श्योपुर विजयपुर/रघुनाथपुर के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के जमूर्दी में शनिवार शाम ग्रामीण एक व्यक्ति लाइनमैन के कहने पर विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ गया। हालांकि खंभे पर चढ़ने से पहले लाइनमैन ने परमिट ले लिया था, लेकिन जब युवक लाइन के जंपर जोड़ कर ठीक कर रहा था, उसी समय बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिससे युवक की खंभे के ऊपर ही करंटलगने से मौत हो गई। इससे परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपियों पर कार्रवाई करने और आर्थिक सहायता की मांग पर अड़ गए। लिहाजा 6 घंटे से भी ज्यादा समय तक शव खंभे पर लटका रहा। बताया गया है कि रघुनाथपुर थानांतर्गत जमूर्दी गांव में बंद पड़ी विद्युत लाइन को दुरुस्त कराने के लिए जमूर्दी गांव के किसानों ने बिजली विभाग में शिकायत की थी, जिसमें लाइनमैन ने जमूर्दी गांव निवासी नवल-किशोर पुत्र परसादी माली उम्र 36 साल को गांव के ही पास जंपर जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ने की परमिट लेकर कहा।
शाम 4 बजे के आसपास लाइनमैन के कहने पर नवल किशोर माली खंभे पर चढ़ गया लेकिन, जैसे ही उसने खंभे पर काम करना शुरु किया, वैसे ही बिजली आपूर्ति चालू हो गई। जिससे नवलकशोर माली की खंभे पर ही करंट लगने से मौत हो गई, घटना के बाद लाइनमैन फरार हो गया। देखते ही देखते ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और प्रशासन सहित पुलिस को कोसते नजर आए। इस दौरान एसडीएम विजयपुर उदयवीर सिंह सिकरवार, एसडीओपी पीएन गोयल मौके पर पहुंचे, एसडीम की समझाइश के बाद रात 10 बजे शव खंबे से उतारा गया। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दी जाएगी साथ ही जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
श्योपुर, 18 अक्टूबर 2024 विधानसभा उप निर्वाचन 2024 अंतर्गत विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए रिटर्निग आफिसर श्री उदयवीर सिंह सिकरवार द्वारा जारी अधिसूचना के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन आज 18 अक्टूबर को किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन नही भरा गया है, आज नामांकन की जानकारी निंरक है। नामांकन फार्म रिटर्निग आफिसर विजयपुर के समक्ष एसडीएम कार्यालय विजयपुर में भरे जा रहे है, नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक अवकाश के दिवसो को छोडकर प्राप्त किये जायेगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित उप निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 18 अक्टूबर 2024 को जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 तक रहेगी। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 28 अक्टूबर 2024 को होगा। अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2024 तक अपना नाम वापस लिये जा सकेंगे।
एक लाख से अधिक निकासी पर नजर रखने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैंकर्स बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि विधानसभा उप निर्वाचन विजयपुर को दृष्टिगत रखते हुए एक लाख से अधिक की निकासी एवं जमा पर नजर रखी जायें। उन्होने कहा कि ऐसे बैंक खाते जिनमें पूर्व में एक लाख की राशि का लेनदेन नही हुआ है और आकस्किम रूप से इन खातो में लेनदेन बढता है तो इसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदान की जाये। उन्होने कहा कि बडे लेनदेन 10 लाख रूपये से अधिक की निकासी और जमा राशि की जानकारी प्रतिदिन निर्वाचन कार्यालय और आयकर विभाग को दी जाये।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों का बैंक अकाउंट प्राथमिकता के आधार पर खोले जाये, यह अकाउट स्वयं अभ्यर्थी के नाम अथवा उनके एजेंट के साथ संयुक्त रूप से हो सकता है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार के संदेहास्पद लेनदेन की जानकारी तत्काल निर्वाचन कार्यालय को प्रदान की जाये।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज गढवाल, जिला व्यय अनुवीक्षण अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, एलडीएम वायएस सॉय सहित विभिन्न बैंको के प्रबंधक उपस्थित थे।
श्योपुर जिले के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आरही है। मामला यूँ हुआ कि,बाबू जंडेल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला कोतवाली में दर्ज किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के आवेदन पर उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल अक्सर सुर्खियों में रहने वाले श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस बार उन्होंने भगवान भोलेनाथ को लेकर घोर आपत्तिजनक बयान दिया। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस पर हमलावर हो गई और कांग्रेस विधायक के निष्कासन तक की मांग कर डाली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा भगवान शंकर को इस प्रकार की अभद्र गाली देना, यह कांग्रेस की सनातन को खत्म करने की मानसिकता दिखाई देती है। मैं राहुल गांधी और खड़गे जी से पूछना चाहता हूं कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान है या गाली की दुकान है।
