चंदेरी इको रिट्रीट–2025 में कविता सेठ की मनमोहक प्रस्तुति, तीन माह के लिए खुली लग्जरी टेंट सिटी

0
23
Spread the love

 

श्योपुर अशोकनगर/भोपाल।

दिनांक 3/दिसंबर 2025

चंदेरी की ऐतिहासिक वादियों में मंगल वार की शाम संगीत और प्रकृति का अनोखा संगम देखने को मिला। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन और सनसेट डेज़र्ट कैम्प के सहयोग से आयोजित चंदेरी इको रिट्रीट–2025 के चौथे दिन प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका कविता सेठ ने अपनी सुरीली आवाज़ से माहौल को सुरमय कर दिया। “इकतारा”, “तुम ही हो बंधु”, “राँझा” और “जिंदगी ये जिंदगी” जैसे लोकप्रिय गीतों ने देर रात तक टेंट सिटी को उमंग और शांति के सुरों से भर दिया।

ठंडी हवाओं में उनकी गायकी, गीतों के बीच सहज संवाद और शेर–ओ–शायरी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के साथ ही चंदेरी इको रिट्रीट आधिकारिक रूप से आमजन के लिए खोल दिया गया है, जो अब अगले तीन माह तक पर्यटकों का स्वागत करेगा।

लग्जरी ग्लैम्पिंग और रोमांचक गतिविधियों का आकर्षण

कटी घाटी के पास बसाई गई टेंट सिटी में पर्यटकों को लक्ज़री ग्लैम्पिंग, विशिष्ट व्यंजन और विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का आनंद मिलेगा। नेचर ट्रेल, एटीवी राइड, एडवेंचर गेम्स और स्थानीय गाइडेड टूर पर्यटकों को नया अनुभव प्रदान कर रहे हैं।

बुंदेलखंडी खानपान का असली स्वाद

रिट्रीट में पहुंच रहे पर्यटक इन दिनों बुंदेलखंडी पारंपरिक भोजन का विशेष लुत्फ उठा रहे हैं। दाल–बाटी, लड्डू, कढ़ी–चावल, रायता जैसे व्यंजन टेंट सिटी में परोसे जा रहे हैं। वहीं प्राणपुर ग्राम में ग्रामीण वातावरण में पारंपरिक भोजन पर्यटकों को बाँध रहा है।

चंदेरी साड़ी उद्योग का लाइव अनुभव

पर्यटकों को प्राणपुर गाँव में करघों पर चंदेरी साड़ी की बुनाई का प्रत्यक्ष प्रदर्शन दिखाया जा रहा है। बुनकरों की पीढ़ियों से चली आ रही कला ने पर्यटकों में खास आकर्षण पैदा किया है। भारत के दूसरे सबसे बड़े हैंडलूम पार्क में साड़ी निर्माण की पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है, साथ ही खरीदारी की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे स्थानीय बुनकरों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

ऐतिहासिक धरोहरों का रोमांचकारी सफर

रिट्रीट में आए पर्यटकों को चंदेरी के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। बैजू बावरा की समाधि, कोशक महल, बादल महल, जौहर कुंड, खूनी दरवाजा, कटी घाटी, जैन मंदिर और माता जोगेश्वरी मंदिर प्रमुख आकर्षण रहे।

किला कोठी में आयोजित लेज़र शो में चंदेरी के वीरता–गौरव और इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसने पर्यटकों को उत्साह से भर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here