Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 129

लोकसभा चुनाव में 69.17 प्रतिशत मतदान अभूतपूर्व उत्साह के बीच जिलेभर में निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान

श्योपुर, 07 -5- 2024
लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभूतपूर्व उत्साह के बीच श्योपुर जिले की दोनो विधानसभाओ में मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया।

श्योपुर एवं विजयपुर विधासनभा क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया सभी 656 मतदान केन्द्रों पर निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कम्युनीकेशन टीम के आंकडो के अनुसार श्योपुर जिले का कुल वोट प्रतिशत 69.17 रहा है। कुल 05 लाख 14 हजार 234 मतदाताओ में से 03 लाख 55 हजार 716 मतदाताओं ने मतदान किया।
श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां 69.49 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा वोट डाले गये, वही विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 68.86 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 97 हजार 538 पुरूष मतदाताओं तथा 82 हजार 642 महिला मतदाताओं ने अपने वोट डाले, पुरूष मतदान का प्रतिशत 72.83 तथा महिला मतदान का प्रतिशत 65.92 रहा, कुल 01 लाख 80 हजार 181 वोट डाले गये।
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदान का प्रतिशत 69.05 तथा महिला मतदान का प्रतिशत 68.64 रहा है, यहां 92 हजार 354 पुरूष मतदाताओं ने तथा 83 हजार 179 महिला मतदाताओ ने मतदान किया, कुल 01 लाख 75 हजार 535 वोट डाले गये। दोनो विधानसभा क्षेत्रो में 03 वोट थर्ड जेण्डर के भी थे, जिनके द्वारा शत प्रतिशत मतदान किया गया। मतदान की प्रक्रिया के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आंनद, सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी, रिटर्निग आफिसर श्योपुर श्री मनोज गढवाल, विजयपुर श्री बीएस श्रीवास्तव, एसडीएम कराहल श्री उदयवीर सिंह सिकरवार द्वारा सतत् रूप से मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्था के संबंध में जायजा लिया गया।
100 महिला प्रबंधित बूथ बनाये गये

श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 100 महिला प्रबंधित बूथ बनाये गये थे, श्योपुर में 65 तथा विजयपुर में 35 बूथ बनाये गये। इन मतदान केन्द्रों पर मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया मतदान दलो में शामिल महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संपन्न कराई गई, पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित इन सभी बूथो पर निर्वाध रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दलो को किया रवाना मतदान आज, सभी व्यवस्थाएं चॉक-चौबंद, सुबह 07 बजे से डलेगे वोट जिले की दोनो विधानसभाओं में कुल 05 लाख 14 हजार 234 मतदाता करेंगे मतदान

लोकसभा निर्वाचन-2024

मतदान आज, सभी व्यवस्थाएं चॉक-चौबंद, सुबह 07 बजे से डलेगे वोट

656 मतदान केन्द्रों पर डाले जायेगे वोट
श्योपुर, 06 -5- 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड द्वारा लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत श्योपुर जिले की श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त मतदान दलो को निर्वाचन सामग्री वितरण स्थल पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर से हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके पूर्व कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा निर्वाचन सामग्री वितरण स्थल पर मतदान दलो को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निर्वाचन का कार्य महत्वपूर्ण है। इस कार्य के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौपे गये है, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी इस महती जिम्मेदारी को गंभीरता के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुरूप निभायेगे।


उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के तहत 7 मई को वोट डाले जायेगे, इसे दृष्टिगत रखते हुए मतदान केन्द्रों पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चॉक-चौबंद कर ली गई है। निर्वाचन सामग्री एवं ईव्हीएम मशीनो के साथ मतदान दल आज अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के तहत जिले के सभी 656 मतदान केन्द्रों पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई है। मतदाताओं के लिए पेयजल, छाया, प्रसाधन, बैठक व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, आदि के इंतजाम पर्याप्त रूप से किये गये है। ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केन्द्रों पर पंखे, कूलर तथा ठंडे पानी के मटको की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उन्होने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को आज मतगणना स्थल पालीटेक्निक कॉलेज से निर्वाचन सामग्री का वितरण कर श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रो के लिए भेजा गया है, सभी मतदान दल सेक्टर आफिसरो की निगरानी में अपने-अपने मतदान केन्द्रो पर पहुंच गये है।
मतदान दलो को केन्द्र तक पहुंचाने के लिए 154 रूट बनाये गये थे, लोकसभा निर्वाचन के तहत 100 मतदान केन्द्र महिला अधिकारियो, कर्मचारियों द्वारा प्रबंधित बनाये गये है, इन मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संपन्न कराई जायेगी। इसके अलावा सुरक्षाकर्मी के रूप में भी महिला पुलिसकर्मी रहेगी। इसके साथ ही 50 मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में बनाया गया है।
श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 लाख 14 हजार 234 वोटर
मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में 20 लाख 4 हजार 688 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 7 मई को करेंगे। इसके लिये संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्रों में 2 हजार 362 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिनमें मुरैना जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1706 मतदान केन्द्र और श्योपुर जिले की 2 विधानसभा क्षेत्रों में 656 मतदान केन्द्र निर्धारित है।
इन मतदान केन्द्रों पर 10 लाख 70 हजार 467 पुरूष मतदाता और 9 लाख 34 हजार 198 महिला मतदाता एवं 22 थर्ड जेण्डर मतदाता है। मुरैना संसदीय क्षेत्र में इपिक रेश्यो 60.99 और जेण्डर रेश्यो 890 है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड ने बताया कि मुरैना- श्योपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत शामिल श्योपुर जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख 14 हजार 234 वोटर्स है। जिसमें 02 लाख 67 हजार 674 पुरूष मतदाता तथा 02 लाख 46 हजार 557 महिला मतदाता तथा 03 थर्ड जेण्डर वोटर्स शामिल है, इसके अलावा 157 सर्विस वोटर भी है, जिनमें 153 पुरूष एवं 04 महिला सर्विस वोटर है।
श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 59 हजार 304 कुल मतदाता है, जिनमें 1 लाख 33 हजार 933 पुरूष तथा 01 लाख 25 हजार 370 महिला एवं एक थर्ड जेण्डर मतदाता है। इसके अलावा 54 सर्विस वोटर है, जिनमें 53 पुरूष तथा 01 महिला मतदाता शामिल है।
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 54 हजार 930 कुल मतदाता है, जिनमें 1 लाख 33 हजार 741 पुरूष तथा 1 लाख 21 हजार 187 महिला एवं दो थर्ड जेण्डर मतदाता है। इसके अलावा 103 सर्विस वोटर है, जिनमें 100 पुरूष तथा 03 महिला मतदाता शामिल है।
श्योपुर जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रो में 656 मतदान केन्द्र बनाये गये है, इनमें 15 मतदान केन्द्र ऐसे है, जहां 300 से कम मतदाता हैै। 300 मतदाताओ से 1100 मतदाताओ की संख्या वाले मतदान केन्द्र 565 है, 41 मतदान केन्द्र 1100 से 1200 तक की मतदाता संख्या वाले है। 09 मतदान केन्द्रों में मतदाताओ की संख्या 1300 से 1400 के बीच है तथा 1400 से 1500 के बीच वाले मतदान केन्द्र 03 है।
एसपी  अभिषेक आनंद ने किया सुरक्षा कर्मियो को ब्रीफ
पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आनंद द्वारा सामग्री वितरण स्थल पर मतदान केन्द्रों की सुरक्षा में लगाये पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों पर चौकस रहते हुए अपने दायित्वो का निर्वहन करें।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के तहत सभी मतदान केन्द्रों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 130 क्रिटीकल मतदान केन्द्रों पर सीआरपीएफ के 1-4 का गार्ड तैनात रहेगा। उन्होने बताया कि निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सीआरपीएफ की एक कंपनी तथा एसएएफ की दो कंपनियों के जवान मतदान केन्द्रो पर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही राजस्थान से मिले 500 होमगार्ड के जवान सहित उमारिया से आये 50 होमगार्ड को तैनात किया जायेगा। जीआरपी के 165 जवान भी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही जिला पुलिस बल के 700 जवान एवं 750 के लगभग विशेष पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेगे। मतदान के दौरान मोबाइल तथा क्यूआरटी टीमे भी लगातार गश्त पर रहेगी।
कैमरो की नजर में रहेगे मतदान केन्द्र
लोकसभा निर्वाचन के तहत श्योपुर एवं विजयपुर के 492 मतदान केन्द्र कैमरो की नजर में रहेगे, सभी मतदान केन्द्रो के अन्दर एवं बाहर परिसर में कैमरे लगाये गये है, इन कैमरो से वेबकास्टिंग भी होगी, जिसके माध्यम से मतदान केन्द्र की हर हलचल पर नजर रखी जा सकेगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 34 कम्प्युटर के जरिए इन कैमरो की लाइव वेबकास्टिंग देखने के लिए दल तैनात किया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बनाये गये कन्ट्रोल कंमाड सेंटर से सभी मतदान केन्द्र लाइव जुडे रहेगे।

श्योपुर एवं विजयपुर के मतदान दलो को सामग्री का वितरण
प्रत्येक दल को टेबिल लगाकर सुविधाजनक तरीके से दी गई सामग्री

लोकसभा निर्वाचन के तहत श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलो को श्योपुर स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से निर्वाचन सामग्री का वितरण कर रूट अनुसार वाहनो से उनके गंतव्य मतदान केन्द्रो के लिए सेक्टर अधिकारियों तथा पर्याप्त पुलिस सुरक्षा में रवाना किया गया।
शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर पर निर्वाचन सामग्री मतदान दलो को सुविधाजनक रूप से वितरण के लिए मतदान दल के क्रमांक अनुसार सेक्टरवार टेबिल कुर्सी लगाई गई, जहां मतदान को बैठाया गया तथा उसी टेबिल पर उन्हें ईव्हीएम मशीन तथा निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 329 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 327 मतदान दलो को सामग्री वितरित की गई। सभी मतदान दलो को रूटचार्ट अनुसार वाहनो से मतदान केन्द्रों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया। मतदान दलो को लेकर जाने वाले सभी वाहनो में जीपीएस सिस्टम लगाये गये है, जिससे वे ट्रेकिंग पर रहेगे। मतदान दलो को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने तथा अन्य निर्वाचन व्यवस्था में लगे अधिकारियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगभग 250 छोटी-बडी बसे तथा 300 छोटे वाहन की व्यवस्था की गई है।
निर्वाचन सामग्री वितरण स्थल पर ऑन डिमांड ट्रेनिंग सेंटर के साथ ही हेल्पडेस्क भी बनाई गई तथा अस्थाई चिकित्सा कक्ष भी बनाया गया। सामग्री वितरण के दौरान पीठासीन अधिकारियों को मत प्रतिशत एप भी डाउनलोड कराया गया है।
कम्युनीकेशन टीम के नोडल अधिकारी एवं डीएफओ सीएस चौहान ने जानकारी दी कि सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये है। सभी की ओके रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।

हम भारत की नारी कोई भी हो जिम्मेदारी, सब में हमारी भागीदारी
100 बूथ महिलाओं द्वारा संचालित

लोकसभा निर्वाचन के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशानुसार दोनो विधानसभा क्षेत्रो में 100 महिला प्रबंधित बूथ बनाये गये है। इन महिला मतदान केन्द्रो पर मतदान कराने की सारी जिम्मेदारी महिलाओं को ही सौपी गई है। सुरक्षा से लेकर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए इन मतदान केन्द्रों पर महिला अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किये गये है।
श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 65 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 35 बूथ ऐसे बनाये गये है, जो पूरी तरह महिला मतदान अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा संचालित है। इन मतदान केन्द्रों पर मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संपादित की जायेगी।

राधोगढ़ में सी एम का रोड़ शो राधोगढ़ में सी एम का रोड़ शो के दौरान सी एम ने गदा घुमाई जो बगल खड़े रामनीवास रावत को लगी

लोकसभा चुनाव के लिए राघौगढ़ रोड शो कर रहे सीएम डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने गदा घुमाई तो वो सीधे रामनिवास रावत के सिर पर जाकर लग गई

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने रोड शो कार्यक्रम में गदा घुमाई तो सीधे विधायक के सिर पर लग गई. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा (Viral Video)  हालांकि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई

 

मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं चॉक-चौबंद, आज पहुंचेगे मतदान दल, कल होगी वोटिंग

मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में 20,04,688 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 लाख 14 हजार 234 वोटर
श्योपुर, 05 -5-2024
लोकसभा निर्वाचन के तहत 7 मई को वोट डाले जायेगे, इसे दृष्टिगत रखते हुए मतदान केन्द्रों पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चॉक-चौबंद कर ली गई है। निर्वाचन सामग्री एवं ईव्हीएम मशीनो के साथ मतदान दल आज अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंच जायेगे तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रक्रियाओ का पालन करते हुए कल 7 मई को मतदान की प्रक्रिया संपन्न करायेगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के तहत जिले के सभी 656 मतदान केन्द्रों पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। मतदाताओं के लिए पेयजल, छाया, प्रसाधन, बैठक व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, आदि के इंतजाम भी पर्याप्त रूप से किये गये है। ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केन्द्रों पर पंखे, कूलर तथा ठंडे पानी के मटको की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उन्होने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को आज 6 मई को मतगणना स्थल पालीटेक्निक कॉलेज से श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रो पर रूट अनुसार रवाना किया जायेगा। पोलिंग पार्टियों को सुबह 6 बजे शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचने के निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि 656 मतदान केन्द्रो के लिए 10 प्रतिशत रिजर्व सहित 722 मतदान दलो का गठन किया गया है, जिन्हे चरणबद्ध तरीके से मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। 70 सेक्टर अधिकारी बनाये गये है, महिला प्रबंधित बूथो के लिए 14 महिला अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 09 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 05 प्रभारी अधिकारी बनाये गये है।
मतदान दलो को केन्द्र तक पहुंचाने के लिए 154 रूट निर्धारित किये गये है। लोकसभा निर्वाचन के तहत 100 मतदान केन्द्र महिला अधिकारियो, कर्मचारियों द्वारा प्रबंधित बनाये गये है, इन मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संपन्न कराई जायेगी। इसके अलावा सुरक्षाकर्मी के रूप में भी महिला पुलिसकर्मी रहेगी। इसके साथ ही 50 मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में बनाया गया है। 05 दिव्यांग बूथ भी बनाये गये है, जिनका संचालन दिव्यांग मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा।
श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 लाख 14 हजार 234 वोटर
मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में 20 लाख 4 हजार 688 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 7 मई को करेंगे। इसके लिये संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्रों में 2 हजार 362 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिनमें मुरैना जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1706 मतदान केन्द्र और श्योपुर जिले की 2 विधानसभा क्षेत्रों में 656 मतदान केन्द्र निर्धारित है।
इन मतदान केन्द्रों पर 10 लाख 70 हजार 467 पुरूष मतदाता और 9 लाख 34 हजार 198 महिला मतदाता एवं 22 थर्ड जेण्डर मतदाता है। मुरैना संसदीय क्षेत्र में इपिक रेश्यो 60.99 और जेण्डर रेश्यो 890 है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड ने बताया कि मुरैना- श्योपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत शामिल श्योपुर जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख 14 हजार 234 वोटर्स है। जिसमें 02 लाख 67 हजार 674 पुरूष मतदाता तथा 02 लाख 46 हजार 557 महिला मतदाता तथा 03 थर्ड जेण्डर वोटर्स शामिल है, इसके अलावा 157 सर्विस वोटर भी है, जिनमें 153 पुरूष एवं 04 महिला सर्विस वोटर है।
श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 59 हजार 304 कुल मतदाता है, जिनमें 1 लाख 33 हजार 933 पुरूष तथा 01 लाख 25 हजार 370 महिला एवं एक थर्ड जेण्डर मतदाता है। इसके अलावा 54 सर्विस वोटर है, जिनमें 53 पुरूष तथा 01 महिला मतदाता शामिल है।
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 54 हजार 930 कुल मतदाता है, जिनमें 1 लाख 33 हजार 741 पुरूष तथा 1 लाख 21 हजार 187 महिला एवं दो थर्ड जेण्डर मतदाता है। इसके अलावा 103 सर्विस वोटर है, जिनमें 100 पुरूष तथा 03 महिला मतदाता शामिल है।
श्योपुर जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रो में 656 मतदान केन्द्र बनाये गये है, इनमें 15 मतदान केन्द्र ऐसे है, जहां 300 से कम मतदाता हैै। 300 मतदाताओ से 1100 मतदाताओ की संख्या वाले मतदान केन्द्र 565 है, 41 मतदान केन्द्र 1100 से 1200 तक की मतदाता संख्या वाले है। 09 मतदान केन्द्रों में मतदाताओ की संख्या 1300 से 1400 के बीच है तथा 1400 से 1500 के बीच वाले मतदान केन्द्र 03 है।
मतदान के दौरान कडी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आनंद ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के तहत सभी मतदान केन्द्रों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 130 क्रिटीकल मतदान केन्द्रों पर सीआरपीएफ के 1-4 का गार्ड तैनात रहेगा। उन्होने बताया कि निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सीआरपीएफ की एक कंपनी तथा एसएएफ की दो कंपनियों के जवान मतदान केन्द्रो पर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही राजस्थान से मिले 500 होमगार्ड के जवान सहित उमारिया से आये 50 होमगार्ड को तैनात किया जायेगा। जीआरपी के 165 जवान भी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही जिला पुलिस बल के 700 जवान एवं 750 के लगभग विशेष पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेगे। मतदान के दौरान मोबाइल तथा क्यूआरटी टीमे भी लगातार गश्त पर रहेगी।
75 फीसदी मतदान केन्द्रों पर रहेगी कैमरो की नजर
पोल-डे पर हर गतिविधि की होगी रिकार्डिग तथा लाइव वेब कास्टिंग
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा है कि लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्रो के 75 फीसदी मतदान केन्द्रों को कैमरो से कवर किया गया है, यहां होने वाली हर गतिविधि कैमरो के राडार पर रहेगी। मतदान केन्द्र में मतदान बूथ को छोडकर अन्दर-बाहर का परिसर कैमरो की निगरानी में रहेगा। श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के 492 मतदान केन्द्रो पर वेब कैमरे तथा सीसी टीवी कैमरे लगाये गये है, वेब कैमरो के माध्यम से लाइव टेलीकास्टिंग कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लगाई जाने वाली स्क्रीनो पर देखी जा सकेगी। मतदान केन्द्र के बाहर 100 मीटर तक की परिधि को कैमरो के राडार में रखने के इंतजाम किये गये है।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि श्योपुर जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रो के क्रिटीकल, वलनेरेवल मतदान केन्द्रों को इसमें शामिल किया गया है, इसके अलावा बार्डर क्षेत्र के 75 मतदान केन्द्र, 1000 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केन्द्र सहित आयोग के निर्देशानुसार चिन्हित अन्य मतदान केन्द्रों को वेब कैमरो तथा सीसी टीवी कैमरो से कवर किया गया है।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रो में 656 मतदान केन्द्र है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदान केन्द्र के अन्दर मतदान बूथ को छोडकर तथा मतदान के परिसर की निगरानी के लिए यह कैमरे लगाये जा रहे है। किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियां सामने आने पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने मतदाताओ से अपील की है कि स्वतंत्रता पूर्वक निर्भिक होकर उत्साह के साथ अधिक से अधिक संख्या में मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता निभाये। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
जीपीएस सिस्टम से रहेगी वाहनो की निगरानी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड के नेतृत्व में लोकसभा निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत श्योपुर जिले की विधानसभा श्योपुर और विजयपुर में चुनाव कराने के लिए कुल 533 वाहन लगेंगे, सेक्टर अधिकारियों, मतदान दलो एवं अन्य निर्वाचन सामग्री को लेकर जाने वाले सभी वाहन जीपीएस सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी में रहेंगे।
निर्वाचन के दौरान परिवहन व्यवस्था के लिए 43 मिनी बस, 156 बडी बसे, 260 जीप, 22 ट्रक, 40 ट्रेक्टर, 12 टाटा मैजिक वाहनो की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह वाहन सेक्टर अधिकारियों, पुलिस बल, मतदान दलो तथा निर्वाचन सामग्री के परिवहन में उपयोग होंगे। सेक्टर अधिकारियों सहित मतदान दल एवं ईव्हीएम मशीनो को लेकर मतदान केन्द्रो तक जाने वाले वाहनो एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के परिवहन में उपयोग होने वाले सभी वाहनों को जीपीएस ट्रेकिंग पर रखा जायेगा। जिससे सभी वाहनो की ऑनलाइन ट्रेकिंग हो सकेगी। उन्होने कहा कि सेक्टर अधिकारियों के वाहनो में जीपीएस सिस्टम लगा दिये गये है। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त 33 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त 37 सभी सेक्टर अधिकारियों के वाहनो में यह सिस्टम लगा दिये गये है।
लोकसभा निर्वाचन करायेगे 9 हजार के लगभग अधिकारी, कर्मचारी
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने बताया कि लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगभग 9 हजार अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य सहयोगी व्यक्ति लगाये गये है। मतदान दलो में 4 हजार अधिकारी, कर्मचारी लगे है, वही सुरक्षा व्यवस्था में 3 हजार के लगभग पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य पुलिस बल लगाया गया है। इसके अलावा 656 बीएलओ, 500 वाहन चालक, 250 सामग्री वितरण करने वाले कर्मचारी, सेक्टर अधिकारी, नोडल अधिकारी, एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, वीएटी, व्यय निर्वाचन, जिला स्तरीय कन्ट्रोलरूम, एमएसीसी तथा विभिन्न प्रकार की टीमो में शामिल अधिकारी, कर्मचारी शामिल है।
निर्वाचन संबंधी कोई समस्या, शिकायत हो तो दे सूचना
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा है कि श्योपुर जिले में निर्वाचन से संबंधित कोई शिकायत अथवा समस्या हो तो कोई भी मतदाता, आम नागरिक या अन्य व्यक्ति सी-विजिल एप पर सूचना दे सकते है। उन्होने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 को मद्देनजर रखते हुए जिला स्तरीय कन्ट्रोलरूम स्थापित किया गया है। यह कन्ट्रोलरूम 24 घंटे कार्यरत है, कन्ट्रोलरूम का दूरभाष नंबर 07530-221459, 0730-222631 तथा टोल फ्री नंबर 1950 है। विधानसभा स्तरीय कन्ट्रोलरूम भी बनाये गये है। सी-विजिल एप के अतिरिक्त इस नंबरो पर भी समस्या या शिकायत होने पर सूचना दी जा सकती है।

1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1600 करोड़ की राशि ट्रांसफर

 

भोपाल दिनांक 5-5-2024

 राज्य शासन ने शनिवार को प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1600 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हर माह 1250 रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राशि ट्रांसफर करने की जानकारी शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटेर में एक चुनावी सभा में दी। महिलाओं के खातों में 12वीं किस्त हस्तांतरित की गई। सीएम ने कहा- रघुकुल रीति सदा चलि आई, प्राण जाए पर बचन न जाई

आज 5 मई की शाम 6 बजे से बंद होगा चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे से मतदान समाप्ति तक बंद रहेगी शराब दुकाने

श्योपुर, 04 -5-2024
लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में 7 मई मंगलवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जिसके क्रम में आज 5 मई की शाम 6 बजे से लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के निर्धारित समय के 48 घण्टे से पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को, जो कि उस लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा। इस हेतु सघन निगरानी अभियान चलाया जायेगा।
लोकसभा निर्वाचन के तहत श्योपुर जिले की श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए 07 मई को प्रातः 7 बजे से शाम को 6 बजे तक मतदान होगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के तहत मतदान दिवस के पूर्व 48 घंटे की अवधि के दौरान मतदान क्षेत्रों में सार्वजनिक सभा नहीं हो सकेगी।
05 मई को शाम को 6 बजे से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबंधित क्षेत्र में 5 से अधिक लोग एकत्रित होने एक साथ आवाजाही करने की अनुमति नहीं होगी। सार्वजनिक सभाओं के माध्यम से निर्वाचन अभियान पर रोक रहेगी। आयोग के निर्देशानुसार घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए छूट रहेगी। राजनीतिक कार्यकर्ता, पार्टी कार्यकर्ता, जुलूस, अभियान कार्यकर्ता जो निर्वाचन क्षेत्र के लिए लाए गए हैं और जो कुछ निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं है, वे निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित नहीं रह सकेंगे। ऐसे व्यक्तियों को तुरंत निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा।

पुलिस द्वारा होटल, लॉज व अतिथि गृह में रहने वालों की जांच की जाएगी तथा उन पर नजर रखी जाएगी। निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं पर सघन जांच की कर निर्वाचन क्षेत्र से बाहर के वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी। अनुज्ञप्ति परिसर में शराब के भंडारण पर सभी प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू किया जाएगा तथा मतदान के लिए निर्धारित अवधि हेतु शुष्क दिवस रहेगा। 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आज शाम 6 बजे से मतदान समाप्ति तक बंद रहेगी शराब दुकाने

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड द्वारा लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदान तिथि 07 मई के 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किये जाने के क्रम में शराब की सभी दुकाने आज 05 मई को शाम 06 बजे से मतदान समाप्ति तक की अवधि के लिए बंद रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत श्योपुर जिले की श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्रो में 07 मई को मतदान होगा, इसके 48 घंटे पूर्व की अवधि दिनांक 05 मई को सांयकाल 6 बजे से 07 मई को मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है। मतदान दिवस 07 मई से 48 घंटे पूर्व से जिले की सभी मदिरा की दुकाने एवं होटल, बार पूर्णतः बंद रहेगे।

कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने लिखा गीत,पत्नी ने गाया जागरूक मतदान का नवाचार

श्योपुर दिनांक 4_5_2024

जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में एक अलग ही नवाचार देखने को मिला है जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ ने मतदाता जागरूकता गीत लिखा है जिसे कलेक्टर की ही पत्नी श्रीमती दिव्या शर्मा ने गया है यह पूरे प्रदेश में एक अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है ज्ञात रहे की कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की पत्नी श्रीमती दिव्या शर्मा ने बनारस घराने के पद्म विभूषण पंडित राजन साजन मिश्र से संगीत की शिक्षा प्राप्त की है साथ ही अपनी प्रतिभा की दम पर संगीत क्षेत्र के सीनियर डिप्लोमा “संगीत निपुण” उपाधि एवं ऑल इंडिया रेडियो से बी हाई ग्रेड कलाकार का दर्जा भी प्राप्त किया है

  1. श्रीमती दिव्या शर्मा भारत के कई ख्याति प्राप्त संगीत समारोह में शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं कलेक्टर रचित मतदाता जागरूकता गीत जाग उठा है श्योपुर अपना मिलकर फर्ज निभाएगा 7 मई को अपना श्योपुर वोट डालने जाएगा को श्रीमती दिव्या शर्मा ने अपनी आवाज में बहुत ही शानदार गाया है हालांकि गीत का विमोचन आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है लेकिन गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

 इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के फर्जी बिल घोटाले में पुलिस कर चुकी है 36 फाइलों की जांच आरोपियों द्वारा 24 करोड रुपए का भुगतान अपनी फर्म के खातों में करवाया है 

 

पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार तीन निगम कर्मी भी है शामिल

 

 इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के फर्जी बिल घोटाले में पुलिस अब तक 36 फाइलों की जांच कर चुकी है जिसमें 48 करोड रुपए का घोटाला पाया गया है जिसमे से आरोपियों द्वारा 24 करोड रुपए का भुगतान अपनी फर्म के खातों में करवाया है, पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है जिसमें तीन निगम कर्मी भी शामिल है।

 इंदौर नगर निगम ड्रेनेज विभाग से शुरू हुए 28 करोड़ रुपए के फर्जी बिल मामले में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे है, पुलिस की जांच में अब 36 फाइलों की जांच की जा चुकी है है जिसमे 48 करोड़ रुपए के फर्जी बिलों का मामला सामने आ चुका है तो वही पांचों फर्मों को खातों में 24 करोड़ रुपए का भुगतान भी हुआ है, पुलिस ने इन खातों को स्विच कर लिया जिसमे 70 लाख रुपए मिले है,

डीसीपी पंकज पांडे ने पूरे मामले में बताया की इंदौर नगर निगम में फर्जी फाइलों के माध्यम से पैसा निकालने के मामले में जांच चल रही है, पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जो दस्तावेज मिले हैं उसके आधार पर आरोपियों से पूछताछ हो रही है कूट रचित कर फर्जी बिल कैसे बनाए गए रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है जो भी सबूत सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी, सभी आरोपियों का 4 तारीख तक रिमांड चल रहा है, जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन सबके अलग-अलग तरह के रोल हैं, जो जिस विभाग में पदस्थ है उसी के आधार पर उनका इस मामले में रोल पाया गया है, 36 फाइल प्रस्तुत की गई है जिसमे 48 करोड रुपए की है अब तक 24 करोड रुपए तक का भुगतान इन पांचों फर्मों में हुआ है पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसमें तीन नगर निगम के कर्मचारी हैं और चार ठेकेदार हैं, एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश के लिए टीम काम कर रही है, आरोपियों के बैंक खाते को स्विच कर लिए गए है खातों में 70 लाख रुपए मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है इन पैसों को कहां इन्वेस्ट किया गया है पूरे मामले में जानकारियां जुटा कर कोर्ट में समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

बाइट : पंकज पांडे डीसीपी जॉन 0

चले बूथ की ओर कार्यक्रम कलेक्टर-एसपी पहुंचे दर्जनभर से अधिक ग्रामो में पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र भेंटकर किया मतदान के लिए आमंत्रित 7 मई को सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

श्योपुर, 02 -5- 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड एवं पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आनंद द्वारा चले बूथ की ओर कार्यक्रम के तहत आज ग्राम मानपुर, जैनी, सिरसौद, सियापुर, ऊचाखेडा, ज्वासा, आवनी, छोटाखेडा, सोईकलां, दांतरदा, जाटखेडा, ज्वालापुर आदि दर्जनभर से अधिक ग्रामों में पहुंचकर मतदाताओ को पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र भेंटकर मतदान के लिए आमंत्रित किया गया।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम  मनोज गढवाल, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, तहसीलदार श्रीमती प्रेमलता पाल, डीपीएम एनआरएलएम सोहनकृष्ण मुदगल सहित स्वसहायता समूह की महिलाएं, बूथ लेबल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा ग्रामों में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों के बीच बैठकर लोकसभा निर्वाचन की तिथि 7 मई के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा आमंत्रण पत्र भेंटकर उन्हें मतदान के लिए आमंत्रित किया गया। बताया गया कि 7 मई को मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जायेगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाता अपना अमूल्य मत देकर अपना योगदान अवश्य दें। ग्रामों के भ्रमण के दौरान मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया तथा रैली के साथ घर-घर पहुंचकर भी पीले चावल और अमांत्रण पत्र दिये गये। इसके अलावा घरो के बाहर मतदान की तिथि और समय को दर्शाते हुए जागरूकता स्टीकर भी दीवारो पर लगाये गये।

कलेक्टर-एसपी द्वारा मतदाता जागरूकता रैली तथा चौपाल पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया कि निर्भिक होकर, स्वतंत्रतापूर्वक, बगैर किसी प्रलोभन के मतदान अवश्य करें, क्योकि लोकतंत्र में भागीदारी हम सबकी है, जिम्मेदारी।

चुनाव में 200 के लगभग छोटी-बडी बसो सहित लगेगे 533 वाहन जीपीएस से सिस्टम से रहेगी वाहनो की निगरानी

श्योपुर, 02-5- 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड के नेतृत्व में लोकसभा निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत श्योपुर जिले की विधानसभा श्योपुर और विजयपुर में चुनाव कराने के लिए कुल 533 वाहन लगेंगे, सेक्टर अधिकारियों, मतदान दलो एवं अन्य निर्वाचन सामग्री को लेकर जाने वाले सभी वाहन जीपीएस सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी में रहेंगे।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने बताया कि निर्वाचन के दौरान परिवहन व्यवस्था के लिए 43 मिनी बस, 156 बडी बसे, 260 जीप, 22 ट्रक, 40 ट्रेक्टर, 12 टाटा मैजिक वाहनो की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह वाहन सेक्टर अधिकारियों, पुलिस बल, मतदान दलो तथा निर्वाचन सामग्री के परिवहन में उपयोग होंगे। सेक्टर अधिकारियों सहित मतदान दल एवं ईव्हीएम मशीनो को लेकर मतदान केन्द्रो तक जाने वाले वाहनो एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के परिवहन में उपयोग होने वाले सभी वाहनों को जीपीएस ट्रेकिंग पर रखा जायेगा। जिससे सभी वाहनो की ऑनलाइन ट्रेकिंग हो सकेगी। उन्होने कहा कि सेक्टर अधिकारियों के वाहनो में जीपीएस सिस्टम लगा दिये गये है। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त 33 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त 37 सभी सेक्टर अधिकारियों के वाहनो में यह सिस्टम लगा दिये गये है। उन्होने बताया कि महिला प्रबंधित बूथो के लिए 14 महिला अधिकारियों को अतिरिक्त सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 09 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 05 अतिरिक्त सेक्टर अधिकारी बनाये गये है।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के तहत 100 महिला प्रबंधित बूथ बनाये गये है, जिनमें 65 बूथ श्योपुर के तथा 35 विजयपुर के शामिल है। इन महिला प्रबंधित मतदान केन्द्रो पर मतदान की सभी प्रक्रिया महिला मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संपन्न कराई जायेगी।