श्योपुर, 01 अपै्रल 2024
जिले के सभी विद्यालयो में आज 01 अपै्रल से नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हुई, इस अवसर पर विद्यालयो में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाये गये तथा बच्चों को स्कूल आगमन पर तिलक लगाकर प्रोत्साहित किया गया। प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालयो में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं बच्चों को पाठ्य पुस्तको को वितरण भी किया गया।
नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टरलोकेश कुमार जांगिड आदिवासी अंचल के ग्राम भेला, भीमलत तथा गांधी गांव पहुंचे और विद्यालयो में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के पालको से भी चर्चा की तथा प्रेरित किया कि अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय में पढने के आवश्यक रूप से भेजे। इस दौरान उन्होंने भेला-ए, भेला-बी, भीमलत तथा गांधी गांव स्थित प्रायमरी एवं मिडिल स्कूलो का अवलोकन किया गया। इस दौरान डीपीसी डॉ पीएस गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
पीएमश्री स्कूल सेसईपुरा में मना प्रवेश उत्सव
आयुक्त लोक शिक्षण मप्र भोपाल के आदेश अनुसार एवं कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेसईपुरा में नवीन शिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी कराहल एसपी भार्गव, कमरलाल गोलिया प्रा०शिक्षक चन्द्रकांत भारद्वाज सहायक शिक्षक, अर्जुन कुशवाह, रोहित कुमार, उमेश कुमार ओझा एवं अन्य शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर तथा पुष्प गुच्छ भेट कर नवीन शिक्षण सत्र के पहले दिन स्कूल आने पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को प्रयास अभ्यास पुस्तकें एवं कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गई। बच्चों को बिस्किट तथा मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
नवीन शैक्षणिक सत्र शुरू, विद्यालयो में प्रवेश उत्सव आयोजित आदिवासी अंचल में पहुंचे कलेक्टर ने पालको से किया संवाद
पुलिस ने किया कराहल में हुए अंधेकत्ल का पर्दाफाश * आरोपियों ने शराब के नशे में बुद्धराम के साथ मारपीट की फिर हत्या कर लाश को नाले में फेंका, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिनाँक1- 4- 2024
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंनद के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. प्रवीण अष्ठाना के नेतृत्व में श्योपुर पुलिस को एक बडी सफलता हाथ लगी जिसमें दिनांक 27.03.2024 को कराहल क्षेत्र के ग्राम पारोंद के पास एक नाले में मिले अज्ञात शव मिलने के संबंध में घटना का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है।
जिसमें खुलासा हुआ कि मृतक बुद्धाराम जाटव की हत्या अज्ञात आरोपीगणों द्वारा गला दवाकर व शरीर में चोटें पहुंचाकर की गई है। थाना कराहल में अज्ञात आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्र. 47/24 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले की संदिग्धता को देखकर गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंनद द्वारा तत्काल मौके पर अति. पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर एवं एस.डी.ओ.पी. बडौदा प्रवीण अष्ठाना को भेजा। एवं प्रकरण के खुलासे एवं अज्ञात आरोपीगणों की पतासाजी हेतु एस.डी.ओ.पी. प्रवीण अष्ठाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं मृतक से संबंधित लोगों से गहनता से पुछताछ कर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। आज दिनांक 01.04.2024 को मुखबिर से प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर ग्राम रीछी निवासी संदेही अमिताभ आदिवासी से पुछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक को ग्राम पारोंद के पास रोड पर मृतक बुद्धाराम जाटव अपनी खराब हुई मोटरसायकल ले जाते मिलना बताया,
