Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 106

14 को मनाया जायेगा डोल ग्यारस, 16 को ईद मिलाद उन नबी त्यौहारो के मद्देनजर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेगे, शांति समिति की बैठक आयोजित

श्योपुर, 06/9/2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, तेजा दशमी, अंनत चतुदर्शी पर गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन तथा ईद मिलाद उन नबी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से शांति समिति के सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि भगवान गणेश जी की स्थापना के लिए लगाये जाने वाले पाण्डालो में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित मानको के अनुरूप किया जायेगा तथा गाईडलाइन के अनुसार रात्रि 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग किया जायेगा। इसके साथ ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पंडित घाट पर गणेश कुण्ड में प्रतिवर्ष की भांति किया जायेगा।

कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न मंदिरो स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जायेगी तथा अंनत चतुदर्शी तक गणेश पाण्डालो में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगे। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि नगरपालिका के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाये। इसी प्रकार 12 सितंबर को रात्रि के समय तेजा जी की बिंदोरी वाले स्थान तथा 13 सिंतबर को तेजा जी मेले के दौरान हजारेश्वर मेला मैदान, गिर्राज घाट तथा सलापुरा पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं सुनिश्चित की जायें।
डोल ग्यारस का पर्व 14 सिंतबर को रहेगा तथा लगभग 45 विमान निकलेगे, इस दौरान जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किये जायें। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि इसके पूर्व सभी विमान समितियों के प्रतिनिधियों की पृथक से बैठक आयोजित की जायें, बंजारा डैम जल विहार स्थल पर 6 व्यक्ति की अनमुति रहेगी, जिन्हें पास जारी किये जाये। बंजारा डैम पर सुरक्षा की दृष्टि से एसडीआरएफ टीम तैनात रहेंगी।
15 सितंबर को दाउदी बोहरा समाज तथा 16 सिंतबर को मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर जुलूस का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 17 सितंबर को अंनत चतुदर्शी के दौरान गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं संबंधित अधिकारी सुनिश्चित कर लें। उन्होने कहा कि डोल ग्यारस पर्व पर विभिन्न मंदिरो से निकलने वाले विमानो एवं ईद मिलाद उन नबी के जुलूस के मार्गो में साफ-सफाई की उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। किला गेट, छार बाग, ब्राम्हण पाडा, टोडी गणेश बाजार, मैन चौराहा एवं बंजारा डैम पर साफ-सफाई एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था की जायें। उन्होने कहा कि त्यौहारो के मद्देनजर खुली हुई नालियों पर जाल लगवाये जायें तथा चल समारोह के दौरान पशुओं की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जायें। बंजारा डैम पर साफ-सफाई की व्यवस्थाएं की जायें तथा सडक पर गड्डो को भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र जैन ने कहा कि डोल ग्यारस एवं तेजा जी की बिंदोरी, ईद मिलाद उन नबी के जुलूस तथा गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किये जायेगे। उन्होने कहा कि डोल ग्यारस पर निकलने वाले प्रत्येक विमान के साथ दो पुलिसकर्मी रहेंगे। विमानो से संबंधित मंदिरो के स्वयं सेवकों की सूची प्रदान की जायेगी, जिन्हें पास दिये जायेगे। जल झूलनी एकादश के दिन बंजारा डैम पर होमगार्ड की टीम भी तैनात रहेगी। उन्होने टीआई को निर्देश दिये कि डोल ग्यारस पर निकलने वाले अखाडो के संचालको की अलग से थाना स्तर पर बैठक बुलाई जाये। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी उपयोगी सुझाव दिये गये।

कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र जैन, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम  मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  वायएस तोमर एवं  बीएस श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य  कैलाश नारायण गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  दौलतराम गुप्ता, शहरकाजी  अतीक उल्ला कुरैशी,  दिनेश दुबोलिया,  शौकत उल्ला खान, पुजारियान समिति के अध्यक्ष  अशोक शर्मा, धर्मस्व उत्सव समिति अध्यक्ष  सोहनदास त्यागी, रामतलाई हनुमान मंदिर के प्रतिनिधि बृजेश दीक्षित,  श्यामबाबू शुक्ला, बोहरा समाज के प्रतिनिधि  हकीमुद्दीन दाउदी,  कैलाश पाराशर,  अखिलेश भदौरिया,  मोहम्मद चीनी कुरैशी,  हाफिज आदिल कुरैशी,  जमील अहमद,  जय सिंह जादौन,  कृष्णकांत उपाध्याय,  बुन्दु खां,  मोहम्मद फैजुल्ला अंसारी,  राजेन्द्र शर्मा,  सुरेशचंद जैन एडवोकेट, पार्षद  सुमेर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि  महावीर सुमन,  प्रफुल्ल मित्तल, टीआई  योगेश जादौन सहित बिजली, पीडब्ल्यूडी, होमगार्ड, जल संसाधन आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

पीएम एक्सीलेंस कॉलेज एवं श्री हजारेश्वर स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

श्योपुर, 05 सितंबर 2024
पीएम एक्सीलेंस कॉलेज श्योपुर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के शिक्षा में योगदान विषय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा विपिन बिहारी शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर डा एस एन शर्मा, जिला संगठक डा ओ पी शर्मा,  प्रेमचंद एक्का, डा सीमा चौकसे, सुश्री ज्योति शुक्ला, डा तबस्सुम, डा रेखा सोलंकी, प्रो गुमान सिंह आदि प्रोफेसर उपस्थित रहें। इस अवसर पर रासेयों द्वारा वरिष्ठ प्रोफेसर डा एसएन शर्मा को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डा विपिन बिहारी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सर्वपल्ली डा राधा कृष्णन जी के द्वारा भारतीय सामाजिक मूल्यों पर बल दिया गया है, विद्यार्थियों को उन्हें अनुकरणीय मानते हुए शिक्षा लेनी चाहिए। जिला संगठक डा ओ पी शर्मा ने बताया कि वेश्विकरण के दौर में आज डिजिटल एजुकेशन के साथ नई चुनौतियां है, वही नई शिक्षा नीति 2020के आने के उपरांत शिक्षा के क्षेत्र मूलभूत परिवर्तन हो रहें है। डा एस एन शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने तथा उन्हें जीवन उपयोगी शिक्षा के माध्यम से रिसर्च, अनुकूलता तथा सृजन शीलता कि और प्रेरित करने कि आवश्यकता है. कार्यक्रम का संचालन डा लोकेन्द्र जाट ने किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों जतिन शिवहरे, फ़ातिमा दाऊदी, उमा शंकर द्वारा डा राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व तथा उनके योगदान के बारे में अपने विचार व्यक्त किये गये।
शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय श्री हजारेश्वर विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा जिला शिक्षा अधिकारी  रविन्द्र सिंह तोमर का सम्मान किया गया।

वन मंत्री रामनिवास रावत द्वारा बरगवा में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया

श्योपुर, 05 सितंबर 2024
मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम बरगवा में विधायक निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन के लिए शिलान्यास किया गया।
वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत ने विधायक निधि से 15 लाख रूपये की राशि से ग्राम में बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास करते हुए कहा कि इस ़क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नही आने दी जायेगी। उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा अनेको कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया हितग्राहियों को आवास दिये जा रहे है, वही गौसेवा को ध्यान में रखते हुए 10 गाय पालने पर अनुदान दिये जाने की योजना भी लागू की है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक  सीताराम आदिवासी ने कहा कि सहरिया कल्याण के लिए सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्य किये जा रहे है, पीएम जनमन योजना के तहत 25 हजार से अधिक आवास जिले में स्वीकृत किये है, सभी सहरिया परिवारो को पक्का आवास दिये जाने की योजना के तहत आवास प्रदान किये जा रहे है।
इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा वन मंत्री  रावत एवं पूर्व विधायक  सीताराम आदिवासी का साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक  सीताराम आदिवासी, कार्यक्रम के दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष  अशोक गर्ग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  देवकीनंदन पालीवाल, मंडल अध्यक्ष  मेहरवान सिंह यादव,  राजू पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायतो के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसके अलावा एसडीएम  संजय जैन, सीईओ जनपद  अभिषेक त्रिवेदी आदि अधिकारी भी उपस्थित रहें।

पत्रकार वार्ता आयोजित जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट ने किया संबोधन

सदस्यता के चार ओप्सन मिस्ड  कॉल 8800002024 और  नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता गृहण की जा सकती है  तथा लोग क्यू आर कोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं।

श्योपुर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा संग़ठन पर्व सदस्यता महाअभियान विगत दिनों से श्योपुर में मनाया जा रहा है।

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाट ने प्रेस वार्ता कर बताया कि  संगठन पहापर्व का प्रथम चरण 1 सितंबर से हो चुका है और 24 सितंबर 2024 तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवम्बर से 10 नवम्बर 2024 होगी।

महाअभियान की एवं जिले की संघठनात्मक विस्तृत जानकारी माननीय जिला अध्यक्ष  सुरेंद्र सिंह जाट के द्वारा दी गई।कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदीजी द्वारा 2 सितंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रसाद जी नड्डा के हाथों माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके इस संगठन पर्व का शुभारंभ किया गया ।

एवं आगामी 25 सितंबर 2024 तक इस अभियान को चलाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण करवाना है मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है सन 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी ।कोरोना काल के कारण इस अभियान को रोका गया था यह अभियान फिर से शुरू किया गया, और आगामी डेढ़ माह तक चला था। जन संघ विपक्ष में बनकर उभरा उस समय राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टीया की विचारधारा विदेशी विचारधारा पर थी केवल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा इस माटी की उपज है ।सदस्य का यह सिर्फ पार्टी का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सदस्यता देश को मजबूत बनाने के लिए और उन गांवों को मजबूत किला बनाने के लिए इस अभियान को चलाया जा रहा है

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का काम है कि भारतीय जनता पार्टी में हमारा मेंबर बनाकर साथी बना सके उससे हम देश को कहा से कहां तक ले जाए इसमें 18 से 25 साल के नौजवान को हमने इस विचारधारा से जोड़ना नेशन फर्स्ट के लिए जीने के लिए जोड़ना है इस प्रकार से यह पहलाआयाम मिसकॉल 8800002024 के माध्यम से लोगों को मिस कॉल देना है या पार्टी में अपनी सदस्यता ग्रहण करना है दूसरा आयाम QR कोड तीसरा आयाम नमो ऐप के माध्यम से और चौथा आयाम भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट से इस प्रकार की सदस्यता को ग्रहण करके भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है धन्यवाद इसी के निमित्त पत्रकार-वार्ता आयोजित की गई।

भाजपा का सदस्यता अभियान कर्मकांड नहीं है। हमारे लिए सदस्यता यानी, अपने परिवार का विस्तार हैं। हमारे परिवार में अगर किसी का जन्म होता है तो जितनी खुशी होती है। हमारे परिवार में शादी कर करके कोई बहु आती है तो परिवार के विस्तार का जो आनंद होता है, वो आनंद बीजेपी में जो कोई नया सदस्य बनता है, परिवार के विस्तार का आनंद होता है। यह सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं. कितने नंबर हम पार कर जाएंगे, ये नहीं है। ये सदस्यता अभियान एक पूर्ण रूप से वैचारिक आंदोलन भी है और भावनात्मक आंदोलन भी है। सदस्यता ये सिर्फ पार्टी का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं, मेरी सदस्या मेरे देश को मजबूत बनाने के लिए भी है और इसलिए मैं उन गांवों को किला बना के छोडूंगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का काम है कि उसे भारतीय जनता पार्टी में हमारा मंबर बनाकर के साथी बना करके उसे, हम कहां से कहां देश को ले गए हैं, ये आत्मविश्वास से भरने की जरूरत है। 18 से 25 साल का नौजवान है। उसे हमने इस विचार से जोड़ना है, नेशन फर्स्ट जीने के लिए जोड़ना है 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट, जिला महामंत्री शशांक भूषण, मिडिया प्रभारी नरेश धाकड़ आदि उपस्थित रहे

वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन आज प्रचार-प्रसार कर दी गई जानकारी

श्योपुर, 04/9/ 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आयुष मिशन अन्तर्गत आयुष विभाग द्वारा जरावस्था (वृद्धावस्था) स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) पाण्डोला, सोन्ठवा, बगवाज, कराहल, सूसवाडा एवं इकलौद में 5 सितंबर को प्रात 9 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित किये जायेगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि शिविर में वृद्धावस्था वाले मरीजों के विभिन्न रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड दर्द, श्वास रोग, उदर रोग, मूत्र रोग, अर्श रोग आदि का उपचार किया जाएगा साथ ही बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि जांचे की जाएंगी।
उन्होने बताया कि पूरे प्रदेश में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक साथ वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत वृद्धजनो की स्वास्थ्य देखभाल एवं उनकी आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हेतु स्वास्थ जागरूकता के साथ ही उनके स्वास्थ्य का मूल्यांकन एवं चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा।
इसके साथ ही नियमित शारीरिक व्यायाम, योग प्राणायाम संतुलित आहार, तनाव प्रबंधन, दिनचर्या आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि श्योपुर जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरो पर वृद्धावस्था वाले मरीजों का नियमित रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। उन्होने सभी से अपील की है कि उक्त शिविर में बुजुर्गो को अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाकर स्वास्थ्य लाभ उठाये।
उन्होने बताया कि उक्त शिविर का अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिले, इस उद्देश्य के साथ संबंधित आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से जानकारी दी गई तथा रैली का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिताजी के निधन पर नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला व वन एवं पर्यावरण मंत्री रावत ने दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिताजी के निधन पर नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला व वन एवं पर्यावरण मंत्री रावत ने दुख व्यक्त किया
श्योपुर, 04 /9/ 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी श्री पूनम चंद यादव के निधन पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री  राकेश शुक्ला तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत ने दुख जताया है। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं इस दुखद घड़ी में परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

आज सांय विजयपुर पहुंचेगे मंत्री रावत दो दिन जिले के भ्रमण पर रहेंगे वन एवं पर्यावरण मंत्री

श्योपुर, 04 सितंबर 2024
मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत आज 4 सितंबर को सांय 7 बजे विजयपुर पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे, रात्रि विश्राम विजयपुर में रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण मंत्री  रावत 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे उज्जैन से विजयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाजापुर, व्याबरा, गुना, शिवपुरी होकर शाम 7 बजे विजयपुर पहुंचेगे।
वन एवं पर्यावरण मंत्री  रावत 5 सितंबर को प्रातः 10 बजे विजयपुर से प्रस्थान कर कराहल के ग्राम चकरामपुरा पहुंचेगे तथा दोपहर 12.30 बजे चकरामपुरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके साथ ही विधुत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे चकरामपुरा से कलमी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं अपरान्ह 2.30 बजे कलमी में आयोजित रामदेवजी के मेले में सम्मलित होगे। अपरान्ह 3.30 बजे कलमी से प्रस्थान कर सायं 4 बजे रेस्टहाउस श्योपुर पहुंचेगे, इसके उपरांत शाम 6 बजे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री  रावत का रात्रि विश्राम श्योपुर में रहेगा।

वन अधिकार पत्र धारकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ शत-प्रतिशत मिले रू वन मंत्री  रावत

वन विभाग की समीक्षा बैठक
श्योपुर, 03 /9/ 2024
वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री  रामनिवास रावत ने वन अधिकार पत्र धाराकों को शासन की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वनों में निवास करने वाले अनूसुचित जनजातीय वर्ग के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण दर रूपये 3 हजार से बढ़ाकर 4 हजार प्रति मानक बोरा कर दी गई है। जिससे वनवासियों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण के पारिश्रमिक के रूप में 660 करोड़ की राशिवितरित की गई है। मंत्री  रावत ने कहा कि बांस रोपण को बढ़ावा दिया जाये और इसके लिये अधिक से अधिक कृषकों को बांस लगाने के लिये प्रेरित किया जाये।
मंत्री  रावत ने कहा कि वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन करने की कार्रवाई की जाये। इसके लिये समयबद्ध कार्यक्रम बनाया जाकर समस्त कलेक्टरों को निर्देश जारी करें। मंत्री श्री रावत ने बताया कि एक ष्पेड़ माँ के नाम अभियानष् के अंतर्गत 6.30 करोड़ पौधा रोपण लक्ष्य के विरूद्ध 5.47 पौधे रोपित किये गये है।
मंत्री  रावत ने कहा कि अनुभुति कार्यक्रम के अंतर्गत 1151 शिविरों में 2287 शैक्षणिक संस्थानों के 1.47 लाख विद्यार्थियों एवं 8006 शिक्षकों को वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि चीता परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत गांधी सागर अभ्यारण, मंदसौर में चीता लाने की तैयारियाँ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश में तेंदुओं की संख्या सबसे अधिक है। इसके लिये हमें वनों में पुख्ता इंतेजाम करने होंगे।
मंत्री  रावत ने बाघ प्रबंधन के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये उन्होंने कहा कि बाघ की संख्या में भी मध्यप्रदेश अग्रणी है। बाघ संरक्षण के लिये महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिये की माधव राष्ट्रीय उद्यान एवं रातापानी अभ्यारण को टाईगर रिजर्व घोषित करने के कार्रवाई करे। मंत्री  रावत ने वन विभाग की सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में वन विभाग के एसीएस  अशोक वर्णवाल, वन बल प्रमुख  असीम श्रीवास्तव और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

स्कूल, आंगनबाडी, स्वास्थ्य केन्द्र, गौशाला एवं शंातिधाम से अतिक्रमण हटाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण करें-कलेक्टर समय सीमा की बैठक आयोजित

श्योपुर, 03/9/ 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूल, आंगनबाडी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, गौशाला एवं शांतिधाम परिसरों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि उपरोक्त परिसरो में यदि किसी का अतिक्रमण है तो उसे तत्काल हटाया जाये। उन्होने कहा कि सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के एसडीएम के माध्यम से इस आश्य का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे कि उनके रेवेन्यू क्षेत्र में इस प्रकार के कब्जे नही है।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि भूमि पर अवैध कब्जो के मामलो में भू-राजस्व संहिता की धारा 248 एवं धारा 250 के तहत सिविल जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। उन्होने जिले के सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि पीएम जनमन योजना के तहत स्कूल एवं आंगनबाडी से प्राप्त जाति प्रमाण पत्र आवेदनो के अनुसार सहरिया जनजाति के जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करे।
इस अवसर पर उन्होने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि एल-1 अधिकारियों द्वारा निश्चित समय सीमा में जवाब भरे जाये तथा शिकायतो एवं मांगों का सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जायें। इसी प्रकार टीएल मार्क पत्रो का भी समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिये गये।
आकांक्षी कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान की समीक्षा
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा समय सीमा की बैठक के दौरान आंकाक्षी कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत कव्हरेज के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल मिले, इसके लिए गर्भधारण की प्रथम तिमाही में ही पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण की जायें। गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार के रूप में टेक होम राशन की सुनिश्चित उपलब्धता मिले, इसके लिए महिला बाल विकास विभाग शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करें। सभी बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण तथा हर व्यक्ति की मधुमेह और बीपी की नियमित जांच के साथ ही मृृदा स्वास्थ्य कार्ड और स्वसहायता समूहों को रिवाल्ंिवग फंड प्रदाय किया जाना सुनिश्चित किया जायें।

बैठक में अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम श्योपुर  मनोज गढवाल, कराहल  संजय जैन, डिप्टी कलेक्टर  वायएस तोमर एवं  बीएस श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही एसडीएम विजयपुर  उदयवीर सिंह सिकरवार वर्चुअली माध्यम से बैठक में शामिल रहें।

संबल योजना में लाभ देने के निर्देश, पेंशन का लाभ मिला कलेक्टर की अध्यक्षता में श्योपुर तोअतेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में विजयपुर में जनसुनवाई आयोजित

श्योपुर, 03 सितंबर 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने जनसुनवाई के दौरान दो हितग्राहियों को संबल येाजना में लाभ देने के निर्देश दिये, इसके साथ ही अन्य दो हितग्राहियों को अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में उनके प्रकरण स्वीकृत हैं तथा शीघ्र ही बैंक खातांे में सहायता राशि प्राप्त होगी। जन सुनवाई के दौरान विधवा महिला श्रीमति पंसूरी बाई की सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी मौके पर स्वीकृत करने की कार्रवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान 168 आवेदन प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में मिलेगा लाभ
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा जनसुनवाई के दौरान श्रीमती सुमेशी आदिवासी निवासी दांतरदा खुर्द पत्नि स्व. श्री रघुवीर आदिवासी को अवगत कराया गया कि संबल योजना के तहत राशि स्वीकृत होकर एफपीओ जारी हो चुका है। इसी प्रकार श्रीमती राजी बाई पत्नि स्व. श्री दारा सिंह निवासी गुरनावदा को भी उनके द्वारा संबल योजना के तहत लाभ दिये जाने संबंधी आवेदन के परीक्षण उपरांत जानकारी दी गई कि प्रकरण स्वीकृत है तथा एफपीओ जारी हो चुका है, राज्य स्तर से ऑनलाइन राशि का भुगतान बैंक खाते में शीघ्र ही होगा। कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने श्रीमती अंगुरी बाई आदिवासी निवासी वार्ड 12 श्योपुर तथा श्रीमती सोनी आदिवासी निवासी वार्ड 12 मंडी का सहराना श्योपुर के आवेदन पर संबल योजना के तहत लाभ दिये जाने के निर्देश सीएमओ  सतीश मटसेनिया को दिये गये।
बीपीएल सूची में नाम शामिल करने के निर्देश
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा जनसुनवाई के दौरान वार्ड 11 श्योपुर निवासी  रामप्रकाश गुप्ता का नाम बीपीएल सूची में दर्ज किये जाने के निर्देश एसडीएम  मनोज गढवाल को दिये गये, साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये गये।
ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत फिलोजपुरा के ग्रामीणों द्वारा पूर्व पदस्थ जीआरएस की आवास योजना अंतर्गत अनियमितताओं के मामले में की गई शिकायत पर सीईओ जनपद  एसएस भटनागर को कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस मामले में  अनिल आदिवासी एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा पूर्व पदस्थ जीआरएस की शिकायत की गई है।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर डॉ. अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम  मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  वायएस तोमर एवं  बी.एस. श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहें।

विजयपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में विजयपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। जनपद पंचायत कार्यालय विजयपुर के सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनो के निराकरण की समय सीमा तय करते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर एसडीएम  उदयवीर सिंह सिकरवार, सीईओ जनपद  आफिसर सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।