शासकीय हाई स्कूल मिलावली परीक्षा केन्द्र पर कक्षा पांचवी एवं आठवी की परीक्षाओं के दौरान पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा अनियमितताओं के चलते दो शिक्षको के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है। इसके अलावा इस मामले में एक शिक्षक की परिवीक्षा अवधि एक वर्ष के लिए बढाये जाने का प्रस्ताव आयुक्त चम्बल संभाग मुरैना को प्रेषित किया गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा उक्त परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के दौरान अनियमितता पाये जाने पर परीक्षा केन्द्र शासकीय हाई स्कूल मिलावली पर मॉनिटरिंग सह नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त माध्यमिक शिक्षक शासकीय हाई स्कूल अर्रोदरी महेशचंद गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय विजयपुर किया गया है। इसी मामले में जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह तोमर द्वारा हाई स्कूल मिलावली पर नियुक्त सहायक केन्द्राध्यक्ष सुरेश कुमार रावत, प्राथमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय सुठारा के विरूद्ध भी निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में रावत का मुख्यालय बीईओ कार्यालय विजयपुर रहेगा। इसी प्रकार उक्त परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त केन्द्राध्यक्ष अशोक कुमार राजपूत, उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय हाई स्कूल मिलावली के विरूद्ध परिवीक्षाधीन होने से परिवीक्षा अवधि में 01 वर्ष की वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव आयुक्त चम्बल संभाग मुरैना को प्रेषित किया गया है।
वर्ष 2023-24 में कायाकल्प फाइनल मूल्याकंन में जिला अस्पताल सहित 10 संस्थाओं ने क्वालीफाइ अवार्ड हासिल किया स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्ता पूर्ण दी जा रही। स्वास्थ्य सेवाओं के मूल्याकंन हेतु राज्य स्तरीय टीम द्धारा कायाकल्प का मूल्याकंन किया जिसमें वर्ष 2023-24 में राज्य स्तर पर फाइनल मूल्यांकन का परिणाम 20 मार्च 2024 को सूची जारी की गई।
जिसमे जिला श्योपुर में जिला अस्पताल को 3 लाख की राशि का अवार्ड सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा को एक लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कराहल को एक लाख की राशि सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरी को 2 लाख एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दांतरदा, ढोढर, रघुनाथपुर ,वीरपुर सहसराम, मानपुर को 50-50 हजार की राशि का अवार्ड घोसित किया गया है। सीएमएचओ डा. जेएसराजपूत ने बताया इस प्राप्त अवार्ड की राशि से स्वास्थ्य संस्थाओं में और सुधार किया जाएगा एवं आगामी वर्ष 2024-25 में प्रयास किया जाएगा कि जिले की समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अवार्ड मिल सके
श्योपुर, 20 मार्च 2024 द्वितीय वाहिनी विसबल ग्वालियर एफ कम्पनी कैम्प श्योपुर एवं वन विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों की वार्षिक चॉदमारी फायरिंग रेंज करियादेह थाना कराहल में 21 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित होगी। इस संबंध में आस-पास स्थित ग्रामों के ग्रामीणो को सूचना जारी की गई है कि वह फायरिंग रेन्ज की ओर ना जाये। डिप्टी कलेक्टर संजय जैन ने बताया कि चॉदमारी की सूचना इस आश्य के साथ एसडीएम कराहल उदयवीर सिंह सिकरवार को जारी की गई है कि करियादेह फायरिंग रेंज के आसपास बसने वाले ग्राम वासियों तथा मवेशी चराने वालों को इसकी जानकारी प्रदान की जायें तथा संबंधित क्षेत्र के पटवारियों, ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों एवं कोटवारों को सूचित किया जाये, जिससे ग्रामवासी एवं पशु चराने वाले तथा जंगल में किसी कार्य से जाने वाले फायरिंग रेंज की ओर न जायें। फायरिंग रेंज के आसपास के क्षेत्र में सभी को सूचित करने हेतु सूचना जारी की गई है।
श्योपुर, 17 मार्च 2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनन्द, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ एके रोहतगी, एसडीएम मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर वायएस तोमर सहित प्रिटिंग प्रेस संचालक उपस्थित रहें। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन से संबंधित प्रचार प्रसार के लिये अभ्यर्थी/राजनैतिक दल द्वारा प्रिंट करवाये जाने वाले प्रत्येक पेम्पलेट या पोस्टर पर मुद्रक, प्रकाशक का नाम अंकित होना अनिवार्य है। सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालक निर्वाचन संबंधी पेम्पलेट/पोस्टर पर अपने प्रकाशक का नाम आवश्यक रूप से अंकित कराएं। बैनर, पोस्टर और पम्पलेट के संबंध में लोक अधिनियम प्रतिनिधित्व की धारा 127 क में किए प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अवगत कराया कि धारा 127 क में निहित प्रावधानों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति ऐसी निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर मुद्रित तथा प्रकाशित नहीं कराएगा जिस पर मुद्रक और प्रकाशक के नाम पते नहीं होंगे।