Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 126

कलेक्टर ने स्वयं ब्लड डोनेट कर युवाओं को दिया रक्तदान का संदेश रेडक्रॉस द्वारा आयोजित शिविर में 52 युनिट रक्त का कलेक्शन थैलीसीमिया पीड़ित रोगियों की मदद के लिए नई पहल शुरू

श्योपुर, 26 -5- 2024
कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी श्योपुर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा स्वयं ब्लड डोनेट कर युवाओं को रक्तदान का संदेश दिया गया। कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा ब्लड बैंक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पशु चिकित्सालय रोड स्थित विजय विलास रिसोर्ट में आयोजित शिविर में रक्तदान किया तथा रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ती पत्र भी प्रदान किये गये।


थैलीसीमिया रोगियों की जीवन रक्षा में सहयोग की नई पहल तथा जिला चिकित्सालय में रक्त की आपात आवश्यकता की पूर्ति के लिए रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा श्योपुर की अग्रणी समाजसेवी संस्थाओ, जेसीआई श्योपुर एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रक्क्तदान जागरूकता अभियान की प्रमुख सहयोगी संस्थाओ, पुष्पा श्री फाउंडेशन, स्व मुकेश गुप्ता स्मृति सेवा न्यास, भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ श्योपुर, लाइफ केयर सोसायटी एवं राष्ट्र भक्त युवा संगठन के सहयोग से आयोजित इस रक्क्तदान शिविर में 52 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ आरबी गोयल, जेसीआई अध्यक्ष श्री दीपक मंगल, सिविल सर्जन डॉ दिलीप सिकरवार, रेडक्रॉस के प्रदेश प्रबंध समिति सदस्य  अमित सूद, पूर्व सिविल सर्जन डॉ एसके तिवारी, डॉ खेमचंद जैन, स्काउट एवं गाइड के सरंक्षक  चौथमल सर्राफ आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि रक्तदान सबसे बडा दान है, यह किसी के जीवन बचाने के लिए काम आता है। उन्होने कहा कि कृत्रिम रूप से ब्लड नही बनाया जा सकता है, इसलिए इसकी आवश्यकता और महत्व को देखते हुए सभी को रक्तदान करना चाहिए। उन्होने कहा कि श्योपुर जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में 5 हजार युनिट रक्त की एक साल में आपूर्ति की जा रही है, यह सब रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है। कार्यक्रम का संचालन स्व. श्री मुकेश गुप्ता स्मृति सेवा न्यास के संस्थापक सचिव  महावीर गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा रक्तदान जागरूकता अभियान के समन्वयक एवं स्व. श्री मुकेश गुप्ता स्मृति सेवा न्यास के संस्थापक  महावीर गुप्ता को 50वी बार रक्तदान करने के लिए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य रक्तदाताओं को भी प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये। 

कलेक्टर ने दिये बिजली आपूर्ति सतत् बनाये रखने के निर्देश समय पर काम न करने वाले एजेंसी पर कार्यवाही करें कलेक्टर द्वारा विधुत व्यवस्था की समीक्षा

