16 जनवरीको महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल हेलीकॉप्टर द्वारा कराहल आयेंगे
शामिल होंगे मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला
श्योपुर, 15 जनवरी 2025
मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज 16 जनवरी को श्येापुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के भ्रमण पर आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल 16 जनवरी को प्रातः 10.15 बजे शिवपुरी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्योपुर जिले के कराहल के लिए रवाना होंगे तथा 10.40 बजे कराहल स्टेडियम स्थित हेलीपेड पहुंचेगे, इसके उपरांत 10.50 बजे से 11.20 बजे तक शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय कराहल में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।
प्रातः 11.20 बजे ग्राम पनवाडा के लिए रवाना होंगे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल प्रातः 11.25 से 11.35 बजे तक आरोग्य आयुष्मान मंदिर पनवाडा का अवलोकन करेंगे। प्रातः 11.35 बजे से 11.45 बजे तक परतवाडा में गौशाला का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11.55 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक ग्राम पनवाडा में शासकीय योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा करेंगे तथा आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे, इसके उपरांत पनवाडा ग्राम में हितग्राही के यहां दोपहर का भोजन करेंगे। दोपहर 1.10 बजे हेलीपेड कराहल को रवाना होगे तथा दोपहर 1.25 बजे हेलीकॉप्टर से स्टेट हैंगर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला का दौरा कार्यक्रम
मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला आज 15 जनवरी को श्योपुर पहुचेगे तथा 16 जनवरी को महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री शुक्ला आज 15 जनवरी को भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे श्योपुर जिले के सेंसईपुरा स्थित एमपीटी कूनो रिसोर्ट आयेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री शुक्ला 16 जनवरी को प्रातः 10.10 बजे से दोपहर 1.10 बजे तक महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ कराहल, पनवाडा एवं परतवाडा ग्रामों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 1.30 बजे कराहल से श्रीनाथ जी नाथद्वारा के लिए वाया कोटा-भीलवाडा-गंगापुर होकर प्रस्थान करेंगे।
