स्कूल, आंगनबाडी, स्वास्थ्य केन्द्र, गौशाला एवं शंातिधाम से अतिक्रमण हटाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण करें-कलेक्टर समय सीमा की बैठक आयोजित

0
150
Spread the love

श्योपुर, 03/9/ 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूल, आंगनबाडी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, गौशाला एवं शांतिधाम परिसरों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि उपरोक्त परिसरो में यदि किसी का अतिक्रमण है तो उसे तत्काल हटाया जाये। उन्होने कहा कि सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के एसडीएम के माध्यम से इस आश्य का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे कि उनके रेवेन्यू क्षेत्र में इस प्रकार के कब्जे नही है।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि भूमि पर अवैध कब्जो के मामलो में भू-राजस्व संहिता की धारा 248 एवं धारा 250 के तहत सिविल जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। उन्होने जिले के सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि पीएम जनमन योजना के तहत स्कूल एवं आंगनबाडी से प्राप्त जाति प्रमाण पत्र आवेदनो के अनुसार सहरिया जनजाति के जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करे।
इस अवसर पर उन्होने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि एल-1 अधिकारियों द्वारा निश्चित समय सीमा में जवाब भरे जाये तथा शिकायतो एवं मांगों का सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जायें। इसी प्रकार टीएल मार्क पत्रो का भी समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिये गये।
आकांक्षी कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान की समीक्षा
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा समय सीमा की बैठक के दौरान आंकाक्षी कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत कव्हरेज के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल मिले, इसके लिए गर्भधारण की प्रथम तिमाही में ही पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण की जायें। गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार के रूप में टेक होम राशन की सुनिश्चित उपलब्धता मिले, इसके लिए महिला बाल विकास विभाग शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करें। सभी बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण तथा हर व्यक्ति की मधुमेह और बीपी की नियमित जांच के साथ ही मृृदा स्वास्थ्य कार्ड और स्वसहायता समूहों को रिवाल्ंिवग फंड प्रदाय किया जाना सुनिश्चित किया जायें।

बैठक में अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम श्योपुर  मनोज गढवाल, कराहल  संजय जैन, डिप्टी कलेक्टर  वायएस तोमर एवं  बीएस श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही एसडीएम विजयपुर  उदयवीर सिंह सिकरवार वर्चुअली माध्यम से बैठक में शामिल रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here