कांग्रेस के एक विधायक की भगवान शंकर पर टिप्पणी और कांग्रेस नेताओं की चुप्पी बहुत कुछ कहती है। सनातन को खत्म करना, हिंदू देवी देवताओंका अपमान करना यही आपका एजेंडा है। बाबू जंडेल के बयान से राहुल गांधी और खड़गे – आप सहमत है, देश और सनातनी आपसे पूछ रहे है। इधर, विश्व हिन्दू परिषद ने कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर मामला दर्ज क के लिए आवेदन दिया। साथ ही उनकी करतू पर राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी मांगने को कहा है।
VHP के आवेदन पर बाबू जंडेलखिलाफ FIR दर्ज की गई है। श्योपुर पुलिस ने कांग्रेस विधायक पर भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 196, भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 299, भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 302 भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 223 के तहत मामला दर्ज किया है। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने सफाई देते हुए कहा था कि यह साल भर पुराना वीडियो है। मैं और कुछ लोग बैठे थे, इस दौरान भगवान शिव और पार्वती जी को लेकर धार्मिक चर्चा चल रही थी। उन्होंने कहा कि वे शिव भक्त है और वे वीडियो में भक्ति को लेकर ही बात कर रहे थे।
आमजनता से मांगी माफी
बाबु जण्डेल ने रात्री 9 बजे बताया कि मेरी लोक प्रियता से परेशान लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे है इस वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 15 मिनट हमारी भगवान शंकर और सृष्टि की रचना को लेकर बात चल रही थी। वीडियो में शिवलिंग को परिभाषित किया, जैसे उसकी उत्पत्ति हुई। लेकिन वीडियो को गलत ढंग से पेश किया है अगर गलती हुई तो में माफ़ी मांगता हूं मैने कई मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया है उन्होंने यहाँ तक कहा की में दाल बाटी खाने का शोकिन हूं बीजेपी ने तो जगह जगह ठेके लगवा दिए है जिनसे मा बहने परेशान है और जल्दी ही में सबके साथ धरने पर बेठुंगा
श्योपुर, 16 अक्टूबर 2024 लोकतंत्र सेनानी डॉ. रामजीलाल कौशिक का अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। 85 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी डॉ. रामजीलाल कौशिक निवासी मंडी विजयपुर के निधन की सूचना पर तहसीलदार वीरपुर श्रीमती प्रेमलता पाल ने उनके निवास पहुंचकर शासन की ओर से श्रृद्धासुमन अर्पित किये तथा 10 हजार रूपये की अत्येष्टि सम्मान राशि भी परिजनो के प्रदान की गई। लोकतंत्र सेनानी डॉ कौशिक का पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर मुक्तिधाम लाया गया तथा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई देते हुए पूरे शासकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर तहसीलदार वीरपुर श्रीमती प्रेमलता पाल, तहसीलदार विजयपुर श्रीमती मनीषा मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
श्योपुर, 16 अक्टूबर 2024 विधानसभा उप निर्वाचन 2024 अंतर्गत विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 13 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी तथा इसी दिन से नामांकन फार्म भरने का सिलसिला प्रारंभ होगा। नामांकन फार्म रिटर्निग आफिसर विजयपुर के समक्ष एसडीएम कार्यालय विजयपुर में भरे जायेगे। नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक अवकाश के दिवसो को छोडकर प्राप्त किये जायेगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित उप निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 18 अक्टूबर 2024 को जारी होगी तथा इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 तक रहेगी। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 28 अक्टूबर 2024 को होगा। अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2024 तक अपना नाम वापस लिये जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निट ऑफिसर के कक्ष में अभ्यथी सहित 5 व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के वाहन 100 मीटर की परिधि में प्रतिबंधित रहेगे।
जिला स्तरीय कन्ट्रोलरूम का अवलोकन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल द्वारा कलेक्ट्रेट में विधानसभा उप निर्वाचन के लिए स्थापित जिला स्तरीय कन्ट्रोलरूम का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय कन्ट्रोलरूम में विभिन्न माध्यमो से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 1950, स्थानीय नंबर 07530-221459, 07530-222631 पर प्राप्त निर्वाचन से संबंधित शिकायतों, समस्याओं आदि के संबंध में रजिस्टरो को संधारित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कन्ट्रोलरूम में सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज गढवाल, कन्ट्रोलरूम प्रभारी एवं डीपीओ महिला बाल विकास ओपी पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
