Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 128

 ग्रामीणों ने डीपी का तेल और मोटर की केबल चोरी करते 2 बाइक सवार  चोरों को  एक बंदूक सहित पकड़ा और पुलिस के हवाले किया एक बाइक बरामद

 

दिनांक 13 /5/24

गर्मियों का मौसम आते ही श्योपुर छेत्र में चोरियों की वारदाते बढ़ने लगी है

श्योपुर जिले के आवदा थाना क्षेत्र के ग्राम झिरन्या  में खेतों से ट्यूबवेल की केबल चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने धर दबोचा पकड़े गए चोरों से एक बंदूक भी बरामद हुई है यह लोग रात के अंधेरे में तीन बाइको से 6 लोग आए थे 

दिनांक 12 /5/24 को रविवार सोमवार की दरमियानी रात को आवदा थाना क्षेत्र में ग्राम झिरन्या में रात्री के समय 3 मोटरसाइकिलो पर 6 लोग सवार होकर आए चोर जो डीपी का तेल, मोटरों की केबल आदि चौरी करते हुए ग्रामीणों ने खेतों में घेराबंदी कर पकड़े
ग्रामीण जब चोरों की घेराबंदी कर रहे थे तो एक चोर जिस पर टोपी दार बंदूक लोडेड थी साथ खाने पिने सामान भी था जिसे मुकेश ,राजेन्द्र,ओमप्रकश ,मुडया उर्फ राजेन्द्र जाट आदि  ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में बड़ी टोर्चों की सहायता से चकाचौंध कर धोखे से पकड़ा और बंदूक छीनी
जब तक सुबह के 3 बज चुके थे इस बीच एक मोटरसाइकिल भाग चुकी थीं दूसरी मोटरसाइकिल जंगल में जाकर छिप गए थे जो सुबह में निकले तब ग्राम वासियों ने रोकना चाहा किंतु भागने में सफल रहे

वहीं सुबह सुंसवाड़ा चौकी से पोलिस पहुंची उसके बाद आबदा थाने को जानकारी दी तब आबदा पोलिस मौके पर पहुंचीं तब उन्होने दोनों चोर सहित पकड़ी गईं बंदूक को कब्जे में किया और वारदात की नीयत से लोडेड भरी बंदूक को खाली करवाया

गुप्त सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार माने तो  राजपाल मोगिया 5 रूपया सेकड़े ब्याज पर पैसा उधारी देता है और बदमाश प्रकृति का है अगर इस चोरी की घटना की सही जांच की जाय तो भागने वालों को गिरफ्तार कर पूछताछ करें तो इस में बड़े और कबाड़ी लोगों की मिली भगत सामने आएगी

दो लोगो को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा है जिनसे पुलिस ने एक बंदूक और बाइक बरामद की हे और दो वाइको पर सवार चार लोग भागने में कामयाब हो गए हैं इनके द्वारा गांव में लगभग दो दर्जन से ज्यादा ट्यूबवेलों की केवल चोरी की गई है आवदा पुलिस टीम पकड़े गए चोरों को थाने लेकर पहुंची पकड़े गए चोरों से ट्यूबवेलो से चोरी की गई केवल बरामद कर ली गई है और दो लोगो को पकड़ा गया है पकड़े गए दोनो चोर खिरखिरी गांव के रहने वाले हैं इनका नाम राजपाल मोगिया और संतोष आदिवासी है

अभिषेक आनंद एसपी श्योपुर

लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना 4 जून को

श्योपुर, 15 -5- 2024
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून मंगलवार को होगी। मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारंभ की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड ने बताया कि मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत श्योपुर जिले के दो विधानसभा क्षेत्र श्योपुर एवं विजयपुर की मतगणना शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में संपन्न होगी।

प्रदेश में चार चरणों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया

श्योपुर, 14 -5- 2024
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  अनुपम राजन ने मध्यप्रदेश के सभी 29 संसदीय क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रदेश के सभी मतदाताओं, राजनैतिक दलों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा दलों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान कराने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 राजन ने सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करने वाले सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों की भूमिका की भी सराहना की है। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले अन्य लोगों का भी आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि प्रदेश में चार चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।
 राजन ने आशा व्यक्त की है कि सभी के सहयोग से 4 जून को होने वाली मतगणना की प्रक्रिया भी शांतिपूर्ण संपन्न होगी।

गुम हुए मोबाइल को ढूढने में सफल रही सायबर पुलिस । 30 मोबाइल कीमती करीब 4.90 लाख रुपये आवेदकों को किए सुपुर्द।

 

दिनांक 13 मई 2024

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंन ने बताया कि जिले के विभिन्न थानान्तर्गत रहने वाले नागरिकों ने अपने मोबाइल फोन कहीं गुम हो जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये थे

जिसपर अति. पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर की मॉनिटरिंग एवं डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में सायबर सेल टीम को गुम हुए मोबाइल खोजने के निर्देश दिए गए थे। सायबर सेल टीम द्वारा विभिन्न जिलों व थाना क्षेत्रों से 30 मोबाइल अनुमानित कीमत करीब 4.90 लाख रू बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

आज दिनांक 13.05.2023 को पुलिस कंट्रोल रूम श्योपुर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई जिसमें आवेदक सेफअली नि श्योपुर, चंद्रवीर सिंह नि शिवपुरी, इमरान कान नि श्योपुर, राजेश त्यागी नि लाडपुरा विजयपुर, राहुल मित्तल नि विजयपुर, महेश वर्मा नि रघुनाथपुर विजयपुर, रघुवीर धाकड नि गिरधरपुरा विजयपुर, अजयराय वंसल नि विजयपुर, गुरुप्रीत सिंह नि नंदापुरा श्योपुर, सुरेन्द्र ओढ नि मऊ श्योपुर, मायाबाई नि श्योपुर, हरिओम नि किलोरच श्योपुर, देवीशंकर नि कुडायथा श्योपुर, विष्णु रावत नि अरोंदरी वीरपुर, दिलशाद खान नि बडौदा, संजय आदिवासी नि गोरस, मनफूल माहौर नि रायपुरा श्योपुर, इंतेजार खान नि श्योपुर, रवि आदिवासी नि ढंगदा, भीमसिंह कुशवाह नि विजयपुर, हरिओम मीणा नि सामरसा, जगदीश प्रसाद 14 वी वाहिनी कैंप श्योपुर, हरिसिंह चंदेल नि गसवानी, रामराज नि सोंठवा, विष्णु मित्तल नि टोडी बाजार श्योपुर, आरिफ अहमद नि श्योपुर, शिवराज कुशवाह विजयपुर, सीताराम आदिवासी नि क्रेशर कॉलोनी श्योपुर, दिनेश राठौर नि पटेल चौक श्योपुर को उनके खोये हुए मोबाइल फोन सुपुर्द किये गए। गुम मोबाईलों को खोजने का अभियान सायबर पुलिस टीम द्वारा निरन्तर जारी है जिसके तहत अन्य प्राप्त आवेदनों पर भी कार्यवाही कर और मोबाइल खोजें जाएगे।

सराहनीय भूमिका गुम मोबाईलों को ढूँढने सायबर सेल टीम प्रआर संजय चतुर्वेदी, आर राजबल्लभ, आर. योगेश, आर जयकुमार की अहम भूमिका रही

पीड़िता को ले जाकर उसके साथ बलात्संग करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व दस हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित

श्योपुर, 13 -5- 2024
अपर सत्र न्यायालय श्योपुर द्वारा बलात्संग करने वाले आरोपी को 10 हजार रूपये सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। सहा. जिला अभियोजन अधिकारी श्योपुर द्वारा अवगत कराया कि घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता के भाई ने इस आशय की रिपोर्ट की कि दिनांक 09.08.2022 को समय करीब 09.30 बजे वह उसके घर पर था तभी गांव के व्यक्ति उसके घर की तरफ आया और उससे बोला कि पीड़िता को खिरखिरी वाला रामकरण जाटव मोटरसाईकल से उठाकर ले गया है। तब गांव के लोगो ने उसके साथ जाकर रामकरण व पीड़िता की तलाश खिरखिरी, भोटूपुरा तथा सोनीपुरा के जंगलों में की, तब सोनपुरी के जंगलों में किसी की जोर-जोर से रोने की आवाज आ रही थी, उन्होने वहां जाकर देखा तो पीड़िता संदिग्ध अवस्था में वहां पर पड़ी मिली तथा रामकरण जाटव नग्न अवस्था में भागते हुये दिखा। तब पीड़िता ने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है।
घटना की रिपोर्ट थाना कराहल में की गयी, मामले की गंभीरता को देखते हुये उक्त मामले को सनसनीखेज मामला चिन्हित किया गया था। विवेचना उपरान्त अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहाँ विचारण के दौरान न्यायालय श्रीमान अपर सत्र न्यायाधीश श्योपुर द्वारा आरोपी को दोषी पाते हुये आरोपी रामकरण जाटव पुत्र लिथरू जाटव निवासी ग्राम खिरखिरी थाना कराहल श्योपुर को धारा 376 (2) (एल) में 10 वर्ष का सश्रम कारावास व पांच हजार रूपये का अर्थदण्ड तथा धारा 366 भा.द.वि में 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000 रूपये (पांच हजार रूपये) के अर्थदंड से दण्डित किया गया। राज्य की ओर से पैरवी श्री राजेन्द्र जाधव विशेष लोक अभियोजक द्वारा की गयी। उक्त निर्णय आज दिनांक 13.05.2024 को पारित किया गया है।

विभागीय जांच का निराकरण एक माह में सुनिश्चित करें-कलेक्टर लोक सेवाओ के लंबित रहने पर पैनल्टी लगाये जाने के निर्देश समय सीमा की बैठक आयोजित

श्योपुर, 13 -5-2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान निर्देश दिये कि जिन विभागो में विभागीय जांच लंबित है, उनका निराकरण एक माह की अवधि में सुनिश्चित किया जायें। अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि विभागीय जांच एक माह से अधिक लंबित न रहें। इसी प्रकार लोक सेवाओ में प्राप्त आवेदनो का निराकरण निर्धारित समय अवधि में किया जायें, लोक सेवाओ के निर्धारित अवधि के उपरांत लंबित रहने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध पैनल्टी लगाये जाने के निर्देश भी दिये गये। 
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन-जिन विभागो में समितिया गठित है, उनका ब्यौरा प्रस्तुत किया जायें। जिन समितियो में कलेक्टर अध्यक्ष है अथवा सदस्य, सचिव है, उन विभागो द्वारा समितियों की अब तक की बैठक तथा कार्यवाही विवरण की जानकारी प्रस्तुत की जायें। उन्होने निर्देश दिये कि जिन विभागो के माननीय उच्च न्यायालय में प्रकरण चल रहे है, उनमें जवाब दावे प्रस्तुत किये जाये तथा एक कॉपी जेसी शाखा को उपलब्ध कराई जायें। इसके अलावा जिन विभागो को निर्माण कार्यो के लिए शासकीय भूमि की आवश्यकता है, वे आरसीएमएस पोर्टल पर नियमानुसार भूमि आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाना सुनिश्चित करें।
बगैर अनुमति के मुख्यालय नही छोडने के निर्देश
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि कोई भी अधिकारी बगैर उनकी अनुमति के मुख्यालय नही छोडेगे, उन्होने कहा कि अगले 45 दिन तक राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पीएचई, नगरीय प्रशासन तथा सभी निर्माण विभागो के खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी अवकाश के दिनो में भी अर्थात शनिवार एवं रविवार को भी मुख्यालय नही छोडेगे।
बारिश पूर्व नालो की सफाई कराने के निर्देश
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने सीएमओ श्योपुर श्री सतीश मटसेनिया सहित जिले की सभी नगरीय निकायो के अधिकारियो को निर्देश दिये कि बारिश के पूर्व सभी नालो एवं नालियो की सफाई सतत् रूप से जारी रखी जायें। जल भराव के स्थानो को चिन्हित कर जल निकासी के प्रबंध सुनिश्चित किये जायें।

बैठक में अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम श्योपुर  मनोज गढवाल, कराहल  उदयवीर सिंह सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर, तहसीलदार श्रीमती प्रेमलता पाल सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा एसडीएम विजयपुर  बीएस श्रीवास्तव वर्चुअली माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

गोद लिए कलयुगी बेटे ने माँ की हत्या कर घर मे ही चुनवाया कोतवाली पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा

कोतवाली पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा । माँ की हत्या कर लाश को दीवार में दफनाने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने  गिरफ्तार किया ।

दिनाँक 09 -5- 2024

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 07 का है जहां दूध मुहें बच्चे को गोद लेकर आई मां को ही सम्पत्ति के लिए   कलयुगी बेटे ने माँ की हत्या कर घर मे ही चुनवाया,2 साल के नन्हे बालक के रूप में अनाथ आश्रम से गोद लिया था आरोपी बेटे को तीन दिन के अंदर ही पुलिस ने कर दिया मामले का खुलासा 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के कुशल निर्देशन, अति० पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर एवं एसडीओपी श्योपुर  राजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है जहाँ पुलिस द्वारा माँ की हत्या कर लाश को दीवार में दफन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना दिनांक 06.05.2024 को रेलवे कॉलोनी श्योपुर निवासी दीपक पचौरी द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी माँ उषा देवी पत्नि स्वा. भुवनेन्द्र पचौरी घर से मंदिर की कह कर गई थी जो लौट कर नहीं आयीं। सूचना पर पुलिस द्वारा गुम इंसान कायम कर महिला की पतारसी करने का प्रयास किया गया जिस दौरान जाँच पुलिस द्वारा आस-पडोस में लोगों से पूछताछ की गई साथ ही सूचनाकर्ता से भी बयान लिए गये जिस पर पुलिस को सूचनाकर्ता दीपक के बयानों में सदिग्धता लगी संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा उसके घर की तलाशी ली गई जिस दौरान घर कि एक दीवार पर नया प्लास्टर एवं सीमेंट का निर्माण दिखा जिसके बारे में पूछताछ पर सूचनाकर्ता दीपक हडबड़ाने लाग और ठीक से जबाब नहीं दे पाया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर दीपक द्वारा माँ की हत्या कर लाश को उसी जगह दफन करना स्वीकार किया गया।

हत्या का कारण- वर्ष 2021 में महिला के पति की मृत्यु हो जाने से महिला और आरोपी लडका दीपक दोनों साथ ही रहते थे दीपक के नाम 16 लाख रू की एफडी थी जिसे दीपक द्वारा तुडबा कर उस पैसे को शेयर मार्केट में लगा दिया था जहाँ उसे नुकसान हो गया और पैसे डूब गए इस बात पर से मृतिका और आरोपी दीपक में कहासुनी होती रहती थी। मृतिका के नाम पर 30 लाख रुपये कि एफडी एवं मकान था जिस पर आरोपी की नजर थी जिसे जल्द जल्द हडपने की नियत से उसके द्वारा माँ की हत्या कर दी गई उक्त आरोपी के विरुध्द हत्या का प्रकरण पंजीबध्द किया जा रहा है।

आरोपी- दीपक पचौरी उम्र करीब 25 साल नि रेलवे कॉलोनी श्योपुर

मृतिका- उषा देवी पत्नि भुवनेन्द्र पचौरी उम्र 65 साल नि सदर

हत्या का कारण  सम्पत्ति संबंधी विवाद

ईव्हीएम मशीन सहित निर्वाचन सामग्री जमा, मतगणना 4 जून को पुलिस प्रेक्षक एवं कलेक्टर की उपस्थिति में स्टॉग रूम शील्ड राजनैतिक दलो के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

ईव्हीएम मशीन सहित निर्वाचन सामग्री जमा, मतगणना 4 जून को
श्योपुर, 08 -5- 2024
लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत गत 7 मई को श्योपुर जिले की विधानसभा श्योपुर एवं विजयपुर में संपन्न हुए मतदान के उपरांत शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर पर मतदान दलो से ईव्हीएम मशीने एवं निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर जमा की गई। लोकसभा निर्वाचन के तहत मतगणना 4 जून को पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में संपन्न होगी।


निर्वाचन सामग्री जमा करने के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी सहित संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निग आफिसर उपस्थित थे।
लोकसभा निर्वाचन के तहत श्योपुर विधानसभा में 329 मतदान केन्द्रो तथा विजयपुर विधानसभा में 327 मतदान केन्द्रो पर मतदान की प्रक्रिया निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने के उपरांत अपने निर्धारित वाहनो से लौटे मतदान दलो से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदान सामग्री जमा करने की प्रक्रिया की गई। उल्लेखनीय है कि मतदान दलो को सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए सेक्टरवार काउंटर बनाये गये थे, इन कांउटरो पर सेक्टर अनुसार मतदान दलो से सामग्री प्राप्त करने की प्रक्रिया संपन्न की गई।

पुलिस प्रेक्षक एवं कलेक्टर की उपस्थिति में स्टॉग रूम शील्ड
राजनैतिक दलो के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में सभी ईव्हीएम मशीनो को सुरक्षित रखते हुए पुलिस प्रेक्षक जयनाथ जे., कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी तथा संबंधित एआरओ एवं राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्टॉगरूम शील्ड करने की कार्यवाही की गई।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक जयनाथ जे. की उपस्थिति में श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की ईव्हीएम मशीनो को अलग-अलग स्टांगरूम में सुरक्षित रखवाते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर रिटर्निग आफिसर श्योपुर मनोज गढवाल, विजयपुर  बीएस श्रीवास्तव, राजनैतिक दलो के पदाधिकारी तथा उनके निर्वाचन अभिकर्ता आदि उपस्थित थे। विधानसभा निर्वाचन के तहत श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलो से सामग्री प्राप्त करने के उपरांत ईव्हीएम मशीनो को सुरक्षित तरीके से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाये गये अलग-अलग स्टॉगरूम में रखवाकर उन्हें शील्ड करने की कार्यवाही की गई।

अनुसूचित जाति के पीडित की मारपीट एवं जातिसूचक गाली देने वाले आरोपी को 06 माह के सश्रम कारावास एवं 3000 रूपये के अर्थदंड की सजा

श्योपुर, 09 -5-2024
माननीय विशेष न्यायालय श्योपुर द्वारा आरोपी बल्लू पठान पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम मानपुर थाना मानपुर जिला श्योपुर को धारा 294 भादवि में तीन माह का सश्रम कारावास धारा 326 भादवि सहपठित धारा 3(2) (5)(ए) एससी एसटी एक्ट में 06 माह का सश्रम कारावास एवं 1000/- रूपये का अर्थदंड तथा धारा 3(1) (आर) 3 (1) (एस) एससी एसटी एक्ट में 06-06 माह का सश्रम कारावास, 1000-1000/- रूपये के अर्थदंड से दण्डित करने का निर्णय पारित किया गया है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी भैरू निवासी मानपुर द्वारा इस आशय की पुलिस थाना अजाक श्योपुर में रिपोर्ट की दिनांक 13.10.2022 को सुबह करीब 09 बजे अपने पडोसी के घर से किसी ने उसकी टीनशेड पर रोटी के टुकडे डाल दिये तो उसकी पत्नी कमलेश में बल्लू की घरवाली से कहा की तुम रोटी के टुकडे क्यो रोज-रोज डाल देती हो। तब मल्लू की पत्नी ने कहा रोटी इसने नहीं डाली है। फरियादी की पत्नी ने उक्त बात उसे गुमटी पर आकर बतायी चलो उसके खिलाफ थाने पर आवेदन देकर आते है। फरियादी उसकी पत्नी के साथ थाने पर रिपोर्ट करने जाने लगा तभी आरोपी मिला उसने कहा तु कहा जा रहा है फरियादी बोला कि तेरी रिपोर्ट करने जा रहा हूँ। इसी बात पर से आरोपी ने फरियादी के डंडा मारा जो मोटरसाईकिल में लगा। दोनों कंधों पर डंडे मारे जिससे फरियादी को मूंदी चोट आई। दाहिने पैर की पिण्डली एवं सिर में डंडा मारा जिससे चोट लगी। उसकी पत्नी ने बीच बचाव किया। आरोपी ने उसे मा-बहन की जाति की गालियाँ दी। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना अजाक श्योपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना उपरांत आरोपी बल्लू पठान के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय विशेष न्यायालय श्योपुर में प्रस्तुत किया गया। विचारण के बाद माननीय विशेष न्यायालय श्योपुर द्वारा आरोपी बल्लू पठान पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम मानपुर थाना मानपुर जिला श्योपुर को धारा 294 भादवि में तीन माह का सश्रम कारावास धारा 326 भादवि सहपठित धारा 3(2) (5)(ए) एससी एसटी एक्ट में 06 माह का सश्रम कारावास एवं 1000/- रूपये का अर्थदंड तथा धारा 3(1) (आर) 3 (1) (एस) एससी एसटी एक्ट में 06-06 माह का सश्रम कारावास, 1000-1000/- रूपये के अर्थदंड से दण्डित करने का निर्णय माननीय विशेष न्यायालय श्योपुर द्वारा दिनांक 08.05.2024 को पारित किया। राज्य की ओर से पैरवी राजेन्द्र जाधव विशेष लोक अभियोजक जिला श्योपुर द्वारा की गई है।

मतदान को लेकर उत्साह, सुबह सवेरे ही पहुंचे लोग वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी में रहे मतदान केन्द्र कन्ट्रोल कंमाड सेंटर से वॉच हुए मतदान केन्द्र

श्योपुर, 07-4- 2024

श्योपुर जिले में मतदान को लेकर उत्साह का वातावरण दिखाई दिया, पोलिंग स्टेशनो पर मतदान प्रक्रिया के शुरू होते ही सुबह सवेरे वोट डालने के लिए लोग पहुंचने लगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए छाया, पानी आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। आदर्श एवं महिला प्रबंधित बूथो को विशेष साज-सज्जाकर सजाया गया।

पिछले दो महीने से जारी स्वीप गतिविधियों एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के चलते लोगों में अपार उत्साह दिखाई दिया। शहर में फॉरेस्ट कार्यालय भवन, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, राजीव गांधी सभागार, प्राथमिक कन्या विद्यालय किला रोड, गुर्जर गौड धर्मशाला, महाराष्ट्र समाज धर्मशाला तथा किले के नीचे स्थित मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही बडी संख्या में लोग मतदान के लिए पहुंचने लगे। वोट डालने के लिए बूथ की कतार में लगे मतदाताओं ने उत्साह के साथ वोटिंग करने के लिए अपने ईपिक कार्ड भी दिखाएं।

लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत श्योपुर जिले के 75 फीसदी मतदान केन्द्रों को वेब कैमरे से कवर किया गया था, कुल 656 मतदान केन्द्रो में से 492 मतदान केन्द्र कैमरो की निगरानी में रहें। श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के 492 मतदान केन्द्रों की इन कैमरो के माध्यम से वेबकास्टिंग की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बनाये गये कन्ट्रोल कंमाड सेंटर पर प्रत्येक मतदान केन्द्र की गतिविधि की लाइव टेलीकास्टिंग कम्प्युटर मॉनीटर पर मॉनीटर की गई। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 34 कम्प्युटर लगाये गये थे, जिनके माध्यम से प्रत्येक मतदान केन्द्र को वॉच किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा प्रातः काल से ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी मतदान केन्द्रो की लाइव गतिविधियों का अवलोकन करते हुए सभी प्रक्रियाओं पर नजर रखी गई, मतदान केन्द्रो पर मॉकपोल की गतिविधियो के बाद मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सभी मतदान केन्द्रो पर संपन्न हुई, वेबकास्टिंग के माध्यम से इन मतदान केन्द्रों को वॉच किया गया।