आरोपी गण अमिताभ पुत्र रामू आदिवासी उम्र 32 साल निवासी ग्राम रीछी रामअवतार पुत्र बाईसराम आदिवासी उम्र 24 साल निवासी ग्राम पारोंद मोटरसायकल को अमिताभ आदिवासी द्वारा अपने बहनोई रामअवतार आदिवासी के घर ग्राम पारोंद में रखवाया गया, वहीं उक्त तीनों लोगो द्वारा शराब का सेवन एवं खाना पीना किया गया, इस दौरान बुद्धाराम जाटव का उपरोक्त दोनो रामअवतार एवं अमिताभ आदिवासी के साथ मुँह बाद हो गया झगड़ा बढ़ जाने पर दोनो के द्वारा मृतक बुद्धाराम की लात घूसों एवं डंडे से मारपीट कर उसकी साफी से गला दवाकर हत्या कर लाश छुपाने के उद्देश्य से नाले में फेकना बताया तथा बुद्धाराम की मोटरसायकल को ग्राम पारोंद के पास जंगल में बने नाले में छुपा देना, मोबाईल को अपनी ससुराल ग्राम रीछी में छुपा देना बताया तथा पर्स को रामअवतार द्वारा ले जाना बताया। आज उक्त दोनो आरोपीगणों को गिरफ्तार कर मृतक की मोटरसायकल टी. व्ही. एस. स्टारसिटी, मोबाईल जिओ फोन तथा मृतक के पर्स को बरामद कर लिया गया है।
घटना दिनांक 27.03.2024 को थाना कराहल क्षेत्र के गांव पारोंद के पास जंगल के रास्ते में एक नाले में अज्ञात लाश पडी होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लाश की शिनाख्त ग्राम रीछी निवासी बुद्धाराम पुत्र मिश्रीलाल जाटव उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई थी जिसपर से थाना कराहल में मर्ग क्र 08/24 दर्ज किया गया। लाश का पोस्ट मार्टम पेनल द्वारा कराया गया
आरोपीयों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किये जाने में एस.डी.ओ.पी. प्रवीण अष्ठाना के नेतृत्व में संगीत टीम के प्रभारी बर्गवान दीना राजपूत, महासचिव योगेन्द्रनाथ शर्मा, यूनी. रूद्रप्रताप सिंह जादौन, (मुख्य भूमिका- सउनि. प्रेमनारायण वैश्य, प्र.आर. 185 सुनील मौर्य, प्र.आर. 409 सुशील तोमर, प्र.आर. 328 विजय यादव, प्र.आर. 38 राजकुमार यादव, प्र.आर. 77 गोपाल सिंह जादौन , आर. 468 पवन कटारे आर. 465 बृजमोहन गुर्जर, आर. 49 विजय रावत, आर. 523 अशोक गोरछिया आर. ड्राइवर 199 रेखा खान, आर. ड्राइवर 413 आशिक अली, सायलर सेल के प्र., आर. संजय द्वेदी और आर. राजवल्लभ की विद्यार्थियों की भूमिका रही है
अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए उप संचालक राठौर जनसंपर्क कार्यालय में पत्रकारो एवं अधिकारियो, कर्मचारियों ने दी विदाई शासकीय सेवा के दौरान सभी का सहयोग मिला-उप संचालक राठौर
श्योपुर, 31 -3-2024
अद्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर उप संचालक जनसंपर्क के पद से सेवा निवृत्त हुए श्री जेपी राठौर को आज जनसंपर्क कार्यालय श्योपुर में पत्रकार बंधुओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाव भीनी विदाई दी गई तथा लंबे समय तक श्योपुर जिले में रहे राठौर के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रंशसा की गई।