श्योपुर, 15 /10/2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल ने विधानसभा उप निर्वाचन-2024 की तारीखों की घोषणा के उपरांत आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है, निष्पक्ष, निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र मतदान के लिए मीडिया प्रतिनिधि भी अपना-अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उप निर्वाचन की तारीखो की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के तहत 13 नंवबर को मतदान होगा तथा 23 नवंबर को मतगणना संपन्न होगी। मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर रहेगा तथा सामग्री वितरण एवं मतदान दलों की रवानगी भी यही से की जायेगी। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पर ही स्टांग रूम बनाया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन की सभी चरणबद्ध व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में पेड तथा फेक न्यूज पर निगरानी के लिए मीडिया सेल गठित की गई है। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि फेक न्यूज के प्रकाशन तथा चैनलो पर प्रसारण से बचें, भ्रामक खबरे न चलाये तथा पेड न्यूज के मामले में पूर्व अनुमति के उपरांत ही उनका प्रकाशन एवं प्रसारण किया जायें। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी प्रतिबंधात्मक उपाय सुनिश्चित किये जा रहे है, भयमुक्त वातावरण में स्वंतत्र होकर नागरिक मतदान करें, इसके लिए पिछले आपराधिक रिकार्ड के आधार पर तथा विघ्न फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर बांउडओवर की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोल डे पर सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये जायेगे। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 02 लाख 54 हजार 647 मतदाता विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी, विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 647 मतदाता है। इसके साथ ही 103 सर्विस वोटर भी है। विधानसभा का ईपिक रेश्यो 61.34 प्रतिशत है तथा जेण्डर रेश्यो 906.64 है। मतदान केन्द्रों की संख्या 327 है, जिसमें 15 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में तथा 312 मतदान केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र में है। मतदान 13 नवम्बर को और मतगणना 23 नवंबर को होगी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा विजयपुर में 13 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती का कार्य 23 नवंबर को किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 18 अक्टूबर 2024 को जारी होगी। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 रहेगी। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 28 अक्टूबर को होगा। अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।
सभी दल आदर्श आचरण संहिता का पालन करें-कलेक्टर
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देंशों को सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि भलीभांति अध्ययन करे ले तथा उस अनुरूप निर्वाचन की गतिविधियां संचालित करे। व्यय सीमा का पालन किया जाये तथा लेखा रजिस्टरो का संधारण किया जायें। व्यय सीमा 40 लाख रूपये निर्धारित की गई है, उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलो को किसी प्रकार की शिकायत हो तो अवगत कराया जा सकता है। सभा, जुलूस, रैली आदि के लिए पूर्व से अनुमति ली जायें, किसी भी स्थिति में 10 हजार रूपये से अधिक की राशि नकद भुगतान नही की जायें। रात 10 बजे से सुबह 10 बजे तक लाउड स्पीकरो का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने कहा कि निष्पक्ष, निर्भिक एवं स्वतंत्र तथा शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। विभिन्न प्रकार की टीमें गठित कर चैकिंग प्वाइंट बनाये गये है, जिन पर अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए कार्यवाही की जा रही है। सभी राजनैतिक दल कानून व्यवस्था एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशो का पालन करें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज गढवाल ने जानकारी दी कि राजनैतिक दलों के लिए सभास्थल, रैली मार्ग तथा हेलीपेड स्थल का निर्धारण किया गया है।
कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज गढवाल, एसडीएम एवं रिटर्निग आफिसर विजयपुर उदयवीर सिंह सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, वायएस तोमर, एसडीओपी विजयपुर राघवेन्द्र सिंह तोमर, बडौदा प्रवीण आष्ठाना, सहित निर्वाचन से जुडे अन्य अधिकारी तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
शहर के शिवपुरी रोड पर स्थित गुलनार जूस सेंटर की गली के पास दो अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी को लूटने की कोशिश. व्यापारी बैंक से पैसे निकाल कर ला रहा था
श्योपुर दिनांक 14/10/24
शहर के शिवपुरी रोड पर बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी नितिन गर्ग की कनपटी पर बंदूक लगाकर किया लूटने का प्रयास है । व्यापारी IDBI बैंक से रुपए निकालकर घर जा रहा था । व्यापारी के पास करीबन ₹9 लाख रुपए थे। बदमाशों ने रिवाल्वर के बट से व्यापारी को किया लहूलूहान, जिसका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है । पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह तोमर ने घटनास्थल का लिया जाएगा और बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम को किया रवाना। इधर व्यापारियों ने दिया शाम 4:00 बजे तक का अल्टीमेटम। नहीं पकड़े गए बदमाश तो देंगे धरना
विजयदशमी पर्व शनिवार को जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ तो शाम को जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाद तो कहीं रावण के साथ कुंभकरण के पुतले जलाए गए। प्रत्येक वर्ष की भांति एस वर्ष भी रामतलाई हनुमान मंदिर पर राम लीला का 154 वा रामलीला का मंचन हुआ इसी दोरान रावण बध मेला ग्राउंड में किया जाता रहा है मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मेला मैदान में हुआ। यहां दशहरा उत्सव समिति ने रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन किया। विजया दशमी समारोह शाम 4 बजे टोड़ी गणेश बाजार स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर से भगवान श्रीराम के चल समारोह के साथ शुरू हुआ। इस चल समारोह के आगे कलाकार अखाड़ेबाजी के करतब दिखा रहे थे। चल समारोह का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम और दशानन की सेना के बीच युद्ध का नाटकीय प्रदर्शन रहा। एक वाहन में दशानन की सेना के रुप में रावण के साथ मेघनाद और दूसरे किरदार श्रीराम की सेना पर बाण वर्षा कर रहे थे। भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और हनुमान के साथ दूसरे वाहन में विराजित थे। चल समारोह मेन बाजार होता हुआ श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर पहुंचा। वहां महाआरती के बाद रावण का दहन किया गया। श्योपुर में 154 वर्ष से रावण दहन हो रहा है। जहाँ दूर दराज से लोग देखने हेतु आते है यहाँ एक तरफ श्री राम की सेना तो दूसरी और रावण की सेना होती है कलाकारों द्वारा बहूत सुन्दर प्रस्तुती दी जाती है जो हर किसी के मन को मोह लेती है
दशमी कार्यक्रम मेला ग्राउंड श्योपुर में रावण दहन के दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, विधायक बाबू जंडेल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग एवम अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं
इसके साथ ही जिले की तीनो तहसील बड़ौदा-कराहल, विजयपुर में जला रावण विजयादशमी पर जिलेभर में रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। जिला मुख्यालय के बाद सबसे बड़ा आयोजन बड़ौदा के पर्यटक स्थल चंद्रसागर तालाब के पास दशहरा मैदान में किया गया। नगरपरिषद अध्यक्ष भरोसी बाई सुमन, अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सुमन, एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, पार्षदों व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में समारोह पूर्वक हुए आयोजन के बाद रावण-मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। करहाल में 41 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। विजयपुर में श्रीराम-रावण के युद्ध का नाटक-मंचन कर रावण के पुतले को आग लगाकर उसका दहन किया गया
नवागत कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने पदभार ग्रहण किया तो वही दूसरी तरफ सौम्य, सरल व्यवहार के धनी निवर्तमान कलेक्टर जांगिड को दी भावभीनी विदाई कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समारोह आयोजित मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत वर्ष 2013 बैच के आईएएस ऑफिसर किशोर कुमार कन्याल को श्योपुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के क्रम में नवागत कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज दोपहर को कलेक्ट्रेट कार्यालय श्योपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व नवागत कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल शहर के प्रसिद्ध गणेश जी मंदिर टोडी बाजार दर्शन करने के लिए पहुंचे, इसके उपरांत कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। श्योपुर जिले में आगमन पर नवागत कलेक्टर कन्याल का अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा बुके भेंटकर स्वागत किया गया। भारतीय प्रशासनीक सेवा के अधिकारी किशोर कुमार कन्याल इसके पूर्व वन विभाग में उप सचिव, कलेक्टर शाजापुर सहित ग्वालियर में सीईओ जिला पंचायत, नगर निगम कमिश्नर, अपर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दें चुके है।
सौम्य, सरल व्यवहार के धनी निवर्तमान कलेक्टर जांगिड को दी भावभीनी विदाई कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विदाई समारोह आयोजित
सौम्य, सरल व्यवहार के धनी श्योपुर जिले के निर्वतमान कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विदाई समारोह आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। निर्वतमान कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने विदाई समारोह के दौरान अपने उद्बोधन में श्योपुर जिले में अपने कार्यकाल के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिये गये सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने निर्वतमान कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें सौम्य एवं सरल व्यवहार का धनी बताया। सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि निवर्तमान कलेक्टर कर्तव्यनिष्ठ और मृदुभाषी व्यवहार के अधिकारी थे। पीएम जनमन योजना अंतर्गत उनके द्वारा किये गये कार्य उल्लेखनीय रहेंगे। इसके साथ ही एसडीएम मनोज गढवाल, डीपीओ महिला बाल विकास ओपी पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी कॉलेज मनु भदौरिया द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर संजय जैन ने किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड का पुष्पहारो से स्वागत करते हुए विदाई दी गई तथा स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गये। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा गत 10 अक्टूबर को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत श्योपुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड को निवाडी जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम श्योपुर मनोज गढवाल, कराहल बीएस श्रीवास्तव, डीपीओ महिला बाल विकास ओपी पाण्डेय, जिला कोषालय अधिकारी अजय कुमार पाण्डोरिया, सहायक संचालक रिशु सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विकास के मामले में सरकार सदैव जनता के साथ-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वीरपुर में वन समितियों का सम्मेलन संपन्न कॉलेज, अस्पताल सहित सीएम ने की कई घोषणाएं 18 करोड 94 लाख के विकास कार्याे का लोकार्पण 38 करोड 48 लाख के विकास निर्माण कार्याे का भूमिपूजन श्योपुर, जिले की विधानसभा क्रमांक 2 विजयपुर की तहसील वीरपुर में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 18 करोड 94 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 38 करोड 48 लाख के विकास निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में श्योपुर जिले के तहसील मुख्यालय वीरपुर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों का जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया है। आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वन समिति सदस्यों के बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया किया इसके साथ ही 57 करोड 42 लाख के विकास निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र के वीरपुर में आयोजित संयुक्त वन प्रबंधन समिति के जागरूकता सम्मेलन को मुख्य अतिथि डॉ मोहन यादव के अतिरिक्त माननीय अध्यक्ष विधानसभा नरेन्द्र सिंह तोमर, खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, उपाध्यक्ष सहरिया अभिकरण राज्यमंत्री दर्जा एवं विजयपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी द्वारा संबोधित किया गया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्योपुर जिले के तहसील मुख्यालय वीरपुर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के मामले में सरकार हमेंशा जनता के साथ है। बडी संख्या में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नही छोडी जायेगी, आप जो भी मांगोगे वह देंगे। पहले भी कराहल और विजयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता की मांगों को पूरा किया गया है। इस अवसर पर उन्होने कहा कि जीवन में परेशानी नही आने देंगे, व्यक्ति गरीब हो सकता है, लेकिन सरकार उसे हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराने का कार्य कर रही है। उसके जीवन स्तर को बढाने की दिशा में निरंतर काम हो रहा है। हाल ही में एयर एम्बुलेंस सेवा योजना लागू की गई है, जिसमें आवश्यकता पडने पर बेहतर उपचार के लिए रोगी को हवाई मार्ग से बढे अस्पताल में भेजा जायेगा।
। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि श्योपुर जिले में जहां-जहां गांव में आबादी भूमि की आवश्यकता है, वहां जिला प्रशासन द्वारा प्रक्रिया पूर्ण कर आबादी भूमि घोषित करने की कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार जिले में भील-भिलाला समुदाय के जाति प्रमाण पत्र बनने में आ रही तकनीकी कमियो को दूर किया जायेगा। इस अवसर पर उनके द्वारा वीरपुर में कॉलेज खोलने सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किये जाने सहित कई घोषणाएं की गई। उन्होने उपस्थित समुदाय तथा वन मंत्री रामनिवास रावत द्वारा रखी गई सभी मांगो को पूर्ण करते हुए कहा कि वीरपुर चंबल नदी पर पान्टुन पुल अटार घाट से शिफ्ट किये जाने की घोषणा की गई। उन्होने कहा कि आज भी श्योपुर जिले में 57 करोड 42 लाख के विकास निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है, जिसमें ढोढर का कॉलेज का लोकार्पण तथा विजयपुर में सिविल अस्पताल निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्य शामिल है। उन्होने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत श्योपुर जिले में 14 करोड की लागत के 24 मल्टीपरपज सेंटर बनाये जा रहे है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढाने के लिए सतत् रूप से प्रयास किया जा रहा है तथा लगातार इंडस्ट्री कॉनक्लेव आयोजित कर औद्योगिक निवेश को बढाने का कार्य किया जा रहा है, इससे कृषि, पशुपालन, आइटी सहित अन्य प्रोडेक्शन एवं सर्विस सेक्टर में रोजगार के अवसर बढेगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले वीरपुर-विजयपुर क्षेत्र में सडक एवं बिजली की समस्या थी, आज तस्वीर बदल चुकी है। वीरपुर ग्राम पंचायत होने के बाद भी सरकार ने तहसील मुख्यालय बनाया है, चेटीखेडा बांध, डोकरका एवं लोढी का तालाब तीन कार्य हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत किये गये है, इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। उन्होने कहा कि विशेष पैकेज के तहत सहरिया समुदाय के लिए पहले 19 हजार आवास स्वीकृत किये गये थे, अब पीएम जनमन के तहत 25 हजार सहरिया हितग्राही चिन्हित किये गये है तथा 15 हजार आवास स्वीकृत किये जा चुके है। इस अवसर पर खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य यही है कि सरकार गरीबो के लिए कार्य करें, उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं और मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जन कल्याणकारी योजनाओं से आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में सरकार सतत् रूप से कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र से सांसद रहें नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस जिले के विकास के लिए नये आयाम स्थापित किये है, जिन्हें मुख्यमंत्री जी द्वारा आगे बढाया जा रहा है। वन मंत्री रावत की पहल पर इस क्षेत्र को लगातार सौगाते मिल रही है। वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश की सरकार विकास के लिए कार्य कर रही है, हमारे क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से मूर्त रूप ले रहे है, मुख्यमंत्री जी द्वारा पूर्व में जितनी भी घोषणाएं की गई, उन सब में स्वीकृतियां मिल चुकी है तथा सडक निर्माण सहित कई कार्य शुरू किये गये है। अपने उद्बोधन के दौरान उन्होने वीरपुर में कॉलेज, सामुदायिक अस्पताल सहित कई सडको और कैलादेवी के रास्ते में चंबल नदी पर पान्टुन पुल की स्थापना सहित कई मांगे रखी गई। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि श्योपुर जिले में सरकार की ओर से निरंतर विकास कार्यो की सौगात दी जा रही है। लगातार घोषणाएं हो रही है और मुख्यमंत्री के इस क्षेत्र पर विशेष स्नेह के चलते श्योपुर जिला निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ रहा है। विजयपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष सहरिया विकास अभिकरण राज्यमंत्री दर्जा सीताराम आदिवासी ने कहा कि प्रदेश की सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितो के लिए लगातार कार्य कर रही है, कराहल, विजयपुर एवं संपूर्ण श्योपुर जिले में कई विकास कार्य चल रहे है तथा जिला निरतंर प्रगति कर रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं कन्यापूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर 57 करोड 42 लाख रूपये के विकास निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा विशाल पुष्पहार से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष तोमर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सीसीएफ टीएस सुलिया द्वारा वन समितियों के संबंध में जानकारी दी गई तथा वन मंत्री रावत की पहल पर समिति सदस्यों के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविरों एवं खेल प्रतियोगिताओ के बारे में अवगत कराया गया। 