Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 119

संकल्प ले, मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी-सांसद श्री तोमर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

सांसद देगे 10 लाख, नपा अध्यक्ष ने कहा प्रतिमा लगाने में करेंगे सहयोग
श्योपुर, 14 -7- 2024
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह के मुख्य अतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता मंे अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के सभी 55 जिलो में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की शुरूआत की गई। इस अवसर पर शासकीय पीजी कॉलेज (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस) श्योपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बडी एलईडी के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न कॉलेजो में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण संपन्न हुआ तथा इस कार्यक्रम से महाविद्यालयीन शिक्षक एवं विद्यार्थी तथा अन्य नागरिक जुडे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि विद्यार्थी संकल्प के साथ पढाई करें, उसी दिशा में डटकर मेहनत करें, एक दिन सफलता जरूर मिलती है। उन्होने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में रोजगारोन्मुखी शैक्षणिक गतिविधियों को शामिल किया गया है, जिसे मध्यप्रदेश ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में आत्मसात करते हुए लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हर जिले में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की शुरूआत की जा रही है। इन कॉलेजो के माध्यम से रोजगारमूलक कोर्स शुरू किये जाकर विद्यार्थियों को स्कील डवलपमंट बेस्ड शिक्षा उपलब्ध कराई जायेगी। विद्यार्थियों को आने-जाने के लिए बस सेवा भी शुरू की जा रही है। इस अवसर पर उन्होने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की मांग पर कॉलेज के विकास कार्य एवं छात्रो की बुनियादी सुविधाओं के लिए 10 लाख रूपये सांसद निधि से दिये जाने की घोषणा भी की।
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि पीएम एक्सीलेंस कॉलेज आधुनिक शिक्षा के साथ ही भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान पर आधारित उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित होगे। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कॉलेज परिसर में युवाओ के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा लगाने के कार्य में नगरपालिका की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष  मनोज सर्राफ ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कॉलेज में किये गये विकास कार्यो के संबंध में जानकारी देते हुए आगे की रणनीति के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ विपिन बिहारी शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के रूप में अपग्रेड होने पर श्योपुर महाविद्यालय में तीन नवीन संकाय संस्कृत, बायो टेक्नोलॉजी एवं कम्प्युटर सांइस शुरू होगी। आगामी समय में बीएड कोर्स भी चालू किया जायेगा। विद्यार्थियों को एआई एवं एविएशन के कोर्स संचालित होगे। उन्होने बताया कि आज से श्योपुर से दांतरदा के लिए स्कूल बस सेवा शुरू की जा रही है। जिसमें विद्यार्थियों से 30 रूपये मासिक नाम मात्र का शुल्क लिया जायेगा।

एक पेड मॉ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण
पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित सभी अतिथियों द्वारा एक पेड मॉ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में 10 पौधे लगाये गये। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा कॉलेज के स्थापित हिन्दी ग्रंथ अकादमी तथा भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ का शुभारंभ भी किया गया।
स्कूल बस का शुभारंभ
पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर सांसद  तोमर एवं अन्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस सेवा का शुभारंभ भी किया गया तथा बस को दांतरदा के लिए रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि पीएम एक्सीलेंस कॉलेज अंतर्गत श्योपुर महाविद्यालय द्वारा श्योपुर से दांतरदा रूट तक विद्यार्थियो के लिए बस सेवा शुरू की गई है, जो प्रतिदिन इस रूट के ग्रामों में निवासरत विद्यार्थियों को प्रतिदिन कॉलेज लेकर आयेगे तथा वापस अपने स्थान तक छोडेगी।

जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड, पूर्व विधायक  बृजराज सिंह चौहान,  दुर्गालाल विजय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नीरज जाट, नगरपालिका उपाध्यक्ष  संजय महाना, भाजपा जिला महामंत्री  शंशाक भूषण, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, जनभागीदारी समिति के सदस्य  दिनेश दुबोलिया,  पूरण आर्य,  कौशल शर्मा,  श्याम सिंह भूरवाडा, विकास बंसल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलन कर राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा स्थानीय स्तर पर औपचारिक रूप से फीता काटकर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री तोमर को जन भागीदारी समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेट किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भागवत कथा में हुए शामिल , कैबीनेट मंत्री रावत के यहां श्रीमद भागवत कथा का हो रहा आयोजन में सी एम बोले मध्य प्रदेश में जहां जहां भगवान राम व श्रीकृष्ण के चरण पड़े उस भूमि पर तीर्थ स्थापित होंगे

 

श्योपुर 13 -7- 2024

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखण्ड मुख्यालय पहुंचे तथा कैबीनेट मंत्री  रामनिवास रावत के यहां गत 7 जुलाई से जारी श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। कथा श्रवण से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कथा व्यास विश्व विख्यात भागवत भास्कर श्रद्धेय  कृष्ण चन्द्र शास्त्री (ठाकुर जी) महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं महाराज श्री से आर्शीवाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबीनेट मंत्री  रामनिवास रावत के यहां जारी भागवत कथा के आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कैबीनेट मंत्री  रावत द्वारा उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही भगवान  कृष्ण की तस्वीर भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लगभग आधा घंटा कथा पांडाल में उपस्थित रहकर श्रद्धेय श्री कृष्ण चन्द्र शास्त्री जी महाराज के मुखारबिंद से जारी कथा का श्रवण किया गया।
उल्लेखनीय है कि कैबीनेट मंत्री  रामनिवास रावत द्वारा सुनवई रोड स्थित श्री गणेश महाविद्यालय परिसर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गत 7 जुलाई को शोभा यात्रा (कलश यात्रा) के साथ शुरू हुई भागवत कथा के अंतिम दिन आज 13 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कथा श्रवण के लिए पहुंचे। श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन 14 जुलाई को पूर्णाहुति एवं प्रसाद भण्डारा के साथ होगा।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री  हितानन्द शर्मा, संसाद  शिवमंगल सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विजयपुर तहसील में आयोजित भागवत कथा में आज स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री  रामनिवास रावत की मांग पर 15 ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को स्वीकृति प्रदान की । उसी के साथ दो लघु सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृत किया है ।

मुख्यमंत्री ने कहा की मध्य प्रदेश में जहां जहां भगवान राम व श्रीकृष्ण के चरण पड़े उस भूमि पर तीर्थ स्थापित होंगे ।
यह बात उन्होने श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील में भागवत कथा के समय सम्बोधित करते कहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं । हमारी सरकार धर्म के अनुसार ही सारे काम करती हैं। हम तो धर्म के मार्ग पर ही चलेंगे।
रामकृष्ण की इस पावन भूमि पर हम उनके सभी पद चिन्हों पर तीर्थ बनाएंगे । कृष्ण जी जहां जहां गये हैं और जहां-जहां मर्यादा भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम की पावन भूमि चित्रकूट में भी समस्त धाम बनाए जाएंगे तथा रामपथ गमन के समस्त स्थान को तीर्थ के रूप में स्थापित करेंगे ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण ने अपने जीवन में जन्म के पूर्व से लेकर अपने जीवन तक जो आदर्श स्थापित किये है , वह हमारे लिए मार्गदर्शक है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की गोपाल नाम भी उनका गोपालन से पड़ा है और आज हम सब भी गोपाल ही हैं। मध्य प्रदेश की 8:30 करोड जनता गोपाल ही है, क्योंकि हम सब गायें पालते हैं। उसका संरक्षण करते हैं, हमारी सरकार ने निश्चय किया है कि कांजी हाउस जैसी व्यवस्था को खत्म करेंगे और हर जिले में बड़ी गौशालाएं बनाएंगे। गौमाता में 33 करोड़ देवी- देवता बसते हैं और उनके संरक्षण, उनके आशीर्वाद के लिए हम उनको बेहतर व्यवस्थाएं देंगे।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी विश्व में भी सनातन को स्थापित कर रहे हैं और विदेश से आने वाले विशिष्ट अतिथि और राजनायक तथा अतिथियों को गीता भेंट करते हैं। अंत में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भगवत कथा के समापन अवसर पर मंगल आरती भी की गई।

इसके पूर्व केबिनेट मंत्री रामनिवास रावत द्वारा अंतरष्ट्रीय कथा व्यास महाराज जी श्री कृष्ण चन्द शास्त्री जी के चरणो में नमन करते हुए स्वागत भाषण दिया तथा मंत्री बनाये जाने के लिए आभार व्यक्त किया गया

15 सड़को की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा टर्रा खुर्द से भूत कच्छा, चिमलवानी से पटपडा, सहसराम से सिंगोई, गोहर रोड से गुंजनपुरा, गोहटा-कठोन से बाथेर रोड, बिनेगा से नेहरखेड़ा, महुआ मार से प्रभुपुरा, बरौली से रीझेटा, गोहटा से खुर्दबरा, दुवावली से जमुदी, गोहटा से अनिदा सहित 15 सड़क मार्गो के ननिर्माण की मंजूरी दी गई।

दो सिचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी

डॉ मोहन यादव द्वारा केबिनेट मंत्री  रावत की मांग पर दो सिचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिसके तहत डोकर का बांध एवं लोड़ी का बांध निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई।

पीएम एक्सीलेन्स कॉलेज का शुभारंभ 14 जुलाई को

श्योपुर, 12  2024
माननीय गृह मंत्री  अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर के प्रांगण में 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 55 जिलो में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया जायेगा। स्थानीय कार्यक्रम शासकीय पीजी कॉलेज (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस) श्योपुर में आयोजित होगा, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा। इसके साथ ही जिले के सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयो में भी कार्यक्रम आयोजित कर उक्त कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा।
पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ विपिन बिहारी शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन तथा जन भागीदारी सदस्यों, प्रोफेसर तथा विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम 14 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ तथा विद्यार्थी पुस्तक सहायता केंद्र स्थापित किये जा रहें है।

कलेक्टर ने हेलीपैड का अवलोकन कर अधिकारियों को दिए निर्देश

श्योपुर, 12 -7- 2024


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 13 जुलाई को विजयपुर आगमन तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए जारी तैयारियों का कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा हेलीपैड स्थल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड एवं पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आंनद ने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा इंतजामो का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड स्थल के चारों ओर पर्याप्त बेरिकेटिंग करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आंनद, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम  बीएस श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 मुख्यमंत्री जी का दौरा कार्यक्रम

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 13 जुलाई को श्योपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय विजयपुर के प्रवास पर रहेगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 13 जुलाई को शाम 5 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर शाम 5.25 बजे विजयपुर हेलीपेड पहुचेंगे तथा कैबीनेट मंत्री  रामनिवास रावत के यहां आयोजित कार्यक्रम श्री मद भागवत कथा में शामिल होगे।
इसके उपरांत शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकाप्टर से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 6.40 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर पहुंचेगे तदउपरांत प्लेन से स्टेट हैंगर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

  मिशन शक्ति अंतर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की योजनाओं की समीक्षा

श्योपुर, 12 -7- 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन शक्ति जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं को एकीकृत करते हुए मिशन शक्ति अंतर्गत लाया गया है। जिसके तहत महिलाओं की सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए संबल कार्यक्रम अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान तथा नारी अदालत को शामिल किया गया है। इसी प्रकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सामर्थ्य प्रोग्राम के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, हब फॉर एमपावरमंेट ऑफ वूमैन, शक्ति सदन, एंटी ह्यूमन ट्रेफकिंग यूनिटस आदि योजनाओं को लिया गया है।

कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि मिशन शक्ति अंतर्गत महिलाओं को कानूनी रूप से सशक्त किया जायें, उन्हें महिलाओ से संबंधित कानूनो की जानकारी हब फॉर एमपावरमंेट ऑफ वूमैन अंतर्गत प्रदान की जायें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत महिलाओ को लाभ प्रदान किया जायें। इसके साथ ही बाल विवाह, शिशु लिंगानुपात के संबंध में जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया जायें।
बैठक में सहायक संचाकल  रिशु सुमन ने जानकारी दी कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान जिले में 2018 से चल रहा है। शिशु लिंगानुपात को दूर करने में इस अभियान को सफलता मिली है। उन्होने कहा कि वनस्टॉप सेंटर में अभी तक 01 अपै्रल 2024 से 10 जुलाई तक 57 प्रकरण दर्ज किये गये है, वनस्टॉप सेंटर के माध्यम से आपातकालीन, परामर्श एवं कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 7 प्रतिशत आनुपातिक लक्ष्य प्राप्त किया गया है। 01 अपै्रल 2024 से अभी तक 1102 महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया गया है। इस अवसर पर उनके द्वारा वर्ष 2024-25 की मिशन शक्ति के तहत कार्य योजना प्रस्तुत की गई।
आंकाक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के संकेतको की समीक्षा
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा बैठक के दौरान आंकाक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के संकेतको की समीक्षा भी की गई। संपूर्णता अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के तीन सूचकांको की समीक्षा के दौरान उन्होने निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल मिले, इसके लिए गर्भधारण की प्रथम तिमाही में ही पंजीयन की शत प्रतिशत प्रक्रिया पूर्ण की जायें। अभी एएनसी रजिस्ट्रेशन का प्रतिशत 83.4 है, उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ ही अनमोल पोर्टल पर एन्ट्री दर्ज की जायें, इसी प्रकार सभी बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जायें। स्क्रीनिंग फॉर डायबटीज एवं हाईपरटेंशन का लक्ष्य भी शत प्रतिशत पूरा किया जायें। इसके तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की डायबटीज और बीपी की जांच की जायेगी, कुल जनसंख्या की 37 प्रतिशत जनसंख्या 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में मानी जाती है, इसी आधार पर लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि संपूर्णता अभियान के तहत अगले तीन महीने में स्वास्थ्य विभाग तीनो सूंचकांको को शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित करें, उन्होने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो सेक्टर के मेडिकल आफिसरो को 15 अगस्त पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि जिले में मेडिकल ऑफिसर के 15 सेक्टर है।

बैठक में महिला बाल विकास विभाग से सहायक संचालक  रिशु सुमन, सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी  रविन्द्र सिंह तोमर, ममता फाउंडेशन से श्री लल्लन प्रसाद गौड सहित सीडीपीओ, सुपरवाईजर आदि उपस्थित थे।

विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ को दिखाई हरी झण्डी रैली के माध्यम से बच्चों में तीन साल का अंतर एवं छोटा परिवार रखने का बताया महत्व

श्योपुर, 11 -7-2024
जनसंख्या स्थिरीकरण एवं प्रजनन दर कम करने हेतु इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान मनाया जा रहा है जिसकी थीम ”मॉ और बच्चे की भलाई के लिए गर्भधारण का स्वस्थ समय और अंतर“ एवं इस वर्ष का नारा विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपत्ति की शान के साथ लैंगिक समानता, मातृृ एवं शिशु मृृत्यु दर में कमी लाना है
परिवार नियोजन की सेवाओं के प्रति जन समुदाय में जागरूकता लाने के उददेश्य से आज 11 जुलाई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस.राजपूत ने परिवार नियोजन जागरूकता रथ को अस्पताल परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रथ के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई।

रैली में परिवार नियोजन के पोस्टर्स के माध्यम से परिवार नियोजन के अस्थाई एवं स्थाई साधनो के उपयोग के बारे में संदेश दिए गए कि बच्चों में तीन साल का अंतर रखने से बच्चे की सही देखभाल से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ मॉ स्वस्थ्य रहती है।
उल्लेखनीय है कि परिवार कल्याण साधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं परिवार कल्याण साधनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को जनसंख्या स्थिरता दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य संस्थाओं में जागरूकता रैलियों, नवदम्पत्ति परामर्श कार्यक्रमों, नई पहल किट की रिफिलिंग, सास बहु सम्मेलनों सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष यह दिवस विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपत्ति की शान थीम पर मनाया जा रहा है। माह के दौरान जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से परिवार कल्याण कार्यक्रम में दंपत्तियों को सहभागिता हेतु प्रेरित किया जाएगा। सामुदायिक स्तर पर नवदंपति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसमें परिवार नियोजन के साधनों एवं उनके उपयोग की जानकारी दी जाएगी। परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत नवदंपत्तियों को नई पहल किट प्रदान की जा रही है। इस किट में महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन, परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी एवं कंडोम व गर्भनिरोधक गोलियां दी जाती हैं। साथ ही प्रेगनेंसी टेस्ट किट भी प्रदान की जाती है। नसबंदी अपनाने पर हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी किया जाता है। पुरुष नसबंदी पर राशि 3 हजार, महिला नसबंदी पर 2 हजार एवं प्रसव पश्चात 7 दिवस के अंदर महिला नसबंदी करवाने पर 3000 की राशि प्रदान की जाती है।पीपीआईयूसीडी लगवाने पर रूपये 300 की राशि एवं अंतरा इंजेक्शन पर महिला को रूप्ये 100 प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ ही प्रेरक को भी राशि प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एन.सक्सैना, डॉ. मनोज कुमार कौरव, डीआईओ डॉ. मुकेश मीणा, डीपीएम डॉ सौमित्र बुधोलिया, मीडिया अधिकारी  आर.बी.शाक्य, डीसीएम  अमित श्रीवास आदि सहित समाजसेवी कार्यकर्ता  आशीष पारे,  योगेन्द्र पराशर,  विवेक शर्मा आदि उपस्थित थे।

सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये त्यौहार-कलेक्टर सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पर्याप्त प्रबंध-पुलिस अधीक्षक ताजियेदारो एवं अखाडा प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

श्योपुर, 10 जुलाई 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में मुस्लिम समुदाय के मातमी त्यौहार मोहर्रम के आयोजन को लेकर ताजियेदारो एवं अखाडा प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें तथा भाईचारे एवं शांतिपूर्वक पर्व मनाया जायें। उन्होने कहा कि मोहर्रम एवं अलम निशान निकाले जाने वाले रास्तो पर साफ-सफाई के पर्याप्त प्रबंध किये जायें। हर वर्ष की तरह इस वर्ष आखरी ताजिया सांय 5.30 बजे तक गणेश गली से होकर गुजरेगा। उन्होने बोहरा समुदाय की मजलिस के दौरान मस्जिद तक आने-जाने वाले रास्तो की साफ-सफाई के निर्देश भी दिये। मोहर्रम के जुलूस के दौरान सभी ताजियेदार अपनी-अपनी कमेटी के माध्यम से नियंत्रण रखेगे।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि एसडीएम, एसडीओपी, सीएमओ सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी ताजियों के रूट का निरीक्षण करेंगे तथा बिजली के तार, मार्ग आदि को व्यवस्थित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मोतिया टिकिया के पास लगे ट्रांसफार्मर को जाली से कवर किया जाये।
पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आंनद ने कहा कि अलम निशान जुलूस एवं कत्ल की रात को ताजियों के गश्त पर रहने के दौरान एवं मोहर्रम के दिन सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये जायेगे। उन्होने निर्देश दिये कि ताजियेदारो से 10-10 वॉलेटियर्स की लिस्ट ली जाये। उन्होंने बताया कि ताजियो के विसर्जन के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बोहरा समुदाय के 16 जुलाई को निकलने वाले जुलूस के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जायें, यह जुलूस सुबात कचहरी से अपरान्ह 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच निकलेगा। उन्होने कहा कि ताजियो के रूट मार्ग पर नगरपालिका के माध्यम से सीसी टीवी कैमरे लगाये जाये।
शहरकाजी  अतीक उल्ला कुरैशी ने बताया कि 14 जुलाई को अलम निशान का जुलूस निकलेगा तथा 16 की रात को ताजिये गश्त पर रहेगे, 17 जुलाई को मोहर्रम निकलेगे।
इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कन्ट्रोलरूम श्योपुर में भी ताजियेदारो की अलग से बैठक ली गई, इस दौरान बडौदा, पाण्डोला आदि ग्रामों में निकलने वाले ताजियो के ताजियेदार भी मौजूद रहें।

कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंनद, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एडिशनल एसपी  सतेन्द्र सिंह तोमर, शहरकाजी  अतीक उल्ला कुरैर्शी, एसडीएम  मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन,  वायएस तोमर, एसडीओपी  राजीव कुमार गुप्ता, बडौदा एसडीओपी  प्रवीण आष्ठाना, सीएमओ  सतीश मटसेनिया, सरपंच बडा ईमामबाडा  बुन्दु खान सहित ताजियेदार एवं अखाडो के प्रतिनिधि, बोहरा समुदाय के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागो के अधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

समय पर नही दी सेवाएं, 47 सचिवों पर 30 हजार 500 का जुर्माना लोक सेवाओं में लापरवाही पर कलेक्टर की कार्यवाही

श्योपुर, 10 जुलाई 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत समय सीमा में विभिन्न सेवाओं को प्रदाय नही करने पर 47 पंचायत सचिवों पर 30 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगाया है। लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत आवेदक हितग्राहियों को लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से समय सीमा में विभिन्न सेवाओं को प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। लोक सेवा केन्द्रो के माध्यम से प्राप्त आवेदनों में समय सीमा में आवेदकों को सेवाओं का लाभ देने में लापरवाही बरतने तथा समय सीमा में सेवा प्रदान नही करने पर अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही की गई है।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा जारी आदेश के अनुसार समय सीमा से बाहर हुए आवेदनो की संख्या के मान से ग्राम पंचायत आरोद, बडागांव, बगडुआ, बर्धा बुजुर्ग, बर्धाखुर्द, बासोद, भेला भीमलत, बिजरपुर, वीरपुर, बुढेरा, दोर्द, गोहर, गोपालपुरा, हिरनीखेडा, जैदा, जमुर्दी, जवासा, झिरन्या, ज्वालापुर, कराहल, खितवद, रीछी, सेंसईपुरा, सुठारा, तलावदा के पंचायत सचिवो पर 500-500 रूपये का जुर्माना किया गया है। जबकि ग्राम पंचायत करियादेह के पंचायत सचिव पर 1500 रूपये, निमानिया पंचायत सचिरपाल, किन्नपुरा, कुण्डहवेली, ललितपुरा, लहचौडा, मेवाडा, नगदी, ननावद, नंदापुर, पनवाडा, रनाव पर 1250 रूपये, बरगवा, ढेगदा, लहरौनी, मेदावली, नागरगावडा, रघुनाथपुर, सुबकरा के पंचायत सचिवों पर 750-750 रूपये, गोरस, गुरनावदा के पंचायत सचिवों पर 1-1 हजार रूपये तथा ग्राम पंचायत पनवाडा के पंचायत सचिव पर 3 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है।

रामनिस रावत को कैबिनेट मंत्री बनने की खुशी में श्योपुर के कार्य कर्ताओं ने मनाया जश्न

श्योपुर दिनांक 7/9/2024

]

रामनिस रावत को कैबिनेट मंत्री बनने की खुशी में श्योपुर के नेताओं ने मनाया जश्न 6 बार कांग्रेस से विधायक बनने के बाद 30 अप्रैल 2024 को सीएम डा. मोहन यादव बीड़ी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ वाबीजेपी का दामन पकड़ा और बताया कि क्षेत्र के विकाश के लिऐ बीजेपी का साथ पकड़ा है मंत्री की शपथ के दूसरे दिन आज श्योपुर के क्षेत्रीय नेताओं ने खुशी में मिठाई बांटी और फटाखे फोड़ कर जश्न मनाया हैं

भगवान जगन्नाथ स्वामी की 135 वें वर्ष में निकाली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा भक्तो को दर्शन देते हुए रथ पर सवार होकर निकले जगत के नाथ पहुंचे मौसी के घर

दिनांक 07.07.2024
भक्तो को दर्शन देते हुए रथ पर सवार होकर निकले जगत के नाथ पहुंचे मौसी के घर

135 वें वर्ष में निकाली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा

 जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने बड़े भाई बलभद्र, बहिन देवी सुभद्रा के साथ भक्तो को दर्शन देने रथ पर सवार होकर निकले संस्कारधानी जबलपुर से 135 वें वर्ष में रथयात्रा निकाली गई जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट लॉर्डगंज के तत्वाधान में साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक स्थित मंदिर से प्रारंभ हुई रथयात्रा चरहाई, बड़े महावीर मंदिर, बड़ा फुहारा, सराफा , कोतवाली, मिलोनिगंज, हनुमानताल होते हुए बड़ी खेरमाई मंदिर पहुंची जहां सिंहवाहिनी मंदिर में अपनी मौसी के घर भगवान विश्राम करने रुकेंगे। भगवान 12 दिनो तक अपनी मौसी के घर में रहेंगे और गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान की वापसी रथयात्रा निकाली जाएगी और भगवान अपने मंदिर में विराजित होंगे। रथयात्रा में भगवान के रथ के साथ ही अंतराष्ट्रीय श्याम बैंड, धमाल पार्टी के साथ भगवान को मीठे भात का भोग लगाया गया और रथयात्रा के दौरान इसका वितरण भक्तो को किया गया जगह-जगह भंडारे का भव्य आयोजन किया गया

बाइट .01 कपिल दुबे ब्राह्मण समाज अध्यक्ष
बाइट .02 गीता पांडे श्रद्धालु भक्त