Sunday, March 29, 2026
Home Blog Page 13

टोंक खजाना कांड का पर्दाफाश: अघोरी बाबा ने जमीन में गाड़ा था नकली सोना, ऐसे रची साजिश

 

दिनांक  7/1/26

टोंक के देवरी गांव में जमीन से खजाना मिलने की खबर महज एक ठगी की साजिश निकली. ‘तत्काल अघोरी महाराज’ बनने वाले मुकेश मीणा ने लोगों को ठगने के लिए जयपुर से पुरानी हांडी खरीदकर उसमें 5 किलो नकली सोना दबाया था.
टोंक जिले के देवरी गांव में 3 जनवरी को दौरान जमीन से धातु की एक हांडी मिली. लोग उस जगह पर खजाना होने की बात कहने लगे. ये बात जब फैली तो अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई. पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. और पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि यहां कोई खजाना नहीं था. बल्कि मासूम लोगों को ठगने की एक झूठी कहानी तैयार की गई है. इस केस में मुकेश मीणा उर्फ अघोरी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुकेश ने ही जयपुर से हांडी मंगवाई थी और उसमें नकली सोने की ईंटें रखीं थी फिर उसे जमीन में दबा दिया और लोगों को ठगने की योजना बनाई थी.

केसे बना पूरा मामला ?
3 जनवरी को ग्राम पंचायत सीदड़ा क्षेत्र में खुदाई के दौरान जब बड़ी हांडी मिली थी. इलाके में खजाने की चर्चा फैल गई थी. शुरुआती पूछताछ में मुकेश की भूमिका संदिग्ध लगी. लेकिन उसने अपनी भूमिका से इनकार किया लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी साजिश कबूल कर ली.

जयपुर से खरीदी थी पुरानी हांडी
पुलिस के अनुसार, मुकेश पहले जयपुर जिले के चाकसू में इसी तरह की ठगी कर चुका था, जिसमें करीब पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी. इसके बाद उसने अपने गांव के पास देवरी के चरागाह क्षेत्र को अगला निशाना बनाया.

क्या रहा पूरा मामला 

टोंक जिले के देवरी गांव में 3 जनवरी को दौरान जमीन से धातु की एक हांडी मिली. लोग उस जगह पर खजाना होने की बात कहने लगे. ये बात जब फैली तो अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई. पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा.इस बीच ग्रामीणों ने सोसल मिडिया पर लाइव चला दिया  और जे सी बी बुल्डोजर मंगवाया गया और खुदाई शुरू हुई थोड़ी खुदाई में चप्पल  मिलने से मर्डर कर बॉडी  गाढने का केस लगा फिर करीब 22 मिनिट खुदाई के बाद हांड़ी निकली जिसे सोसल मिडिया पर साफ देखा गया की गाँव की भीड़ उसे लूटती नजर आई है जिससे समूचे चेत्र में सनसनी फेल गई 

पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि यहां कोई खजाना नहीं था. बल्कि मासूम लोगों को ठगने की एक झूठी कहानी तैयार की गई है. इस केस में मुकेश मीणा उर्फ अघोरी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुकेश ने ही जयपुर से हांडी मंगवाई थी और उसमें नकली सोने की ईंटें रखीं थी फिर उसे जमीन में दबा दिया और लोगों को ठगने की योजना बनाई थी.

प्राप्त सोर्श गूगल Tonk handi case,tonktonk
social share
google news

रामेश्वर धाम में जाट प्रतिभा सम्मान समारोह बना ऐतिहासिक 218 प्रतिभाओं का सम्मान, छात्रावास भूमि आदेश सौंपा, 51 लाख की राशि समाज को समर्पित

श्योपुर, खंडार जिला सवाई मधोपुर 13 जनवरी 2026


रामेश्वर धाम में आयोजित 12वें जाट प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के बीच उपस्थित होकर गौरव और आत्मिक संतोष का वातावरण देखने को मिला। समारोह में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 218 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि जाट समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

                 विडियो देखे 

हमारे संवाददाता गिर्राज प्रसाद जाट ने बताया कि समारोह के दौरान नरेंद्र सिंह चौधरी प्रधान, पंचायत समिति खंडार ने जाट समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आवंटन का आदेश समाज को सौंपा गया। इसके साथ ही समाज की भावना और आग्रह को सम्मान देते हुए ₹51 लाख (इक्यावन लाख रुपये नगद) छात्रावास निर्माण के लिए समाज को समर्पित किए गए। यह घोषणा समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण रही।

नरेंद्र सिंह चौधरी प्रधान, पंचायत समिति खंडार द्वारा ₹51 लाख सप्रेम भेंट

कार्यक्रम में कहा गया कि समाज की सेवा सौभाग्य और कर्तव्य दोनों है और समाज यदि किसी भी प्रकार की सेवा का आदेश देगा, तो उसके लिए सदैव तत्पर रहेंगे। यह संकल्प समाज के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है।

इस गरिमामय अवसर पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल का मार्गदर्शन, सहयोग और समाज के प्रति सकारात्मक सोच सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही। उनके विचारों ने युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

समारोह के समापन पर समाजजनों, आयोजकों, अतिथियों एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाला एक ऐतिहासिक कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बड़ा अभियान, शासकीय भूमि की होगी सख्त जांच प्लाटिंग-रास्तों में सरकारी जमीन शामिल मिली तो बेदखली, जुर्माना और धारा 248 की कार्रवाई

श्योपुर, 13 जनवरी 2026
जिले में अवैध कॉलोनाइजिंग पर शिकंजा कसते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सभी एसडीएम को निर्देश जारी किए हैं कि अवैध कॉलोनियों में प्लाटिंग एवं रास्तों के निर्माण में शासकीय भूमि के उपयोग की गहन जांच की जाए। यदि किसी भी स्थान पर सरकारी भूमि का अनाधिकृत उपयोग पाया गया, तो संबंधित व्यक्तियों एवं कॉलोनाइजरों के विरुद्ध धारा 248 के तहत बेदखली और जुर्माना लगाया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अभियान मोड में ऐसी कॉलोनियों को चिन्हित किया जाए, जहां शासकीय भूमि को शामिल कर प्लाटिंग की गई है। इन स्थलों पर संयुक्त दल गठित कर सीमांकन कराया जाए तथा राजस्व अभिलेखों के आधार पर शासकीय भूमि की सटीक पहचान की जाए।

सीमांकन के उपरांत शासकीय भूमि की तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए तार फेसिंग, स्थायी मुड्डियां एवं चिन्हांकन किया जाएगा, ताकि भविष्य में अतिक्रमण न हो सके। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और प्लाटिंग वाले स्थलों की सूची तैयार कर स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जहां कहीं भी शासकीय भूमि का दुरुपयोग पाया जाएगा, वहां संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और भूमि को मुक्त कराया जाएगा। सभी एसडीएम को यह कार्यवाही 15 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आम नागरिकों से अपील

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिन कॉलोनियों में शासकीय भूमि को शामिल कर अवैध रूप से प्लाटिंग की गई है, वहां प्लाट न खरीदें। ऐसे मामलों में प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।

उन्होंने बताया कि भू-खण्ड की वैधता की जानकारी एवं उचित परामर्श उपलब्ध कराने के लिए कलेक्ट्रेट में कॉलोनी सेल का गठन किया गया है। नागरिक वैध कॉलोनी में प्लाट खरीदने से पहले डिप्टी कलेक्टर संजय जैन से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासन का सख्त संदेश:
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कॉलोनाइजिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तय है।

बिना लाइसेंस काटी कॉलोनी पर सख्त एक्शन, 50 हजार का जुर्माना अवैध घोषित कॉलोनी, प्लॉटों की खरीद-फरोख्त पर तत्काल रोक

श्योपुर, 13 जनवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशों के तहत जिले में अवैध कॉलोनाइजिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बिना लाइसेंस कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही संबंधित कॉलोनी को अवैध घोषित करते हुए प्लॉटों की खरीद-फरोख्त पर भी रोक लगा दी गई है।

एसडीएम गगन सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ौदा तहसील के ग्राम मूंडला स्थित विभिन्न सर्वे नंबरों की भूमि पर खाटूश्याम कंस्ट्रक्शन सर्विस के नाम से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जांच में पाया गया कि सर्वे क्रमांक 233/32/1 (0.036 हे.), 233/3/2 (0.225 हे.), 235/4/1 (0.800 हे.), 233/4/2 (1.290 हे.) की भूमि पर बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस प्राप्त किए तथा बिना ले-आउट स्वीकृति के कॉलोनी काटी गई।

मामले में योगेश सिंह तोमर, चंद्रशेखर सिंह तोमर एवं राकेश श्रीवास (निवासी ग्वालियर, वर्तमान निवासी ग्राम मूंडला) के विरुद्ध मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 एवं मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत (कॉलोनियों का विकास नियम) 2014 के तहत कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय श्योपुर में प्रकरण क्रमांक 0001/अ-89(13)/2025-26 दर्ज कर नोटिस जारी किए गए।

तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं सचिव के संयुक्त दल द्वारा की गई जांच में अवैध कॉलोनाइजिंग की पुष्टि हुई। प्रतिवेदन के आधार पर न्यायालय द्वारा 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया और कॉलोनी में किसी भी प्रकार की प्लॉट बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।

इसके साथ ही नायब तहसीलदार पांडोला, तहसील बड़ौदा को उक्त आदेश की प्रविष्टि राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि सर्वे क्रमांक 219/4/5 की शासकीय भूमि (कुल रकबा 0.418 हे.) में से 0.261 हे. पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। इस पर एमपीएलआरसी की धारा 248 के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश
बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध कॉलोनी विकसित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, और अवैध कॉलोनाइजिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से, तैयारियों में कोई ढिलाई नहीं जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में बैठक, सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

श्योपुर, 13 जनवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में 5वीं एवं 8वीं कक्षा की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद ने शिक्षा विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाओं की सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

सीईओ सौम्या आनंद ने बताया कि जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत 5वीं और 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं पूर्णतः बोर्ड पैटर्न पर होंगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन के लिए केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं परीक्षकों की नियुक्ति समय पर की जाए। परीक्षा केन्द्रों पर बैठक व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आपूर्ति, गोपनीयता, अनुशासन तथा परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में डीपीसी भूपेन्द्र शर्मा, डाइट प्राचार्य राघवेन्द्र सिकरवार, बीईओ मधु शर्मा सहित शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, मदरसा प्रभारी, बीआरसी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि परीक्षाओं के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी आपसी समन्वय से जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, ताकि जिले में परीक्षाएं निष्पक्ष, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

निराश्रित बच्चों को मिलेगा संरक्षक, जनसुनवाई में त्वरित राहत बबलू आदिवासी को 2 लाख की अनुग्रह राशि, रेडक्रॉस से 5 हितग्राहियों को 50 हजार की मदद

श्योपुर, 13 जनवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई एवं जल सुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जनसुनवाई के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपचार सहायता के लिए रेडक्रॉस फंड से 5 हितग्राहियों को कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी प्रदान की गई।

जनसुनवाई में कुल 174 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जल सुनवाई में पेयजल पर सख्त निर्देश

जल सुनवाई के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कार्यपालन यंत्री पीएचई, जनपद सीईओ एवं सीएमओ को निर्देशित किया कि पेयजल स्त्रोतों पर सतत निगरानी रखी जाए और आमजन को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

निराश्रित बच्चों के लिए गार्जियन नियुक्ति के निर्देश

गांधी नगर श्योपुर निवासी निराश्रित भाई-बहन के मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग को कानूनी गार्जियन नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। बच्चों ने बताया कि उनकी माता के नाम सेंट्रल बैंक शाखा श्योपुर में एक खाता है, जिसमें एक लाख रुपये जमा हैं। माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है, इस कारण बैंक राशि देने में असमर्थ है।
कलेक्टर ने मौके पर ही बैंक मैनेजर को बुलाकर राशि बच्चों के नाम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास अधिकारी महेंद्र कुमार अम्ब ने बताया कि बाल संरक्षण समिति के माध्यम से गार्जियन नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी।

बबलू आदिवासी को 2 लाख की अनुग्रह सहायता

ग्राम राडेप निवासी बबलू आदिवासी को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत पत्नी की सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई है। ईपीओ जारी हो चुका है और शीघ्र ही राशि बैंक खाते में प्राप्त होगी।

रेडक्रॉस से 5 हितग्राहियों को आर्थिक संबल

जनसुनवाई के दौरान रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता दी गई—

  • अम्बेडकर बस्ती श्योपुर निवासी रामकेश बैरवा को मानसिक रूप से बीमार पुत्री के उपचार हेतु 10 हजार रुपये

  • ग्राम जैदा निवासी कमलकिशोर जाटव को छत से गिरने के कारण मजदूरी न कर पाने की स्थिति में 10 हजार रुपये

  • किला श्योपुर निवासी मोहम्मद हबीब को पंचर सुधार का सामान जल जाने से रोजगार पुनः शुरू करने हेतु 10 हजार रुपये

  • ग्राम कैलोर निवासी सुनीता (पत्नी स्व. सुरेश आदिवासी) को पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से उबरने के लिए 10 हजार रुपये