उप संचालक जनसंपर्क जेपी राठौर ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सेवा का अधिकतर कार्यकाल ग्वालियर एवं चंबल संभाग में रहा है। इसके साथ ही वे 4 बार श्योपुर जिले में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए उन्हें सभी पत्रकार साथियो तथा साथी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
18 अगस्त 1981 में जनसंपर्क विभाग की सेवा में आये श्री राठौर की प्रथम नियुक्ति मध्यप्रदेश सूचना केन्द्र नई दिल्ली में रही, इसके उपरांत वह अपनी गंभीर कार्यशैली तथा कार्य के प्रति समर्पणता के चलते उन्होंने विभाग में कई प्रमोशन प्राप्त किये और सूचना सहायक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक संचालक तथा उप संचालक पद पर कार्यरत रहें। वे मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, जबलपुर, दतिया, भिण्ड जिलो में रह चुके है तथा गत 03 जुलाई 2018 से श्योपुर में सहायक संचालक जिला जनसंपर्क के रूप में पदस्थ रहें। गत वर्ष उन्हें विभाग ने उनके कार्य को देखते हुए उप संचालक बनाया गया था, लगभग 41 साल शासकीय सेवा में विभिन्न पदो पर रहकर कार्य करते हुए आज 31 मार्च को उप संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय श्योपुर के पद से सेवा निवृत्त हुए।
जिला जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उप संचालक जेपी राठौर को सभी पत्रकारो, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यालयीन कर्मचारियों द्वारा भी स्मृति चिन्ह भेंट किये गये एवं शॉल तथा श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित
श्योपुर, 30 -3- 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा जिला उपार्जन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गेहू चना एवं सरसों के उपार्जन कार्य की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई तथा उपार्जन के लिए निर्धारित केंद्रों पर विभिन्न व्यवस्थाओ के संबंध में निदेश दिए गए
मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी की गई रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन नीति के तहत श्योपुर जिले में गेहूं खरीदी के लिए 32 केन्द्र निर्धारित किये गये है। वेयरहाउस स्तर पर गेहू खरीदी के लिए 12 केंद्र बनाए गए है एलएसएस श्योपुर सहित गोहेड़ा आसीदा जलालपुरा ननावद उतनवाड विजरपुर जावदेश्वर दांतरदा तलावदा सोठवा एवम कराहल की संस्थाओं द्वारा वेयरहाउस स्तर पर खरीदी का कार्य किया जाएगा जबकि मंडी में खरीदी के लिए दो केंद्र बनाए गए है, एलएस एस विजयपुर तथा मार्केटिंग विजयपुर द्वारा विजयपुर मंडी में खरीदी कार्य किया जाएगा बाकी संस्थाएं अपने संस्था मुख्यालय पर उपार्जन कार्य करेगी चना एवं सरसों की खरीदी के लिए भी 11 केन्द्र निर्धारित किये गये है।चने एवम सरसो की खरीदी संस्थाओ दुआरा वेयहाउस स्तर पर किये जाने की व्यवस्थाएं निर्धारित की गई है।
बैठक में एसडीएम मनोज गरवाल श्योपुर, उदयवीर सिंह सिकरवार कराहल, डिप्टी कलेक्टर वायएस तोमर सहित उपार्जन कार्य से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे
लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए बार्डर मीटिंग संपन्न वर्चुअली माध्यम से जुडे मप्र और राजस्थान के जिलो के अधिकारी
श्योपुर, 27 -3-2024
कमिश्नर चंबल संजीव कुमार झा तथा कोटा कमिश्नर श्रीमती उर्मिला राजौरिया की उपस्थिति में लोकसभा निर्वाचन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलो तथा संभागों की वर्चुअली बैठक संपन्न हुई, जिसमें निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं स्वतंत्र रूप से मतदान के लिए सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा संपन्न हुई।
बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक उपाय आपस में मिलकर किये जाने तथा राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में दोनो स्थानों पर लोकसभा निर्वाचन के दौरान बार्डर सीलिंग के साथ ही चैकपोस्ट आदि सतत् रूप से सक्रिय रखने के संबंध में चर्चा की गई। बार्डर पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा अपने-अपने जिलो में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के साथ ही फरार तथा निगरानी शुदा बदमाशो एवं वांरटियों की सूची सीमावर्ती जिलो को एक-दूसरे को उपलब्ध कराने तथा बदमाशो की गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही दोनो ओर के जिलो के अधिकारियों को सूचनाओं का आदान-प्रदान करने एवं आपसी समन्वय से कार्य करने की अपेक्षा की गई।
इस अवसर पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने जानकारी दी कि श्योपुर जिले की सीमा कोटा, करौली, सवाई माधोपुर एव बांरा जिलो से लगती है, जिले के कुल 75 पोलिंग स्टेशन इन सीमावर्ती क्षेत्रो में स्थित है। करोली-सवाई माधोपुर के साथ पूर्व में बैठक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोटा तथा बांरा जिलो के सीमावर्ती क्षेत्र में 38 पोलिंग स्टेशन है, जिनमें कोटा जिले की सीमावर्ती 13 तथा बांरा जिले के सीमावर्ती 25 पोलिंग स्टेशन शामिल है। कोटा-बांरा जिलो की सीमा क्षेत्र में एसएसटी नाके सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंनद ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रो में 10 नाके बनाये गये है, जो शुरू दिये गये है, इन चैकपोस्ट पर एसएसटी एवं एफएसटी की टीमे तैनात की गई है। कोटा एवं बांरा जिले की सीमा पर जलालपुरा, कुंहाजापुर, सूंसवाडा, करियादेह नाके सक्रिय है, उन्होंने कहा कि फरारी बदमाशो एवं स्थाई वांरटियो की सूची भी शेयर कर दी गई है। चैक पोस्ट के अलावा नदियों के रास्तो पर भी निगरानी रखी जायेगी।
इस अवसर पर आईजी ग्वालियर, डीआईजी चंबल सहित शिवपुरी, गुना, राजगढ, रतलाम, मंदसौर, कोटा, बारा, झालावाड सीमावर्ती जिलो के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक आदि अधिकारी उपस्थित रहें। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष श्योपुर में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंनद, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।
थाना मानपुर चौकी सामरसा से गुम युवक की मौत का पुलिस ने किया पर्दा फाश बलात्कार के मामले में समझौते के 25 लाख रू वापिस लेने को लेकर जीजा ने रची साजिश
जीजा ने अपने साथियों संग मिलकर साले का किया अपहरण, राजस्थान चंबल के किनारे सुनसान इलाके में ले जाकर कर दी हत्या।
घटना में संलिप्त 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनाँक 25 मार्च 2023
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के कुशल मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन में श्योपुर पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है जहाँ पुलिस टीम द्वारा मानपुर थानांतर्गत सामरसा से गुम हुए युवक की लाश मिलने की घटना खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है।
घटनाक्रम- पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बाताया कि दिनांक 19/03/24 को थाना मानपुर पर सूचनाकर्ता गिर्राज गुर्जर ने अपने परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी कि दिनांक 18/03/24 को उसका भतीजा भैरु गुर्जर ग्राम दांतरदा की बोल कर घर से गया था लेकिन घर पर वापस नहीं आया उक्त रिपोर्ट पर से थाना मानपुर में गुम इंसान क्र. 07/24 कायम किया गया।
गुमइंसान की सूचना मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते आसपास के इलाके में तफ्तीश शुरू कर दी एवं गुमशुदा के रिश्तेदार एवं उसके साथियों से पूछताछ कर उनके बयान लिए गए जिसमें परिवारजनों ने 3 से 4 व्यक्तियों पर संदेह जाहिर होना बताया जाँच दौरान गुमशुदा के चचेरे भाई द्वारा बताया कि भैरु गुर्जर को राजू गुर्जर कलारना वाला, हीरा गुर्जर नरौला वाला, श्यामलाल गुर्जर बाजुली का अपने साथ उसके मामा के द्वारा दी गयी स्पलेन्डर मोटर सायकल पर जबदस्ती अपने साथ सवाई माधौपुर तरफ लेकर चले गये हैं। जिसपर से 70/24 धारा 365,34 भादवि कायम कर आरोपीगण एवं अपहृत युवक के संबंध में पतारसी की जा रही थी इस दौरान राजस्थान पुलिस को पाली घाट के आगे गुढला के पास चंबल के किनारे मिलने एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी वह शव संभवतः सामरसा से गुम युवक का हो सकता है
इसकी सूचना मिलने पर शिनाख्ती हेतु एसडीओपी श्योपुर राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना मानपुर एवं चौकी सामरसा के पुलिस बल सहित सहित फिंगर प्रिंट डॉग स्क्वॉड एवं सायबर सेल की टीम को घटना स्थल पर रवाना किया साथ ही इस मामले में संदेही हीरा गुर्जर, राजू गुर्जर की तलाश की गई जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी घटना का पर्दाफाश हुआ और पता चला कि हीरा ने वर्ष 2023 में अपहृत की बहन के साथ बलात्कार किया था जिसकी पीडिता के द्वारा थाना खण्डार में बलात्कार की रिपोर्ट लिखवाई थी। जिसमें हीरा गुर्जर जेल मे गया था। बाद मे इस मामले का सामाजिक स्तर पर समझौता हो गया था
जिसमें हीरा को यह शर्त रखी गयी थी कि आप पीडिता से शादी करोगे एवं उसके बैंक खाते में 25 लाख रुपये जमा करोगे या 05 बीघा जमीन उसके नाम कराओगे। उक्त समझौते के 25 लाख रुपये राम सिंह के पास जमा किये गये थे। उसके बाद हीरा गुर्जर ने अपने साथी ग्राम कलारना का राजू गुर्जर एवं बालापुरा का बल्लू गुर्जर एवं श्यामलाल गुर्जर को समझौते के पैसे वापस लेने को लेकर बात बताई और चारों आरोपियों द्वारा इस संबंध में गुमशुदा के परिवारजनों एवं रिश्तेदारों को कभी फोन करके तो कभी रास्ते में आते जाते समय पैसे वापस देने की बात कही पैसे वापस न देने पर परिवार में किसी के साथ कोई भी अनहोनी करने की धमकी दी गई। आरोपियों से और अधिक पूछताछ पर उन्होने बाताया कि गुमशुदा के घरवाले व रिश्तेदारों पर जब धमकी का कोई असर नहीं हुआ तो चारों ने मिलकर मानपुर में मिलकर भैरु गुर्जर का अपहरण कर हत्या करने की साचिश रची इसके लिए उन्होनें कैथुदा चौकी के आगे पाली घाट की तरफ गुढला सुनसान चंबल के बीहड वाले स्थान का चुनाव किया अपनी साजिश को अंजाम देने लिए दिनांक 18.03.2024 को आरोपी जीजा हीरा गुर्जर अपने साथी राजू गुर्जर, श्यामलाल गुर्जर के साथ मिलकर दांतरदा आए और अपने साले भैरू को दांतरदा बुलाया फिर उसके बाद उसे उसकी हीरो स्पलेण्डर मोटरसायकिल सहित पाली घाट से आगे चिन्हित स्थान पर ले गए। किसी को शक न हो इसलिए भैरू का मोबाइल दांतरदा में ही फेंक दिया। घटना स्थल पर पहुँचने के बाद सभी ने शराब पी शराब पीते पीते भैरू को नशा हो गया भैरू को नशे की हालात में देखकर तीनों ने अपनी साजिश को अंजाम दिया जिसमें गमछे से भैरू का गला घोंटकर हत्या कर दी इसकी सूचना अपने साथी बल्लू गुर्जर को देकर भैरू की मोटरसायकिल वहीं झाडियों में छुपा दी। पूरे प्रकरण का खुलासा होने पर इसमें धारा 302 भादवि का इजाफा किया जा रहा है एवं आरोपियों को रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस पुरे मामले के धटना क्रम में रफ्तार आरोपी गण
1. राजू पिता ब्रजमोहन गुर्जर उम्र 29 साल नि. ग्राम कलारना थाना कोतवाली जिला श्योपुर
2. हीरा उर्फ हीरा लाला पिता राम अवतार गुर्जर उम्र 31 साल नि. ग्राम जयलालपुरा (नरोला) थाना खण्डार जिला सवाई माधौपुर राजस्थान
3. बल्लू उर्फ सरवन गुर्जर नि बालापुरा थाना मानपुर जिला श्योपुर
आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसडीओपी श्योपुर राजीव कुमार गुप्ता के निर्देशन निम्नलिखित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही – थाना मानपुर- थाना देहात- चौकी सामरसा- थाना रघुनाथपुर- प्रौद्योगिकी सेल-
थाना प्रभारी निरी. गोपाल सिंह सिकरवार, प्रआर अजय तोमर, आर. अमृतपाल, आर. शिवकुमार थाना प्रभारी देहात निरी सुधीर हिनारिया । संस्थान प्रभारी उनि श्यामवर सिंह तोमर, पीआरओ डेमोक्रेट जादौन, आर. लक्ष्मीनारायण बड़ैल, आर. मनोज शर्मा। थाना प्रभारी उनि रवि कुशवाह, पीआर किरण कुशवाह, पीआर आर देवेन्द्र गुर्जर, पीआर। पीआर.आर. संजय स्टूडियो, (साइबर सेल) आर. राजवल्लभ, (साइबर सेल), आर. जयकुमार (सायबर सेल) आर. बलवीर (डॉग स्क्वाड) पी.आर.आर. अभिषेक रघुवंशी (फिंगर प्रिंट), आर. सूरज पौंडे (फिंगर प्रिंट
श्योपुर शहर भर में हर्षोल्लास व धूम धाम से मनाई धुलेंडी
दिनांक 24,-3-2024
होलिका दहन के दूसरे दिन पूरे श्योपुर शहर में रंग और गुलाल के साथ मनाई गई होली
हर गली मोहल्लों में मस्ती करती नजर आए युवाओं की टोली इसके साथ ही जगह-जगह डीजे रखकर गुलाल के साथ टोलियों में युवा नाचतेदिखाइ दिए इसी के साथ डीजे पर नाचते गाते बजाते हुए युवा साथी अपने साथियों के कपड़े फाड़ कर होली का हुड़दंग मना रहे थे इसी के साथ व्यापारी गण स्टाल लगाकर पकोड़ी व दूध, छाछ की लस्सी बनाकर मस्तानी टोलियो कों बांट रहे जिसे खा पीकर युवा अपना नाचने का फुल आनन्लेद लेते रहे
गेहूं उपार्जन के लिए 33 केन्द्र निर्धारित, 29 से शुरू होगी खरीदी चना एवं सरसों की खरीदी के लिए 11 केन्द्र
श्योपुर, 24 -3- 2024
मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी की गई है। रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन नीति के तहत श्योपुर जिले में गेहूं खरीदी के लिए 33 केन्द्र निर्धारित किये गये है। अभी तक 19 हजार 951 किसानो द्वारा पंजीयन कराया गया है। पंजीयन की अंतिम दिनांक 31 मार्च 2024 निर्धारित है। चना एवं सरसों की खरीदी के लिए भी 11 केन्द्र निर्धारित किये गये है।
श्योपुर जिले में गेहूं खरीदी का कार्य 29 मार्च से शुरू होगा। गेहूं उपार्जन के लिए 33 केन्द्र बनाये गये है। जिसके तहत आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित आवदा द्वारा ग्राम आवदा में, विपणन सेवा सहकारी संस्था कराहल द्वारा कृषि उपज मण्डी प्रांगण कराहल में, वृहत्ताकार सहकारी संस्था बडौदा द्वारा कृषि उपज मण्डी प्रांगण बडौदा में, सेवा सहकारी संस्था बोरदादेव द्वारा ग्राम बोरदादेव में, सेवा सहकारी संस्था नयागांव तेखण्ड द्वारा नयागांव तेखण्ड में, सेवा सहकारी संस्था राडेप द्वारा राडेप में, सेवा सहकारी संस्था लुहाड द्वारा लुहाड में, वृहत्ताकार सहकारी संस्था फिलोजपुरा द्वारा फिलोजपुरा में, वृहत्ताकार सहकारी संस्था तलावड़ा द्वारा तलावड़ा में, सेवा सहकारी संस्था नयागांव ढोढपुर द्वारा नयागांव ढोढपुर में, सेवा सहकारी संस्था उतनवाड़ द्वारा उतनवाड में, विपणन सेवा सहकारी संस्था वीरपुर द्वारा मण्डी प्रांगण वीरपुर में, सेवा सहकारी संस्था ओछापुरा द्वारा ओछापुरा में, सेवा सहकारी संस्था रघुनाथपुर द्वारा रघुनाथपुर में, वृहत्ताकार सहकारी संस्था विजयपुर एवं विपणन सहकारी समिति विजयपुर द्वारा कृषि उपज मण्डी प्रांगण विजयपुर में, वृहत्ताकार सहकारी संस्था श्योपुर द्वारा कृषि उपज मण्डी श्योपुर में, सेवा सहकारी संस्था जलालपुरा द्वारा जलालपुरा में, सेवा सहकारी संस्था नागदा द्वारा नागदा में, सेवा सहकारी संस्था सोई कलां द्वारा सोई कलां में, सेवा सहकारी संस्था नागर गांवडा द्वारा नागर गांवडा में, सेवा सहकारी संस्था ढोढर द्वारा ढोढर में, सेवा सहकारी संस्था आसीदा द्वारा आसीदा में, सेवा सहकारी संस्था बिजरपुर द्वारा बिजरपुर में, सेवा सहकारी संस्था ननावद द्वारा ननावद में, सेवा सहकारी संस्था गोहेडा द्वारा गोहेडा में, वृहत्ताकार सहकारी संस्था दांतरदा कलां द्वारा दांतरदा कलां में, वृहत्ताकार सहकारी संस्था मानपुर द्वारा मानपुर में, सेवा सहकारी संस्था जावदेश्वर द्वारा जावदेश्वर में, सेवा सहकारी संस्था तलावदा द्वारा तलावदा में, सेवा सहकारी संस्था सोठवा द्वारा सोठवा में, सेवा सहकारी संस्था गुरूनावदा द्वारा गुरूनावदा में तथा सेवा सहकारी संस्था क्यारपुरा द्वारा क्यारपुरा मे खरीदी की जायेगी।
चना एवं सरसों की खरीदी के लिए 11 केन्द्र
चना एवं सरसों की खरीदी के लिए 11 केन्द्र निर्धारित किये गये है। चना एवं सरसों की खरीदी 26 मार्च 2024 से शुरू होगी। इसके तहत विपणन सहकारी संस्था कराहल द्वारा स्टेट वेयर हाउस कराहल में , वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था बडौदा तथा सेवा सहकारी समिति उतनवाड द्वारा कृषि उपज मण्डी बडौदा में, वृहत्ताकार सहकारी संस्था फिलोजपुरा द्वारा सेन्ट्रल वेयर हाउस द्वितीय श्योपुर में, विपणन सहकारी संस्था वीरपुर द्वारा कृषि उपज मण्डी वीरपुर में, विपणन सहकारी संस्था विजयपुर द्वारा कृषि उपज मण्डी विजयपुर में, सेवा सहकारी संस्था तुलसेफ द्वारा सेन्ट्रल वेयर हाउस द्वितीय श्योपुर में, सेवा सहकारी संस्था सोई कलां द्वारा स्टेट वेयर हाउस श्योपुर में, विपणन सहकारी संस्था श्योपुर द्वारा स्टेट वेयर हाउस श्योपुर में, सेवा सहकारी संस्था कनापुर द्वारा सेन्ट्रल वेयर हाउस द्वितीय श्योपुर में तथा वृहत्ताकार सहकारी संस्था मानपुर द्वारा कृषि उपज मण्डी मानपुर मे खरीदी का कार्य किया जायेगा
श्योपुर जिले में भू माफियाओं का दबदबा कायम कलेक्टर ने तोडे होंसले
श्योपुर जिले में भू माफियाओं का दबदबा कायम हो गया है फौजी ने इनके विरुद्ध लगातार लड़ाई जारी रखी है पिछले कई सालों 2010 के बाद से ही भू माफिया नामक दीमक श्योपुर जिले को खोखला करी जा रही है जिसमें बड़े बड़े अधिकारियों से लेकर कर्मचारी व राजनीतिक लोग एवं श्योपुर जिले के बड़े बड़े कारोबारी इसमें शामिल हैं
इस कारण कोई इनके खिलाफ आवाज नही उठाता था और जो इनके खिलाफ जाता उसे झूठे केस दर्ज करा के फंसा देते थे परंतु वर्तमान कलेक्टर संजय कुमार ने इन भू माफियाओं की कमर तोड़कर रख दी है रोज नए नए कारनामें भू माफियाओं के सामने आते जा रहे हैं इसके लिए वर्तमान कलेक्टर को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार जो भू माफिया नामक दीमक की श्योपुर जिले से सफाई अभियान शुरू कर दिया
बैंक ऑफ बडौदा से पैसों से भरे बैग पार करने वाली चोरी की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश पुलिस टीम ने आरोपियों के घर दबिश देकर बरामद किए गए 03 लाख 99 हजार रूपये
श्योपुर दिनांक 23 -3- 2023
पुलिस की सक्रियता- दिन दहाडे हुई चोरी की वारदात को चुनौती के रूप मे लेते हुए
राजगढ-व्यावरा की हाई-प्रोफाईल सांसी गिरोह के सदस्यों ने दिया था घटना को अंजाम
पुलिस टीम ने आरोपियों के घर दबिश देकर बरामद किए गए 03 लाख 99 हजार रूपये।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के कुशल मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन में श्योपुर पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है जहाँ पुलिस टीम द्वारा 15 मार्च को बैंक ऑफ बडौदा में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाली गैंग का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है।
बरामद मशरूका 03 लाख 99 हजार रूपये
पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा, पाली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में 02 लड़के मोटरसाड़िकल पर चोरी गये बैग को ले जाते हुए दिखे। उक्त आरोपीगण की पहचान सांसी गैंग ग्राम कडिया थाना बोडा राजगढ के रूप में हुई। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सतेन्द्र सिंह तोमर एवं एसडीओपी श्योपुर राजीव गुप्ता के मार्गदर्शन मे आरोपीगणों की गिरफ्तारी और चोरी गए 05 लाख रूपये बरामद करने हेतु पुलिस टीम गठित कर राजगढ रवाना की गई। पुलिस टीम व्दारा स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपीगणो के गांव मे जाकर दबिश देकर आरोपी के घर से चोरी गया बैग बरामद किया बरामद बैग से चोरी गए 03 लाख 99 हजार रूपये मिले जिन्हे जब्त किया गया। फरार आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जावेगा।
आप को बता दें कि दिनांक 15.03.2024 को राहुल पुत्र जय भगवान उम्र 39 साल नि. उत्तमनगर दिल्ली ने थाने पर रिपोर्ट की कि मैं दिल्ली से राधिका पैलेस श्योपुर में होटल की मार्केटिंग के लिये आया था। दिनांक 15.03.24 के समय करीवन 12.30 बजे मैं तथा संजय झां बैंक ऑफ बडौदा श्योपुर में काले बैग में 05 लाख रूपये तथा जमा स्लिप लेकर रूपये जमा कराने आये थे। मैने अपना बैंग काउण्टर पर रख दिया था। तभी एक अज्ञात लडका मेरा बैंग जिसमे 05 लाख रूपये थे चोरी कर ले गया। उपरोक्त रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 116/2024 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया था जिसमें आज पुलिस को सफलता हांसिल हुई और चोरी गये रूपये में से 3 लाख 99 हजार बरामदहुए
किन्तु बिचार्निय बात यह है किपुलिस आरोपियों के घर भी पहुंची रूपये भी बरामद हुए किन्तु कोई चोर गिरफ्तार नहीं हुआ
मामले का खुलासा करने में अहम भूमिका योगेन्द्र सिंह जादौन, उनि दिनेश राजपूत, उनि महेंद्र धाकड़, उनि कमलेंद्र सिंह, सउनि ब्रजेश राजौरिया, प्रआर 236 रविशंकर शर्मा, आर.29 दिलीप शर्मा, आर.288 अजरुद्दीन की सराहनीय भूमिका रही