Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 123

ग्वालियर में दिल दहलाने वाला एक दर्दनाक हादसा तीन मंजिला मकान में आग लगने घर के अंदर सो रहे पिता और दो बेटियों की जिंदा जलने से मौत

ग्वालियर में दिल दहलाने वाला एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तीन मंजिला मकान में आग लगने घर के अंदर सो रहे पिता और दो बेटियों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। आग की सूचना पर पहुंची फायर बिर्गेड की गाड़ियों ने कई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एसडीआरएफ की टीम ने मशीन की मदद से दीवार और गेट तोड़कर तीनों के शवों को बाहर निकाला। तीन मंजिला मकान में दुकान और गोदाम ड्राई फ्रूट का बना रखा था। वही आग लगने का कारण अभी शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस इस हादसे को लेकर जांच में जुट गई है।

दरअसल बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में रहने वाले विजय उर्फ बंटी अग्रवाल अपनी पत्नी राधिका, बेटा अंश और दो बेटियां यीशु और मिनी के साथ रहते है। विजय ने अपने घर के अंदर श्री हरि कृपा ड्राई फ्रूट के नाम से पहले माले में दुकान खोल रखी थी और दूसरे माले पर ड्राई फ्रूट का गोदाम बना रखा था तीसरे माले पर वहां अपने परिवार के साथ रहते है। विजय की पत्नी राधिका अपने ससुराल बेटे अंश के साथ मुरैना गई हुई थी घर पर विजय और उनकी दोनों बेटियां थी। घर पर मौजूद पिता और बेटियों ने खाना खाने के बाद सोने चले गए थे लेकिन बुधवार गुरुवार की दरमियानी आज रात 1 बजे उनके घर में अचानक आग लग गई आग ने धीरे-धीरे इतना बड़ा विकराल रूप ले लिया कि तीनों मंजिलों में आग लपटे फैल गई। घर के बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता नीचे से था जहां पहले से ही आग फैली हुई थी और इस वजह से विजय और उनकी दोनों बेटियां बाहर नहीं निकल सकी। वही एक रास्ता पीछे से निकलने का था वहां उन्होंने अलमारी लगा रखी थी। जिस वजह से तीनों आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए। आसपास के पड़ोसियों ने आग की लपटों को देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को दी। आग की खबर लगते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। तभी पुलिस ने एसडीआरएफ और एयरफोर्स को भी मदद के लिए मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ की 13 सदस्य टीम ने दूसरे माले की दीवार को मशीन से तोड़ा जिसमें अंदर जिंदा जले विजय को बाहर निकाला। तभी तीसरी मंजिल के दरवाजा तोड़कर अलमारी को हटाया और दोनों बेटियों को भी बाहर निकाल कर तीनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीन मंजिल मकान में लगी आग पर 13 गाड़ी पानी फेंका गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस आग में तीन लोग जिंदा तो जले ही साथ ही घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मृतक विजय ने 2 महीने पहले ही ड्राई फ्रूट के काम को अपने घर पर शुरू किया था। आग लगने का कारण अभी शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर इस हादसे को लेकर आग लगने के कारण का स्पष्ट पता करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर पुलिस ने फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकली कोल्ड ड्रिंक जप्त की

ग्वालियर पुलिस ने एक फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकली कोल्ड ड्रिंक जप्त की है। फैक्ट्री संचालक कोल्ड ड्रिंक के नाम पर केमिकल मिलकर लोगों को जहर पिला रहा था यह जो नकली कोल्ड ड्रिंक पड़ी है वह पेप्सी के स्टिंग ब्रांड के कोल्डरिंग है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्ट्रींग ब्रांड की नकली कोल्ड ड्रिंक के साथ-साथ और भी कई कंपनियों के ब्रांड को केमिकल से तैयार कर रहे समान को भी जप्त किया है।

दरअसल ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में पेप्सिको कंपनी के स्ट्रिंग ब्रांड की नकली मैन्युफैक्चरिंग की जा रही थी जिसकी शिकायत मिलने पर सीएसपी और बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एक प्लान तैयार करके फैक्ट्री पर छापा मारा जिसमें लगभग 20 हजार से ज्यादा की मात्रा में स्ट्रिंग ब्रांड की नकली कोल्ड ड्रिंक को पुलिस ने जप्त कीया है।साथ ही बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक तैयार करने वाले केमिकल और स्ट्रिंग ब्रांड के कई रैपर बॉटल कैप भी बरामद किए हैं। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि स्ट्रिंग ब्रांड की पूरे मध्य प्रदेश में कहीं मैन्युफैक्चरिंग नहीं होती है। यह ब्रांड बाहर से ही तैयार होकर यहां सप्लाई किया जाता है। लेकिन लंबे समय से यहां पर अवैध तरीके से केमिकल से स्टिंग ब्रांड बनाया जा रहा था और लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था।जिस फैक्ट्री में इस ब्रांड को तैयार किया जा रहा था वह ABHI नाम से रजिस्टर्ड है।जो पूरी तरह से कई नकली कोल्ड ड्रिंक तैयार कर रहा था ।हालांकि पुलिस ने मौके से फैक्ट्री के कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रहे हैं वही पिस्टन ब्रांड बनाने वाली पेप्सको कंपनी के द्वारा भी बहोड़ापुर पर थाने में फिर दर्ज कराई जा रही है। जिस पर पुलिस अब सख्त एक्शन लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर जहां यह नकली ब्रांड बनाए जा रहे थे वह प्रॉपर्टी किसकी है और इसका ओनर कौन है अब पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

जनजागरूकता परार्श शिविर आयोजित कर मनाया गया विश्व सिकल सेल दिवस रायपुरा पंचायत में 100 प्रतिशत सिकिल सेल की स्क्रीनिंग होने पर सरपंच मीणा को किया गया सम्मानित

श्योपुर, 19 जून 2024
प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया की उन्मूलन हेतु राज्य हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन जिला श्योपुर सहित म.प्र. के 33 जिलों में सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग, जांच, प्रबंधन काउंसलिंग एवं रोकथाम हेतु आज राज्य एवं जिला स्तर पर सिकल सेल एनीमिया जागरूकता परामर्श शिविर आयोजित कर विश्व सिकल दिवस मनाया गया, राज्य स्तर पर कार्यक्रम जिला डिंडोरी से मुख्य अतिथित उप राष्टपति श्री जगदीश धनखड का लाइव टेलीकास्ट किया गया एवं जिलास्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुडडी बाई आदिवासी, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेनू सुजीत गर्ग ने मॉ सरस्वती का दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर सीएमएच्ओ डॉ. जे.एस.राजपूत,डॉ. जे.एन.सक्सेना जिला स्वास्थ्य अधिकारी , सिकल सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संजय मंगल, सिविल सर्जन डॉ. दिलीप सिकरवार, जिला आयुष अधिकारी, जिला मुख्य नगरपालिका अधिकारी आदि उपस्थित थे मंच का संचालन डीपीएम डॉ. सौमित्र बुधोलिया ने किया ।
शिविर में रायपुरा सरपंच  रामौतार मीणा का स्वागत अतिथियों द्वारा किया गया, जिनकी पंचायत में 100 प्रतिशित सिकलसेल स्क्रीनिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही कार्यक्रम में चिन्हित थेलेसीमिया के 11 बच्चें प्रिंयका वैरवा, मंसा आदिवासी, सिफा, नूजतद्व गिरधर, मोनू, माहिरा, प्रियका आदिवासी, इल्मा सुनीता आदिवासी आदि की जांच कर अतिथियों द्वारा फ्रूटी वितरण कर सम्मानित किया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस.राजपूत ने बताया कि नीलकंठ संस्था द्वारा गॉव -गॉव जाकर सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम हेतु स्क्रीनिग की जा रही है, पॉजटिव केश मिलने पर जिला अस्पताल रेफ किया जाता है जहॉ पुन जांच कर उपचार प्रबंधन किया जाता है विश्व सिकिल सेल दिवस के अवसर पर 15 दिन के भीतर स्कूलों में भी स्क्रीनिंग की जावेगी। जिस हेतु नीलकंठ संस्था की टीम को निर्देशित किया गया है। सिकिल सेल का मुख्य लक्षण खून की कमी, थकावट और सांस फूलना, चिड – चिडापन, बार- बार बुखार या जुकान होना है।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेनु गर्ग ने बताया इस तरह की बीमारी को जड से समाप्त करने हेतु शासन द्वारा यह योजना चलाकर जिले के लिए अच्छी पहल है मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुर्जर ने अपील की है कि इस तरह के लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखायें यह बीमारी छुया छूत की नही है इसका इलाज संभव है साथ ही सरपंचों से अपील की है अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में सिकल सेल एनीमिया की 100 प्रतिशत स्क्रीनिंग का कार्य करवायें । डॉ. संजय मंगल ने बताया कि शादी से पहले लडका लडकी की सिकल सेल एनीमिया की जांच अवश्य करवायें ताकि होने वाले बच्चे की वंशानुगत बीमारी से बचा जा सके।

अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आडीटोरियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

श्योपुर, 18 -6- 2024
अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिला एवं ब्लॉक तथा पंचायत स्तर पर सामुहिक योग कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका के शिवपुरी रोड स्थित आडीटोरियम में होगा। स्वयं एवं समाज के लिए योग थीम पर सामुहिक योग का कार्यक्रम प्रातः 06 बजे से शुरू होगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व वर्षो की भांति 21 जून 2024 को 10वे अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए स्वयं एवं समाज के लिए योग थीम निर्धारित की गई है। कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौपे गये है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी हेतु प्रतिदिन श्री हजारेश्वर मेला ग्राउंड माता मंदिर नगर पालिका पानी की टंकी के पास योगअभ्यास किया जा रहा है। उन्होने नागरिको से अपील की है कि प्रतिदिन योग पूर्वाभ्यास हेतु उक्त स्थान पर प्रातः 6बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाये।

स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज से भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन 20 जून को

श्योपुर, 17 जून 2024
स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज 18 जून से आयोजित किये जायेगे। इसके तहत जिले के विद्यालयो में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा, राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित किया जायेगा।
जिला परियोजना समन्वयक डॉ पीएस गोयल ने बताया कि स्कूल चले हम अभियान 2024 अंतर्गत 18 जून को शाला स्तर पर आयोजित स्कूल चले हम अभियान कार्यक्रम में शाला के पूर्व विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जायेगा तथा ग्राम में शाला से बाहर ऐसे बच्चे जिनका विद्यालय में नामांकन नही है, उनका शाला में नामांकन किया जायेगा तथा उनके अभिभावको का स्वागत किया जायेगा। इस दिन विद्यालयो में मध्यान्ह भोजन के तहत विशेष भोज का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सांसद एवं विधायक भी किसी एक शाला में सहभागिता करेंगे।
इसी प्रकार 19 जून को सभी शालाओ में अभिभावको के साथ शालेय गतिविधियों को चर्चा की जायेगी, जिसमें कक्षावार विषयखण्ड, शैक्षणिक कैलेण्डर, अध्ययन अध्यापन प्रक्रिया, अभिभावक शिक्षक बैठको की जानकारी के साथ ही सह शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओ के बारे में अवगत कराया जायेगा। राज्य शासन की ओर से अभिभावको को संबोधित पत्र का वितरण भी किया जायेगा। इसके अलावा निशुल्क पाठ्य पुस्तको का वितरण एवं कक्षावार उपयोगी स्टेशनरी सामग्री की जानकारी दी जायेगी।
भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन 20 जून को
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 20 जून को भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न क्षेत्रो के प्रसिद्ध, प्रभावशील, प्रबुद्ध एवं सम्मानीय व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियो से भेंट हेतु आमंत्रित किया जायेगा। इच्छुक व्यक्तियो के लिए विद्यार्थियो से भेंट हेतु शाला चयन की व्यवस्था ऑनलाइन लिंक के द्वारा उपलब्ध रहेगी। स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाडी, साहित्यकार, कलाकार, संस्कृति धर्मी, समाजसेवी, उद्योगपति, उन्नत एवं सफल किसान, व्यवसायी, मीडिया और संचार से जुडे व्यक्ति, सैन्य व पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ शासकीय अधिकारियों आदि इसमें शामिल हो सकते है। आमंत्रित व्यक्ति इस दौरान विद्यार्थियों अथवा शाला के लिए उपयोगी वस्तुएं भी भेंट कर सकेंगे। इसके साथ ही जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारी किसी एक शाला में जाकर एक पीरियड अध्यापन भी करायेगे।

मलेरिया नियंत्रण के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर पर एक खंड स्तरीय अंतरविभागीय कार्यशाला का आयोजन

दिनांक 15-6- 2024
आज दिनाँक 15.06.2024 को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस.एन. बिंदल के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर पर एक खंड स्तरीय अंतरविभागीय कार्यशाला का आयोजन  अनुविभागीय अधिकारी  राजस्व अनुविभाग विजयपुर की अध्यक्षता में किया गया उक्त कार्यशाला में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राघवेंद्र कर्ण, विकासखंड शिक्षा अधिकारी  हरिशंकर गर्ग, बी आर सी विजयपुर, बी पी एम दिलीप डंडोतिया, बी सी एम कमल किशोर , एम टी एस साहिब कुरैशी के अतिरिक्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे
इसके साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राघवेंद्र कर्ण ने बताया की विजयपुर विकासखंड में समस्त ग्रामो में मलेरिया माह जून मनाना है जिसके अंतर्गत लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करना है, मछरदानी के उपयोग के बारे में समझाइश देना है,मलेरिया की रोकथाम के लिए बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता हैं ये मच्छर साफ पानी में पनपते हैं इसलिए हमें अपने घर एवं घरों के बाहर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही प्रति सात दिवस में हमें पानी के बर्तनों कूलर इत्यादि को साफ करके पानी भरना चाहिए हमारी जागरूकता से ही हम मलेरिया, डेंगू से बच सकते है तथा वेक्टर जनित रोगों की सतत निंगरानी रखने से बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता हैं मलेरिया उन्मूलन के बारे चर्चा की गई मच्छरों से बचने के अन्य उपाय जैसे मच्छरों को भगाने वाली क्रीम का शरीर के खुले स्थान पर लेप करें तथा रात को सोने से पहले नीम की पत्तियों का धुँआ करे, पूरी अस्तिन के कपड़े पहने व मच्छरदानी का उपयोग करें तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के उपाय बताएं गये पानी से भरे स्थानों में जला हुआ इंजीन का ऑयल डालें या मिट्टी का तेल डालें जिससे मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सकता है

पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानीऔर प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्राहकों को नहीं मिलती मूलभूत सुविधा

दिनांक 15-6-2024

मामला श्योपुर शहर के बाईपास रोड़ शिवनगर कॉलोनी स्थित इंडियन ऑइल पेट्रोल पंप का है जहां पर प्रसाधन, पानी और टायर मै भरने वाली हवा का अभाव है आखिर प्रशासन नीद से कब जागेगा और श्योपुर जिले के ग्राहकों को सुविधा मुहैया करा पाएगा पंप मालिक घर होते हैं और मैनेजर आराम फरमाते हैं जब पत्रकार द्वारा पूछा गया तो कर्मचारी साफ बोलते हैं हमारी कोई जवाब दारी नहीं है कोई पानी मांगेगा तो हम थोड़े ही पिलाएंगे वही हवा भरने की बात पूछा गया तो स्टॉफ झगड़े पर उतारू हो गया वहां पर एयर मशीन दिखाने के लिए कबाड़ लगा रखी है

जिसमें कोई मैकेनिक पार्ट नहीं लगे हैं मात्र शो पीस खड़ी की हुई है वहीं दिखाने को हवा कैंप्रेशर लगा है जिसमें एयर मीटर जीरो हैं और नहीं हवा भरने बाला कोई कर्मचारी है जब पंप मालिक से बात की तो बोले की हवा भरने का वेतन हम थोड़े ही देंगे आखिर जबाबदार कोन है क्या प्रशासन शहर भर के पैट्रोल पंपों की जांच करेगा या कुंभकर्ण की नीद सोता रहेगा

चारधाम यात्रा के तीर्थ यात्रियों के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश

श्योपुर, 15 -6-2024
चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये उत्तराखंड सरकार ने दर्शन से पहले अनिवार्य पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की है। इस संबंध में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अनुरोध किया गया है कि जिन तीर्थ यात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें चार धामों के दर्शन की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसे यात्रियों को चेक-पॉइंट से आगे बढने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन तीर्थ यात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें केवल उन्हीं तिथियों पर धामों के दर्शन करने चाहिए, जिनके लिए उन्होंने अपना पंजीकरण कराया है। टूर ऑपरेटरों और ट्रेवल ऐजेंटो को असुविधा से बचने के लिए यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके द्वारा बुक किए गए तीर्थ यात्री बिना पूर्व पंजीकरण के यात्रा पर आगे न बढ़े।

एसी कोच में सेना के जवान द्वारा अपनी बर्थ पर ही टॉयलेट करने का मामला आया सामने

 ग्वालियर में हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में सेना के जवान द्वारा अपनी बर्थ पर ही टॉयलेट करने का मामला सामने आया है, जवान की इस शर्मनाक करतूत के चलते बर्थ के नीचे यात्रा कर रही महिला पर टॉयलेट गिरी, महिला ने घटना की शिकायत अपने पति से की जहां उसके पति ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की लेकिन सूचना पर कोच में पहुंचे आरपीएफ जवानों ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो इस बात से नाराज पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्री से ऑनलाइन माध्यम से की, आनन फानन में ट्रैन के कोच में RPF बल पहुंचा, जहाँ नशे में धुत जवान ने प्रेशर में टॉयलेट होने की बात कही। हालांकि आरपीएफ टीआई संजय कुमार आर्य का कहना है कि मामले में ग्वालियर स्टेशन पर अटेंड किया गया था लेकिन शिकायतकर्ता महिला की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई ऐसी स्थिति में ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया था जहां झांसी स्टेशन पर भी एक बार फिर आरपीएफ जवानों ने कोच में पूछताछ की लेकिन कोई लिखित शिकायत न होने के चलते आगे की कार्यवाही नहीं की गई। गौरतलब है कि ट्रेन में यात्रा कर रही महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे जवान पर बर्थ पर ही पेशाब करने का आरोप है ऐसे में अब इस मामले में शिकायत रेल मंत्रालय तक पहुंची है लिहाजा संभावना जताई जा रही है कि इसको लेकर ट्रेन के TC से मेमो लेकर जानकारी मांगी गई है जिसके आधार पर आगे कार्रवाई देखने मिल सकती है।

बाइट- संजय कुमार आर्य- RPF टीआई ग्वालियर

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का दौरा कार्यक्रम


श्योपुर, 14 जून 2024
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर श्योपुर जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष तोमर 14 जून की रात 10.30 बजे कूनो जंगल रिसोर्ट सेंसईपुरा पहुंचेगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके उपरांत 15 जून को 11 बजे कराहल में ब्राम्हण धर्मशाला में आयोजित आभार सभा में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे श्योपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 4 बजे गांधी चौक पर आयोजित आभार सभा में सम्मिलित होगे।  अध्यक्ष  तोमर शाम 6 बजे श्योपुर से विजयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 10 बजे विजयपुर पहुंचेगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।  अध्यक्ष तोमर 16 जून को प्रातः 11 बजे विजयपुर में आयोजित आभार सभा में भाग लेंगे एवं दोपहर 1 बजे विजयपुर से सबलगढ के लिए प्रस्थान करेंगे।