श्योपुर, 26 -5-2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में बिजली की आपूर्ति को सतत् रूप से बनाये रखे तथा बिजली सप्लाई में स्थिरता बनी रहें। कही भी फाल्ट होने की स्थिति में तत्काल दुरूस्ती की कार्यवाही की जायें, यदि तकनीकी एवं मैदानी अमला कम है तो वरिष्ठ स्तर पर उनके माध्यम से पत्र भेजकर कमी दूर की जायें। उन्होने कहा कि मेंटीनेंस के लिए उपयुक्त समय निर्धारित किया जायें। दोपहर 12 बजे के बाद मेंटीनेंस के लिए बिजली की आपूर्ति बंद न की जायें। उन्होने कहा कि मेंटीनेंस कार्य प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बडौदा में एलटी केबिल के नवीनीकरण, एडीशनल डीटीआर तथा ट्रांसफार्मर का कार्य समय पर नही करने वाले एजेंसी व्हीटीएल के विरूद्ध उनके माध्यम से कार्यवाही के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखा जायें। बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री कमलकांत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि वर्तमान में उपलब्ध मैदानी एवं तकनीकी अमले की ड्यूटी इस प्रकार प्रबंधित की जाये, जिससे फाल्ट होने पर तत्काल सुधारा जा सकें। उन्होने कहा कि खम्बो पर तार, कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर को सुधारने के लिए हाईड्रोलिक मशीन के लिए मांग पत्र उनके माध्यम से भेजा जायें, जिससे लाइनमैन को खम्बो पर और ट्रांसफार्मर पर चढने की जरूरत नही पडेगी। उन्होने निर्देश दिये कि सलापुरा पर फीडर निर्माण के लिए भूमि का आवंटन किया जा रहा है, जिसका कब्जा लेकर तत्काल अग्रिम कार्यवाही शुरू की जाये। उन्होने निर्देश दिये कि अपने-अपने सर्किल में विधुत विभाग के सभी अधिकारी, इंजीनियर दूरभाष पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल निराकरण करें।
डीई एमपीईबी  कमलकांत ने बताया कि बडौदा में एजेंसी द्वारा केबल बदलने सहित डीटीआर एवं अन्य कार्य समय पर नही किये गये है। जिससे तकनीकी परेशानी आ रही है, उन्होने बताया कि बडौदा में नई एलटी केबल तथा 23 ट्रांसफार्मर लगाये जाना है। इसी प्रकार दूसरे चरण में श्योपुर में 28 ट्रांसफार्मर लगाये जायेगे, शहर में बिजली सप्लाई के दो मुख्य केन्द्र धानमिल एवं पाली रोड फीडर है। सलापुरा में नवीन फीडर बनने के बाद पाली रोड फीडर पर लोड कम होगा।
बिजली समस्या हो तो इन नंबरो पर करें कॉल
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड के निर्देश पर एमपीईबी श्योपुर द्वारा स्थानीय अधिकारियों के दूरभाष नंबर जारी किये गये है, इन नंबरो पर विधुत संबंधी समस्याओं की जानकारी दी जा सकती है।
श्योपुर शहर के लिए  विशाल मालवीय जेई मो.न. 6232914916,  अक्षय सिंह एई मो.न. 6232914915, श्योपुर ग्रामीण सोईकला, ढोढर, ढोटी, भोगिका क्षेत्र के लिए अखिलेश सिंह एई मो. 6232914924 एवं सलापुरा, खातौली तिराहा, जैदा, पाण्डोला क्षेत्र के लिए  लोकेश दयानी एई मो. 6232914918 को विधुत संबंधी समस्या से अवगत कराया जा सकता है।
बडौदा शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण के लिए  अनिल सिंह जेई मो. 9630985051, कराहल क्षेत्र के लिए  मनेन्द्र सिंह  जेई मो. 9669765744 तथा विजयपुर के लिए  शंशाक शेखर पाण्डे एई मो. 6232914930 को सूचना दी जा सकती है।

दूल्हा दुल्हन का अनोखा प्रदर्शन पुलिस चौकी के बाहर दूल्हा-दुल्हन ने दिया धरना, बारातियों के साथ मारपीट और दूल्हे की बेज्जती से नाराज थे घराती और बाराती

दिनांक25-5-2024

दिनांक 25-5-2024

शिवपुरी में बारातियों के साथ हुई मारपीट के बाद दुल्हा-दुल्हन फेरे लेने से पहले कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस ने सुनवाई की, इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ धरने पर बैठे घराती और बराती धरने से हटने को राजी हुए। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक़ दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के उदगवा गांव से ब्रजेश जाटव की बारात शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील के सुजावनी गांव आई हुई थी। रात में डीजे की धुन बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान बारात गांव के पाल समाज के मोहल्ले से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान पाल समाज के लोगों और बारातियों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई साथ ही बारात में साथ चल रहे वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई।

ग्वालियर के मुरार जिला चिकित्सालय में फतराव डॉक्टर के सिर में लगी चोट

दिनांक25-5-2024

ग्वालियर के मुरार जिला चिकित्सालय में उस समय हंगामा हो गया जब यहां इलाज करने पहुंचे एक युवक ने डॉक्टर पर ही प्राण घातक हमला कर दिया इतना ही नहीं युवक के साथ आए लोगों ने अस्पताल परिसर में पत्थर बाजी भी की जिसमें ड्यूटी डॉक्टर सहित तीन लोग घायल हो गए एकाएक हुए घटनाक्रम के बाद डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ भी एकत्रित हो गया और काम बंद करते हुए मुरार थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया घटनाक्रम के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दि है। घटनाक्रम के मुताबिक टीवी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिलीप राजोरिया 108 नंबर ओपीडी में बैठकर मरीजों को देख रहे थे तभी यहां अपनी पत्नी के साथ पहुंचे एक युवक ने घबराहट होने की शिकायत की जिस पर टीवी विशेषज्ञ द्वारा उन्हें 105 नंबर में मेडिसिन डिपार्टमेंट में जाने की सलाह दी गई तो यह युवक डॉक्टर से ही उलझ गया और बाद में देखने की धमकी देते हुए वहां से चला गया, कुछ देर बाद यह युवक अपने तीन से चार अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और टीवी विशेषज्ञ डॉक्टर दिलीप राजोरिया के साथ मारपीट करते हुए उनके सिर में जोरदार प्रहार किया गया जिस डॉक्टर दिलीप राजोरिया का सिर फट गया घटनाक्रम के बाद यहां मौजूद लोगों ने तुरंत दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया और अस्पताल कर्मचारी और डॉक्टर ने काम बंद करते हुए हड़ताल की चेतावनी दे दी अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही आईएमओ डॉक्टर आलोक पुरोहित, सीएमएचओ डॉक्टर आरके राजोरिया भी तुरंत मौके पर पहुंचे और मुरार थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई हमले में घायल हुए डॉक्टर दिलीप राजोरिया का उपचार करते हुए उनकी एमएलसी कराई गई सीएमएचओ डॉक्टर आरके राजोरिया का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के बाद उन्होंने कलेक्टर और एसपी से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी भी बनी है लेकिन यहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और आए दिन यहां डॉक्टर के साथ इस तरह की घटनाएं होना गंभीर बात है।

डॉ दिलीप राजोरिया, हमले में घायल हुए टीवी विशेषज्ञ

डॉ आलोक पुरोहित आरएमओ जिला अस्पताल ग्वालियर

घटना की जानकारी मिलने पर मुरार थाना पहुंचे एडिशनल एसपी अखिलेश रेनवाल का कहना है कि डॉक्टरों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है

01 जून से खुलेगे स्कूल, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

श्योपुर, 24 मई 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि 01 जून से सभी स्कूल खुल जायेगे तथा 15 जून से विद्यार्थियों का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होते ही शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जायेगी। इसलिए स्कूल खुलने के साथ ही 01 जून से विद्यालयो की साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जायें
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि स्कूल खुलने के साथ ही प्रवेश मैपिंग, पुस्तक वितरण सहित सभी गतिविधियां शुरू हो जाना चाहिए। पुस्तको का समय पर उठाव सुनिश्चित हो तथा 30 जून तक सभी बच्चों को सभी विषयो की पाठ्य पुस्तक वितरण हो जाना चाहिए, समय पर पुस्तको का उठाव नही करने वाले शिक्षको के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही मैपिंग का कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण किया जायें।
इस अवसर पर कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा सीएम राईज विद्यालयो, पीएमश्री स्कूलो की समीक्षा भी की गई। जानकारी दी गई कि जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर एवं सेंसईपुरा, शासकीय हाई स्कूल गोहेडा तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 श्योपुर का चयन पीएमश्री के लिए हुआ है। इनमें कम्प्युटर लैब स्थापित की गई है।
29 परीक्षा केन्द्रो पर होगी पुनः परीक्षा
कक्षा 5 और 8 के 6 हजार 251 परीक्षार्थी होगे शामिल
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने पुनः परीक्षा के संबंध में व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि पुनः परीक्षा में भाग ले रहे विद्यार्थियों के लिए स्कूलो में 25 मई से 02 जून तक प्रातः 08 बजे से 11 बजे तक विशेष कक्षाएं लगाकर परीक्षा की तैयारी कराई जायें। बैठक में जानकारी दी गई कि कक्षा 5वी और 8वी की पुनः परीक्षा में 6 हजार 251 परीक्षार्थी शामिल होगे। कक्षा 5वी के 2 हजार 298 तथा कक्षा 8वी के 3 हजार 953 परीक्षार्थी 03 जून से आयोजित होने वाली इस पुनः परीक्षा में शामिल होगे, यह परीक्षा 8 जून तक चलेगी। परीक्षा का समय प्रातः 09 बजे से 11.30 बजे तक रहेगा, जिले में परीक्षा के लिए जन शिक्षा स्तर पर 29 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।
साक्षरता मिशन में मिला प्रदेश में पहला स्थान
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री लोकेश कुमार जांगिड के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में बेहतर कार्य के लिए श्योपुर जिले को प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा बैठक के दौरान जिले के तीनो बीआरसी एवं साक्षरता मिशन के जिला सहसमन्वयक सहित तीनो ब्लॉक के कोडिनेटर को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।

 बैठक में सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला शिक्षा अधिकारी  रविन्द्र सिंह तोमर, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण  एमपी पिपरैया, डाईट प्राचार्य  राघवेन्द्र सिकरवार, सहायक संचालक शिक्षा  यश जैन, बीईओ श्योपुर सुश्री मधु शर्मा, कराहल  एसपी भार्गव, बीआरसी कराहल  अजय रावत, विजयपुर  केपी अर्गल आदि उपस्थित थे।

प्रभारी प्राचार्य निलंबित

श्योपुर, 24 2024
संकुल केन्द्र शा० उ०मा०वि० सहसराम में अतिथि शिक्षकों की संदिग्ध नियुक्ति तथा मानदेय भुगतान के प्रकरणों की जांच उपरांत प्रभारी प्राचार्य को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है
खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड श्योपुर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार प्रभारी संकुल प्राचार्य, शा० उ०मा०वि० सहसराम द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेंजो के परीक्षण उपरांत पाया गया कि उक्त अतिथि शिक्षकों को शाला प्रबंधन समिति द्वारा न तो रखा गया है एंव न ही उक्त अतिथि शिक्षकों द्वारा विद्यालय में अध्यापन कार्य कराया गया है। संस्था स्तर पर अतिथि शिक्षक के उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर भी नही है। इसके बावजूद संकुल स्तर से प्रभारी संकुल प्राचार्य श्री जगदीश वर्मा, (मूल पद शिक्षक) शा० उ०मा०वि० सहसराम द्वारा अधिकार क्षेत्र से बाहर जाते हुए नियम विरूद्ध तरीके से उक्त अतिथि शिक्षकों का वेतन तैयार कर आहरण संवितरण अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड विजयपुर को प्रेषित कर सम्बंधितों को नियम विरूद्ध भुगतान कराया जाना पाया गया। अतः ऐसी स्थिति में जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्री जगदीश वर्मा, प्रभारी प्राचार्य (मूल पद शिक्षक) शा०उ०मा०वि० सहसराम को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड विजयपुर नियत किया गया है

  अस्पतालो में रोगियों के लिए क्लीनिकल एवं बुनियादी सुविधाएं बढाई जायें-कलेक्टर प्लेटलेटस कम्पोनेंट यूनिट का प्रस्ताव भेजने के निर्देश जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

प्लेटलेटस कम्पोनेंट यूनिट का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित
श्योपुर, 23 -5- 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में रोगियों के लिए क्लीनिकल मेडिकल फेसेलिटी बढाने के साथ ही बुनियादी सुविधाएं भी बढाई जायें। अस्पतालो में स्ट्रेचर से लेकर पर्याप्त संख्या में आवश्यकतानुसार पंखे, कूलर, एसी, आरओ विंद वाटरकूलर, बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। इस दौरान उन्होने जिला चिकित्सालय श्योपुर में संचालित ब्लड बैंक में प्लेटलेटस कम्पोनेंट यूनिट शुरू करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि अस्पतालो में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति सुनिश्चित की जायें एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए उनके माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजे जायें। मेडिकल कॉलेज को दृष्टिगत रखते हुए एमआरआई मशीन का प्रस्ताव भी वरिष्ठ स्तर पर भेजने के निर्देश दिये गये। उन्होने अगरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवनिर्मित भवन में अस्पताल संचालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि गिरधरपुर, ओछापुरा, गसवानी, उमरीकला एवं मगरधा में प्रसूति की सुविधा शुरू की जायें। आवदा एवं सेंसईपुरा में डिलेवरी प्वांइट पर जननी एक्सप्रेस वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जायें।
बैठक में बताया गया कि बडौदा, कराहल एवं विजयपुर के अस्पतालो के लिए अल्ट्रासाउड मशीनो की डिमांड भेजी गई है, इन स्थानो पर मशीने उपलब्ध होने के बाद माह की प्रत्येक 9 व 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच एवं परीक्षण के लिए लगाये जाने वाले कैम्प में जिला स्तर से जाने वाले विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा जांच की जा सकेंगी। इसके साथ ही नियमित जाचं के लिए रेडियोलॉजिस्ट एवं टेक्निशियन की व्यवस्था के प्रयास भी किये जा रहे है। वर्तमान में विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल के रूप में अपग्रेड किया गया है, जिसके लिए नया भवन निर्माण भी प्रस्तावित है।
दिनभर चली बैठक में स्वास्थ्य विभाग अतंर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।
ओपीडी में समय पर बैठे डॉक्टर
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्थानों पर ओपीडी में समय पर चिकित्सको के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि जिला अस्पताल में सभी चिकित्सक ओपीडी समय प्रातः 09 बजे से बैठेगे। वार्डो का रांउड ओपीडी समय से पहले लिया जायेगा। इसी प्रकार शाम को 5 से 6 बजे तक चिकित्सक ओपीडी में उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय में उनके द्वारा किये गये भ्रमण के दौरान जो सुधारात्मक उपाय बताये गये थे, उनकी पालना 04 दिवस में किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि श्योपुर जिला चिकित्सालय में एसी, कूलर, पंखे, वाटरकूलर, बेंच आदि लगाये जाये। इसके अलावा वर्तमान को गर्मीयों के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए कल से ही 20 कूलर रोगियों के लिए लगाये जायें। कराहल अस्पताल में भी 04 कूलर लगाये जाने के निर्देश दिये गये। एनआरसी एवं एसएनसीयू में एसी लगाये जाने के निर्देश भी दिये।
उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर सूचना पटल बनाये
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि जिले के सभी 104 उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर सूचना पटल बनाये जायें, जिन पर सीएचओ, एएनएम, बीएमओ, सीएमओ के नाम, नंबर अंकित किये जायें, इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र के खुलने का समय भी अंकित किया जायें। यह सुनिश्चित किया जाये कि सीएचओ, अपने-अपने मुख्यालय पर रहें तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि अपने सब सेंटर के अलावा अन्य सब सेंटर में टीकाकरण करने के लिए एनएचएम की गाइडलाइन अनुसार संबंधित एएनएम को प्रत्येक टीकाकरण सत्र के लिए 525 रूपये की राशि अतिरिक्त प्रदान की जायें। सीएचओ भी टीकाकरण सत्र में उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। उन्होने निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं की जांच तथा आयुष्मान कार्ड का डाटा लेकर सीएचओ के कार्यो की समीक्षा की जायें तथा उक्त दोनो योजनाओं में काम नही करने वाले सीएचओ के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही प्रस्तावित की जायें।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत, सिविल सर्जन डॉ दिलीप सिकरवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएन सक्सैना, डॉ एसएन बिंदल, डॉ यतेन्द्र रावत, डॉ राजेन्द्र वर्मा, डीपीएम  सौमित्र बुधोलिया सहित कराहल, विजयपुर, बडौदा के बीएमओ, बीपीएम तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुडे अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने पर सचिव निलंबित

श्योपुर, 22 -5- 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा शिकायत की जांच के संबंध में दिये गये निर्देशो के उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा विजयपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अगरा के पंचायत सचिव  रामप्रकाश धाकड को फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही विभागीय जांच संस्थित कर सीईओ जनपद विजयपुर को जांचकर्ता अधिकारी तथा खण्ड पंचायत अधिकारी जनपद विजयपुर को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलंबन अवधि में श्री धाकड का मुख्यालय जनपद पंचायत विजयपुर नियत किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार शिकायतकर्ता श्री हरिओम पुत्र श्री विद्याराम द्वारा शिकायत की गई थी कि सचिव ग्राम पंचायत अगरा द्वारा उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत फर्जी क्लेम की राशि लेने की कोशिश की गई है, सलंग्न दस्तावेज के अनुसार जीवित व्यक्ति श्री हरिओम का मृत्यु प्रमाण पत्र 03 अप्रैल 2024 को जारी किया गया। इस मामले में शिकायत प्राप्त होने के बाद कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा शिकायत टीएल पर दर्ज कर सीईओ जिला पंचायत को भेजी गई थी। इसी क्रम में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सीईओ जिला पंचायत द्वारा निलंबन की कार्यवाही की गई है।

बसो की फिटनेस, परमिट जांच, 35 हजार से अधिक की राशि वसूली

श्योपुर, 21 -5- 2024
परिवहन आयुक्त म०प्र० ग्वालियर के मार्गदर्शन में तथा कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा गत सोमवार को टीएल बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला परिवहन अधिकारी श्री आरएस चिकवा द्वारा यात्री बसो की चैकिंग कर फिटनेस, परमिट, बीमा आदि दस्तावेजो का निरीक्षण किया गया तथा कमियां पाये जाने पर 35 हजार 500 रूपये की समन शुल्क राशि वसूल की गई।


जिला परिवहन अधिकारी  आरएस चिकवा ने बताया कि आज विजयपुर, ग्वालियर मार्ग पर चल रही यात्री बसों की चैकिंग की गई, यात्री बसों की चैकिंग में फिटनेस, परमिट, पीयुसी, बीमा आदि दस्तावेजों की जाँच की गई तथा नियम विरूद्ध पाये गये वाहनो से शासकीय समन शुल्क राशि रुपए 35500 वसूल किया गया एवं सभी यात्री वाहन संचालको को हिदायत दी गई की अपनी वाहनों का संचालन पूर्ण दस्तावेजों जैसे फिटनेस, परमिट, पीयुसी, बीमा होने पर ही किया जायें। उन्होने बताया कि चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी तथा नियम विरुद्ध संचालन एवं दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की धाराओं के तहत नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण, बुनियादी सुविधाएं बढाने के निर्देश ओपीडी में रोगियों से चर्चा कर ली जानकारी

श्योपुर, 21-5- 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सिविल सर्जन डॉ दिलीप सिकरवार को अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं बढाने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उन्होने ओपीडी में रोगियो से चर्चा भी की। भ्रमण के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ राजेश गौर भी उपस्थित थे।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड आज सुबह के समय अस्पताल पहुंचे तथा अस्पताल के प्रत्येक वार्ड एवं विभिन्न कक्षो का निरीक्षण किया गया। उन्होने सिविल सर्जन डॉ सिकरवार को निर्देश दिये कि ओपीडी में आने वाले रोगियों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु अलग से वाटरकूलर लगाया जायें। इसके साथ ही उन्होने कहा कि डोर टू एवं डोर थ्री पर बाहर की ओर लगे वाटरकूलर्स को भवन के अंदर ही लगवाया जायें, जिससे रोगियों के परिजनो तथा परिचारको को पानी लेने के लिए बिल्डिंग से बाहर न जाना पडे। उन्होने ओपीडी में रोगियों के बैठने के लिए अतिरिक्त बेंच लगाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होने ओपीडी में रोगियों से चर्चा कर चिकित्सको के समय पर ओपीडी में बैठने तथा दवाई वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली।


कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड द्वारा अस्पताल भ्रमण के दौरान ओपीडी सहित आईसीयू, जनरल वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, चाईल्ड आईसीयू, सीटी स्कैन कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, मनोचिकित्सा कक्ष, ओपीडी कक्ष, लैब, मेटरनिटी वार्ड आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होने कहा कि सभी वार्डो में शौचालय एवं टायलेट की नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जायें तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें।