श्योपुर, 28 -7- 2024
भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों के लिये छोटी बचत योजनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना वर्ष 2014 में प्रारम्भ की है। योजना के तहत पोस्ट आफिस में मात्र 250 रूपये से खाता खुलवाया जा सकता है। एक वित्तीय वर्ष में कम से कम जमा राशि पहले 1000 रूपये थी, जिसे घटाकर अब 250 रूपये कर दिया गया है। इस योजना के तहत खाते में एक वित्तिय वर्ष में अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा किये जा सकते है। किसी भी परिवार की अधिकतम 2 बेटियां इस योजना के तहत लाभान्वित हो सकती है। बेटी जुड़वा होने की स्थिति में अधिकतम 3 बेटी इस योजना के तहत लाभ ले सकती है लेकिन इसके लिये जन्म संबंधी प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
सुकन्या समृद्धि के खाते में खाता खुलने के अधिकतम 15 साल तक राशि जमा करानी होती है। बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने के बाद खाते में जमा राशि की 50 प्रतिशत राशि निकाली जा सकती है। यह खाता बालिका की 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मेच्योर होता है। यदि बालिका का विवाह 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होता है तो शादी की तारीख के बाद कभी भी खाता बंद कर पूरी राशि ब्याज सहित निकाली जा सकती है। इस योजना के तहत खाता खुलवाने वाले को आयकर कानून की धारा 80 सी के तहत छूट भी मिलती है।
सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जो अन्य बचत खातों की तुलना में काफी अधिक है। खाता खुलवाने के लिये लड़की का जन्म प्रमाण- पत्र, माता पिता का फोटो पहचान पत्र तथा बच्चे और माता पिता की फोटो लेकर पोस्ट आफिस में जाना होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लें
प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण आम, अमरूद, नीम, आंवला आदि प्रजातियेयों के पौधे लगाये ग
श्योपुर, 26 जुलाई 2024
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार पंच ‘ज’ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान गत 5 जून से 15 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राकेश कुमार गुप्त, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जागिंड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद के कुशल नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर श्योपुर में वृह्द वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर जिला न्यायालय श्योपुर के समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कलेक्ट्रेट कार्यालय, पुलिस विभाग, वन मण्डल के विभिन्न अधिकारीगण द्वारा विशेष वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान के तहत नीम, शीशम, आम, जामुन, आंवला, अमरूद इत्यादि प्रजाति के पौधे लगाकर जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्री लीलाधर सौलंकी, विशेष न्यायाधीश,श्री अरूण कुमार खरादी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री राजकुमार वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती मनदीप कौर सेहमी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री रिचा भट्ट, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री पूर्वी राय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, डी.एफ.ओ. कूनो वनमण्डल आर थिरूकुराल, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र तोमर, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, श्रीमती शिखा शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं तहसीलदार अर्जुन सिंह भदौरिया एवं अन्य विभागों के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हॉकर्स जोन में शिफ्ट होंगे स्ट्रीट वेंडर दुकान के बाहर सामान रखने पर होगी कार्यवाही सडक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
श्योपुर, 25 जुलाई 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान निर्देश दिये कि शहर में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका द्वारा शहर की सडको पर लाइन डालकर मार्किग की गई है, मार्किग के बाहर अतिक्रमण की स्थिति में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि नगरपालिका द्वारा मुनादी कराकर दुकानदारो को समझाइश दी जाये कि दुकानदार अपना सामान दुकान के बाहर न रखें। इसके उपरांत नगरपालिका द्वारा कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए एसडीएम के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं नगरपालिका का दल गठित किया जायेगा। इसके अलावा उन्होने जिले में सडको से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुल, पुलियाओं पर सावधानी के संबंध में संकेतक बोर्ड लगाये जाये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंनद ने निर्देश दिये कि गुड सेमेरेटिन योजना का प्रचार-प्रसार किया जाये, सडको पर ब्लैक स्पोट चिन्हित किये जायें। उन्होने कहा कि खातौली तिराहे के पास चिन्हित किये गये ब्लैक स्पोट पर एमपीआरडीसी द्वारा सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किये जायें।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्ट्रीट वेंडर्स को पापूजी पार्क स्थित हॉकर्स जोन में शिफ्ट कराने की कार्यवाही की जायें। इसके तहत सडक किनारे लगने वाले फल एवं अन्य खानपान की वस्तुओ के ठेले हॉकर्स जोन में शिफ्ट कराये जायेंगे।
बैठक में तय किया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकीकृत बस स्टैण्ड को भी व्यवस्थित किया जायें। बस स्टैण्ड के बाहर लगने वाले सब्जी और फलो के ठेलो को बस स्टैण्ड के अंदर शिफ्ट किया जायेगा तथा यातायात सुगम बनाने के उद्देश्य से बसो का संचालन व्यवस्थित किया जायेगा। इसके साथ ही सिटी एरिया में सडको पर प्रकाश व्यवस्था करने, पुलिस लाइन रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाने, वायपास रोड पर पेंच रिपयरिंग किये जाने के संबंध में भी निर्णय लिये गये।
बैठक में एनएचआई के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि पाली रोड सलापुरा नहर पर यातायात को सुलभ बनाने के लिए पुल को चौडा किया जायेगा, जिसकी चौडाई 15 मीटर के लगभग रहेगी। सडक निर्माण से जुडे विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि पुल पुलियाओं पर सुरक्षा की दृष्टि से संकेतक लगाये गये है। वर्षाकाल में पुनः एक बार सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार संकेतक लगाने की कार्यवाही शीघ्रता से की जायेगी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंनद, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एडिशनल एसपी सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम उदयवीर सिंह सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, आरटीओ आरएस चिकवा, तहसीलदार अर्जुन सिंह भदौरिया सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
श्योपुर जिले में 25 जुलाई को 15.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई 25 जुलाई तक 374 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
श्योपुर, 25 जुलाई 2024
श्योपुर जिले में 25 जुलाई को 15.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 25 जुलाई 2024 को श्योपुर में 3.8, बडौदा में 13.2, कराहल में 12, विजयपुर में 30, वीरपुर में 20 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष दिनांक 01 जून 2024 से अभी तक जिले में कुल 390.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक 374 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
कलेक्टर द्वारा आदिवासी अंचल के ग्रामों का भ्रमण पंचायत सचिव, छात्रावास अधीक्षक निलंबित, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सैल्समैन पद से पृथक
स्कूल, छात्रावास, आंगनबाडी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण
श्योपुर, 24 _7_ 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम पहेला, जाखदा जागीर, टोंगरा, झिरन्या आदि ग्रामों का भ्रमण कर स्कूल, छात्रावास, आंगनबाडी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा ग्राम पंचायत पहेला के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर पंचायत सचिव राजेन्द्र सिंह गुर्जर को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उक्त पंचायत सचिव पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से नही आते है तथा शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है। इसी प्रकार एसटी जूनियर बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं पाये जाने पर छात्रावास अधीक्षक छविराम जाटव मूल पद प्राथमिक शिक्षक को अधीक्षिकीय कार्य से हटाते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधीक्षक द्वारा छात्रावास का संचालन ठीक तरह से नही किया जा रहा है तथा बच्चों के लिए व्यवस्थाएं सुचारू नही होने से कार्यवाही की गई है।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा ग्राम झिरन्या के निरीक्षण के दौरान आंगनबाडी केन्द्र-बी झिरन्या की आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती रेखा गुर्जर के विरूद्ध भी पद से पृथक करने की कार्यवाही की गई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आंगनबाडी केन्द्र में आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा अपने परिवार के साथ निवास किये जाने, साफ-सफाई नही पाये जाने तथा आंगनबाडी से संबद्ध गतिविधियों का क्रियान्वयन नही किये जाने तथा ईसीसीई किट बच्चों को वितरित नही करने पर कार्यवाही की गई है।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा ग्राम जाखदा जागीर में खाद्यान उपभोक्ताओ के व्यय से खाद्यान का परिवहन कराये जाने पर संबंधित सैल्समैन शाहरूख खान को पद से पृथक करने की कार्यवाही की गई है, ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि उक्त सैल्समैन द्वारा खाद्यान का उठाव करने के लिए परिवहन ग्रामीणों से कराया जाता है, जिस पर होने वाला व्यय ग्रामीणों से लिया जाता है। इस मामले में सैल्समैन को पद से पृथक करने की कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही ग्राम झिरन्या के भ्रमण के दौरान मिडिल स्कूल का कार्य अपूर्ण रहने, भवन हैंडओवर नही किये जाने के मामले की जांच के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिये गये है। जांच के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी अथवा जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा भ्रमण के दौरान विद्यालयो में बच्चों से चर्चा कर अध्ययन एवं अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया गया तथा बच्चों से जोड, घटाव के सवाल भी कराये, पाठ्य पुस्तक का वाचन भी कराया गया।
टोगरा में ट्यूबवैल कर सिंगल फेस मोटर लगाने के निर्देश
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा भ्रमण के दौरान ग्राम टोगरा में नवीन ट्यूबवैल खनन कराये जाने तथा सिंगल फेस मोटर लगाने के निर्देश पीएचई के कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल को दिये गये।
इस अवसर पर एसडीएम कराहल उदयवीर सिंह सिकरवार, सीईओ जनपद अभिषेक त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे
क्षेत्र विशेष के अनुसार उचित गुणवत्ता के पौधों का रोपण आवश्यक रू वन मंत्री रावत विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की
श्योपुर, 24 जुलाई 2024
वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने वन भवन में वन विभाग की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विशेष के अनुसार उचित गुणवत्ता के पौधों का रोपण आवश्यक रूप से किया जाये। वन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलवायु के आधार पर उचित गुणवत्ता के पौधे प्रजातियों का रोपण किया जाना चाहिए और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये। वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बांस रोपण को करने के लिये निजी क्षेत्र में किसानों को भी बांस रोपण के लिये प्रेरित किया जाये।
वन मंत्री रावत ने तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य से जुड़े ग्रामीणों के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक बोनस शीघ्र वितरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मंत्री रावत ने ईको पर्यटन के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार-मूलक गतिविधियों के प्रशिक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिये वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। रावत में प्रदेश में वन आवरण में वृद्धि के साथ ही ग्रामीणों के आर्थिक, सामाजिक विकास के लिये चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों को प्राप्त होना चाहिए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ वन अधिकारी उपस्थित थे।
मातृृ शिशु एवं बाल पोषण व्यवहारों में होगा सुधार-कलेक्टर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण पर प्रशिक्षण का शुभारंभ
श्योपुर, 24 -7- 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने मातृृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण पर ऑगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मदर इनफेन्ट एण्ड चाइल्ड न्यूट्रिशन पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत होटल राधिका विलास रिसोर्ट में व्हील ग्लोबल फाउंडेशन एवं आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि इसके माध्यम से मातृ शिशु एवं बाल पोषण व्यवहारो में सुधार होगा।
शिशु मृृत्युदर एवं कुपोषण को रोकने के उददेश्य से मातृ शिशु एवं पोषण स्वास्थ्य विषय पर आयोजित प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि प्रशिक्षण का उददेश्य संस्थागत एवं सामुदायिक हस्ताक्षेपों का क्रियान्वयन कर स्तनपान तथा शिशु बाल आहारपूर्ति व्यवहारों पर निरंतर जागरूकता बढाना है, जिले में इस प्रोजेक्ट के माध्यम से पॉजिटिव मोटिवेशन बढ़ेगा। उन्होंने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पायलट प्रोजेक्ट की गतिविधियों के अनुरूप गंभीरता से कार्य करने के निर्देश भी दिये।
मुख्य वक्ता डॉक्टर रूपल ने पायलट प्रोजेक्ट की गतिविधियों को विस्तृत रूप से वीडियो और सक्सेस स्टोरी, स्टडी के माध्यम से सभी को न्यूट्रिशन, डाइट, स्तनपान के तरीकों को बड़े ही रोचक तरीके से अवगत कराया गया। प्रतिदिन किसको कितनी कैलोरी, प्रोटीन आदि लेना चाहिए और डाइट चार्ट क्या होना चाहिए को विस्तृत और रोचक तरीके से जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट आईआईटी बॉम्बे अंतर्गत माँ और शिशु पोषण अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य माँ और बच्चे में कुपोषण को खत्म करना है, इस हेतु श्योपुर में 250 प्रशिक्षक तैयार किये जायेगे। उन्होने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं में जागरूकता लाई जायेगी, स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किये जायेगे।
प्रशिक्षण में माँ को स्वस्थ पोषण आहार एवं शिशु को 6 माह तक स्तनपान कराने की विधि के बारे में अवगत कराया गया, यह प्रशिक्षणार्थी क्षेत्र में जाकर गर्भवती महिला को पोषण आहार मेें क्या-क्या लेना है, कैसे लेना है एवं शिशु को स्तनपान एवं पोषण आहार समय एवं उम्र अनुसार कैसे देनी है यह बतायेंगे एवं निरंतर निगरानी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान मुम्बई द्वारा तैयार किये गये ट्यूटोरियल वीडियो के माध्यम से पूर्व में आंगनबाडी कार्यकर्ताओ, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ, आशा कार्यकर्ताओ, महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाईजर आदि को प्रारंभिक स्तर पर दो चरणो का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इसी क्रम में अब टेस्ट के माध्यम से चयनित 250 प्रशिक्षणार्थियों को इन हाउस प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
पायलेट के रूप में सात जिलो में शुरू होगा प्रोजेक्ट
इस अवसर पर प्रशिक्षक डॉ रूपल दलाल, डॉ देवाजी पाटिल, सुश्री शीतल हिवाले एवं सुश्री दीपाली, सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत, डीपीओ महिला बाल विकास ओपी पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सीडीपीओ आदि प्रतिभागी उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों के वर्चुअल रियलिटी वीडियो देख डेलीगेट्स हुए उत्साहित- विश्व धरोहर समिति के सत्र में प्रदेश का एग्जीबिशन बना आकर्षण का केंद्र
– विश्व धरोहर समिति के सत्र में प्रदेश का एग्जीबिशन बना आकर्षण का केंद्र
– मध्यप्रदेश का विशेष सत्र 24 जुलाई, दुनियाभर के प्रतिनिधियों ने दिखाई रूचि
–
भोपाल. नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र के दौरान मध्यप्रदेश पर्यटन का एग्जीबिशन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सत्र के तीसरे दिन भी काफी संख्या में विदेशी प्रतिनिधियों ने एग्जीबिशन का भ्रमण किया। यहां वर्चुअल रियलिटी डिवाइस से मध्यप्रदेश के सांची, ओंकारेश्वर, महेश्वर, भेड़ाघाट, खजुराहो, उज्जैन सहित विभिन्न गंतव्यों को देख उत्साहित हुए। जापान से आई सुश्री मायो ने कहा कि, वर्चुअल डिवाइस के माध्यम से सांची स्तूपा देखा। मुझे सच में लगा कि मध्यप्रदेश पहुंच गई हूं, यह एक अद्भूत अनुभव था। काफी अच्छा लगा। बुरकिना फासे के डॉ. हामा ने बताया कि मध्यप्रदेश में खजुराहो के बारे में काफी पढ़ा और सुना है। एग्जीबिशन के माध्यम से दूसरे गंतव्योंकी जानकारी भी मिली।


म.प्र. के विशेष सत्र के लिये उत्सुकता
मध्य प्रदेश द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) और ASI के साथ मिलकर 24 जुलाई को विशहरी विरासत और HUL की सिफ़ारिश पर केंद्रित एक विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकरदेशी प्रतिनिधियों ने विशेष रूचि दिखाई है। कनाडा, अमेरिका, फ्रांस, यूएई, सिंगापुर, मलेशिया के अलावा पाकिस्तान, चीन, दक्षिण कोरिया, नेपाल, बांग्लादेश इत्यादि देशों से प्रतिनिधियों ने सत्र में सम्मिलित होने को लेकर रूचि दिखाई। सत्र के दौरान एक पैनल डिस्कशन होगा, जिसमें प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग व प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री गायत्री राठौर, अहमदाबाद नगरनिगम उपायुक्त राम्या कुमार भट्ट शामिल होंगी। चर्चा की मॉडरेटर सुश्री जुन्ही हान, संस्कृति प्रमुख, भारत, यूनेस्को होंगी
ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर किसानों ने बिजली दफ्तर का घेराव किया
श्योपुर – दिनांक 23/07/24
बड़ौदा क्षेत्र के कलोनी, महाराजपुर गांव के किसानों ने बिजली समस्या को लेकर मंगलवार को बिजली कंपनी के महाप्रबंधक के दफ्तर का घेराव करके बिजली समस्या के समाधान करने की मांग की । इस दौरान किसानों ने बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया कि कलोनी, महाराजपुर गांव के किसानों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है । रतोधन फीटर पर 5 एम.व्ही का पीटीआर लगाया जाए जिससे बिजली के लोड की समस्या समाप्त हो सके । 33 केवी की बिजली लाइन के तार जर्जर है इसलिए जर्जर बिजली लाइन को दुरुस्त किया जाए । किसानों को 10 घंटे बिजली जाए दी जाए । वर्तमान में जर्जर विद्युत लाइन व कम क्षमता के पीटीआर के कारण कलोनी, महाराजपुर गांव के किसानों कहीं दिनों से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा हैं । जिसके कारण किसानों को धान की फसल लगाने एवं सिंचाई करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है । इस मोके पर बिजली कंपनी के महाप्रबंधक आरके सक्सेना एवं उप माहाप्रबंधक कमलकांत ने किसानों को आश्वस्त करते हुए सीघ्र ही बिजली समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला, जसवंत सिंह बछेरी, राहुल सिरसोद, छात्र नेता अभिषेक मीणा कलोनी, भागचंद मीणा, सुग्रीव मीणा, शंकरलाल मीणा, काड़ू महाराजपुरा, विष्णु महाराजपुरा, रामअवतार कलोनी, सीताराम कलोनी, रघुवीर मीणा आदि किसान उपस्थित रहे
कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाईआयोजित कैलाशी को मिली पेंशन, गोपाल को मिला आवास वही विजयपुर में भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
श्योपुर, 23 जुलाई 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के निर्देश पर जनसुनवाई के दौरान जहां श्रीमती कैलाशी बैरवा को तत्काल ही पेंशन स्वीकृत की गई, वही श्री गोपाल आदिवासी के नाम पीएम जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृत किया गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्रेमसर निवासी श्रीमती कैलाशी बैरवा को तत्काल ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत की गई, जिससे अगले माह से पेंशन की राशि 600 रूपये प्रतिमाह प्राप्त होने लगेगी। इसके साथ ही ग्राम अजनोई निवासी महिला श्रीमती सरूपी आदिवासी द्वारा आवास योजना के तहत लाभ दिये जाने की मांग पर तत्काल ही पीएम जनमन योजना के तहत उसके पति गोपाल आदिवासी के नाम आवास स्वीकृत करने की कार्यवाही की गई। इसके अलावा कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा ग्राम कलमी ककरधा निवासी बाबूलाल आदिवासी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर भीमा आदिवासी, बलदाउ आदिवासी, पंचू आदिवासी, रामकिशन आदिवासी एवं पहलवान आदिवासी के नाम पीएम जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृत किये जाने के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा श्रीमती उर्मिला बैरवा पत्नि स्व. श्री राजेश बैरवा निवासी ग्राम गांधीनगर के आवेदन पर 24 घंटे के भीतर पति स्व. श्री राजेश बैरवा का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश सीईओ जनपद श्योपुर को दिये गये।
24 घंटे में सीमांकन करने के निर्देश
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा ग्राम सलमान्या तहसील बडौदा निवासी श्री रंगा आदिवासी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर तहसीलदार बडौदा श्रीमती मनीषा मिश्रा को 24 घंटे के अंदर भूमि का सीमांकन करने एवं भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिये गये। आवेदक श्री रंगा द्वारा उसकी सलमान्या स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 139/1/2 एवं 194/1 का सीमांकन कर कब्जा दिलाये जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
इसी प्रकार श्री मड्डू लाल मीणा निवासी ग्राम बनवाडा के आवेदन पर भी 24 घंटे के अंदर नायब तहसीलदार प्रेमसर को दिये गये।
ईपीओ जारी, मिलेगा संबल योजना का लाभ
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा श्रीमती उर्मिला बाई निवासी हलगावडा बुजुर्ग के मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह राशि दिये जाने संबंधी आवेदन के परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि योजना के तहत अनुग्रह राशि के लिए ईपीओ जारी हो चुका है तथा शीघ्र ही दो लाख रूपये की राशि बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी। महिला द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि उसके पति स्व. श्री नारायण मीणा की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी, संबल योजना के तहत पंजीयन होने से अनुग्रह राशि का लाभ दिया जाये। उक्त आवेदन अनुसार प्रकरण की जांच में पाया गया कि योजना के तहत राशि स्वीकृत हो गई है एवं ईपीओ जारी हो चुका है। अनुग्रह राशि का भुगतान शीघ्र ही राज्य स्तर से सीधा बैंक खाते में किया जायेगा।
तीन दिन में लगाये जायेगे विधुत पोल
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा चेतराम प्रजापति के आवेदन पर दिये गये निर्देशो के क्रम में विधुत मंडल के डीई प्रतीक टुडेलकर ने बताया कि टुटे हुए खम्बे तीन दिन में लगा दिये जायेगे। आवेदक चेतराम ने बताया था कि आंधी के चलते काफी समय पहले तीन खम्बे टूट गये थे, जिस कारण उसके मकान के आगे विधुत तार लटके हुए है, इस संबंध में कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशो पर जनसुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि विधुत पोल लगाये जाने का वर्कआर्डर जारी हो चुका है तथा तीन दिन की अवधि में विधुत पोल लगा दिये जायेगे
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसडीएम श्री मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहें। जनसुनवाई के दौरान 236 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 आवेदन 24 घंटे की अवधि में निराकरण के लिए चिन्हित करते हुए तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को व्हाट्सएप पर भेजे गये।
विजयपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी की अध्यक्षता में विजयपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। जनपद पंचायत कार्यालय विजयपुर के सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनो के निराकरण की समय सीमा तय करते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर एसडीएम बीएस श्रीवास्तव, तहसीलदार सिद्धार्थ गौतम, नायब तहसीलदार नरेन्द्र जैन सहित विभिन्न विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 168/2024 फोटो क्र.11 से 14 तक