Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 122

पंजीकृत श्रमिकों के लिये 02 नई योजनाऐं प्रारंभ

श्योपुर, 26 जून 2024

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के लिये 02 नई योजनाऐं प्रारंभ की गई है। पहली “भवन एवं अन्य संनिर्माण दिव्यांग सहायता अनुदान योजना एवं दूसरी “भवन एवं अन्य संनिर्माण ई-स्कूटर हेतु अनुदान योजना। पंजीकृत श्रमिकों को ई-स्कूटर की खरीदी के लिये क्रय मूल्य का 50 प्रतिशत जो कि अधिकतम 40 हजार रूपये होगा, की सहायता दी जायेगी, जबकि दिव्यांगजन श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यो की दिव्यांगता की स्थिति में मोटर चलित त्रिपहिया साईकल एवं अन्य सभी दिव्यांग उपकरण क्रय करने पर 100 प्रतिशत राशि जो कि अधिकतम 35 हजार रूपये होगी, प्रदान की जायेगी। इसके लिये श्रम विभाग द्वारा 14 जून 2024 को राजपत्र में प्रकाशन किया गया है। योजना की शर्तों के अनुसार दिव्यांग श्रमिक के पारा 40 प्रतिशत दिव्यांगता का यूडीआईडी स्थाई कार्ड होना चाहिये, जो कि 01 अप्रैल 2023 या इसके पश्चात् बना हो। मोटर चलित साईकिल एवं अन्य दिव्यांग उपकरण आर्टिफिशियल लीम्ब्रा मेनुफेक्चरिंग कारपोरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा निर्मित होने चाहिये। पंजीकृत श्रमिक एवं उसके परिवार के एक सदस्य को सिर्फ एक बार इस योजना का लाभ मिलेगा। कर्मकार कल्याण मण्डल के पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने पर इस योजना का लाभ 30 दिन के अंदर मिलेगा।

ई-स्कूटर के लिये निर्माण श्रमिक का पंजीयन 05 साल पुराना होना अनिवार्य होगा। ई-स्कूटर के आरटीओ में रजिस्ट्रेशन का खर्च आवेदक श्रमिक को ही उठाना होगा। क्रय करने के बाद कर्मकार मंडल के पोर्टल पर अनुदान हेतु आवेदन करना होगा। जिसमें क्रय बिल, रजिस्ट्रेशन कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस अपलोड करना होगा। 10 दिन के अंदर डीबीटी के तहत अनुदान राशि आवेदक के बैंक खाते में भेजी जायेगी। एक वित्त वर्ष में एक हजार श्रमिकों को पहले आयो, पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ दिया जायेगा तथा इसमें 60 ई-स्कूटर दिव्यांगजनों के लिये आरक्षित रहेंगे। शेष आवेदको को अगले वित्त वर्ष में योजना का लाभ दिया जायेगा। उक्त दोनो योजनाओं में क्रय के बाद गोटर चलित साईकिल एवं ई-स्कूटर 03 वर्ष तक बेची नही जा सकेगी तथा उस पर अनिवार्य रूप से लिखना होगा कि “कर्मकार कल्याण मण्डल के अनुदान से क्रय किया गया“ है। उक्त योजनाओं के लिये पदाभिहीत अधिकारी सहायक श्रमायुक्त, श्रम पदाधिकारी, सहायक श्रम पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है। योजना के लिये आवेदन जिला श्रम कार्यालय में किया जाएगा।

करंट से भैसो की मृत्यु के मामले में मुआवजा देने के निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित

श्योपुर, 25 -6- 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान निर्देश दिये कि ग्राम जैनी में करंट लगने से भैसो की मृत्यु के मामले में तत्काल मुआवजा देने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें तथा प्रकरण को अकारण लंबित रखने के मामले में जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध वेतन काटने की कार्यवाही की जाये।  इस अवसर पर कुल 205 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 13 आवेदन 24 घंटे की अवधि में निराकरण के लिए चिन्हित करते हुए तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को व्हाट्सएप पर भेजे गये।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा ग्राम जैनी निवासी श्री जगदीश प्रजापति एवं श्री रामचरण मीणा के आवेदन पर निर्देश दिये गये कि भैसो का मुआवजा तत्काल प्रदान किया जायें। इस दौरान उन्होने अकारण विलम्ब करने वाले संबंधित अधिकारी को चिन्हित कर वेतन काटने की कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस मामले में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी के एमडी से दूरभाष पर चर्चा करते हुए ऐसे मामलो में तत्काल निराकरण किये जाने के निर्देश वरिष्ठ स्तर से प्रसारित करने की अपेक्षा की गई। उक्त ग्रामीणो ने बताया था कि एफआईआर, पीएम रिपोर्ट, पंचनामा सभी दस्तावेज दिये जाने के बावजूद विधुत मंडल द्वारा मुआवजा नही दिया जा रहा है। इस पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए उक्त मामले की फाईल बुलाई गई तथा लापरवाह अधिकारी पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
संबल योजना के 12 प्रकरणों की जांच कर कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा संबल योजना के हितग्राहियों को राशि नही मिलने के 12 प्रकरणों में निर्देश दिये कि उक्त मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के एसीएस को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए प्रतिपूर्ति राशि की मांग की जाये तथा इन प्रकरणो में स्वीकृत 28 लाख रूपये की राशि अन्य हितग्राहियो के खाते में डालने के मामले की जांच की जायें तथा लंबित इन प्रकरणों की जांच में दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायें। उन्होने कहा कि तत्कालीन संबंधित क्लर्क के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जायें।
हितग्राही को दिलाई अत्येष्टि सहायता की राशि
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा श्रीमती संतोष बैरवा निवासी सोठवा को पति स्व. श्री गुड्डू बैरवा की मृत्यु पर मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत 5 हजार रूपये की अत्येष्टि सहायता राशि पंचायत सचिव को जनसुनवाई में तलब कर दिलाई गई। इसके साथ ही संबल योजना के तहत लाभ दिये जाने के निर्देश भी दिये गये। इसी प्रकार कोटरा निवासी श्रीमती कंतो बैरवा का संबल योजना के तहत लाभ दिये जाने संबंधी प्रकरण अपील में लिये जाने के निर्देश दिये गये। आवेदक महिला ने बताया कि उसके पति स्व. श्री रघुवीर बैरवा की मृत्यु हो गई है तथा संबल योजना के तहत लाभ नही मिला है।
आवास योजना में नॉमिनी बदले जाने के निर्देश
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा ग्राम आवदा निवासी श्रीमती देवी आदिवासी के आवेदन पर आवास योजना के तहत नॉमिनी चेंज किये जाने के निर्देश जिला पंचायत के अधिकारियों को दिये गये। महिला ने बताया कि उसके पति स्व. श्री रामभरोस आदिवासी के नाम से प्रधानमंत्री आवासा योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था, जिसकी प्रथम किस्त मिलने पर दासे तक निर्माण कार्य कराया गया है, इसके उपरांत पति की मृत्यु हो गई और आवास की किस्त नही मिल पा रही है। इस पर पति के स्थान पर पत्नि को नॉमिनी बनाकर किस्त दिये जाने के निर्देश दिये गये।
24 घंटे में कब्जा हटाने के निर्देश
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा श्री रमेश आदिवासी के आवेदन पर उसकी नहरखेडा तहसील विजयपुर स्थित भूमि से कब्जा हटाने की कार्यवाही 24 घंटे में किये जाने के निर्देश एसडीएम विजयपुर को दिये गये है। श्री रमेश आदिवासी ने बताया कि उसकी नहरखेडा स्थित भूमि सर्वे नंबर 786/3 रकबा 1.3060 हेक्टयर भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया है।

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम  मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

हर जिले में विकास का रोड मैप बनाया जाए रू मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्य प्राथमिकता निर्धारित कर पूरे किए जाएं

किसान, महिलाओं, गरीबों और युवाओं को पात्रतानुसार मिले जनहितैषी योजनाओं का लाभ
जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सरकार के अंग हैं
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के विकास कार्यों की ली जानकारी
श्योपुर, 23 -6- 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में विकास के कार्य निरंतर चलते रहें। हर जिले में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए रोड मैप तैयार कर लिया जाए। जिले के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रवार भी विकास कार्यों का विभाजन कर लिया जाए। आगामी चार-पांच वर्षों के लिए यह रोड मैप तैयार किया जाए। विकास कार्यों को प्राथमिकता निर्धारित कर पूरा करने की योजना भी बनाई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के विकास कार्यों की जानकारी ले रहे थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलों से मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी वर्चुअली जुड़े। मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं को पात्रतानुसार मिले। कोई भी हितग्राही जनहितैषी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे अधिक लगभग चार करोड़ आयुष्मान कार्ड बने हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपलब्धि के लिये जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बधाई दी। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना का हितग्राहियों को वृहद स्तर पर लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर जनप्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर कार्य करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद योजना की मार्केटिंग हो। रोजगारपरक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की बेहतर भूमिका रहे। जल-गंगा संवर्धन अभियान और पौधरोपण अभियान बड़े पैमाने पर चलता रहे। पौधरोपण अभियान के तहत अच्छे छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जबलपुर, इंदौर, भोपाल सहित विभिन्न जिलों में वृहद स्तर पर पौधे लगाने का कार्य अच्छा हुआ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि स्कूल चलें अभियान, कॉलेज चलें अभियान के अंतर्गत कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे। आंगनवाड़ियों का संचालन बेहतर हो। आंगनवाड़ियों में केजी-1 और केजी-2 की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए प्रशिक्षण जल्द शुरू होगा। अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रावास और आश्रमों का भी भ्रमण कर जनप्रतिनिधि व्यवस्थाएं सुधारने में सहयोग करें। सभी स्थानीय निकायों के कार्यालय नियमित रूप से खुलें। जन प्रतिनिधियों का जिला प्रशासन से अच्छा समन्वय हो।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करें। गौ-वंश अधिनियम के अंतर्गत गौ-वंश के अवैध परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। राज्य सरकार ने गौ-शालाओं को दी जाने वाली राशि दोगुनी कर दी है। प्रदेश में एक हजार गौ-शालाओं का संचालन किया जाना है। कोई भी गौ-माता बाहर सड़कों पर न घूमें, इसके लिए सब मिलकर प्रयास करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाढ़ से बचाव संबंधी सभी उपाय पहले से ही सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यों का निराकरण शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में श्री अन्न (कोदो-कुटकी) को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी-जनप्रतिनिधि सरकार के अंग हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में बेहतर समन्वय रहे। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के समुचित उपाय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आदर्श विधान सभाएं बनाने के लिए जरूरी विकास कार्य और उपाय सुनिश्चित किए जाएं। जिला स्तर पर बैठक कर विकास कार्यों का रोड मैप तैयार करें। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी बनी रहे। सांसद और विधायक आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए ऐसी व्यवस्था बनाएं कि वे अपने कार्यालय से ही व्यक्तिगत रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सकें।
राजस्व मंत्री  करण सिंह वर्मा ने जानकारी दी कि प्रदेश में पहली बार 30 लाख राजस्व प्रकरण निपटाए गए हैं। नामांकन, बटवारा, सीमांकन आदि के प्रकरण तेजी से निपटाए गए हैं। प्रदेश का राजस्व 75 प्रतिशत बढ़ा है। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि पौधरोपण अभियान में फलदार और छायादार पौधे लगाने से आमजनों को लम्बे समय तक उनका लाभ मिलता रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को आवास और आयुष्मान भारत योजना का प्रदेश में अच्छा लाभ मिला है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और मांगों से भी अवगत कराया।
एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सतेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा जिला महामंत्री  शंशाक भूषण उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पल्स पोलियो का शुभारंभ

श्योपुर, 23 -6- 2024
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ जिला अस्पताल में कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर सपत्निक अस्पताल पहुंचे कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के बेटे सहित अन्य बच्चों को दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की गई। कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग द्वारा जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाकर किया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मुकेश मीणा ने बताया कि जिले में शत प्रतिशत कव्हरेज के लिए 1 लाख 44 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले दिन शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर दवा पिलाने के लिए 661 बूथ बनाये गये है। इसके साथ ही ऐसी बसाहटे जहां बच्चो की संख्या कम है, उनके लिए बूथ-डे पर दवा पिलाने हेतु 235 टीमे लगाई गई है, जो पहले दिन ऐसी बसाहटो के बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलायेगी। उन्होने कहा कि 24 ट्रांजिस्ट टीमे एवं 7 मोबाइल टीमे दवा पिलाने के लिए लगाई गई है। बूथ-डे पर 80 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में कुल 927 टीमे बनाई गई है जो अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में शेष रहे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य करेंगी।
अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कराहल में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती उर्मिला डोभास्कर द्वारा बच्चों को दवा पिलाई गई। इस दौरान बीएमओ सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।
विधायक ने जाटखेडा में पिलाई पोलियो की दवा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत श्योपुर विधायक श्री बाबू जण्डेल द्वारा जाटखेड़ा माता जी के पास स्थित आगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की एएनएम एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका आदि उपस्थित थी।
लगभग 1 लाख 5 हजार बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पहले दिन बूथ डे पर लगभग 1 लाख 5 हजार 643 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के उप मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य ने बताया कि अभियान के पहले दिन लगभग 1 लाख 5 हजार 643 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएन सक्सैना,  बिहारी सिंह सोलकी,  जयदीप तोमर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मुकेश मीणा, डॉ केएल पचौरिया, डीपीएम  सौमित्र बुधोलिया, बीसीएम  अमित श्रीवास, उप मीडिया अधिकारी  आरबी शाक्य, स्काउट एवं गाईड से जुडे  बुन्दू खान सहित अस्पताल का स्टॉफ उपस्थित था।
क्रमांक 217/2024 फोटो क्र.01 से 09 तक

जिला जेल के आवासीय परिसर में लगाया पोलियो बूथ
श्योपुर
राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम के तहत जिला जेल आवासीय परिसर में पोलियों बूथ पर शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई गई। इस अवसर पर श्योपुर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, डीएफओ कूनो आर थिरूकुराल, डीएचओ डॉ जेएन सक्सैना, सीएमओ सतीश मटसेनिया,  रविन्द्र कौशल, अधीक्षक जिला जेल  व्हीएस मौर्य द्वारा अभियान के तहत बच्चों को पोलियों ड्राप्स पिलाई गई। जेल कॉलोनी में पल्स पोलियो अभियान के तहत जेलर  व्हीएस मौर्य के नेतृत्व में पल्स पोलियो बूथ पर 70 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम कार्य में बाधा पहुंचाने पर एफआईआर दर्ज

श्योपुर, 22 -6-2024
नगरपालिका श्योपुर के अमले द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु की जा रही कार्यवाही के दौरान कार्य में बाधा पहुंचाने तथा नगरपालिका अमले के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस कोतवाली श्योपुर में संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर नगरपालिका अमले द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु कार्यवाही की जा रही थी, नगरपालिका की टीम मुख्य बाजार से होकर पुल दरवाजा के पास पहुंची तभी अग्रवाल डिस्पोजल के संचालक द्वारा नगरपालिका के अमले के साथ अभद्रता की गई तथा जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई, इस मामले में अग्रवाल डिस्पोजल के संचालक के विरूद्ध धारा 341, 353, 294, 506बी के तहत अपराध क्र. 284/24 दर्ज किया गया है।

किसान अपनी आवाज़ बुलंद रखें समर्थन मूल्य की कानूनन गारंटी किसानों को मिलने की अनुकूल परिस्थिति निर्मित हुई हैं – जगजीत सिंह डल्लेवाल

श्योपुर:दिनांक 21-6-2024
समर्थन मूल्य की वैधानिक गारंटी पूर्ण करजमुक्ति की मांगों के लिए 13 फरवरी से पंजाब के शंभु बॉर्डर और दातासिंह बॉर्डर पर दिल्ली आने से सरकार द्वारा रोके जाने पर मोर्चा लगाए बैठे किसान आंदोलन के प्रमुख स्तम्भ सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल अभिमन्यु कोहाड़ सहित विभिन्न किसान यूनियन के 8 शीर्ष नेता देश के विभिन्न राज्यों में सही समय पर आंदोलन को तीव्र करने के दृष्टिगत विभिन्न राज्यों की यात्रा पर हैं।
इसी क्रम में कल श्योपुर आगमन पर स्वामीनाथन कमेटी की अनुशंसा अनुसार C2 +50 प्रतिशत की दर से अधिसूचित फसलों की MSP गारंटी कानून व किसानों की एक मुश्त ऋण मुक्ति सहित अन्य मांगों के राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन से जुड़े नेताओं का संयुक्त किसान मोर्चा श्योपुर के किसान नेताओं ने अतिथियों की आगवानी कर स्वागत किया और किसान आंदोलन की मध्य्प्रदेश व श्योपुर जिले की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमारी वर्षों पुरानी msp गारंटी कानून की मांग के पूर्ण होने की सर्वाधिक अनुकूल परिस्थितियां वर्तमान राजनैतिक हालातो में देश मे निर्मित हुई हैं। जहां पहले किसान आंदोलन के लोगों को सरकार खालिस्तानी माओवादी कहकर बदनाम करती थी अब सरकार भी किसान किसान पुकारने लगी है।
ऐसे में किसानों को 4 महीने से पंजाब हरियाणा बॉर्डर्स पर चल रहे किसान आंदोलन को अपना मजबूत सक्रिय समर्थन देकर लंबित मांगों को पूर्ण करने की दिशा में पुरजोर प्रयास करना चाहिये।
किसान आंदोलन के युवा चेहरा अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सरकार कहती है कि MSP कानून बनाने से कई लाख करोड़ का आर्थिक बोझ सरकार पर पडेगा लेकिन लाखों करोड़ का खाद्य तेल और दालें सरकार प्रतिवर्ष आयात कर जो खर्च उस पर करती है उतनी राशि को MSP गारंटी मद में ख़र्च करके देश की खाध पदार्थो की आयात निर्भरता समाप्त कर सकती है और किसानों की MSP गारंटी की मांग को भी पूरा किया जा सकता है। इन्हीं मांगों को मजबूती देने हम जयपुर श्योपूर अशोकनगर में मीटिंग प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महाराष्ट्र के मालेगांव में सभा करेंगे तदुपरांत कर्नाटक में 70 किसान संगठनों के साथ आगामी योजना बनाएंगे साथ ही NDA सरकार के घटक दलों के दो प्रमुख सहयोगी नीतीश कुमार एवं चंद्रबाबू नायडू से भेंट कर MSP गारंटी कानून व किसानों की पूर्ण ऋण मुक्ति की मांग पूरी करने का दबाव वर्तमान सरकार पर बनाने अथवा सरकार से बाहर आने की मांग करेंगे।
किसान नेताओं ने श्योपुर किसान आंदोलन से जुड़े सभी किसान संगठनों और किसान नेताओं की भूमिका की प्रशंसा की और अपनी मांगों को पूरी एकजुटता के साथ मनवाने के लिए संगठित होकर आंदोलन को श्योपुर सहित पूरे मजबूत करने का आव्हान किया।
जनजागरण यात्रा में श्योपुर पहुंचे किसान नेताओं के स्वागत के लिए उपस्थित सँयुक्त किसान मोर्चा जिला संयोजक अनिल सिंह महामंत्री विजय शंकर एडवोकेट सरदार रेशम सिंह भाकियू जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह , छोटे सिंह, वरियाम सिंह, हरदेव सिंह,देवेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, विक्रम सिंह आदि किसान मौजूद थे

कूनो नेशनल पार्क चीता कर्मचारियो की हडताल युवा बोले कसाई नही हम चीता रूट ट्रेटिंग के साथ मांस कटवाने की रखी जा रही शर्त

श्योपुर खबर कूनो नैशनल पार्क की है जहां जानवरों के लिए आए मांस में से वहां के डाक्टर खाते है मांस सडाबुसा मांस खिलाते है चीतों को

 

खबर कूनो नेशनल पार्क की है जहां से चीतों के बडे बाडे है ट्रेक रूट चेक करने वाले कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी हैं हड़ताल की बजह सुनकर चौंक जाएंगे आप आजादी के समय मंगल पांडे से जो कार्य अंग्रेजों ने करवाया था वही कार्य अब ट्रेक रूट कर्मचारियों से कूनो प्रबंधक करवाना चाहता है। कर्मचारियों को कसाई बनाकर भैंस पाडा और बकरे का मांस कटवाना चाहता है जिसका युवाओं ने विरोध किया तो उन्हें नोकरी से निकाल दिया जब युवाओं से वाकया जानना चाहा तो बताया कि कसाई नही हिन्दू हे हम मांस नही काटेगें हम चीतों के लिए आएमांस को वहां के पदस्थ डाक्टर खाते है और सड़ा बुसा मांस चीतों को खिलाते हैं जब कि इस कार्य के लिए अलग भर्ती की जा सकती है किंतु नहीं रुपये बचाने के चक्कर में कूनो प्रबंधक युवाओं को ही कसाई बनना चाहता है

निरोग रहने के लिए प्रतिदिन करें योग- सांसद तोमर स्वयं एवं समाज के लिए योग थीम पर अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित आडिटोरियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ

श्योपुर, 21-6- 2024

आज विश्व के करीब 180 देश अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे है

10वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका के शिवपुरी रोड स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग करें। प्रतिदिन योगाभ्यास एवं प्रणायाम से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, बल्कि मानसिक रूप से भी शक्ति मिलती है। उन्होने बताया कि स्वयं उन्होने योग के माध्यम से अपना वजन कम किया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने योग को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्ही के प्रयासो से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली है। उन्होंने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वानुमति से सभी राष्ट्रों ने स्वीकार किया। भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहराई। इसके साथ ही श्रीअन्न संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर उन्होने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि भारतीय आहार शैली को फिर से लोकप्रिय बनाने का कार्य हो रहा है। इसके अंतर्गत मोटे अनाजो के फसल उत्पादन को बढावा देने का कार्य किया जायेगा।

युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र श्योपुर द्वारा जिले के तीनों विकास खण्डों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विजयपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बीरपुर में जय गुरुदेव युवा मंडल के अध्यक्ष गिर्राज गर्ग के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार श्रीमती प्रेमलता पाल व वरिष्ठ गणमान्य नागरिक एवं युवा मंडल महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। इसी क्रम में कराहल ब्लॉक में इंद्र विकास युवा मंडल के अध्यक्ष इंद्र कुमार श्रीवास द्वारा ग्राम पंचायत कराहल में एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक गंगाराम जाटव द्वारा ग्राम मोराई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कराहल में मुख्य अतिथि के रूप में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। श्योपुर ब्लाक में श्योपुर युवक मंडल बगडुआ के अध्यक्ष राजेश मीणा एवं श्योपुर शहर में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक कविता प्रजापति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और जिला स्तर पर गायत्री शक्तिपीठ मंदिर बगवाज रोड श्योपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, गायत्री परिवार, महात्मा गांधी सेवा आश्रम सहित महारानी लक्ष्मीबाई कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यक्रम मे पतंजलि के योग प्रशिक्षक रमेश राज जैन के द्वारा योगा कराया गया और गांधी सेवा आश्रम के उपाध्यक्ष कैलाश पाराशर, नेहरू युवा केंद्र श्योपुर के उपनिदेशक विनोद चतुर्वेदी, त्रिलोकचंद सोनी, चौथमल शर्मा, जसवंत सिंह, बृजनेश सिंह परिहार, गायत्री राजोरिया, शिवकुमार दोहरे उपस्थित रहे

आज विश्व के करीब 180 देश अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे है। जिसकी चलते श्योपुर में आला अधिकारीयों के साथ शहर के युवा और ब्रद्ध लोगों ने योग अभ्यास किया आप को बता दे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहा जम्मू में योग कर रहे है।वही जबलपुर में भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रानीताल स्टेडियम में योग दिवस को लेकर आयोजन किया गया।जिसमें मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री व भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ साथ शहर वासियों ने योग किया।
इस दौरान पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे विश्व को बधाई दी।साथ ही राकेश सिंह ने कहा की आज भारतीय सभ्यता के चलते और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण करीब 180 देशों ने योग को अपनाया है।एक प्रकार से भारत ने पूरे विश्व को योग दिया।जहा एक तरफ विश्व के वैज्ञनिको ने विश्व को बहुत कुछ दिया और तेजी से विकास हुआ वही इंसान को अपने आपको को ऊर्जावान और अपनी आंतरिक शक्ति मजबूत करने के लिए सबसे बड़ी चीज योग है।जिससे इंसान अपनी आंतरिक शक्तियों को एकत्रित कर अपने आपमे विजय प्राप्त कर सकता है।योग इंसान को स्वस्थ्य रखता है।निरन्तर योग करने से बीमारियां कोसो दूर भागती है

‘पर्यटन से योग’ के संदेश के साथ मना विश्व योग दिवस 5 हजार से अधिक पर्यटन सखियों ने 50 पर्यटन स्थलों पर किया योग

 

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हुआ आयोजन

पर्यटन से योग’ का संदेश देने के लिए मध्य प्रदेश के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, भीमबेटका, सांची स्तूप सहित पचमढ़ी, मांडू, ग्वालियर, श्योपुर एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटन सखियों ने योग के विभिन्न आसान किए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में 5 हजार से अधिक पर्यटन सखियों ने प्रदेश के 50 पर्यटन स्थलों पर योग किया। साथ ही पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर वैभवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति के बारे में जाना।

टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं को पर्यटन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थानीय महिलाओं को विशेषरों को भी पर्यटन के लिए प्रेरित करें। महिला हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना के तहत 20 संकुलों के 50 पर्यटन स्‍थलों पर परियोजना सहयोगी संस्‍थाओं के सहयोग से योग कार्यक्रम आयोजित किये गए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की  प्रयास के तहत योग के लिए आमन्त्रित किया गया। जिससे वे पर्यटन स्थलों से अवगत हो सकें और दूसथीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ को ध्‍यान में रखते हुये योग अभ्यास किया गया। परियोजना क्रियान्‍वयन में सहयोगी संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन, जिला पुरातत्‍व पर्यटन एवं संस्‍कृति परिषद के सदस्‍यों, परियोजना के हितधारकों, होटेलियर्स, कौशल एवं आत्‍मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्‍त युवतियों/महिलाओं, स्‍कूल एवं महाविद्यालयों की छात्राओं, पर्यटन उद्यम से जुड़े प्रतिष्‍ठानों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि, महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्‍थल परियोजना का संचालन मध्‍यप्रदेश टूरिज्‍म बोर्ड द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्भया कोष और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। पर्यटन स्थलों को महिला पर्यटकों के जोड़ने और महिला पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करने के उद्देश्य से संचालन किया जा रहा है। 10 हजार महिलाओं को रोजगार और 40 हजार महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे महिलाओं को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार मिलने के साथ महिला पर्यटकों में सहजता और सुरक्षा का भाव बढ़ रहा है। अब तक 8 हजार से अधिक महिलाओं को पर्यटन क्षेत्र के 48 जॉब रोल में ट्रेनिंग दी गई है। “दिल खोल के घूमो “हिंदुस्तान के दिल में आप सेफ है” के ध्येय वाक्य के साथ पर्यटन बोर्ड द्वारा समुदाय के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों से प्रदेश में महिला सोलो पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है

श्योपुर के बीजेपी जिला अध्यक्ष के सामने बोना दिखा प्रशासन

श्योपुर के बीजेपी जिला अध्यक्ष के सामने बोना दिखा प्रशासन
कोठी के सामने बने नेशनल हाईवे के 35 फुट तक डिवाइडर को रातों रात तोड़ कर बनाया रास्ता वर्तमान सरकार हमारी है जो चाहे वही होगा की तर्ज पर हाइवे का डिवाइडर ही तुड़वा दिया और सबसे बड़ी बात इसी रास्ते से होकर जिले के सभी आला आधिकारी गुजरते हैं किंतु किसी को दिखाई नहीं दिया लगता है मिस्टर इंडिया ने यह कार्य किया होगायही कार्य किसी आम नागरिक ने जरूरत से भी किया होता तो प्रशासन अबतक fir काट चुका होता श्योपुर
शहर भर में इस मामले ने सोसल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां बटौरी,पब्लिक ने किया ट्रॉल की बीजेपी जिला साहब के आगे ठंडे पड़े प्रशासन के सब नियम कायदे कानून
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान बोले यहां भाजपा का सबका साथ सबका विकास की जगह यहां किया जा रहा है अपनों का विकास इस तरह व्यक्ति विशेष के लिए डिवाइडर तोड़ना आम जनता के साथ भेदभाव
देखते हैं अब जिला प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेता या भोली भाली जनता पर कार्यवाहियां करता रहेगा