18 करोड 94 लाख के विकास कार्याे का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इस अवसर पर 18 करोड 94 लाख रूपये लागत के विकास निर्माण कार्याे का लोकार्पण किया गया, जिसमें शासकीय महाविद्यालय ढोढर लागत 4 करोड 34 लाख रूपये, एसडीएम कार्यालय कराहल लागत 1 करोड 31 लाख रूपये, जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंसईपुरा में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 3 करोड 78 लाख रूपये, नलजल योजना वीरपुर लागत 5 करोड 39 लाख रूपये, नलजल योजना बडागांव लागत 1 करोड 82 लाख रूपये, नलजल योजना आसीदा लागत 1 करोड 30 लाख रूपये एवं नलजल योजना कुडायथा लागत 1 करोड रूपयें के कार्य शामिल है। 38 करोड 48 लाख के विकास निर्माण कार्याे का भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान 38 करोड 48 लाख रूपये के विकास निर्माण कार्याे का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ, इसके अंतर्गत पीएम जनमन योजना में श्योपुर विकासखण्ड के 6 ग्रामों में मल्टीपरपज सेंटर निर्माण कार्य लागत 3 करोड 60 लाख रूपये, विजयपुर एवं कराहल विकासखण्ड क्षेत्र के 18 ग्रामों में मल्टीपरपज सेंटर का निर्माण कार्य लागत 10 करोड 80 लाख रूपये तथा 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर का 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन निर्माण कार्य लागत 24 करोड 08 लाख रूपये के कार्य शामिल है। बच्चों को स्कूल बैग का वितरण कार्यक्रम के दौरान वन समिति सदस्यों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन के लिए स्कूल बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रतिकात्मक रूप से मंच पर कु. दिव्या खण्डेलवाल, कु. हर्षिता, राहुल नखरिया, कु. बिजली आदिवासी एवं दीपक आदिवासी को स्कूल बैग प्रदान किये। उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा वन समिति सदस्यों के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन स्वरूप 13 हजार 700 बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किये जा रहे है। इसी प्रकार मंच से प्रतिकात्मक रूप से कूनो अभ्यारण विस्थापितों कल्लू आदिवासी पिपरवास, धनश्याम आदिवासी, गुलाब आदिवासी पिपरवास, रामचरण आदिवासी डोडरीकला, लेखराज निवासी उमरीकला, रामचरण एवं रामजीलाल निवासी उमरीकला को राजस्व भू-अभिलेख में अधिकार पत्र प्रदान किये गये। इन सौगातो की हुई घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मंच से घोषणा की गई कि वीरपुर में महाविद्यालय खोला जायेगा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया जायेगा। हाई स्कूल अर्रोदरी के लिए नवीन भवन का निर्माण होगा तथा वीरपुर तहसील अंतर्गत चंबल नदी के नदीगांव अथवा गऊघाट पर पान्टुन पुल अटार घाट से शिफ्ट कर स्थापित किया जायेगा। पांचो से गऊघाट तक 6 करोड की लागत से 4 किलोमीटर सडक बनाई जायेगी। बडागांव से तेलीपुरा तक कुल 9 मीटर दोहरी लेन बनाई जायेगी, जिसकी लागत 18 करोड है। पोलाहित से सुमरेरा तक 5 करोड लागत की 3 किलोमीटर सीसी रोड बनाई जायेगी। इसके अलावा वीरपुर से धोरेट तक मिट्टी मुरम मार्ग का निर्माण, हीरापुरा रोड से गूदरियापुरा की ओर मिट्टी मुरम रोड, अर्रोद मैन रोड से समाधियापुरा होते हुए गुरजा वाले दांगीबाबा तक मिट्टी मुरम रोड का निर्माण भी होगा। लोक नृत्य ने संमा बांधा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंच पर आने से पूर्व वन समितियों के सम्मेलन में जयपुर राजस्थान से आये लोक कलाकारो ने अपनी प्रस्तुतियों से संमा बांध दिया। दस दौरान गोगीराज राणा पार्टी और उनके साथी कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किये गये।
कृषि उपज मंडी में आयोजित संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के प्रशिक्षण सह जागरूकता सम्मेलन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, अध्यक्ष सहरिया विकास अभिकरण राज्यमंत्री दर्जा तुरसनपाल बैरया, उपाध्यक्ष सहरिया विकास अभिकरण राज्यमंत्री दर्जा सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, प्रहलाद भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, डॉ गोपाल आचार्य, अशोक गर्ग, नगरपरिषद विजयपुर के अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, जनपद अध्यक्ष बदन सिंह रावत, कराहल जनपद अध्यक्ष श्रीमती बत्तो बाई, भाजपा जिला महामंत्री अरविन्द जादौन, शंशाक भूषण, गिरधारी बैरवा, परीक्षित धाकड, मंडल अध्यक्ष सीताराम राठौर, श्रीधर गुर्जर, वीके शर्मा, नगरपालिका श्योपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गर्ग, विश्राम कुशवाह, रिंकू शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा कमिश्नर मनोज खत्री, आईजी सुशांत सक्सैना, सीसीएफ टीएस सुलिया, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, डीएफओ सीएस चौहान, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम उदयवीर सिंह सिकरवार, मनोज गढवाल, बीएस श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण लालजीराम मीणा आदि उपस्थित थे