उपबंधों के पालन में दिए गए निर्देशों के तहत मुद्रक द्वारा मुद्रित सभी निर्वाचन संबंधी पम्पलेटों, पोस्टर्स या इसी तरह की अन्य सामग्री के मुखपृष्ठ पर मुद्रक एवं प्रकाशन के नाम-पते अंकित किए जायेंगे। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत जिले की विधानसभा क्षेत्र श्योपुर एवं विजयपुर में निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी अथवा राजनैतिक दल प्रचार-प्रसार हेतु मुद्रित कराई जाने वाली सभी सामग्रियो की एक प्रति अनिवार्य रूप से जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी जिला जनसंपर्क कार्यालय श्योपुर तथा व्यय लेखा शाखा को उपलब्ध कराई जायेगी। उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर 06 माह तक के कारावास अथवा दो हजार रूपये तक जुर्माना अथवा दोनो दण्डनीय होगे।
निर्वाचन व्यय की सीमा 95 लाख, परिणाम के 30 दिन की अवधि में देना होगा ब्यौरा राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
श्योपुर, 17 -3- 2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण है तथा इसमें कोई भी चीज गोपनीय नही है। निर्वाचन के दौरान सभी राजनैतिक दल मर्यादित आचरण अपनाये तथा आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रत्याशियों तथा राजनैतिक दलों के लिए जारी आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करें।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में 07 मई को मतदान होगा तथा 04 जून को मतगणना होगी। संसदीय क्षेत्र अंतर्गत श्योपुर जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रों में 07 मई को लोकसभा के लिए मतदान कराया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 12 अपै्रल को जारी होगी। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अपै्रल तक रहेगी। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 20 अप्रैल को होगा। अभ्यर्थी 22 अपै्रल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। नाम निर्देशन पत्र रिटर्निग आफिसर एवं कलेक्टर मुरैना के कार्यालय में प्राप्त किये जायेगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देंशों को सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि भलीभांति अध्ययन करे ले तथा उस अनुरूप निर्वाचन की गतिविधियां संचालित करे। व्यय सीमा का पालन किया जाये तथा लेखा रजिस्टरो का संधारण किया जायें। व्यय सीमा 95 लाख रूपये निर्धारित की गई है, मतगणना परिणामों की घोषणा के 30 दिन की अवधि में प्रत्याशियों को व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलो को किसी प्रकार की शिकायत हो तो अवगत कराया जा सकता है। सभा, जुलूस, रैली आदि के लिए पूर्व से अनुमति ली जायें, सुविधा पोर्टल के माध्यम से अनुमति प्राप्त की जा सकती है, किसी भी स्थिति में 10 हजार रूपये से अधिक की राशि नकद भुगतान नही की जायें। रात 10 बजे से सुबह 10 बजे तक लाउड स्पीकरो का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। जिले में 7 एसएसटी नाके बनाये गये है तथा अंवाछित गतिविधियों पर निगरानी एवं कार्यवाही के लिए 5 एफएसटी टीमें भी गठित की गई है। आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में सी-विजिल एप पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, इसके साथ ही जिला स्तरीय कन्ट्रोलरूम 07530-221459, 07530-222631 तथा टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में विज्ञापन के लिए एमसीएमसी कमेटी से पूर्व प्रमाणन लेना होगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनन्द ने कहा कि निष्पक्ष, निर्भिक एवं स्वतंत्र तथा शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। विभिन्न प्रकार की टीमें गठित कर चैकिंग प्वाइंट बनाये गये है, जिन पर अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए कार्यवाही की जा रही है। सभी राजनैतिक दल कानून व्यवस्था एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशो का पालन करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनन्द, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ एके रोहतगी, एसडीएम मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर वायएस तोमर, भाजपा से दिनेश दुबोलिया, बसपा से मिश्रालाल बैरवा, कांशीराम सेंगर एवं जमील अहमद, कांग्रेस रजाक अहमद उपस्थित थे।
निर्वाचन में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण -कलेक्टर शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी उपाय सुनिश्चित किये जा रहे है-एएसपी
लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रख प्रेसवार्ता आयोजित
श्योपुर, 16 -3-2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड ने लोकसभा निर्वाचन-2024 की तारीखों की घोषणा के उपरांत आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है, निष्पक्ष, निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र मतदान के लिए मीडिया प्रतिनिधि भी अपना-अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की तारीखो की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है तथा स्वस्थ मतदाता सूची तैयार की गई है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोडने, हटाने तथा संशोधन करने की प्रक्रिया भी जारी है, ऐसे मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में नही जुडे हो, वे अपने नाम 09 अप्रैल तक जुडवा सकते है, फाइनल मतदाता सूची 19 अपै्रल को जारी की जायेगी। अवांछित गतिविधियों की रोकथाम के लिए विभिन्न टीमें बनाई गई है तथा नाके लगाये गये है, जिन्हें सीसी टीवी से कव्हरेज किया गया है। क्रिटीकल मतदान केन्द्रो पर भी वेब कैमरे लगाये जायेगे तथा जहां संभव नही होगा, वहां वीडियो रिकार्डिग कराई जायेगी। आयोग के निर्देशानुसार 85 प्लस मतदाताओं को घर पर ही वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। दिव्यांग, यूथवर्ग, महिला तथा आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाये जायेगे। उन्होंने कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में पेड तथा फेक न्यूज पर निगरानी के लिए मीडिया सेल गठित की गई है। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि फेक न्यूज के प्रकाशन तथा चैनलो पर प्रसारण से बचें, भ्रामक खबरे न चलाये तथा पेड न्यूज के मामले में पूर्व अनुमति के उपरांत ही उनका प्रकाशन एवं प्रसारण किया जायें। उन्होंने कहा कि 10 एसएसटी नाके बनाये गये है, जिन पर 24 घंटे निगरानी के लिए टीमे तैनात रहेगी, इसी प्रकार एफएसटी एवं वीएसटी दल भी गठित किये गये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी प्रतिबंधात्मक उपाय सुनिश्चित किये जा रहे है, भयमुक्त वातावरण में स्वंतत्र होकर नागरिक मतदान करें, इसके लिए पिछले आपराधिक रिकार्ड के आधार पर तथा विघ्न फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर बांउडओवर की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोल डे पर सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये जायेगे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, महिला बाल विकास अधिकारी एवं कन्ट्रोलरूम प्रभारी ओपी पाण्डेय सहित निर्वाचन से जुडे अन्य अधिकारी तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मतदान 07 मई और मतगणना 04 जून को होगी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में 07 मई को मतदान होगा तथा 04 जून को मतगणना होगी। संसदीय क्षेत्र अंतर्गत श्योपुर जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रों में 07 मई को लोकसभा के लिए मतदान कराया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 12 अपै्रल को जारी होगी। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अपै्रल तक रहेगी। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 20 अप्रैल को होगा। अभ्यर्थी 22 अपै्रल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। नाम निर्देशन पत्र रिटर्निग आफिसर एवं कलेक्टर मुरैना के कार्यालय में प्राप्त किये जायेगे। अभी 05 लाख 14 हजार 320 मतदाता उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रोहतगी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के समय जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 05 लाख 14 हजार 320 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 02 लाख 67 हजार 358 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 02 लाख 46 हजार 810 है, इसके अतिरिक्त 03 थर्ड जेण्डर वोटर है तथा सर्विस वोटर की संख्या 149 है। सर्विस वोटर में महिला की संख्या 04 है। वर्तमान में नाम जोडने की प्रक्रिया जारी है, ऐसे लोग जिनके नाम अभी मतदाता सूची में जुडने से शेष है अथवा डिलीट कराना है या संशोधित होना है, वे अपने फार्म भरकर नाम जुडवाने अथवा संशोधन कराने की कार्यवाही कर सकते है। यह प्रक्रिया 09 अपै्रल तक जारी रहेगी। फाइनल मतदाता सूची 19 अपै्रल को जारी की जायेगी। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 02 लाख 59 हजार 910 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 01 लाख 33 हजार 981 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 01 लाख 25 हजार 928 है, थर्ड जेण्डर वोटर की संख्या 01 है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 02 लाख 54 हजार 410 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 01 लाख 33 हजार 523 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 01 लाख 20 हजार 886 है, थर्ड जेण्डर वोटर की संख्या 02 है। श्योपुर जिले में 18 से 19 आयुवर्ग के वोटरो की संख्या 18 हजार 232 है, 20 से 29 आयुवर्ग में वोटर संख्या 01 लाख 38 हजार 126 है, 30 से 39 आयुवर्ग में 01 लाख 65 हजार 132 मतदाता है। 40 से 49 आयुवर्ग में 95 हजार 27 वोटर्स है। 50 से 59 आयुवर्ग में मतदाताओं की संख्या 55 हजार 253 है। इसी प्रकार 60 से 69 आयुवर्ग में 28 हजार 351, 70 से 79 आयुवर्ग में 11 हजार 473 तथा 80 प्लस मतदाताओं की संख्या 2577 है। इस प्रकार जिले में कुल 05 लाख 14 हजार 171 सामान्य मतदाता तथा 149 सर्विस वोटर कुल 05 लाख 14 हजार 320 मतदाता है। जिले में 656 मतदात केन्द्र है, जिनमें शहरी क्षेत्र में 92 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 564 मतदान केन्द्र है। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 329 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 327 मतदान केन्द्र है।
बैंक ऑफ बड़ौदा से 5 लाख रुपयों का भरा बैग हुआ चौरी मामला श्योपुर जिले का है बैंक ऑफ बडौदा की शाखा श्योपुर में चोरी। बैंक में पैसे जमा कराने पहुंचे मेनेजर का 5 लाख रुपए से भरा बैग चोर ने पार कर दिया है। दिल्ली की प्रमोट कंपनी के मैनेजर का रूपयो से भरा बैग हुआ चोरी। चोरी की घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई । सिटी कोतवाली थाना इलाके के श्योपुर पाली रोड की घटना घटना के बाद कोतवाली पुलिस और एसडीओपी पहुंचे बैंक। बैंको में पहले भी कई बार ऐसी घनाए सामने आई हैं फिर भी प्रशासन और प्रबन्धक लापरवाह दिखाई दे रहे
कलेक्टर की अगुआई में 5मार्च को हुई जन सुनवाई में आये आवेदन की कार्यवाही पर नहीं हुआ अमल
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को 5 मार्च को जामबंती ने अंत्येष्टि सहायता नहीं मिलने का आवेदन जनसुनवाई में श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को दिया था जिस पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कार्यवाही करते हुए सभी सी ई ओ जनपद को निर्देशित किया कि अंत्येष्टि सहायता तत्सम उपलब्ध कराई जाये किन्तु आज 10 दिन गुजर जाने के बाद भी जामबंती को अंत्येष्टि सहायता नहीं मिल सकी आपको बता दे कि 5 मार्च को दिए आवेदन का कंप्यूटर कोड़ 386753/1 है
जामबंती पत्नी स्वर्गीय गोपाल मीणा ग्राम जारेला ने बताया कि पति की मृत्यू दोराने इलाज जिला चिकित्सालय श्योपुर में हुई थी जिसे आज 7 माह गुजर गए अंत्येष्टि सहायता के लिऐ जरेला रोजगार सहायक धनराज मीणा को अवगत कराया और मृत्यू प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किए किन्तु आज दिनांक तक कोई सहायता राशि नहीं दी गई गरीब महिला सहायता के लिऐ दरदर भटक रही है और कबाड़ा बीनकर अपने बच्चों का पेट भर कर गुजर बसर करने को मजबूर है जब कि अंत्येष्ठी सहायता तत्समय उपलब्ध कराना चाहिए थी और बीमारी से हुई साधारण म्रत्यू की सहायता राशि भी संबंधित परिवारो को दी जाने की गुहार लगाई है
ग्वालियर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
यहां जिले के भितरवार में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आधा दर्जन शादीशुदा जोड़ों की 51 हजार रुपए के लालच में फिर से शादी कर दी गई। मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया। दरअसल मंगलवार को ग्वालियर जिले के भितरवार में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कई जोड़ों के सामूहिक विवाह किए गए। लेकिन इस दौरान कुछ अपात्र हितग्राहियों ने फर्जीवाड़ा करके इस विवाह योजना में फिर से शादी कर ली। हालांकि जब मामले में शिकवा शिकायत हुई और दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। तो इसका खुलासा हुआ। लेकिन फिर भी जिम्मेदारों ने अपनी आंखें बंद कर ली और पैसे के लालच में तीन शादीशुदा जोड़ों की शादी कर दी। हालांकि इस दौरान मामले का खुलासा होने के बाद एक जोड़ा मौके से फरार हो गया। जबकि तीन जोड़ों ने फर्जीवाड़ा करके दोबारा शादी कर ली।
_मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में लोग फर्जीवाड़ा करने से बाज नहीं आ रहे ,उनके इस काले कारनामे में अधिकारी भी उनका साथ दे रहे हैं, दरअसल मंगलवार को भितरवार जनपद पंचायत के मंडी प्रांगण में हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सम्मेलन में पहले से विवाहित चार जोड़ों के शादी के आवेदन निरस्त किए गए। लेकिन यह आवेदन सिर्फ दिखावा करार साबित हुए। क्योंकि उन्होंने अधिकारियों की आंख में धूल जोकर एक बार फिर से सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी रचा ली।
आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में अपात्र हितग्राही शादी करके 51000 की राशि हड़प गया।
केस .1 प्रियंका लोकेंद्र जाटव निवासी पचोरा इनकी शादी 20 फरवरी 2023 को हो चुकी, उसके बाद भी मंगलवार को फिर सम्मेलन में कर दी शादी केस 2 संगीता कुशवाह छोटू कुशवाहा निवासी साखनी की शादी 4 दिसंबर 2023 को हो चुकी उसके बाद मंगलवार को फिर कर दी शादी
केस 3 मंजेश गोली पुत्री विनोद गोली निवासी इटमा और आशीष चौहान की शादी 3 मार्च 2023 को हो चुकी उसके बाद कल फिर कर दी शादी
केस4 एक जोड़ा भागा पहले से शादीशुदा एराय निवासी करिश्मा आकाश जाटव भी शादी करने सम्मेलन में पहुंचे पर डरकर मौके से भाग गए
वीओ _मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फर्जीवाडे का खुलासा होने के बाद जिले की कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने इसे बेहद गंभीरता से लिया है. इसके लिए उन्होंने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा वहां के स्थानीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौड़ का कहना है कि शासन की योजनाओं को जो लोग फर्जीवाड़ा करके पलीता लगा रहे हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
वीओ _ग्वालियर के भितरवार में जिस तरह से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं? इस मामले में भी फर्जीवाड़ा करके शादी कर रहे जोड़ो की पोल खुलने के बाद भी ,वहां पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उन अधिकारियों की भी इसमें मिलीभगत होने की आशंका है। फिलहाल इस पूरे मामले में कलेक्टर ने जांच बिठा दी है, देखना होगा कि ऐसे और कितने मामले हैं, जिनमें इस तरह से फर्जीवाड़ा करके शादीशुदा जोड़ो ने बार-बार शादी कर 51000 ले लिए हैं
श्योपुर, 14 -3-2024 कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नदी संरक्षण दिवस पर आयोजित बैठक में कहा कि श्योपुर जिले की सभी छोटी एवं बडी नदियों के संरक्षण के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य किया जायें। इसमें सभी सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ का सहयोग भी प्राप्त किया जायें।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने तीनो एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में नदियों का चिन्हांकन करें तथा उनका सत्यापन किया जायें। वन विभाग अंतर्गत आने वाली नदियों का चिन्हांकन फॉरेस्ट विभाग द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नदियों के प्राकृतिक स्वरूप तथा उनके संरक्षण के लिए माईनिंग विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा गैर कानूनी खनन पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। नदियो के सत्यापन उपरांत उनके संरक्षण तथा सौन्द्रीयकरण की कार्ययोजना तैयार किये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। बैठक के दौरान एसडीएम कराहल उदयवीर सिंह सिकरवार को कूनो नदी पर पर्यटन की दृष्टि से सेंसईपुरा पुल के पास कूनो रिवरफ्रंट बनाये जाने की प्रारंभिक कार्य योजना के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी उनके विभाग अंतर्गत आने वाले तालाबों का संरक्षण करें। साथ ही श्रीजी की गावडी के तालाब की मरम्मत कराये जाने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने तीनो जनपद पंचायतो के सीईओ को निर्देशित किया कि अपने-अपने विकासखण्ड क्षेत्र में कम से कम तीन-तीन गौशालाओं को बेहतर बनाते हुए उनका व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करें।
बैठक में डीएफओ सामान्य सीएस चौहान, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एडिशनल एसपी सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम श्योपुर मनोज गढवाल, कराहल एसडीएम उदयवीर सिंह सिकरवार, ईई जल संसाधन आरएन शर्मा, प्रभारी कार्यपालन यंत्री आरईएस पंकज राजपूत, सीईओ जनपद श्योपुर एसएस भटनागर, कराहल अभिषेक त्रिवेदी, माईनिंग अधिकारी अभिषेक पटले, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, सीएमओ बडौदा ओमप्रकाश आर्य सहित अन्य अधिकारी तथा विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा एसडीएम विजयपुर बीएस श्रीवास्तव एवं डिप्टी कलेक्टर तथा सीईओ विजयपुर अभिषेक मिश्रा वर्चुअली माध्यम से बैठक में शामिल हुए।