Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 120

स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज से भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन 20 जून को

श्योपुर, 17 जून 2024
स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज 18 जून से आयोजित किये जायेगे। इसके तहत जिले के विद्यालयो में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा, राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित किया जायेगा।
जिला परियोजना समन्वयक डॉ पीएस गोयल ने बताया कि स्कूल चले हम अभियान 2024 अंतर्गत 18 जून को शाला स्तर पर आयोजित स्कूल चले हम अभियान कार्यक्रम में शाला के पूर्व विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जायेगा तथा ग्राम में शाला से बाहर ऐसे बच्चे जिनका विद्यालय में नामांकन नही है, उनका शाला में नामांकन किया जायेगा तथा उनके अभिभावको का स्वागत किया जायेगा। इस दिन विद्यालयो में मध्यान्ह भोजन के तहत विशेष भोज का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सांसद एवं विधायक भी किसी एक शाला में सहभागिता करेंगे।
इसी प्रकार 19 जून को सभी शालाओ में अभिभावको के साथ शालेय गतिविधियों को चर्चा की जायेगी, जिसमें कक्षावार विषयखण्ड, शैक्षणिक कैलेण्डर, अध्ययन अध्यापन प्रक्रिया, अभिभावक शिक्षक बैठको की जानकारी के साथ ही सह शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओ के बारे में अवगत कराया जायेगा। राज्य शासन की ओर से अभिभावको को संबोधित पत्र का वितरण भी किया जायेगा। इसके अलावा निशुल्क पाठ्य पुस्तको का वितरण एवं कक्षावार उपयोगी स्टेशनरी सामग्री की जानकारी दी जायेगी।
भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन 20 जून को
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 20 जून को भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न क्षेत्रो के प्रसिद्ध, प्रभावशील, प्रबुद्ध एवं सम्मानीय व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियो से भेंट हेतु आमंत्रित किया जायेगा। इच्छुक व्यक्तियो के लिए विद्यार्थियो से भेंट हेतु शाला चयन की व्यवस्था ऑनलाइन लिंक के द्वारा उपलब्ध रहेगी। स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाडी, साहित्यकार, कलाकार, संस्कृति धर्मी, समाजसेवी, उद्योगपति, उन्नत एवं सफल किसान, व्यवसायी, मीडिया और संचार से जुडे व्यक्ति, सैन्य व पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ शासकीय अधिकारियों आदि इसमें शामिल हो सकते है। आमंत्रित व्यक्ति इस दौरान विद्यार्थियों अथवा शाला के लिए उपयोगी वस्तुएं भी भेंट कर सकेंगे। इसके साथ ही जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारी किसी एक शाला में जाकर एक पीरियड अध्यापन भी करायेगे।

मलेरिया नियंत्रण के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर पर एक खंड स्तरीय अंतरविभागीय कार्यशाला का आयोजन

दिनांक 15-6- 2024
आज दिनाँक 15.06.2024 को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस.एन. बिंदल के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर पर एक खंड स्तरीय अंतरविभागीय कार्यशाला का आयोजन  अनुविभागीय अधिकारी  राजस्व अनुविभाग विजयपुर की अध्यक्षता में किया गया उक्त कार्यशाला में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राघवेंद्र कर्ण, विकासखंड शिक्षा अधिकारी  हरिशंकर गर्ग, बी आर सी विजयपुर, बी पी एम दिलीप डंडोतिया, बी सी एम कमल किशोर , एम टी एस साहिब कुरैशी के अतिरिक्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे
इसके साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राघवेंद्र कर्ण ने बताया की विजयपुर विकासखंड में समस्त ग्रामो में मलेरिया माह जून मनाना है जिसके अंतर्गत लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करना है, मछरदानी के उपयोग के बारे में समझाइश देना है,मलेरिया की रोकथाम के लिए बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता हैं ये मच्छर साफ पानी में पनपते हैं इसलिए हमें अपने घर एवं घरों के बाहर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही प्रति सात दिवस में हमें पानी के बर्तनों कूलर इत्यादि को साफ करके पानी भरना चाहिए हमारी जागरूकता से ही हम मलेरिया, डेंगू से बच सकते है तथा वेक्टर जनित रोगों की सतत निंगरानी रखने से बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता हैं मलेरिया उन्मूलन के बारे चर्चा की गई मच्छरों से बचने के अन्य उपाय जैसे मच्छरों को भगाने वाली क्रीम का शरीर के खुले स्थान पर लेप करें तथा रात को सोने से पहले नीम की पत्तियों का धुँआ करे, पूरी अस्तिन के कपड़े पहने व मच्छरदानी का उपयोग करें तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के उपाय बताएं गये पानी से भरे स्थानों में जला हुआ इंजीन का ऑयल डालें या मिट्टी का तेल डालें जिससे मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सकता है

पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानीऔर प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्राहकों को नहीं मिलती मूलभूत सुविधा

दिनांक 15-6-2024

मामला श्योपुर शहर के बाईपास रोड़ शिवनगर कॉलोनी स्थित इंडियन ऑइल पेट्रोल पंप का है जहां पर प्रसाधन, पानी और टायर मै भरने वाली हवा का अभाव है आखिर प्रशासन नीद से कब जागेगा और श्योपुर जिले के ग्राहकों को सुविधा मुहैया करा पाएगा पंप मालिक घर होते हैं और मैनेजर आराम फरमाते हैं जब पत्रकार द्वारा पूछा गया तो कर्मचारी साफ बोलते हैं हमारी कोई जवाब दारी नहीं है कोई पानी मांगेगा तो हम थोड़े ही पिलाएंगे वही हवा भरने की बात पूछा गया तो स्टॉफ झगड़े पर उतारू हो गया वहां पर एयर मशीन दिखाने के लिए कबाड़ लगा रखी है

जिसमें कोई मैकेनिक पार्ट नहीं लगे हैं मात्र शो पीस खड़ी की हुई है वहीं दिखाने को हवा कैंप्रेशर लगा है जिसमें एयर मीटर जीरो हैं और नहीं हवा भरने बाला कोई कर्मचारी है जब पंप मालिक से बात की तो बोले की हवा भरने का वेतन हम थोड़े ही देंगे आखिर जबाबदार कोन है क्या प्रशासन शहर भर के पैट्रोल पंपों की जांच करेगा या कुंभकर्ण की नीद सोता रहेगा

चारधाम यात्रा के तीर्थ यात्रियों के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश

श्योपुर, 15 -6-2024
चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये उत्तराखंड सरकार ने दर्शन से पहले अनिवार्य पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की है। इस संबंध में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अनुरोध किया गया है कि जिन तीर्थ यात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें चार धामों के दर्शन की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसे यात्रियों को चेक-पॉइंट से आगे बढने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन तीर्थ यात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें केवल उन्हीं तिथियों पर धामों के दर्शन करने चाहिए, जिनके लिए उन्होंने अपना पंजीकरण कराया है। टूर ऑपरेटरों और ट्रेवल ऐजेंटो को असुविधा से बचने के लिए यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके द्वारा बुक किए गए तीर्थ यात्री बिना पूर्व पंजीकरण के यात्रा पर आगे न बढ़े।

एसी कोच में सेना के जवान द्वारा अपनी बर्थ पर ही टॉयलेट करने का मामला आया सामने

 ग्वालियर में हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में सेना के जवान द्वारा अपनी बर्थ पर ही टॉयलेट करने का मामला सामने आया है, जवान की इस शर्मनाक करतूत के चलते बर्थ के नीचे यात्रा कर रही महिला पर टॉयलेट गिरी, महिला ने घटना की शिकायत अपने पति से की जहां उसके पति ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की लेकिन सूचना पर कोच में पहुंचे आरपीएफ जवानों ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो इस बात से नाराज पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्री से ऑनलाइन माध्यम से की, आनन फानन में ट्रैन के कोच में RPF बल पहुंचा, जहाँ नशे में धुत जवान ने प्रेशर में टॉयलेट होने की बात कही। हालांकि आरपीएफ टीआई संजय कुमार आर्य का कहना है कि मामले में ग्वालियर स्टेशन पर अटेंड किया गया था लेकिन शिकायतकर्ता महिला की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई ऐसी स्थिति में ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया था जहां झांसी स्टेशन पर भी एक बार फिर आरपीएफ जवानों ने कोच में पूछताछ की लेकिन कोई लिखित शिकायत न होने के चलते आगे की कार्यवाही नहीं की गई। गौरतलब है कि ट्रेन में यात्रा कर रही महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे जवान पर बर्थ पर ही पेशाब करने का आरोप है ऐसे में अब इस मामले में शिकायत रेल मंत्रालय तक पहुंची है लिहाजा संभावना जताई जा रही है कि इसको लेकर ट्रेन के TC से मेमो लेकर जानकारी मांगी गई है जिसके आधार पर आगे कार्रवाई देखने मिल सकती है।

बाइट- संजय कुमार आर्य- RPF टीआई ग्वालियर

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का दौरा कार्यक्रम


श्योपुर, 14 जून 2024
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर श्योपुर जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष तोमर 14 जून की रात 10.30 बजे कूनो जंगल रिसोर्ट सेंसईपुरा पहुंचेगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके उपरांत 15 जून को 11 बजे कराहल में ब्राम्हण धर्मशाला में आयोजित आभार सभा में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे श्योपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 4 बजे गांधी चौक पर आयोजित आभार सभा में सम्मिलित होगे।  अध्यक्ष  तोमर शाम 6 बजे श्योपुर से विजयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 10 बजे विजयपुर पहुंचेगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।  अध्यक्ष तोमर 16 जून को प्रातः 11 बजे विजयपुर में आयोजित आभार सभा में भाग लेंगे एवं दोपहर 1 बजे विजयपुर से सबलगढ के लिए प्रस्थान करेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जायेगा-कलेक्टर एसी, कूलर, आरओ वाटरकूलर, विजिटर चेयर, स्ट्रीट लाइट लगाई जायेगी रोगी कल्याण समिति की बैठक में हुए कई निर्णय

श्योपुर, 13 -6- 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित रोगी कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समिति के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओ के साथ ही अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सतत् प्रयास जारी रहेगे।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि जिला अस्पताल में रोगियों एवं उनके अटेंडरो के लिए सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं आरकेएस के माध्यम से विकसित की जायेगी। इसी क्रम में अस्पताल में 22 एसी और लगाये जा रहे है, उन्होने बताया कि 10 एसी पूर्व में लगा दिये गये है। रोगियों के अटेंडर के रात्रि विश्राम हेतु रैन बसेरे में निशुल्क व्यवस्था की गई है।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि अस्पताल के विभिन्न वार्डो में 22 एसी और लगाये जायेगे, जिनमें एनआरसी, एसएनसीयू यूनिट, पीएनसी वार्ड, पोस्ट ऑफ वार्ड, ओपीडी, कैंसर यूनिट आदि शामिल है। इसी प्रकार जनरल, सर्जरी, मेटरनिटी, ओपीडी वेटिंग एरिया आदि में 10 पावर कूलर भी लगाये जायेगे। इसके अलावा जिला चिकित्सालय के आईसीयू दवाई भण्डार के लिए 350 लीटर क्षमता के दो फ्रिज, मरीजो एवं अटेंडरो को बैठने के लिए 30 नग थ्री सीटर चेयर, 20 विजिटर चेयर, आफिस एवं वार्डो के लिए 5 अलमारी, रोगियों एवं अटेंडरो को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु दो वाटरकूलर विद आरओ, पीडियाट्रिक आईसीयू में दो वेंटीलेटर खरीदने, 5 इनवेंटर तथा 5 टेबिल क्रय करने के लिए निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बैठक में अति आवश्यकता की स्थिति में रोगियो के लिए दवाई खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि एनक्यूएएस अंतर्गत प्राप्त राशि से स्टॉफ केटीन तथा लाउज एरिया बनाया जायेगा। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय के जनरल आईसीयू के सेंट्रल एसी को रिपयेर कराने हेतु 5 साल के लिए सीएमसी पर ले जाने का निर्णय भी लिया गया। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में एक-एक भृत्य और वार्डवाय को आउटसोर्स के माध्यम से रखे जाने का निर्णय लिया गया। अस्पताल में 10 स्ट्रीट लाइट लगाये जाने के प्रस्ताव पर नगर पालिका के माध्यम से लाइट लगाये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में विधायक  बाबू जण्डेल ने कहा कि अस्पताल परिसर में रोगियों के परिजनो के विश्राम के लिए पार्क तथा सार्वजनिक स्थल विकसित किया जाये। इसके लिए उनके द्वारा स्टीमेंट अनुसार विधायक निधि से राशि उपलब्ध कराई जायेगी। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि अस्पताल में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नगरपालिका के माध्यम से कराई जायेगी।

इस अवसर पर विधायक श्योपुर  बाबू जण्डेल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत, सिविल सर्जन डॉ दिलीप सिकरवार, डीपीओ महिला बाल विकास  ओपी पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण  एमपी पिपरैया, जिला शिक्षा अधिकारी  रविन्द्र सिंह तोमर सहित आदि सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे फ्लैग ऑफ – कम कीमत में प्रदेश में आवागमन की त्वरित हवाई सेवा एयर टैक्सी के लिये बुकिंग काउंटर तैयार, रूट एवं दरें भी निर्धारित – ‘फ्लायओला’ वेबसाइट www.flyola.in हुई लॉन्च, बुकिंग शुरू

 

मध्यप्रदेश के रमणीय पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिये म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो को 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट्स के माध्यम से जोड़ने के लिये पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा का संचालन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जून को भोपाल एयरपोर्ट पर पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा के विमान को फ्लैग ऑफ कर रवाना करेंगे। पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी। उल्लेखनीय है कि, 14 मार्च, 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के स्टैट हैंगर से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया था। टिकिट बुकिंग के लिये ऑनलाइन सुविधा हेतु फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है, जिसको मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मंत्रालय में लॉन्च किया गया।


प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड  शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर एवं सुगम बनाने और पर्यटन सुविधाओं में विस्तार करने के लिए लगातार नवाचार किये जा रहे हैं। पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिये मील का पत्थर साबित होगी। यह पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार के लिये भी लाभदायक है।
बुकिंग सुविधा की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव  शुक्ला ने बताया कि, वायु सेवा की बूकिंग के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किये जा चुके हैं। फिलहाल, प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय मे कुछ और शहरों तक किया जाएगा

पर्व-त्यौहारों पर मजबूत रहे कानून व्यवस्था- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव असामाजिक तत्वों पर अंकुश के लिए जारी रहे अभियान

वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा अधिकारियों को निर्देश
श्योपुर, 11 -6-2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आने वाले माह में विभिन्न पर्व-त्यौहार के संबंध में मजबूत कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिलों के कलेक्टर्स और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी त्यौहार सद्भाव के वातावरण में मनाए जाएं। शांति व्यवस्था को आंच पहुंचाने वाले तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हो। ऐसे तत्वों पर अंकुश बना रहे। साथ ही गौवंश का सम्मान सुनिश्चित हो, कालाबाजारी और मिलावट करने वाले तत्वों के विरूद्ध अभियान जारी रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। बाढ़ और आपदा की स्थितियों में प्रशासन नागरिकों के सहयोग के लिए तत्पर रहे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज हो रही शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल से पहले नर्सरियों में पौधे तैयार करने, सीड बॉल्स तैयार करने और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल पौधों की प्रजातियों का चयन करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा खरीफ की बोवनी के समय खाद, बीज और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने जानकारी दी कि उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रदेश में निरंतर रैक आ रहे हैं। किसानों को किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूल चले हम अभियान, कॉलेज चले हम अभियान और आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
बैठक में नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव आदि उपस्थित थे।
वीडियो कॉफ्रेसिंग के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक आंनद, डीएफओ कूनो आर थिरूकुराल, डीएफओ सामान्य सीएस चौहान, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एडिशनल एसपी  सतेन्द्र सिंह तोमर, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन, वायएस तोमर, सीएमओ  सतीश मटसेनिया सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

जल गंगा संर्वधन अभियान कलेक्टर सहित जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया श्रमदान जनभागीदारी से आवदा तालाब गहरीकरण कार्य की शुरूआत जल सर्वधन अभियान के तहत जुटे श्रमदानी सीप नदी के पंडित घाट पर की साफ-सफाई

 

श्योपुर, 08 जून 2024
राज्य शासन के निर्देशानुसार गत 5 जून से 16 जून तक चलाये जा रहे ’’जल गंगा संवर्धन’’ अभियान के तहत जिलेभर में जल संरचनाओ के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जनभागीदारी के माध्यम से जिले के सबसे बडे तालाब आवदा तालाब की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं जमा सिल्ट हटाने के कार्य की शुरूआत कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा तालाब में श्रमदान कर की गई। इस अवसर पर मनरेगा परियोजना अधिकारी  विक्रम जाट, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम सहित पंचायत के पदाधिकारी, मैदानी अमले के कर्मचारी, नवांकुर संस्था के सदस्य तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि जिले में तालाबो, चैकडैमो, स्टॉपडैम एवं अन्य जल संरचनाओ के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आवदा तालाब में भी जन सहयोग से तालाब में आवश्यकतानुसार गहरीकरण, सिल्ट हटाने एवं कैचमेंट एरिया में जल प्रवाह के अवरोधो को दूर करने के कार्यो की शुरूआत की गई है। इसी क्रम में थाने में पीछे वाले क्षेत्र में स्थित आवदा तालाब के कैचमेंट एरिया में श्रमदान कर कार्य प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत कैचमेंट एरिया के ऐसे स्थान जहां तालाब की पाल के मरम्मत की आवश्यकता होगी, उसे भी दुरूस्त कराने का कार्य किया जायेगा।

आवदा बांध का निरीक्षण भी किया

आवदा तालाब में श्रमदान करने पहुंचे कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा इस दौरान आवदा बांध का निरीक्षण भी किया गया, साथ ही आवदा से निकली नहर के गेट का अवलोकन किया गया।

राज्य शासन के निर्देशानुसार गत 5 जून से 16 जून तक चलाये जा रहे ’’जल गंगा संवर्धन’’ अभियान के तहत जिलेभर में जल संरचनाओ के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगरपालिका श्योपुर के तत्वाधान में शहर की जीवन रेखा सीप नदी के पंडित घाट पर जुटे श्रमदानियो द्वारा घाट और नदी किनारो की साफ-सफाई का कार्य किया गया।
सुबह 7 बजे से आयोजित श्रमदान कार्यक्रम के तहत धार्मिक, सामाजिक महत्व के तथा जन उपयोगी पंडित घाट पर कूडा, करकट एवं कटिली झांडियो की सफाई की गई। इसके साथ ही सीप नदी के किनारे पर जमी गंदगी को भी हटाया गया। नगरपालिका में अभियान के नोडल अधिकारी  आदित्य चौहान ने बताया कि इसी क्रम में 09 जून को पंडित घाट से जती घाट तक कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, उपाध्यक्ष  संजय महाना, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, सामाजिक कार्यकर्ता  कैलाश पाराशर, श्रीमती अंजना मारवाडी,  जय सिंह जादौन, पार्षद  जुगल मेहरा, पार्षद प्रतिनिधि  टोनू गौतम,  ओपी सिकरवार, उपयंत्री पवन गर्ग, सत्यनाभानू जाटव एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।