कारण पुलिस बल तैनात करते हुए बेरिकेटिंग कर दी गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से उस ओर न जाए।

जिले के 60 संवेदनशील गांवों में पटवारियों एवं पंचायत सचिवों को गांव में ही उपस्थित रहने के आदेश जारी किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को सूचित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

शिक्षकों का सफल रेस्क्यू
ग्राम ककरधा के रपटे पर पानी आने से उस पार फंसे शिक्षकों को एसडीआरएफ की टीम ने कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस दौरान मौके पर एसडीएम श्री मनोज गढ़वाल एवं तहसीलदार सुश्री रोशनी शेख भी मौजूद रहीं।

नदी-नालों के जलस्तर पर नजर
बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबल नदी का जलस्तर 187.96 मीटर है, जो खतरे के निशान से लगभग 12 मीटर नीचे है। वहीं पार्वती नदी (खातौली) का जलस्तर 193.50 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 5 मीटर नीचे है।

शहर की निचली बस्तियों पर विशेष निगरानी
कलेक्टर वर्मा ने तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा को निर्देश दिए हैं कि सीप नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही नगरपालिका के माध्यम से नदी क्षेत्र की निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति बनने पर तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क करें।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा का कराहल क्षेत्र में औचक निरीक्षण जारी  लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी


 लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी, कई अधिकारियों को नोटिस

श्योपुर, 18 जुलाई 2025 –
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शुक्रवार को कराहल क्षेत्र का औचक भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पद से पृथक करने का नोटिस
पारोंद ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर वर्मा ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पद से पृथक करने का नोटिस जारी किया, साथ ही सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया।

स्कूल में शिक्षक कलेक्टर के पहुंचने के बाद पहुंचे
शासकीय विद्यालय बरसाना में कलेक्टर के पहुंचने के समय कोई शिक्षक उपस्थित नहीं था। उनके पहुंचने के पश्चात शिक्षक विद्यालय आए। इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर दो शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराज़गी
ग्राम गोरस में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

कलेक्टर  वर्मा ने स्पष्ट किया कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित निरीक्षण और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध के निर्देश

कलेक्टर ने अवैध शराब के परिवहन और संग्रहण पर सख्त निगरानी के दिए आदेश

श्योपुर, 17 जुलाई 2025
पंचायत उप निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने शराब के संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर सख्त नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पंचायत निर्वाचन वाली ग्राम पंचायतों की सीमाओं में स्थित सभी मदिरा दुकानों को निर्धारित समयावधि में बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक, संबंधित क्षेत्र की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी और मदिरा की खरीद-बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

श्योपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत दलारना कला तथा कराहल विकासखंड की ग्राम पंचायत मोरावन एवं जाखदा में आगामी 22 जुलाई को उपचुनाव के तहत मतदान होना है। इस दृष्टि से इन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर वर्मा ने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है कि यदि इन क्षेत्रों में शराब दुकानें नहीं हैं, तब भी अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण और विक्रय पर पूर्ण नियंत्रण रखा जाए। इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा सघन गश्त एवं निगरानी अभियान चलाया जाए।

यह निर्णय पंचायत उपचुनाव की निष्पक्षता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सख्त और आवश्यक कदम माना जा रहा है। किन्तु यह भी प्रशासन जांचे की दुकाने बंद होने के बाद भी मदिरा भण्डारण कहाँ किया जाता है जो बोटरों को चुनाव के दोरान तक भी बांटी जाती है शराब की बोतल 

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाकर “राह-वीर” बने श्योपुर के दो युवक

कलेक्टर ने पुरस्कार हेतु परिवहन आयुक्त को भेजा प्रस्ताव

श्योपुर, 17 जुलाई 2025
श्योपुर जिले के दो युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की जान बचाकर “राह-वीर योजना” के तहत सम्मान पाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने इस सराहनीय कार्य के लिए  मुकेश मीणा और  उदयभान रावत के नाम परिवहन आयुक्त को प्रस्तावित किए हैं, जिन्हें 25-25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने के लिए “राह-वीर योजना” संचालित की जा रही है। योजना के तहत ऐसे नागरिकों को 25 हजार रुपये की राशि एवं सम्मान प्रदान किया जाता है, जो हादसे के समय तत्काल सहायता उपलब्ध कराकर पीड़ितों की जान बचाते हैं।

श्योपुर में यह उदाहरण 25 मई 2025 की रात सामने आया, जब रात लगभग 11:30 बजे भाजपा कार्यालय के सामने श्रीमती वर्षा आदिवासी एवं  सोमेश आदिवासी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के तुरंत बाद मुकेश मीणा एवं  उदयभान रावत ने त्वरित सहायता करते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर उपचार शुरू हो सका और उनकी जान बचाई जा सकी।

इस मानवीय और साहसी कार्य को दृष्टिगत रखते हुए दोनों युवकों को राह-वीर योजना के अंतर्गत 25-25 हजार रुपये की राशि देने का प्रस्ताव कलेक्टर द्वारा भेजा गया है। यह योजना समाज में जागरूकता और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने का एक प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है।

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

श्योपुर, 17 जुलाई 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज जिला चिकित्सालय श्योपुर का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके अटेंडरों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सिविल सर्जन डॉ. आर.बी. गोयल को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर वर्मा ने निर्देश दिए कि अस्पताल में पर्याप्त संख्या में सुरक्षागार्ड तैनात किए जाएं, ओपीडी व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाए तथा मरीजों के लिए वेटिंग सीटें पर्याप्त मात्रा में लगाई जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, रोशनी और चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईसीयू, जनरल वार्ड, पीआईसीयू, नवजात गहन चिकित्सा इकाई (SNCU), पीडियाट्रिक वार्ड और ओपीडी का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। इसके अलावा उन्होंने औषधि भंडार की स्थिति देखी और मरीजों को वितरित की जा रही निशुल्क दवाओं की उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली।

कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी आवश्यक दवाएं मरीजों को नि:शुल्क और समय पर उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिलीप सिकरवार, विधायक प्रतिनिधि  सिराज दाउदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

श्योपुर में स्कूल वाहन सहित दो मैजिक वाहन जब्त परिवहन विभाग की सख्ती, दस्तावेजों की जांच में मिली गड़बड़ी


श्योपुर, 16 जुलाई 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देशन में परिवहन विभाग श्योपुर द्वारा सड़क सुरक्षा एवं नियमों के पालन को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक स्कूल वाहन सहित दो मैजिक वाहनों को जब्त कर परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया है।

जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्योपुर-बड़ौदा एवं श्योपुर-खातौली मार्गों पर चलाए गए जांच अभियान में कुल 15 वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान कई वाहनों में दस्तावेजों की कमी पाई गई, जिसके आधार पर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर दो मैजिक वाहन एवं एक स्कूल बस को जब्त किया गया।

 सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती

परिवहन विभाग द्वारा यह अभियान सड़क पर अनियमित रूप से संचालित हो रहे वाहनों पर अंकुश लगाने एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है। अधिकारी ने बताया कि बिना फिटनेस, बीमा अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के वाहन संचालन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

पंचायत उप-निर्वाचन के लिए कार्यपालक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त 22 जुलाई को तीन पंचायतों में होंगे मतदान

श्योपुर, 16 जुलाई 2025
श्योपुर जिले में आगामी 22 जुलाई को पंचायत उप-निर्वाचन के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा द्वारा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है।

🔹 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

:दलारना कलां पंचायत – नायब तहसीलदार श्रीमती रजनी बघेल

  • मोरावन पंचायत – नायब तहसीलदार  नरेन्द्र जैन

  • जाखदा पंचायत – नायब तहसीलदार  दर्शनलाल जाटव

 इसके अतिरिक्त, प्रभारी तहसीलदार वीरपुर  नरेश रायपुरिया को रिजर्व में रखा गया है।

सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त:

  • दलारना कलां – ईई जल संसाधन  चैतन्य चौहान

  • मोरावन – मत्स्य अधिकारी  बीपी झसिया

  • जाखदा – उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. राम कुमार त्यागी

 कार्यपालन यंत्री आरईएस  रामअवतार अगरैया को रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में रखा गया है।

🗳️ शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी

कलेक्टर  वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जाए। निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी और निष्पक्ष संचालन के लिए मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।