एसडीआरएफ टीम ने सूंडी गांव में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन तो पार्वती नदी का जलस्तर घटा श्योपुर-बारा मार्ग स्थित कुंहाजापुर के पुल से आवागमन शुरू हो गया है

0
124
Spread the love

श्योपुर, 05 -8- 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में एसडीआरएफ की टीम द्वारा पार्वती नदी के बीच बसे सूंडी गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 65 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पार्वती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर अधिक पहुंचने की स्थिति में एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को रेस्क्यू करते हुए ग्राम अडवाड में बनाये गये बाढ़ राहत कैम्प में लाया गया। वर्तमान में पार्वती नदी का जलस्तर डेंजर लेबिल 198 मीटर की अपेक्षा लगभग 200 मीटर से अधिक पहुंचने पर एहतियातन ग्रामीणों को गांव से रेस्क्यू करने की कार्यवाही की गई है। नायब तहसीलदार प्रेमसर  केके शर्मा ने जानकारी दी कि महिलाओं, बच्चों एवं पुरूषो सहित 65 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
प्लाटून कमांडर  प्रमोद डण्डोतिया ने बताया कि आज सुबह कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के निर्देश पर ग्राम सुंडी में आज सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया तथा 65 लोगों को सुरक्षित निकालने की कार्यवाही की गई है। टीम अभी भी मौके पर है, उन्होने बताया कि पार्वती नदी का जलस्तर रेस्क्यू शुरू करने के समय से अब घटकर कम हो रहा है। शाम 5 बजे की रिपोर्ट के अनुसार पार्वती नदी का जलस्तर 199.20 मीटर बताया गया है। उधर चंबल नदी खतरे के निशान से 8 मीटर नीचे बह रही है।

पार्वती नदी का जलस्तर घटा श्योपुर-बारा मार्ग स्थित कुंहाजापुर के पुल से आवागमन शुरू हो गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here