इसके अतिरिक्त—

  • ग्राम दांतरदा कलां निवासी अकरम को 4 माह की पुत्री अशरा के उपचार फॉलोअप हेतु मुंबई जाने के लिए 5 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

  • ग्राम नागदा निवासी गोकुल सुमन को मुंह के कैंसर के उपचार हेतु जयपुर जाने के लिए 5 हजार रुपये दिए गए। साथ ही निःशुल्क उपचार के लिए बीपीएल कार्ड बनवाने के निर्देश तहसीलदार मनीषा मिश्रा को दिए गए।

जनसुनवाई में संवेदनशील प्रशासन की झलक
जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निराकरण और जरूरतमंदों को तत्काल राहत प्रदान कर प्रशासन ने संवेदनशील एवं सक्रिय शासन की मिसाल पेश की।

पुलिस लाइन रोड पर 6720 वर्गफीट शासकीय भूमि मुक्त अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

श्योपुर, 09 जनवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में शासकीय भूमियों के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लाइन रोड पर लगभग 6720 वर्गफीट वेशकीमती शासकीय भूमि को अवैध कॉलोनाइजर से मुक्त कराया गया। राजस्व अमले द्वारा किए गए सीमांकन में पाया गया कि अवैध कॉलोनाइजर द्वारा शासकीय भूमि को शामिल कर कॉलोनी काटते हुए प्लाटिंग कर दी गई थी तथा प्लाटों का विक्रय भी किया जा चुका था।

सीमांकन उपरांत एसडीएम  गगन सिंह मीणा एवं तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। भूमि को अपने कब्जे में लेते हुए चारों ओर तार फेंसिंग कराई गई तथा शासकीय भूमि का सूचना बोर्ड भी लगाया गया।

कलेक्टर वर्मा द्वारा आमजन को अवैध कॉलोनाइजरों से बचाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम बगवाज के पुलिस लाइन रोड पर सर्वे क्रमांक 562/2/8/2 रकबा 2.090 हेक्टेयर में काटी गई कॉलोनी के समीप स्थित शासकीय भूमि का सीमांकन किया गया। सीमांकन में शासकीय सर्वे नंबर 562/2/4 की 6720 वर्गफीट भूमि कॉलोनी में शामिल पाई गई, जिसे मुक्त कराया गया।

मठेपुरा में भी शासकीय भूमि मुक्त
ग्राम मठेपुरा में दो अवैध कॉलोनियों के समीप सीमांकन के दौरान 3600 वर्गफीट एवं 900 वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण में पाई गई। शासकीय सर्वे नंबर में दर्ज मंदिर एवं तलाई की भूमि को कॉलोनी में शामिल कर प्लाटिंग की गई थी, जिसे हटाकर भूमि मुक्त कराई गई।

जैदा में एक बीघा शासकीय भूमि पर कब्जा हटाया
ग्राम जैदा के सर्वे क्रमांक 78 में काटी गई अवैध कॉलोनी के सीमांकन में लगभग एक बीघा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। मंदिर के नाम से दर्ज शासकीय भूमि पर बनाई गई सीसी सड़क को जेसीबी से हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में प्लाट क्रय न करें, अन्यथा उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पंचायतराज योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित कराहल को महिला हितैषी पंचायत के रूप में विकसित करने के निर्देश

श्योपुर, 08 जनवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौम्या आनंद द्वारा पंचायतराज अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं सहित आरजीएसए एवं पेसा एक्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक के दौरान पंचायत प्रकोष्ठ अधिकारी राजेश शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरजीएसए, पेसा एक्ट जिला समन्वयक रामगोपाल सहित समस्त बीपीओ, बीसी, ऑपरेटर एवं पेसा मोबिलाइजर उपस्थित रहे।

बैठक में महिला हितैषी ग्राम पंचायत कराहल को महिला हितैषी पंचायत के रूप में विकसित करने हेतु ग्राम सभा से पूर्व महिला सभाओं के आयोजन तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े बिंदुओं को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए।

पंचायत प्रकोष्ठ अंतर्गत टैक्स कलेक्शन एवं जल स्वच्छता कर की समीक्षा करते हुए जनपद विजयपुर की 18 एवं श्योपुर की 8 ग्राम पंचायतों को ऑनबोर्ड कर टैक्स संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विद्युत बिलों की राशि जमा कराने एवं पंचायतों में अनुपयोगी विद्युत कनेक्शनों को डिस्कनेक्ट कराने की कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए गए।

आरजीएसए की समीक्षा के दौरान पंचायत अवार्ड पोर्टल पर प्रगति सुनिश्चित करने, वृंदावन गांव में क्लस्टर स्तरीय पीएलसी केंद्र विकसित करने तथा पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक्सपोजर विजिट जिले से बाहर कराने के निर्देश दिए गए।

पेसा एक्ट की समीक्षा के दौरान अनुपस्थित पेसा मोबिलाइजरों का मानदेय बिना अनुमति के आहरण न करने के निर्देश दिए गए। जनपद कराहल की विभिन्न ग्राम पंचायतों की नवीन 21 ग्राम सभाओं के गठन से संबंधित बैंक खातों के आवेदन दो दिवस में बैंक में जमा कराने एवं आर्टिकल 275(1) के प्रस्ताव दो दिवस में तैयार करने के निर्देश पेसा मोबिलाइजरों को दिए गए।

इसके अतिरिक्त समस्त तालाबों की जानकारी का परीक्षण कराने तथा पेसा एक्ट अंतर्गत संचालित पेसा समितियों के माध्यम से आदिवासी जनजातीय समुदाय को सामाजिक मुद्दों, बाल विवाह, नशामुक्ति सहित अन्य विषयों पर जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

अगरा में दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर आयोजित 44 दिव्यांगों का पंजीयन, 28 प्रमाण पत्र हेतु चिन्हित


श्योपुर, 08 जनवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार उप तहसील भवन अगरा में दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 44 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 28 दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए चिन्हित किया गया।

शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विष्णु गर्ग, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित शर्मा, सहायक नेत्र रोग विशेषज्ञ राजकुमार सहित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी सतीश सिंह, अनिल यादव एवं अशोक यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा सरपंच मुकेश राठौर, सचिव शंभू गोयल तथा जनपद पंचायत विजयपुर के डाटा एंट्री ऑपरेटर मुकेश शाक्य भी मौजूद रहे।

दिव्यांग परीक्षण शिविर हेतु रोस्टर निर्धारित

विजयपुर क्षेत्र में दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए रोस्टर अनुसार शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को विजयपुर क्षेत्र में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

श्योपुर जिला मुख्यालय से विजयपुर की दूरी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि जिला चिकित्सालय की टीम निर्धारित तिथियों पर संबंधित स्थानों पर पहुंचकर दिव्यांगजनों का परीक्षण करेगी एवं प्रमाण पत्र जारी करेगी, जिससे दिव्यांगजनों को श्योपुर जिला अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार आगामी शिविर 12 फरवरी 2026 को अगरा में, 12 मार्च को गसवानी हाईस्कूल में, 09 अप्रैल को जनपद पंचायत कार्यालय विजयपुर में, 14 मई को पंचायत भवन वीरपुर में तथा 11 जून को हायर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर में आयोजित किए जाएंगे।

पाले से फसलों की सुरक्षा को लेकर कृषि विभाग की अहम सलाह

श्योपुर  08 जनवरी 2026

जनवरी माह में शीतलहर के चलते रबी फसलों पर पाले का खतरा बढ़ गया है। पाला पड़ने से पौधों की पत्तियां व फूल झुलसकर गिर सकते हैं। विशेष रूप से चना, मटर, धनिया, आलू, दलहनी–तिलहनी फसलें अधिक प्रभावित होती हैं।

❄️ पाले से बचाव के प्रभावी उपाय

🔹 रात में खेत की मेड़ों पर 6–8 स्थानों पर कचरा/खरपतवार जलाकर धुआं करें
🔹 पाले की संभावना पर हल्की सिंचाई अवश्य करें
🔹 सुबह जल्दी रस्सी से फसल को हिलाएं, पत्तियों पर जमी ओस गिर जाएगी
🔹 सल्फर डस्ट 8–10 किग्रा/एकड़ का भुरकाव करें
🔹 या 200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें:
  ▪️ घुलनशील सल्फर – 200 ग्राम
  ▪️ ग्लूकोज पाउडर – 500 ग्राम
  ▪️ थायो यूरिया – 500 ग्राम
  ▪️ पोटाश (0:0:50) – 200 ग्राम
🔹 साइकोसिल 400 ग्राम/एकड़ का छिड़काव भी लाभकारी

🌧️ मावठा गिरने की स्थिति में

चना फसल में फूल झड़ने से बचाव हेतु एनएए 4.5 एमएल प्रति पंप का छिड़काव करें।

👉 किसान भाई कीट-व्याधि नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान दें।
👉 अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें।